मुख्यमंत्री धामी नानकमत्ता प्रमुख की हत्या के बाद पहुंचे, दी श्रद्धांजलि

ऊधमसिंह नगर में कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या के बाद देर शाम सीएम धामी नानकमत्ता डेरा कार सेवा पहुंचे। सीएम ने बाबा तरसेम सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सीएम भावुक नजर आए।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नानकमत्ता पहुंचकर गुरुद्वारा नानकमत्ता के कार सेवा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सीएम भावुक हो गए। सीएम धामी बाबा हरबंस सिंह के कार सेवा ऑल इंडिया डेरा प्रमुख बाबा बच्चन सिंह से मिलकर भावुक हुए।

सीएम धामी ने कहा कि बाबा तरसेम सिंह की हत्या बहुत ही दुखी घटना है। बाबा तरसेम सिंह का इस क्षेत्र के लिए बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने गरीबों के लिए कई प्रकार की समाज सेवा की है। उन्होंने कहा हत्यारोपी कहीं भी छिपे होंगे, उन्हें खोजा जाएगा और कानूनी कार्रवाई के तहत उन्हें सजा दिलाई जाएगी।

विभिन्न मांगों को लेकर नगर कोतवाल से मिले व्यापारीगण

तीर्थ नगरी में अवैध शराब की बिक्री, ट्रैफिक व्यवस्था और चोरी का मुकदमा एक हफ़्ते तक दर्ज ना होने को लेकर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के एक प्रतिनिधि मंडल ने नगर कोतवाल से मुलाकात की।

शहर में बिक रही अवैध शराब को लेकर व्यापारियों ने ऋषिकेश कोतवाल एसएस बिस्ट को ज्ञापन सौंपा शहर के हर चौक चौराहे पर खुले आम बिक रही अवैध शराब से आम लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। घर से निकलने वाली महिला और स्कूल के छात्र इससे काफी परेशान हैं। सुबह से शाम तक चौक चौराहो पर खुले आम शराब की बिक्री हो रही हैं।जिससे हर समय लड़ाई झगड़े का माहौल बना रहता हैं और वहाँ से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी होती हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार पुलिस को इसकी शिकायत भी की परंतु उनका कहना है कि पुलिस सिर्फ खानापूर्ति के लिए यहां आती हैं।
शराब की बिक्री खुले आम परशुराम चौराहे, मायाकुंड,चंद्रभागा,गोविंद नगर,में खुलेआम शराब की बिक्री होती हैं। इससे व्यापारियों ने नाराजगी जताई । वही व्यापार मण्डल के महामंत्री प्रतीक कलिया ने बताया कि तीर्थ नगरी में इस तरह खुले आम शराब की बिक्री होना पुलिस के लिए शर्म की बात है। जबकि पुलिस की ओर से शहर में गश्त लगाई जाती है। फिर भी शहर में खुले आम शराब की बिक्री हो रही है। वहीं व्यापार उद्योग संगठन के महामंत्री प्रतीक कालिया ने बताया कि बीते 12दिन पहले देहरादून रोड स्थित एक दुकान में लगभग 3 लाख की चोरी हुई और अब तक कोई मुकदमा दर्ज नही हुआ ज्ञापन के माध्यम से पुलिस को अवगत भी कराया गया। उन्होंने बताया कि तीन दिन में मुकदमा दर्ज नही किए जाने की स्तिथि में नगर कोतवाली का घेराव किया जायेगा। व्यापारी संगठन ने ट्रैफिक डायवर्ट को लेकर भी नाराजगी जताई है कहा कि बाहरी राज्य से आने वाले वाहन शहर में दिन प्रतिदिन जाम का कारण बनता जा रहा है लेकिन इसके तहत कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वाहनों को हीरालाल मार्ग से डायवर्ट किया जाता है जिससे हीरालाल मार्ग पर रहने वाले स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिससे दुकान में आने वाले ग्राहक भी जाम से फस रहे हैं व्यापार में भी फर्क पड़ रहा है। बाहरी राज्य से आने वाले वाहन गूगल मैप के जरिए रास्ता भटक जाते हैं जो कि गली मोहल्लों में अपने वाहन फसा देते हैं जिससे तिलक रोड, देहरादून रोड पर जाम की स्थिति बन जाती है। जाम से निजात पाने के लिए रूट को हीरालाल मार्ग तिलक रोड की ओर वाहनों को ना भेज कर बाईपास मार्ग से होकर गुजर जाए। वही घाट रोड सिंधी धर्मशाला के सामने खड़े वाहनों से जाम की स्थिति बन रही है।

इस दौरान नवल कपूर, प्रदीप कोहली, अतुल शर्मा, नीरज शेरावत, शरद तोमर, सौरभ गर्ग, राजेंद्र, यश कालरा मौजूद रहें।

आचार संहिता के बाद की गई विभिन्न प्रवर्तन एजंेसियों द्वारा कार्रवाई, 60 लाख से अधिक के मादक पदार्थ जब्त

देहरादून। प्रदेश में सकुशल और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशों के क्रम में सभी जनपदों में निगरानी तंत्र को मजबूत करने के साथ ही विशेष चौकसी बरती जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद 16 मार्च से 18 मार्च तक विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा 60 लाख से अधिक कीमत के अवैध शराब, मादक पदार्थ, अनाधिकृत नकदी एवं अन्य सामग्री सीज की गई है।
स्टेट नोडल ऑफिसर (इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनीटरिंग) मनमोहन मैनाली ने बताया कि बीते एक मार्च से 18 मार्च तक यह आंकड़ा 7 करोड़ 68 लाख से अधिक कीमत की अवैध शराब, मादक पदार्थ, अनाधिकृत नकदी एवं अन्य सामग्री सीज की गई है। बीते एक में हुई बड़ी कार्रवाई में 11 मार्च को हरिद्वार जनपद में तीन करोड़ 34 लाख लाख रुपए कीमत के मादक पदार्थ सीज किए गए।
——-
इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम

गौरतलब है कि भारतीय चुनाव आयोग ने वर्तमान में चुनाव प्रक्रिया को सकुशल और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए चुनाव ड्यूटी में लगी प्रवर्तन एजेंसियों के लिए इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ईएसएमएस) की व्यवस्था लागू की है। इस ईएसएमएस में आबकारी, पुलिस, आयकर विभाग समेत 20 से अधिक एजेंसियां जुड़ी हुई हैं। अधिकांश प्रवर्तन की कार्रवाई एवं सीजर रिपोर्ट को प्रतिदिन रात 12 बजे तक दर्ज किया जा रहा है। इसी ईएसएमएस साफ्टवेयर में सभी जिलों की प्रवर्तन एजेंसियों अपनी कार्रवाई दर्ज कर रही है। जिसकी सीधी मॉनीटरिंग भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड कार्यालय द्वारा की जा रही है।

राज्य आंदोलन के दौरान हुए चर्चित रामपुर तिराहा कांड में पीएससी के दो सिपाहियों को आजीवन कारावास

राज्य आंदोलन के दौरान हुए चर्चित रामपुर तिराहा कांड में पीएससी के दो सिपाहियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लंबे समय से न्याय का इंतजार कर रहे पीड़ितों एवं उनके परिवारजनों को अदालत के निर्णय से बड़ी राहत मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे पर 2 अक्टूबर 1994 को आंदोलन के दौरान हमारे नौजवानों, माताओं-बहनों के साथ क्रूरतापूर्ण बर्ताव किया गया,जिसमें कई आन्दोलनकरियों की शहादत हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करना सरकार की प्राथमिकता और कर्तव्य है।

गौरतलब है कि रामपुर तिराहा कांड में अदालत ने दोनों आरोपियों पीएससी के जवानों को आजीवन कारावास की सजा सुनाने के साथ ही उन पर 50-50 हजार का जुर्माना भी लगाया है।

राज्य कर विभाग ने छापेमारी में 12 करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी

उत्तराखण्ड राज्य में बिटुमिन तथा फ्यूल ऑयल का व्यवसाय कर रही 12 फर्मों के 16 व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर आयुक्त, राज्य कर के निर्देशों पर गठित राज्य कर विभाग की टीमों ने जीएसटी चोरी कर रही देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रूड़की, काशीपुर, हल्द्वानी और रूद्रपुर स्थित फर्मों पर छापेमारी की बड़ी कार्यवाही की है। प्रथम दृष्ट्या इन फर्मों द्वारा कुल ₹ 12 करोड़ से ऊपर की जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है।

राज्य कर मुख्यालय, देहरादून की और से विगत कुछ दिनों से इन 12 फर्मों के लेन-देन पर निगाह रखी जा रही थी तथा फर्मों द्वारा उत्तराखण्ड राज्य से बाहर स्थित फर्मों के बिलों की आड़ में बोगस आईटीसी का लाभ लेकर अपनी जीएसटी देयता को समायोजित किया जा रहा था। इन फर्मों की और से अपनेे व्यापार से संबंधित फर्जी संव्यवहारों को छिपाने के लिये बिल टू शिप टू का मोड्यूल का सहारा लिया जा रहा था। इन फर्मों के ई-वे बिल में प्रयुक्त वाहनों की जांच में पाया गया कि वे ई-वे बिल बनाये जाने की तिथियों के दौरान ई-वे बिल में प्रदर्शित स्थलों के मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा को पार नहीं कर रहे थे या ई-वे बिल बनाये जाने की तिथियों के दौरान किसी अन्य स्थल के टोल प्लाजा को पार कर रहे थे। इन फर्मों के सप्लायर फर्मों की बैकवॉड चौन की जांच करने पर यह पाया गया कि ये सप्लायर फर्में या तो अस्तित्वहीन अथवा विभाग की और से पंजीयन निरस्त किया गया हैं। इन में से कुछ फर्में ऐसे माल की ट्रेडिंग दिखा रही थी, जिनको उनकी और से कभी खरीदा ही नहीं गया था। इन फर्मों द्वारा ऐसा विगत 04 वर्षों (2020-21 से 2023-24 तक) से किया जा रहा था।

प्रथम दृष्ट्या इन फर्मों का कुल ₹ 12 करोड़ से ऊपर की जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है। छापेमारी की कार्यवाही देर रात तक चली तथा छापे के दौरान फर्मों के व्यापार स्थल से टीमों ने अभिलेख अपने कब्जे में लिए हैं, जिनका विश्लेषण का कार्य गतिमान है। इन फर्मों ने जांच के दौरान ही ₹ 1.13 करोड़ रुपये जीएसटी मौके पर ही जमा भी करा दिया है। विभाग की ओर से छापेमारी की इस बड़ी कार्यवाही में कुल 16 टीमें गठित करते हुये 60 अधिकारियों को शामिल किया गया था।

आयुक्त कर ने दिए हैं चोरी करने वाली फार्माे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश

आयुक्त, राज्य कर डॉ अहमद इकबाल की और से बोगस बिलिंग या फर्जी इनपुट का लाभ उठाकर कर चोरी करने वाली अन्य फर्मों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। आयुक्त कर द्वारा सभी करदाताओं से यह भी अपील की गई हे कि वे समय से रिटर्न दाखिल करते हुए देय कर को जमा करें तथा यदि इस संबंध में कोई समस्या हो तो हेल्पलाइन नं.- 1800120122277 से सम्पर्क कर सकते हैं ।

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार, रामनगर से सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। धामी सरकार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एक के बाद एक ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। आज भी विजिलेंस ने हल्द्वानी सेक्टर में कड़ी कार्रवाई करते हुए आरटीओ रामनगर दफ़्तर में प्रधान सहायक को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ़्तार किया है। बीते एक साल में धामी सरकार ने 18 बड़ी कार्रवाई की है जिसमें 21 से अधिक लोगों की गिरफ़्तारी की जा चुकी है। इस वर्ष अबतक 9 ट्रैप हल्द्वानी सेक्टर और 9 ट्रैप देहरादून सेक्टर में की गए हैं।जिसमें कई भ्रष्ट अफसरों को सलाखों के पीछे भेजा गया है।

सीएम पुष्कर धामी ने साफ किया है की विभागों में कमीशन मांगने वालों, जनहित के कार्यों में रिश्वत मांगने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सीधी कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारी छोटा हो या कोई बड़ा अफसर, किसी को भी भ्रष्टाचार की छूट नहीं दी जाएगी। सभी सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को पूरी ईमानदारी और पारदर्शी तरीके से काम करना होगा। भ्रस्टाचार की रोकथाम को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देशों पर मुहिम 1064 नंबर भी जारी किया गया है। इस मुहिम के तहत यदि किसी भी सरकारी विभाग में कोई कर्मचारी, अधिकारी आम जनता से किसी भी तरह की रिश्वत मांगता है तो 1064 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर शिकायत की जा सकती है। शिकायत करने वाले का नंबर गुप्त रखा जाएगा। भ्रष्टाचार की शिकायत पर बेहद सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जांच एजेंसियों को खुली छूट दी गई है।

ज्वैलरी शोरूम में हुई लूट की घटना पर पुलिस के आला अधिकारियों की लगी क्लास

देहरादून में कल एक ज्वैलरी शोरूम में हुई लूट की वारदात को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पुलिस महानिदेशक और एसएसपी देहरादून को तलब कर स्थिति की समीक्षा की और मामले के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वारदात में जिन भी लोगों का हाथ है उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जाए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। हमारा प्रदेश एक शांति प्रिय प्रदेश है और क़ानून व्यवस्था की स्थिति को यहाँ किसी भी दशा में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होने यह भी कहा कि इस बात की भी तह तक जाना चाहिए कि घटना कैसे घटित हुई? कहां कमी रह गई तथा इसके लिए कौन ज़िम्मेदार है? भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो यह भी सुनिश्चित किया जाये।

प्रदेश में संचालित आवासीय शैक्षणिक संस्थाओं के मुख्यमंत्री ने सघन निरीक्षण के दिए निर्देश

हल्द्वानी के गौलापार में दृष्टिबाधित बच्ची से यौन शोषण के मामले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए प्रदेश में संचालित आवासीय शैक्षणिक संस्थाओं के सघन निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने समस्त जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।

दृष्टिबाधित बच्ची के यौन शोषण के आरोप में बीते शुक्रवार को पुलिस ने नेशनल एसोसिएशन फार द ब्लाइंड नवाड़खेड़ा, गौलापार के महासचिव एवं संचालक श्याम धानक को गिरफ्तार किया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अमानवीय घटना का गम्भीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए निर्देशित किया है कि प्रदेश में संचालित तमाम अन्य आवासीय संस्थाओं में तत्काल सघन निरीक्षण किया जाए, ताकि इस प्रकार की दुखद एवं हृदय विदारक घटना की पुनरावृत्ति न हो।

इस प्रकरण में सोमवार को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि सम्बन्धित विभाग व पुलिस के अधिकारियों के साथ संयुक्त टीम बनाकर आवासीय शैक्षणिक संस्थाओं में जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी बच्चे के साथ यौन शोषण अथवा दुर्व्यवहार का कोई प्रकरण संज्ञान में आता है, तो तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही जागरूकता अभियान के अन्तर्गत संस्थाओं में सघन निरीक्षण करते हुए तत्सम्बन्धी आख्या शासन को एक माह के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

महिला सहित दो लोग सेक्स रैकेट के आरोप में गिरफ्तार

देहरादून में पुलिस की सख्ती के बावजूद स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट के धंधे फल फूल रहे हैं। राजधानी के स्पा सेंटर में छापा मारकर पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में सेंटर की महिला मैनेजर तथा एक पुरुष को गिरफ्तार किया जबकि स्पा सेंटर का मालिक फरार है। पुलिस ने तीन पीड़िताओं को रेस्क्यू किया। लड़कियों ने बताया कि पैसों का लालच देकर उन्हें देह व्यापार में धकेला गया था।

देहरादून एसएसपी को नगर क्षेत्र के कुछ स्पा सेंटरों में अनैतिक कार्य किये जाने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर उनके द्वारा तत्काल एंटी ह्यूमन ट्रैफेकिंग फोर्स टीम को उक्त स्थानों की आकस्मिक चेकिंग कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने निर्देश दिए गए। उक्त आदेशों के क्रम में दिनाँक बुधवार शाम ।भ्ज्न् की टीम ने चकराता रोड़ स्थित स्पा सेंटरो की आकास्मिक चेकिंग की। चेकिंग के दौरान टीम को बिंदाल क्षेत्र स्थित क्राउन टावर में डिलाइट स्पा सेंटर पर मसाज की आड़ में एक कमरे में एक महिला व एक पुरूष अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त मिले, साथ ही तीन अन्य महिलाये भी उक्त स्पा सेंटर में मौजूद मिली, स्पा सेंटर की तलाशी में वहां से कई आपत्तिजनक चीज़े प्राप्त हुई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा मौके से स्पा सेंटर की महिला मैनेजर तथा एक पुरुष को अनैतिक देह व्यापार अधि0 के तहत गिरफ्तार किया तथा तीन पीड़ित महिलाओ को रेस्क्यू किया गया।

पूछताछ में जानकारी सामने आई कि स्पा सेंटर का मालिक सहारनपुर निवासी मनोज कुमार महिलाओं को रुपयों का लालच देकर अपने स्पा सेंटर की आड़ में काफी समय से अनैतिक देह व्यापार का काम करा रहा है। इस काम के लिए उसके द्वारा एक महिला मैनेजर इरम को रखा गया था, जो आने वाले ग्राहकों को मसाज के साथ एक्सट्रा सर्विस के बारे में भी बताती थी तथा ग्राहकों से स्पा में रूम के 800 से 1000 रुपया लेती थे, इसके बाद ग्राहक की पसंद पर लड़की को रूम पर भेजा जाता था और ग्राहको से एक्स्ट्रा सर्विस के एवज में 2000 से 4000 रुपये तक लिए जाते थे। उक्त सारा लेन देन का काम मैनेजर इरम द्वारा देखा जाता था।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान इरम उर्फ आंचल निवासी ग़ांधी रोड देहरादून जबकि मौहम्मद अमीर निवासी इनामुल्ला बिल्डिंग तहसील देहरादून के रूप में कराई। वहीं, मनोज कुमार निवासी सोरणा जिला सहारनपुर पुलिस की दबिश से भागने में कामयाब रहा।

कोतवाली में तहरीर देकर पीएम के खिलाफ अभद्र पोस्ट अपलोड करने वाले पर कार्यवाही की मांग

ऋषिकेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर डालने के मामले में भाजपाईयों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत की और कानूनी कार्रवाई की भी मांग की।

कोतवाली पहुंचे मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार ने तहरीर देकर बताया कि संजय सिलस्वाल नामक व्यक्ति ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री की ख्याति को अपमानित करने के उद्देश्य से एक पोस्ट अपलोड की गई है। जिसमें अपशब्दों का प्रयोग किया गया है। सोशल मीडिया पर देश को विश्व गुरु बनाने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस तरह के अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर ओबीसी समाज में बहुत अधिक रोष व्याप्त हो गया है। इस तरह की पोस्टों से सांप्रदायिक माहौल खराब होता है और समाज के विभिन्न वर्गों में शत्रुता, वैमनस्यता का भाव पैदा होता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटिया मानसिकता वाले लोगों पर कठोर से कठोर कार्यवाही होनी चाहिए।

मौके पर जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष सुमित पवार, महामंत्री नितिन सक्सेना, संजय शास्त्री, दिनेश सती, माधवी गुप्ता, राधे जाटव, पार्षद शिव कुमार गौतम, राजेश दिवाकर, प्रभाकर शर्मा, राजेंद्र बिष्ट, सुजीत यादव, सचिन अग्रवाल, संजीव सिलस्वाल, सतीश सरदार, चंदू यादव, जितेन्द्र अग्रवाल, संजीव पाल, राजू नरसिम्हा, मनोज ध्यानी, अनीता तिवारी, दीपक बिष्ट, राजपाल ठाकर, गुड्डी कलूरा, निवेदिता सरकार, सुधा असवाल, हिमानी कौशिक, आशा शुक्ला, त्रिलोक परमार, तनु रस्तोगी, उषा जोशी, रेखा चौबे, प्रदीप कोहली, सुभाष जायसवाल, अनंत राम भट्ट, संजय ध्यानी, सैंकी सक्सेना, रीता गुप्ता, रंजन अंथवाल आदि कार्यकर्ता भी थे।