Skip to content
Ganga Lehar

Ganga Lehar

Ganga Lehar News Portal Uttarakhand

MENUMENU
  • होम
  • राजनीति
  • राज्य
  • जिले कि खबरै
    • अल्मोडा
    • उत्तरकाशी
    • उद्मम् सिघं नगर्
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • देहरादुन्
    • नेनिताल्
    • पिथोरागड़
    • पोूडी गड्वाल्
    • बागेश्वर्
    • रुद्रप्रयाग्
    • हरिद्वार्
  • पड़ोसी राज्य
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • हरियाणा
    • मध्य प्रदेश
  • देश विदेश
  • पर्यटन
  • धार्मिक स्थान
  • संस्कृति
  • योग एवं व्यायाम
  • रोजगार
  • लेख
  • शिक्षा
  • अन्य खबरै
Ganga Lehar

पदोन्नति में आरक्षण के रोस्टर का परीक्षण कैबिनेट की सब कमेटी करेगी

September 14, 2019 admin Breaking News, घटना, देहरादुन्, राजनीति, राज्य, समस्या

पदोन्नति में आरक्षण का मसला राज्य सरकार के गले की फांस बनता जा रहा है। इस मामले से संबंधित याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। इस बीच बीते रोज सरकार ने आदेश जारी कर सरकारी सेवाओं के सभी संवर्गों में पदोन्नति प्रक्रिया स्थगित कर दी। साथ ही सरकार ने प्रदेश के लिए निर्धारित आरक्षण का नया रोस्टर भी जारी कर दिया। सरकारी सेवाओं में पदोन्नति पर पहले रोक लगाने और फिर सरकारी सेवाओं में सीधी भर्ती को लेकर आरक्षण का नया रोस्टर जारी होने के बाद सरकार के भीतर रार बढ़ गई है। सरकार के इस कदम से खफा परिवहन व समाज कल्याण मंत्री और आरक्षण का नया रोस्टर तय करने को गठित कैबिनेट सब कमेटी के अध्यक्ष रहे यशपाल आर्य ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष इस्तीफे की पेशकश कर डाली। काबीना मंत्री आर्य और सत्तापक्ष के आरक्षित वर्गों के विधायकों के रुख से गर्मा रही अंदरूनी सियासत को भांपकर सरकार ने नाराज सहयोगियों को साधने की कसरत तेज कर दी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर कहा कि पदोन्नति में आरक्षण के रोस्टर का परीक्षण करने को कैबिनेट सब कमेटी गठित की जाएगी। सब कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सरकार आगे फैसला लेगी। उन्होंने कहा कि पदोन्नतियों में लगी रोक को शीघ्र खोला जाएगा।
आरक्षण के नए रोस्टर में सीधी भर्ती में अनुसूचित जाति के लिए पहला पद खिसककर छठे स्थान पर चला गया। आरक्षित वर्गों के कार्मिकों के संगठन ने इसका विरोध किया। उन्होंने आरक्षित वर्गों के विधायकों के साथ ही समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य के समक्ष भी विरोध जताया। इसके बाद यशपाल आर्य ने कैबिनेट के फैसले का शासनादेश जारी नहीं करने के संबंध में सरकार और कार्मिक को पत्र लिखा। सूत्रों के मुताबिक सरकार की ओर से उक्त मामले को दोबारा कैबिनेट सब कमेटी को सौंपने का भरोसा काबीना मंत्री आर्य को दिया गया। बीती 11 सितंबर को कैबिनेट के एजेंडे में इस विषय के शामिल नहीं होने और नए आरक्षण रोस्टर के आदेश ने आर्य की नाराजगी को बढ़ा दिया।
पदोन्नति पर रोक लगने और नया आरक्षण रोस्टर जारी होने की जानकारी मिलने पर काबीना मंत्री यशपाल आर्य अपनी नाराजगी जताने से नहीं चूके। बीते बुधवार को देर सायं चली मंत्रिमंडल की बैठक खत्म होने के बाद काबीना मंत्री आर्य ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर अपना इस्तीफे देने की पेशकश कर दी। उस वक्त वहां चार मंत्री और अधिकारी भी मौजूद थे। काबीना मंत्री आर्य के वहां से जाते ही मुख्यमंत्री ने मनुहार की कोशिशें भी तेज कर दीं। आनन-फानन एक वरिष्ठ मंत्री को वार्ता के लिए आर्य के पास भेजा गया। वरिष्ठ मंत्री सीधे यशपाल आर्य के यमुना कालोनी स्थित आवास पहुंचे, लेकिन आर्य उनसे नहीं मिले।
बताते चलें कि बीती 24 जुलाई को मंत्रिमंडल ने नया आरक्षण रोस्टर तय करने को मंजूरी दी थी। इसके लिए काबीना मंत्री यशपाल आर्य की अध्यक्षता में कैबिनेट सबकमेटी गठित की गई। सबकमेटी के अन्य सदस्यों में दो मंत्री सुबोध उनियाल व अरविंद पांडे शामिल थे। सबकमेटी ने बीती 13 अगस्त को अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी। इस रिपोर्ट को बुधवार को मंत्रिमंडल के समक्ष रखा गया। बाद में 28 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक में सबकमेटी की सिफारिशों के मुताबिक नए आरक्षण रोस्टर को मंजूरी दी गई। सरकार में अंदरखाने इस मसले पर गतिरोध का नतीजा ये हुआ कि नए आरक्षण रोस्टर का शासनादेश 11 सितंबर को कैबिनेट बैठक से ऐन पहले जारी किया। इस पूरी कसरत में तकरीबन डेढ़ माह का वक्त गुजरा।
देश की भाजपा सरकार में काबीना मंत्री यशपाल आर्य आरक्षित वर्गों के कर्मचारियों की मांगों, खासतौर पर आरक्षण रोस्टर को लेकर मुखर रहे हैं। पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान भी बतौर मंत्री उनके कार्यकाल में पदोन्नति में आरक्षण का मुद्दा गरमाया था। आर्य ने उस वक्त भी मामले में अहम भूमिका निभाई।
उत्तराखंड राज्य बनने के बाद पहली निर्वाचित विधानसभा में स्पीकर रहे यशपाल आर्य कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में लगातार दो कार्यकाल पूरा करने में कामयाब रहे। वह पिछली कांग्रेस सरकार में भी बतौर मंत्री सशक्त भूमिका में रहे। पिछली सरकार में भी पदोन्नति में आरक्षण के मुद्दे पर कर्मचारियों के संगठन आमने-सामने आ गए थे। विवाद जब आगे बढ़ा तो आरक्षित वर्ग के कर्मचारियों के समर्थन में तत्कालीन काबीना मंत्री आर्य खुलकर आगे आ गए थे। यही नहीं आरक्षित वर्ग की मांगों और मुद्दों को लेकर वह कांग्रेस के भीतर भी खासे मुखर रहे।

Direct RecruitmentPromotion in ReservationReservationScheduled CasteTwitter account of Chief Minister Trivendra Singh RawatUttarakhand News

Post navigation

Previous Post:गंगोत्री और हिमालय घाटी का फोटो संग्रहालय विश्व को किया समर्पित
Next Post:तीन चरणों में होंगे पंचायत चुनाव, 21 अक्टूबर को आयेंगे परिणाम

Breaking News

  • नकल माफियाओं

    July 23, 2026

    उत्तराखंड में भर्ती एवं शैक्षणिक परीक्षाओं की शुचिता बनाए

  • सभी आपातकाली

    July 23, 2026

    सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति को त्वरित एवं प्रभावी

  • सीएम धामी ने

    July 23, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण

  • नजरियाः उत्त

    July 22, 2026

    उत्तराखण्ड सरकार, राज्य में संस्कृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन

  • सड़कों पर पड़े

    July 22, 2026

    मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में

  • सरकारी नौकरी

    July 22, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व अपर सचिव आर.सी.

  • सीएम ने 212 महि

    July 22, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन, में

  • पिथौरागढ़ की म

    July 21, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में अंतरराष्ट्रीय

  • कृषि और बागवा

    July 21, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित आम

  • सीएस ने राज्य

    July 21, 2026

    मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक

prev next

जिलों से खबरें

नकल माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, यूटीयू परीक्षा का पेपर आउट करने वाला सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

July 23, 2026

कृषि और बागवानी को बढ़ावा देने के लिए एप्पल मिशन के तहत 70 से 80 प्रतिशत तक सब्सिडीः धामी

July 21, 2026

सीएस ने राज्य के विद्यालयों के 100 प्रतिशत विद्युतीकरण पर फोकस किए जाने के निर्देश दिए

July 21, 2026

कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताः धामी

July 21, 2026

सीएम ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास

July 21, 2026

हमारा लक्ष्य समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करनाः धामी

July 19, 2026

जलभराव, डेंगू नियंत्रण और आपदा प्रबंधन को सभी विभागों को प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य करने के निर्देश

July 18, 2026

जिले में दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चों के चिन्हीकरण एवं उपचार की डीएम ने की समीक्षा, हर संभव सहायता के निर्देश

July 18, 2026

आपदा प्रबंधन को लेकर बोले सीएम धामी, ग्राउंड जीरो पर उतरें अधिकारी, जनता की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता

July 17, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, विकसित भारत के संकल्प को नई गति देंगे आधुनिक रेलवे स्टेशन

July 17, 2026

सभी कांवड़ यात्रियों को अपने साथ वैध पहचान पत्र रखने के लिए प्रेरित किया जाएः बर्द्धन

July 17, 2026

उत्तराखंड से सेना में सेवा देने वाले प्रत्येक युवा को मिलेगा सम्मानजनक भविष्यः सीएम धामी

July 17, 2026

देहरादून में धार्मिक स्थलों से हटवाए गए निर्धारित मानकों से अधिक ध्वनि में बजने वाले लाउडस्पीकर

July 16, 2026
https://www.gangalahar.com/wp-content/uploads/2026/04/cm4.mp4

Flash News

नकल माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, यूटीयू परीक्षा का पेपर आउट करने वाला सहायक प्रोफेसर गिरफ्तारउत्तराखंड में भर्ती एवं शैक्षणिक परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए चल रहे अभियान के तहत दून ...( read more )
सभी आपातकालीन हेल्पलाईन सेवाओं को एकीकृत आपातकालीन हेल्पलाईन 112 से तकनीकी एवं परिचालानात्मक रूप से जोड़ेंः बर्द्धनसड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति को त्वरित एवं प्रभावी ट्रॉमा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जान...( read more )
सीएम धामी ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृ...( read more )
नजरियाः उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझावउत्तराखण्ड सरकार, राज्य में संस्कृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन और आधुनिक उपयोग को बढ़ावा देने के ल...( read more )
सड़कों पर पड़े कंस्ट्रक्शन मटीरियल हटाए जाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंः बर्द्धनमुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में राष्ट्रीय शुद्ध वायु कार्यक्रम की संचा...( read more )

देश विदेश

नकल माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, यूटीयू परीक्षा का पेपर आउट करने वाला सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

July 23, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, विकसित भारत के संकल्प को नई गति देंगे आधुनिक रेलवे स्टेशन

July 17, 2026

उत्तराखंड में वेडिंग टूरिज्म के साथ स्पिरिचुअल और वेलनेस टूरिज्म को भी मिल रहा विशेष प्रोत्साहनः धामी

July 15, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में किया साइंस सिटी के निर्माण कार्यों का निरीक्षण

July 13, 2026

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के लिए विशेष रेल के जरिए 700 श्रद्धालु छह दिवसीय हुए शामिल, सीएम ने किया शुभारंभ

July 13, 2026

एक्टर आमिर खान ने की आधिकारिक घोषणा, उत्तराखंड सिल्कयारा टनल रेस्क्यू पर बनाने जा रहे फिल्म

July 12, 2026

लोक संवर्धन पर्व के आयोजन में केंद्र के साथ साझेदारी करने वाला उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य

July 11, 2026

सीएम धामी ने उत्तराखंड सीएसआर डायलॉग’ कार्यक्रम में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ किया संवाद

July 10, 2026

अपराध

नकल माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, यूटीयू परीक्षा का पेपर आउट करने वाला सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

July 23, 2026 admin

उत्तराखंड में भर्ती एवं शैक्षणिक परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए चल रहे अभियान

Read more

राज्य में 1930 के रिस्पॉंस टाईम को कम करने के लिए 1930 कॉल सेंटर की मैनपावर बढ़ायी जाएः बर्द्धन

July 13, 2026 admin

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में साईबर क्राइम को लेकर सचिव गृह एवं पुलिस

Read more

हेमकुंड यात्रा से जुड़े प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने वालों पर होगी कार्रवाईः बगोली

June 20, 2026 admin

हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान हाल ही में सामने आए एक विवादित प्रकरण को लेकर

Read more

सीएम धामी की बड़ी कार्रवाई, हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति

June 19, 2026 admin

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने

Read more

दून में हुई नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

June 17, 2026 admin

सचिवालय में सचिव गृह शैलेश बगोली की अध्यक्षता में राज्य में नवीन आपराधिक कानूनों के

Read more

एलपीजी सिलेंडर कालाबाजारी पर डीएम दून ने लिया सख्त एक्शन, प्राथमिकी दर्ज

April 18, 2026 admin

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर

Read more
About us || Advertisement || Contact us || sitemap || Admin Login || eMail : Gangalahar@gmail.com