गंगा में डूब रहे युवक को जल पुलिस ने बचाया


त्रिवेणी घाट पर स्नान करते समय एक युवक डूबने लगा। घाट पर मौजूद पुलिस जवानों ने युवक को सुरक्षित बचा लिया।

त्रिवेणी घाट चौकी इंचार्ज जगत सिंह ने बताया कि युवक की पहचान देवांश (27) पुत्र नीलकमल वाल्मीकि बस्ती ऋषिकेश के रूप में हुई है। टीम में विनोद सेमवाल, हरीश गुसाईं, अनूप चंदोला, पवन अजीत आदि शामिल रहे।

कोर्ट ने चेक बाउंस के आरोपी को किया दोषमुक्त

न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋषिकेश की अदालत ने चेक बाउंस के 2014 के मामले में अपना फैसला सुनाया है। न्यायालय ने आरोपी को दोषमुक्त किया है।

न्यायालय में 06 फरवरी 2015 में एक वाद दायर किया गया। जिसमें बताया कि मोहन सिंह नेगी पुत्र स्व. मान सिंह निवासी प्रतीतनगर रायवाला और अखिलेश बडोला पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी मालवीय नगर ऋषिकेश आपस में गहरे मित्र थे। बताया कि दोनों के बीच जमीन को लेकर सौदा हुआ। जिसमें अखिलेश ने मोहन को सात लाख रूपये का चेक 27 अक्टूबर 2014 को दिया, जो नोएडा गौतमबुद्ध नगर का था।

वाद में बताया गया कि वादी मोहन सिंह ने अपने बैंक में चेक 29 अक्टूबर 2014 को लगाया तो वह बाउंस हो गया। इसके बाद वादी ने अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस भेजा और जवाब न मिलने पर न्यायालय में वाद दायर किया गया।

इस मामले में आरोपी बनाए गए अखिलेश बडोला के अधिवक्ता पवन शर्मा ने न्यायालय के समक्ष मजबूत पैरवी की और न्यायालय के समक्ष यह बता पाने में समर्थ रहे कि आरोपी अखिलेश के द्वारा वादी मोहन सिंह को किसी विधिक ऋण व दायित्वधीन नहीं दिया गया।
मामले में अधिवक्ता पवन शर्मा की दमदार पैरवी को आधार बनाते हुए न्यायाधीश राजेंद्र कुमार ने आरोपी अखिलेश बडोला पुत्र जगदीश प्रसाद को दोष मुक्त किया है।

गंगा में डूब रहे छह लोगों को जल पुलिस ने बचाया

त्रिवेणी घाट पर गंगा की तेज धारा में बहने वाले छह लोगों के लिए जल पुलिस के जवान किसी देवदूत से कम नहीं हैं।

जल पुलिस ने डूब रहे लोगों की पहचान अरुण पुत्र छोटेलाल निवासी डी 14 ए गली नंबर 1 करावल नगर दिल्ली, कमल पुत्र अरुण, रवि सोनी पुत्र लालाराम सोनी निवासी भजनपुरा डी ब्लॉक 24 नंबर गली दिल्ली, शांति देवी विश्नोई पत्नी मनीराम निवासी रामपुरा बस्ती बीकानेर राजस्थान, शारदा पत्नी बुधराम और नीरज पुत्र रामस्वरूप के रूप में कराई।

बचाव दल में जल पुलिस के सुभाष तोमर, विपिन काला, जयदीप सिंह, विनोद सेमवाल, हरीश गुसाईं शामिल रहे।

12 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत


संदिग्ध हालात में एक किशोरी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पीएम के लिए एम्स भेज दिया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार उन्हें गोविंदनगर स्थित झुग्गी-झोपड़ी की रहने वाली एक किशोरी ने पंखे के कुंडे से लटककर आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे लिया और पंचनामा भरने के बाद शव पीएम के लिए एम्स भेज दिया है। मृतका की पहचान रेशमा 12 पुत्री हाफिज मियां के रूप में हुई है। किशोरी के परिजन मूल रूप से बेतिया, बिहार के रहने वाले है।

शुक्रवार को रोज की तरह उसकी मां और पिता सुबह काम पर गए थे। दोपहर के समय उसका एक भाई जब झोपड़ी में पहुंचा तो वह पंखे से लटकी मिली। मृतका तीन भाईयों में इकलौती बहन थी। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि प्रथमदृष्टतया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

पुलिस ने फरार कार चालक को किया अरेस्ट

ऋषिकेश पुलिस और एसओजी की टीम ने युवती को घायल करने वाले कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक देवेश डोभाल पुत्र रामप्रसाद डोभाल निवासी गली नंबर 9, सोमेश्वरनगर, ऋषिकेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 9 जून की दोपहर को उनकी भतीजी ईशा डोभाल खांड गांव के पास ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी बीच बेकाबू कार ने पहले ऑटो को टक्कर मारी। हादसे में ऑटो अनियंत्रित होकर उनकी भतीजी के ऊपर आकर गिर गया। इसके बाद घायलवस्था में उनकी भतीजी को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे एम्स के लिए रेफर कर दिया। एम्स अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया कि कार चालक की लापरवाही की वजह से युवती की मौत हुई।

पुलिस ने मामले में फरार कार चालक शिव प्रताप सिंह राघव पुत्र एनपी सिंह राघव निवासी अंतौबाई रोड, गणेशपुरा थाना कोतवाली सिटी मुरैना, मध्यप्रदेश को नेपाली फार्म तिराहे से गिरफ्तार किया है। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

वृद्ध महिला का शव बैराज जलाशय से हुआ बरामद

यमकेश्वर पौड़ी निवासी एक महिला का शव संदिग्ध हालात में पशुलोक बैराज में मिला। एसडीआरएफ की टीम ने शव को गंगा से बाहर निकला। पुलिस ने अनुसार महिला ऋषिकेश स्थित आवास विकास कॉलोनी में अपनी बेटी के घर पर रह रही थी।

एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि रविवार को उनकी टीम को पशुलोक बैराज में एक महिला का शव दिखाई देने की सूचना मिली। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को गंगा से बाहर निकाला। वहीं एम्स चौकी प्रभारी शिवराम ने बताया कि शव की पहचान वृद्ध महिला सारा देवी (75) पत्नी कुलानंद निवासी किमसार,अमोला, यमकेश्वर जिला पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। बताया की वे यहां पर आवास विकास कॉलोनी स्थित अपनी बेटी के घर पर रह रही थी। शनिवार शाम से वे लापता चल रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बड़कोट की गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, पुलिस-एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान

एसडीआरएफ टीम को थाना बड़कोट द्वारा अवगत कराया गया है कि नगान गांव में एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट बड़कोट से उप निरीक्षक निरंजन बथवाल के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त यूटिलिटी वाहन स्यालम से बड़कोट की ओर जा रहा था। नगान गांव के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे वह 100 मीटर गहरी खाई में गिरकर पलट गया। जिसमे से 03 लोग घायल हो गए व एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हो गई ।

एसडीआरएफ टीम द्वारा गहरी खाई में उतरकर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। दौराने सर्चिंग ,खाई में एक वाहन दिखाई दिया जिसमे कुछ लोग फंसे हुए थे। एसडीआरएफ टीम द्वारा कटिंग उपकरणों की सहायता से उक्त वाहन को काटकर सभी घायलों को बाहर निकालकर सर्वप्रथम प्राथमिक उपचार देकर 108 के माध्यम अस्पताल भेजा गया तथा उसके पश्चात मृत व्यक्ति के शव, नाम जयवीर पुत्र श्री हीरालाल उम्र 55 वर्ष निवासी स्यालम को वाहन से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
घायलों की पहचान प्रहलाद पुत्र नरेन्द्र सिंह, विनोद पुत्र पार सिंह, सुनील के रूप में हुई है।

एसडीआरएफ पोस्ट बड़कोट से रेस्क्यू टीम में उपनिरीक्षक निरंजन बर्थवाल, आरक्षी आशीष रावत, मनोज, सहदेव, विपिन आर्य, अनमोल रावत, व उपनल चालक आशीष शामिल रहे।

चीला पावर हाउस में आग लगने से मचा हड़कंप, एक झुलसा

लक्ष्मणझूला थाना निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि बुधवार को तीन बजे अचानक चीला पावर हाउस के सरकारी आवास में आग लगने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले आयलर के पद पर कार्यरत कर्मचारी को सुरक्षित बाहर निकाला। आग में कर्मचारी झुलस गया। पुलिस ने आनन-फानन में ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया।

पुलिस ने कर्मचारी की पहचान अमित कुमार (47) पुत्र रामप्रकट निवासी चीला कॉलोनी के रूप में कराई है। कुछ मिनटों में आग पर काबू पाया गया। बताया कि आग लगने की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है। आग की वजह से कोई बड़ी हानी नहीं हुई। कर्मचारी भी खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस टीम में चीला चौकी प्रभारी श्रद्धानंद सेमवाल, हेडकांस्टेबल नीरज कुमार, मेजर तोमर आदि रहे।

लक्ष्मणझूला पुलिस ने गंगा तट पर शराब का सेवन करने पर सात लोगों का काटा चालान

लक्ष्मणझूला पुलिस ने मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने पर संतसेवा घाट तथा राधेश्याम घाट से सात पर्यटकों का चालान किया है।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस टीम को गस्त व चेकिंग के दौरान संत सेवाघाट तथा राधेश्याम घाट पर शराब पीकर हुड़दंग कर रहे सात व्यक्तियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

पुलिस ने आरोपियों के नाम मनोज कुमार निवासी साहपुर थाना पिसावा जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश, सुभाष निवासी ग्राम जलालपुर थाना पिसावा जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश, उमेश कुमार निवासी बुलंदशहर जिला बुलंदशहर, मौला वर्मा निवासी ग्राम पिसावा थाना पिसावा जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश, भारत सिंह निवासी सरोजिनी नगर दिल्ली, भुवन निवासी हुमायूंपुर दिल्ली और जॉनी निवासी हुमायूंपुर दिल्ली के रूप में कराई है।

महाराष्ट्र के अधिकारी का ई रिक्शा में छूटा बैग, पुलिस ने बरामद किया

कोतवाल रवि सैनी के मुताबिक ने बताया कि मंगलवार को 2019 बैच के भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षण अधिकारी आईएफएस शुभम सुशील मिश्रा मुंबई, महाराष्ट्र ने श्यामपुर चौकी में बताया कि वे अपना जन्मदिन मनाने के लिए केदारनाथ गए थे।

सोमवार को वापस आते हुए ई-रिक्शा में सवार हुए। इस दौरान ई- रिक्शा में उनके दो बैग छूट गए हैं। इसमें लैपटॉप आदि सामान था। पुलिस टीम ने जहां से वे ई रिक्शा में बैठे और उतरने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। चालक की पहचान कर उससे मिले और आईएफएस अधिकारी का बैग वापस लौटा दिया।