सड़कों का श्रेय लेने पर विधायक के खिलाफ प्रदर्शन

ऋषिकेश।
आईडीपीएल में शुक्रवार को कांग्रेस सेवा दल ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष दीपक धमांदा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़का उतरे। उन्होंने भाजपा विधायक पर विकास कार्यों का झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाया। कहा कि एक तरफ तो विधायक सार्वजनिक बयानबाजी करते हैं कि सीएम ऋषिकेश के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। वहीं, सड़कों का श्रेय लेने के लिए विधायक पोस्टर लगाकर सीएम हरीश रावत का धन्यवाद दे रहे हैं। जबकि कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला के प्रयासों से 23 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। 103
सेवादल अध्यक्ष दीपक धमांदा ने दावा किया कि कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने मुख्यमंत्री से विभिन्न सड़कों को स्वीकृत कराया है। इस मौके पर श्यामपुर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष विनोद चौहान, गिरीश नौटियाल, मनोज गुसाईं, दीपक गौनियाल, सुभाष जखमोला, आशु नेगी, त्रिलोक सिंह, हरिराम वर्मा, साधना मलिक, प्रीति, अजय राजभर, रघुवर दयाल, प्रदीप चंद आदि मौजूद थे।

श्रेय लेने को भाजपा विधायक लगा रहे सीएम के होर्डिंग्स

पलटवार-कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने स्वीकृत सड़कों का श्रेय लेने का लगाया आरोप

ऋषिकेश।
गुरूवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि आईडीपीएल, बीस बीघा बापूग्राम, श्यामपुर, खदरी, आईडीपीएल व छिद्दरवाला आदि इलाकों में सड़क निर्माण के लिए उन्होंने सीएम को 13 सड़कों का प्रस्ताव भेजा है। जिनमें से आठ सड़कों को वित्तीय स्वीकृत मिल गई है। लेकिन विधायक प्रेमचन्द्र अग्रवाल सोशल मीडिया में इन सड़कों को स्वयं के द्वारा स्वीकृत कराने का झूठा प्रचार कर रहे हैं। खरोला ने कहा कि विधायक ने अभी तक स्वयं से क्षेत्र के लिए एक प्राइमरी स्कूल तक नहीं बनवाया। कहा कि एक ओर विधायक कांग्रेस सरकार के सीएम को भला बुरा कहते हैं, 10aवहीं दूसरी ओर शहर के होर्डिंग में वे मुख्यमंत्री को सड़क स्वीकृति के लिए धन्यवाद करते दिख रहे हैं। जिससे की लोगों को लगे कि सड़कों को विधायक ने स्वीकृति दिलायी है। पत्रकार वार्ता में ग्राम प्रधान साहबनगर ध्यान सिंह असवाल, ग्राम प्रधान ऋषिकेश अनिता असवाल, शकुम्बरी बिष्ट, सरोप पुण्डीर, रोशनी पंवार, पूनम पोखरियाल आदि उपस्थित थे।

कांग्रेस पार्टी में ही महिलाओं का सम्मान: सीएम

हरिद्वार।
चेतन ज्योति आश्रम में महिला कांग्रेस की दो दिवसीय कार्यशाला प्रशिक्षण शिविर के समापन पर राज्य के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शिरकत की। इस अवसर पर दो दिवसीय कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को सम्मान देती चली आ रही है। सरकार की ओर से महिलाओं के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनायें चलाई जा रही है जिसका लाभ प्रदेश की महिलाओं को मिल रहा है। भाजपा के दुष्प्रचार पर बोलते हुए कहा कि टोलियां बनाकर महिलायें भाजपा की जनविरोधी नीतियों का प्रचार प्रसार करें। साथ ही कांग्रेस की उपलब्ध्यिं को भी जन-जन तक पहुंचाने का आहवान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज केन्द्र की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश का विकास अवरु( है। बजट के नाम पर प्रदेश की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि संगठित होकर महिलायें पार्टी हित में कार्य करें। आगामी 2017 के विधनसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका अहम होगी।
101
पूर्व चैयरमेन सतपाल ब्रह्मचारी ने दो दिवसीय कार्यशाला में पहुंची महिला नेत्रायों का आभार जताया कि और कहा कि लगातार पार्टी को महिलाओं का सहयोग मिलता चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि महिलायें पार्टी की रीढ़ हैं। लगातार केन्द्र के खिलापफ महिलायें कार्य करती चली आ रही है। प्रधनमंत्रा नरेन्द्र मोदी के द्वारा किये गये वादे पफैल हो चुके हैं। भारत की महिलायें आज महंगाई से हताश हो चुकी है। केन्द्र की जनविरोधी नीतियों का खुलकर प्रचार प्रसार करें। उन्हेंने महिलाओं के दो दिवसीय कार्यशाला की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के इतिहास को महिलाओं के समक्ष रखा गया साथ ही पार्टी की उपलब्ध्यिं को भी कार्यशाला में पहुंची महिलाओं के समक्ष रखा गया। मुख्यमंत्रा की पुत्रा अनुपमा रावत ने महिलाओं में उर्जा भरते हुए कहा कि महिलायें ईमानदारी से पार्टी हित में कार्य करती रहे ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा पार्टी की गतिविधयां को संचालित करती रहे। उन्होंने कार्यशाला में पहुंची महिला कांग्रेस की नेत्रायों का आभार जताया और कहा कि सभी वर्गो को ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उचित सम्मान पार्टी में मिल रहा है। महिला कांग्रेस की टीम ने मुख्यमंत्रा एवं उनकी पुत्रा का आभार जताया और स्वागत किया।

पेट्रोल मूल्य वृद्धि का कांग्रेस ने किया विरोध

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैलाशगेट स्थित क्रांति चौक पर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया

ऋषिकेश।
सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता कैलाशगेट स्थित क्रांतिचौक में एकत्र हुए। उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। नगर महासचिव अजय रमोला ने पेट्रोल मूल्य वृद्धि को महंगाई बढाने वाला फैसला करार दिया। कहा कि एक ओर बुनियादी चीजे लगातार महंगी हो रही है, वहीं अब पेट्रोल मूल्य वृद्धि होने से इनके दामों में तेजी आयेगी।
कांग्रेस नेता दिनेश भट्ट ने केन्द्र सरकार के निर्णयों की आलोचना की। कहाकि किसान, जवान और आम जनता को केन्द्र सरकार से कोई राहत मिलती नजर नही आ रही है। 104उन्होंने जवान की आत्महत्या मामले में राहुल गांधी के मिलते जाते समय गिरफ्तारी को भी लोकतंत्र की हत्या बताया। मौके पर दिनेश सकलानी, पंकज आर्य, प्रेम सिंह नेगी, जितेन्द्र सिंह, राजेश थलवाल, कमलेश पैन्यूली, आशीष रणाकोटी आदि मौजूद थे।

आजादी के बाद मोदी सरकार ही कर रही दलित विकास: टम्टा

ऋषिकेश।
आईडीपीएल स्थित संत रविदास मंदिर में आयोजित दलित स्वाभिमान सम्मेलन में केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा कांग्रेस पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दलित वर्ग को वोट बैंक के रूप में ही इस्तेमाल किया। लेकिन, अब समय आ गया है कि दलित वर्ग एकजुट होकर कांग्रेस को सबक सिखाए। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीटें जितवाकर मोदी सरकार को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि अगर डॉ. भीमराव अंबेडकर नहीं होते तो देश में छुआछूत की बुराई कभी खत्म नहीं होती। इसलिए सभी समाज के लोग अपने बच्चों को पढ़ाएं, तभी देश तरक्की करेगा। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ही दलित समाज का विकास कर सकती है। यह बात अब लोग समझने भी लगे है। उन्होंने कहा कि गरीब तबके के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं बना रही है। लेकिन, कांग्रेस ने दलित समाज की हमेशा उपेक्षा की। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष वाल्मीकि और संचालन राकेश पारछा ने किया।
101
स्वाभिमान सम्मेलन में ये रहे मौजूद
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना, मोर्चा जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह, मोर्चा प्रदेश मंत्री सतीश पाल, योगेश मालयान, जय वाल्मीकि, देवेंद्र दत्त सकलानी, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र नेगी, जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, गोविन्द अग्रवाल, संदीप गुप्ता, ज्योति सजवाण, इन्द्रकुमार गोदवानी, अनिता तिवारी, कृष्णकुमार सिंघल,अविनाश सेमल्टी, रविन्द्र शर्मा, प्रदीप धस्माना, चेतन शर्मा, अनिता ममगाईं, उमेश वाल्मीकि, बख्तावर सिंह, अनिता प्रधान, दिनेश सती, गंभीर राणा, रविन्द्र राणा, रणवीर भारती, रीना शर्मा, अनिता बहल, दिनेश पयाल, बलवीर सिंह चौहान आदि।

अखिलेश कर रह विकास के खोखले दावे : मायावती

लखनऊ।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ‘विकास रथयात्रा’ को ‘दिवालिया रथयात्रा’ करार देते हुए आज कहा कि मुख्यमंत्री को गुमनाम होने की शिकायत है तो जनता को उनके विकास के दावे खोखले होने की शिकायत है। मायावती ने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘‘करोड़ों रूपये की लागत से बनने वाला लक्जरी रथ का जहां वर्तमान सरकार के मुखिया अखिलेश यादव की यात्रा के प्रारंभ में ही दिवाला निकाल गया, वहीं रथयात्रा के साथ चलने वाले उनके हुड़दंगबाज रास्ते में लूटते खसोटते चले गये। पुलिस को तमाशबीन बने रहने पर मजबूर होना पड़ा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘वैसे तो किसी भी सरकार के लिए उसके काम को बोलना चाहिए परंतु जिस प्रकार वर्तमान मुख्यमंत्री को अपने गुमनाम होने की शिकायत है कि लोग उन्हें पहचानते नहीं, ठीक उसी प्रकार उनके विकास के दावे भी हवा हवाई होने की शिकायत लोगों को है क्योंकि उनके विकास के दावों का लाभ अभी तक जनता को मिलना शुरू ही नहीं हुआ।’’ बसपा सुप्रीमो ने कहा कि अगर सपा सरकार ने जनहित और जन कल्याण के वास्तविक काम किये होते तो फिर उन्हें भारी सरकारी शान शौकत के साथ यह विकास रथयात्रा निकालने की जरूरत ही नहीं पड़ती।
akhilesh-mayawati_647_082516045533
मायावती ने आरोप लगाया कि सपा शासनकाल में घोर जातिवाद, परस्पर द्वेष, भ्रष्टाचार और जंगलराज का बोलबाला रहा है। इसके लिए अनेक बार उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय से सपा सरकार को फटकार भी मिलती रही है। उन्होंने कहा, ‘‘डेंगू जैसी घातक बीमारी ने महामारी का रूप ले लिया। अंतत: उच्च न्यायालय को सख्ती से दखल देना पड़ा। लेकिन सपा सरकार के मुखिया अखिलेश इन बातों के मद्देनजर शर्मिन्दा और सतर्क होकर कार्य करने की बजाय निष्प्रभावी एंबुलेंस सेवा का ढिंढोरा पीटते हैं।’’ बसपा सुप्रीमो ये आरोप भी लगाया कि भाजपा से सपा की मिलीभगत है इसलिए अखिलेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ इशारों इशारों बात करते हैं तथा खुलकर निन्दा करने में हिचकते हैं।

बढ़ती महंगाई को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

-युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र को ठहराया जिम्मेदार
-भाजपा पर जनविरोधी सरकार होने का लगाया आरोप

ऋषिकेश।
बढ़ती महंगाई को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा को जनविरोधी सरकार करार देते हुए बाइक रैली भी निकाली।
रविवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस के रूप में डोईवाला चौक पर एकत्रित हुए। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवा कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। एनएसयूआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहित शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली भी निकाली।
102युवा कांग्रेस सचिव विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि आज पूरा देश महंगाई की मार झेल रहा है और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। अगर भाजपा सरकार खुद को आम जनता की सरकार बताती है तो पहले महंगाई पर नियंत्रण करना सीखे। प्रदर्शन में मनमोहन नौटियाल, मुकेश प्रसाद, एसएस यादव, संजय लोधी, राहुल सैनी, सीताराम, मनप्रीत सैनी, नवीन मिश्रा, कुलदीप त्यागी, सावन राठौर, जतिन साहनी आदि शामिल रहे।

राहुल की गिरफ्तारी से भडके कांग्रेसी

ऋषिकेश।
दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड़ पर नारेबाजी की और केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने राहुल गांधी की गिरफ्तारी को लोकतंत्र की हत्या बताया।
बुधवार सायं तीर्थनगरी के कांग्रेस कार्यकर्ता रेलवे रोड़ पर एकत्रित हुए। उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सैनिक परिवार से मिलने जाते समय गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की गिरफ्तारी को लोकतंत्र की हत्या बताया। कहाकि राहुल गांधी देश के सवोच्च नेताओं में शामिल है। उनकी गिरफ्तारी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
101
मौके पर प्रदेश महासचिव जयपाल जाटव, कार्यकारी नगर अध्यक्ष शिवमोहन मिश्रा, ललित मोहन मिश्रा, संजय गुप्ता, जितेन्द्र पाल, अभिनव मलिक, पंकज गुल्हाटी, संजय शर्मा, आशु डंग, नवीन गांधी, जतिन असुजा, विपिन सैनी, एंकात गोयल, राहुल पाल, आदित्य, गौतम नौटियाल, आशीष पंत, यश आदि मोजूद थे।

किशोर की बयानबाजी से कांग्रेस को नुकसान

ऋषिकेश।
शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पर सियासी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि किशोर उपाध्याय के बयानों से कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ेगा। कहा कि पीडीएफ अपना रास्ता खुद तय करेगी।
मुनिकीरेती में मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में पीडीएफ अध्यक्ष मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि प्रदेश के विकास को लेकर पीडीएफ ने स्थिर सरकार दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ जाना है या नहीं, यह पीडीएफ की बैठक में तय होगा। 112पीडीएफ अपना रास्ता खुद तय करेगी। उसमें किसी का हस्तक्षेप मंजूर नहीं होगा। उन्होंने किशोर के बयानों को गलत ठहराया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को पीडीएफ पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।

पिता-पुत्र कर रहे फ्लाईओवर पर राजनीति : अनूप नौटियाल

देहरादून।
कैंट विधानसभा क्षेत्र से हमारा उत्तराखंडजन मंच (हम) के संरक्षक एंव निर्दलीय प्रत्याशी अनूप नौटियाल ने कैंट के वर्तमान विधायक हरबंस कपूर व उनके पुत्र भाजयुमो नेता अमित कपूर पर करारा हमला बोला है । उन्होंने कहा कि एक ओर विधायक बल्लीवाला फ्लाईओवर को लेकर अपनी उपलब्धि गिना रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके पुत्र फ्लाईओवर में कमियों को गिनाने में लगे हैं। एक ही क्षेत्र में विकास कार्यो को लेकर पिता-पुत्र दोहरी राजनीति कर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।
अनूप नौटियाल ने कैंट विधायक हरबंस कपूर को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि विधायक एवं उनके पुत्र स्वयं निर्णय लेकर यह बतायें कि बल्लीवाला फ्लाईओवर उपलब्धि है या फिर कमी। दोहरी बयानबाजी के कारण जनता यह समझ नहीं पा रही है कि किसका यकीन करें। उन्होंने कहा कि एक ओर विधायक क्षेत्र में पानी, बिजली, सड़क जैसी मूलभूत जरूरतें मुहैया कराने का दावा कर रहें हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके बेटे अमित कपूर उन्हीं के विधानसभा क्षेत्र पर विकास कार्यो में ढ़िलाई बरतने का आरोप लगाते हुए विरोध जता रहे हैं। क्षेत्र की जनता इस बात को लेकर हैरान है कि दोनों पिता-पुत्र किस तरह की राजनीति अपना कर जनता को मोहरा बना रहे हैं। 111
अनूप नौटियाल ने कहा कि बल्लीवाला फ्लाईओवर में बहुत खामियां है, न तो यहां पर उचित स्ट्रीट लाईट है, न ही यहां पर सड़कों की गुणवत्ता का ही ध्यान रखा गया है। इतनी खामियों के बाद भी विधायक द्वारा फ्लाईओवर को लेकर उपलब्धि गिनाना जनमानस के साथ मज़ाक है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा बल्लूपुर फ्लाईओवर के निर्माण में ढ़िलाई होने से जनमानस का दैनिक जीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। आलम यह है कि बल्लूपुर फ्लाईओवर के निर्माण में व्यापक भ्रष्टाचार के चलते वहां के निवासियों का जीवन दुर्भर हो गया है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान अनूप नौटियाल ने पाया कि विकास कार्य अवरूद्ध होने से बल्लूपुर के आस-पास के दुकानदारों के व्यापार में असर पड़ा है।