डोईवाला से मोहित शर्मा ने की दावेदारी

डोईवाला।
एनएसयूआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहित शर्मा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय से मिलकर डोईवाला विधानसभा से अपनी दावेदारी पेश कर दी है। युवा कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर मोहित शर्मा प्रदेश अध्यक्ष को पत्र सौंपा। बताया कि वे राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की नीतियों को आगे बढाने का कार्य कर रहे हैं। अगर उन्हें संगठन डोईवाला से प्रत्याशी बनाता है तो सगंठन व जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

101a

101

गौरतलब है कि मोहित शर्मा पिछले कई वर्षो से एनएसयूआई में राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी है। वह संगठन के कार्य को लेकर विभिन्न प्रदेशों का दौरा कर चुके है। उन्होंने दिल्ली, छत्तीसगढ, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, गोवा व अंडमान निकोबार में एनएसयूआई के प्रभारी के रुप में भी कार्य किया है। वर्तमान में वे एआईसीसी के मीडिया पेनेलिस्ट हैं व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं। डोईवाला के रहने वाले मोहित शर्मा इस बार विधानसभा उपचुनाव में सक्रिय रहे। और लगातार दो वर्ष से क्षेत्र में उनकी सक्रियता देखने को मिल रही है। प्रदेश अध्यक्ष से मिलने वालों में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष विनित भट्ट, राहुल सैनी, स्वतंत्र बिष्ट, मनमोहन नौटियाल, अनीश अहमद, मनीष एसएस यादव, संजय लोधी, मोहन भंडारी, आयुष गुप्ता आदि मौजूद थे।

एनडी तिवारी को लेकर राजनीतिक पार्टियों में बेचैनी

देहरादून/हल्द्वानी।
पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने 18 अक्टूबर को हल्द्वानी में अपना जन्मदिन मनाने की घोषणा क्या कर दी, इसके भी राजनीतिक निहितार्थ निकाले जाने लगे। कांग्रेसी खेमे में बेचैनी तो समाजवादी पार्टी में भी सुगबुगाहट है। कयास लगाए जा रहे हैं कि तिवारी हल्द्वानी को अपने पुत्र रोहित शेखर के राजनीतिक कॅरियर का लांचिंग पैड बनाने की योजना बना चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी वर्तमान में भले ही कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में नहीं हैं, लेकिन उनकी पहचान खांटी कांग्रेसी की है। हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार के साथ तिवारी की नजदीकियों की चर्चा भी रही।

104

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अपनी दोस्ती निभाते हुए पूर्व सीएम तिवारी के पुत्र रोहित शेखर को दर्जा मंत्री का ओहदा भी दिया। अब पूर्व सीएम तिवारी के लिए रोहित को नेता बनाने की जिम्मेदारी भी है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि तिवारी भी जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के मुकाबले उत्तराखंड से शेखर के लिए राह निकालना अपेक्षाकृत अधिक अनुकूल होगा। खासतौर पर नैनीताल जिले में, जहां आज भी तिवारी की अच्छी-खासी पैठ है। अपने मूल जनपद नैनीताल पर तिवारी की निगाह अरसा पहले से ही है।
गत वर्ष भी तिवारी ने अपना जन्मदिन हल्द्वानी में ही मनाया था, जिसमें अलग-अलग समय पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत उन्हें जन्मदिन की शुभकामना देने आए थे। बेशक तिवारी ने अपने जन्मदिन आयोजन को नितांत व्यक्तिगत आयोजन बताया था और उसके राजनीतिक निहितार्थ न निकालने के संकेत दिए थे लेकिन तभी से राजनीतिक हलकों में चर्चा गरम हो गई थी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तिवारी अगर कोई राजनीतिक कदम उठाते हैं तो सियासी समीकरणों पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

महिला मोर्चा ने शुरू चुनाव की तैयारियां

प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच महिलाओं को दी जाएगी जिम्मेदारी

ऋषिकेश।
भाजपा महिला मोर्चा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। महिला मोर्चा की मंडल प्रभारी मंजू बलोदी ने प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए हैं।
रेलवे रोड भाजपा कार्यालय में शनिवार को आयोजित बैठक में ऋषिकेश मंडल प्रभारी मंजू बलोदी ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर महिला संयोजिका और चार महिलाओं की तैनाती की जाएगी। इससे बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूती मिलेगी। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता ममगाईं और भाजपा नेता स्नेहलता शर्मा ने बताया कि 13 अक्तूबर को सुबह 10 बजे डोईवाला ब्लॉक में घेरा डालो-डेरा डालो कार्यक्रम है। इसमें बड़ी संख्या में परवादून से महिला कार्यकर्ताएं भाग लेंगी। कहा कि कांग्रेस ने जिन 150 महिलाएं के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का दावा किया है वे भाजपा की सदस्य तक नहीं थीं।

107

बैठक में मंडल अध्यक्ष अनिता तिवारी, महामंत्री रजनी बिष्ट, चेतन शर्मा, पंकज शर्मा, रजनी, रानी पाल, ज्योति नेगी, उर्मिला गुप्ता, पूनम गुप्ता, कमला खत्री, सुशील बिष्ट, किरन जोशी, नीलम वर्मा आदि मौजूद रहीं।

स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही राज्य सरकार

ऋषिकेश।
शनिवार को चन्द्रेश्वर नगर में विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल का स्थानीय लोगों ने अभिनंदन किया। मौके पर विधायक ने विधायक निधि की लागत से 200 मीटर सड़क बनाने की घोषणा की। उन्होंने राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। इस मौके पर अखिलेश भारती, सुभाष ठठेरा, राजेश राजभर, कमलेश, राहुल गुप्ता, राजेश साहनी, शिवकुमार गौतम, उर्मिला देवी आदि मौजूद थे।
वहीं, विधायक ने मालवीय नगर में ग्रामीणों की समस्याऐं सुनी। मौके पर उन्होंने पानी की लाइन बिछाने की घोषणा की। इस अवसर पर रीना जायसवाल, राजेन्द्र प्रसाद, राजेश्वरी देवी, शंभू कंडवाल, कालिका प्रसाद आदि मौजूद थे।

103

भाजपा और कांग्रेस का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन

भाजपा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की टिप्पणी का किया विरोध
कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के बयान की निंदा की

ऋषिकेश।
इधर भाजपा तो उधर कांग्रेस। दोनों ही दलों के कार्यकर्ता शनिवार को एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोले नजर आए। भाजपा ने जहां कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी जताई। वहीं कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के बयान की निंदा की।
परमार्थ निकेतन चौराहे पर शनिवार को भाजपा स्वर्गाश्रम मंडल के कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा पीएम पर की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि देश की सुरक्षा को लेकर राहुल गांधी सजग नहीं दिख रहे है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भरतलाल, नगर पंचायत जौंक की अध्यक्ष शकुंतला राजपूत, भाजयुमो प्रदेश मंत्री नवनीत राजपूत, गजेन्द्र नागर, पूनम तड़ियाल, गोपाल अग्रवाल, बृजेश चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।

102

वहीं, दून तिराहे पर युवा कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट पर राहुल गांधी के खिलाफ गलत बयानबाजी का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा यूपी में बढ़ती राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबरा गई है। इसके चलते भाजपा नेता ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं। आरोप लगाया कि अजय भट्ट कांग्रेस सरकार की लोकप्रियता से बौखला गए हैं। इस मौके पर लोकसभा क्षेत्र सचिव सौरभ नैथानी, मनोज त्यागी, गौरव राणा, मधु जोशी, विकास अग्रवाल, वसीम मलिक, अजय दीवान, सौरभ वर्मा, रवि गुप्ता, गौरव शर्मा आदि मौजूद थे।

कांग्रेस-भाजपा में शाह-मात का खेल तेज

ऋषिकेश।
ऋषिकेश में बीते एक सप्ताह में सियासी दलों में शाह-मात का खेल तेज होता जा रहा है।बु़धवार को भाजपा ने करीब 9 कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों को पार्टी में शामिल किया। तीन दिन बाद कांग्रेस ने भी जबावी हमला बोला है। शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला की मौजूदगी में श्यामपुर, गुमानीवाला क्षेत्र से लगभग डेढ़ सौ भाजपा से जुडी महिलाओं को कांग्रेस में शामिल किया।

108

प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि सीएम हरीश रावत राज्य का चहुंमुखी विकास कार्य कर रहे है। महिला स्वयं सहायता समूहों को मजबूत बनाया जा रहा है। इस दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मधु सेमवाल ने साधना मलिक को महिला कांग्रेस ऋषिकेश ग्रामसभा अध्यक्ष भी नियुक्त किया। ज्ञात होकि एक अक्तूबर को ब्लॉक प्रमुख डोईवाला बीना देवी समेत कई पंचायत जनप्रतिनिधि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये। चार दिन बाद ही बीते मंगलवार को कांग्रेस ने प्रेसवार्ता कर कांग्रेस में वापसी का दावा किया। एक दिन बाद ही वीरपुर की प्रधान समेत 9 लोग वापस भाजपा में शामिल हो गये। दलबदल का सिलसिला यहां तक ही नहीं थमा है। शुक्रवार को गुमानीवाला,श्यामपुर व अमितग्राम से डेढ़ सौ भाजपाई कांग्रेस में शामिल होने का कांग्रेसी दावा कर रहे है।

कांग्रेस का भाजपा विधायक के खिलाफ प्रदर्शन

धन-बल के दम पर जनप्रतिनिधियों को तोड़ने का आरोप

ऋषिकेश।
कांग्रेस कार्यकर्ता रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में एकत्र हुए। यहां उन्होंने विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि विधायक धन बल का प्रयोग कर जनप्रतिनिधियों को कांग्रेस से तोड़ने का काम कर रहे हैं। भाजपा का असली चेहरा यही है। पहले विधायकों को प्रलोभन देकर उन्हें कांग्रेस से तोड़ भाजपा में शामिल किया गया। अब विधायक जनप्रतिनिधियों को तोड़ने का काम कर रहे हैं। विधायक को क्षेत्र के विकास कार्यों से लेना देना नहीं है। इन दिनों सिर्फ उनका मकसद कांग्रेस के सक्रिय नेताओं, जनप्रतिनिधियों को तोड़ना है। जिससे पता लगता है कि भाजपा किस हद तक अपना स्तर गिरा सकती है।

101

प्रदर्शन करने वालों में सेवादल अध्यक्ष दीपक धमांदा, आईटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष एकांत गोयल, महिला कांग्रेस नगरअध्यक्ष मधु जोशी, नेता सभासद मनीष शर्मा, किरन शर्मा, देवेंद्र प्रजापति, सोनू पांडे, अभिनव मलिक, लोकपाल कैंतुरा, मुकेश जाटव, सरोज देवराड़ी, जयपाल सिंह, जितेंद्र यादव, आशीष रतूड़ी, आशु नेगी, रेनू नेगी, संजय भट्ट आदि शामिल रहे।

कांग्रेस फिर सत्ता पर काबिज होगी : सारस्वत

ऋषिकेश।
कांग्रेस भवन में नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत की अध्यक्षता में चले कार्यक्रम में यूपी परिसंपत्ति बंटवारा परिषद में सीएम सलाहकार विजय सारस्वत ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस फिर सत्ता पर काबिज होगी। स्वागत कार्यक्रम में दिल्ली कांग्रेस कमेटी के महामंत्री डॉ. नरेश चौधरी, प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला, इंद्रप्रकाश अग्रवाल, विमला रावत, अनिता वशिष्ठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, हर्षवर्धन शर्मा, वचन पोखरियाल, संजय गुप्ता, कमला प्रसाद भट्ट, जयेन्द्र रमोला, वीरेन्द्र सजवाण, अरविन्द जैन, शैलेन्द्र बिष्ट, शिवप्रसाद भट्ट, सरोज देवराड़ी, राव शहीद अहमद, सीताराम, अनिल रावत, सतेन्द्र पंवार, राकेश मियां, किशोर गौड़, प्रदीप जैन, मनीष शर्मा, विजय नैथानी, सावित्री देवी, अक्षत गोयल, सहदेव राठौर, नंद किशोर जाटव आदि उपस्थित थे।

105

डोईवाला ब्लॉक प्रमुख की कांग्रेस में वापसी

ऋषिकेश।
चुनाव नजदीक आते ही भाजपा और कांग्रेस में जनप्रतिनिधियों को अपने पाले में खींचने का सिलसिला तेज हो गया है। एक अक्तूबर को भाजपा में शामिल डोईवाला ब्लॉक प्रमुख बीना देवी ने मंगलवार को तीसरे दिन ही कांग्रेस में वापसी कर ली है। ऋषिकेश प्रेस क्लब में मंगलवार को प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने भाजपा पर कांग्रेस के सक्रिय नेताओं को तोड़ने का आरोप लगाया।
पत्रकारों से बातचीत में खरोला ने कहा कि भाजपा कांग्रेस के सक्रिय नेताओं को तोड़ने के काम में लगी हुई है। आरोप लगाया कि पिछले दिनों क्षेत्रीय विधायक डोईवाला ब्लॉक प्रमुख बीना देवी, वीरपुर के ग्राम प्रधान रविंद्र कश्यप और लीला सिंह को विकास कार्यों के संबंध में देहरादून ले गए, लेकिन वहां कुछ और ही नजर आया। चर्चा करने के बाद जब जनप्रतिनिधि घर लौटे तो भाजपा ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराने का दावा कर दिया। राजपाल खरोला ने दावा किया कि ब्लॉक प्रमुख और सभी प्रधान कांग्रेस के साथ हैं। प्रेस वार्ता में प्रधान अनिता असवाल, सरोप सिंह पुंडीर, शाकुंबरी बिष्ट, रुकम पंवार, सरिता रतूड़ी, शोभा रावत, उदेना नेगी, लक्ष्मी रावत, सरोजनी थपलियाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधु सेमवाल आदि उपस्थित थे।

103

सीएम का सलाहकार बनने पर स्वागत

ऋषिकेश।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दर्जाधारी विजय सारस्वत का स्वागत किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश परिसंपत्ति बंटवारा परिषद में सीएम के सलाहकार बनाया गया है।
सुभाषनगर और संयुक्त रोटेशन बस अड्डा पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाएं पहनाई। नगर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, विवेक तिवाड़ी, हरीश पंत, सुनील दत्त शर्मा, ललित सक्सेना, नंदकिशोर जाटव, तनवीर सिंह, प्रणव गौतम, राघव भट्ट, एकांत गोयल, देवेंद्र प्रजापति, प्रिंस सक्सेना, प्रणव गौतम, अक्षत गोयल, प्राशु बनर्जी, संजय भारद्वाज, वेद प्रकाश ढींगरा, चरणजीत सिंह, पुरुषोत्तम दत्त जोशी, देवेंद्र, अनिल जाटव, राधेश्याम, मनोज जाटव, यूनुष खान, भरत सिंह आदि उपस्थित रहे।

104