उत्तराखंड हरित पहल की ओर, राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं के नाम पर रूद्राक्ष के 1600 पेड़ लगेंगे

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के समीप स्थित वन विभाग की 2.77 हेक्टेयर जमीन को जल्द नई पहचान मिलने जा रही है। यह पहचान खेल वन के रूप में होगी। राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले 1600 खिलाड़ियों के नाम से यहां पर रूद्राक्ष के पेड़ लगाए जाएंगे। राष्ट्रीय खेल सचिवालय की दस फरवरी को यहां पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर ग्रीन गेम्स का प्रभावी संदेश देने की तैयारी है।

38वें राष्ट्रीय खेलों की थीम ग्रीन गेम्स की रखी गई है। उत्तराखंड सरकार ने हरित पहल करते हुए राष्ट्रीय खेलों में कई कदम ऐसे उठाए हैं, जिनकी पूरे देश में चर्चा हो रही है। इस क्रम में पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में उनके नाम से पौधा रोपने का कार्यक्रम भी शामिल है। राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड सरकार की हरित पहल की सराहना की थी।

खेल वन जिस जगह पर विकसित किया जाना है, उसे आज-कल तैयार किया जा रहा है। दस फरवरी को यहां पर आयोजित कार्यक्रम में खेल वन का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। आज-कल इस पूरे इलाके की तारबाड़ की जा रही है, ताकि जब यहां पर पेड़ लगा दिए जाएं, तो उसकी सुरक्षा भी हो सके।

चौंपियन हमें प्रेरित करते हैं
खेल वन के लिए जो बड़ा बोर्ड तैयार कराया जा रहा है, उसमें यह लाइनें खास तौर पर उकेरी जा रही है-चौंपियनस इंस्पायर अस, दियर लेगेसी ब्लूम्स इन एवरी ट्री वी प्लांट। राष्ट्रीय खेल सचिवालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित सिन्हा का कहना है कि यहां लगाए जाने वाले हर पेड़ से हमारी स्मृतियों में विजेताओं का सुनहरा प्रदर्शन ताजा रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से हम ग्रीन गेम्स की थीम पर राष्ट्रीय खेलों का सफलतापूर्वक आयोजन कर रहे हैं। हमने हरित पहल करते हुए कई ऐसे कदम उठाए हैं, जिनसे दूर-दूर तक पर्यावरण संरक्षण का संदेश जाएगा। खेल वन इस कड़ी में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
– पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री।

यमुना नदी में जहर मिलाने की बात करने वाले अरविंद केजरीवाल की मानसिकता ही जहरीलीः धामी

दिल्ली विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जोरदार रोड शो किया। पटेल नगर, क़रोलबाग और संगम विहार में आयोजित इस रोड शो में भारी जनसमर्थन देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय जनता और उत्तराखंडी प्रवासी भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार के ऐतिहासिक कार्यों को उजागर करते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार को कई मोर्चों पर घेरा। उन्होंने यमुना नदी की स्वच्छता, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और शराब माफिया को बढ़ावा देने जैसे गंभीर मुद्दों पर सवाल उठाए। प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा, ष्यमुना नदी में जहर मिलाने की बात करने वाले अरविंद केजरीवाल की मानसिकता ही जहरीली है। अगर झूठ बोलने की कोई प्रतियोगिता होती तो वे निश्चय ही गोल्ड मेडल लाते।ष्

सीएम धामी ने अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के खिलाफ और भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ष्अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी ने हमारे वीर सैनिकों के पराक्रम और वीरता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर भारतीय सेना की परंपरा का अपमान किया है।ष् उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ष्केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के विकास में कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। वे सिर्फ राजनीति में अपनी स्वार्थपूर्ति करने में लगे हैं, जबकि दिल्ली की जनता को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए थीं।

सीएम धामी ने कहा, दिल्ली का कायाकल्प होगा, विकास की रफ्तार बढ़ेगी, और भाजपा की सरकार बनने से दिल्ली में विकास का कमल खिलने जा रहा है। दिल्ली की जनता अब बदलाव चाहती है, और भाजपा ही वह पार्टी है जो हमेशा अपने वादों को पूरा करती है। उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे 5 फरवरी को मतदान में भाजपा को विजयी बनाकर विकास का मार्ग प्रशस्त करें और भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और झूठ के खिलाफ सख्त संदेश दें।

रोड शो में सीएम धामी के साथ भाजपा प्रत्याशी राज कुमार आनंद, दुष्यंत कुमार गौतम, चंदन कुमार चौधरी, दर्जा राज्य मंत्री विनय रोहिला और कई अन्य पार्टी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

केंद्रीय बजट में मध्यम वर्ग के लोगों को बहुत राहत, उत्तराखंड के लिये भी बहुत कुछः अग्रवाल

केंद्रीय वित्त मंत्री डॉ निर्मला सीतारमण द्वारा रखे गए आम बजट पर वित्त मंत्री उत्तराखंड डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भारत को विश्व के अग्रणीय देशों की पंक्ति में खड़ा करने पर मददगार साबित होगा। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के लिए भी इसमें महत्वपूर्ण योजनाएं हैं

वित्त मंत्री ने बताया कि इस वर्ष के संसोधित अनुमान में केन्द्रीय करों में राज्यों का हिस्सा लगभग रू0 14387 करोड होगा। इससे इस वर्ष उत्तराखंड को रू0 444 करोड़ अतिरिक्त मिलेंगें। आगामी वर्ष हेतु यह लगभग रू0 15902 करोड होगा। राज्य के लिए यह राशि अत्यन्त महत्वपूर्ण है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि हमारी सरकार ने बजट पूर्व सम्मेलन में 11 बिन्दुओं का निवेदन किया था। बताया कि हमारी प्रेरणा का स्रोत केन्द्र सरकार है इसीलिए हमारे अनुरोध के बिन्दुओं का समावेश बजट में दिख रहा है। बताया कि उत्तराखंड राज्य में आर्टिफिसियल इंटैलीजेंस (।प्) व साइबर सुरक्षा से सम्बन्धित उत्कृष्टता केन्द्र (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) स्थापित किये जाने का निवेदन हमने किया था। इस बजट में 5 नेशलन सेंटर ऑफ एक्सिलेंस एवं सरकारी स्कूलों में 50,000 अटल टिंकरिंग लैब बनाने की घोषणा की गई है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत अवशेष कार्यों को पूर्ण करने की समय-सीमा को बढ़ाने का अनुरोध किया था। हमारे अनुरोध को स्वीकार करते हुए इसे 2028 तक बढाया गया है। बताया कि राज्यों के पूंजीगत विकास के लिए 1.5 लाख करोड कर्ज का प्रावधान किया है। यह इस वर्ष के संसोधित अनुमान रू0 1,25,000 करोड से 25,000 करोड़ अधिक है। विगत दो वर्षों में इस ब्याजमुक्त योजना से हमारे राज्य को बढा लाभ मिला है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि सभी सरकारी स्कूलों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी की घोषणा से उत्तराखंड के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। नॉलेज इकॉनोमी के लिए यह एक मजबूत नीव होगी। बताया कि 125 शहरों के लिए नई उडान योजना की घोषणा से उत्तराखण्ड की कनेक्टिविटी बढेगी। बताया कि अगले 3 साल में सभी जिलों में कैंसर सेंटर बनाने से उत्तराखंड में चिकित्सा सेवा को विस्तार मिलेगा। कैंसर की दवाएं सस्ती होने की भी घोषणा की गई है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि 5 साल में पीएम रिसर्च फेलोशिप में 10000 फेलोशिप से मेधा का सम्मान होगा तथा प्रदेश के युवा लाभान्वित होगें। बताया कि सक्षम आंगनबाडी 2.0 में 8 करोड बच्चे आच्छाादित होने से प्रदेश में बाल कल्याण के प्रयासों को बल मिलेगा। बताया कि किसानो के लिए 100 जिलों में धन धान्य योजना की शुरुआत से प्रदेश के किसान के लाभान्वित होने की आशा है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि 10,000 करोड़ रुपये के योगदान से स्टार्टअप्स के लिए फंड की व्यवस्था किये जाने की घोषणा की गई है। पहली बार पांच लाख महिलाओं, एससी और एसटी उद्यमियों के लिए 2 करोड़ रुपये का ऋण देने की घोषणा से उत्तराखंड के उद्यमी भी लाभान्वित होंगे। बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड के तहत ऋण सीमा को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये किये जाने की घोषणा से प्रदेश के किसानों को फायदा होगा। किसान क्रेडिट कार्ड ने 7.07 किसानों के लिए ऋण की सुविधा प्रदान की गई है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि इंडिया पोस्ट को एक बड़े सार्वजनिक लॉजिस्टिक्स संगठन में परिवर्तित करने से उत्तराखण्ड के दूर-दराज क्षेत्रों में पोस्ट आफिस के माध्यम से आर्थिक गतिशीलता बढेगी। बताया कि फार्म ग्रोथ, ग्रामीण विकास, मैन्युफैक्चरिंग पर ध्यान देने की घोषणा प्रदेश के लिए उत्साहबर्धक है। सूक्ष्म उद्यमों के लिए एमएसएमई क्रेडिट गारंटी कवर को 5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये करने की घोषणा की गई है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि दालों में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए छह साल के मिशन की घोषणा की है। अगले 6 साल मसूर, तुअर जैसी दालों की पैदावार बढ़ाने के लिए फोकस किया गया है इससे उत्तराखण्ड में भी किसानों की आय बढेगी। बताया कि यह बजट मध्यमवर्गीय लोगों को बड़ी सौगात लेकर आया है। 12 लाख रुपये तक की सालाना कमाई को टैक्स फ्री कर दिया है. सरकार के इस फैसले से निश्चित रूप से मीडिल क्लास लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि सीनियर सिटिजन के लिए ब्याज से होने वाली कमाई पर टैक्स डिडक्शन को दो गुना करते हुए 1 लाख रुपये कर दिया है. वहीं, रेंट पर टीडीएस के लिए लिमिट 6 लाख कर दी गई है। बताया कि आम जनता के लिए भी राहत की खबर है। लिथियम बैटरी, टीवी समेत इलेक्ट्रानिक प्रोडेक्ट, इलेक्ट्रानिक कारें, मोबाईल सस्ते होने की घोषणा हुई है।

उत्तराखंडः सीएम के नेतृत्व में यूपीसीएल द्वारा विद्युत वितरण क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पिछले कुछ वर्षों में यूपीसीएल द्वारा विद्युत वितरण क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। ऐसे में यूपीसीएल द्वारा एक मजबूत विद्युत वितरण प्रणाली हेतु वर्तमान में नवीनतम तकनीक पर आधारित उपकरणों/प्रणालियों की स्थापना की जा रही है। इसी क्रम में एक और नवाचार करते हुए यूपीसीएल द्वारा बिजली वितरण प्रणाली में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए उपसंस्थानों पर अत्याधुनिक ऑटोमेटेड डिमांड रिसपोंस सिस्टम (ए0डी0आर0एस0) की स्थापना की जा रही है। यह अत्याधुनिक तकनीक ग्रिड में मांग और आपूर्ति के बीच में संतुलन बनाने में कारगार साबित होगी, जिससे बिजली की खपत को कुषलता से प्रबंधित किया जा सकेगा। प्रबन्ध निदेषक द्वारा अवगत कराया गया कि ग्रिड अनुषासन के दृश्टिगत वर्तमान में यूपीसीएल द्वारा राज्य के कुल 95 नग 33/11 के0वी0 उपसंस्थानों में इस अत्याधुनिक ओटोमेटेड डिमान्ड रिसपोंस सिस्टम (ए0डी0आर0एस0) की स्थापना का कार्य किया जा रहा है तथा वर्श 2025-26 तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। इस प्रणाली की स्थापना होने से ग्रिड से ओवरड्राल की स्थ्ति पर नियंत्रण किया जाना सम्भव हो सकेगा तथा इससे प्रति वर्श करोड़ो रूपये की बचत भी सम्भव हो सकेगी। इस सिस्टम के अन्तर्गत 95 नग 33/11 के0वी0 उपसंस्थानों से निकलने वाले कुल 190 फीडरों पर लोड बढ़ने की स्थिति में ओटोमेटेड रूप से नियंत्रण रखा जा सकेगा जिससे एक निष्चित सीमा से अधिक विद्युत लोड बढ़ने की स्थिति में चयनित फीडरों को ओटोमेटेड तरीके से विच्छेदित कर ग्रिड पर लोड बैलेंसिंग की जा सकेगी।

ए0डी0आर0एस0 सिस्टम विद्युत वितरण क्षेत्र में नवीन तकनीक है जिससे ग्रिड में लोड बैंलेंसिंग करने के साथ-साथ पीक डिमांड के दौरान ग्रिड पर दवाब को कम करने में भी मदद मिलती है। यह प्रणाली न केवल विद्युत वितरण क्षेत्र को सुदृढ़ करेगा बल्कि रियल टाइम में विद्युत खपत को स्वचालित रूप से समायोजित करेगा। यूपीसीएल द्वारा ए0डी0आर0एस0 सिस्टम के साथ-साथ स्काडा, आर0टी0-डैस तथा स्मार्ट मीटरिंग की प्रणाली जैसी आधुनिक तकनीकों के स्थापना का कार्य किया जा रहा है जो कि वितरण क्षेत्र को और अधिक आधुनिक एवं सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।

उत्तराखंडः मास्टर्स एथलीटों का कुन्नमकुलम केरल में शानदार प्रदर्शन लगातार जारी

छठी राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक मीट का कुन्नमकुलम केरल में 31 जनवरी से 3 फरवरी तक राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पूरे देश से 22 राज्यों के 35 वर्ष से 85 साल से अधिक तक के लगभग 1500 मास्टर्स पुरुष और महिला खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।

आज की प्रतियोगिता में देवभूमि मास्टर्स एथलेटिक एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के 45 सदस्य दल ने 11 गोल्ड, 5 सिल्वर एवं 03 कांस्य पदक प्राप्त किए।

विभिन्न आयु वर्ग में सुमित शाह, घनानंद पांडे, घनश्याम पांडे, सतीश चंद चौहान, ललित चन्द्र जोशी, राजेंद्र प्रसाद जोशी, दीपक नेगी, भावना गढ़िया, मीना कंडारी, नीमा बिष्ट, स्वाति पोखरियाल, माला शर्मा ने स्वर्ण पदक तथा सिल्वर पदक प्राप्त करने वालों में दीपक नेगी जीएन पंत, यशोदा कांडपाल, सबल सिंह बिष्ट, तथा कांस्य पदक अर्चना बिष्ट, घनानंद पांडेय, सुभाष चंद्र भट्ट ने प्राप्त कर उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन किया।

इस अवसर पर देवभूमि मास्टर्स एथलीट एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष एके सूद, संरक्षक धर्मेंद्र कुमार भट्ट, राष्ट्रीय कोच गुरुफूल सिंह, मीडिया प्रभारी जितेन्द्र कुमार गुप्ता टीम के साथ गए महासचिव सतीश चंद्र चौहान, सचिव ललित चंद जोशी सहित अनेक खेल प्रेमियों बधाई प्रेषित की है।

सालाना 12 लाख रुपए तक की आय को कर मुक्त से मध्यम वर्ग को बड़ी राहतः सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सालाना 12 लाख रुपए तक की आय को कर मुक्त करते हुए देश के मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकासोन्मुखी और जनकल्याणकारी बजट प्रस्तुत किया गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शानदार और संतुलित बजट के लिए बधाई देते हुए कहा कि केंद्रीय बजट से, उत्तराखंड को कई योजनाओं से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ होगा।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस वर्ष के संशोधित अनुमान में केन्द्रीय करों में राज्य का हिस्सा लगभग 14387 रुपए करोड होगा। इससे मौजूदा वित्तीय वर्ष में प्रदेश को 444 करोड़ रुपए अतिरिक्त मिलने का रास्ता साफ हो गया है। आगामी वर्ष हेतु यह राशि लगभग 15902 करोड़ रुपए तक जा सकती है। राज्य के लिए यह राशि अत्यन्त महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ बजट-पूर्व सम्मेलन में 11 बिन्दुओं का निवेदन किया था। जिसका समावेश भी बजट में दिख रहा है। इसके लिए, उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

जल जीवन मिशन की समय सीमा बढ़ी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने केंद्र से अपने राज्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व साइबर सुरक्षा से संबंधित उत्कृष्टता केन्द्र (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) स्थापित किये जाने का निवेदन किया था। इस बजट में देश में 5 नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एवं सरकारी स्कूलों में 50,000 अटल टिंकरिंग लैब बनाने की घोषणा की गई है। इसी तरह सभी सरकारी स्कूलों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी की घोषणा प्रदेश के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। नॉलेज इकॉनोमी के लिए यह एक मजबूत नीव होगी। इसी तरह केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन योजना के अवशेष कार्यों को पूर्ण करने की समय-सीमा 2028 तक बढ़ाने के लिए राज्य का अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय बजट में राज्यों के पूंजीगत विकास के लिए 1.5 लाख करोड रुपए कर्ज का प्रावधान किया गया है। यह इस वर्ष के संशोधित अनुमान 1,25,000 करोड से 25,000 करोड़ रुपए अधिक है। विगत दो वर्षों में इस ब्याजमुक्त योजना से हमारे राज्य को बड़ा लाभ मिला है।

जिलों में होगा कैंसर मरीजों का उपचार
मुख्यमंत्री ने कहा कि 125 शहरों के लिए नई उड़ान योजना शुरू किए जाने का लाभ उत्तराखण्ड को भी मिलेगा। अगले 3 साल में देश के सभी जिलों में कैंसर सेंटर बनाए जाने से प्रदेश में चिकित्सा सेवा को विस्तार मिलेगा। देश के 100 जिलों में धन धान्य योजना की शुरुआत से प्रदेश के किसान के भी लाभान्वित होने की आशा है। इसी तरह किसान क्रेडिट कार्ड के तहत ऋण सीमा को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये किये जाने की घोषणा से प्रदेश के किसानों को भी फायदा होगा। इंडिया पोस्ट को एक बड़े सार्वजनिक लॉजिस्टिक्स संगठन में परिवर्तित करने से उत्तराखण्ड के दूर-दराज क्षेत्रों में पोस्ट आफिस के माध्यम से आर्थिक गतिशीलता बढेगी।

उत्तराखंडः शारदा कॉरिडोर क्षेत्र में भूस्खलन क्षेत्र की स्टडी कर उनके सुरक्षात्मक उपायों पर कार्य होगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन से शारदा कॉरिडोर परियोजना संबंध में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि शारदा कॉरिडोर के कार्यों में तेजी लाई जाए। इस परियोजना के लिए जल्द ही भूमि का ज्वाइंट सर्वे किया जाए। शारदा कॉरिडोर क्षेत्र में भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र की स्टडी कर उनके सुरक्षात्मक उपायों पर कार्य किए जाएं। इस परियोजना के तहत धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शारदा नदी के किनारे रिवर फ्रंट का विकास किया जायेगा। जिसमें नदी किनारे घाटों का सौन्दर्यीकरण, पर्यटकों और श्रद्धालुओं के अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शारदा और गंगा कोरिडोर का मुख्य उद्देश्य राज्य में धार्मिक पर्यटन को और बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना तथा श्रद्धालुओं को सुविधा देना है। उन्होंने कहा कि दोनों परियोजनाओं में अलग-अलग डिजाइन पर कार्य किये जायेंगे। शारदा कोरिडोर के तहत बुनियादी ढ़ांचे, पर्यटन और लोगों की आर्थिकी को बढ़ावा देने से संबधित अनेक कार्य किये जायेंगे।

इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

उत्तराखंड बजट पूर्व संवादः प्रदेशभर से पहुंचे हितधारकों ने दिए सरकार को अहम सुझाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गनिर्देशन में वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा देहरादून के एक स्थानीय होटल में हितधारकों के साथ बजट पूर्व संवाद आयोजित किया गया। राज्य सरकार द्वारा तैयार किये जा रहे बजट में आम जनता के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों की भागीदारी सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम की प्रक्रिया प्रारंभ की है। इस संवाद कार्यक्रम के दौरान पूरे प्रदेश (गढ़वाल एवं कुमांऊ दोनों) से लगभग 200 से अधिक हितधारक सम्मिलित हुए। विभिन्न क्षेत्रों से सम्बन्धित हितधारकों, जिनमें शिक्षाविद्, वैज्ञानिक, स्वयं सहायता समूह एवं उद्योग एवं व्यापार के साथ ही सूक्ष्म-लघु व्यवसाय, होम स्टे संचालक से जुड़े लोगों ने अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।

प्रदेश के कौने कौने से अपने सुझाव लेकर आए सभी हितधारकों का अभिवादन करते हुए वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने उनके द्वारा दिए गए महत्त्वपूर्ण सुझावों के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नागरिकों के सपनों को साकार करने में बजट अत्यंत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम आयोजित कर, राज्य सरकार जनता को प्रदेश के विकास में सहभागी बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आज बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में बहुत ही महत्वपूर्ण सुझाव आए हैं, जिन्हें बड़ी गंभीरता से संकलित किया जा रहा है। सभी सुझावों को उनके सम्बन्धित विभागों को प्रेषित किया जाएगा। जनहित के लिए प्राप्त इन सुझावों बजट में शामिल किया जाएगा, ताकि समाज के अन्तिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास की परिकल्पना को साकार किया जा सके।

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गनिर्देशन में प्रदेश के बजट को आमजन के लिए बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह संवाद अभी समाप्त नहीं हुआ है, आप कभी भी अपने सुझाव हम तक पहुंचा सकते हैं।

सचिव दिलीप जावलकर ने प्रदेश के गढ़वाल एवं कुमाऊं दोनों क्षेत्रों से आए विभिन्न व्यवसायों, स्वयं सहायता समूहों और एफपीओ का बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में बजट में आमजन और उद्योग-व्यापार से जुड़े लोगों के महत्त्वपूर्ण सुझावों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों द्वारा संकलित किया जाएगा। इसके उपरांत परीक्षण एवं विभागीय मंतव्य के साथ बजट में शामिल किया जाएगा।

इस संवाद कार्यक्रम में जिन्होंने अपने सुझाव रखे उनमें नैनीताल से प्रवीण कुमार शर्मा (नैनीताल), इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड से पंकज गुप्ता एवं अनिल गोयल, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से कैलाश केश्वानी, एफपीओ शक्तिफार्म उधमसिंह नगर से योगेन्द्र सिंह, जीबीपंत विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार अलका गोयल, साहसिक पर्यटन से नितिन राणा, प्रो. दुर्गेश पंत, अक्षय ऊर्जा एसोसिएशन से अमन जोशी, होमस्टे संचालक जयपाल सिंह, सिडकुल मैन्युफैक्चर एसोसिएशन से हरेन्द्र गर्ग, पीएचडी चौम्बर ऑफ कॉमर्स से विनीत गुप्ता, टूर ऑपरेटर एसोसिएशन से अभिषेक अहलूवालिया, डॉ. सुजाता संजय, डॉ. जूही गर्ग, कविता चतुर्वेदी, दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ देहरादून से भूमि सिंह, अनिल मारवाह सहित विभिन्न स्वयं सहायता समूहों, लखपति दीदी एवं कृषि एवं बागवानी से जुड़े किसानों ने अपने सुझाव दिए।

इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली ने भी सभा को सम्बोधित किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक सविता कपूर, सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा, अपर सचिव अभिषेक रोहिला, अनुज गोयल भी उपस्थित थे। कार्यक्रम को संचालन अपर सचिव मनमोहन मैनाली ने किया।

शुगर मिल डोइवाला में ड्यूटी के दौरान मृत हुए कर्मियों के परिजनों को मिली स्थायी नियुक्ति

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने डोईवाला शुगर मिल में मृतक आश्रितों को विभिन्न विभागों में स्थाई नियुक्ति के पत्र सौंपे।

गन्ना समिति परिसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डॉ अग्रवाल ने मृतक नरेंद्र सिंह क्षेत्री के परिजन अभेन्द्र, मृतक वीरेंद्र की शिवानी, मृतक नरेश कुमार के अभ्यांश, मृतक मोहन के विजय कुमार, मृतक सुरेश कुमार की सिया सैनी, मृतक भूपेंद्र के परमिंदर सिंह, मृतक सुरेश कुमार के मयंक, मृतक गुरुचरण के मंजीत सिंह, मृतक अवध बिहारी के दिनेश कुमार, मृतक अरविंद प्रसाद काला के प्रवीण काला, मृतक अवतार के निर्मल सिंह, मृतक बलराम के रोहित, मृतक राजेंद्र बाली के अक्षय बाली, मृतक राजेश कुमार के शिवा सैनी, मृतक अशोक के शिवम कुमार को स्थाई नियुक्ति पत्र वितरित किए।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष नगर पालिका डोईवाला नरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व राज्यमंत्री करण बोहरा, शुगर मिल के अधिशासी निदेशक डीपी सिंह, सरदार तजेंद्र, जिला महामंत्री भाजपा राजेंद्र तड़ियाल, ईश्वर अग्रवाल, गुरदीप सिंह, अरविंद शर्मा, सुषमा चौधरी आदि उपस्थित रहे।
——————————

जब अचानक गन्ना समिति परिसर का निरीक्षण मंत्री अग्रवाल
डोईवाला। मंत्री अग्रवाल ने गन्ना समिति परिसर का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान भवन की जर्जर हालत देख नाराजगी जताई। वहीं उपस्थिति पंजिका रजिस्टर भी जांचा। मौके पर ड्यूटी से नदारत लोगों के अनुपस्थिति लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा छोटे गन्ना किसानों को राहत तथा गन्ना पर्ची सर्वप्रथम देने के लिए गन्ना कमिश्नर से दूरभाष पर वार्ता की।
इस अवसर पर गन्ना समिति के सचिव गांधी राम सहित स्थानीय किसान उपस्थित रहे।

उत्तराखंडः यौन उत्पीड़न शिकायतों को लेकर 1549 सरकारी एवं 13 गैर सरकारी आईसीसी का गठन

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से सम्बन्धित शिकायतों के सम्बन्ध में आन्तरिक परिवाद समितियों गठन के मामले में सभी विभागों की स्थिति स्पष्ट करते हुए रिपोर्ट तलब की है। अभी तक की जानकारी के अनुसार 1549 सरकारी एवं 13 गैर सरकारी आईसीसी का गठन किया गया है। उन्होंने शेष विभागों को तत्काल इस मामले के कार्यवाही के कड़े निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीएस रतूड़ी ने महिला सशक्तीकरण विभाग को गर्भवती महिलाओं को कॉल सेन्टर के माध्यम से प्रसव से पूर्व तीन अनिवार्य एएनसी की जांच की पुष्टि के लिए अनिवार्यत दूरभाष से सम्पर्क कर फीडबैक लेने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए संचालित की जा रही गौरा नन्दा देवी सहित सभी योजनाओं की पुष्टि के लिए लाभार्थियों से दूरभाष के माध्यम से सम्पर्क कर फीडबैक लेने के निर्देश दिए हैं कि क्या वास्तव में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके लिए संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ मिल पा रहा है। मुख्य सचिव ने शासकीय बाल देखरेख गृहों, सम्प्रेक्षण गृहों, गैर शासकीय बाल देखरेख संस्थाओं, खुला आश्रय गृह में रहने वाले बच्चों के स्थायी डिजिटल प्रोफाइल बनाने के निर्देश दिए हैं ताकि इन संस्थाओं से जाने के बाद शिक्षा और रोजगार में आत्मनिर्भर होने तक उनकी स्थिति पर निरन्तर निगरानी रखी जा सके। मुख्य सचिव ने महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग को स्टेट रिसोर्स सेन्टर स्थापित करने के लिए एक सप्ताह की डेडलाइन दी है। मुख्य सचिव ने राज्य में ड्रॉप आउट किशोरियों की जानकारी तथा उन्हें पुनः शिक्षा से जोड़ने के डेटा को ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने राज्यभर में स्थापित 14 वन स्टॉप सेन्टर में अभी तक कितनी गर्भवती महिलाओं को प्रतीक्षालाय की सुविधा दी गई है, इसकी रिपोर्ट भी जल्द से जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की राज्य स्तरीय मूल्यांकन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में 13 किशोर न्याय बोर्ड एवं 13 बाल देखरेख संस्थाओं के स्थान पर ऑनलाइन सुनवाई हेतु वीडियों कान्फ्रेसिंग सुविधा स्थापना के लिए महिला विकास एवं बाल विकास विभाग की प्रंशसा की। बैठक में मुख्य सचिव ने मिशन, वात्सल्य, मिशन शक्ति तथा मिशन आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 योजनाओं की समीक्षा करते हुए इनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समयबद्धता एवं गम्भीरता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में सचिव चन्द्रेश यादव सहित महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास व शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।