आज विश्व भारत की शक्ति से परिचित हो चुका हैः धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमतीनगर, लखनऊ में संसदीय क्षेत्र लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के पक्ष में आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया।

इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में लोकसभा चुनाव चल रहा है। 20 मई को यहां मतदान होने हैं। 2014 से एकतरफा समर्थन आप सभी राजनाथ सिंह को देते आए हैं और आगे भी निश्चित ही देंगे । राजनाथ सिंह जी का उत्तराखंड के लोगो से विशेष प्रेम है। उनके कामों की गूंज आज भी सुनाई देती है। रक्षा मंत्री के रूप में भी ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में लखनऊ में विकास के कई कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा 10 सालों में लखनऊ पूरा बदल गया है। पहले और आज के लखनऊ के बड़ा अंतर आया है। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के दौरान भी राजनाथ सिंह ने चुनाव को गति दी थी। समाजिक क्षेत्र में किए जाने वाले कार्य की शिक्षा मुझे लखनऊ से मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ा है। जी 20 सम्मलेन भारत में हुए, उसमे से तीन बैठकों का आयोजन उत्तराखंड में किया गया। उन्होंने कहा आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। आज विश्व भारत की शक्ति से परिचित हो चुका है। जिन योजनाएं से गरीबों का कल्याण हुआ ऐसी योजनाओं को लागू किया गया है। आज पहाड़ो में हर घर नल, नल से जल को जोड़ा गया है। उत्तराखंड के लोगो ने मोदी को अपना समर्थन दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा लिए गए निर्णय की चर्चा सम्पूर्ण देश में हो रहा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश की आजादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां सबसे पहले समान नागरिक सहित लागू हुआ है। उन्होंने कहा भाजपा के संकल्प पत्र में समान नागरिक संहिता लागू करने की बात कही गई है। उत्तर प्रदेश के अंदर डबल इंजन की सरकार ऐतिहासिक कार्य कर रही है। एक समय था जब सपा और बसपा के संरक्षण में माफिया गुंडों का राज हुआ करता था। आज उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश की ओर बढ़ गया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के ह्रदय में उत्तराखंड बसता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चार धाम हेतु ऑल वेदर रोड का निर्माण, रेलवे लाइन का निर्माण कार्य, हवाई सेवाओं का विस्तार, रोप वे का कार्य, मानसखंड मंदिर माला मिशन का विकास कार्य जारी है। चार धाम विकसित होकर आगे बढ़ रहे हैं तो मानसखंड का विकास भी हो रहा है। उन्होंने कहा एक ओर प्रधानमंत्री देश को आगे ले जाने का काम कर रहे हैं। तो दूसरी ओर कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग, मुस्लिम पर्सनल लॉ को जगह दी गई है। उन्होंने कहा कांग्रेस का घोषणापत्र मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र लगता है। उन्होंने कहा कांग्रेस के लोग आम जनता का अधिकार छीन कर अपने चहते वोट बैंक को देना चाहता है। उन्होंने कहा राहुल गांधी, सोनिया गांधी बेल पर बाहर हैं और केजरीवाल अभी-अभी छूट कर जेल से वापस आए हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस, सपा आपनी हार देखकर लोगों को भ्रम में डालने का काम कर रही है।

इस दौरान टीएस गंगवार, केएन चंदोला, मेयर सुषमा खर्कवाल, गणेश चंद्र जोशी, महेंद्र सिंह रावत एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यकर्ता मिलन भोज समारोह में मंत्री अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं का किया आभार व्यक्त

हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में पार्टी हित में कार्य करने वाले सभी कार्यकताओं के लिए कार्यकर्ता मिलन भोज समारोह का आयोजन ऋषिकेश मण्डल द्वारा किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल जी ने भी शिरकत की और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।

हरिद्वार मार्ग स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम में डॉ अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को उनकी योग्यता के अनुसार उचित सम्मान मिलता है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का पूरे विश्व में मान बड़ा है और भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को पुनः तीसरी बार पीएम बनाने के लिए पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में अपने मत का प्रयोग किया है।

इस मौके पर अध्यक्ष राज्य महिला आयोग कुसुम कंडवाल, मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश भाजपा सुमित पवार, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सरदार सतीश सिंह, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा माधवी गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा राधे जाटव, सदस्य वन निगम देवदत्त शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र अग्रवाल, संजय व्यास, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, ललित जिंदल, प्रदीप कोहली, अमित वत्स, राजू नरसिम्हा, राजेश दिवाकर, संजीव पाल, सोनू प्रभाकर, सोनू पांडे, गुड्डी कालूड़ा, उषा जोशी, राजकुमारी पंत, मोनिका गर्ग, भावना किशोर गौड़, रूपेश गुप्ता, राजपाल ठाकुर, दीपक बिष्ट, जितेंद्र पाल, राजेंद्र बिष्ट, अनंत राम भट्ट, सुजीत यादव, सौरभ गर्ग, अविनाश भारद्वाज, विशाल शाही आदि उपस्थित रहे।

निर्विरोध पार्टी उम्मीदवार जीतने को 400 पार की शुभ शुरुआतः भाजपा

भाजपा ने सूरत से निर्विरोध पार्टी उम्मीदवार जीतने को 400 पार की शुभ शुरुआत बताया है। साथ ही प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने दावा किया कि जिस तरह चुनाव परिणामों से पहले ही पार्टी का खाता खुला है, ठीक उसी तरह राज्य में कमल के आगे कई पंजों की जमानत जब्त होने वाली है।

मीडिया में बयान जारी करते हुए जोशी ने गुजरात में सूरत सीट से भाजपा उम्मीदवार श्री मुकेश दलाल के निर्विरोध जीत पर खुशी जताई हैं। उन्होंने कहा, इतिहास में पहली बार किसी भाजपा उम्मीदवार का बिना चुनाव के लोकसभा पहुंचने का यह पहला मौका है। जो देश में मोदी जी के तीसरी बार प्रचंड जीत का स्पष्ट संकेत है। उन्होंने कहा, ठीक ऐसे ही मिलते जुलते आसार भाजपा के पक्ष में उत्तराखंड में भी नजर आ रहे हैं। जिस तरह का उत्साह और माहौल मतदाताओं के बीच मोदी जी को लेकर देखा गया और जिस तरह का फीड बैक कार्यकर्ताओं से प्राप्त हो रहा है। उसको देखते हुए, एक से अधिक कांग्रेस उम्मीदवारों की जमानत जब्त होना तय है।

उन्होंने कटाक्ष किया, जिस तरह प्रस्तावक के फर्जी हस्ताक्षर करने की बात सामने आने पर सूरत में कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द हुआ। ठीक ऐसे ही फर्जी घोषणाएं और सोशल मीडिया पर झूठा प्रचार कांग्रेस ने उत्तराखंड में किया है। जनता को न उनके दिल्ली के नेता नजर आए, न स्थानीय नेताओं की सभाओं में जनता नजर । और तो और उम्मीदवार भी पूरी तरह सोशल मीडिया के प्रचार पर निर्भर रहे, यही वजह है कि पोलिंग बूथों पर उनके कार्यकर्ता भी नजर नहीं आए, लेकिन जनता ने अपना जवाब ईवीएम में दर्ज कर दिया है, जो पांचों सीटों पर भाजपा की रिकॉर्ड मतों से जीत के रूप में 4 जून को सामने आ जाएगा।

सीएम ने पीलीभीत में किया जन सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मझौला, पीलीभीत ( उत्तर प्रदेश) में आयोजित श्जन सम्मेलनश् कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वो पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद के सर्मथन में सभी का आशीर्वाद मांगने आए हैं। उन्होंने कहा जितिन प्रसाद को दिया गया हर वोट सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जायेगा। उन्होंने कहा जितिन प्रसाद जी योगी जी के मंत्रिमंडल में पीडब्ल्यूडी मंत्री के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। पीडब्ल्यूडी मंत्री के नाते वो खुद सड़कों का निरीक्षण करने चले जाते हैं और सड़क की क्वालिटी खराब निकल जाए तो एक्शन भी लेते हैं। ईमानदार और कड़क निर्णय लेने वाले व्यक्ति को सांसद बनाकर संसद में भेजने से वो जनता के मुद्दों को पूरी मुखरता के साथ लोकसभा में रखेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कमल फूल पर दिया गया हर एक वोट सीधा मोदी को जाएगा। ये वोट पीलीभीत सहित पूरे भारत को विकासित और समृद्ध बनाने हेतु जाएगा। उन्होंने कहा जनता का वोट भारत के जन-जन के कल्याण को सुनिश्चित एवं भारत को पुनः विश्वगुरु के रूप में स्थापित करने हेतु जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकास की नई बुलंदी को छू रहा है। आज भारत एक विकसित और आत्मनिर्भर देश बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन का हब बन चुका है। देश में प्रतिदिन 38 किमी. की सड़क, हर साल 7 से अधिक हवाई अड्डे और बड़े स्तर पर एम्स, आईआईटी और आईआईएम का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा इस क्षेत्र के लिए भी किच्छा में एम्स बनने जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में आज भारत एक विश्व शक्ति के रूप में उभर रहा है। भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत ने डिजिटल ट्रांजैक्शन की क्रांति लाने का कार्य किया। आज भारत डिजिटल ट्रांजैक्शन में विश्व में नंबर वन पर है। उन्होंने कहा मोदी जी ने देश के हर गरीब और पिछड़े व्यक्ति के कल्याण हेतु जनधन योजना, उज्जवला योजना, किसान समृ्द्धि योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी कई योजनाएं लागू की हैं। यही योजनाए मोदी गारंटियाँ हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी ने देशहित में कई ऐतिहासिक फैसले किए हैं। जिसमें जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया है। तीन तलाक कानून लागू किया गया है। नागरिकता संशोधन अधिनियम सीएए लागू किया गया है। सेना को सशक्त किया गया है आज सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है। श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण कार्य हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश, विकास की एक नई उड़ान भर रहा है। योगी जी के शासन काल में माफिया राज को मिट्टी में मिला दिया गया। उन्होने कहा एक समय था जब सपा और बसपा के संरक्षण में पलने वाले माफिया लोग प्रदेश की जनता को डरा-धमका कर वसूली करते थे लेकिन योगी जी के आने के बाद ये सब बंद हो गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर मोदी जी भारत को विकासित देश बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। तो दूसरी ओर सपा बसपा कांग्रेस देश को 2014 से पहले वाले भ्रष्टाचार की खाईं में धकेलने का प्रयास कर रही है। देश की जनता कांग्रेस की सच्चाई को जान चुकी है। उन्होंने कहा सारे भ्रष्टाचारियों ने मिलकर गठबंधन बना लिया लेकिन ये गठबंधन भी ठगबंधन बनकर रह गया है। ठगबंधन में शामिल पार्टियों ने हमेशा गरीब को और भी अधिक गरीब बनाए रखने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 सालों में मोदी ने यह दिखा दिया कि कोई काम मुश्किल नही है। उन्होंने कहा विपक्षी हारने के बाद ईवीएम का नाम रटने लगएंगे। कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर भारत के लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की थी। कांग्रेस ने भारत के संविधान को दरकिनार करते हुए सिर्फ एक परिवार के हित के लिए फैसले लिए। कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व को नकार दिया था। समाजवादी पार्टी वो पार्टी है जिसने अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलवाकर उनका सीना छलनी कर दिया था। इन विपक्षियों ने सनातन धर्म और संस्कृति को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा 19 तारीख को कमल का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद को विजय बनाकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देना है।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद, यूपी सरकार में मंत्री संजय गंगवार, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

उत्तराखंड वासियों से निकट का नाता, उत्तराखंड के प्यार को जीवन में नहीं भुलाया जा सकता हैः मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषिकेश स्थित आई.डी.पी.एल मैदान में भाजपा उत्तराखंड द्वारा आयोजित विजय संकल्प रैली में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़ी वाद्य यंत्र हुड़का उपहार स्वरूप प्रधानमंत्री को भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने स्वयं भी हुड़का बजाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मां गंगा के सानिध्य में बसे, चार धाम के द्वार ऋषिकेश में इतनी विशाल संख्या में लोग हमें आशीर्वाद देने आए हैं। उन्होंने कहा जब भी वो उत्तराखंड आते हैं तो अपने परिवारजनों के साथ पुरानी यादें भी ताज़ा करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कल मैं भारत के दक्षिणी छोर पर, सागर तट पर बसे तमिलनाडु में था। वहां भी लोग कह रहे हैं- फिर एक बार मोदी सरकार। उन्होंने कहा आज वो हिमालय की गोद में, बाबा केदार और बद्री विशाल के सानिध्य में आए हैं तो यहां भी फिर एक बार मोदी सरकार की गूंज है। उन्होंने कहा ये गूंज इसलिए है क्योंकि देश के लोगों ने पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार का काम देखा है।

प्रधानमंत्री ने कहा उत्तराखंड देवभूमि है, देवभूमि में देवताओं का आवाहन करने की परंपरा है। हुड़का की थाप से देवताओं का आह्वान किया जाता है। उन्होंने कहा आज उन्हें भी देवता रूपी जनता जनार्दन का आह्वान करने के लिए हुड़का बजाने का सौभाग्य मिला। प्रधानमंत्री ने कहा सरकार ने बीते 10 साल में भारत को कई गुना ज्यादा मजबूत बना दिया है। जब देश में कमजोर और अस्थिर सरकार रही है, तब दुश्मनों ने फायदा उठाया है। कमज़ोर और अस्थिर सरकारो में भारत में आतंकवाद ने पैर पसारे। आज भारत में मोदी की मज़बूत सरकार है, इसलिए आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है, भारत का तिरंगा युद्धक्षेत्र में भी सुरक्षा की गारंटी बनता है, जम्मू कश्मीर से आर्टिकल-370 खात्मा होती है, तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया जाता है, महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण दिया जाता है, सामान्य वर्ग के गरीबों को भी 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी ने वन रैंक वन पेंशन लागू करने की गारंटी दी थी और इसे पूरा करके दिखाया। उन्होंने कहा कांग्रेस कहती थी, वन रैंक वन पेंशन लागू करके हम पूर्व सैनिकों को 500 करोड़ रुपए देंगे। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन लागू करके पूर्व सैनिकों को एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा दिए हैं। उत्तराखंड में भी ओ.आर.ओ.पी के साढ़े 3 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा, सैनिक परिवारों को मिले हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस के समय में जवानों के पास बुलेटप्रूफ जैकेट तक की कमी थी। दुश्मन की गोली से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं थे। पर भाजपा की सरकार ने भारत में बनी बुलेट प्रूफ जैकेट अपने सैनिकों को दी, उनके जीवन की रक्षा की। आधुनिक राइफल से लेकर लड़ाकू विमान और विमान वाहक पोत तक आज देश में ही बन रहे हैं। उन्होंने कहा जनता का उत्साह और जोश मेरे सर आंखों में है। उन्होंने कहा उत्तराखंड वालों के लिए मैं घर का सदस्य हूं। उत्तराखंड वासियों से निकट का नाता रहा है। उत्तराखंड के प्यार को जीवन में नहीं भुलाया जा सकता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की कमज़ोर सरकार, सीमाओं पर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं बना पाई। पर आज हमारी सरकार पूरी सीमा पर आधुनिक सड़कें सुरंगें बना रही है। उन्होंने कहा बाबा केदार की भूमि से उन्होंने ये दशक उत्तराखंड का दशक बताया था। उन्होंने कहा हमारी सरकार उत्तराखंड के सामर्थ्य का लगातार विस्तार करने में जुटी है। जिसमे पर्यटन की बड़ी भूमिका है। ऋषिकेश, पर्यटन का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र है। राफ्टिंग, कैंपिंग, एडवेंचर, आध्यात्म और योग, ऋषिकेश की पहचान है और हर कोई व्यक्ति यहां आकर आनंद से भर जाता है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार उत्तराखंड के पर्यटन को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर तैयार कर रही है, देश के किसी भी हिस्से से पर्यटकों के लिए उत्तराखंड के कोने-कोने तक पहुंचना आसान हो इसके लिए देवभूमि में रोडवेज, रेलवेज और एयरवेज की सुविधा बढ़ा रहे हैं। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन पर तेज़ी से काम चल रहा है। दिल्ली से देहरादून की दूरी भी सिमट रही है। उत्तराखंड के जिन सीमावर्ती गांवों को कांग्रेस अंतिम गांव कहती थी, भाजपा उन्हें देश का पहला गांव मानकर विकास कर रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा मानसखंड के तीर्थ स्थानों जैसे आदि कैलाश, ओम पर्वत दर्शन के लिए हेलीकाप्टर सेवाएं शुरू हो गई हैं। यमुनोत्री, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में रोप-वे बनने से बहुत सुविधा हो जाएगी। चार धाम परियोजना के तहत केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री को लगभग 900 किलोमीटर लंबे हाइवे से जोड़ा जा रहा है। इन सब प्रयासों से श्रद्धालुओं को उत्तराखंड पहुंचने में काफी आसानी हो रही है। उन्होंने कहा भाजपा की नीयत सही है। और जब नीयत सही होती है, तो नतीजे भी सही मिलते हैं। उन्होंने कहा 2017 तक केदारनाथ में एक साल के भीतर करीब 5 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का रिकॉर्ड था। पिछले वर्ष करीब 20 लाख यात्री केदारनाथ के दर्शन के लिए आए। चारधाम यात्रा में पिछले वर्ष 55 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने उत्तराखंड की यात्रा की। उन्होंने कहा मानसखंड में आदि कैलाश और ओम पर्वत में भी यात्री की संख्या भी तेजी से बड़ी है। उन्होंने कहा पर्यटन बढ़ने का मतलब है, रोजगार के ज्यादा से ज्यादा मौके।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में हो रहे विकास ने अब पलायन की खबरों को बीते दिन की बात बना दिया है। अब उत्तराखंड के स्टार्टअप की खबरें आती हैं। उत्तराखंड के नौजवानों ने एक हज़ार से अधिक स्टार्टअप रजिस्टर किए हैं, जिसमें 500 स्टार्टअप बेटियों के हैं। मुद्रा योजना से लाखों नौजवानों को बिना गारंटी के ऋण मिले हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार में गरीब, नौजवान का पैसा, बिचौलिए खा जाते थे। पर भाजपा सरकार में लोगों के हक का पैसा सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर हो रहा है। उन्होंने बताया उत्तराखंड के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का 2600 करोड़ रुपए से अधिक मिल चुका है। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने लूट बंद की है, इसलिए कांग्रेस मोदी से गुस्सा है। उन्होंने कहा मोदी कह रहा है भ्रष्टाचार हटाओ, वो कह रहे हैं भ्रष्टाचारी बचाओ।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेताओँ के लिए तो पहले दिल्ली का शाही परिवार, अपना परिवार ही सबकुछ है। लेकिन मेरे लिए जनता और भारत ही मेरा परिवार है। उन्होने कहा उत्तराखंड राज्य की बहनों की समस्याओं को देखते हुए हमने घर-घर सस्ता सिलेंडर पहुंचाया। उन्होंने कहा आज उत्तराखंड के 10 में से 9 परिवारों के घर नल से जल आता है। उन्होंने कहा आने वाले 5 साल तक मुफ्त राशन मिलता रहेगा। अस्पताल में मुफ्त इलाज मिलता रहेगा। उत्तराखंड को एम्स की सुविधा मिली है। गांव-गांव अच्छे अस्पताल- आयुष्मान आरोग्य मंदिर बन रहे हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री धामी जी और उनकी सरकार राज्य में मेहनत करके शानदार काम कर रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस विकास और विरासत, दोनों की विरोधी है। उत्तराखंड का कोई निवासी नहीं भूल सकता कि कांग्रेस ने प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया है। कांग्रेस ने पहले राम मंदिर का विरोध किया और फिर प्राण-प्रतिष्ठा का बहिष्कार किया। उन्होंने कहा कांग्रेस, शक्ति स्वरूपा मां धारी देवी, मां चन्द्रबदनी, मां ज्वाल्पा देवी की शक्ति को खत्म करना चाहती है।उन्होंने कहा उत्तराखंड की संस्कृति की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। ये वही कांग्रेस है जो कहती रही है कि हर की पौड़ी मां गंगा के किनारे पर नहीं, बल्कि एक नहर के किनारे बसी है। कांग्रेस के लोग गंगा जी के अस्तित्व पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड के लोग कांग्रेस को सबक सिखाकर रहेंगे। उन्होंने कहा उत्तराखंड, ब्रह्मकमल की धरती है। इस बार जनता के आशीर्वाद से पूरी शान से पंच-कमल खिलने चाहिए। उन्होंने कहा मेरा हर पल जनता को समर्पित है।

प्रधानमंत्री ने कहा टिहरी-गढ़वाल से माला राज्य लक्ष्मी शाह जी, गढ़वाल से अनिल बलूनी जी, और हरिद्वार से त्रिवेंद्र जी को हर बूथ पर विजयी बनाना है। साथ ही उन्होंने सभा में उपस्थित लोगों से गांव में जाकर देवी-देवताओ के मंदिर में उनकी ओर से माथा टेकने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के योगनगरी ऋषिकेश आगमन पर देवभूमि की समस्त जनता की ओर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चौत्र नवरात्रि की तृतीया तिथि को मां चंद्रघंटा की स्तुति हम सब करते हैं, ऐसे पावन दिन देश को बेटी-बचाओं, बेटी-पढ़ाओ का मंत्र देने वाले आदरणीय प्रधानमंत्री जी का सानिध्य हम सभी को प्राप्त हो रहा है, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री की प्रेरणा से हमने प्रदेश में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किए, जिसके माध्यम से प्रदेश की समस्त मातृशक्ति के साथ सीधे संवाद स्थापित करने का सुअवसर प्राप्त हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जीवन का हर पल हर क्षण भारत मां को आगे बढ़ाने के लिए लगाया है। देश को अपना परिवार मानकर रात दिन थके – रुके बिना लगातार काम किया है। जिसके परिणाम स्वरूप आज भारत हर क्षेत्र में नित नई ऊंचाईयों को छू रहा है। आज का नया भारत आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और समृद्ध है। सामरिक दृष्टि से भी और अधिक सशक्त एवं सुरक्षित है। उन्होंने कहा आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व वाली सरकार ने 2014 के पश्चात कश्मीर से धारा 370 के खात्मे, अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य एवं दिव्य मंदिर के निर्माण और देश में सीएए लागू करने सहित ऐसेे अनेकों ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिनकी कल्पना किसी ने की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए काम कर रही है। केन्द्र सरकार के सहयोग से हम हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर बनाने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पहाड़ों तक रेल पहुंचाने का सपना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के साथ पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तराखंड को जी-20 महासम्मेलन की तीन बैठकों का आयोजन रामनगर, नरेन्द्र नगर एवं ऋषिकेश में करने का अवसर प्राप्त हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व एवं राज्य की जनता के आशीर्वाद से 2022 विधानसभा चुनाव में पुनः भाजपा की सरकार बनी। उन्होंने कहा जनता से किए वादे अनुसार राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पास हुआ। उन्होंने कहा राज्य सरकार उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता लाकर सभी को समान अधिकार देने की बात कर रही है तो वहीं कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में मुस्लिम पर्सनल लॉ की बात कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा जिन पार्टियों ने अपने शासनकाल में देश को लूटा, उनसे जवाब मांगने पर वे प्रधानमंत्री को अनाप-शनाप बोल रहे हैं। विपक्षी पार्टियां बौखलाकर अपने स्लीपर सेल को आगे कर रही हैं। उन्होंने कहा अब जातिवाद, वर्गवाद, के चक्कर में नहीं आना है। मोदी जी के नेतृत्व में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी, तक पूरा देश विकास की दौड़ में आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश विपक्ष की बातों में आने वाला नहीं है क्योकि अब देश जाग चुका है, देश बदल चुका है। आज का नया भारत अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए सजग और संवेदनशील है। उन्होंने कहा देश में इमरजेंसी लगाने वाले, केवल अपने परिवार की ही स्तुति करने वाले, समाज को जातियों में बाँटने वाले, और हर दिन एक नया घोटाला करने वाले लोग आज प्रधानमंत्री जी से परेशान हैं। क्योंकि मोदी जी का मंत्र है ’ना खाऊंगा ना खाने दूंगा’। और यही मोदी जी की गांरटी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में 2014 से 2019 तक का समय देश की आवश्यकताओं को पूर्ण करने का था। 2019 से 2024 तक का समय देश की आकांक्षाओं की पूर्ति करने का था। अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2024 से 2029 तक का समय भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के मार्ग को प्रशस्त करने का होगा। मुख्यमंत्री ने कहा उन्हें पूर्ण विश्वास है कि देवभूमि की समस्त देवतुल्य जनता लोकसभा चुनावों में भाजपा को पांचों सीटों पर प्रचंड बहुमत से विजय दिलाकर आदरणीय प्रधानमंत्री जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित करेगी।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत, गढ़वाल से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी, टिहरी से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

हमने गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाया, इसके लिए कई योजनाएं की शुरूः सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इब्राहिमपुर मसाही (विधानसभा क्षेत्र-ज्वालापुर) हरिद्वार में हरिद्वार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में अयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई नए लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने रुद्रपुर की रैली से उत्तराखंड के जन-जन को अपना प्रणाम भेजा है। हम सभी प्रधानमंत्री को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने आए हैं। 2014 के बाद प्रधानमंत्री ने देश को नई ऊंचाइयां में पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने 140 करोड़ भारतवासियों को अपना परिवार मानकर हर पर हर क्षण देश को समर्पित किया है। मोदी हमेशा राष्ट्रसेवा, अंत्योदय और समाज के लिए समर्पित रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सीएए लागू हो गया है। धारा 370 समाप्त हो गई है। तीन तलाक का खात्मा हुआ है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लिए कार्य जारी है। राज्य सरकार ने बेहतर उत्तराखंड बनाने के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर दिया गया है। नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून को मंजूरी दे दी गई है। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाया है। इस बार भी किसानों की सुविधा के लिए यूपी से अधिक गन्ने का समर्थन मूल्य किया गया है। कृषि बागवानी पशुपालन के लिए हर क्षेत्र को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में 14 से ज्यादा पुलो का निमार्ण किया है। ज्वालापुर क्षेत्र की कई योजनाएं स्वीकृत हो गई है और कई योजनाओं के शासनादेश होने अभी बाकी हैं। हरिद्वार लोकसभा में विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य किए गये हैं और कई कार्य पाइपलाइन में हैं। हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर बनाने पर कार्य जारी है। जिसे 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। कांवड़ियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए कावड़ पट्टी को स्थाई रूप से विकसित किया जा रहा है। हरिद्वार में युवाओं के लिए ओपन जिम से लेकर स्पोर्टस जोन विकसित किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए मेडिकल कॉलेज के निर्माण के साथ ही महिला अस्पताल का विस्तार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोरोना काल के बाद फ्री में लोगो को वैक्सीन लगाने का कार्य किया गया है। प्रधानमंत्री ने एक अभिभावक के रूप में प्रत्येक देशवासी की सेवा की है। उन्होंने गरीबों के घर का चूल्हा जलता रहे इसके लिए गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की। आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि से गरीबों का कल्याण हुआ है। गरीबों का दुख दर्द भारत मां के लाल प्रधानमंत्री मोदी जी ने ही समझा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज़ादी के बाद जिन सरकारों ने इस देश में राज किया उन्होंने सीमांत राज्यों, जिलों क्षेत्र को विकास से वंचित रखा। विपक्षियों ने नारा दिया कि गरीबी हटाओ और इन्होंने गरीबों को हटाना शुरू कर दिया। जिन्होंने 60 साल तक राज किया वह स्वयं खत्म होने की कगार पर हैं। कांग्रेस ताश के पत्तों की तरह बिखरती जा रही है। उन्होंने कहा हरिद्वार से पहले हरीश रावत जी चुनाव लड़ते थे, इस बार वह अपने बेटे को चुनाव में लेकर आए हैं। परिवार में ही पार्टी आगे बढ़ रही है। हरिद्वार में कांग्रेस का कुनबा बिखरता जा रहा है। कांग्रेस को जनता के दुख से कोई लगाव नहीं है, इन्हें सिर्फ अपने परिवारवाद की चिंता है। विपक्ष के नौसिखिया नेता सनातन को खत्म करने की बात करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा सनातन हमेशा था, है और रहेगा।

मुख्यमंत्री ने सभी सनातन प्रेमियों से अपील करते हुए कहा कि ठगबंधन के लोगों से सतर्क रहना है। हमें मिलकर ऐसी ताकतों को रोकना है, जिनका हित देश नहीं अपनी पार्टी से होता है। सत्ता में आकर इन्होने देश के साथ समझोते करने हैं। देश की एकता एवं अखंडता के लिए यह लोग खतरा हैं। इन्होंने अपना नाम ’’इंडिया’’ रख लिया हो परन्तु इन्हें ’’भारत’’ नाम से चिढ़ है। विपक्षियों को भारत माता की जय और वंदे भारत बोलने से चिढ़ होती है। उन्होंने कहा आज चीन, पाकिस्तान भारत के शत्रु देश और विपक्षी नहीं चाहते हैं कि मोदी देश के प्रधानमंत्री बनें।

मुख्यमंत्री ने सभी माताओं-बहनों, बुजुर्गों और युवा मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि इस बार सभी को 400 पार के नारे को सार्थक करके दिखाना है। साथ ही हरिद्वार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को भारी मतों से विजय बनाकर प्रधानमंत्री मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत, जिला अध्यक्ष भाजपा संदीप गोयल, पूर्व विधायक सुरेश राठौर, डॉ. जयपाल चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

खटीमा मेंरी कर्मभूमि, अधिकांश से है परिचयः धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बंडिया, खटीमा ऊधमसिंहनगर में भाजपा नौसर मण्डल द्वारा आयोजित ’जनमिलन कार्यक्रम’ में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं खटीमा वासियों के बीच में पला बड़ा हूं। खटीमा क्षेत्र में अधिकांश लोगों को उनके नाम, काम, गांव, घर से जानता हूं। प्रधानमंत्री एवं जनता जनार्दन के आशीर्वाद से प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। जनता के आशीर्वाद से इस बार हर कोई कह रहा है मोदी की सरकार बनने जा रही है। इस बार प्रश्न भाजपा के पक्ष में 400 से अधिक सीटें लाने का है। उन्होंने कहा खटीमा विधानसभा अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड नैनीताल लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में सबसे अधिक वोट देने जा रही है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में हम सब ने सहायक सिद्ध होना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का हर वोट सीधा प्रधानमंत्री को जाएगा जिससे उनकी ताकत बढ़ेगी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल में देश तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का मतलब चौतरफा विकास रोजगार, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, बच्चों का सुरक्षित भविष्य, सुविधाएं का विस्तार मिलने से है। उन्होंने कहा 2014 के बाद से भारत के स्वर्णिम काल की शुरुआत हुई है। भारत बुलंदियों तक पहुंच रहा है, हर क्षेत्र में भारत का मान सम्मान स्वाभिमान पहचान बढ़ रही है। विदेशो में रहने वाले भारतीयों का भी गौरव बढा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा हुआ है। देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू हो गया है। तीन तलाक से मुस्लिम बहनों को मुक्ति मिली है। अयोध्या में भगवान श्रीराम का दिव्य व भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को आगे बढ़ाया जा रहा है। राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित किया गया है। सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून लागू किया गया है। सरकारी नौकरी में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का सफल आयोजन किया गया। 3.5 लाख करोड के एमओयू हुए जिसमें से 25 हज़ार करोड़ के एमओयू उधम सिंह नगर जिले में हुए है। 18 हज़ार करोड़ की ग्राउंडिंग में काम शुरु हो गया है। इससे युवाओं के लिए घर के पास रोजगर के अवसर पैदा होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दस वर्ष के कार्यकाल में सबसे बड़ा कार्य गरीब कल्याण का किया है। पर विपक्ष ने हमेशा परिवारवाद, जातिवाद, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा यह चुनाव राष्ट्र प्रथम और परिवार प्रथम की बात करने वालो के बीच का चुनाव है। उन्होंने कहा भाजपा राष्ट्र प्रथम चाहती है पर विपक्ष परिवार प्रथम चाहता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री भ्रष्टाचारियों को जेल में डालने का काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मंत्र दिया है। जबकि विपक्ष भ्रष्टाचार का पक्षधर है। कांग्रेस के करप्शन वाले काले हाथ ने हमेशा उत्तराखंड को पीछे धकेलने का काम किया है। कांग्रेस दल और इनके नेता देवभूमि और देश के लिए केवल समस्या हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ने वोट की चोट से विपक्ष को अहसास दिलाना है कि इन्होने देश और उत्तराखण्ड के साथ कितना बड़ा धोखा किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वो खटीमा के बेटे के रूप में खटीमा के लिए हमेशा प्रयास करते रहते हैं। उनका प्रयास खटीमा का विकास से है। हमारी सरकार उत्तराखण्ड को लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ा रही है। खटीमा में स्वास्थ्य, सड़क, स्कूल, आंतरिक मार्ग हर क्षेत्र में विकास कार्य हुए है। उन्होंने कहा 19 अप्रैल को विकसित उत्तराखंड विकसित भारत के लिए भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को अधिक से अधिक मत देने हैं। अजय को विजय बनाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, जिला अध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, उत्तम दत्ता, सोमनाथ मौर्य, राजपाल सिंह, रंजीत सिंह नामधारी, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

हरिद्वार समाचारः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संतों से मांगा पार्टी प्रत्याशी के लिए समर्थन

हरिद्वार। उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हरिद्वार में रोड शो करने पहुंचे। यहां वह पार्टी प्रत्याशी के लिए जनसमर्थन मांगेंगे। इसके अलावा उनके कई कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नगर विधायक मदन कौशिक, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल समेत मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता तैयारी में जुटे रहे।

कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सबसे पहले माया देवी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और संतों से आशीर्वाद लिया। संतों के साथ बैठक भी की। इसके पश्चात आर्य नगर चौक पहुंचें। जहां से रोड शो शुरू हुआ। रोड शो चंद्राचार्य चौक, पुराना रानीपुर मोड़ होते हुए ऋषिकुल मैदान पहुंचकर संपन्न होगा। ऋषिकुल मैदान में बूथ के कार्यकर्ताओं को त्रिशक्ति सम्मेलन में संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन और उनके कार्यक्रम की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।

डूबते जहाज से कांग्रेस मे हलचल, भाजपा पर तोहमत लगा रहे कांग्रेस अध्यक्षः भाजपा


देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस मे भगदड़ की स्थिति है और अधिकांश नेता भाजपा का दामन थाम रहे हैं, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष इसके लिए कांग्रेस की कुनीति को जिम्मेदार मानने के बजाय सत्तारुढ दल के साथ पार्टनरशिप से जोड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसी का किसी भी दल को ज्वाइन करना उसका निजी विषय है और इसके लिए किसी को कारण नही बनाया जा सकता है। चौहान ने कहा कि किसी जांच की आशंका मे फंसे होने अथवा अन्य कारण होने का यह मतलब नही कि भाजपा की सदस्यता से वह जांच से बच जायेगा। कानून और जांच एजेंसियां तो अपना कार्य करती ही रहेगी। उन्होंने कहा कि जब तक कोई व्यक्ति कांग्रेस मे है तो वह उसे पाक साफ माने और भाजपा की सदस्यता लेते ही उसे आरोपों के घेरे मे ले यह अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस घबराई हुई है और उसके नेताओं के भाजपा ज्वाइन करने पर वह ऐसे आरोप लगाती रही है। भाजपा पाँचों सीटों पर बड़े अंतर की जीत के लिए जुटी है।

चौहान ने कांग्रेस के पौड़ी प्रत्याशी गणेश गोदियाल के द्वारा चंदा मांगने को राजनैतिक स्टंट बताया। उन्होंने कहा कि वह मुंबई के स्थापित उद्योगपति रहे हैं और हाल ही मे इनकम टैक्स की ओर से उन्हे समन किया गया था। जनता के बीच वह खुद को साधन और संसाधनहीन दिखाने के लिए ऐसे प्रपंच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता को उनके कथन पर भरोसा नही है। राज्य मे चल रही मोदी लहर से कांग्रेसी घबरा गए है और भाजपा प्रत्याशियों को लेकर दुष्प्रचार कर रहे है।

हरिद्वार लोस चुनावः त्रिवेंद्र के लिए पक्ष में मंत्री अग्रवाल ने चलाया जनसंपर्क अभियान

हरिद्वार लोकसभा के अंतर्गत ऋषिकेश विधानसभा में वृहद स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसमें क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने परशुराम चौक से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की और व्यापारियों तथा राहगीरों को मोदी सरकार के स्वर्णिम 10 साल के कार्यकाल की जानकारी दी।

डॉ अग्रवाल ने जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा देश में प्रधानमंत्री मोदी का करिश्मा नेतृत्व आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को विकास के पथ पर ले जा रहा है। जिससे विश्व में भारत का नाम और बढ़ रहा है।

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सतीश सिंह, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, प्रतीक कालिया, महामंत्री नितिन सकसेना, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा माधवी गुप्ता, निवर्तमान पार्षद शिव कुमार गौतम, प्रदीप कोहली, संजीव पाल, राजू नरसिम्हा, रूपेश गुप्ता, ऋषिकांत गुप्ता, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष जगावर, महामंत्री अभिनब पाल आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।