उद्यमियों की समस्याओं का किया जा रहा त्वरित समाधान-सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर में रॉकेट इण्डिया प्रा.लि. की नवीनतम विस्तार परियोजना का शुभांरभ किया। उन्होने कहा कि कम्पनी के विस्तार से कम्पनी के साथ ही राज्य की आर्थिकी को भी लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि राज्य में उद्योग-धन्धे अच्छे चलें, इसके लिए जिलों के अधिकारियों एवं सचिव उद्योग के साथ ही मुख्य सचिव को विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार उद्यमियों के साथ खड़ी है, जो भी परेशानियां हैं, उनका समाधान किया जायेगा। यदि उद्योग-धन्धे अच्छे चलेंगे तो निश्चित रूप से उद्योगों को तो फायदा होगा ही साथ में राज्य को भी फायदा होगा, राज्य को राजस्व मिलेगा, लोगो को रोजगार मिलेगा और व्यापार भी बढेगा।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना से आने वाले समय में कम्पनी से व्यापारियों, कार्मिकों सभी को लाभ होगा। मक्का का 1200 टन क्षमता वाली ईकाई होने के कारण इससे अब आने वाले समय में किसान भाईयों को भी लाभ मिलेगा। कम्पनी को उत्पादों को बनाने के लिए आसानी से मक्का मिलेगी तथा किसानों को उनकी मक्का के लिए बाजार ढूंढने की आवश्यकता नहीं होगी, इससे किसान तथा कम्पनी दोनों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि उद्योगों में सामान्य जरूरत की चीजों को स्थानीय स्तर से पूरा किया जाये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उद्योगों की स्थापना हेतु पर्याप्त मात्रा में भूमि उपलब्ध है। राज्य में उद्योगो के संरक्षण, संवर्धन तथा विकास हेतु प्राथमिकता से कार्य किये जा रहे हैं। राज्य सरकार उद्यमियों के साथ है। प्रदेश पिछले चार सालों में 16000 छोटे-बड़े उद्योग स्थापित हुए हैं, जिसमें 6 हजार करोड़ से भी अधिक का निवेश हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सिंगल विण्डो सिस्टम पर काम किया जा रहा है। किसी को भी परेशान न होना पड़े, सभी निवेशक उत्तराखण्ड में आये, निवेशकों को सभी आवश्यक सुविधाऐं मुहैया करायी जायेंगी। उद्योगों की लम्बे समय से लम्बित विवादों को सुलझाने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है तथा वन टाइम सेटलमेंट के आधार पर विवादों का निस्तारण किया जायेगा।
इस अवसर पर जनपद प्रभारी मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, सचिव उद्योग अमित नेगी, मण्डलायुक्त दीपक रावत, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र, राकेट इंडिया प्रा.लि. के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के तहत सीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार सायं को भी परेड ग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 4 दिसम्बर को प्रस्तावित रैली की व्यवस्थाओं को शीघ्र अंतिम रूप देने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस अवसर पर हजारों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया जायेगा। अतः इस सम्बंध में भी आवश्यक व्यवस्थायें समय पर पूर्ण कर ली जाय। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कमी न रहे। सभी संबंधित अधिकारीगण इस पर विशेष ध्यान दें।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री अभिनव कुमार, आईजी संजय गुंज्याल, आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार, जिलाधिकारी आर.राजेश कुमार, एस.एस.पी. जन्मेजय खण्डूरी, भाजपा नेता कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट, बलजीत सोनी आदि के साथ ही लोक निर्माण, पुलिस एवं एस.पी.जी. के अधिकारीगण उपस्थिति रहे।

स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध करा रही सरकार-धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को रूद्रपुर गांधी मैदान में राष्ट्रीय सरस मेला-2021 का शुभारम्भ किया। मेले में आये हुए 147 स्वयं सहायता समूहों का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 119 करोड का पैकेज राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत उन महिला समूहों के लिए दिया गया है जो कोई ने कोई हुनर रखती है। उन्होंने कहा जनपद ऊधमसिंह नगर के 15 क्लस्टर समूहों को 5 लाख रूपये प्रति क्लस्टर के रूप में 90 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों, क्लस्टरों से जुड़ी बहनों के हित के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल मे समूहों का कच्चा माल बेकार हुआ या उत्पादित सामान बिक नही पाया था, उनका ब्याज देने का काम भी किया है। विभिन्न समूहों की महिलाए अच्छी कारीगरी कर, विश्व स्तरीय उत्पाद बना रही हैं। स्वयं सहायता समूहों की बहने अन्य महिलाओं को समूह से जोड़ते हुए आजीविका से जोड़ती हैं तथा मेहनत व लगन से काम करती हैं। यह सराहनीय प्रयास है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना माहमारी के समय उद्योग-धन्धे, कामगारों के साथ ही सरकारों का राजस्व भी प्रभावित हुआ था, इसके बावजूद सरकार द्वारा समूहों का राहत पैकेज देने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में भी राहत पैकेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि आर्थिकीय वृद्धि हेतु मेहनत से काम करने वाली बहनो के साथ सरकार खड़ी है। समूहों को 5 लाख रुपये तक का ब्याज रहित ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।
मुख्यमत्री ने कहा कि कहा विभिन्न विभागों में रिक्त 12 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है, उन्होंने कहा कि कुल रिक्त 24000 पदों के भर जाने मात्र से बेरोजगारी दूर नही होगी, रोजगार एंव स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु विभिन रोजगारपरक योजनाएं चलाई जा रही हैं, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना में सब्जिडी राशि 15 से बढाकर 25 लाख की है। उन्होंने कहा कि यदि कोई स्वरोजगार अपनाना चाहते हैं तो धनराशि की कोई कमी नहीं है। स्वरोज़गार एंव राज्य के आर्थिकीय संसाधनों में वृद्धि हेतु शीघ्रता से ऋण मुहैया कराने के निर्देश बैंकों को दिए गए है कि उन्होने कहा ऋण हेतु बैंक मे आने वाली परेशानियों को देखते हुए बैंको को निर्देश दिये है स्थानीय स्तर पर कैंप लगाकर 15 दिसम्बर तक सभी आवेदनों की स्कू्रटनी कर बैंक ऋण उपलब्ध कराये। रोजगार मेलों के माध्यम से एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं देते हुए शीघ्रता से लोन स्वीकृत करने का कार्य किया जा रहा है। स्वरोजगार के इच्छुक व्यक्तियों को विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं में ऋण स्वीकृति हेतु 4 माह में 4 बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं तथा बैंकों के लिए 15 दिसम्बर की डेड लाइन निर्धारित की है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होने लोकल फॉर वॉकल का मंत्र दिया है जिसके अन्तर्गत प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिले, उनके उत्पादों को बाजार मिले। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उत्तराखण्ड की विशेष चिंता रहती है, उत्तराखण्ड एकमात्र ऐसा प्रदेश है जिसमें दो एम्स है ताकि लोगो एम्स की तरह सारी चिकित्सा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के सहयोग से टनकपुर से बागेश्वर रेल लाईन की मंजूरी मिल गई है साथ ही तराई-भावर की लाइफलाइन जमरानी बांध परियोजना की भी मंजूरी मिल चुकी है। महामारी में जो बच्चे अनाथ हो गए है उन्हे वात्सल्य योजना के अन्तर्गत 3000 रू प्रतिमाह भरण-पोषण हेतु भत्ता तथा शिक्षा का खर्च प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है। नवजात बच्चों की माताओं को जरूरी सामान की महालक्ष्मी किट दी जा रही है। स्वास्थ के क्षेत्र मे आयुष्मान भारत योजना जिन गरीबों के पास संसाधन नही है उनकी बीमारी में 05 लाख तक स्वास्थ खर्च सरकार द्वारा किया जायेगा। उन्होने बताया हमारी सरकार ने गन्ने की अगेती प्रजाति का मूल्य 355 रू प्रति कुन्तल तथा सामान्य प्रजाति का मूल्य 345 रू प्रति कुन्तल किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हर वर्ग, हर क्षेत्र के लिए योजनाएं बनाई जा रही है। हमारी सरकार ने 500 से अधिक फैसले लिए है, जिनका शासनादेश भी जारी हो चुका है। उन्होने कहा वर्ष 2025 तक जब हम उत्तराखण्ड की रजत जयंती मना रहे होंगे उस वक्त उत्तराखण्ड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य होगा, ये हमारा लक्ष्य है इसके लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।
महिलाओं के शसक्तिकरण तथा स्वयं सहायता समूहो द्वारा उत्पादित उत्पाद को बाजार देने के उद्देश्य से ग्राम्य विकास विभाग द्वारा रूद्रपुर गांधी मैदान मे 1 दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक 10 दिवसीय राष्ट्रीय सरस मेला-2021 का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर जनपद प्रभारी मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, अध्यक्ष वन विकास निगम सुरेश परिहार, सचिव अमित नेगी, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

शिवराज और धामी ने मिल पुराने दिनों को किया याद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र तथा पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से पौधा भेंट किया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिह्न भेंट किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय परिसर स्थित शौर्य दीवार पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात उत्तराखंड के मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय परिसर में मौलश्री के पौधे का रोपण भी किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पाण्डया, जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत उपस्थित रहे।

प्रीतम का बीजेपी पर प्रहार, कहा-जुमला ही बनकर रह जायेगा 60 पार

उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर अब सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने विधानसभा सत्र की बार-बार तारीखों के बदलने पर धामी सरकार को घेरा है। प्रीतम सिंह ने कहा कि जब विधानसभा का शीतकालीन सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में करने की तारीख तय की गई थी तो गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने से परहेज किस बात का है। प्रीतम सिंह ने देहरादून में सत्र को लेकर उठ रहे सवाल पर कहा कि इस बारे में मुझसे कोई बातचीत नहीं की गई। कांग्रेस तो चाहती थी कि सत्र गैरसैंण में हो और वहां पर गैरसैंण को स्थाई राजधानी की घोषणा की जाये। लेकिन गैरसैंण का नाम सुनते ही न सिर्फ भाजपा को सांप सूंघ जाता है, साथ ही जोरों की ठंड भी लगने लगती है। इस बार शीतकालीन सत्र में हम सरकार को ठंड में भी गर्मी का अहसास करायेंगे। हर बार जनहित के मुद्दों से भागनी वाली सरकार का चेहरा आम जनता के सामने बेनकाब करेंगे।
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने देवस्थानम बोर्ड पर सरकार के रोलबैक और भू कानून के मुद्दे पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि हम इस पर सदन में व्यापक चर्चा की मांग करेंगे। हम केन्द्र की तरह यहां नहीं होने देंगे। जैसे केन्द्र सरकार ने बिना चर्चा के कृषि कानून वापस ले लिया उसी तरह से राज्य सरकार भी बिना चर्चा के देवस्थानम बोर्ड का एक्ट वापस लेने की सोच रही है लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। हमारा संख्या बल भले ही सदन में सत्ता पक्ष के मुकाबले कम हो लेकिन हमारा एक-एक सदस्य सत्ता पक्ष के दस-दस सदस्यों के बराबर है।
सरकार के कामों पर सवाल खडे करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा पांच साल में सिर्फ और सिर्फ घोषणाएं की है। धरातल पर काम के नाम पर कुछ नही दिखाई देखता। कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार का बोल बाला है। बिना कमीशन कोई काम नहीं हो रहा है। हर नया मुख्यमंत्री पुराने वाले के फैसलों को गलत बताकर बदलने का काम करता है। जनता मन बना चुकी है कि प्रदेश का विकास सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस कर सकती है। हम सामूहिक नेतृत्व में जनता के सामने जा रहे हैं। जनता का भरपूर प्यार और आर्शिवाद हमें मिल रहा है। सीमांत जनपद उधमसिंहनगर से लेकर चमोली तक कांग्रेस के कार्यकर्मों में उमड़ रही जनता यह बताने के लिए काफी है कि कांग्रेस आ रही है और भाजपा जा रही है।

विस अध्यक्ष ने जेपी नड्डा और बलूनी के जन्मदिन पर 6 लाख रुपये की सहायता राशि बांटी

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज अपने कैंप कार्यालय में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के जन्मदिन पर 101 जरूरतमंद लोगों को 6 लाख रुपये के अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से चेक वितरित किए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए भगवान से दीर्घायु जीवन एवं सुख समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के कुशल और प्रेरक नेतृत्व में पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है। अग्रवाल ने कहा की उन्हें शानदार संगठनात्मक कुशलता के लिए जाना जाता है। देश के हर कोने में पार्टी को मजबूत करने के प्रति उनका जुनून वास्तव में प्रेरणादायी है। वहीं अग्रवाल ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की लगातार सेवा कर रहे हैं। सांसद की भूमिका में उत्तराखंड के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान है।
इस दौरान अग्रवाल ने कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए उपस्थित ज़रूरतमंद लोगों को मास्क एवं सेनिटाइजर भी वितरित किए एवं कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सतर्क रहने का आह्वान भी किया।
इस अवसर पर ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, पार्षद लव कंबोज, मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, रजनी बिष्ट, सीमा रानी, शिवानी भट्ट, जय कुमार उपाध्याय, चमन पोखरीयाल, ऋषिकान्त गुप्ता, सुभाष वाल्मीकि, जयंत किशोर शर्मा, दुर्गा देवी, ममता नेगी, विनोद भट्ट, सुंदरी कंडवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

सीएम ने ठेले पर खाया खाना, कहा-मेरा पुराना नाता है

रुद्रपुर में सरस मेले के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रस्तोगी के ठेले पर राजमा-चावल व कढ़ी खाया और तारीफ की। कालेज के समय से ही सीएम धामी व विधायक ठुकराल पर राजमा-चावल के स्वाद का जादू आज भी बरकरार है। जमीन से जुड़े सीएम ने ठेले पर रुककर खाने का लुत्फ उठाया। ठेले वाले से उनका यह रिश्ता पिछले 20 वर्षाे से अधिक का है। जाते समय ईनाम देकर रवाना हुए।
बरेली मीरगंज निवासी राजा राम यहां आदर्श नगर कालोनी वार्ड-13 में परिवार संग निवास करते हैं। करीब 40 वर्ष से ठेली लगाने का काम करते आ रहे हैं। शुरुआती दौर में डिग्री कालेज में शिकंजी लगाने लगे। करीब 20 वर्ष पहले से विधायक राजकुमार ठुकराल और पुष्कर सिंह धामी एक साथ दुकान पर आकर शिकंजी पीते थे, फिर बाद में राजमा चावल शुरू किया तो वे अक्सर खाने आते थे।
राजा राम ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि यह राजमा चावल का नहीं बल्कि रिश्तो का स्वाद है। बताया कि विधायक राजकुमार ठुकराल के संग अक्सर धामी भी आते थे। समय बीतता गया और पुष्कर सिंह धामी भी विधायक बन गए। विधायक बनने के बाद भी कई बार हमारे यहां राजमा चावल खाया है। सीएम बनने की खबर मिली थी, सुनकर अच्छा लगा था, लेकिन अनुमान नहीं था कि कभी सीएम बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी ठेली पर हमारे यहां राजमा चावल खाएंगे।
गुरुवार को अचानक गाड़ियों का एक बड़ा काफिला ठेली के सामने रूका और गाड़ी और गाड़ी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधायक राजकुमार ठुकराल, प्रभारी मंत्री यतिश्वरानंद और जिलाध्यक्ष शिव अरोरा सहित तमामा लोगों को देख एक पल रुक सा गया। सीएम धामी ने राजमा चावल लगाने के लिए कहा, कुर्सी मेज ठीक करने लगा तो बोले ऐसे ही लगा दो। उन्होंने राजमा चावल खाकर तारीफ की और इनाम दो हजार रुपये देकर चले गए। काफी अच्छा लग रहा है, कि समय बदलता रहा लेकिन आज भी स्नेह और लगाव वही बरकरार है। सीएम जमीन से जुड़े नेता हैं। वह आज भी आए तो पहले के जैसे ही हाथ में प्लेट लेकर बिना कुर्सी के खड़े होकर ही खाया। उनका मानना है कि जो नेता बड़ा पद पाने के बाद भी बदलता नहीं और बिना तामझाम के रहता है वह लंबी राजनीतिक पारी खेलता है।

ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार की आमद से लोगों में भय का माहौल

न्याय पंचायत श्यामपुर की ग्राम सभा खदरी खड़कमाफ के चोपड़ा फार्म गली नंबर 6 वीर चंद्र गढ़वाली नगर मोटा प्लॉट में आज सुबह प्रातः 6ः30 बजे गुलदार पिंजरे में कैद हुआ।
पिछले विगत माह से ग्राम सभा खदरी खड़क माफ में सक्रिय गुलदार की आमद बनी हुई थी 2 माह के बाद यह तीसरा गुलदार क्षेत्र में कैद हुआ। क्षेत्र में विगत दिनों से गुलदार की आमद देखने को मिल रही थी जिसके बाद वन विभाग ने यहां पर पिंजरा लगाया।
बुधवार की प्रातः आखिरकार गुलदार पिंजरे में कैद हुआ। क्षेत्र में गुलदार की आमद को देखते हुए क्षेत्र के युवा आशीष राणाकोटी जी ने 24 नवंबर 2021 को वन विभाग के कार्यालय में जाकर पिंजर लगाने की मांग के लिए ज्ञापन सौंपा था, जिसके बाद वन विभाग ने क्षेत्र में पिंजर लगाया था। जिसका परिणाम चंद दिनों में ही नजर आ गया है और गुलदार पिंजरे में कैद हो गया।
क्षेत्र के सक्रिय युवा आशीष राणा कोटी का कहना है कि गुलदार की इस तरह की दहशत से ग्रामीणों में है भय जैसा माहौल बना हुआ है ग्रामीणों की गुहार वन विभाग से निरंतर लगाई जा रही है। अभी भी क्षेत्र में ग्रामीणों के द्वारा दो गुलदार होने की आशंका जताई जा रही।
ग्रामीणों ने वन विभाग से गुहार लगाई दो गुलदार को पकड़ने के लिए भी पिंजर लगाए जाए।
मौके पर उपस्थित वन विभाग के ऋषिकेश की रेंज महेंद्र सिंह रावत, कमल राजपूत, राजेश बहुगुणा, भोला, समाजसेवी नवीन नेगी, अनिल रावत, विनोद चौहान, नरेश पुंडीर, पर्यावरणविद विनोद जुगलान, पिंटू, आशीष राणाकोटी कुलदीप रावत अखिल भंडारी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

पीएम की रैली की व्यवस्थाएं जांचने परेड ग्रांउड पहुंचे सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सायं परेड ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 4 दिसम्बर को प्रस्तावित रैली की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा इस संबंध में सम्बंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थायें समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस अवसर पर हजारों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया जायेगा। अतः इसकी भी प्रभारी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी एवं सीईओ स्मार्ट सिटी आर राजेश कुमार को परेड ग्राउंड के निर्माण कार्यों में तेजी लाए जाने के साथ ही निर्देश दिये कि इस प्रकार की व्यवस्था बनायी जाए ताकि परेड ग्राउंड का उपयोग भविष्य के आयोजनों के लिए भी उपयोगी हो सके।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, जिलाधिकारी आर.राजेश कुमार, एस.एस.पी. जन्मेजय खण्डूरी, भाजपा नेता कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट के साथ ही लोक निर्माण, पुलिस एवं एस.पी.जी. के अधिकारीगण उपस्थिति रहे।

सीएम ने पौड़ी जिले को दी करोड़ो रुपये की सौगात, की कई घोषणाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी के रामलीला मैदान में आयोजित “विकास के साक्षी” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवीन जिलाधिकारी कार्यालय का उद्घाटन समेत 100 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के लगे स्टॉल का भ्रमण किया। इस दौरान महालक्ष्मी किट का वितरण किया और विभिन्न स्वयं सहायता समूह से जुड़े सीएलएफ को 5-5 लाख के चेक वितरित किए।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा वर्तमान में विभिन्न क्षेत्रों में कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार त्वरित गति से समाधान के फॉर्मूले पर काम कर रही है। बीते चार महीनों में प्रदेश सरकार ने 500 से ज्यादा घोषणाएं की है और अधिकतर के शासनादेश जारी हो गए हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश में नई खेल नीति को लागू किया है जिसके जरिये प्रदेश के युवा और होनहार खिलाड़ियों को सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सरकार द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके मानदेय में वृद्धि की गई है, इसके साथ ही विभिन्न विभागों में काम कर रहे हैं उपनल कर्मचारी, आशा, आंगनवाड़ी वर्कर का भी विशेष ध्यान रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों की गोल्डन कार्ड को लेकर लंबे समय से मांग चल रही थी जिसका निस्तारण कर दिया गया है।
कार्यक्रम में सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना में दी जाने वाली सब्सिडी को भी बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में 2025 तक उत्तराखंड को शीर्ष तक पहुंचाया जाए जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के सैनिकों का मान बढ़ा है। सैनिकों की सुविधाओं का विकास किया गया है और वन रैंक वन पेंशन योजना का लाभ भी सैनिकों को दिया गया है।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, विधायक मुकेश कोहली, विधायक दलीप रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष यशपाल बेनाम समेत बड़ी तादात में स्थानीय जनता मौजूद रही।

मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा
रामलीला मैदान में संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद के कालागढ़ क्षेत्र के लिए एक एंबुलेंस देने तथा श्रीनगर में पानी के मीटर लगाने वाले लोगों को जल जीवन मिशन के तहत 20 हजार लीटर पानी फ्री में देने, कोटद्वार में डायलिसिस सेंटर का नाम सरोजिनी देवी के नाम पर रखने की घोषणा की। उन्होंने पौड़ी नगर को हेली सेवा से जोड़ने के लिए काम करने की बात कही।

शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के मुख्यालय में नवीन कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण कार्य स्वीकृत लागत 691.81 लाख का विधिवत लोकार्पण किया। वहीं रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में राजकीय चिकित्सालय पौड़ी में 12 चिकित्सा अधिकारियों हेतु ट्रोजिट हॉस्टल के भवन का निर्माण कार्य स्वीकृत धनराशि रूपये 328.59 लाख, कोला-पातल ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना स्वीकृत धनराशि रूपये 2908.55 लाख तथा विकास भवन परिसर में जिला योजना के अंतर्गत रूपये 87.92 लाख की लागत से अर्थ एवं संख्या विभाग हेतु अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क निधि के अंतर्गत रूपये 740 लाख की लागत से विकास खण्ड कोट में वडडा-चमना (अनुसूचित जाति ग्राम) बुरासी मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं पक्कीकरण कार्य तथा रूपये 1161.32 लाख की लागत से मरचुला-सराईखेत-बैजरो-पोखरा-सतपुली-बाँघाट-घंडियाल-कांसखेत-पौड़ी मोटर मार्ग का सुधारीकरण कार्य एवं रूपये 650 लाख की लागत से पौड़ी-देवप्रयाग-गजा-जाजल मोटर मार्ग के अंतर्गत सड़क सुरक्षा कार्य तथा रूपये 342.15 लाख लागत की राज्य योजना के अंतर्गत विकासखंड कोट में कार्यालय भवन के नव निर्माण कार्य एवं राज्य योजना के अंतर्गत रूपये 2229.47 लाख की लागत से महावीर चक्र विजेता शहीद राइफलमैन जसवंत सिंह रांसी स्टेडियम के विस्तारीकरण के कार्य तथा रूपये 1736.28 लाख की लागत से एनआरडीडब्ल्यू व जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत सबदरखाल कादेखाल ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना का शिलान्यास किया।