ऋषिकेशः राजकीय चिकित्सालय के औचक निरीक्षण को पहुंचे स्पीकर

कोरोना संक्रमण का प्रभाव दिनों दिन बढ़ रहा है। इस निमित्त स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने पं. शांति प्रपन्न शर्मा राजकीय चिकित्सालय, ऋषिकेश का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने तमाम कोविड की व्यवस्थाओं को देखकर संतोष व्यक्त किया।

स्पीकर ने कहा कि ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय में 20 बेड कोविड-19 संक्रमित रोगियों के लिए निर्धारित किए गए हैं वर्तमान में अभी सभी बेड भरे हैं स रोगियों का विधिवत चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है। यहां आरटीपीसीआर एवं एंटीजन टेस्ट निरंतर चल रहे हैं। ओपीडी सामान्य रूप से चल रही है।

कहा कि तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त है आवश्यकता सिर्फ इस बात की है कि हम स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ अपने परिजन एवं आसपास की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

निरीक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कोविड-19 के वार्ड, ओपीडी एवं जिन स्थानों पर कोविड-19 से संबंधित टेस्ट हो रहे है। उन सभी जगह का निरीक्षण किया एवं रोगियों से उनकी कुशलक्षेम पूछी।

स्पीकर ने रोगियों का ढांढस बांधते हुए कहा कि सावधानी अवश्य रखें सब कुछ सामान्य हो जाएगा। कहा कि सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अवश्य पालन करना है।

कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर सरकार द्वारा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन पर अपने स्वास्थ्य संबंधित जानकारी टोल फ्री नंबर से प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक विजय भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

बोर्ड परीक्षाओं के लिए शिखा विभाग ने जारी किए आदेश, 10वीं के परीक्षार्थियों के लिए खुला विकल्प

उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द किए जाने और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित किए जाने का शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के द्वारा आदेश जारी कर दिया है । आदेश के मुताबिक 4 मई से शुरू होने वाली 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित किए जाने की बात कही गई है।

जबकि 1 जून 2021 को परिस्थितियों का पुनः मूल्यांकन और आंकलन करने के बाद उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा किए जाने की बात कही गई है।

वहीं, दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द किए जाने की बात आदेश में कही गई है, लेकिन आंतरिक मूल्यांकन से जो छात्र परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे उन छात्रों को बोर्ड बहुविकल्पीय प्रश्न को लेकर परीक्षाएं कराएगा।

कोविड वैक्सीन के लिए कंपनी को अविलंब डिमांड भेजने के निर्देश

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोविड वैक्सीन के लिये संबंधित कम्पनी को अविलंब डिमान्ड भेजने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द से जल्द प्रदेशवासियों का कोविड वैक्सीनैशन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिये। इसके लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कोविड की नियमित समीक्षा के क्रम में बीजापुर हाउस में आयोजित बैठक में ये निर्देश दिये।

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, राज्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत, अपर मुख्य सचिव राधा रतूङी, सचिव अमित नेगी, शैलेश बगोली, डॉ पंकज कुमार पाण्डेय, डीआईजी रिद्धिम अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आक्सीजन हमारे यहां पर्याप्त मात्रा में है। इसका सही तरीके से प्रयोग बहुत जरूरी है। यह सुनिश्चित किया जाए कि आक्सीजन के अभाव में प्रदेश में किसी मरीज की मृत्यु न हो। आक्सीजन प्लांट का पूरी क्षमता से उपयोग हो। आक्सीजन के लिए जरूरी सिलेंडरों की कमी न हो। कोविड टेस्ट करवाने वालों को तुरंत जरूरी किट उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की चेन को ब्रेक करने के लिए जनजागरूकता बहुत जरूरी है। साथ ही मास्क न पहनने या सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना करने पर तुरंत कङी कार्रवाई करें। राज्य के बोर्डर पर और सख्त होने की जरूरत है। जिलाधिकारी, अपने यहां की स्थिति के अनुसार निर्णय ले सकते हैं।

सचिव डॉ पंकज पाण्डेय ने बताया कि 7 नये आक्सीजन प्लांट की मंजूरी मिली है। आठ पहले से एक्टिव हैं। और अधिक आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्स की व्यवस्था की जा रही है। राज्य में वर्तमान में आक्सीजन की कमी नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए सुझाव दिये।

कोरोना संकट की घड़ी में कांग्रेस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि पूरे देश में कोरोना का प्रकोप जारी है और सरकारें फेल हो चुकी हैं। मगर, हमें सरकारों की ओर ना देखकर स्वयं कोरोना पीड़ितों की मदद करनी चाहिये।

जल्द ही कांग्रेस परिवार की ओर से ऋषिकेश में कोरोना मरीजों की मदद के लिये कंट्रोल रूम तैयार किया जायेगा। जिसमें मैं और मेरे कांग्रेस के साथी हर समय मदद के लिये तैयार रहेंगे।
साथ ही रमोला ने कहा कि ऋषिकेश में एम्स के बाहर से एम्बुलेंसों द्वारा मनमानी वसूली की जा रही है। जिसको सरकार व शासन को अपने स्तर पर संज्ञान लेना चाहिये अन्यथा हमें स्वयं इसका संज्ञान लेकर कार्यावाही करेंगे।

कर्मियों के साथ ईओ मुनिकीरेती उतरे मैदान पर, किया सेनेटाइजिंग

वर्तमान में कोरोना का आतंक विश्वभर में फैला हुआ है, जिससे समस्त मानवजाति में भय व्याप्त है। ऐसी स्थिति में नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला के अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट अपने पर्यावरण मित्रों का मनोबल बढ़ाने में लगे हैं। इसके तहत रविवार को खुद ईओ निकाय कर्मियों के संग विभिन्न जगहों पर सेनेटाइजिंग करने पहुंचे।

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के मद्देनजर बीते शनिवार को पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी की अध्यक्षता में सभासदों और सफाई नायकों की एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। इसमें पालिका क्षेत्र को सेनेटाइजिंग करने, कीटनाशकों का छिड़काव, फागिंग एवं सफाई व्यवस्था पर चर्चा की गई। बैठक में पालिकाध्यक्ष ने सप्ताह में दो दिनों शनिवार और रविवार को संपूर्ण क्षेत्र में सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव करने के विशेष निर्देश दिए। रविवार सुबह ईओ बद्री प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में पालिका की सेनेटाइजिंग टीम शीशम झाड़ी क्षेत्र में पहुंची। यहां खुद ईओ ने मशीन हाथों में लेकर क्षेत्र को सेनेटाइज किया। उन्होंने बताया कि कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए वह सदैव प्रयासरत हैं।

कोविड-19 से सुरक्षा के तहत पालिका के समस्त कर्मियों को पूर्व में वैक्सीन लगाई गई है। साथ ही दूसरी लहर के संक्रमण को देखते हुए सभी का कोविड टेस्ट पुनः कराया जा रहा है, जिसमें से अब तक 27 कर्मियों का कोविड टेस्ट किया गया है। बताया कि इसके साथ ही समस्त क्षेत्र में मुनादी के माध्यम से लोगों से घरों में रहने, माॅस्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील लगातार की जा रही है। मौके पर सफाई निरीक्षक भूपेंद्र सिंह पंवार, सफाई नायक मायाराम, राजू, महिपाल, देवेंद्र, दीपक कुमार आदि उपस्थित थे।

जिला देहरादूनः 26 अप्रैल से एक सप्ताह का कोरोना कर्फ्यू

राजधानी में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए डीएम डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव, जिला मजिस्ट्रेट, देहरादून ने सोमवार 26 अप्रैल शाम 7 बजे से 3 मई सोमवार सुबह 5 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाने के आदेश दिए है।
जनपद देहरादून के नगर निगम ऋषिकेश, देहरादून एवं छावनी परिषद गढीकैन्ट और क्लेमनटाऊन के क्षेत्र पर ये लागू होंगे।
1- दिनांक 26 अप्रैल 2021 (सोमवार) की सांय 07 बजे से दिनांक 03 मई 2021 (सोमवार) प्रातः 05 बजे तक जनपद देहरादून के नगर निगम ऋषिकेश, देहरादून एवं छावनी परिषद गढीकैन्ट और क्लेमनटाऊन के क्षेत्रार्न्तगत पूर्णतः कोरोना कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान निजी वाहनों का आवागमन भी पूर्णतयाः प्रतिबन्धित रहेगा।
2- उक्त कोरोना कर्फ्यू अवधि में निम्नवत सेवाओं से जुड़े दुकानो व वाहनो को सशर्त छूट निम्न प्रकार से रहेगी: फल, सब्जी की दुकानें, डेरी, बेकरी, मीट-मछली (वैध लाईसेंसधारी) की दुकाने, राशन की दुकाने, सरकारी सस्ता गल्ला की दुकाने तथा पशुचारा की दुकाने अपरान्ह 04 बजे तक ही खुली रह
पेट्रोल पम्प व गैस आपूर्ति तथा दवा की दुकानें पूरे समय खुली रहेगी।
आवश्यक सेवा से जुड़े वाहनो तथा सरकारी वाहनों को केवल ड्यूटी हेतु आवागमन में छूट होगी। हवाई जहाज, ट्रेन तथा बस से यात्रा करने वाले व्यक्तियों को आवागमन में छूट होगी।
→ शादी और संबन्धित समारोहों में प्रवेश करने के लिए बैंकेट हॉल / सामुदायिक हॉल और विवाह समारोहों से संबंधित
व्यक्तियों / वाहनों की आवाजाही हेतु प्रतिबन्धों के साथ छूट रहेगी समारोह स्थल पर 50 से अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं हो सकेंगे ।
→ सार्वजनिक हित के निर्माण कार्य चलते रहेगे तथा इनसे जुड़े हुए कार्मिक एवं मजदूरो तथा निर्माण सामग्री के वाहनो को आवागमन में छूट रहेगी।
→ औद्योगिक इकाईयो, तथा इनके वाहन व कार्मिकों को आने-जाने की छूट होगी। → रेस्टोरेन्ट तथा मिठाई की दुकानो से होम डिलवरी में छूट रहेगी
शव यात्रा से संबंधित वाहनो को छूट रहेगी तथा अंतिम संस्कार में 20 से अधिक व्यक्ति सम्मलित नही हो सकेंगे।
→ केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार के अधीन समस्त शासकीय तथा अशासकीय कार्यालय (आवश्यक सेवा के कार्यालयों को छोड़कर) बन्द रहेंगे।
→ मालवाहक वाहनो के आवागमन में छूट रहेगी।
→ वास्तविक रूप से चिकित्सालय उपचार हेतु जाने वाले व्यक्तियों के वाहनों को आवागमन में छूट होगी।
कोविड 19 जांच एवं टीकाकरण हेतु निकटवर्ती केन्द्र तक आवागमन की छूट होगी।
→ पोस्ट ऑफिस तथा बैंक यथा समय खुले रहेंगे।
दिनांक 26.04.2021 को बाजार सांय 05 बजे तक खुले रहेंगे तथा सांय 07 बजे से पूर्व की भाँति रात्रि कर्फ्यू

मरीजों की सुविधा को प्रदेश सरकार ने जारी की बेवसाइट, जानें कहां है बेड

Important COVID 19 Links for Uttarakhand*

Sample collection centers around you :
https://covid19.uk.gov.in/map/sccLocation.aspx

Test Results Online:
covid19.uk.gov.in
(Available for test results after 14th April 2021, use 13 digit SRF ID received after sampling and mobile number to obtain it)

Beds Status Online (with contact details of hospital PRO)
https://covid19.uk.gov.in/bedssummary.aspx

To get Medical assistant and Doctor’s consultation:
Use: http://www.esanjeevaniopd.in/Register

Download app:
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.hied.esanjeevaniopd&hl=en_US

Or call: 9412080703, 9412080622, 9412080686

Call 104 (24X7) / 0135-2609500/ District Control Room for any other help and assistance.

Write to us at covid19statewarroomuk@gmail.com for any queries and suggestions

राजस्व से ज्यादा मुझे प्रदेश की जनता की चिंताः मुख्यमंत्री तीरथ

कोविड संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रदेश सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है। उसके तहत अब शराब की दुकानें भी बाजार की अन्य दुकानों की तरह ही 2ः00 बजे दोपहर में बंद हो जायेंगी। आज मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि उन्हें राजस्व से कहीं अधिक राज्य के वासियों के स्वास्थ्य की चिंता है। संक्रमण को रोकने के लिए जो भी जरूरी कदम होंगे वह उठाए जायेंगे।

जब से प्रदेश में कोरोना का संक्रमण में तेजी आई है सरकार ने भी रोकथाम के प्रयास तेज कर दिए हैं। इसमें खासतौर कोविड की चेन तोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई के क्रम में बाजार के प्रतिष्ठनों को दोपहर 2 बजे ही बंद करने के निर्देश दिए।

आज मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया कि प्रदेश में संचालित शराब की दुकानें भी बाजार के अन्य प्रतिष्ठानों के साथ ही दोपहर दो बजे में बंद हो जायेंगी।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि शराब की दुकानें जल्दी बंद किए जाने से राजस्व का नुकसान होना तो स्वाभाविक है। लेकिन मुझे अपने प्रदेश की जनता की चिंता है। हर हाल में प्रदेश को संक्रमण के प्रभाव से बचाना है। इसके लिए जो भी कदम उठाने जरूरी होंगे वह उठाए जायेंगे।

कोविड-19 को लेकर सीएम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से किया विचार-विमर्श

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण के प्रभावी रोकथाम के लिए सभी दलों से सहयोग की अपेक्षा की है। वर्चुअल माध्यम से आयोजित सर्वदलीय बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत सुझाव पर प्रभावी कार्यवाही का आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम वैश्विक महामारी से निजात पाने में भविष्य में भी समय-समय पर सभी दलों के प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श कर उनका सहयोग लेंगे।

सर्वदलीय बैठक में जिन्होंने अपने सुझाव रखे उनमें कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष डाॅ. इंदिरा हृदयेश, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रीतम सिंह पंवार, दिवाकर भट्ट, भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक तथा महामंत्री कुलदीप कुमार शामिल रहे।

मुख्यमंत्री तीरथ ने सभी के सुझाव को उपयोगी बताते हुए कहा कि प्राप्त सुझाव पर अमल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब मिलकर किस प्रकार इस महामारी का सामना कर सके इसके लिए आपसी विचार-विमर्श, चिंतन एवं समन्वय जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी का मत है कि कोरोना वायरस के चैन को कैसे प्रभावी ढ़ंग से तोड़ा जाए। मुख्यमंत्री ने सभी सदस्यों द्वारा इस संबंध में उनके द्वारा दिए गए सहयोग के आश्वासन के लिए भी आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। स्पोर्ट्स कॉलेज कोविड सेंटर में 500 बेड और बढ़ाए गए हैं। कोरोनेशन मे भी 100 बेड की व्यवस्था की गई है। हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के अलावा पांच निजी अस्पतालों में भी 75 प्रतिशत बेड आरक्षित करने की व्यवस्था की गई है। होटलों को भी अधिकृत किया जा रहा है। रुद्रपुर, सेलाकुई, रुड़की आदि स्थानों पर ऑक्सीजन की उपलब्धता के साथ बाहर से भी इसकी उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। प्रदेश में टेस्टिंग बढ़ाई गई है, अन्य राज्यों की अपेक्षा राज्य में ज्यादा टेस्टिंग प्रतिदिन की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस की चैन तोड़ने के लिए भी कारगर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकारी दफ्तरों को तीन दिन के लिए बंद किया गया है, आगे भी तीन दिन इन्हें बंद रखे जाने की व्यवस्था की जा रही है। आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर शेष प्रतिष्ठान अपराह्न दो बजे के बाद बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। मास्क सभी लोग पहने इसके लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जन जागरूकता से हम इस पर नियंत्रण पा सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना रोकथाम में प्रयुक्त होने वाली दवा व इंजेक्शन आदि की कालाबाजारी रोकने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। कोई भी व्यक्ति यदि इसमें शामिल पाया गया तो उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी को कैसे बेहतर इलाज मिल सके इसकी भी व्यवस्था की गई है। आयुष्मान भारत कार्ड की सीमा तक अस्पतालों में इलाज की सुविधा है। इसके अलावा गरीबों के इलाज में यदि कोई अन्य व्यवस्था की जानी होगी तो वह भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना कि बीमारी के इलाज के लिए अस्पतालों में दरों का भी निर्धारण किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में वैक्सीनेशन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है अब 18 से अधिक उम्र वालों का भी वैक्सीनेशन निशुल्क किए जाने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश में क्वारंटीन सेंटरों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। कोविड-19 के इस दौर में प्रवासी प्रदेशवासियों को भी आवश्यक मदद सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है।

सभी दल के नेताओं ने मुख्यमंत्री द्वारा १८-४५ वर्ष तक के लोगों को निशुल्क वैक्सीनेशन कराने के निर्णय के लिए आभार जताया। सब ने कहा कि मुख्यमंत्री कोविड की रोकथाम हेतु जो भी कदम उठाएँगे उसमें सभी नेताओं का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने जानकारी दी कि वर्तमान में प्रदेश में कोरोना की गति पिछले वर्ष की अपेक्षा तीन गुना बढ़ी है। पहले की अपेक्षा इसमें तेजी आई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में टेस्ट, ट्रेस और ट्रीट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पहले 10-12 हजार टेस्ट प्रतिदिन हो रहे थे, अब यह संख्या 25 हजार प्रतिदिन हो गई है। राज्य में लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध हो इसके प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमेटी भी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि राज्य के चार मैदानी जनपदों में समस्या अधिक है। इसके लिए भी ऑक्सीजन व वेंटिलेटर बेड की व्यवस्था की गई है। निजी अस्पतालों में भी 75 प्रतिशत बेड आरक्षित किए जा रहे हैं। राज्य में आर्थिक गतिविधियां अधिक प्रभावित ना हो इसके लिए मिनी लॉकडाउन पर ध्यान दिया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के चैन को तोड़ने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना कि दवाई व इंजेक्शन की सप्लाई चैन को बढ़ाया जा रहा है, अभी प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी नहीं है।

दूरदर्शन में दिखेंगे ऋषिकेश के प्रभु, पूर्व सीएम बहुगुणा का निभा रहे हैं रोल

ऋषिकेश बाल कलाकार प्रभु भट्ट जल्द ही पर्दे पर दिखाई देंगें। जी हां, दूरदर्शन पर यूपी के पूर्व सीएम व उत्तराखंड के मूल निवासी स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा के जीवन पर आधारित फिल्म में वह दिखाई देंगे। इस फिल्म में प्रभु भट्ट ने स्व. बहुगुणा के बचपन का किरदान निभाया है।

आईडीपीएल निवासी बाल कलाकार प्रभु भट्ट के किरदार की यह फिल्म दुरदर्शन में रविवार को प्रसारित की जाएगी। बता दें कि इससे पहले प्रभु भट्ट जेएसआर प्रोडक्शन की 72 आवर्स में भी अभिनय कर चुके है और इसी वर्ष उनकी दो फिल्म सौम्या गणेश जो पद्माँ सिद्धि फिल्म्स के बैनर तले बनी है और बधाई दो रिलीज होने वाली है। बधाई दो, बधाई हो का सीक्वल है और जंगली प्रोडक्शन की फिल्म है। इसमें प्रभु अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के भांजे का किरदार निभाते दिखाई देंगे। प्रभु भट्ट 9 वर्ष के है और निर्मल दीपमाला पब्लिक स्कूल श्यामपुर में कक्षा 4 के विद्यार्थी है। प्रभु के पिता ऋषि राज भट्ट भी फिल्मों से जुडे है वह अभिनय के साथ साथ फिल्मों में राइटर का कार्य भी करते हैं।