जनपद देहरादून में कोविड 19 की डबल डोज वैक्सीनेशन के मिनी एवं मेगा लकी ड्रा के विजेताओं को मुख्यमंत्री ने किया पुरस्कृत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड़ ग्राउण्ड में आयोजित कोविड वैक्सीन मेला मेगा लकी ड्रा में जनपद देहरादून में कोविड 19 की डबल डोज वैक्सीनेशन के मिनी एवं मेगा लकी ड्रा के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने मेगा लकी ड्रा के प्रथम विजेता रीना शुक्ला को होण्डा एक्टिवा, द्वितीय विजेता मनीष कोटवाल को टी.वी. विद साउण्ड सिस्टम तथा तृतीय विजेता मोहन शर्मा को डबल डोर फ्रिज पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लक्की ड्रा के टी शर्ट, स्पोर्ट्स शूज, ट्रैक सूट, माइक्रोवेव एवं वॉशिंग मशीन कैटेगरी के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी पुरस्कार विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी के प्रयासों से हम प्रदेश में कोविड 19 की शत प्रतिशत पहली डोज लगाने में सफल हो पाये हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 15 दिसम्बर तक शत प्रतिशत दूसरी डोज लगाये जाने का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों से देश में वैक्सीन तैयार हुई, जिससे देश के 100 करोड़ लोगों का टीकाकरण किये जाने में सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि देश में टीकाकरण का अभियान तेजी से निरन्तर संचालित हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में कुछ लोगों ने वैक्सीनेशन के बारे में लोगों को गुमराह करने का कार्य किया। दूसरी लहर में यह देखा गया कि जिन लोगों ने टीका नहीं लगया उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा था, जबकि टीका लगाने वालों को सीमित संक्रमण का सामना करना पड़ा तथा वे उपचार के बाद ठीक हो गये। उन्होंने कहा कि शुरूआत में कोरोना टीका के बारे में लोगों को गुमराह करने वालों ने कई लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिये प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इसी का परिणाम है कि हम प्रदेश में शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा है हमारे स्वास्थ्य कर्मियों, चिकित्सकों आदि ने भी इसमें अपना सराहनीय सहयोग दिया है। स्वयं प्रधानमंत्री मोदी ने बागेश्वर की एएनएम पूनम नौटियाल से बात कर उनके प्रयासों को सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी से लोगों के जीवन को बचाने के लिये स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विकास किया गया है। संभावित तीसरी लहर का सामना करने के लिये भी प्रभावी प्रयास किये गये। आज हमारे पास 11 सरकारी तथा 26 निजी लैब है। पर्याप्त मात्रा में आईसीयू बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट के साथ ही बच्चों के लिए नीकू व पीकू वार्ड तैयार किये गये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक का जीवन बचाना हमारा उद्देश्य है। इसके लिये चिकित्सा अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को धनतेरस एवं दीपावली की भी शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में प्रदेश में आयी आपदा के दृष्टिगत उन्होंने दीपावली न मनाने का भी निर्णय लिया है।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक खजान दास, संजय गुप्ता, मेयर सुनील उनियाल गामा, जिलाधिकारी एवं स्मार्ट सिटी देहरादून के सीईओ जन्मेजय खण्डूड़ी, सीएमओ देहरादून के साथ ही अन्ध अधिकारी आदि उपस्थित थे।

रायवाला के प्रतीत नगर में स्पीकर ने लगाया जनता मिलन कार्यक्रम


ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा प्रतीत नगर में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्र की आंतरिक सड़कों के निर्माण एवं स्ट्रीट लाइट लगाए जाने हेतु अपनी विधायक निधि से 15 लाख रुपए देने की घोषणा की।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार की जन उपयोगी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की बात कही।

रायवाला के हाट बाजार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया साथ ही क्षेत्र में विधानसभा अध्यक्ष द्वारा कराए जा रहे अभूतपूर्व कार्यों के लिए स्थानीय लोगों ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने अपने चित परिचित अंदाज में जनता के बीच पहुंचकर बुजुर्गों का माल्यार्पण कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए सरकार संघर्षशील है। प्रत्येक ग्राम पंचायतों में बहुउद्देशीय योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिसमें युवाओं व महिलाओं को जोड़ने के प्रयास किए जा रहे है। कहा की प्रतीत नगर क्षेत्र में सड़क निर्माण, बिजली, पेयजल, सहित अन्य विकास कार्यों को प्रमुखता से किया गया है। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचे उसके लिए वे संकल्पित हैं।उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड बनाया और अब प्रधानमंत्री मोदी इसे संवार रहे हैं। पिछले साढ़े चार साल में ऋषिकेश क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हुआ है। अभी भी जो काम बचे हैं, उन्हें पूर्ण कराने को वे प्रतिबद्ध है। क्षेत्र में हर घर में नल से जल पहुंचाने का उनका संकल्प है।

कहा कि मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना हमारे पहाड़ों में रहने वाली घस्यारी बहनों के सिर के बोझ को कम करने का काम करेगी। योजना के तहत 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 2/किलो के दर से चारा उपलब्ध कराया जाएगा। ‘मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना’ बहुपयोगी योजना है। इसके लागू होते ही पहाड़ की महिलाओं को पशुचारे की समस्या से छुटकारा मिलेगा। उन्हें जान का जोखिम कम रहेगा और उनका श्रम व समय भी बचेगा।

इस अवसर पर प्रतीत नगर के ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष द्वारा ग्राम सभा प्रतीत नगर में अभी तक 65 लाख रुपए की विधायक निधि से सड़क निर्माण कार्य, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने सहित कई अन्य विकास कार्य कराए गए हैं वहीं विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं अन्य विभागों के माध्यम से करोड़ों की लागत से हुए कार्यों से प्रतीत नगर क्षेत्र विकास की दौड़ में सबसे आगे हैं।

इस अवसर पर सोशल मीडिया प्रभारी एवं स्थानीय निवासी राजेश जुगलान ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों से रायवाला क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों में सड़क, बिजली, पेयजल, सिंचाई एवं बाढ़ सुरक्षा के लगभग 49 करोड़ के कार्य पूर्ण हो चुके है। लगभग 16 करोड़ के विभिन्न विकास कार्य वर्तमान में प्रक्रिया में है।

इस अवसर पर विधानसभाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को दीपावली, ईगास पर्व एवं उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर श्यामपुर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, उप प्रधान अंजना चौहान, प्रधान सागर गिरी, प्रधान अनिल कुमार, प्रधान संगठन के उपाध्यक्ष सोबन सिंह कैंतूरा, चंद्रकांता बेलवाल, बबीता रावत, ज्योति जुगलान, कृष्णा जोशी, मधु पेटवाल, अनीता देवी, दुलारी देवी, अंजू देवी, लक्ष्मी गुरुंग, सतपाल सैनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूजा देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश जुगलान द्वारा किया गया।

डबल इंजन की सरकार में पटरी से उतरा विकासः डॉ नेगी

खदरी श्यामपुर के दिल्ली फार्म में आयोजित जनसभा को संबोधित करते आप विधानसभा प्रभारी डॉ राजे नेगी ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार के विकास के दावे खोखले हैं।हकीकत में डबल इंजन इंजन की सरकार बनने के बाद विकास पूरी तरह से पटरी से उतर गया है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में विकास का मॉडल आम आदमी पार्टी ने तैयार कर लिया है। मिशन 2022 फतह करते ही शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के साथ नये उत्तराखंड की परिकल्पना को साकार किया जायेगा।जनसभा के दौरान समाजसेविका उषा बुडाकोटी की अगुवाई में दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने पार्टी का दामन थामा। जनसभा को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी डॉ राजे नेगी ने कहा कि ऋषिकेश शहर में पार्किंग ओर टचिंग ग्राउंड की समस्या का आजतक कोई समाधान नही हो पाया है। राजकीय अस्पताल ऋषिकेश रेफर सेंटर बन चुका है.आपातकालीन स्थिति में एम्स में मरीजों को बेड मुहय्या नही हो पाते। पिछले दो दशक में राष्ट्रीय दलों ने जनता को ही नही अपने कार्यकर्ताओं को भी ठगने का काम किया है।

इस अवसर पर पार्टी के संगठन मंत्री दिनेश असवाल, जिला उपाध्यक्ष चंद्रमोहन भट्ट, अधिवक्ता लालमणि रतूड़ी, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पांडेय, विधानसभा महासचिव पंकज गुसाईं, कुलदीप राणा, सुनील सेमवाल, जगदीश कोहली, अजय रावत, प्रभात झा, सुषमा राणा, पूजा देवी, रश्मि देवी आदि उपस्थित थे।

प्रदेश महासचिव कांग्रेस राजपाल ने किया रामलीला मंचन में प्रतिभाग

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने रायवाला में विगत 10 वर्षों से संचालित रामलीला मंचन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

उन्होंने कहा कि भगवान राम हम सभी के आदर्श हैं। उनके बताए आदर्शों पर चलकर हम सभी समाज व देश के विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं। रामलीला सिर्फ एक मंचन नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से भारतीय संस्कृति और भी मजबूत होती है।

कहा कि रामलीला मंचन करने के अलावा इसमें दी जाने वाली जानकारियों को आत्मसात करना होगा। भगवान राम के बताए आदर्शों पर चलना होगा। हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपने बच्चों को भी रामलीला के मंचन के दौरान लेकर आएं। ऐसा करने से उन्हें विभिन्न प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होंगी। साथ ही धर्म की ओर रूझान भी बढ़ेगा।

खरोला ने रामलीला कमेटी के सदस्यों द्वारा किए गए स्वागत एवं सम्मान के लिए उनका हृदय से धन्यवाद किया और सभी रामलीला मंचन के कलाकारों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दी। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष बहादुर सैनी, उपाध्यक्ष पूरण मोघा, एके सिंह, गोपाल गिरी, प्रदीप नागर, सचिव ऋषि राम शर्मा, अजय, निर्देशक बाबूराम प्रजापति, महेश पवार ,कोषाध्यक्ष सूचित झा मुकेश भट्ट, दिलबर पवार, राजेंद्र चौधरी, आदि लोग उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने तपोवन के नगर पंचायत बनने पर किया सुबोध और हरक सिंह का स्वागत


तपोवन ग्राम सभा को नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और हरक सिंह रावत का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।
मंगलवार को तपोवन में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि तपोवन की महत्ता को देखते हुए सरकार ने इस क्षेत्र को नगर पंचायत का दर्जा दिया है। बताया कि शीघ्र ही स्वायत्तशासी एक्ट तहत इस पंचायत में प्रभारी अध्यक्ष प्रशासक के रूप में जिलाधिकारी को तैनात किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने तपोवन ग्राम सभा को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने पर स्थानीय लोगों को बधाई दी। कहा कि तपोवन और आसपास के क्षेत्र पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। इससे क्षेत्र के विकास में काफी सहयोग मिलेगा। इस दौरान तपोवन के ग्राम प्रधान चौन सिंह बिष्ट ने अपने साथियों के संग भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की। मौके पर राजेंद्र भंडारी, क्षेत्र पंचायत सुलोचना, अर्चना चौहान त्रिलोक भंडारी, रवि भंडारी, विनोद कुलियाल, मानवेंद्र भंडारी, सरोज कोठारी, लक्ष्मी, शकुंतला, गोपाल चौहान, दीपक पुंडीर, रमेश बहुगुणा, किरन, हरि सिंह रावत, दिनेश महंत, राजेश शर्मा, जगमोहन पयाल, अमित भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

तपोवन, मुनिकीरेती, ढालवाला और नरेंद्रनगर में बिछेगी भूमिगत विद्युत लाइन

तपोवन नगर पंचायत और आसपास के इलाकों को आए दिन तूफान, आंधी, बरसात आदि मौसम में बिजली की किल्लतों से नहीं जूझना पड़ेगा। इसके तहत यहां भूमिगत विद्युत लाइनें बिछाई जाएंगी। मंगलवार को तपोवन में आयोजित सम्मान समारोह के संबोधन के दौरान वन एवं उर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने यह बात कही। उन्होंने बताया कि वर्तमान में खंभों पर तारें होने से लोगों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिस कारण उन्होंने तपोवन, मुनिकीरेती, ढालवाला और नरेंद्रनगर क्षेत्र में भूमिगत विद्युत लाइन बिछाने का निर्णय लिया है। बताया कि इस कार्य के लिए जल्द ही शासनादेश जारी किए जाएंगे।

25 बच्चों को मासिक पोशाहार देकर समाजसेवी अक्षत गोयल ने दिया टीबी मुक्त अभियान में सहयोग

आस द्वारा संचालित नन्दा तू राजी खुशी रेंया एक अभियान टीबी से मुक्त अभियान के तहत समाजसेवी अक्षत गोयल के सौजन्य से 25 बच्चों को मासिक पोशाहार वितरण किया। मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी।

वरिष्ठ चिकित्सक प्रियंका गोयल ने कहा कि टीबी रोग से बच्चों को घबराना नहीं चाहिए। समय पर दवाई लेने से टीबी रोग से मुक्ति पाई जा सकती है। छह माह व नौ महा की दवाई के बाद इस रोग से मुक्ति पाई जा सकती है। इसके अलावा हमें खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा। इस मौके पर समाजसेवी अक्षत गोयल टीवी रोग से पीड़ित बच्चों की मदद के लिए आगे आए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि टीवी रोग से पीड़ित बच्चों को प्रोटीन युक्त खाने की आवश्यकता होती है। इसलिए उन्हें हमेशा प्रोटीन युक्त खाना दिया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि आगे भी टीवी रोग से ग्रस्त बच्चों की आगे भी मदद की जाएगी। उन्होंने बताया कि टीवी रोग छुआछूत की बीमारी नहीं है। टीवी रोग के बच्चों के साथ घृणा नहीं करनी चाहिए बल्कि उनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आस सस्था द्वारा टीवी मरीजो के उपचार के लिए सहारनिया कार्य किया जा रहा है। उन्होंने दिवाली के पर्व को देखते हुए बच्चों से आग्रह किया कि वाह ध्यान पूर्व पटाखे जलाएं। अधिक पटाखे जलाने से हमारा वातावरण दूषित होता है। इसलिए जितना हो सके कम से कम पटाखे जलाएं।इस दौरान बच्चों को मिठाई भी वितरण की गई।

इस अवसर पर सस्था की सचिव हेमलता बहन ने बताया कि लोगों के सहयोग से टीबी रोग से ग्रस्त बच्चों की मदद की जा रही है। लगातार बच्चों को प्रोटीन युक्त खाना दिया जाता है। ताकि उन पर दवा असर कर सके। इस अवसर पर संजीव गोयल, अभिनव गोयल, श्रुतिका गोयल, डॉ प्रियंका गोयल, जितेंद्र चमोली, सहयोगी लक्ष्मी, पारुल, सविता, मोनिका राणा, श्रंखला रावत, लंकेश भट्ट, मुकेश रावत और रोगिजन के परिजन उपस्थित रहे।

सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं


सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यहां छात्राओं ने रंगोली सजाकर सभी को आकर्षित किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ पुरातन छात्र भारतेंदु शंकर पांडे एवं प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडे ने मां सरस्वती एवं श्री राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता, हस्तशिल्प कला प्रतियोगिता, मटका एवं दीया, झालर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमे निर्णायक की भूमिका में संभाग निरीक्षक विनोद व पुरूषोत्तम बिजल्वाण प्रान्त सेवा प्रमुख (विद्या भारती) एवं शिशुपाल सिंह रावत प्रधानाचार्य शिशु विद्या मंदिर, पुरातन छात्र भारतेंदु शंकर पांडे एवं प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय रहे।

रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम सुहानी, सिमरन, शगुन, कनिका सुरभि और संध्या रही। दीया प्रतियोगिता में प्रथम छात्रा सृष्टि बर्थवाल, झालर प्रतियोगिता में छात्रा दिया चौहान एवं मटका प्रतियोगिता में छात्रा आस्था खुराना रही।

वहीं, दीपावली के शुभ अवसर पर ऋषिकेश विद्या भारती द्वारा संचालित सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्याे को राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय द्वारा सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में सभी अतिथिगणों एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडे ने सभी छात्र छात्राओं को धनतेरस व दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की।

रामगोपाल रतूड़ी के चले कार्यक्रम संचालन में प्रधानाचार्य पूनम अनेजा, सतीश चौहान, नरेन्द्र खुराना, रीना गुप्ता, वंदना, सुहानी, आरती, कर्णपाल बिष्ट, रजनी, नन्द किशोर भट्ट आदि मौजूद रहे।

वित्तीय स्वीकृति देकर सीएम ने विकास कार्यों को दी गति


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत जनपद ऊधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र खटीमा में ग्राम बडी अंजनिया नहर होते हुए 17 मिल चौराहे तक नव निर्माण का डामरीकरण कार्य हेतु 2 लाख 13 हजार रुपये, विधानसभा क्षेत्र खटीमा में विभिन्न 03 निर्माण कार्यों (1) मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत राज्य मार्ग संख्या-70 के कि.मी. 48, 49, 50 में 3.75 मी. चौड़ाई में नवीनीकरण कार्य हेतु 38 लाख 75 हजार रूपये, (2) राज्य योजना के अन्तर्गत छिनकी झनकट मार्ग में छिनकी से गाजो होते हुए जंगल की ओर इण्टर लॉकिंग टाईल्स द्वारा मार्ग निर्माण के द्वितीय चरण हेतु 96 लाख 24 हजार रूपये, (3) ग्राम श्रीपुर बिछुवा से नालापार होते हुए वनकटिया से देवरी तक मार्ग के पुनः निर्माण के द्वितीय चरण हेतु 82 लाख 41 हजार रूपये की प्रशासकीय तथा वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला के विकासखण्ड नौगांव में देहली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से भूलाना मोटर मार्ग के सुधार कार्य हेतु 51 लाख 14 हजार रूपये के साथ ही विधानसभा क्षेत्र पुरोला के अन्तर्गत त्यूनी-पुरोला-नौगांव (राज्य मार्ग सं.-7) मोटर मार्ग के दुर्घटना सम्भावित क्षेत्र में क्रेश बैरियर एवं पैरापिट के निर्माण हेतु 96 लाख 34 हजार रूपये की भी प्रशासकीय तथा वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

सीएम धामी ने भगवान तुंगनाथ धाम व शीतकालीन गद्दी स्थल की महिमा का गुणगान


पंचकेदार में तृतीय केदार के नाम से विश्व विख्यात भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ आगमन पर आयोजित एक दिवसीय तुंगनाथ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर आनन्द उठाया।

भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में आयोजित तुंगनाथ महोत्सव का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पंच केदार के आंचल में बसे भू-भाग को विश्व में बड़ी श्रद्धा से जाना जाता है। इसलिए प्रतिवर्ष सैकड़ो तीर्थ यात्री यहाँ के पावन तीर्थों में आकर अपने को धन्य महसूस करते है। उन्होंने भगवान तुंगनाथ के धाम व शीतकालीन गद्दी स्थल की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि इस माटी में पदार्पण करने से मनुष्य को अपार शान्ति मिलती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है, तथा आगामी 5 नवम्बर को श्री केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 400 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के अथक प्रयासों से 2024 तक कर्णप्रयाग तक रेलवे लाइन का कार्य पूरा हो जायेगा तथा चार धाम परियोजना का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दर्जनों जन कल्याणकारी योजनायें संचालित की जा रही हैं। जिसका लाभ हर ग्रामीण को मिल रहा है। कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उपनल कर्मियों, आशा कार्यकत्रियों के मानदेय में वृद्धि कर दी गयी है तथा आंगनबाड़ी कार्यत्रियों के मानदेय में जल्द कार्यवाही की जायेगी।

मुख्यमंत्री ने तुंगनाथ महोत्सव को जिला स्तरीय महोत्सव तथा मक्कू गाँव में स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की घोषणा की। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों योजनाओं का संचालन किया जा रहा है तथा प्रदेश भाजपा सरकार में साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में ऐतिहासिक विकास हुआ है। पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश उन्नति के पथ पर अग्रसर है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा दिनेश उनियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, केदारनाथ विधायक मनोज रावत, क्षेत्र पंचायत प्रमुख श्वेता पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य रीना बिष्ट आदि मौजूद थे।

उत्तरकाशी जिले के दौरे के दौरान सीएम ने किया करोड़ों रूपए के विकास कार्यों का शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी जिले के समेकित विकास के लिए 67 करोड़ 86 लाख की लागत से बनने वाली विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। कुल 85 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

1- ओडाटा (खुनीगाड़) से सरास मोटर मार्ग निर्माण स्टेज II लागत 1724.94 लाख।
2- कोटगांव नैटवाड़ से कलाप मोटर मार्ग स्टेज II लागत 895.67 लाख।
3- मोरी से सालरा मोटर मार्ग स्टेज II लागत 1001.39 लाख।
4- सुनकुंडी में हेलीपैड निर्माण लागत 115.32 लाख।
5- महरगांव हल्का वाहन मोटर मार्ग का उच्चीकरण व डामरीकरण लागत 71.90 लाख।
6- राजकीय इंटर कालेज जखोल में भवन निर्माण लागत 330.08 लाख।
7- सोलर पम्पिंग योजना गैच्चाण गांव तोक लागत 16.20 लाख।
8- सोलर पम्पिंग योजना नैटवाड़ बाजार लागत 3.80 लाख।
9- सोलर पम्पिंग योजना सुनकुंडी तोक लागत 12.00 लाख।
10- सोलर पम्पिंग योजना पुजेली 14.00 लाख।
11-पोरा में फल संग्रह केंद्र का निर्माण लागत 56.84 लाख।
12- नौगांव में मंडी का नव निर्माण 934.05 लाख।
13- आराकोट में सेब के भंडारण हेतु नियंत्रित वातावरण भंडार गृह (सीए कोल्ड स्टोर) का निर्माण लागत 12.95.01 लाख।
14- विकास खंड कार्यालय मोरी हेतु अनावासीय भवन निर्माण लागत 157.94 लाख।
15-विकास खंड कार्यालय पुरोला हेतु अनावासीय भवन निर्माण लागत 157.39 लाख।
मुख्यमंत्री ने 17 करोड़ 37 लाख की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया।
1- मैन्द्रथ से भंकवाड़ मोटर मार्ग स्टेज II लागत 562.70 लाख।
2- मुसई सटटा के किमी 7 से मसरी मोटर मार्ग स्टेज II लागत 112.42 लाख।
3-मैन्द्रथ-भंकवाड़ मोटर के किमी 2.50 से बेग़ल मोटर मार्ग स्टेज II लागत 299.98 लाख।
4- त्यूणी-पुरोला-नौगाँव राज्य मार्ग संख्या 17 मोटर मार्ग पर बीसी द्वारा सतह सुधार का कार्य लागत 460.00 लाख।
5- मोरी नैटवाड़ सांकरी जखोल मार्ग के किमी 1 से 4.5 एवं आराकोट नकोट मोटर मार्ग के किमी 1 से 7 तक बीसी द्वारा सतह सुधार का कार्य लागत 230.00 लाख।
6- सोलर पम्पिंग योजना बगरका तोक लागत 10.00 लाख।
7-सोलर पम्पिंग योजना धौना तोक लागत 10.00 लाख।
8- कोटगांव में जलाशय झील निर्माण 53.00 लाख।
9- राजकीय इंटर कॉलेज मोरी में समेकित प्रयोगशाला निर्माण लागत 23.34 लाख।

मुख्यमंत्री ने की अहम घोषणाएं

1- बद्रासू – नानेई किमी 5 व 6 में आरसीसी मोटर निर्माण व सुरक्षात्मक कार्य।
2- नुणागाड़ से लूना तक 3 किमी क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग कार्य।
3-गुराड़ी से पासा तक पैदल मार्ग व आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य।
4-मियागाड़ से धाति गुराड़ी खड़ में आरसीसी पुलिया का निर्माण किया जाएगा।
5-खिला खड्ड पर आरसीसी पुलिया का निर्माण किया जाएगा।
6-स्विपली खड्ड से पितरी तोक तक पैदल मार्ग व आरसीसी पुलिया निर्माण किया जाएगा।
7-मोरी-बागी से मौताड़ किमी 3 पर पुलिया का निर्माण किया जाएगा।
8- बदरासु मोटर मार्ग किमी 3 में क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण किया जाएगा।
9-मोरी-नैटवाड़, सांकरी सड़क मार्ग किमी 12 आरसीसी मोटर सेतु व सुरक्षात्मक कार्य किया जाएगा।
10- बैराना फेतड़ी मोटर मार्ग किमी 2 व 3 में आरसीसी कलवट निर्माण कार्य किया जाएगा।
11-खाबली -गोडियाट सड़क के किमी 7 व 11 में 6 मीटर आरसीसी पुलिया विस्तार निर्माण कार्य।
12-मोरी नैटवाड़ सांकरी समतलीकरण वर्णावत मोटर मार्ग से 65 गांव को जोड़ने हेतु किमी 1 से 4 तक क्षतिग्रस्त भाग का मरम्मत व पुनःनिर्माण कार्य किया जाएगा।
13- मोरी नैटवाड़ सांकरी मोटर मार्ग किमी 4 से परिवर्तन समतलीकरण वर्णावत मोटर मार्ग के किमी 10 से 12 क्षतिग्रस्त भाग का निर्माण कार्य किया जाएगा।
14- पाव तल्ला के खड्ड पर पैदल हेतु आरसीसी 15 मीटर पुलिया के निर्माण किया जाएगा।
15-फिताड़ी से ढांचा तक पैदल गस्ती मार्ग का पुनः निर्माण कार्य किया जाएगा।
16- रूपिन रेंज के अंर्तगत हड़वाडी में भूस्खलन रोकने हेतु सुरक्षात्मक कार्य किया जाएगा।
17-सुनकुंडी के उपला कनोला में आरसीसी पुलिया के निर्माण किया जाएगा।
18- रूपिन रेंज के अन्तर्गत धौला से इस्लागाड़ चांगशील पर्यटन मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
19-पाव तल्ला से कलाव सम्पर्क मार्ग खेसडी खड्ड तक व पैदल असरसीसी पुलिया का निर्माण।
20 -पाव तल्ला के नई नागर खड्ड तक पैदल आरसीसी कार्य का निर्माण।
21 नगर पंचायत नौगाँव के मुगरा घाटी में हॉस्पिटल तक बाईपास कार्य का निर्माण किया जाएगा।
22 विकास खंड नौगाँव के अंर्तगत भाटिया से कराड़ी मोटर मार्ग व मसाल गांव से गंगराड़ी मोटर मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
23 नगाणगांव,गंगटाड़ी उद्यान केंद्र की स्वीकृति
24- कोल्ड स्टोर आराकोट का कार्य किया जाएगा।
25 रंवाई जौनपुर जनकल्याण समिति को देहरादून नगर निगम निःशुल्क भूमि आवंटित करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री बोले उत्तराखंड आने वाले समय में पूरी दुनिया की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राजधानी बनेगी।

आंगबाड़ी बहनों को दीवाली से पहले मिलेगा शानदार तोहफा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तरकाशी के विकास खंड नौगाँव पहुँचे। यमुनावैली को कृषि मंडी की बड़ी सौगात देते हुए 85 करोड़ से अधिक की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने जनपद के समेकित विकास के लिए कई अहम घोषणा की। राजकीय इंटर कॉलेज नौगाँव में आयोजित कार्यक्रम में जनता को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखंड को विकास के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता, साधु संतों के सहयोग और सरकार के समन्वय से उत्तराखंड आने वाले समय में पूरी दुनिया की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राजधानी बनेगी। उत्तराखंड को विकास के क्षेत्र में नंबर वन बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है नए कृषि कानून लागू कर केंद्र व राज्य सरकार लगातार देश के किसानों के हित में कार्य कर रही है। नई कृषि नीति के तहत विभिन्न फसलों का उत्पादन करने के वाले किसानों को जहां आधुनिक तकनीकी मिलेगी वहीं किसानों की आय भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड 2025 तक विकास के क्षेत्र में देश का नंबर वन राज्य होगा। प्रधानमंत्री जी के उत्तराखंड के प्रति बेहद लगाव है। रेल सेवा, चारधाम, हवाई सेवाओं समेत कई ऐतिहासिक कार्य हुए है तथा गरीबों के जीवन मे परिवर्तन आया है। देश के अंदर हर क्षेत्र में कई कार्य हुए है। प्रधानमंत्री ने देश के किसानों व जवानों का मनोबल बढ़ाया है। होली, दीवाली, जन्मदिन को जवानों के बीच मनाया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत मजबूत, शक्तिशाली और गौरवशाली भारत बन रहा है। जिसकी हम सबने कल्पना की उस दिशा में भारत आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भरोसा दिया कि दीवाली से पहले आंगनबाड़ी बहनों को शानदार तोहफा दिया जाएगा। सरकार ने आशा,ग्राम प्रधान, उपनल कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया है। कर्मचारियों को भत्ता व गोल्डन की सुविधा दी है।कोविडकाल में जिन बच्चों ने अपने माता पिता को खोया है उनके लिए वात्सल्य योजना लागू की है। शीघ्र ही आंगबाड़ी बहनों को एक तोहफा दिया जाएगा।

इस अवसर पर कैबिनेट व जिला प्रभारी मंत्री गणेश जोशी, कृषि व उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल, यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, निवर्तमान विधायक पुरोला राजकुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश चौहान, पूर्व राज्यमंत्री जगबीर भंडारी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसपी मणिकांत मिश्रा, एडीएम तीर्थपाल सिंह, एसडीएम बड़कोट शालिनी नेगी, ब्लाक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत सहित स्थानीय जनता व जनप्रतिनिधि गण मौजूद थे।