एम्स मे हिंदी सप्ताह समारोह का आयोजन

ऋषिकेश।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान ऋषिकेश में हिन्दी सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें निबंध, भाषण, अनुवाद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 106गुरूवार को कार्यक्रम का शुभारंभ संकायाध्यक्ष प्रो सुरेखा किशोर एवं चिकित्सा अधीक्षक प्रो मुकेश त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया। समारोह में प्रतियोगिता में स्वरचित काव्यपाठ का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने काव्य पाठ किया। राजभाषा अधिकारी डीपी लखेड़ा ने राजभाषा हिंदी के महत्व को बताया कि आज आवश्यकता है कि सरकारी कामकाज की भाषा हिंदी एवं हिंदीकी स्वीकार्यता को विभन्न साधनों से बढाया जाय। इस अवसर पर डा. एसके मित्तल, डा. सुनीता मित्तल, डा. बलराम, सतीश रवि, डा. वंदना ढींगरा, डा. अंकुर जोशी, डा. मोनिका पठानिया, डा. नेहा सिंह, नीरा तिवाड़ी आदि उपस्थित रहे।

हडताल से छात्रों की हो रही फजीहत

शिक्षकों के अभाव में खाली हुए सरकारी स्कूल
डोईवाला ब्लाक के 28 राजकीय इंटर कॉलेज व 6 राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुने पड़े
ऋषिकेश/डोईवाला।
राजकीय शिक्षक संघ के आह्वान पर शुक्रवार को भी शिक्षक हड़ताल पर रहे। 20 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने डोईवाला और फकोट ब्लाक के खंड शिक्षाधिकारी दफ्तर पर धरना जारी रखा। शिक्षकों की हड़ताल के चलते छात्रों को फजीहत झेलनी पड़ रही है। छात्र रोज सुबह तैयार होकर स्कूल आ रहे, लेकिन शिक्षकों के न मिलने पर बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है। डोईवाला ब्लाक के 28 राजकीय इंटर कॉलेज व 6 राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिक्षक व छात्रों के अभाव में सुने पड़े है।

हडताली शिक्षकों के समर्थन में उतरी भाजपा
राजकीय शिक्षक संघ डोईवाला से जुडे शिक्षको की हडताल शुक्रवार को भी जारी रही। हडताल पर जाने से पहले सुबह सभी शिक्षकों ने स्कूलों में पहुंचकर विद्यालय बंद कराये। इसके बाद सभी शिक्षक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुचे और धरना पर बैठ गये। भाजपा के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र नेगी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पहुंचे। उनके साथ जिलामंत्री राजेनद्र तडियाल, नगर मंडल अध्यक्ष सुशील जायसवाल, सभासद पंकज शर्मा, सम्पूर्ण सिंह रावत, इस्लाम आदि भाजपाई मौजूद थे। उन्होने शिक्षकों को समर्थन दिया। उनकी मांगों को लेकर एक पत्र देश के मानव संसाधन मंत्री को लिखने की बात कही। कहाकि पत्र के माध्यम से शिक्षकों की मांगों को लेकर प्रदेश के मुख्य सचिव को निर्देश देने की मांग करेंगे। उन्होने शिक्षकों की मांगो के सर्मथन में धरने पर बैठने की भी बात कही। इससे पहले शिक्षकों के धरने को भाजपा नेता त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी अपना समर्थन दिया। धरना प्रर्दशन करने वाले शिक्षकों में राजकीय शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष भानू प्रसाद कुकरेती, मंत्री, संजय नैथानी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सर्वेश्वर पांथरी, मंत्री आर एस पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष रचना अग्रवाल, श्रीकृष्ण भट, अतुल नैथानी, डी एस रौतेला, एन एन पांडेय, विनोद भट, ललित मोहन जोशी, कैलाश बहुगुणा, पीपी यादव, सुनीता, प्रियंका शर्मा, विजय लक्ष्मी पुरोहित, उर्मिला कठैत, लता अरोडा, अनिता रावत, मनोज राणा, आरवी सिंह, सोहन सिंह नेगी, कुलदीप सैनी, अजय राजपूत समेत अनेक शिक्षक मौजूद थे।
104
शिक्षकों का धरना जारी
राजकीय शिक्षक संघ नरेन्द्रनगर शाखा से जुडे शिक्षकों ने फकोट स्थित बीईओ दफ्तर पर धरना दिया। शिक्षकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश बहुगुणा, दाताराम भटट, लक्ष्मण सिंह रावत, विभोर कुमार भटट, विजेन्द्र सिंह, सुभाष नागर, सतीश जोशी, विनोद द्विवेदी, हरिस्वरुप मेहरा, जयप्रकाश रतूड़ी, संजय ममगाईं, अशोक कुमार, रेखा पंवार, शीशपाल नेगी, केके बिजल्वाण, विजय लक्ष्मी भटट, सुनील, मनीष, शांतिप्रसाद, गणेश, जितेन्द्र पंवार आदि मौजूद रहे। वहीं, राजकीय शिक्षक संघ शाखा यमकेश्वर से जुड़े शिक्षकों ने राजकीय इंटर कॉलेज लक्ष्मणझूला के प्रांगण में धरना दिया। मौके पर राजकृष्ण आचार्य, राजेन्द्र प्रसाद गौड़, सुदीप कुमार जायसवाल, शांति प्रसाद बड़थ्वाल, अनिल कुमार डबराल, संजू ध्यानी, पूनम कुकरेती, डा. अरविन्द कुमार गौड़, सुमन काला आदि मौजूद रहे।

डेंगू से बच्चों की सुरक्षा को सचेत नहीं स्कूल और अभिभावक

ऋषिकेश।
कई सरकारी और प्राइवेट स्कूलों ने जिला प्रशासन के आदेश नहीं माने।102 शुक्रवार को तहसीलदार शूरवीर सिंह राणा ने शहर के 13 सरकारी, अशासकीय और निजी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। तहसीलदार सबसे पहले देहरादून रोड स्थित जीजीआईसी पहुंचे, यहां शिक्षकों के हड़ताल के चलते स्कूल में छात्राएं नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज, पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज, हरिचंद आदर्श कन्या इंटर कॉलेज, एसबीएम पब्लिक स्कूल, ऋषिकेश पब्लिक स्कूल, एनडीएस, डीएसबी इंटर नेशनल स्कूल, अगापे मिशन स्कूल आदि का एक-एक कर निरीक्षण किया।
तहसीलदार ने बताया कि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया फैलने के चलते जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने स्कूलों को निर्देशित किया था कि छात्रों को पूरी बांह के कपड़े में ही स्कूल आने दें। लेकिन निर्देशों का कई स्कूल पालन नहीं कर रहे हैं। निरीक्षण में सात स्कूल ऐसे थे, जहां बच्चे हॉफ ड्रेस में स्कूल में पहुंचे थे। ज्यादा छात्र नेक्कर और हॉफ शर्ट पहने हुए थे। उन्होंने ऐसे स्कूलों को हिदायत दी कि वह इस लेकर अभिभावकों को जागरूक करें। ताकि वह बच्चों को पूरी बांह के कपड़े पहनाएं। उन्होंने इसकी रिपोर्ट एसडीएम के माध्यम से जिला प्रशासन को भेज दी है।

डेंगू से बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन और शिक्षा विभाग ने एडवाइजरी जारी की थी। इसका पालन नहीं करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। जो स्कूल लापरवाही बरत रहे हैं, वह आदेश को गंभीरता से लें। अभिभावक भी जागरूक रहें। बच्चों को पेंट और पूरी बाजू की शर्ट पहनाएं।
कुश्म चौहान, एसडीएम ऋषिकेश

चीन में सिखाया योग, अब तीर्थनगरी में खोलेंगे सेंटर

ऋषिकेश।
चीन में लोगों को योग सीखा रहे ऋषिकेश निवासी संजय नौटियाल अब सैलानियों को भी योग के प्रति जागरूक करेंगे। इसके लिए वह ऋषिकेश में योग सेंटर खोलने जा रहे हैं। 104
प्रेस क्लब में रविवार को पत्रकार वार्ता में संजय नौटियाल ने बताया कि 2006 से चीन के चुगसांग में वह योग सीखा रहे हैं। दस साल में करीब बीस हजार से अधिक चीन के लोगों को योग में निपुण कर चुके हैं। अब उन्होंने ऋषिकेश के लोगों को भी योग के प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया है। इसके लिए वह ऋषिकेश में मंथन नाम से योग सेंटर खोल रहे हैंए जिसमें युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कहा भारत योग की राजधानी हैए लेकिन लोग इसके प्रति जागरूक नहीं हैं। वह अभियान चलाकर लोगों को योग से जोड़ेंगे। योग में रोजगार की भी अपार संभावनाएं हैं। इस अवसर पर राजेन्द्र गुप्ताए अमित गोयल आदि उपस्थित थे।

निबंध प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

बाल अधिकार एवं संरक्षण पर कराई गई थी निबंध स्पर्धा
ऋषिकेश से 70 छात्र-छात्राएं ने लिया प्रतियोगिता में भाग
ऋषिकेश।
नौ अगस्त को देहरादून जिले के विभिन्न स्कूलों में बाल अधिकार एवं संरक्षण पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें राज्य के विभिन्न विद्यालयों से 280 छात्र शामिल हुए थे। ऋषिकेश के विजेता छात्रों को शुक्रवार को नगर पालिका ऋषिकेश के स्वर्ण जयंती सभागार में पुरस्कृत किया गया। इसमें प्रथम स्थान पर 21 हजार, द्वितीय पर 11 हजार और तीसरा स्थान पर रहने वाले प्रतिभाग को पांच हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। 105
निबंध प्रतियोगिता पंजाबी भाषा वर्ग में पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कालेज की मनप्रीत कौर ने पहला, गुरु नानक पब्लिक स्कूल के विकास ने दूसरा और पंजाब सिंघ क्षेत्र कालेज के गुरप्रीत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। संस्कृत भाषा वर्ग में साधु महाविद्यालय के प्रांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी खाली, संस्कृत भारती के अध्यक्ष योगेश्वर ध्यानी, आरोग्य भारती वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष यज्ञवृत्त शर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार मृदगल, सचिव विद्यावृत शर्मा, सहसचिव मुकेश जैन, सभासद अरविंद जैन, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवमोहन मिश्रा, जयेन्द्र रमोला, मदन सिंह चौहान, कमलेश गुप्ता, अभिषेक शर्मा आदि उपस्थित थे। संचालन मदनमोहन शर्मा ने किया।

ऑटोनामस कालेज में चलेगी संस्कृत की पाठशाला

ऋषिकेश।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार के अधीनस्थ साहित्य संस्कृत संस्थान की ओर से ऋषिकेश के आटोनामस कालेज में अनौपचारिक संस्कृत कक्षाएं चलाई जाएंगी। इसके लिए शिक्षण केंद्र की स्थापना की गई है। शुक्रवार को अनौपचारिक संस्कृत शिक्षण केंद्र का शुभारंभ विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, हनुमान मंदिर के महंत महामंडलेश्वर डा. रामेश्वर दास महाराज और प्राचार्य डा. डीसी नैनवाल ने किया। कार्यक्रम में संस्कृत के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है।111 उन्होंने संस्कृत भाषा के अधिकतम प्रयोग पर जोर दिया। संचालन संस्कृत केंद्र के शिक्षक राजेश शर्मा ने किया। छात्रों ने संस्कृत में लघु नाटक और गीत भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर डा. दयाधर दीक्षित, डा. विनोद प्रकाश अग्रवाल, डा. डीपी भट्ट, डा. अशोक नेगी, डा. योगेश्वर प्रसाद ध्यानी, राधे श्याम, स्वाति, नम्रता, प्राची, आकांक्षा आदि मौजूद रहे।

यमकेश्वर ब्लाक की संस्कृत प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया उत्साह

ऋषिकेश।
यमकेश्वर ब्लाक की संस्कृत प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कालेज दिउली का दबदबा रहा। वाद विवादए नृत्य, समूहगान के कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।9rsk13a
गुरुवार को संस्कृत प्रतियोगिता के वाद विवाद, समूहगान व संस्कृत नृत्य में राजकीय इंटर कालेज दिउली कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में पहले स्थान में रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शोभाराम रतूड़ी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह रौथाण, ग्राम प्रधान रघुवीर सिंह सजवाण, दिनेश भट्ट, बलदेव प्रसाद कुकरेती, योगेश्वर प्रसाद ध्यानी व अन्नपूर्णा गौड़ ने संयुक्तरुप से विजेता छात्रों को सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि आने वाले समय में ज्ञान विज्ञान व तकनीकी के क्षेत्र में संस्कृत भाषा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। 9rsk13
संस्कृत प्रतियोगिता में यमकेश्वर ब्लाक के 165 छात्रों ने भाग लिया। इस मौके पर खंड संयोजक डॉ. संजू प्रसाद ध्यानी, प्रधानाचार्य मुन्ना सिंह, प्रभाकर बाबुलकर, संजय थपलियाल, गिरिराज बिष्ट, डॉ एनके गौड, परमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

उत्तराखंड को शिक्षा का हब बनायेंगेः हरीश रावत

गुमानीवाला स्थित जयराम उद्यान में श्रद्धांजलि सभा में बोले सीएम रावत
जयराम आश्रम के ब्रह्मलीन संत देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी को दी श्रद्धांजलि
श्यामपुर।
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि ऋषिकेश मेडिकल का हब बनेगा। कहा कि एम्स के साथ.साथ ऋषिकेश में मेडिकल सुविधाओं में तेजी से इजाफा हो रहा है। 110
जयराम आश्रम के ब्रह्मलीन संत देवेन्द्र स्वरूप महाराज की पुण्यतिथि पर गुमानीवाला स्थित जयराम उद्यान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। ब्रह्मलीन संत को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम हरीश रावत ने कहा कि सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष ध्यान दे रही है। स्वास्थ्य बीमा की राशि बढ़ाने के साथ नर्सिग होम खुल रहे हैं। राज्य में निजी अस्पताल खुलने से सरकार पर निर्भरता कम हो रही है। उन्होंने सरकार के कार्यों में जनता से सहयोग भी मांगा। जयराम आश्रम के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि वह अपने गुरु के बताए मार्ग पर आगे चल रहे हैं। शिक्षा से ही समाज को कुछ दिया जा सकता है।
इस अवसर पर हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सदस्य सुभाष चंद्रा, पूर्व गृह राज्यमंत्री चिन्मानंद महाराज, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, भारत माता मंदिर के संस्थापक सत्यमित्रानंद महाराज, अवधेशानंद महाराज, हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा, दर्जाधारी विजय सारस्वत, महंत विनय सारस्वत, जूना अखाड़े के नरेन्द्र गिरी, जय सिंह रावत, डॉ केएस राणा, शिवा ढौंडियाल, राव राशिद, महावीर उपाध्याय, विनोद चौहान, राजेश व्यास, रमेश रांगड़, रतन सिंह पंवार, विक्रम सिंह रावत, कमलजीत पनेसर, इन्द्र कुमार गोदवानी, सेवादल अध्यक्ष दीपक धमांदा आदि उपस्थित थे।

111
ऋषिकेश कोतवाल सम्मानित
सीएम हरीश रावत ने ऋषिकेश कोतवाल वीसी गोसाईं को सम्मानित किया है। कोतवाल की बेहतर कार्यप्रणाली एवं अपराध के लगातार खुलासे करने पर पुरस्कार दिया।

हाथी ने ग्रामीणों की गन्ने की फसल भी रौंद डाली

आबादी क्षेत्र में हाथी घुस आने से लोगों में दहशत
रानीपोखरी के घमंडपुर क्षेत्र में देर रात हाथी ने प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवाल तोड़ डाली। साथ ही खेतों में घुसकर ग्रामीणों की गन्ने की कई बीद्या फसल को नष्ट कर दी।112
सोमवार देर रात को घमंडपुर में एक हाथी आ धमका। हाथी ने पहले तो प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवॉल को क्षतिग्रस्त कर दी। खेतों में घुसकर हाथी ने करीब दस बीघा गन्ने की फसल रौंद दी। ग्रामीण जयप्रकाश, सुमेर चंद, पुष्कर, यशपाल, रामप्रकाश, धर्मपाल, दीपचंद का कहना है कि सोमवार देर रात इलाके में जंगल से हाथी घुस गया। उन्होंने कहा कि आए दिन हाथी रिहायशी क्षेत्र में प्रवेश कर नुकसान पहुंचा रहे हैं। वन विभाग को इस बाबत कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। चेताया कि जल्द ही हाथी के रिहायशी क्षेत्र में प्रवेश करने पर रोकथाम न लगी तो ग्रामीण वन विभाग के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

शिक्षकों के बिना राष्ट्र निर्माण संभव नहीं: राज्यपाल

देहरादून।
प्रदेश में शिक्षक दिवस पर जगह-जगह सम्मान समारोह आयोजित कर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। राजभवन में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में राज्यपाल डा. कृष्ण कांत पाल ने प्रदेश के 26 शिक्षकों को ‘गवर्नर्स टीचर्स अवार्ड’ से सम्मानित किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में राज्यपाल ने कहा कि बच्चों और युवाओं को आकार देकर राष्ट्रनिर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है जिसके बिना देश की प्रगति संभव नहीं है।
गवर्नर्स अवार्ड से सम्मानित श्क्षिकों को शिक्षक दिवस व गणेश चतुर्थी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह विशिष्ट अवसर देश के उन सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करने का है जिनके सतत् प्रयासों से देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। शिक्षकों, गुरूआंे का सम्मान हमारे देश की संस्कृति व परम्परा है। इस गौरवशाली परम्परा को बनाये रखना सारे समाज का दायित्व है।101
राज्यपाल ने कहा कि शिक्षक संस्थान, स्कूल, शैक्षणिक ज्ञान से ज्यादा सामाजिक शिक्षा के स्थल हैं। उन्हांेने शिक्षकों का आह्वाहन करते हुए कहा कि वे निरन्तर अपने ज्ञान और कौशल को अद्यतन करते रहें। पढ़ने की आदत डालें, अच्छी पुस्तकों का अध्ययन स्वयं भी करें और बच्चों को भी अच्छी पुस्तकों के अध्ययन के लिए प्रेरित करते रहें। अच्छी पुस्तकें अच्छे व्यक्तित्व के निर्माण में सहायक होती हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को शिक्षण की उन सभी आधुनिक तकनीकों और विधियों को अमल में लाना चाहिए जो विद्यार्थियों को सीखने में मदद कर सकें। उन्होंने कहा कि ‘‘आज के समय में अधिकांश अभिभावकों के नौकरी पेशा होने के कारण बच्चों को अपेक्षित भावनात्मक सहयोग नहंी मिल पाता ऐसे में शिक्षकों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। सूचना तकनीकी के इस आधुनिक युग में शिक्षकों को अपनी भूमिका मार्गदर्शक के रूप में केन्द्रित करनी होगी। विद्यार्थियों को इन्टरनेट में उपलब्ध अथाह जानकारी से दिशाहीन और भ्रमित होने से बचाने के लिए शिक्षकों का दायित्व है कि बच्चों को रचनात्मक सोच और विचारों के लिए प्रोत्साहित करें। न्यूक्लियर फैमिली के इस युग में बच्चे दिग्भ्रमित होकर अपनी जड़ों और संस्कृति से विमुख हो रहे हैं ऐसे में शिक्षकों का यह भी दायित्व है कि वे स्कूलों में ऐसा वातावरण सृजित करें कि विद्यार्थी भारत की गौरवशाली सभ्यता, संस्कृति और मूल्यों की विरासत को आत्मसात कर उन्हें जीवित रख सकें। अच्छा विद्यार्थी वही है जो एक अच्छा इंसान और अच्छा नागरिक बने। शिक्षकों को राष्ट्रनिर्माण के लिए विद्यार्थियों के चरित्रनिर्माण पर विशष ध्यान देना है, मूल्य विहीन शिक्षा निरर्थक है।’’
राज्यपाल ने यह भी कहा कि शिक्षकों को, युवा शक्ति को सही दिशा देते हुए यह सुनिश्चित करना है कि वे राष्ट्रीय उत्थान व पुनर्निर्माण में सहयोग कर सकें। राज्यपाल ने विगत वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष के बेहतर शिक्षा परिणामों से शिक्षा में सुधार की स्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने शिक्षकों पर विश्वास व्यक्त किया कि उनके सहयोग से राज्य में शिक्षा के स्तर में उत्तरोतर वृद्धि होगी। इस अवसर पर राज्यपाल ने देश के पूर्व राष्ट्रपति, चिन्तक, शिक्षाविद् और महान शिक्षक डा0 एस राधाकृष्णन को विनम्र श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शिक्षक दिवस व गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक अपने ज्ञान के माध्यम से दीप श्रंृखला आभासित कर उत्तराखण्ड निर्माण में योगदान कर रहे हैं। गर्वनर्स टीचर्स अवार्ड से सम्मानित किए गए अध्यापकों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री श्री रावत ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि सम्मानित होने वाले अध्यापकों में अधिकाश महिलाएं व दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों में कार्य कर रहे अध्यापक हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर परिणाम देने वाले अध्यापकों को आदर्श अध्यापक के रूप में लेते हुए दूसरे अध्यापकों को उनका अनुकरण करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। इस वर्ष परिणाम में प्राथमिक शिक्षा में 3 प्रतिशत व माध्यमिक शिक्षा में 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है इसे 10 प्रतिशत तक ले जाना होगा। हमारे प्रकाश स्तम्भ हमारे शिक्षक हैं। प्रतिस्पर्धी भारत में आगे बढ़ना है तो हमें अपने मानव संसाधन पर अधिक ध्यान देना होगा। मानव संसाधन को संवारने का काम शिक्षक ही कर सकते हैं। राज्य सरकार एक-एक कर शिक्षकों की सभी समस्याओं को दूर कर रही है।
शिक्षा मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी ने कहा कि हमें विश्व गुरू के गौरव को फिर से पाना है तो इसमें शिक्षकों को अहम भूमिका निभानी होगी। हमारा देश ऋषि मुनियों की भूमि रहा है। यहां प्राचीन समय से ही अनेक शोध हुए हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि विश्व प्रसिद्ध भारतीय ऋषियों व विद्वानों के नाम से भी पुरस्कार प्रारम्भ किए जाने चाहिए। मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री ने शिक्षकों को ‘गवर्नर्स अवार्ड’ से सम्मानित किए जाने की परम्परा शुरू करने के लिए राज्यपाल का आभार व्यक्त किया। आज, के समारोह में विद्यालयी शिक्षा के अन्तर्गत राजकीय विद्यालयों के 26 उत्कृष्ट शिक्षक, शिक्षिकाओं को ‘गवर्नर्स टीचर्स अवार्ड’ के अन्तर्गत प्रत्येक अवार्डी को 10 हजार रूपये की नकद धनराशि, एक प्रशस्ति पत्र तथा महान शिक्षाविद् डा0 एस.राधकृष्णन की पुस्तकें प्रदान की गई। अवार्ड के लिए परिषदीय परीक्षा 2016 के परिणामों के आधार पर श्रेष्ठ शिक्षकों का चयन किया गया।
अपर मुख्य सचिव डा0 रणबीर सिंह ने अथितियों का स्वागत तथा सचिव विद्यालयी शिक्षा विनोद शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सम्मान समारोह में मंच पर मुख्य सविव शत्रुघ्न सिंह, सचिव राज्यपाल अरूण ढौंडियाल तथा दर्शक दीर्घा में शिक्षा विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य प्रबुद्ध नागरिकों सहित राजभवन के सभी अधिकारी भी मौजूद थे।