24 अप्रैल को हरिद्वार में होगी 5000 श्रद्धालुओ के भोजन-आवास की व्यवस्था

महाकुंभ पर्व में देवत्व स्नान एवं शोभायात्रा को अत्यधिक भव्य बनाने के लिए श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभायात्रा समिति की बैठक समिति अध्यक्ष मोहन सिंह रावत गांववासी (पूर्व कैबिनेट मंत्री) की अध्यक्षता में प्रेम नगर आश्रम हरिद्वार में हुई। बैठक का संचालन प्रवक्ता डॉ. धीरेंद्र रांगड़ ने किया।

बैठक में 24 अप्रैल 2021 की शाम को प्रेम नगर आश्रम में पहुंचने वाली सभी देव डोलियों, नेजा निशान, पशवा, पुजारी तथा श्रद्धालुओं की भोजन एवं आवास की व्यवस्था तथा 5000 व्यक्तियों के रात्रि भोज एवं सुबह के चाय आदि की व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।

24 अप्रैल को प्रेम नगर आश्रम में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु हरिद्वार के सभी जनप्रतिनिधियों की बैठक कर व्यवस्था समिति, स्वागत समिति,संचालन समिति आदि कमेटियों का गठन कर प्रतिनिधियों को दायित्व प्रदान किये गये। गढ़वाल सभा के प्रतिनिधि मुकेश जोशी ने बताया कि हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में जनसहभागिता व जनसहयोग हेतु जन-जागरण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रेम नगर आश्रम के व्यवस्थापक रमणीक भाई, गजेंद्र सिंह कंडियाल, आदेश गिरी, पंडित गोपाल कृष्ण बडोला, आचार्य भवानी दत्त मंदोलिया, बाबू भाई आदि उपस्थित थे।

व्यापार महासंघ चुनाव समिति से विनोद शर्मा का इस्तीफा, खरीदा अध्यक्ष पद का नामांकन

नगर उद्योग व्यापार महासंघ के मुख्य चुनाव अधिकारी राजेन्द्र सेठी ने आज बयान जारी किया। बताया कि महासंघ के चुनाव की प्रकिया आज शुरू हो गई है इससे पूर्व चुनाव अधिकारी विनोद शर्मा ने चुनाव संचालन समिति से इस्तीफा दिया है।

राजेन्द्र सेठी ने बताया कि आज नामांकन फार्म बिक्री का दिन तय था। इसमें अध्यक्ष पद और महामंत्री पद पर दो-दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। इसमें अध्यक्ष पद पर राजेश भट्ट व विनोद शर्मा जबकि महामंत्री पद को अखिलेश मित्तल व विवेक वर्मा ने नामांकन प्रपत्र खरीदे। इस मौके पर सह चुनाव अधिकारी नवल कपूर, यशपाल पंवार, दीपक जाटव और मदन नागपाल आदि मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी जिले के ग्राम नैताला (रैथल, भटवाङी और बारसू) में मुख्यमंत्री त्वरित समाधान कार्यक्रम के तहत रात्रि चैपाल में किया वर्चुअल प्रतिभाग

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उत्तरकाशी जिले के ग्राम नैताला (रैथल, भटवाङी और बारसू) में मुख्यमंत्री त्वरित समाधान कार्यक्रम के तहत रात्रि चैपाल में वर्चुअल प्रतिभाग किया और ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। चैपाल में कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुईं। इन सभी शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 में फर्जी बिलों की शिकायत और नमामि गंगे में गड़बड़ियों की शिकायत पर जिलाधिकारी को 10 दिन में जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ाए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

कार्यक्रम में सभी जिला स्तरीय अधिकारी, एसपी, सीडीओ तथा स्थानीय और आसपास के ग्रामीण मौजूद थे। इस दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जी के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं, जिनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

एक ग्रामीण महिला ने गांव में एएनएम सेंटर खुलवाने की मांग की। सीएमओ उत्तरकाशी ने बताया कि एएनएम सेंटर का भवन है, लेकिन मैन पॉवर की कमी होने के कारण यह संचालित नहीं हो पा रहा है, इस पर मुख्यमंत्री ने एएनएम सेंटर में एएनएम और फार्मासिस्ट की नियुक्ति कर प्राथमिकता के आधार पर उसे शीघ्र शुरू करवाने के निर्देश दिए।

नैताला के बीडीसी सदस्य ने बताया कि नैताला के समीप स्थित तोक जहां 300 से 400 लोग रहे हैं, वहां सड़क की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो बार शासन से एस्टीमेट वापस आ चुके हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने उनकी समस्या के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि ग्राम में अभी तक पशु चिकित्सालय का भवन अब तक नहीं बन पाया है। इस पर पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में पशु चिकित्सालय किराये पर चल रहा है और डॉक्टर भी पदस्थ है और अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि जिला योजना में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा। इस पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र भवन निर्माण के निर्देश दिए।

नैताला के वार्ड 2 से जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि उनके यहां नमामि गंगे के तहत घाट बनना अति आवश्यक है। वो स्वीकृत भी था, बाद में उसे बनाना निरस्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि गंगा नदी के किनारे स्थित पर्यटन स्थलों के समीप दीवार बनाना भी आवश्यक है, यह बरसात में क्षेत्र के लिए बड़ा खतरा होता है। इस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारी को शीघ्र प्रस्ताव देकर निर्माण करवाने के निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने नमामि गंगे योजना में घोटाले की सूचना मिलने की बात कही और इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान नैताला ग्रामसभा की महिलाओं के समूह की सुनीता भट्ट ने ग्राम में दूध डेयरी खोलने के लिए जगह नहीं मिलने की समस्या बताई, जिस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारी को महिला समूह को शीघ्र जमीन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

एक अन्य व्यक्ति ने ग्राम के समीप 1955 में बनी 4 किमी लंबी नहर का जीर्णोध्दार नहीं होने से सिंचाई में समस्या से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि प्रक्रिया के प्रस्ताव और एस्टीमेट भी तैयार है, परंतु उसका जीर्णोद्धार नहीं हो पा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने मामला जिला योजना की बैठक में रखने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए।

ग्राम की पूजा राणा ने बताया कि इंटर कॉलेज बिल्डिंग में पर्याप्त कमरे नहीं होने से की समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बिल्डिंग के लिए 2 अतिरिक्त कक्ष बनाने की योजना है। इस पर मुख्यमंत्री ने कमरों का शीघ्र निर्माण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए पर्याप्त बजट फंडिंग की व्यवस्था है।

पौड़ी में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए महिलाओं को जाना होगा पुरूष चिकित्सालय

अनिल बहुगुणा, वरिष्ठ पत्रकार।
नोबोदित उत्तराखण्ड प्रदेश में पौड़ी जिले और शहर का दुर्भाग्य ही रहा है कि किसी भी आंदोलन के बूते जीती गई चीज पौड़ी के काम नहीं आई। अब महिलाओं के जिला चिकित्सालय को ही ले लीजिये, इस अस्पताल के भवन को अस्तित्व में लाने के लिये पौड़ी और 9 गांव की महिलाओं ने अबिभाजित उत्तराखंड के दौरान एक बड़े जन आंदोलन के जरिये अपने लिये अलग से महिला जिला अस्पताल का निर्माण करवा दिया था।

इस अस्पताल के अस्तित्व में आने के बाद महिलाएं अपने रोजमर्रा की शाररिक दिक्कतों को खुले मन से चिकित्सकों बता पाती थी इसके अलावा गर्भावस्था के दौरान होने वाली शाररिक बदलावों की झेंप से भी उनको निजात मिल जाती थी।

अबच्च्च् मोड़ में चले जाने के बाद पौड़ी जिला अस्पताल के संचालन कर्ताओं ने जिला महिला अस्पताल को पुरूष अस्पताल में मिला दिया है। अब इसी चिकित्सालय में महिलाओं का इलाज भी किया जायेगा। अस्पताल को च्च्च् मोड़ पर चलाने वाले ब्यापारियों ने अपने खर्चो को कम करने के लिये इस तरह की चाले चली है। हालांकि इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष शान्ति देवी और पौड़ी विद्यायक मुकेश कोली ने महिला अस्पताल के अस्तित्व को खत्म करने पर गंभीर आपत्ति जताई है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने इस संबंध में कमिश्नर गढ़वाल और जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल को पत्र लिखा है।

जिन आंगनबाड़ी केंद्रों में भवन नहीं, पेयजल और विद्युत नहीं, वहां त्वरित सभी कार्य पूरें होंः सीएम

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा की। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को समय पर मिले। जिन आंगनबाड़ी केन्द्रों के अभी भवन नहीं बने हैं, उनके निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में पेयजल एवं विद्युत की सुचारू आपूर्ति हो। जिन आंगनबाड़ी केन्द्रों में पेयजल की समस्या है, उनमें जल जीवन मिशन के तहत पेयजल की व्यवस्था की जायेगी। महिलाओं एवं बच्चों को जो अतिरिक्त पोषाहार दिया जा रहा है, यह सुनिश्चित किया जाय कि पोषाहार ससमय पहुंच जाय। योजनाओं का जनता को समय पर लाभ मिल सके, इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की उपस्थिति की भी नियमित मोनेटरिंग की जाय।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि भारत सरकार द्वारा आई.सी.डी.एस के अन्तर्गत दिये जाने वाले बजट का शत प्रतिशत सदुपयोग हो। यह सुनिश्चित किया जाय कि टेक होम राशन का वितरण समय पर हो। महिलाओं एवं बच्चों में एनीमिया की समस्या को नियंत्रित करने के लिए क्या प्रयास हो सकते हैं, इसके लिए योजना बनाई जाय। यह सुनिश्चित हो कि राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास से संबधित जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उनका लाभ लाभिर्थियों को उनके आवेदन के बाद शीघ्र मिल जाय। विभिन्न योजनाओं के लिए बजट शीघ्र आंवटित किया जायेगा।

बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य में 20 हजार 33 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित है। बाल पोषाहार योजना के तहत कोविड-19 के कारण अभी हॉट कुक्ड मील के स्थान पर टेक होम राशन का वितरण किया जा रहा है। 06 माह से 03 वर्ष के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को प्रत्येक माह की 05 तारीख को टेक होम राशन का वितरण किया जाता है। मुख्यमंत्री बाल पोषण अभियान के तहत 03 से 06 वर्ष के बच्चों को सप्ताह में दो दिन केला व 02 दिन अण्डा दिया जा रहा है। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को आईसीडीएस के अन्तर्गत प्रत्येक माह अतिरिक्त पोषाहार दिया जा रहा है। नंदा-गौरा योजना के तहत जिन परिवारों की वार्षिक आय 72 हजार रूपये से कम है, उनको बालिका के जन्म पर 11 हजार रूपये एवं 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 51 हजार रूपये की धनराशि दी जा रही है। यह लाभ परिवार की प्रथम दो बालिकाओं को दिया जा रहा है।

बैठक में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य, सचिवध्निदेशक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग एच. सी सेमवाल एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने वैक्सीनेशन की व्यवस्था ग्राम स्तर तक करने के दिए निर्देश दिए

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग द्वारा प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड, शतप्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन करने वाला राज्य बने। इसके लिए फूलप्रूफ प्लान तैयार किया जाए। मुख्यमंत्री ने गांवों में रह रहे वृद्धजनों की विशेष चिंता करते हुए कहा कि ग्राम स्तर तक वैक्सीनेशन की पूरी व्यवस्था की जाए। इसमें किसी तरह की ढ़िलाई न बरती जाए।
वीडियो कान्फ्रेंसिंग द्वारा प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि टेस्टिंग, ट्रेकिंग और ट्रिटमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाए। कोरोना के बढ़ रहे मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने आदि बातों के प्रति जनजागरूकता के लिए फिर से अभियान चलाए जाएं।
डेथ रेट कम करने के लिए बेस्ट ट्रीटमेंट प्रोटोकोल का पालन हो
मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोगों और पर्यटकों को शालीन व्यवहार में समझाया जाए कि कोविड के प्रोटोकोल का पालन करें। अधिक से अधिक टेस्ट करने हैं और डेथ रेट को कम करना है। इसके लिए बेस्ट ट्रीटमेंट प्रोटोकोल का पालन किया जाए। कोविड से होने वाली हर डेथ की आडिट की जाए। समाज के प्रतिष्ठित लोगों के माध्यम से लोगों से कोविड के नियमों का पालन करने की अपील की जाए।
सबको मास्क पहनाना है, सबका वैक्सीनेशन कराना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दो बातों पर विशेष ध्यान दिया जाए। सबको मास्क पहनाना है और सबका वैक्सीनेशन कराना है। वैक्सीनेशन के काम में तेजी लाने के साथ ही इसे ग्राम स्तर तक ले जाना है। विशेषतौर पर पर्वतीय क्षेत्रों के गांवों में बुजुर्ग रहते हैं। वे टीका के लिए आ नहीं सकते है। हमें ही उनके पास जाना है। इसके लिए सारी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्हें सूचित किया जाए कि किस दिनांक को उनके यहां वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसके लिए प्रचार प्रसार किया जाए। यह एक बड़ी चुनौति है, परंतु हमें इसे करना है।

कुम्भ के दृष्टिगत हों विशेष प्रबंध
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्भ के दृष्टिगत हरिद्वार, देहरादून, टिहरी और पौड़ी गढ़वाल जिले विशेष तैयारी करें। अधिक से अधिक टैस्टिंग की जाए। बोर्डर पर स्थापित किए जाने वाले चेकिंग स्थलों पर रूकने, पानी, शौचालय आदि की पर्याप्त व्यवस्था हो। टेस्टिंग खास तौर पर आरटीपीसीआर टेस्ट बढ़ाए जाने हैं। इसके लिए धन की कोई कमी नहीं है। हरिद्वार को 20 करोड़ रूपए जबकि अन्य जिलों को 5-5 करोड़ रूपए की राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। जो लोग मास्क न लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग न रखें, उनका चालान किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि होम आईसोलेशन में रहने वाले कोविड संक्रमित व्यक्ति सारे नियमों का पालन करें। होम आईसोलेशन में रहने वाले लोग, इधर उधर घूमते हुए पाए जाएं तो कड़ी कार्यवाही की जाए।
मुख्यमंत्री ने 60 वर्ष से अधिक उम्र के 88 प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन करने पर उत्तरकाशी जिला प्रशासन की प्रशंसा की और अन्य जिलों से इससे सीख लेने को कहा। उन्होंने कहा कि सेम्पिलिंग के लिए प्राईवेट लेब का भी सहयोग लिया जाए।
यात्रा सीजन को देखते हुए भी की जाएं तैयारियां
मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कहा कि आगामी यात्रा सीजन को देखते हुए विशेष तैयारी करनी होगी। यात्रा मार्गों और पर्यटक स्थलों में विशेष ध्यान दिया जाए। यहां कोविड प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन कराया जाए। हरिद्वार में टेस्टिंग के लिए टीमें बढ़ाई जाएं। जहां तक हो सके माइक्रों कन्टेंनमेंट जोन बनाए जाएं। जरूरी होने पर ही बड़े कन्टेंन्टमेंट जोन बनाए जाएं।
सचिव अमित नेगी ने बताया कि पूरे देश में कोविड के मामलों में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। उत्तराखण्ड में भी मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। हमें कोविड संक्रमण को भी रोकना है और आर्थिक गतिविधियों को भी प्रभावित नहीं होने देना है। इसके लिए बहुत ऐहतियात से काम करना होगा। उत्तराखण्ड में वर्तमान में जनसंख्या का 24.75 प्रतिशत टैस्टिंग दर है जबकि भारत के लिए 18.41 प्रतिशत है। पॉजिटीवीटी दर उत्तराखण्ड में 3.66 प्रतिशत है जबकि भारत में यह 4.99 प्रतिशत है। परंतु हमारी मृत्यु दर भारत के औसत से कुछ अधिक है। हमें इस ओर विशेष ध्यान देना है। आक्सीजन सप्लाई पर विशेष ध्यान देना है। हालांकि हमारे यहां यह पर्याप्त है। राज्य में वेंटीलेटर, आईसीयू बेड आदि पर्याप्त मात्रा में हैं। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 40 प्रतिशत से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है।
इस अवसर पर डीजीपी अशोक कुमार, आयुक्त कुमायूं अरविंद सिंह ह्यांकी, आयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन आदि उपस्थित थे।

ढालवाला में दो लाख रूपए की चरस के साथ दो अरेस्ट

एसओजी टीम टिहरी ने ढालवाला सुमन पार्क से दो लाख रूपये की चरस बरामद की है। एसओजी टीम ने दो लोगों को भी अरेस्ट किया है। चरस की मात्रा एसओजी टीम के अनुसार एक किलो 900 गा्रम बताई गई है।

एसएसपी टिहरी तृप्ति भट्ट के नेतृत्व में टिहरी गढ़वाल में नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने को अभियान जारी है। इसी क्रम में एसओजी की टीम ने आज मुखबिर की सूचना पर थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत स्थान सुमन पार्क ढालवाला से दो तस्करों को 1150 ग्राम व 750 ग्राम ( कुल 1900 ग्राम ) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ थाना मुनिकीरेती में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसओजी प्रभारी व ढालवाला चैकी इचार्ज आशीष कुमार ने आरोपियों की पहचान 34 वर्षीय नंदपाल बिष्ट निवासी ग्राम ठांडी, पट्टी गाजना, तहसील धोत्री उत्तरकाशी और 27 वर्षीय कृष्ण चंद्र निवासी उडरी, पोस्ट उडरी तहसील डुंडा, उत्तरकाशी के रूप में कराई है। वहीं, पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल योगेन्द्र सिंह, कांस्टेबल राकेश कुमार, उबेदउल्ला, रामपाल तोमर मौजूद रहे।

व्यापार महासंघ चुनावः नौ अप्रैल को 1350 व्यापारी मतदाता चुनेंगे अध्यक्ष और महामंत्री

नगर उद्योग व्यापार महासंघ के चुनाव संचालन समिति ने आज चुनाव कैलेंडर जारी किया। मुख्य चुनाव अधिकारी राजेन्द्र सेठी ने बताया कि नगर उद्योग व्यापार महासंघ ने पूर्व मुख्य चुनाव अधिकारी को निलंबित कर महासंघ से भी हटाया गया था, इस कारण नया चुनाव कैलेंडर जारी किया गया है। जिसमें आज वोटर लिस्ट जारी की गई। व्यापार सभा भवन मुख्य चुनाव कार्यालय होगा। तीन अप्रैल को नामांकन प्रपत्रों की बिक्री सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी।

चार अप्रैल को नामांकन दाखिल होगा। पांच अप्रैल को नामांकन वापसी होगी। बताया कि नौ अप्रैल को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान संपन्न होगा। इसी दिन शाम को विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। बताया कि अगर वोटर सूची में किसी भी व्यापारी का नाम छूट गया हो तो वो रशीद स्लिप लेकर 5 अप्रैल के साँय 5 बजे तक चुनाव संचालन समिति के पास जाकर रशीद दिखाकर अपना नाम अंकित करवा सकते हैं। प्रेसवार्ता में नवल कपूर, विनोद शर्मा, दीपक जाटव, यशपाल पंवार, मदन नागपाल आदि मौजूद थे।

शासन द्वारा चयनित कोरोना वारियर्स मेयर अनिता ममगाई ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

मेयर अनिता ममगाई ने आज राजकीय चिकित्सालय में कोरोना की वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। उन्होंने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है, वैक्सीन को आम जनता भी अवश्य लगवाएं।

शासन द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए कोरोना वारियर्स चुनी गई मेयर अनिता ममगाईं आज दोपहर बाद देहरादून रोड स्थित राजकीय चिकित्सालय में जाकर कोरोना के वैक्सीन की पहली डोज ली। कहा कि यह टीका जरूर लगवाएं। यह हमें कोविड-19 संक्रमण से तो बचाएगा ही, साथ ही लोगों के बीच एक संदेश भी जाएगा कि इससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं है। मेयर ने लोगों से अपील कर कहा कि वे भी कोरोना का टीका लगवाये और देश को इस महामारी से मुक्त कराने में सहयोग दें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का धन्यवाद दिया, जिनके नेतृत्व में सफलता पूर्वक वैक्सीनेशन कार्यक्रम चल रहा है। इस दौरान पार्षद कमलेश जैन, अनीता रैना, लक्ष्मी रावत, कमल गुनसोला विपिन पंत, गुरविंदर सिंह आदि मोजूद रहे।

ऋषिकेश कांग्रेस में शामिल हुए दो दर्जन युवा, कार्यकर्ताओं को मिले दायित्व

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक श्यामपुर स्थित कांग्रेस जनसहायता कार्यालय में हुई। बैठक अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव चैधरी ने की। इसमें गजेन्द्र शाही को जिला परवादून के सदस्यता व बूथ कमेटी गठन की जिम्मेदारी के साथ पूर्व सैनिक अमन पोखरियाल को जिला महासचिव, रीना चैहान जिला सचिव व कुंवर सिंह गुसांई को जिला सचिव मनोनीत किया। साथ ही मानवेन्द्र बिष्ट के नेतृत्व में दो दर्जन युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। नवनियुक्त ब्लॉक प्रभारी गोकुल रमोला व सतीश रावत का माला पहनाकर स्वागत किया।

जिलाध्यक्ष गौरव चैधरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की संस्तुति पर कुछ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है और आगामी विधानसभा चुनाव पार्टी का हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर संगठन की मजबूती के लिये काम करेगा साथ ही नये जुड़े युवाओं की भी हम स्वागत करते हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी का आलम चरम पर है इसलिये आज युवा अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है। इसलिये पूरे हिन्दुस्तान का युवा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर अपने भविष्य को देख रहा है जिस कारण आज पूरे देश के साथ साथ हमारे ऋषिकेश क्षेत्र में युवा लगातार कांग्रेस से जुड़ने का काम कर रहा है आने वाले समय में यह सदस्यता का सिलसिला जारी रहेगा और संगठन की मजबूती के लिये कार्य होते रहेंगे।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, डा एस राणा, जय सिंह रावत, बरफ सिंह पोखरियाल, रामस्वरूप रणाकोटी, देव पोखरियाल, धीरज थापा, धर्मराज पुण्डीर, देवी प्रसाद व्यास, सत्येन्द्र रावत, आशा सिंह चैहान, सतीश रावत, गोकुल रमोला, राजेन्द्र गैरोला, भगवती प्रसाद सेमवाल, विनोद चैहान, जितेन्द्र त्यागी, विनोद पोखरियाल, मनोज गुसाईं, गजेंद्र विक्रम साही, सेवादल अध्यक्ष सत्येन्द्र पंवार, धर्मेंद्र गुलियाल, करण सिंह, केके थापा, सत्येंद्र सिंह, आशा सिंह चैहान, रीना चैहान, प्रताप सिंह पोखरियाल, कुंवर सिंह गुसाईं, तेजपाल सिंह कलुडा, अनीश पूनिया , रोहित नेगी, आनंद सिंह रावत, राकेश गौड, अमन पोखरियाल, गिरीश रौथाण, सोहन सिंह गोरेला, निर्मल रांगढ, धर्मेन्द्र गुलियाल, संदीप बसनेट, राजकुमार राठौड़, विजेंद्र सिंह, योगी क्षेत्री, दीपक, सत्यम, मनीष चंद्र, सोनू रावत, सूरज, वंश राणा, अनुज राणा, अरुण कश्यप, राहुल सैनी, शुभम कुमार, विवेक, नीरज चैहान, राहुल सैनी, सुरेश थापा, धूम राज सिंह, राहुल रावत, हिमांशु राणा, आशीष बिष्ट, मानवेंद्र बिष्ट, मनोज, दिनेश, गब्बर कैंतूरा, देवेन्द्र बावला, आदि उपस्थित थे।