नैनीताल।
विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण शंकर राज की कोर्ट ने कृषि भूमि को अकृषि करने के एवज में 22 हजार रिश्वत लेने के दोषी एसडीएम के पेशकार को सात साल कैद व 30 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। इस मामले में शासन द्वारा अनुमति नहीं देने की वजह से विजिलेंस एसडीएम के खिलाफ अभियोग नहीं चला सका।
24 मई 2012 को जिले के कोशयां कुटोलि तहसील के एसडीएम के पेशकार नरेंद्र दीक्षित के खिलाफ क्षेत्र के ही ललित मोहन सुयाल ने विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई थी। विजिलेंस ने मामला प्रारंभिक जांच में सही पाया तो एसडीएम के पेशकार को 22 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। अदालत में आरोप पत्र दाखिल होने के बाद ट्रायल शुरू हुआ।
संयुक्त निदेशक विधि सोहन चंद्र पांडेय द्वारा आरोप साबित करने को सात गवाह पेश किए। इसमें तत्कालीन डीएम शैलेश बगौली शामिल थे। बीते रोज कोर्ट ने पेशकार को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दोषी करार दिया था। आज कोर्ट ने सजा सुनाई। धारा सात में 5 साल कारावास व 10 हजार जुर्माना और धारा 13(2)में सात साल जुर्माना व 20 हजार जुर्माने की सजा सुनाई।
Category: क्राईम
पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में 52 गाड़ियां सीज
ऋषिकेश।
सौंग नदी से खनन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों के अनुसार देहरादून के नए डीएम वी मुरुगेशन के आदेश पर तहसील प्रशासन ने रविवार रात 10 बजे छिद्दरवाला से अभियान की शुरुआत की। अवैध खनन और राजस्व को चूना लगा रहे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाते हुए प्रशासन की टीम ने रविवार रात तीन बजे तक कार्रवाई की। इस दौरान सौंग से खनन सामग्री ला रहे अधिकतर वाहन ओवर लोड मिले। 10 टन के डंपर में प्रशासन को 20 टन माल लदा हुआ मिला। सूत्र बताते हैं कि डंपर को इस तरह से तैयार किया गया है कि ओवर लोड सामग्री को आसानी से ले जाया जा सके।
रातभर के अभियान में प्रशासन को बड़ी कामयाबी मिली। ऐसे कई वाहन मिले जो अपनी क्षमता से दोगुना माल ढो रहे थे। 52 वाहन ओवर लोड मिलने पर मौके पर ही पुलिस ने वाहनों को सीज कर दिया। बताया जा रहा कि लंबे समय से ओवरलोड वाहनों से सरकार को राजस्व का चूना लगाया जा रहा था। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से खनन कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन के खौफ के चलते रविवार रात को कई वाहन लोड होने के बाद भी सौंग नदी से बाहर नहीं निकले। अभियान में एसडीएम वृजेश कुमार तिवारी, तहसीलदार रेखा आर्य, नायब तहसीलदार केडी जोशी, प्रशिक्षु आईपीएस निहारिका भट्ट सहित तीन थानों से बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा।
शीर्ष अधिकारियों के निर्देश पर रविवार रात 10 बजे से तीन बजे तक पुलिस के साथ मिलकर अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया गया। मौके पर 52 वाहन अपनी क्षमता से दोगुनी खनन सामग्री लोड कर चल रहे थे जिन्हें सीज कर दिया गया है। अग्रिम आदेश की प्रतीक्षा की जा रही है।
वृजेश कुमार तिवारी, एसडीएम ऋषिकेश।
लापता प्रेमी युगल के शव पेड़ में लटके मिले
उत्तर प्रदेश।
यूपी के जनपद हापुड के थाना धौलाना के गांव ककराना मे 27 तारीख से लापता प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव जंगल मे पेड़ से लटके मिले है। गांव का एक व्यक्ति सुबह अपने खेत पर जा रहा तभी उसने दोनों के शव को लटके देखा और उसने गांव मे इस बात की सूचना दी। गांव मे दोनों के शवों की बात आग की तरह फैलने लगी। गांव और आसपास के लोगों देखने के लिए मौके पर जुटने लगे । मौके से इस बात की सूचना दुसरे गांव वालों को दी ।
आपको बता दें थाना धौलाना के गांव ककराना मे पांच दिन पहले पंकज और कोमल नाम के प्रेमी युगल गायब हो गया था। कोमल के पिता ने पंकज सहित परिवार के लोगों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज करा रखा था। आज ककराना के जंगल मे गांव के रहने वाले व्यक्ति ने दोनों के शवों को पड़े लटके देखा तो गांव मे सनसनी फैल गई। जब इस घटना के बारे मे पुलिस को बता चला तो पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने दोनों के शवों को पड़े उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों के शव कई दिन पुराने लग रहे है। मगर पुलिस आत्महत्या बताकर अपना पला झाड़ रही है। चर्चा के अनुसार, दोनों की हत्या से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस के बड़े अधिकारी दोनों बिन्दुओ की जांच कर रहे है।
शो रुम का ताला तोड़ 10 लाख की चोरी
ऋषिकेश।
हरिद्वारमार्ग पर पीएनबी बैंक के सामने ग्रीन एकले शोरूम है। शोरूम का संचालन आशुतोष कोठारी करते हैं। मंगलवार सुबह शोरूम के पास समोसे की दुकान के कर्मचारी ने ताला टूटा देखा। एक शटर भी थोड़ा उठा हुआ दिखा। आसपास के दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस बीच शोरूम संचालक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोरूम मालिक को इसकी जानकारी दी। शोरूम मालिक के शहर से बाहर होने के कारण चोरी किए गए माल का ब्योरा अभी पुलिस को नहीं मिल पाया है लेकिन परिजनों के मुताबिक दस से बारह लाख के कपड़े चुराये गये है। चोरी किए गए माल में लाखों रुपये की साड़ी और महंगे सूट हैं। खास बात यह है कि जहां चोरी हुई है, वहां पीएनबी का गार्ड व पुलिस मौजूद रहती है। खास बात यह है कि चारधाम यात्रा के कारण हरिद्वारमार्ग पर पूरी रात वाहनों के साथ लोगों का आवागमन लगा रहता है। प्रशिक्षु आईपीएस एवं कोतवाली का कार्यभार देख रही निहारिका का कहना हैकि चोरी किए गए माल का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। शोरूम मालिक के लौटने क बाद सही पता चल पायेगा। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द चोर पकड़ लिये जायेंगे।
आईपीएस बताने वाले की कोतवाली में पिटाई
ऋषिकेश।
मंगलवार सुबह 11 बजे रितेश राजपूत पुत्र राजेश राजपूत निवासी चंदनपुरा, रोहताश, बिहार निवासी खुद को आईपीएस बताकर ऋषिकेश थाने पहुंचे और पुलिस पर रौब झाड़ने लगे। वह खुद के खोए बैग को ढूढ़ने के लिए दबाव बनाने लगे। खुद को 2014 बैच का आईपीएस बताने से उनकी पोल खुलनी शुरू हो गई। उन्हें क्या पता था कि प्रशिक्षु आईपीएस 2015 बैच की है। इस बीच प्रशिक्षु आईपीएस ने उनसे आईकार्ड मांगा जो फर्जी निकला जिस पर सीबीआई लिखा था। यह देखकर प्रशिक्षु आईपीएस सकते में आ गईं। आईकार्ड नकली था जिसपर थाने में ही पुलिस ने उसकी पिटाई शुरू कर दी गई। उसके खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी निहारिका भट्ट ने बताया कि वह स्वयं 2015 बैच की आईपीएस हैं। इसलिए वह 2014 बैच के सभी अधिकारियों को जानती है। इसलिए आरोपी पकड़ में आ गया। उसके खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार करने में मामला दर्ज किया गया है।
महंत पर छेड़खानी का मुकदमा
ऋषिकेश।
कोतवाली पुलिस ने मायाकुंड स्थित हनुमानपीठ के महंत डॉ. रामेश्वरदास के खिलाफ छेड़खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। एक महिला ने भंडारे की पर्ची देने के बहाने महंत पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रशिक्षु आईपीएस एवं कोतवाली प्रभारी निहारिका भट्ट ने बताया कि एक महिला ने मायाकुंड के महंत डॉ. रामेश्वरदास पर छेड़खानी के मामले में तहरीर दी है। महिला का कहना है कि भंडारे की पर्ची देने के बहाने महंत ने उसके साथ छेड़खानी की। छेड़खानी का आरोप लगाने पर महिला को मंदिर से खदेड़ दिया गया। महिला का कहना है कि पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद है। महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
राजस्व चोरी करवा रही बाहरी प्रदेशों की बसें
ऋषिकेश।
उत्तराखंड परिवहन निगम के अड्डे पर खुलेआम राजस्व की चोरी हो रही है। बाहरी प्रदेशों से आ रही बसें वाणिज्य कर विभाग से चोरी छुपे माल ढो रही है। प्रतिदिन सैकड़ों बैग बस अड्डे परिसर में उतारे जा रहे है। ताज्जुब कि बात है कि इस पर किसी जिम्मेदार अधिकारियों की नजर नही पड़ रही है। गुरुवार को सुबह 6.40 पर सहारनपुर डिपो की लाल रंग की बस ने करीब आधा मिनी ट्रक माल उतारा।
बस के इंतजार में पहले से खड़े पल्लेदारों ने चंद मिनटों में माल को ठेलियों में लोड किया और चंपत हो गये। बड़ा सवाल है कि बाहरी राज्यो की बसों से ऋषिनगरी में चोरी छिपे आ रहा सामान किसका है। वाणिज्य कर अधिकारियों को इसकी सूचना है कि नही। विभाग की मोबाईल टीम क्या कर रही है। बस अड्डे परिसर में खुलेआम उतारा जा रहा सामान पर रोडवेज के अधिकारी मौन क्यो है।
धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, नेपाली पासपोर्ट बरामद
ऋषिकेश।
सोमवार को एलआईयू के उपनिरीक्षक वीरेंद्र दत्त अमोली ने प्रतीतनगर के होशियारी मंदिर निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि 32 वर्षीय लेख बहादुर थापा पुत्र चित्र बहादुर थापा ने पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन किया था। जांच में पता चला कि युवक के पास 2007 में बना नेपाल का पासपोर्ट भी है। युवक ने नेपाली पासपोर्ट से दो बार उत्तर कोरिया की यात्रा भी की है। वर्तमान में वह देहरादून स्थित एक निजी संस्थान से होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा है। उसके पिता चित्र बहादुर थापा 2004 में गोरखा रेजीमेंट से सेवानिवृत्त हैं। आरोपी युवक का भाई ऋषिकेश के एक संस्थान से होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा है। उनका परिवार बीते कई वर्षों से प्रतीतनगर में ही निवास कर रहा है जबकि उसके चाचा, ताउ नेपाल में ही रहते हैं। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और पासपोर्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसआई देवेंद्र पंत ने बताया कि आरोपी को होशियारी मंदिर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
संदिग्ध वाहन की तलाशी में निकले आयुष्मान
ऋषिकेश।
रविवार देर रात मुनिकीरेती पुलिस को कुछ लोगों ने सूचना दी कि सड़क के किनारे एक अज्ञात वाहन काफी देर से खड़ा है। वाहन में कुछ संदिग्ध सामान होने की आशंका जताई गई तो पुलिस हरकत में आई। मुनिकीरेती पुलिस वाहन की तलाशी लेने के लिए मौके पर पहुंच गई। घंटेभर के इंतजार के बाद वाहन स्वामी बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ कार के नजदीक पहुंचा तो पुलिस के जवान हैरान रह गए। कार के बारे में पूछताछ करने पर उन्होंने डिग्गी की तलाशी ली।
पुलिस ने दोनों को बताया कि सूचना मिली थी कि सड़क किनारे खड़े वाहन में कुछ संदिग्ध है। हालांकि सूचना के आधार पर संदिग्ध जैसा कोई सामान पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस ने सूचना के आधार पर चेकिंग करने की बता कही। तो बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने पुलिस जवानों से हाथ मिलाया और अपने मित्र के साथ होटल के लिए रवाना हो गए। घटनाक्रम के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली।
सड़क पर पार्क किए गए वाहन में संदिग्ध सामान होने की सूचना मिली थी। तलाशी ली गई लेकिन संदिग्ध जैसा कुछ नहीं मिला। ऋषिकेश निवासी युवक के साथ बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना तलाशी के बाद कार में सवार होकर चले गए।
रवि कुमार सैनी, कोतवाल मुनिकीरेती।
जुआ खेलते पकड़े, एक लाख 62 हजार रुपये बरामद
ऋषिकेश।
ऋषिकेश कोतवाली की प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस निहारिका भट्ट ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि गुरुवार सुबह सूचना मिली की काली कमली बगीचे में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए घेराबंदी कर आठ लोगों को पकड़ लिया जबकि एक फरार होने में सफल रहा। जुआरियों से ताश की गड्डी और एक लाख 62 हजार 915 रुपये भी बरामद हुए हैं।
जुआ अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए लोगों में भागेश्वर सिंह पुत्र गेंदालाल, ग्राम डिबई, खुर्द थाना डिबई, जिला बुलंदशहर, यूपी, मुकेश राणा पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी मालवीय नगर, ऋषिकेश, रवि रावत पुत्र पीतांबर निवासी कलालघाटी, कोटद्वार, हाल निवासी आईडीपीएल, ऋषिकेश, विजय कुमार पुत्र जय प्रकाश ऋषिकेश, राज बहादुर पुत्र प्रेम बहादुर ऋषिकेश, सलीम पुत्र शौकत, निवासी ऋषिकेश, दीपक पुत्र स्वर्गीय राजेन्द निवासी ग्राम करोंदी थाना हल्दौर, बिजनौर यूपी हाल निवासी बीसबीघा, ऋषिकेश, सागर पुत्र सुरेश वर्मा निवासी आईडीपीएल, ऋषिकेश शामिल हैं जबकि दीनू पुत्र गंगा प्रसाद फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।
