रूद्रप्रयाग में सीएम ने की विभिन्न घोषणाएं, पांच दिवसीय औद्योगिक विकास पर्यटन महोत्सव का हुआ समापन

जनपद रुद्रप्रयाग के तल्ला नागपुर क्षेत्र में आयोजित पांच दिवसीय औद्योगिक विकास, कृषि एवं पर्यटन महोत्सव के समापन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिबन काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजित कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर विभिन्न घोषणाएं कर, क्षेत्र में विकास की सौगात दी। घोषणा में राजकीय इंटर कॉलेज चोपता में दो कक्ष निर्माण किया जायेगा। राष्ट्रीय गोल्ड पदक विजेता विचित्र सिंह नेगी को प्रतियोगिता में जाने हेतु 60 हजार रुपए की धनराशि सरकार की ओर से दी जायेगी। जल्द ही जखोली में सैनिक स्कूल का कार्य पूरा किया जाएगा, इसके लिए एक करोड़ की धनराशि जारी की गई है। फलासी-छतोरा मोटर मार्ग का कार्य किया जाएगा। रुमसी-भौंसाल-चोपता मोटर मार्ग चौंड भूमिधार तक जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

श्री कार्तिक स्वामी धाम को मोटर मार्ग से जोड़ा जाएगा। तुंगेश्वर मंदिर प्रांगण का विस्तारीकरण किया जाएगा। लंमगौंडी-देवरी-मणीखाल सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा तथा छतोरा पुल सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा। आदि गुरु शंकराचार्य सतेराखाल मंदिर को पर्यटन सर्किट से जोड़ने की कार्यवाही की जाएगी। तल्ला नागपुर क्षेत्र में आयोजित औद्योगिक विकास, कृषि एवं पर्यटन महोत्सव मेले के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। वहीं मनरेगा कर्मी की वेतन शीघ्र रिलीज करने का भरोसा दिया। जबकि कृषि मंत्री उनियाल ने कृषि विभाग की ओर से औद्योगिक विकास, कृषि एवं पर्यटन महोत्सव मेले को दो लाख रुपए देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री धामी ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधन के दौरान अपने बचपन की स्मृति को साझा करते हुए कहा कि मेले ही एक माध्यम होते थे जब हम एक ही स्थान में एक दूसरे से मिलते थे। कहा कि हम अच्छा उत्तराखंड बनाना चाहते हैं। सैनिक का बेटा होने के नाते उत्तराखंड की हर समस्या से भली-भांति परिचित हूँ। मोदीजी ने कहा है कि 2025 में जब उत्तराखंड 25 साल का होगा तो यह उत्तराखंड चिर युवा उत्तराखंड होगा। इसके लिए सरकार कार्य कर रही है। हर क्षेत्र में राज्य को देश का पहला राज्य बनाना है। उन्होंने हर गांव में मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाने सहित पलायन रोकने, पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार पहुंचाने की बात कही। उन्होंने रेलवे व चारधाम के तहत ऑल वेदर रोड के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आगामी पांच नवंबर को मोदी श्री केदारनाथ में कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। जबकि भगवान बदरीनाथ का भव्य प्रांगण तैयार होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रतियोगिता परीक्षाओं को निशुल्क किया है। अब आवेदन पर कोई शुल्क देना नहीं होगा। आशा कार्यकत्रियों के मानदेय में वृद्धि किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दीपावली से पूर्व तोहफा दिया जाएगा। ग्राम प्रधानों, उपनल कार्मिकों का मानदेय बढ़ाया है। कोरोना से मृत्यु होने पर मृतक के परिजन को पचास हजार रुपए देने का सरकार निर्णय लिया है।

साथ ही वात्सल्य योजना के तहत कोरोना काल में मृतक के बच्चों को तीन हजार रुपए प्रतिमाह भरण-पोषण रूप में दिया जा रहे हैं। साथ ही 21 साल पूरे होने पर 5 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा पुलिस विभाग के इंस्पेक्टर से जवान तक तथा तहसीलदार से पटवारी तक कोरोना काल में बेहतर कार्य करने पर दस-दस हजार रुपए का मानदेय दिया गया है।

प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने अपने संबोधन में पुष्कर सिंह धामी को युवा सोच का मुख्यमंत्री बताया तथा मुख्यमंत्री द्वारा नौजवानों, सैनिकों, महिलाओं, दलितों व तीर्थ पुरोहितों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने हेतु निरंतर प्रयासरत है। साथ ही किसानों के प्रति सरकार बेहद संवेदनशील है। कहा कि जनपद को पूर्व में ही जैविक घोषित किया जा चुका है। कृषि विभाग द्वारा कृषकों को रियायती दरों पर पॉली हाउस, खाद, बीज, कृषि यंत्र आदि उपकरण सब्सिडी की दर पर उपलब्ध किया जा रहा है।
विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री को असीम संभावनाओं वाला राजनेता बताते हुए जनपद के अंतर्गत थाती बड़मा में निर्माणाधीन सैनिक स्कूल के निर्माण करने की मांग की। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने भी संबोधित किया। उन्होंने नागपुर क्षेत्र में पहली बार किसी मुख्यमंत्री आगमन पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा दिनेश उनियाल, पूर्व राज्यमंत्री अशोक खत्री, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, उपजिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल आदि मौजूद थे।

आप पार्टी यात्रा कार्यालय देहरादून शिफ्ट करने पर करेगी विरोध

आम आदमी पार्टी के ऋषिकेश विधानसभा प्रभारी डॉ राजे सिंह नेगी ने कहा कि चार धाम यात्रा के मुख्य द्वार ऋषिकेश से गढ़वाल मंडल विकास निगम का कार्यालय देहरादून शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। अगर ऐसा किया गया तो इसका हर संभव विरोध किया जाएगा।

कहा कि प्रदेश का पर्यटन का हब ऋषिकेश में होने का मुख्य कारण यात्रा कार्यालय की गतिविधियां रही है। जिससे यंहा का पर्यटन पला ओर बढ़ा है। किन्तु सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि यात्रा कार्यालय को मुख्यालय शिफ्ट करने की कवायद काफी जोरो से चल रही है। उन्होंने कहा ये तुगलकी फरमान पर्यटन को मजबूती प्रदान नही करेगा बल्कि इससे निगम को भारी नुकसान हो सकता है। इसका मूल्यांकन वर्ष 2018 में निगम प्रबन्धन भुगत चुका है जब निगम के स्वागत पटल,आवास आरक्षण को देहरादून 65 डी में शिफ्ट किया गया।बाद में जन विरोध और लगातार नुकसान को देखते हुए पहले स्वागत पटल को ऋषिकेश वापस कर 1 वर्ष में ही आवास आरक्षण को ऋषिकेश शिफ्ट कर दिया गया।

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सप्ताह में यात्रा कार्यालय महाप्रबन्धक पर्यटन सहित प्रबंध निदेशक भी गतिविधियों पर नजर रखकर प्रदेश के पर्यटन को मजबूती प्रदान करने में योगदान दे। इस अवसर पर पार्टी संगठन मंत्री दिनेश असवाल, अजय रावत, प्रभात झा, सुनील सेमवाल, गोविंद रावत, कमलेश्वर जखमोला, चन्द्र मोहन भट्ट, मनमोहन नेगी उपस्थित थे।

वीर शहीद केसरी चंद के 102वें जन्मदिन पर स्पीकर ने दी श्रद्धांजलि अर्पित

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने वीर शहीद केसरी चंद का 102वें जन्मदिवस पर उन्हें पुष्प अर्पित कर याद किया गया। विधानसभा अध्यक्ष विशेष कार्यधिकारी ताजेंद्र नेगी ने कहा है कि देश को स्वतंत्रता दिलाने में शहीद केसरी चंद का भूमिका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि साढे 24 वर्ष की आयु में वीर शहीद केसरी चंद को ब्रिटिश सरकार ने देशद्रोह के आरोप में फांसी पर लटका दिया था।

भाजपा नेता रविंद्र राणा ने कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड को हमेशा वीर भूमि के नाम से जाना जाता है और देश की आजादी से लेकर अब तक यहां के नौजवानों ने संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि आजाद हिंद फौज में उत्तराखंड से 26 सो से अधिक सैनिकों ने प्रतिभाग किया जिसमें शहीद केसरी चंद का महत्वपूर्ण योगदान था।

श्यामपुर के मंडल अध्यक्ष गणेश रावत ने कहा है कि शहीद केसरी चंद ने जौनसार बावर की थाती में जन्म लिया और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया । उन्होंने कहा है कि जिस आयु में लोग अपनी रोजी-रोटी की तलाश में भटकते हैं उस आयु में शहीद केसरी चंद ने अपनी जान की बाजी लगाकर देश को आजादी दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष के सूचना अधिकारी भारत चौहान ने कहा है कि शहीद केसरी चंद का जन्मोत्सव देहरादून सहित देश भर मे मनाया जाता है उन्होंने कहा है कि शहीद के योगदान को सीमाओं में नहीं बांधा जा सकता उनके त्याग समर्पण ने संपूर्ण राष्ट्र को एक सूत्र में बांधा और देश को आजादी दिलाई।

’कौन थे वीर शहीद केसरी चंद’
वीर शहीद केसरी चंद का जन्म 1 नवंबर 1920 को जौनसार बावर के क्यावा गाव मे हुआ। उनकी प्रारंभिक पढ़ाई विकास नगर में हुई तथा आगे की पढ़ाई डीएवी कॉलेज देहरादून में हुई 20 वर्ष की आयु में सेना में भर्ती हो गए। आजाद हिंद फौज से प्रेरणा लेकर उन्होंने सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में इंफाल मणिपुर में देश को स्वतंत्र कराने के लिए अनेक कार्य के परिणाम स्वरूप उन्हें ब्रिटिश सरकार द्वारा पकड़ लिया गया और दिल्ली सेंट्रल कारागार में भीषण यातनाएं दी गई। शहीद केसरी चंद को माफी मांगने की शर्त पर जेल से रिहा करने के लिए ब्रिटिश अधिकारियों ने कहा परंतु उन्होंने ब्रिटिश सरकार की इस शर्त को अस्वीकार कर दिया परिणाम स्वरूप उन्हें 3 मई 1945 को सेंट्रल कारागार दिल्ली में प्रातः 4रू00 बजे फांसी पर लटका दिया गया था।

जन्मोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष के विशेष कार्याधिकारी राजेंद्र सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, रविंद्र राणा, मोहित राष्ट्रवादी, हरपाल सिंह राणा, अरुण बडोनी, आशीष जोशी, राजेश थपलियाल, भारत चौहान, चमन पोखरियाल, दुर्गेश कुमार, मुकेश, प्रमोद रयाल आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

धामी ने दी देवप्रयाग विधानसभा को करोड़ों की सौगात

जनपद टिहरी गढ़वाल की तहसील कीर्तिनगर के चौरास क्षेत्रान्तर्गत किलकिलेश्वर में स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुल रूपये 95 करोड़ 46 लाख की लागत की योजनाओें का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जिनमें रूपये 52 करोड़ 3 लाख की लागत की तीन योजनाओं का लोकार्पण एवं रूपये 43 करोड़ 44 लाख लागत की चार योजनाओं का शिलान्यास किया।

लोकार्पित योजनाएं
मुख्यमंत्री ने अकरी बारजूला ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना, सीएचसी हिंडोलाखाल में ऑक्सीजन प्लांट व 33/11 केवी विद्युत उपसंस्थान चौरास का लोकार्पण किया।

शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने मढ़ी चौरास जाखणी ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना, अलकनंदा नदी पर सुपाणा में 130 मीटर स्पान के सेतु का निर्माण, 33/11 केवी विद्युत उपसंस्थान पट्टी अकरी-बारजूला व नगर पंचायत कीर्तिनगर में आधुनिक प्रतीक्षालय का निर्माण योजना का शिलान्यास किया।

जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता
इस अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार युवा, महिला, बच्चों व बुजुर्गां सभी के अनुरूप कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने जो सपने देखें है हमारी सरकार उन सपनों को साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर क्षेत्र की समस्याओं के भी समाधान कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान मैंने नौजवानों की समस्याओं को देखा तथा निर्णय लिया कि हमारे द्वारा सभी रिक्त पड़े 24 हजार सरकारी पदों को भरा जायेगा और अभी तक 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारे द्वारा उपनल कर्मचारियों व आशा कार्यकत्रियों की समस्याओं को भी सुना गया तथा उनके मानदेय में वृद्धि की गयी।
हमारे द्वारा चारधाम यात्रा शुरू करने को लेकर भी हाई कोर्ट में मजबूत पैरवी की गयी, जिसका परिणाम यह रहा कि प्रदेश में चारधाम यात्रा शुरू हुई। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी हमारी सरकार बेहतर कार्य कर रही है। हमारे द्वारा रूपये 5 लाख तक निःशुल्क उपचार देने वाली अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के अन्तर्गत 460 करोड़ रूपये अभी तक खर्च किये गये हैं। जिससे साढ़े तीन लाख लाभार्थियों को स्वास्थ्य लाभ मिला है। मुख्यमंत्री ने जनता से कहा कि हम प्रदेश को आपके बल पर आगे बढ़ा रहे हैं। हमारी सरकार तभी बलवती होगी जब आपका समर्थन मिलेगा।

घोषणाएं
इस अवसर पर मुख्यमंत्री को घण्टाकर्ण देवता लोस्तु को सातवां धाम घोषित करने, किलकिलेश्वर मन्दिर चौरास का सौन्दर्यीकरण करने, हिण्डोलाखाल ब्लॉक भवन के निर्माण, चौरास पुल से जाखणी-नैथाणा-रानीहाट-कीर्तिनगर तक आस्थापथ का निर्माण, जखलेश्वर महादेव जखण्ड का सौन्दर्यीकरण करने, कीर्तिनगर तहसील तहसील कर्मियों व प्रशासनिक अधिकारियों के लिए आवास बनाये जाने, राजकीय इण्टर कॉलेज किलकिलेश्वर विशेष मरम्मत व चहार दीवारी के निर्माण, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज किलकिलेश्वर का जीर्णाेद्धार, सैन्द्री-सुपाणा मोटर मार्ग का निर्माण, नैथाणा-बिन्दीगेरा-गुठांई-नैनीसैंण मोटर मार्ग का निर्माण, थापली मढी कॉलोनी में पीसी सड़क का नवीनीकरण, न्यूनीसैंण में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाऊस जीर्णाेद्धार, देवप्रयाग विधानसभा के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के नाम पर विद्यालयों व सड़कों का नाम रखे जाने की घोषणा की।

रा.इ.का. किलकिलेश्वर में आयोजित समारोह में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, ऊर्जा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, विधायक देवप्रयाग विनोद कण्डारी, विनोद रतूड़ी, अब्बल सिंह विष्ट, केदार सिंह बिष्ट, सीडीओ नमामि बंसल, डीडीओ सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।

कोटद्वार में सैनिक सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे धामी ने की कई घोषणाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कोटद्वार स्थित विजय गार्डन में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों, सैनिक परिवारों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय सेना का इतिहास गौरवशाली रहा है, हमारे वीर सैनिकों ने हमेशा अदम्य साहस का परिचय देते हुए तमाम लड़ाईयों को जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सैनिकों का आत्मविश्वास बढ़ा है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होली, दिवाली जैसे विशेष कार्यक्रम हमारे देश के वीर सैनिकों के साथ ही मनाते हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वन रैंक वन पेंशन के लागू होने से लाखों रिटायर्ड सैनिकों को बड़ी राहत मिली है। उत्तराखंड में सरकार रोजगार के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है, प्रदेश में अब तक 10 हज़ार से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने आशा वर्करों का मानदेय बढ़ाया है, उपनल कर्मचारियों को मानदेय बढ़ाते हुए उन्हें भी बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड संक्रमण के बाद सरकार ने महिला स्वयं सहायता समूहों को राहत पैकेज के माध्यम से बड़ी सहायता पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि सरकार का सबसे पहला मंतव्य है कि जो घोषणा की जाएं उन्हें पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उत्तराखंड 25 साल का होगा तो शिक्षा, पर्यटन, परिवहन, ऊर्जा, उद्योग समेत सभी क्षेत्रों देश का पहले नंबर का राज्य बनेगा।
मुख्यमंत्री ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के लिए अनेक घोषणाएं की, जिनमें क्रमशः विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार में पुरानी पेयजल लाइनों बदला जाएगा और दो नए नलकूप स्थापित किए जाएंगे। कोटद्वार में आवासीय एवं कृषि भूमि के ऊपर से जाने वाली हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट किया जाएगा। कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में सिंचाई गूल नहरों की सफाई एवं नई गूलों का निर्माण किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के कालागढ़ में मुख्य मार्गों का निर्माण एवं पुनर्निर्माण का कार्य किया जाएगा। कलालघाटी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नाम शहीद लांस नायक धनवीर सिंह राणा के नाम से रखा जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि सरकार लगातार युवाओं, बेजरोज़गारों और महिलाओं के हित में कार्य कर रही है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अन्थवाल एवं हज़ारों की संख्या में पूर्व सैनिक, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय जनता मौजूद रही।

सीएम ने ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता क्षेत्र के अंतर्गत बुल्हाड़-बायला मार्ग पर हुए वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करते हुए घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों के उपचार के लिए एवं मृतकों के परिवारजनों को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जायेगी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, गढ़वाल कमिश्नर एवं जिलाधिकारी देहरादून ने घटना स्थल का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिये हैं। उन्होंने परिवहन विभाग को सख्त निर्देश दिये हैं कि वाहनों में ओवर लोडिंग न हो। यदि इस तरह की कोई बात आती है, तो संबधित पर कड़ी कारवाई की जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाएं दुबारा न हो, इसके लिए उन्होंने प्रदेश के लोगों से अपील की है ओवरलोडिंग न करें। हम सभी को स्वयं जागरूक होकर इस तरह की घटनाओं से बचना है।
वहीं, मुख्यमंत्री ने चकराता क्षेत्र में वाहन दुर्घटना में मृतक आश्रित को 50-50 हजार रुपये व गम्भीर घायल को 25-25 हजार रुपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने रन फॉर यूनिटी में दौड़ लगाई, दिया एकता का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर घंटाघर, देहरादून में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अनेक रियासतों को भारत संघ में एकीकृत करने में अहम भूमिका निभाई। भारत की आजादी में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर भाजयुमो द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी का फ्लैग ऑफ किया। सामाजिक एकता के उद्देश्य से इस दौड़ का आयोजन घन्टाघर से मसूरी डाइवर्जन तक किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी रन फॉर यूनिटी में दौड़ लगाई।
इस अवसर पर विधायक खजानदास, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल मौजूद रहे।

प्रियदर्शनी शौर्य सम्मान दिवस पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और प्रियदर्शनी शौर्य सम्मान के कार्यक्रम संयोजक राजपाल खरोला ने जानकारी देते हुए बताया कि आज ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आडवाणी धर्मशाला, श्यामपुर में प्रथम महिला प्रधानमन्त्री, भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस और पाकिस्तान को परास्त कर बांग्लादेश मुक्ति युद्ध की 50वीं वर्षगाठ के मौके पर प्रियदर्शनी शौर्य सम्मान दिवस मनाया गया। इसमे देश के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले शहीदों के परिजनों का सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम संयोजक राजपाल खरोला ने कहा की स्व. इंदिरा गांधी जी के बलिदान दिवस के मौके पर उनकी स्मृति को नमन कर उनके दिखाए गए पथ पर चलने की शपथ ली। उन्होंने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी ने 1971 के युद्ध में विश्व शक्तियों के सामने न झुकने के नीतिगत और समयानुकूल निर्णय क्षमता से पाकिस्तान को परास्त किया और बांग्लादेश को मुक्ति दिलाकर स्वतंत्र भारत को एक नया गौरवपूर्ण क्षण दिलवाया।
खरोला ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी को दुर्गा मां का रूप भी कहा जाता था उन्होंने सर्वप्रथम परमाणु परिक्षण कर देश को परमाणु शक्ति बनाने का कार्य किया और आज पुरे देश में अगर देश को महाशक्ति के रूप में देखा जाता है तो वह स्व. इंदिरा गांधी के कार्याे से ही देखा जाता है।
खरोला ने कहा की चाहे बैंकों का राष्ट्रीयकरण हो या गरीबी हटाओ आन्दोलन स्व. इंदिरा गांधी ने दुनिया को दिखाया की अगर इच्छाशक्ति हो तो कोई भी कार्य असम्भव नहीं होता। खरोला ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की असल में परिभाषा इंदिरा गांधी है जो एक मज़बूत शख्सियत थीं। समझौतों से दूर रहने वाली और अपने देश भारत में मज़बूत आस्था निष्ठा रखने वाली।

इन शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गय-
शहीद स्व हमीर पोखरियाल पुत्र जयेंद्र सिंह पोखरियाल
शहीद स्व अमित सेमवाल पुत्र पुष्पा सेमवाल
शहीद स्व मनीष थापा पुत्र मनोज थापा
शहीद स्व विकास गुरंग
शहीद स्व माहवीर सिंह राणा भाई रणबीर सिंह थापा
शहीद स्व प्रदीप रावत पुत्र कुवर सिंह रावत
शहीद स्व राकेश डोभाल पुत्र विमला डोभाल
शहीद स्व चैन सिंह राणा पति सरला राणा
शहीद स्व करण बहादुर थापा पति नरु थापा
शहीद स्व देवेन्द्र सिंह राणा पति विनीता राणा
शहीद स्व दिनेश चन्द पांथरी पति जसोदा पांथरी
भुरारी सिंह केंतुरा पति जसोदा केंतुरा

कार्यक्रम के दौरान शूरवीर सिंह सजवान, डा. केएस राणा, महंत विनय सारस्वत, जयेंद्र रमोला , जय सिंह रावत, सुधीर राय, मनीष शर्मा, बर्फ सिंह पोखरियाल, देवेन्द्र रावत, शैलेंद्र बिष्ट, सतीश रावत, सरोज देवराडी, विमला रावत, ललित मिश्रा, ध्यान सिंह असवाल, विजय पाल रावत, उर्मिला नौटियाल, सविता शर्मा, विमला रावत, खेम सिंह बिष्ट, मनोज गुसाईं, प्यारे लाल जुगलान, प्रेम लाल शर्मा, वीरेंद्र थापा, केके थापा, शिवदयाल, जयेंद्र सिंह रावत, धर्मेंद्र बागियाल, देवेंद्र दत्त बग्याल, विमला रावत, पुरानचंद, भगवान सिंह पंवार, जगत नेगी, दीपक धमंदा, सोनू पांडेय, जितेंद्र यादव आदि लोग मौजूद उपस्थित रहे।

पटले का अखंड भारत का सपना मोदी और शाह ने पूरा किया-विस अध्यक्ष

बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किये। इस अवसर उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन आज के युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है।
विस अध्यक्ष ने कहा कि भारत के पहले उप प्रधान मंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को हर साल नेशनल यूनिटी डे या राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 562 रियासतों को भारत संघ में एकीकृत करने में अहम भूमिका निभाई थी। राष्ट्र को एकजुट करने के लिए सरदार पटेल के किए प्रयासों को स्वीकार करने के लिए राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि 5 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के प्रयास से कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाला अनुच्छेद 370 और 35(अ) समाप्त हुआ। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बन गया और सरदार पटेल का भारत को अखण्ड बनाने का स्वप्न साकार हुआ। 31 अक्टूबर 2019 को जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख के रूप में दो केन्द्र शासित प्रदेश अस्तित्व में आये। अब जम्मू-कश्मीर केन्द्र के अधीन रहेगा और भारत के सभी कानून वहां लागू होंगे। पटेल को कृतज्ञ राष्ट्र की यह सच्ची श्रद्धांजलि है।
विस अध्यक्ष ने कहा कि लौह से निर्मित सरदार वल्लभ भाई पटेल की विशाल प्रतिमा एकता की मूर्ति (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) देश के स्वाभिमान के साथ खड़ी है, जो हमें एकता के सूत्र में बांधने का संदेश देती है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, पार्षद लव काम्बोज, विकास तेवतिया, सुमित पवार, जयंत किशोर शर्मा, राजेश दिवाकर, सोवन सिंह कैंतूरा, हरीश पंत, सोनू प्रभाकर, चेतन चौहान, राज कुमार पुंडीर आदि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

दिल्ली के युवकों के लिए भगवान बनीं जल पुलिस, डूबने से बचाया

मुनिकीरेती थाना अंतर्गत नीमबीच तपोवन में दिल्ली से घूमने आए दो युवक गंगा में नहाते समय डूबने लगे। सूचना पर जल पुलिस की टीम ने राफ्ट की मदद से पानी के तेज बहाव से बाहर निकाला। मुनिकीरेती थाना निरीक्षक कमल मोहन भंडारी के मुताबिक दिल्ली से 5 सदस्यों का एक दल राफ्टिंग के लिए ऋषिकेश आया था। इस दौरान रात्रि समाप्त होने के बाद वह तपोवन स्थित नीमबीच में नहाने लगे। इस दौरान उनमें 2 लोग गंगा के तेज बहाव में बहने लगे। इस दौरान युवकों की चीख-पुकार मचने पर जल पुलिस की टीम ने कुछ दूरी पर राफ्ट की मदद से सकुशल पानी के तेज बहाव से निकाल लिया। उनकी पहचान प्रशांत पुत्र मधुर शर्मा निवासी गली नंबर 5 मकान नंबर सी 109, मुक्कद नगर, दिल्ली, करम कुमार पुत्र देशराज सिंह, मकान नंबर 286 बी 9 करावल नगर, दिल्ली के रूप में हुई है। टीम में जल पुलिस के कांस्टेबल सुभाष ध्यानी, विदेश चौहान, रविंद्र तोमर, महेंद्र सिंह शामिल रहे।