ऋषिकेश व्यापार महासंघः अध्यक्ष और महामंत्री पद पर दो-दो ने दाखिल किया नामांकन

नगर उद्योग व्यापार महासंघ के चुनाव में व्यापार सभा भवन में अध्यक्ष पद पर राजेश भट्ट व विनोद शर्मा और महामंत्री पद पर अखिलेश मित्तल व विवेक वर्मा ने अपने दर्जनों व्यापारी समर्थकों के साथ मुख्य चुनाव अधिकारी राजेन्द्र सेठी व सह चुनाव अधिकारी नवल कपूर, दीपक जाटव, मनोज कालड़ा व मदन नागपाल के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
सह चुनाव अधिकारी नवल कपूर व दीपक जाटव ने बताया कि आज अध्यक्ष पद पर दो व महामंत्री पद पर दो नामांकन प्रपत्र दाख़िल हुए हैं कल नाम वापसी का समय है व कल ही प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जायेगी व उसके पश्चात नौ अप्रेल को वोटिंग होनी है।

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश भट्ट ने कहा कि मैं क्षेत्रों व्यापार संघ का अध्यक्ष हूँ व कई वर्षों से व्यापार कर रहा हूँ और व्यापारी भाईयों की समस्याओं के लिये भी आवाज उठाता रहा हूँ पहले कोई बड़ा प्लेटफॉर्म नहीं था पर अगर मैं चुन कर आया तो महासंघ को ऐसा संगठन बनाने का प्रयास करूँगा जिसमें एक छत के नीचे सभी व्यापारी भाइयों की समस्याओं का समाधान होगा।
मौके पर सूरज गुल्हाटी, राजीव मोहन अग्रवाल, अजय गर्ग, पार्षद मनीष शर्मा, ललित सक्सेना, मदन कोठारी, प्रवीन अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, सुनील उनियाल, दीपक गुप्ता, मुकेश चैहान, अशोक थापा, सरदार प्रीतपाल सिंह, अमरीक सिंह, अतुल सरीन, मनोज साहल सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद थे।

…तो क्या कल रह जाएंगे सिर्फ दो प्रत्याशी

नगर उद्योग व्यापार महासंघ के चुनाव भले ही नौ अप्रैल को निर्धारित हैं, इसके लिए अध्यक्ष पद पर दो और महामंत्री पद पर भी दो प्रत्याशियों ने न सिर्फ नामांकन पत्र खरीदा। बल्कि नामांकन पत्र को पूर्ण रूप से भरकर दाखिल भी किया है। वहीं, कल नाम वापसी का भी दिन है। सूत्रों के अनुसार कल नाम वापसी के दिन अध्यक्ष पद पर एक और इसी तरह महामंत्री पद पर भी एक प्रत्याशी अपना-अपना नाम वापस ले लेगा। यदि सूत्रों की बात सच होती है तो व्यापार महासंघ के चुनाव नौ अप्रैल से पूर्व ही सिमट जाएंगे। वहीं, अध्यक्ष और महामंत्री पद पर शेष अकेले बचे व्यापारियों को ही निर्विरोध चुन लिया जाएगा। अब देखना यह होगा कि सूत्रों की बातों में कितना दम है।

देव डोलियों के अभिनंदन से देंगे विश्व बंधुत्व का संदेशः अनिता ममगाई

मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों से आने वाली देव डोलियों का ऋषिकेश आगमन पर ऐतिहासिक अभिनंदन किया जाएगा। दिव्य भव्य आयोजन का उद्देश्य श्रद्धा और विश्वास के साथ सनातन संस्कृति का संवर्धन एवं संरक्षण करना और विश्व बंधुत्व की भावना का विकास करना है।

आज मेयर अनिता ममगाईं के कैंप कार्यालय में श्री देव भूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभायात्रा समिति की बैैठक हुई। इसमें मेयर अनिता ने कहा कि हरिद्वार महाकुंभ में देवडोलियों का ऋषिकेश आगमन पर भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। इस दौरान लोक संस्कृति के रंगों से देवभूमि सराबोर रहेगी। समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह ग्राम वासी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेयर ने कहा कि महाकुंभ को लेकर तीर्थ नगरी में देश केे विभिन्न राज्यों से देव डोलियों का पहुंचना एक ऐतिहासिक अवसर होगा। इसके लिए कई जगहों पर तरुण द्वार सजाए जाएंगे।

24 अप्रैल को गंगा स्नान के पश्चात प्राचीन भरत मंदिर में भगवान भरत का आशीर्वाद लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। जिसका कुम्भ नगरी हरिद्वार रवाना होने से पूर्व नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह स्वागत और अभिनंदन किया जायेगा। बैठक में संजय शास्त्री, बंशीधर पोखरियाल, रवि शास्त्री, ज्योति सजवाण, त्रिलोकी नाथ तिवारी, पार्षद मनीष बनवाल, विजेंद्र मोघा, कमलेश जैन, विजय बडोनी, गंबीर मेवाड़ आदि उपस्थित रहे।

व्यापारिक चुनावः संजय और प्रतीक को जनसंपर्क अभियान में मिल रहा व्यापारियों का भरपूर साथ

व्यापार मंडल ऋषिकेश के चुनाव में अध्यक्ष पद के दावेदार संजय व्यास और महामंत्री पद के प्रत्याशी प्रतीक कालिया ने अपने जनसंपर्क अभियान को पुरजोर रफ्तार दे दी है। सुपर संडे को उमस भरी गर्मी के बावजूद दोनों प्रत्याशियों ने देहरादून रोड़ स्थित व्यापारियों से जनसंपर्क कर उनके पक्ष मे मतदान की अपील की। इस दौरान दोनों प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने पर व्यापारियों के हितों में काम करने का वायदा किया।

नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष पद के दावेदार संजय व्यास और महामंत्री पद के प्रत्याशी प्रतीक कालिया ने व्यापार मंडल के वरिष्ठ व्यापारियों के साथ जनसंपर्क अभियान भी शुरु कर दिया। दोनों प्रत्याशियों ने व्यापारियों से वोट व समर्थन मांगा। कहा कि वे हमेशा व्यापारियों के हितों के लिए संघर्षरत रहे हैं। भविष्य में भी व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष करेंगे। कहा कि यदि व्यापारियों ने उन्हे मौका दिया तो वे व्यापारियों की हर समस्या का समाधान करेंगे। जनसंपर्क अभियान में क्षेत्रीय पार्षद मनीष शर्मा, यशपाल पंवार, हितेंद्र पंवार, धीरज मखीजा, पंकज शर्मा, संजय परमार, मयंक अग्रवाल, रमेश अरोड़ा, अरविंद, संजय पवार, रवि अग्रवाल, पंकज चंद्रा, सुशील छाबड़ा, नीरज अग्रवाल, जितेंदर आनंद, सुमित चोपड़ा, जयंत जोशी, गोपाल सकती, राजीव कालिया, पंकज कालिया आदि मौजूद रहे।

लोक कलाकारों को प्रोत्साहित करें और पहाड़ी वाद्य यंत्रों की ध्वनि को करें स्वीकार

आज के वक्त में जहां आधुनिक वाद्य यंत्रों ने अपने पैर पसार लिए है, वहीं उत्तराखंड में आज भी अपनी संस्कृति को संजोए रखने के प्रयास जारी हैं। विलुप्ति की दहलीज पर इन पहाड़ी वाद्य यंत्रों की ध्वनि को जो कोई भी सुनता है, मंत्रमुग्ध ही हो जाता है और इसे संचालित करने वाले लोक कलाकारों की प्रशंसा किए नहीं थकता। यह मनोरमणीय आनंद आप भी लें सकते है। इसके लिए ऋषिकेश में सात दिवसीय कार्यशाला आयोजित हो रही है, रविवार को कार्यशाला का दूसरा दिन है। यहां हर तरह के पहाड़ी वाद्य यंत्रों को न सिर्फ देखने का मौका आप को मिल सकता है, बल्कि इससे निकलने वाले हर सुर का आप आनंद ले सकते है, तो देर न करें। इस कार्यशाला में लोक वाद्य में बजाए जाने वाली तालों और चालो का आपसी सामंजस्य की चरणबद्ध तरीके से प्रस्तुति के लिए कलाकारों को समयबद्व होकर अपने प्रस्तुतीकरण का अभ्यास कराया जाएगा।


इससे पूर्व नगर निगम ऋषिकेश और नमामि गंगे प्रकोष्ठ उमंग हेमवतीनन्दन बहुगुणा केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय श्री नगर गढ़वाल के संयुक्त तत्वावधान उत्तराखण्डी लोक वाद्यों पर केन्द्रित कार्यशाला हिमालयी निनाद का शुभारंभ मेयर अनिता ममगाईं ने किया। कहा कि उत्तराखंड की लुप्त हो रही वादन कला की संस्कृति को जागृत करने के लिए यह अनोखा प्रयास किया जा रहा है, वह सराहनीय ही नहीं बल्कि अनुकरणीय भी है। लोककला के संरक्षण के लिए किया जा रहा यह प्रयास कलाकारों का मनोबल बढ़ाने में सहयोग करेगा।

कार्यशाला के उपरांत कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए वृहद कार्यक्रम नगर की हद्वय स्थली त्रिवेणी घाट में आयोजित किया जायेगा। विभिन्न पर्व, मेलों व संस्कारों में गाए जाने वाले लोक गीतों को बेहद खास बनाने में पहाड़ के वाद्य यंत्रों का विशेष स्थान है। एक दौर में परंपरागत वाद्य यंत्रों का वादन बहुतायत से होता था, लेकिन आधुनिकता की चकाचैंध से यहां के परंपरागत वाद्य यंत्रों की धुनें अब कभी कभार ही सुनाई देती हैं।

कार्यक्रम के संयोजक गणेश खुगशाल गणी ने बताया कि वोकल फोर लोकल के लिए नगर निगम ने पर्वतीय अंचल की लोक संस्कृति के प्रतीक यहाँ के लोक वाद्यों की कर्णप्रिय धुनों को संजोने के लिए नायाब पहल की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के संरक्षण में इन वाद्य यंत्रों का संव‌र्द्धन बेहतर ढंग से हो सकता है इसके लिए कोशिश की जानी चाहिए। कार्यशाला के माध्यम से जो कलावंत पारंगत होंगे वे इस धरोहर को आगे बढ़ाने के लिए इसमें रूचि रखने वाले युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए कार्य करेंगे यही इस अभिनव कार्यशाला आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।गणी ने बताया कि कार्यशाला पूर्ण होने पर गंगा घाट पर कार्यक्रम आयोजित कर एक प्रस्तुतिकरण किया जाएगा जिसमें तमाम कलाकार उत्तराखंडी वेशभूषा में अपनी प्रस्तुति देंगे।

कलाकारों के बारे में जानकारी देते हुए गणी ने बताया कि कार्यशाला में ढोली गजेंदर लाल ढांढरी पौड़ी से दमौ वादक परअजय चंद्रबदनी टिहरी से मशकवीन वादक विनोद चन्द्रबदनी से नगाडा वादक गोविंद लाल भरतपुर रामनगर से, रौंटी वादक सुरेंद्र प्रकाश जखल अल्मोड़ा से, रणसिंहा वादक अनिलबर्मा और मुन्ना दास चकराता से डौंर वादक पवन चैहान चैंदकोट नौंगांवखाल से, थाली वादक सौरभ नेगी धरासू मवालस्यूं, हुड़का वादक सुरेन्द्र बैसवाल सिल्ला भटवेड़ी देहरादून से बांसुरी वादक कैलाश ध्यानी गिंवाली लैंसडौन तथा कार्यशाला निर्देशक मोछंग वादक रामचरण जुयाल इस कार्यशाला में पौड़ी से आकर प्रतिभाग कर रहे हैं।

डॉ सर्वेश उनियाल (उमंग प्रकोष्ठ हेमवतीनन्दन बहुगुणा केंद्रीय गढ़वाल विश्व विद्यालय)ने उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि मेयर अनिता ममगांई को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनन्दन किया। कार्यक्रम में राज्य परियोजना प्रबंधन ग्रुप नमामि गंगे उत्तराखण्ड के संदीप उनियाल, नमामि गंगे की सह संयोजक नेहा नेगी आदि ने भी शिरकत की।

ऋषिकेश को जिला घोषित करे सरकारः अतुल यादव

सपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अतुल यादव ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में सपा का वनवास खत्म होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद से लगातार उत्तराखंड मे समाजवादी पार्टी जनता के बीच जा रही है। बताया कि 2004 मे हुए लोकसभा चुनाव मे सपा ने हरिद्वार लोस चुनाव में जीत हासिल की थी। इसलिए सपा उत्तराखंड में लगातार जनसमस्याओं के लिए मुखर होकर कार्य कर रही है। इस बार विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सपा ने तैयारी तेज कर दी हैं। अतुल यादव ने कहाकि सपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत करा रहे है। ताकि सपा की तरफ लोगों का रुझान बढ़ सके और सपा पिछले सालों का बनवास तोड़कर फिर से अपनी जगह बना सके।

गैरसेण मण्डल को लेकर अतुल यादव ने कहा की सरकार का ये फैसला स्वागत योग्य है लेकिन सरकार को चाहिए था की गैरसेण को कमिश्नरी बनाने से बेहतर तो ये होता की सरकार उत्तराखंड मे नए जिलों का निर्माण करती ताकि उत्तराखंड के विकास मे चार चांद लगते। उन्होंने ऋषिकेश को लेकर सरकार से मांग की है कि सरकार ऋषिकेश को जिला घोषित करे।

गन्ने से भरा ट्रैक्टर घर पर पलटा, घर वालों की बची जान

बीस बीघा में एक परिवार की जान हथेली पर उस वक्त आ गई, जब एक गन्ने से भरा ट्रेक्टर घर पर पलट गया। गनीमत रही हादसा बड़ा नहीं रहा। नहीं तो घर के अंदर रह रहे लोगों की जान पर भी बात बन सकती थी। मगर, फिर भी ट्रेक्टर ने घर की चाहर दीवारों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है।

दरअसल ट्रैक्टर में चालक ने बताया कि वह हरिद्वार से भोगपुर से ट्रैक्टर गन्ना बेचने के लिए एम्स ऋषिकेश के पास गन्ने का जूस बनाने वाले को गन्ना बेचने आ रहा था जूस वाले ने उसको 20 बीघा क्षेत्र से आने को कहा ट्रैक्टर चालक का कहना है कि उसे यह रास्ता नहीं पता था और जैसे ही वह यहां ढलान पर ट्रैक्टर लेकर आया ट्रैक्टर का संतुलन खो बैठा और सीधे दीवार में टक्कर मारी और दीवार टूट गई। वहीं दूसरी तरफ इस तरह की घटना से स्थानीय निवासियों में आक्रोश है। स्थानीय पार्षद सुंदरी कंडवाल भी मौके पर पहुंची उनका कहना था कि इससे पहले एसडीएम को यहां से भारी वाहनों के एंट्री वर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी और यहां बैरिकेडिंग या खंबा लगाने की मांग की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई क्योंकि यह रोड पीडब्ल्यूडी के अंदर आती है और 6 महीने हो गए से ऊपर हो गए लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई वहीं उन्होंने कहा कि आप कल वह फिर से स्थानीय लोगों के साथ एसडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे और एसडीएम से इस मामले पर उनके फोन पर वार्ता भी हुई है वही मकान मालिक संदीप राणा का कहना है कि हम लोग खौफ में यहां पर रहते हैं कोई वाहन रात में दिन में कभी भी यहां हमारे घर के अंदर घुस सकता है यहां से भारी वाहनों का आवागमन बंद किया जाए साथ ही रोड भी यहां पर जो टूटी पड़ी है जिसकी वजह से कई बार दिन-रात कभी भी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है और इससे पहले भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं इस तरह की।

वही घटना होने के बाद मौके पर चीता पुलिस भी पहुंची है और ट्रैक्टर को वहां से दूसरा ट्रैक्टर बुलाकर उस में गन्ने को शिफ्ट कर रास्ता आवागमन के लिए साफ किया जा रहा है।

लघु व्यापारियों ने दिया ललित मोहन और प्रदीप गुप्ता को समर्थन


नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के चुनाव में आज अध्यक्ष पद पर ललित मोहन मिश्र और महामंत्री पर पर प्रदीप गुप्ता को लघु व्यापारियों ने समर्थन दिया। समथर््ान के दौरान लघु व्यापारी बोले, दोनों ही प्रत्याशी व्यापारियों के सारथी है। ऐसे सारथी हर व्यापारी को चाहिए।

दरअसल आज लघु व्यापारी व फुटकर फल एवं सब्जी विक्रेता समिति के अध्यक्ष राजू गुप्ता ने अपने 106 साथियों के साथ ललित मोहन और प्रदीप गुप्ता को समर्थन दिया। राजू गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के लिए सदैव तत्पर रहने वाले दोनों प्रत्याशी को अपना मत दे। हमारा शोषण कई बार प्रशासनिक और नगर निगम के द्वारा समय-समय पर किया गया है, मगर इस चुनावी मैदान में अन्य प्रत्याशियों का कभी लघु व्यापारियों को समर्थन नहीं दिया गया। उन्होंने चुनावी सिमर में सभी व्यापारी वर्ग से अपने विवेक का प्रयोग करते हुए दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में मत देने की अपील की।

कहा कि नेता ऐसा चुने जो आम व्यापारी के लिए जिये। जिसे न देखा हो और जिसे बुलाने के लिए व्यापारी को संघर्ष करना पड़े, ऐसे नेता न चुने। वहीं, आज दोनो प्रत्याशी ने नगर भर के बुजुर्ग व्यापारियों का आशीर्वाद प्राप्त किया। बुजुर्ग व्यापारियों ने दोनों को व्यापारिक हितैसी बताया।

व्यापार महासंघ से खुद को अलग कर संजय व्यास और प्रतीक कालिया के समर्थन में आए हितेंद्र पंवार


ऋषिकेश व्यापार महासंघ में राजनीतिक रोटियां सेकी जा रही थी। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बड़ा और पुरातन संगठन है, जो व्यापारियों के हितों के लिए ही काम करता है। यही कारण है कि मैं ऋषिकेश व्यापार महासंघ को छोड़कर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल में संजय व्यास और प्रतीक कालिया को अपना समर्थन दे रहा हूं। यह बात आज प्रेसवार्ता के दौरान ज्वैलर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हितेंद्र पंवार ने कही।

दरअसल आज हितेंद्र पंवार अपने 30 व्यापारिक साथियों के साथ अध्यक्ष प्रत्याशी संजय व्यास और महामंत्री प्रत्याशी प्रतीक कालिया को समर्थन देने पहुंचे। सभी समर्थन प्राप्त साथियों का दोनों प्रत्याशियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उधर, व्यापारी संदीप गुप्ता ने कहा कि संजय व्यास और प्रतीक कालिया का प्रदेश की राजनीतिक लोगों से भी अच्छी पकड़ है, जिसका फायदा व्यापारियों के हितों के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा दोनों प्रत्याशियों को हर वर्ग के व्यापारी का समर्थन प्राप्त हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि हितेंद्र पंवार के समर्थन से दोनों प्रत्याशियों की जीत का अंतर अब और भी बढ़ जाएगा।

उधर, रियल एस्टेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश कोठारी ने कहा कि हमारी यूनियन के सभी 125 सदस्य संजय व्यास और प्रतीक कालिया के साथ है, उन्होंने दम भरते हुए कहा कि दोनों प्रत्याशियों की जीत भारी अंतर से होगी।

इस मौके पर चुनाव संयोजक जगमोहन सकलानी, प्रत्याशी संजय व्यास, प्रतीक कालिया, कमल जैन, इंद्र कुमार गोदवानी, संजय पंवार, जितेंद्र पंवार, राजीव खुराना, हरीश गावड़ी, राजीव गावड़ी, देवव्रत अग्रवाल, एडवोकेट महेश शर्मा, मीडिया प्रभारी धीरज मखीजा आदि उपस्थित रहे।

24.25 ग्राम स्मैक के साथ दो अरेस्ट, एक लाख अनुमानित कीमत

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने अवैधा नशा तस्करी के खिलाफ अभियान चलाकर एक लाख रूपये की स्मैक बरामद की हैं, पुलिस की स्मैक की मात्रा 24.25 ग्राम बताई है। मामले में दो आरोपियों को अरेस्ट किया गया है।

कोतवाल रितेश शाह के अनुसार, जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीते देर रात मनसा देवी फाटक के समीप बाईपास रोड ऋषिकेश से चेकिंग के दौरान दो लड़को को अवैध 24.25 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।

कोतवाल ने आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय कौशल कश्यप निवासी अमित ग्राम गली नंबर एक श्यामपुर ऋषिकेश और 29 वर्षीय शंकित बॉस निवासी मालवीय नगर गली नंबर 4 आईडीपीएल ऋषिकेश के रूप में कराई हैं पूछताछ में बताया कि बरेली से सस्ती लेकर ऋषिकेश में तीन गुने दाम में बेचा करते है।

मेयर अनिता ममगाई ने किया वाद्य यंत्रों की कार्यशाला का शुभारंभ

उत्तराखण्डी संस्कृति के पारम्परिक वाध्य यंत्रों की कार्यशाला का मेयर अनिता ममगाई ने शुभारंभ किया। कार्यशाला में युवाओं को पारंपरिक लोक वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण दिया जायेगा। साथ ही लोक वाद्य यंत्र, उसके महत्व, उपयोगिता, वैज्ञानिक व आध्यात्मिक तथ्यों की जानकारी दी जाएगी।

आज पर्वतीय अंचल की लोक संस्कृति के प्रतीक ढोल, दमाऊं व हुड़के की कर्णप्रिय धुनों को संजोने के लिए केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय, उमंग संस्था के प्रयास और नमामि गंगे के सहयोग से जीएमवीएन सभागार में सात दिवसीय कार्यशाला विधिवत रूप से शुरू हो गई। इस मौके पर मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि उत्तराखंड के संगीत में प्रकृति का वास है। यहां के गीत, संगीत की जड़ें प्रकृति से जुड़ीं हैं। समय के साथ यहां के गीत संगीत धूमिल होने लगे हैं, पुराने लोक वाद्य यंत्रों की जगह नए वाद्य यंत्रों ने ले ली है। इसके चलते युवा पीढ़ी अपने पारंपरिक वाद्य यंत्रों से दूर होती जा रही है। मेयर अनिता ने कहा कि उत्तराखंड के लोक वाद्य यंत्रों का महत्व जितना आध्यात्मिक है, उससे ज्यादा इनमें वैज्ञानिकता भरी हुई है, लेकिन वर्तमान में अनेक लोक वाद्य यंत्र विलुप्ति के कगार पर हैं। जिन्हें सामूहिक प्रयास से संजोया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि लोक वाद्यों में आंचलिक संस्कृति की छाप होती है। इन वाद्य यंत्रों का संस्कृति विशेष के जन जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने प्रशिक्षकों से विभिन्न वाध्य यंत्रों की विस्तृत जानकारी भी ली। इस दौरान गणेश कुकशाल, रामचरण जुयाल, डॉ सर्वेश उनियाल एवं वाह्य यन्त्र कलाकार, पार्षद विजय बडोनी, विजेंद्र मोगा, पवन शर्मा, यसवंत रावत, नेहा नेगी, प्रकांत कुमार, अक्षत खेरवाल, राजू शर्मा, रेखा सजवाण, मोजूद रहे।