ऋषिकेश।
रविवार को सीआईएसएफ जौलीग्रांट में तैनात इंस्पेक्टर एसटी बाटी ने डोईवाला थाने में सूचना दर्ज कराई कि एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान विदेशी युवती मारिया फारेंडा बैलेसो से सैटेलाइट फोन बरामद किया गया। युवती वेनेजुएला की नागरिक है। जो अमेरिका में जॉब करती है। सैटेलाइट का प्रयोग भारत में प्रतिबंधित है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस, आईबी, आर्मी इंटेलिजेंस, स्पेशल ब्रांच द्वारा सामूहिक पूछताछ की गई। एसओ डोईवाला राजेश शाह ने बताया कि पूछताल में युवती ने बताया कि वह वेनेजुएला की रहने वाली है जो मियामी अमेरिका में जॉब करती है। फोन उसने मियामी, अमेरिका से ही खरीदा। युवती को भारत में सैटेलाइट फोन के प्रतिबंध की जानकारी नहीं थी। हालांकि युवती ने भारत में फोन का प्रयोग नहीं किया है लेकिन बिना अनुमित फोन रखने पर युवती के खिलाफ टेलीग्राम एक्ट 1933 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मारिया को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Category: क्राईम
देहरादून में एंबुलेंस में हो रही शराब सप्लाई
देहरादून।
राजपुर रोड के ओरियंट सिनेमा चौक पर सीपीयू के जवान वाहनों की नियमित चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें हरियाणा नंबर की एक एंबुलेंस दिखाई दी। जब एंबुलेंस को रोकने का प्रयास किया तो वह तेजी से आगे बढ़ गई। शक होने पर वहां तैनात एसआइ भरत सिंह, चीता पुलिस कांस्टेबल मुकेश बंगवाल, व कांस्टेबल पंकज मलासी ने एंबुलेंस का पीछा कर उसे रोक लिया। एंबुलेंस की तलाशी ली गई तो एंबुलेंस में मरीज के बजाय हरियाणा ब्रांड की 19 बोतलें बरामद हुई। पुलिस आरोपियों को एंबुलेंस समेत धारा चौकी ले गई।
जहां पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान प्रवीण पुत्र गुलाब सिंह निवासी कानूंदा हरियाणा व राजेंद्र पुत्र राजकुमार निवासी खरखोदा हरियाणा के रूप में बताई। आरोपियों ने बताया कि एंबुलेंस सिविल अस्पताल सोनीपत की है। वह दोनों एंबुलेंस लेकर यहां सहस्रधारा घूमने आए थे। एंबुलेंस में रखी शराब के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह शराब वह अपने पीने के लिए ही लाए थे। धारा चौकी इंचार्ज विकास रावत ने कहा कि दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आईआईटी रुड़की के विभागाध्यक्ष से लाखों की साइबर ठगी
रुड़की।
अभी तक आपने अमेरिका और चीन सहित अन्य देशों में भारत की ऑफिशियल साइटों को हैक करने के के मामले सुने ओर पढ़े होंगे लेकिन खबरदार अब आपका अकाउंट भी विदेशी हैकर्स की रडार पर है।
आधुनिक समाज मे अपने पैसों को बैंको में जमा कराकर आम आदमी आश्वस्त हो जाता है कि अब उसका धन फुलप्रूफ सिक्योर है यानी यहां से चोरी या लूट का खतरा उसे नही सताता है लेकिन जब खाते ऑनलाइन हुए तब यह भ्रम टूटा और लोग खातों के डिजिटल ट्रांजेक्शन से ना केवल डरने लगे बल्कि साइबर ठगों का शिकार भी होने लगे है ये कही ना कही भारत सरकार की महत्वाकांक्षी डिजिटलाइज्ड इंडिया योजना को बड़ा झटका कहा जा सकता है।
ताजा मामला आईआईटी रुड़की का है जहां भूकम्प इंजीनियरिग विभाग के विभागाध्यक्ष को साइबर ठगों ने अपना शिकार बनाया है अमेरिका में उनके क्रेडिट कार्ड को हैक करके एक लाख तिरासी हजार रूपये की रकम से खरीदारी की गई है और जब पीड़ित प्रोफेसर के पास उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पंर खाते से रुपये निकासी के मैसेज आये तो उनके होश उड़ गए उन्होंने तत्काल आईआईटी रुड़की के कैम्पस में स्थित अपने बैंक से संपर्क कर जानकारी ली तो पता चला कि अमेरिका में चार दुकानों पर उनके क्रेडिट कार्ड नंबर का इस्तेमाल कर ऑनलाइन शॉपिंग की गई है इसके तुरंत बाद प्रोफेसर ने अपना अकाउन्ट ब्लाक कराया और इसकी जानकारी देहरादून की साइबर सेल को दी, अब साइबर सेल मामले की जांच में जुट गई है।
रुड़की में साइबर ठगों का शिकार हुए प्रोफेसर पहले आदमी नही है अब तक रुड़की क्षेत्र में 40 से ज्यादा मामले एटीएम कार्ड के ओर दो दर्जन से ज्यादा मामले ऑनलाइन ठगी के दर्ज हुए है लेकिन एक भी मामले में कोई सफलता पुलिस को हाथ नही लगी है साथ ही ऐसे अनगिनत मामले है जिनमे प्रक्रिया मुकदमा दर्ज होने तक पहुंची ही नही।
कहा जा सकता है कि भले ही प्रधानमंत्री मोदी देश के प्रत्येक सेक्टर को आदर्श डिजिटल सेक्टर में तब्दील करना चाहते हो लेकिन मौजूदा सिस्टम की तमाम खामियां उनकी इस ड्रीम योजना को पार लगाने में असमर्थ दिखती है।
24 अवैध नलकूप हो रहे थे वन भूमि में संचालित
-चार टूल्लू पंपों को भी जब्त किया
ऋषिकेश।
मंगलवार को वन विभाग ने ऋषिकेश रेंज के कक्ष संख्या दो में संयुक्त यात्रा बस अड्डा परिसर से सटी वन भूमि में चन्द्रभागा नदी के पास आरक्षित वनक्षेत्र में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया। विभाग को जानकारी थी कि चन्द्रभागा नदी से सटे इलाकों में लोगों ने नलकूप लगाकर अतिक्रमण कर रखा है। इस पर वन क्षेत्राधिकारी गंगा सागर नौटियाल ने जेसीबी मशीन से नलकूपों को उखाड़वाया। बताया कि टीम ने 24 नलकूपों को उखाड़कर कब्जे में लिया। टीम ने चार टूल्लू पंपों को भी कब्जे में लिया है।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग की टीम की ओर से की जा रही कार्रवाई का विरोध किया। वन क्षेत्राधिकारी गंगा सागर नौटियाल ने बताया कि आरक्षित वन भूमि में अतिक्रमण पर अब विभाग कार्रवाई की तैयारी में है। ऐसे लोगों के खिलाफ वन अधिनियम की धारा-26 के तहत कारवाई की जा रही है। टीम में वन दरोगा सुनील रावत, सुरेन्द्र कुमार, बीट अधिकारी मंशाराम गौड़, राजेश डोभाल, सुरेन्द्र दत्त कंडवाल, राज बहादुर और पीआरडी के जवान आदि शामिल रहे।
ऋषिकेश कोतवाली ने 5298 पव्वे देसी शराब पकड़ी
ऋषिकेश।
मंगलवार को एएसपी निहारिका भट्ट के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। पुलिस ने जानकी पत्नी गणेश साहनी निवासी चन्द्रभागा ऋषिकेश को 60 पव्वे देसी शराब जाफरान एवं गुजरी पत्नी पातीलाल निवासी मायाकुण्ड ऋषिकेश को बस अड्डा ऋषिकेश से 60 पव्वे देसी शराब जाफरान के साथ गिरफ्तार किया। दोनों महिलाओं को पहले भी पुलिस आबकारी अधिनियम में कई बार गिरफ्तार कर चुकी है। दूसरी घटना दूनरोड बैरियर के पास की है। यहां एक नाबालिक के पास से वाहन स्कूटी डियो में 250 पव्वे पकड़े गए। तीसरे मामले में रितेश पुत्र विश्वनाथ निवासी चन्द्रेश्वरनगर, राजेश भारद्वाज पुत्र शिवमूरत निवासी लक्ष्मी भक्ति आश्रम छोटी सब्जी मंडी के पास 90 पव्वे शराब मिली। चौथे मामले में पुलिस ने शिवाजीनगर ऋषिकेश में किराए पर रह रहे एक व्यक्ति के घर पर दबिश दी। किराए पर रह रहे कैलाश वर्मा पुत्र बहादुर वर्मा निवासी ग्राम आमला थाना विसारगंज जिला बरेली यूपी, हाल निवासी शिवाजीनगर गली नम्बर 15 ऋषिकेश के घर में छापा मारा। कैलाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। कमरे की तलाशी में देसी शराब जाफरान की 106 पेटी (5088 पव्वे) बरामद हुई। बरामद शराब को कब्जे में लेकर फरार अभियुक्त कैलाश वर्मा उपरोक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनिमय का मामला पंजीकृत किया गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है। टीम में सीओ कैलाश पंवार, एसएसआई कमलेश शर्मा, दीपक तिवारी, रियाज अहमद,प्रवीण संधू, राधेश्याम, रवि कुमार आदि शामिल थे।
चेकिंग के दौरान हत्थे चढ़ा हत्या का आरोपी
-बहन से अवैध रिश्ते को लेकर 5 अप्रैल को की थी एक युवक की हत्या
ऋषिकेश।
रविवार को लक्ष्मणझूला पुलिस के अधीन गरुड़चट्टी बैरियर पर पुलिस वाहनों की तलाशी ले रही थी। नीलकंठ मंदिर की ओर जा रही कार संख्या डीएल 2 सीएस-2778 मारुति 800 को पुलिस ने रोका। कार में दो लोग सवार थे। कार रुकने पर चालक के पास बैठे व्यक्ति ने दरवाजा खोलकर दौड़ लगानी शुरू कर दी। इस पर पुलिस जवानों ने पीछाकर कर उसे पकड़ लिया। युवक की पहचान अमलेश पुत्र राज कुमार निवासी थाना झिंझाना जिला शामली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। भागने का कारण पूछने पर अमलेश ने पांच अप्रैल को अपने ही मोहल्ले के युवक बंटी पुत्र श्रीचंद की गोली मारकर हत्या करने के मामले का खुलासा कर दिया। इसपर पुलिस आरोपी को हिरासत में ले लिया और लक्ष्मणझूला थाने में ले आई।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि बंटी के उसकी बहन से दो वर्षों से अवैध संबंध थे। कई बार समझाने और परिवार के ऐतराज के बाद भी बंटी नहीं माना। इसपर उन्होंने बहन की शादी कर दी लेकिन बंटी शादी के 15 दिन बाद ही ससुराल से उनकी बहन को लेकर आ गया। इसको लेकर परिवार के सदस्य बेहद नाराज थे। घटनाक्रम का खुलासा करते हुए अमलेश ने बताया कि उसने (अमलेश), छोटे भाई विकलेश, अश्वनी और पिता राजकुमार ने एक राय होकर पांच अप्रैल को बंटी की गोली मारकर हत्या कर दी। तब से सभी फरार चल रहे हैं। पूछताछ में आरोपी ने उस पर मारपीट के दो मुकदमे और एक गुंडा एक्ट की कार्रवाई चलने के बारे में भी जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि पूर्व में थाना झिंझाना द्वारा अभियुक्तों की लोकेशन ऋषिकेश और लक्ष्मणझूला के आसपास होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने थाना झिंझाना जिला शामली उत्तर प्रदेश को आरोपी के संबंध में सूचना दी है जबकि कार चालक संजय चौधरी पुत्र पवन सिंह निवासी भोग्गी माजरा तहसील कैराना थाना झिंझाना जिला शामली को वाहन के कागजात नहीं दिखाए जाने पर एमवी एक्ट के तहत मारुति कार सीज कर दिया गया है। पुलिस टीम में पौड़ी के प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट, थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला बीएल भारती, विवेक राठी, प्रदीप, हीरालाल, विमल कुमार, दिगपाल शामिल रहे।
दामाद ने ससुर पर झोंका फायर, मौत
देहरादून।
राजपुर में देर रात एक युवक ने अपने ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि ससुर और दामाद में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। मृतक के परिजनों ने आरोपी को दबोचकर उसकी पिटाई भी की। पुलिस ने आरोपी दामाद व मृतक के बेटे को हिरासत में लिया है। घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामकुमार मिश्र (60 वर्ष) कैनाल रोड पर गब्बर सिंह बस्ती में परिवार के साथ रहते थे। रामकुमार का दामाद अवधेश भी उनके घर पर ही रहता है। अवधेश ने कुछ लोगों ने तकरीबन पांच लाख रुपये उधार ले रखे हैं, जिसकी वसूली के लिए लोग अक्सर रामकुमार के घर आते रहते है। सोमवार को भी कुछ लोग रामकुमार के घर पैसे का तगादा करने आए थे, मगर उस समय अवधेश घर पर नहीं था। चार-पांच दिन से गायब चल रहा अवधेश रात करीब सवा 10 बजे घर पहुंचा तो ससुर रामकुमार से उसकी कहासुनी हो गई।
विवाद बढ़ने पर परिवार के लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो अवधेश ने पिस्टल निकाली और रामकुमार पर फायर झोंक दिया। गोली रामकुमार के सीने में बायीं तरफ लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। यह देखकर अवधेश ने भागने की कोशिश की, मगर उसके साले राजेश और महेश ने उसे पकड़ लिया। राजेश सचिवालय में एक अपर सचिव की गाड़ी चलाता है। सोमवार रात वह गाड़ी से ही घर पहुंचा था। उसी गाड़ी से राजेश पिता रामकुमार को दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी स्वीटी अग्रवाल व एसपी सिटी अजय सिंह भी मौके पर पहुंच गए और मृतक रामकुमार की पत्नी शिवकली से पूछताछ की। एसएसपी ने बताया कि अवधेश और राजेश को हिरासत में लिया गया है।
ईलाज के अभाव में नहर में छोड़ दिया, मौत
रुड़की।
रुड़की की पुरानी गंगनहर के पास एक नवजात बच्ची का शव पानी में तैरता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया सुचना मिलते ही आनन् फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। हैरत की बात ये है की बच्ची बीमार थी जिसके हाथ पर ड्रिप लगी हुई है पुलिस मान कर चल रही है की बच्ची बीमार थी जिसका उपचार कराने की बजाये उसे उसके परिजन गंगनहर में फेंककर चले गये कलियर पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है और शव को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतज़ार कर रही है घटना से मेहवड गाँव के लोग भी सहमे हुए है ।
ग्रामीण क्षेत्रों की चोरी में पुलिस ने दो धरे
ऋषिकेश।
रायवाला पुलिस ने हरिपुरकलां में चोरी की चार बड़ी वारदातों में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया गया है। वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। मंगलवार को थाने में पत्रकारों से वार्ता करते हुए थानाध्यक्ष चंद्र चंद्राकार नैथानी ने बताया कि 11 फरवरी, 15 फरवरी, 28 फरवरी और एक मार्च को हरिपुरकलां में बंद मकानों में हुई चोरी के मामले में पुलिस टीम ने सुराग जुटाए गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली की दो संदिग्ध सत्यनारायण वन रोड के पास घूम रहे है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को दबोचा लिया। आरोपियों के पास से स्वर्ण और चांदी के जेवर, चार मोबाइल फोन, एलईडी टीवी व एक होम थियेटर बरामद किया गया। आरोपियों ने हरिपुरकलां में हुई चारों घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। आरोपियों की पहचान प्रदीप मल्होत्रा पुत्र राधेश्याम मल्होत्रा, निवासी ग्राम पलार, थाना आंद्रा जिला मधुबनी बिहार हाल निवासी खड़खड़ी हरिद्वार और राहुल उर्फ नरदेव पुत्र हरबन निवासी सुभाष नगर मंडी धनौरा, जिला अमरोहा हाल निवासी हरिपुरकलां की रूप में हुई है। आरोपी शातिर किस्म में अपराधी हैं और किराए पर कमरा लेकर आस-पास रेकी कर चोरियां करते हैं। इनके विरूद्ध हरिद्वार व सहारनपुर में कई मामले पंजीकृत हैं। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इनसे ज्वैलरी खरीदने वाले सुनार की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
