आखिर ऐसा कौन सा बयान देकर घिर गए चैंपियन, पढ़ें

अक्सर सुर्खियों में रहने वाले खानपुर के भाजपा विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने एक साथ दो नए विवादित बयान देकर अपनी ही पार्टी तथा अन्य दलों के बीच घिर गए हैं।

एक विवादित बयान में उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता का दर्जा महात्मा गांधी को नहीं बल्कि बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर को दिया जाना चाहिए था। नेहरू को प्रधानमंत्री बनाना महात्मा गांधी की सबसे बड़ी भूल थी। इतना ही नहीं, उन्होंने करेंसी से महात्मा गांधी की फोटो हटाकर डॉ. आंबेडकर की फोटो लगाए जाने की भी मांग की। उधर, रविवार को ही चौंपियन का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वह अपनी ही सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की कार्यशैली पर तंज कसते हुए उन्हें कठघरे में खड़ा करते नजर आ रहे हैं।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता नहीं मानते। देश का संविधान बनाने वाले डॉ. भीमराव आंबेडकर राष्ट्रपिता के असली हकदार हैं। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने जवाहर लाल नेहरू को देश का प्रधानमंत्री बनाया, उनकी वजह से चीन से युद्ध हारे। कश्मीर की समस्या और धारा 307 नेहरू की ही देन है, जो आज गले की फांस बन गई है। अगर महात्मा गांधी नेहरू को न चाहते तो सरदार पटेल देश के प्रधानमंत्री होते। इससे बड़ी बड़ी बात यह है कि अगर जिन्ना को प्रधानमंत्री बनाया जाता तो पाकिस्तान ही नहीं बनता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉ. आंबेडकर को बहुत सम्मान देते हैं। उन्होंने कहा कि करेंसी से महात्मा गांधी की फोटो हटाने की मांग को विधानसभा और प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। चैंपियन का दूसरा ताजा विवाद एक वीडियो से जुड़ा है।

रविवार को कुंवर प्रणव सिंह चौंपियन का एक वीडियो वायरल हुआ। इनमें उन्हें इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से बात करते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो में चैंपियन यह कहते हुए दिख रहे हैं कि प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज को कुछ जानकारी नहीं रहती है। इस दौरान उन्होंने मीडिया को एक ऑडियो टेप भी सुनाया, जिसमें वह सतपाल महाराज से बजट के संबंध में बात कर रहे हैं।
इस ऑडियो में सतपाल महाराज उन्हें उनके क्षेत्र की नदियों में तटबंध बनाने के लिए स्वीकृति मिलने के संबंध में जानकारी दे रहे हैं। इसी ऑडियो में चैंपियन के फाइल के संबंध में पूछने पर महाराज कुछ समय लेते हैं। इस पर वीडियो में चैंपियन मीडिया कर्मियों से चुटकी लेते हुए कहते हैं कि पता ही नहीं कि किस के बारे में बात हो रही है, यह है मंत्रियों का हाल। ऑडियो में आगे महाराज उनके क्षेत्र के कार्यों की स्वीकृति कराने की बात कहते हैं और चैंपियन उन्हें धन्यवाद देते हैं।

शत प्रतिशत मतदान से चुने बहुमत की सरकार: नरेश बंसल

भाजपा उत्तराखंड कार्यकारी अध्यक्ष नरेश बंसल ने प्रदेश की जनता से कल 100 % मत दान करने का आहवान किया है, उन्होंने कहा की मतदान लोकतंत्र मैं प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है, उसका प्रयोग करना चाहिए। 5 साल सोचने से अच्छा अभी मतदान कर निर्णायक व राष्ट्रवादी सरकार चुने, जो जनता के लिए काम करे, जिससे उम्मीद हो वो सरकार चुने। बंसल ने कहा के उत्तराखंड की जनता बहुत समझदार है, वो सही निर्णय करेगी, बंसल ने कहा की उत्तराखंड ने कई कीर्तिमान बनाए है 100 % मतदान कर नया कीर्तिमान भी बनाकर देश विदेश को नेतृत देना चाहिये। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को कल के मतदान हेतु पहले मतदान फिर जलपान का संकल्प दिलवाया। बंसल ने कहा उत्तराखंड की जनता भाजपा के साथ है, नरेंद्र मोदी और त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व मैं भाजपा पांचो लोकसभा सीट जीतेगी और मोदी जी फिर से भारत वर्ष के प्रधानमंत्री बनेगे।

भाजपा के संकल्प पत्र में किसके लिए क्या-क्या वायदे किए गए हैं, जानिए

भाजपा ने जारी किया अपना ‘संकल्प पत्र’, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस और 35ए हटाने का वादा

भाजपा ने लोकसभा चुनाव-2019 के लिए सोमवार को अपना ‘संकल्प पत्र’ जारी कर दिया, जिसमें 75 संकल्प हैं। पार्टी ने अपने संकल्प पत्र को ‘संकल्पित भारत, सशक्त भारत’ का टाइटल दिया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

राजनाथ सिंह ने संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव के लिए यह संकल्प पत्र बनाने के लिए हमारे अध्यक्ष जी ने मेरी अध्यक्षता में एक समिति बनाई और मेरे साथ 12 लोगों को भी उसमें नामित किया था। संकल्प पत्र को मल्टी डायमेंशनल बनाने के लिए 12 श्रेणियों में उसे विभाजित किया गया है। इस संकल्प पत्र के माध्यम से हम नए भारत के निर्माण में 130 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को विज़न डॉक्यूमेंट के रूप में पेश कर रहे हैं।

इस संकल्प के निर्माण में जनभागीदारी को सुनिश्चित करने की भरपूर कोशिश की है। भारत के मन की बात को जानने के लिए हमने एक लंबा कार्यक्रम चलाया। 300 रथ, 7,700 सुझाव पेटियां, 110 से अधिक संवाद कार्यक्रम, 4,000 से अधिक भारत के मन की बात के कार्यक्रम किए गए। सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों के मन की बात समझने की कोशिश की। विशेषज्ञों के साथ भी टीम के सदस्य बैठे। पिछले पांच वर्षों की उपलब्धियों को आधार मानकर हमने यह संकल्प पत्र पेश किया है।

संकल्प पत्र की मुख्य बातें :

सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल को संसद के दोनों सदनों से पास कराएंगे और लागू करेंगे। किसी राज्य की सांस्कृतिक और भाषाई पहचना पर आंच नहीं आने देंगे।
यूनिफॉर्म सिविल कोर्ड को लागू करेंगे।
राम मंदिर पर सभी संभावनाओं की तलाश करेंगे। प्रयत्न होगा कि जल्द से जल्द सौहर्दपूर्ण वातावरण में निर्माण हो जाए।
1 लाख तक क्रेडिट कार्ड पर जो लोन मिलता है, उस पर 5 साल तक ब्याज जीरो फीसदी होगा।
किसानों पर 25 लाख करोड़ रुपये अगले पांच साल के दौरान खर्च किया जाएगा।
सभी किसानों को 6 हजार रुपये का लाभ मिलेगा।
सभी छोटे और सीमांत किसानों को 60 साल के बाद पेंशन की सुविधा देंगे।
राष्ट्रीय व्यापार आयोग बनाएंगे। यह काफी इफेक्टिव आयोग होगा।
देश के छोटे दुकानदारों को 60 साल के बाद पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराएंगे।
क्षेत्रीय असंतुलन को खत्म करने के लिए पूरी कोशिश करेंगे।
पूरे देश में एकसाथ लोकसभा और राज्यों के चुनाव हो, इसके लिए आम सहमति बनाने की कोशिश करेंगे।
आजादी के 75 साल पूरे होने तक 75 कदम तय किए हैं। पीएम कृषि सिंचाई योजना के तहत सभी सिंचाई योजनाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे।
1-5 वर्ष तक के लिए शून्य ब्याज दर पर एक लाख रुपये का ऋण देंगे।
उत्कृष्ट प्रबंधन संस्थाओं में सीटों की संख्या बढ़ाएंगे।
एक्सिलेंट इंजीनियरिंग कॉलेजों में सीटों की संख्या बढ़ाएंगे। लॉ संस्थानों में भी सीटों की संख्या बढ़ाएंगे।
प्रत्येक परिवार के लिए पक्का मकान। अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को एलपीजी गैस सिलिंडर।
सभी घरों का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण।
शहरों और गांव में ओडीएफ प्लस और ओडीएफ टू प्लस कचरा प्रबंधन सुनिश्चित करेंगे।
2022 तक सभी रेल पटरियों को ब्रॉड गेज में परिवर्तित करेंगे।
आयुष्मान भारत के 1.5 लाख हेल्थ और वेयरनेस सेंटर खोले जाएंगे।
ट्रेंड डॉक्टर और जनसंख्या के बीच का अनुपात कम करने की कोशिश करेंगे।
जम्मू-कश्मीर से धारा 35-ए हटाने की कोशिश करेंगे।
तीन तलाक के विरुद्ध मुस्लिम महिलाओं को हम न्याय सुनिश्चित करेंगे।
सुरक्षा बलों को आतंकवादियों का सामना करने के लिए फ्री हैंड नीति जारी रहेगी।
कृषि क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ाने के लिए 25 लाख करोड़ रुपये का निवेश।
वर्ष 2025 तक 5 लाख करोड़ डॉलर और वर्ष 2032 तक 10 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा भारत।
इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में 100 लाख करोड़ रुपये का पूंजीगत निवेश।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए 1 लाख करोड़ रुपये की क्रेडिट गारंटी योजना।
सभी बसावटों को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) का दर्जा।
50 शहरों में एक मजबूत मेट्रो नेटवर्क।
सड़क नेटवर्क विकसित करने के लिए भारतमाला 2.0 द्वारा राज्यों को सहायता।
गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों की संख्या को घटाकर 10% से भी कम करना।
5 किलोमीटर के दायरे में बैंकिंग सुविधाएं।
सभी छोटे दुकानदारों के लिए पेंशन।
सभी आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता को आयुष्मान भारत के तहत लाना।
कम से कम 50% महिला कर्मचारी रखने वाले MSME उद्योगों द्वारा सरकार के लिए 10% उत्पाद खरीद।
200 नए केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों का निर्माण।
वर्ष 2024 तक एमबीबीएस और स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की संख्या दोगुनी करना।
भारतीय शैक्षणिक संस्थानों का विश्व के शीर्ष 500 शैक्षणिक संस्थानों में स्थान।
भारतीय अर्थव्यवस्था को तेज़ी से विकसित करने के लिए 22 प्रमुख चैम्पियन सेक्टरों का निर्धारण।
उद्यमियों को बिना किसी सिक्योरिटी के 50 लाख रुपये तक का ऋण।
पूर्वोत्तर राज्यों में MSME को पूंजीगत सहायता देने के लिए ‘उद्यमी पूर्वोत्तर’ योजना।
1.5 लाख स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों में टेलीमेडिसिन और डायग्नोस्टिक लैब सुवाधाएं।
हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज या परास्नातक मेडिकल कॉलेज।
वर्ष 2022 तक सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए पूर्ण टीकाकरण।
राष्ट्रवाद के प्रति हमारी पूरी प्रतिबद्धता है। आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है। जब तक आतंकवाद समाप्त नहीं होगा यह जीरो टॉलरेंस रहेगा।
जो कहा है हमने, उसे हम करके ही दम लेंगे।

संघ के कार्यकर्ता से शुरू किया राजनीतिक सफर।

नरेश बंसल प्रदेश के प्रमुख व जाने-माने राजनेता हैं। वह भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड के प्रदेश महामंत्री हैं। उनका लम्बा सामाजिक व राजनैतिक जीवन रहा है, वह लगभग 45 वर्षो से भी अधिक समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में वह निरंतर संगठन के निर्देशानुसार कार्य कर रहे है तथा अपने कुशल नेतृत्व व बेहतर संगठन क्षमता एंव संगठन पद्धति के अनुसार हर कार्य करने की क्षमता रखने वाले माने जाते है। वह प्रदेश में संघ परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में स्थापित है।

प्रारम्भिक जीवन व संघ से जुड़ाव
नरेश बंसल का जन्म 3 फरवरी को निम्न मध्यम वर्ग के वैश्य परिवार में देहरादून में हुआ, उनके पिता स्व0 श्री लाला हुकुम चन्द जी मुनीम थे तथा माता ग्रहणी। वेे 8 वर्ष की आयु में वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सम्पर्क में आये और स्वयंसेवक बने। इनकी प्राईमरी शिक्षा नगर पालिका के स्कूल में तथा इंटरमीडिएट तक की सामान्य हिंदी माध्यम विद्यालय में हुई। शिक्षा के व्यय को जुटाने के लिये लिफाफे बनाने का काम, त्योहारो पर आतिशबाजी, रंगगुलाल एंव राखी आदि बेचने का कार्य तथा ट्यूशन पढ़ाकर बाकी की शिक्षा पूर्ण की। 14 वर्ष की आयु में उन्होने संघ का प्राथमिक शिक्षा वर्ग किया तथा बाद में संघ के तृतीय वर्ष (नागपुर) का शिक्षण लिया तथा डी0ए0वी0 कालेज देहरादून से एमव्म्कामव्म् तक की शिक्षा प्राप्त की। उन्होने नौकरी लगने के बाद घर की आर्थिक स्थिति में अपने पिता जी की पूर्णतया मदद की एंव भाई बहनों को पढ़ाया लिखाया और उनका विवाह सम्पन्न कराया।
संघ कार्य- गठनायक, गण शिक्षक, मुख्य शिक्षक, मंण्डल कार्यवाह, सायं कार्यवाह, नगर कार्यवाह, बौद्धिक प्रमुख, जिला सम्पर्क प्रमुख एवं जिला प्रचार प्रसार प्रमुख के विभिन्न दायित्वों का निर्वाहन 1967 से 2001 तक किया। 1989 से 2001 तक विभिन्न विधानसभा तथा लोकसभा चुनाव में समन्वयक का दायित्व निर्वाह्न किया।

अन्य क्षेत्र-
1972 से 1977 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिशद में कार्य किया
1. इण्टर काॅलेज छात्र संघ महामंत्री 1972 में चुने गये।
2. 1972 से 1974 तक विधार्थी परिशद के नगर कोशाध्यक्ष का दायित्व सम्भाला।
3. 1977 में विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक का दायित्व।

आपातकाल में कार्यः-
1975 आपातकाल में सक्रिय भूमिका, सरकारी नौकरी में रहते हुए, भूमिगत संघ कार्य करना साहित्य का स्टैंसिंल काटना एवं साहित्य का वितरण एवं आपातकाल में संघ का कार्य कैसे बढे इसकी योजना बनाने का कार्य किया। 19 नवम्बर 1975 इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर आपातकाल लगाने के विरूद्ध वाॅल राईटिंग व टाईप कराकर पर्चो एंव साहित्यों का वितरण।
संघ द्वारा प्रकाशित पुस्तक (तानाशाही को चुनौती भाग-2) में आपातकाल में किये गये कार्य हेतु नाम प्रकाशित हुआ। फरवरी 1977 में सिंचाई विभाग से संघ से सम्पर्क के कारण सेवा समाप्ति का नोटिस।
जुलाई 1977 में वे नौकरी छोड़कर यूको बैंक में नियुक्ति।
जुलाई 1977 से 1980 तक नैनीताल जिले के गदरपुर में बैंक की सेवा के साथ संघ का कार्य किया। जिसमें खण्ड कार्यवाह, सहतहसील कार्यवाह का दायित्व निर्वाहन तथा तत्कालीन जिला प्रचारक श्री अशोक जी बेरी की प्रेरणा से ग्रामीण क्षेत्रों में किस्तों पर साईकिल लेकर शाखाओं का कार्य एवं विस्तार और शाखा लगाई।
यूको बैंक में छव्ठॅ का विस्तार एवं भारतीय मजदूर संघ का कार्य किया व उत्तर प्रदेश भारतीय मजदूर संघ का कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व। छव्ठॅ के उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री का दायित्व का निर्वाह्न किया तथा भारतीय मजदूर संघ के नगर एंव जिला महामंत्री का दायित्व।
हिंदू जागरण मंच व विश्व हिन्दू परिषद में कार्यः-
1980 से 1986 तक हिन्दू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष का दायित्व वहन किया।

उपलब्धिः-
1.प्रतिबन्धित रामनवमी की शोभायात्रा संघर्षों के बाद प्रारम्भ की।
2.1989 में डा0 हेडगेवार जन्म शताब्दी समिति का नगर महामंत्री का दायित्व,
3.1989 में श्रीराम शिलापूजन समिति का नगर संयोजक का दायित्व।

आपदा राहत एवं पुर्नवास कार्यः-
1991 में उत्तरकाशी में भूकम्प राहत कार्य के लिए बनी संघ परिवार की, डाव्म् नित्यानंद जी के मार्गदर्शन में, भूकम्प पीड़ित सहायता समिति के महामंत्री का दायित्व, बैंक से अवकाश लेकर निर्वाहन किया। जिसमें उत्तरकाशी के भूकम्प पीड़ितों को राहत एवं पुर्नवास एवं उनके रहने हेतु कार्य किया, तत्पश्चात उत्तरांचल दैविय आपदा पीड़ित सहायता समिति का गठन हुआ। जिसमें स्थापना से वर्श 2011 तक (20 वर्श तक) महामंत्री का दायित्व निर्वाहन किया, तत्पश्चात उपाध्यक्ष एवं वर्तमान समय में सदस्य के रूप में निर्वाहन कर रहे हैं। समिति ने संघ के प्रकल्प के रूप में ख्याति प्राप्त की।

शिक्षा के क्षेत्र में कार्यः-
सरस्वती शिशु मन्दिर का संचालन करने वाली बाल कल्याण समिति के पहले महामंत्री व वर्तमान में अध्यक्ष का दायित्व। प्रदेश शिशु मंदिर परिवारों की आर्थिक सहायता हेतु विद्याभारती शिक्षा विकास निधि न्यास में कोषाध्यक्ष।
पत्रकारिता एंव श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन –
1)श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन के समय गठित उत्तरांचल संवाद समिति के कोषाध्यक्ष का दायित्व )
2)विश्व संवाद केन्द्र के संस्थापक ट्रस्टि का दायित्व।
3)1992 में बावरी ढांचा ध्वस्त होने पर बैंक से अवकाश लेकर भूमिगत होकर संघ कार्य व श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन मे सक्रिय भूमिका ।
इस दौरान स्वव्म् दंतोपंत ठेंगड़ी जी, स्वव्म् अशोक जी सिंघल, स्वव्म् गिरीराज किशोर जी आदि के साथ कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

राजनैतिक क्षेत्रः-
नवम्बर 2000 में उत्तराखण्ड अलग राज्य बनने पर 2001 में समर्पित कार्यकर्ता के रूप में शेष लगभग 14 वर्ष की नौकरी छोड़ बैंक से स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में माननीय रामलाल जी एंव माननीय शिवप्रकाश जी की प्रेरणा से सक्रिय राजनीति में प्रवेश।
1) अप्रैल 2001 से प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ का महामंत्री एवं विशेष आमंत्रित सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा उत्तराखण्ड।
2) 2002 के विधानसभा चुनाव में लक्ष्मण चैक विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री श्री नित्यानन्द स्वामी जी के चुनाव संयोजक के रूप में कार्य किया।
3) मार्च 2002 में प्रदेश सदस्यता प्रमुख भाजपा उत्तरांचल का दायित्व निर्वाहन किया।
4) 4 नवम्बर 2002 से 4 नवम्बर 2009 तक पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में 7 वर्ष तक प्रदेश महामंत्री (संगठन) भाजपा उत्तराखण्ड का दायित्व निर्वाहन किया।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) रहते उपलब्धिः-
1) राज्य गठन के बाद सफलतापूर्वक एवं बहुत प्रयास के बाद 2006 में राश्ट्रीय कार्य-समिति भाजपा का सफलतापूर्वक आयोजन एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की विशाल जनसभा का सफल आयोजन।
2) 2007 में उत्तराखण्ड की सत्ता में भाजपा सरकार की वापसी।

उत्तराखण्ड़ सरकार में दायित्वः-
2009 से 2012 तक तत्कालीन प्रदेश भाजपा सरकार में अध्यक्ष आवास एंव विकास परिषद का दायित्व।
वर्तमान में उपाध्यक्ष राज्य बीस सू़त्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष का दायित्व।
2009 से 2012 तक भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में कार्य।
2012 में विधानसभा चुनाव में प्रदेश चुनाव अभियान समिति के सचिव का दायित्व।
2012 में केन्द्र के आदेश पर राज्य सभा के लिये नामांकन,बाद में नाम वापस लिया।
2014 में लोकसभा चुनाव में केन्द्र के कैम्पेन कमेटी के संयोजक श्री नरेन्द्र मोदी जी की अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों में 3क् सभा सम्पन्न करायी एंव अन्य केन्द्रीय नेताओं के कार्यक्रम व जनसभाओं का कार्य।
2004, 2009 एंव 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश के स्टार प्रचारक की सूची में सम्मिलित व चुनाव में प्रमुख सहभागिता।
2007, 2012 एंव 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश के स्टार प्रचारक की सूची में सम्मिलित व चुनाव में प्रमुख सहभागिता।
2001 से वर्तमान समय तक विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में जाकर कार्य किया।
केन्द्रीय एवं प्रदेश भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्य करने का अवसर मिला एवं दी गई जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
2012 से 2015 तक प्रदेश महामंत्री भाजपा उत्तराखण्ड का दायित्व निभाया।
2015 से वर्तमान तक प्रदेश महामंत्री भाजपा उत्तराखण्ड का दायित्व।
2014 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश में प्रमुख भूमिका व स्टार प्रचारक एंव ऋषिकेश में एंव देहरादून में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी की विशाल जन सभा का संयोजन किया।
2017 विधानसभा चुनाव से पूर्व देहरादून में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की विशाल परिर्वतन महारैली के संयोजक का दायित्व।
2017 विधानसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक व प्रदेश कार्यालय प्रभारी के रूप में चुनाव अभियान में महत्वपूर्ण सहभागिता।
2019 में त्रिशक्ति सम्मेलन में संयोजक का दायित्व।

अन्य प्रमुख उपलब्धियां-
1)अमर उजाला द्वारा “उत्तराखण्ड उदय श्री“ सम्मान से सम्मानित,
2) हयूमन राईट्स एंव विभिन्न संस्थाओ द्वारा उत्कृष्ट सामाजिक जीवन के लिये सम्मानित
3)विभिन्न धार्मिक एंव सामाजिक संस्थाआंे के संरक्षक, बोर्ड मेम्बर व कार्यकारिणी सदस्य।
पूरे उत्तराखण्ड़ में भाजपा संगठन कार्य की दृष्टि से लगातार प्रवास एवं कार्यकर्ताओं से मेलजोल एवं सभी की समस्याओं के सही निवारण का प्रयास।
संघ की रीति-नीति एंव शिक्षा-दीक्षा को आयाम बनाकर अभी तक का कार्य किया एंव अपने जीवन में भी इसको पूर्णतः सम्मलित किया।

प्रेरणा स्रोतः-
1967 से डा0 नित्यानंद जी के सम्पर्क में पाँच दशक तक रहे तथा वह मार्गदर्शक एंव प्रेरणा स्त्रोत रहे। श्री विद्या सागर जी, श्री इंद्रजीत जी, मा0 ओम प्रकाश जी, स्व0 तिलक राज कपूर जी, श्री दिनेश जी, श्री सूर्य कृष्ण जी, स्वव्म् श्री कौशल किषोर जी, माव्म् ब्रह्मदेव जी (भाईजी), श्री श्याम लाल जी, स्वव्म् श्री ज्योति स्वरूप जी, श्री इंद्रेश जी, श्री चंपत जी, श्री विजय कौशल जी (प्रसिद्ध कथावाचक) श्री राजेन्द्र जी, श्री रामलाल जी, श्री शिव प्रकाश जी, श्री कैलाश जी, श्री विजय कुमार जी, श्री कृपाषंकर जी, श्री सुधीर जी, श्री हरीश जी, श्री आलोक जी, आदि वरिष्ठ प्रचारको के साथ कार्य करने का सौभाग्य मिला तथा इन सभी के कुशल मार्गदर्शन में तथा संघ की रीति-नीति एंव शिक्षा-दीक्षा को आयाम बनाकर अभी तक का कार्य किया एंव अपने जीवन में भी इसको पूर्णतः सम्मलित किया।

जनसेवक की तरह कार्य कर रहे मोदी: बंसल

देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की विजय संकल्प रैली पर कार्यकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश बंसल ने अपने विचार जनता के सामने रखे।

“जीवन का सौभाग्य भी अहोभाग्य हो गया है।
देव भूमि मैं आप जैसे दिव्य पुरुष का आगमन हो रहा है। “

उत्तराखंड की पावन भूमि पर करोड़ों – करोड़ों जन मानस के ह्रदय के सम्राट, विकास के प्रयाय बन चुके, भारत के उज्वल भविष्य की किरण, जिन्होंने विश्व पट स्थल पर देश के शौर्य और पराक्रम की नयी इबादत लिखी है, ऐसे तेजस्वी, ओजस्वी महानायक माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी का उत्तराखंड की समस्त जनता की और से दिल की गहराइयों से अभिनन्दन करते हुए हम अपने को भाग्यशाली मानते हैं।
ये सही है पुरुषार्थ करने वाला ।

नरेश बंसल ने कहा –

“जब कुछ करने की ठान लेता है
वह धरती क्या आकाश बदल देता है।
ह्रदय मैं हो राष्ट्र चिंतन
वह विकास की गंगा बहा सकता है। “

देश का गौरव है, हमारे मा० प्रधानमंत्री जी ने देश को जान कल्याण की अभिनव योजना लागू कर नई तक़दीर की परिभाषा लिखी है। आपके नेतृत्व मैं नए भारत का निर्माण त्रिवगति से अलप समय मैं हुआ है विश्व आज भारत का लोहा मानता है। आर्थिक क्षेत्र हो, सामाजिक हो या अंतरिक्ष का हो। या राष्ट्र की सुरक्षा का, नारी सुरक्षा, गरीबों के लिए स्वास्थ सुरक्षा का, भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मा ० प्रधान मंत्री जी के नेतृत्व मैं विश्व की बदलती हुई तस्वीर मैं अग्रणी बन प्रेरणा पुंज बन गया है।:-

“मन मैं हो सच्ची लगन
राह की बाधाये भी मार्क बदल देती हैं
तूफान भी झुकजाते हैं, नई मंज़िले मिल जाती हैं।

” सम्पूर्ण भारत आज आशा भरी किरण, उज्वल भविष्य हो देश का, विश्व की शांति के रूप मैं “

नये भारत ” का वो स्वरुप जो विश्व का मार्ग दर्शन करेगा, उस दृष्टि से आपके नेतृत्व मैं पुनः भाजपा की सरकार बने, सारा देश समर्थन के लिए आपके साथ खड़ा है।

नरेश बंसल ने कहा –

हम उत्तराखंड की और से आपको आश्वस्त करते हैं यहाँ पांचो सीट भरी बहुमत से जीतेंगे।

नरेश बंसल की ताजपोशी से कार्यकर्ताओं में जोश

भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व ग्रहण कर लिया है। कार्यकर्ताओं ने उनकी ताजपोशी के समय जमकर आतिशबाजी की और गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, राज्य मंत्री धन सिंह रावत व प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामना दी।
बताते चलें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े नरेश बंसल पूर्व में कई अहम जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। वर्तमान में वह कैबिनेट दर्जा प्राप्त बीस सूत्री कार्यक्रम एवं क्रिया वन समिति के उपाध्यक्ष हैं। इससे पूर्व 7 साल तक वह संगठन महामंत्री के तौर पर कार्य करते रहे। इससे पूर्व आवास विकास परिषद के अध्यक्ष और वर्तमान में भाजपा के महामंत्री भी रहे हैं।
वही पत्रकारों से बातचीत करते हुए नरेश बंसल ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है और वह केंद्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।उन्होंने लोकसभा की पांचों सीटें जीतने का दावा किया। उन्होंने कहा कि पार्टी को किसी भी प्रकार से चुनौती दिखाई नहीं दे रही है लेकिन भाजपा नेतृत्व कार्यकर्ताओं का यह स्वभव है कि वह लगातार कठिन परिश्रम करता है इसीलिए समस्त कार्यकर्ता जीत का लक्ष्य बनाकर पूरी ताकत के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि 31 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैं भी चौकीदार हूं अभियान के तहत 16 स्थानों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। यह संवाद कार्यक्रम प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर होगा।
हमारे संवाददाता ने उनसे बात की। नरेश बंसल ने कहा कि कोई भी परीक्षा कठिन होती है लेकिन भाजपा कार्यकर्ता साल भर पढ़ाई करने वाले छात्र हैं उनके लिए कठिनाई भी अवसर में बदल जाती हैं। उन्होंने चुनाव में 2014 से अधिक वोट हासिल करते हुए पांचों सीटें जिताने का संकल्प दोहराया। बताते चलें कि नैनीताल लोकसभा सीट पर प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद लोकसभा चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष पद खाली होने के कारण अनुभवी और संगठन को मजबूत कर रहे नरेश बंसल को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।अब पांचो सीटों पर चुनाव अभियान को कुशलता पूर्वक संचालित करने का दायित्व नरेश बंसल के कंधों पर है।

डोईवाला विधानसभा में आरुषि पोखरियाल ने संभाली कमान

रविंद्र बेलवाल। हरिद्वार से प्रत्याशी डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के लिए डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में प्रचार की कमान उनकी बेटी आरुषि मिशन ने संभाल ली है। पेशे से कत्थक नृत्यांगना आरुषि पोखरियाल निशंक ने डोईवाला विस क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए जौली ग्रांट, अठूरवाला, भानीयानिया, कान्हरवाला, रानीपोखरी, माजरी ग्रांट में कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं के साथ हाथों पर मेहंदी से कमल का फूल बनाया गया। इस दौरान महिला मोर्चा की स्कूटी रैली के लिए को कुसुम सिद्धू, ममता नयाल और पूनम चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर आरूषी पोखरियाल ने कहा कि डॉ निशंक ने हरिद्वार लोकसभा में कई विकासशील कार्यों को आगे बढ़ाया है।मुख्यमंत्री रहते हुए भी उन्होंने हरिद्वार के सर्वांगीण विकास के लिए कई कार्य किए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की, कि डॉ निशंक को एक बार फिर से सांसद बना कर भाजपा की सरकार बनाने में सहयोग प्रदान करें।

निशंक के नामांकन में दिग्गजों ने दर्ज कराई उपस्थिति

रविन्द्र बेलवाल। भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने हरिद्वार लोकसभा सीट से बतौर भाजपा उम्मीदवार अपना नामांकन कराया। उनके साथ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, वित्त मंत्री प्रकाश पंत आदि भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
नामांकन के बाद भाजपा प्रत्याशी डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रेम नगर आश्रम में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव विकास के मुद्दों पर लड़ा जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेसी नेता भारत में रहते हैं लेकिन ना जाने किस के इशारों पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की लेकिन विपक्ष के लोगों ने सेना के शौर्य पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ऐसी हालत हो गई है कि हरिद्वार लोकसभा से चुनाव लड़ने के लिए कोई भी तैयार नहीं हो रहा था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हर वर्ग और समाज के लोगों को लाभ देने का कार्य किया है।
वहीं जनसभा को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी संबोधित किया।उन्होंने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव राष्ट्र की मजबूती और नए भारत के लिए हो रहा है।जो काम देश में 55 सालों में नहीं हुआ और भाजपा सरकार ने महज 5 वर्षों में करके दिखाया है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वर्ष 2022 तक देश का एक भी व्यक्ति लेकर नहीं रहेगा।
जनसभा को कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत और मदन कौशिक ने भी संबोधित किया। उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री निशंक के नेतृत्व में हरिद्वार लोकसभा का चौमुखी विकास हुआ है। निशंक एक सक्रिय राजनेता है जो समय-समय पर जनता की आवाज संसद में उठाते हैं। उन्होंने हरिद्वार लोक सभा की जनता से निशंक को भारी मतों से जिताने की अपील भी की।

डॉ निशंक का चुनावी शंखनाद, कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी के साथ स्वागत

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा से निवर्तमान सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी ने हरिद्वार लोकसभा से अपना प्रत्याशी बनाया है। आज उत्तराखंड बॉर्डर पर पहुंचने पर नारसन से हरिद्वार तक लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर निशंक ने रोड शो किया, जिसमें पूरी लोकसभा से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। एक बार ऐसा लगा जैसे जीत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अपना विजयी जुलूस निकाल रहे हो। अत्यधिक भीड़ देखकर डॉ निशंक का जोश भी देखने लायक था। उन्होंने टिकट मिलने पर भाजपा हाईकमान और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया। कहा कि उन्होंने हमेशा विकास कार्यों को आगे बढ़ाया है और उनका प्रयास रहेगा हरिद्वार लोकसभा देश की सर्वश्रेष्ठ लोकसभा बने। इस दौरान डा. निशंक ने हर एक कार्यकर्ता से जो उनके स्वागत के लिए वहां आया हुआ था मुलाकात की। सभी कार्यकर्ताओ से हाथ मिलाया और सबका अभिवादन किया।
गौरतलब है कि डॉ निशंक उत्तराखंड के बड़े भाजपा नेताओं में गिने जाते हैं। मुख्यमंत्री के कार्यकाल में उन्हें सत्ता पक्ष ही नहीं विपक्ष के लोग भी काफी पसंद करते थे। उनके बारे में कहा जाता है कि डॉ निशंक क्षेत्रवाद और जातिवाद की राजनीति नहीं करते हैं। यही कारण है कि आज उनके स्वागत के लिए हरिद्वार लोकसभा से कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। शाम होते उन्होंने हर की पैड़ी में गंगा आरती कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया और अपने चुनावी अभियान का श्रीगणेश किया। डा निशक के सोशल मीडिया प्रभारी रविंद्र बेलवाल ने बताया कि आज की भीड़ ने साबित कर दिया है कि डॉ निशंक की जीत ऐतिहासिक होगी।
गौरतलब है कि वर्तमान मुख्यमंत्री के विरोध के बावजूद भी हाईकमान ने डॉ निशंक पर ही भरोसा किया है इसके पीछे हरिद्वार लोकसभा के अधिकतम विधायकों के द्वारा उनके पक्ष में लाबिंग करना और डॉ निशंक के मुकाबले कोई दमदार चेहरा ना मिलना बताया जा रहा है।

हरिद्वार लोक सभा से भाजपा का टिकट किसका ?

सर्वे द्वारा हरिद्वार लोक सभा के लिए भाजपा मैं टिकट की पहली पसंद जानने के लिए सर्वे किया गया।

सर्वे मैं भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मिलित किया गया।
सर्वे के नतीजे मिलते जुलते ही रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने वर्तमान सांसद निःशंख और नरेश बंसल पे जोर दिया है। दोनों के बीच कांटे की टक्कर है। बंसल को 3.5 फीसदी वोट ज्यादा मिले हैं और वह भाजपा कार्यकर्ताओं की पहली पसंद लग रहें हैं।

नरेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहते हुए मात्रा 12 फीसदी लोगो की पसंद बने हैं।

सर्वे के परिणाम कुछ इस तरह से हैं।

नरेश बंसल : 43.5 %

निःशंख : 40 %

नरेंद्र सिंह : 12%

कोई भी नहीं : 5.5 %

अब जब की संसदीय बोर्ड का फैसला जल्द ही आने वाला है। देखना होगा की संसदीय बोर्ड किसके टिकट पर मोहर लगता है। अगर कराये गए देखा जय तो हम यही कहेंगे की हो सकता है इस बार हरिद्वार का चोकीदार नरेश बंसल ही हौं।