उत्तराखंडः फिर दिखी पीएम मोदी और सीएम धामी की जुगलबंदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड और यहां के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विशेष लगाव किसी से छिपा नहीं है। अक्सर जब दोनों मिलते हैं तो उनकी जुगलबंदी के खूब चर्चे होते हैं। आज भी रुद्रपुर की रैली के दौरान पीएम मोदी, सीएम धामी के साथ गुफ्तगू में मशगूल नजर आए।

बात माना गांव में संबोधन की हो या दिल्ली में हुई भेंटवार्ताओं की। पीएम मोदी और सीएम धामी जब-जब मिलते हैं तब-तब दोनों की जुगलबंदी खूब दिखती है। ’माणा गांव में जब सीएम धामी ने माणा को अंतिम के बजाए पहला गांव कहा तो पीएम धामी ने उनकी बात पर न केवल मंच से मुहर लगाई बल्कि इसके बाद से माणा गांव को पूरी दुनिया अब देश के प्रथम गांव के तौर पर जाना जाने लगा है।’

यही नहीं सीएम धामी जब भी राज्य के विषयों पर पीएम मोदी से मुलाकात को जाते हैं तो न केवल लंबे समय तक उनके साथ चर्चा करते हैं बल्कि राज्य हित में उन तमाम योजनाओं को भी स्वीकृति मिलती है जो सालों से अटकी रही या राज्य के लिए बहुत जरूरी है। मसलन, देहरादून का सॉंग व कुमाऊँ में जमरानी बांध दो ऐसे मुद्दे रहे जिन पर मुहर पीएम मोदी की हामी के बाद ही लगी।

रुद्रपुर में जिस तरह की जुगलबंदी आज दिखी कुछ वही ट्यूनिंग तब भी दिखी थी जब पीएम आदि कैलाश आये। यहां आने के बाद आदि कैलाश वर्ल्ड वाइड फेमस हो गया और आज इन क्षेत्रों के लिए सीएम धामी की दूरदर्शी सोच के साथ उड़ान योजना के तहत पर्यटकों के लिए हेली सेवाएं भी प्रारंभ हो गयी हैं। आज रुद्रपुर की रैली में भी दोनों काफी देर तक चर्चा करते दिखे, जिसकी तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ में भाजपा प्रत्याशी टम्टा के लिए मांगे वोट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जी.आई.सी. खेल मैदान, नाचनी, पिथौरागढ़ में अल्मोड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्री अजय टम्टा के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए संपूर्ण देश में लहर दौड़ रही है। उन्होंने कहा अल्मोड़ा लोकसभा के अंदर आने वाली 14 विधानसभाओं में बढ़ चढ़कर अजय टम्टा जी के पक्ष में वोट देना हैं और प्रधानमंत्री जी को बड़ी बहुमत से जीताना है। उन्होंने कहा कि नाचनी एवं डीडीहाट क्षेत्र से हर वोट प्रधानमंत्री मोदी जी को जाएगा, और भारत के विकास में अपनी भूमिका निभाएगा। जनता जनार्दन के आशीर्वाद से हर कोई प्रधानमंत्री जी को वोट देने जा रहा है। उन्होंने कहा जब भी आप लोगों के बीच आता हूं तो मुझे घर एवं परिवारजनों का अनुभव होता है। उन्होंने कहा नाचनी क्षेत्र के बड़ों बुजुर्गों महिलाओं बच्चों द्वारा किए गए स्वागत से अभिभूत हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा लोक सभा क्षेत्र का विकास निरंतर जारी है। कपकोट एवं नाचनी को जोड़ने वाले रामगंगा के ऊपर 110 मीटर पुल के निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई है। बेरीनाग से पिथौरागढ़ को जोड़ने वाला पुल बनाए जाने का कार्य जारी है। हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ की हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है। पिथौरागढ़ से सीधे देहरादून अब प्लेन से जा सकते हैं। जल्द ही पिथौरागढ़ से दिल्ली की भी प्लेन सेवा शुरू होने वाली है। पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य। विभिन्न क्षेत्रों पर मोबाइल टावर लगाए जा रहे हैं। मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत यहां के मंदिरों का पुनर्निर्माण कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत दुनिया के शिखर पर पहुंचा है। दुनिया में भारत का मान सम्मान शक्ति स्वाभिमान बढा है। उन्हीं के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प पूर्ण हो रहा है। भारत टेक्नोलॉजी मेडिकल साइंस इनोवेशन और इफ्रास्ट्रक्चर का हब बनते जा रहा है। भारत गंगा, यमुना, चार धामों, आदि कैलाश, जागेश्वर, देवी देवताओं, जल, जंगल, जमीन, पर्वत का देश है। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री जी ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से देश में गरीबों को घर देने का काम किया है। गांव गांव में शौचालय का निर्माण हुआ है। हर घर बिजली पानी पहुंचाने का कार्य जारी है। कोरोना काल के बाद गरीब परिवारों को फ्री में राशन दिया एवं वैक्सीन लगाई गई। किसानों के खातों में हर साल ₹6000 डीबीटी के माध्यम से आ रहे हैं। अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत 5 लाख तक फ्री में इलाज की गारंटी देशवासियों को दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गांव गांव घर-घर गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री देश के हर गरीब का ख्याल रख रहे हैं। देशवासियों के जीवन को सुधारने का काम जारी है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में ब्।। लागू हुआ है। कश्मीर के धारा-370 का अंत हुआ है। मुस्लिम बहनों को उनका हक दिलाते हुए तीन तलाक जैसी कुप्रथा ख़त्म हुई है। अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण का सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने कई चुनौतियों का सामना करते हुए कड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने बताया चुनाव से पहले किए गए वादे अनुसार समान नागरिक सहित विधेयक को उत्तराखंड विधानसभा से पास किया है। नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। जिसे पूर्ण रूप से पारदर्शी एवं सुरक्षित परीक्षा करवाई जा रही है। राज्य में नकल का खेल खत्म हो गया है।सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। राज्य में दंगे न हो इसके लिए दंगारोधी कानून लागू किया गया है। धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है। साथ ही महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। वृद्धा पेंशन योजना, होम स्टे योजना के साथ ही अनेको योजनाओं पर काम जारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिक आरक्षण दिया जा रहा है। बच्चे के जन्म पर महालक्ष्मी किट देकर शिशु और माता का बेहतर स्वास्थ्य एवं भविष्य सुनिश्चित किया जा रहा है। राज्य में लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाया जा रहा है। प्रदेश में गरीब परिवारों को साल में निःशुल्क 3 सिलेंडर रिफिल करवाएं जा रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में मोदी जी ने उत्तराखंड को विकसित और अग्रणी राज्य बनाने के लिए हर संभव सहयोग किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 वर्ष पहले कांग्रेस के राज में देश में बस घोटालों और भ्रष्टाचार का काम होता था। कांग्रेस के राज में परिवारवाद, भ्रष्टाचार और लूट-खसोट होते रही। कांग्रेस के लोग देश की प्रतिष्ठा को घटाने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने महिला विरोधी सोच को प्रदर्शित करते हुए उत्तराखंड में किसी भी महिला प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया है। कांग्रेस के पापों का कोई अंत नहीं है इन्होंने राम भक्तों का मजाक उड़ाया। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकराया है। रामभक्तों पर गोली चलाने वाली पार्टी को समर्थन दिया। उन्होंने कहा आगामी चुनाव में ऐसी कांग्रेस पार्टी का किसी भी बूथ में खाता भी नहीं खुलना चाहिए।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा, विधायक बिशन सिंह चुफाल, विधायक सुरेश गढ़िया, धन सिंह धामी, वीरेंद्र वल्दिया एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

सीएम की जनसभा में उमड़ें सैंकड़ों लोग, दिया भाजपा को समर्थन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रा.ई.का. मैदान लम्बगाँव, टिहरी में टिहरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के समर्थन में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह सेम मुखेम नागराजा, कोटेश्वर महादेव, देवी देवताओं की पावन धरती है। यह प्रताप नगर प्राचीन विरासत और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा आगामी 19 अप्रैल को लोकसभा की पांचो सीट के लिए राज्य में मतदान होने हैं। उन्होंने कहा आगामी लोकसभा चुनाव में जनता के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पुनः प्रधानमंत्री बनाना है, जिसके लिए इस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह जी के पक्ष में बढ़ चढ़कर वोट करना होगा। माला राज्यलक्ष्मी शाह जी ने विकास के अनेक कार्यों को आगे बढ़ाया है। टिहरी क्षेत्र में जनसेविका की भावना से निरंतर कार्य किया है। उन्होंने कहा जनता का एक वोट बीते 10 सालों में देश में बड़े परिवर्तन लाया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की तकदीर बदली है। दुनिया में देश का मान सम्मान स्वाभिमान बड़ा है। दुनिया में भारतवासी का सर गर्व से ऊंचा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोरोना काल के दौरान है एक देशवासी का अभिभावक के तौर पर ख्याल रखा। कोरोना के बाद फ्री में वैक्सीन लगाई गई। गरीबों को मुफ्त में राशन देने का काम किया गया है। 2014 के बाद अब तक 14 नए एम्स की आधारशिला रखी गई है। 74 नए हवाई अड्डों का विकास कार्य हुआ है। रेलवे स्टेशन का विकास कार्य जारी है। वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर हुए हैं। 12 करोड़ से ज्यादा घरों तक नल से जल पहुंचा है। देश के 50 करोड़ लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया है। 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज मिल रहा है। विभिन्न योजनाओं के तहत गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हजारों करोड़ रुपए की सहायता दी गई है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में सीएए लागू हुआ है। कश्मीर के धारा-370 का अंत हुआ है। जिससे कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बन गया है। तीन तलाक जैसी कुप्रथा ख़त्म हुई है। देवभूमी में हर कोई राष्ट्रीय भक्त के साथ राम भक्त भी है। आज अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण का सपना साकार हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नरेंद्रनगर में जी20 की 2 बैठकों का अयोजन किया गया। भारत निरंतर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। स्वदेश में ही आधुनिक हथियार तैयार किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सैनिकों की लंबी मांग वन रैंक वन पेंशन को पूरा किया गया है। उन्हीं के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य भी निरंतर आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। विधानसभा चुनाव 2022 से पहले किए गए वादे अनुसार समान नागरिक सहित विधेयक को उत्तराखंड विधानसभा से पास किया है। नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। जिसे पूर्ण रूप से पारदर्शी एवं सुरक्षित परीक्षा करवाई जा रही है। मेहनत करने वाले युवाओं को उनका असली हक मिल रहा है। राज्य में नकल का खेल खत्म हो गया है। बड़े-बड़े नकल माफियाओं को जेल में डाला गया है। सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा इसके साथ ही राज्य में दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है। साथ ही महिलाओं को 30 क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान 3.5 लाख करोड़ से अधिक के एमओयू साइन किए गए। उसमे से 81 हज़ार करोड़ निवेश की ग्राउंडिंग हो रही है। इससे राज्य में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। हमारा लक्ष्य है कि सभी के सहयोग से आने वाले 10 सालों में जीएसडीपी को दोगुना करेंगे। टिहरी लोकसभा में विकास तेजी से आगे बढ़ रहा है। टिहरी झील के सौंदर्यकरण पर मास्टर प्लान आगे बढ़ाया जा रहा है। टिहरी झील को पर्यटन डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। लगभग 3400 करोड़ की लागत से टिहरी बांध के चारों ओर रिंग रोड एवं मूलभूत सुविधाओं को विकसित किए जाने का काम गतिमान है। इसके 173 गांव को सीधा लाभ मिलेगा। टिहरी बांध प्रभावित 415 परिवारों के विस्तापन का कार्य किया गया है। पॉलिटेक्निक भवन का निर्माणकार्य शुरु किया गया है। नागराजा मंदिर में लगने वाले वार्षिक मेले को राजकीय मेल घोषित किया गया है। रोड, रेल, एयर कनेक्टिविटी पर प्राथमिकता से कार्य हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कमजोर नेतृत्व, बिना रोडमैप की भ्रष्टाचारी और घोटालेबाजों की कांग्रेस ने हमेशा काले कारनामे किए हैं। 2014 से पहले हर दिन कोई ना कोई घोटाला सामने आया करता था। आज घोटालेबाजों पर सख्त एक्शन हो रहा है। वर्तमान में देश में भ्रष्टाचारी या जेल में है या फिर बेल में है। कांग्रेस पार्टी को चलाने का काम एक ही परिवार के लोगों ने किया है। देश की जनता की कमाई को लूट कर अपनी तिजोरी भरने का काम किया है। कांग्रेस के राज में दगाइयो, पत्थरबाजों के हौसले बुलंद थे। कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति कर राष्ट्रीय हित को बलि चढ़ाने का काम किया है। इनके लिए देश नहीं अपितु अपना स्वार्थ प्राथमिकता रहा है।उन्होंने कहा कांग्रेस का मतलब परिवारवाद, भ्रष्टाचार, जातिवाद, झूठ, और दूसरो को गुमराह करने से है। आगामी चुनाव में जनता के आशीर्वाद से बची हुई कांग्रेस का भी अंत हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा 19 अप्रैल को पहले मतदान फिर जलपान करना है। भाजपा प्रत्याशी श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह को अधिक से अधिक वोट देकर इस क्षेत्र से ऐतिहासिक जीत दिलवानी है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, पूर्व विधायक विजय सिंह पंवार, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

अजय टम्टा के लिए सीएम ने रानीखेत में की जनसभा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केएमओयू स्टेशन पार्किंग, रानीखेत में अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में आयोजित जनसभा में किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि रानीखेत क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा जी को आपका भरपूर समर्थन मिले। अजय टम्टा को मिले जनता के मतों और समर्थन से मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। अजय टम्टा जी, मुलाकात के दौरान हमेशा विकास और क्षेत्र की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि 19 अप्रैल तक अपने जोश और जुनून को जारी रखते हुए अजय टम्टा जी को भारी मतों से विजयी बनाएं। प्रधानमंत्री जी ने जो 10 वर्षाे तक देश की सेवा में पल पल लगाया है, उन्होने अपने जीवन को भारत मां की सेवा में समर्पित किया है, देश वासियों की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया है, उसका प्रतिफल हमने अपने वोट से उन्हें देना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के अंदर विकास की नई ऊंचाइयों को छूने का काम किया है। सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्तियों के लिए है। आज सीमांत क्षेत्र का विकास हो रहा है। मोदी सरकार का कालखंड गरीबों, महिलाओं, युवाओं के कल्याण को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अंतोदय के सिद्धांत पर विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है, जिसमें प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, समेत अनेक योजनाएं संचालित हैं। ’यह मोदी जी की गारंटी है जो योजना वो शुरू करते हैं, उसका लाभ गरीब को मिलता है। जिसके फल स्वरूप बीते 10 सालों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।’

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा रानीखेत सैनिकों का केंद्र है। कुमाऊं रेजिमेंट का यहां सेंटर है। हमारा उत्तराखंड देवभूमि के साथ वीरभूमि है। हर परिवार से कोई ना कोई सेना में है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कश्मीर से धारा 370 को खत्म किया गया है। हाल ही में सीएए कानून लागू हुआ है। वर्षाे के बाद भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उत्तराखण्ड के अंदर कई ऐतिहासिक कठिन निर्णय लिए गये हैं। पूर्व में किए वादे अनुसार राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित किया है। नकल माफियाओं को जेल भेजकर पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। जिसके लिए नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। इसके साथ ही राज्य में दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है। सरकारी ज़मीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। साथ ही महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है।

’मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे हर कार्यक्रम में 70ः महिलाएं होती है। मेरी माताएं बहनें मुझे अपना आशीर्वाद देने आती हैं।’ डबल इंजन की सरकार निरंतर नई कीर्तिमान हासिल कर रही है। ’यह सब जनता के वोट की ताकत है कि उत्तराखंड देश का अग्रणी राज्य बनने जा रहा है।’
राज्य में अनेक इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के कार्य जारी है। ’अल्मोड़ा लोकसभा में 1 लाख 20 हज़ार घरों में शौचालय निर्माण किया गया है। हल्द्वानी से चंपावत, मुनस्यारी पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू की है।’
कुछ दिनों पूर्व 18 हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया था जिसमें से रानीखेत क्षेत्र की भी कई योजनाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ’कांग्रेस पार्टी ने देश में 60 वर्ष से अधिक वर्ष तक शासन किया है। उन्होंने देश और उत्तराखंड में महज़ भ्रष्टाचार को बढ़ाया है। उन्होंने अपनी हार की ज़िम्मेदारी भी ईवीएम पर डाल दी। इस बार भी हार के बाद ईवीएम के बारे में कहेंगे। इस बार कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे थे।’ उन्होंने कहा कि रानीखेत एवं अल्मोड़ा क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से अजय टम्टा जी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी जीतने वाले हैं। उन्होंने इस वर्ष आगामी लोकसभा चुनाव में नया रिकॉर्ड बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक मतों से विजय बनाकर अजय टम्टा जी को लोकसभा भेजना है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट, विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, शिव सिंह बिष्ट, कुंदन लटवाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गिनाई डबल इंजन सरकार की उपलब्धि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश में कांग्रेस हमेशा भ्रष्टाचार और परिवारवाद के साथ खड़ी रही। लेकिन अब देश में मोदी की गारंटी ने इसका सफाया कर दिया है। आज 10 साल के भीतर देश तरक्की की बुलंदियों पर पहुंच गया है। इस चुनाव में भी देवतुल्य जनता मोदी की गारंटी पर भरोसा कर प्रचंड बहुमतों से देवभूमि से जीत दिलाएगी।

राज्य की पांच लोकसभा सीटों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तबाड़तोड़ प्रचार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को गढ़वाल सीट के थराली और टिहरी की पुरोला विधानसभा में जनसभा को सम्बोधित किया था। आज शनिवार को मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोड़ा सीट पर गंगोलीहाट और रानीखेत विधानसभा में जनसभा और प्रचार कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री कांग्रेस पर जमकर बरसे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपने राज में उत्तराखंड से लेकर देश में सिर्फ भ्रष्टाचार और परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। इसके अलावा चुनाव में अपनी हार का ठीकरा नाकामयाबी पर नहीं बल्कि ईवीएम पर फोड़ा है। यही कारण है कि आज कांग्रेस को चुनाव लड़ने को उम्मीदवार तक नहीं मिल पा रहे हैं। मोदी जी की गारंटी के कारण आज 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आये हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से 370 को समाप्त कर, सीएए को लागू कर, अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण कर जैसे कई ऐतिहासिक कार्य किये हैं। पिछले 10 साल प्रधानमंत्री ने अपना एक एक क्षण देश की सेवा, विकास और गरीबों को दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में उत्तराखंड ने भी यूसीसी कानून, सख्त नकलरोधी कानून, दंगारोधी कानून धर्मांतरण, लैंड जिहाद आदि के खिलाफ बड़े फैसले लेकर देश में नजीर पेश की हैं। इसके अलावा हमारी सरकार ने महिलाओं को नौकरी में 30 फीसद आरक्षण, राज्य आंदोलनकारियों को सम्मान और 10 फीसद आरक्षण जैसे फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि राज्यभर में उनके हर कार्यक्रम में युवाओं के साथ ही मातृशक्ति का उन्हें आशीर्वाद मिल रहा है। यह आशीर्वाद उन्हें 19 अप्रैल को भी मिलेगा और देवभूमि से पांचों सांसद हर विधानसभा, लोकसभा से रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे।

थराली में अनिल बलूनी के समर्थन में वरिष्ठजनों, मातृशक्ति और युवाओं ने की शिरकत


थराली में पौड़ी गढ़वाल से लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में मुख्य बाजार में आयोजित रोड शो में वरिष्ठजनों, मातृशक्ति और युवा साथियों द्वारा मिले प्रेम एवं आशीर्वाद से अभिभूत हूं।’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं का उत्साह एवं आमजन से मिल रहा समर्थन इस बात का प्रमाण है कि विकास का जो अभियान भाजपा की सरकार में शुरु होता है, वह धरातल पर उतरता भी है।

उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता इस बार प्रचंड बहुमत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है और परिवारवादी, भ्रष्टाचारी एवं राष्ट्रविरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने हेतु तत्पर भी है।

सुरक्षा सुविधाओं के तहत उत्तरखंड को यूपी से मिलेंगे नौ हजार होमगार्ड्स

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज वर्चुअल माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा निर्वाचन के सन्दर्भ में आयोजित 9 राज्यों की Inter State Border Coordination Meeting में प्रतिभाग किया। बैठक में सुरक्षा सुविधाओं के दृष्टिगत उत्तराखण्ड राज्य को उत्तर प्रदेश से 9000 होम गार्ड्स उपलब्ध करवाने पर सहमति बनी। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस, वन तथा खनन विभाग की सयुंक्त टीमों द्वारा निगरानी हेतु निर्देश जारी किये गए। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश से उत्तराखण्ड की सीमा से लगते सिरमौर तथा शिमला जिलों में एफएसटी तथा एसएसटी को सक्रिय करने का अनुरोध किया गया।

बैठक में वर्चुअल माध्यम से झारखण्ड, बिहार, दिल्ली, मध्यप्रदेश, छतीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा के मुख्य सचिवों के साथ ही पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा0 बी वी आर सी पुरूषोत्तम उपस्थित थे।

लोकसभा चुनावः 30 मार्च तक ले सकते हैं नाम वापस

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि राज्य में लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए जांच के बाद जो नामांकन वैध पाये गये हैं, उनमें टिहरी लोक सभा सीट में 11, गढ़वाल लोकसभा सीट में 13, अल्मोड़ा लोकसभा सीट में 08, नैनीताल लोकसभा सीट में 10 और हरिद्वार लोकसभा सीट में 14 नामांकन शामिल हैं। हरिद्वार लोक सभा क्षेत्र में तकनीकि कारणों से 07 नामांकन पत्र खारिज किये गये हैं। वैध पाये गये नामांकन में यदि कोई प्रत्याशी नाम वापस लेना चाहते हैं, तो 30 मार्च 2024 तक 03 बजे तक नाम वापसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। सर्विस वोटर के लिए राज्य में जो आवेदन प्राप्त हुए थे, उनके निर्वाचक नामावलियां तैयार हो गई हैं, इसके आधार पर 93187 सर्विस वोटर दर्ज हुए हैं, जिनमें 90 हजार 554 पुरूष एवं 2633 महिला सर्विस वोटर दर्ज किये गये हैं।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जम्मू और कश्मीर के माइग्रेंट वोटर्स भी अपना पोस्टल बैलट के लिए फॉर्म जमा कर सकते हैं। उसका प्रारूप फॉर्म 12ब होगा। यदि वे फिजिकली वोट के लिए अनुरोध करते हैं, तो उनके लिए फॉर्म ड होगा। यह जानकारी माइग्रेंट वोटर्स को उनके चुनाव पंजीकरण अधिकारी (ई.आर.ओ.) के माध्यम से उपलब्ध करा दी गई है। ये व्यक्ति अपने आवेदन पत्र जहां पर वे अभी निवास कर रहे हैं, वहां पर यह कार्यवाही करनी है। इन परिवारों एवं व्यक्तियों से जो अपना फॉर्म 12ब और फॉर्म ड जमा करना चाहते हैं, सबंधित ई.आर.ओ. कार्यालय में जाकर तीन डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे। पहला डॉक्यूमेंट फॉर्म ड या फॉर्म 12ब में से कोई एक। दूसरा जहां पर वर्तमान में निवास कर रहे हैं, वहां का रेजीडेंस प्रूफ और तीसरा रिलीफ कमिश्नर से प्राप्त माइग्रेशन सर्टिफिकेट या अन्य कोई अभिलेख। इन अभिलेखों को जमा करने के उपरान्त राज्य के ई.आर.ओ इन आवेदन पत्रों को ऑनलाईन मोड से संबंधित ई.आर.ओ को भेजेंगे, जो जम्मू और कश्मीर राज्य में होंगे। यह सुविधा केवल तीन लोकसभा क्षेत्रों श्रीनगर, अनन्तनाग और बारामुला के लिए उपलब्ध होंगे।

भाजपा नेता जुगरान ने कहा, मुंबईवासी है गोदियाल, कर रहे भ्रामक प्रचार

भाजपा ने रेबासी मुद्दे पर फैलाए जा रहे भ्रम पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी गोदियाल को मुंबईवासी ठहराया है। पार्टी नेता एवं पूर्व दायित्वधारी रविंद्र जुगरान ने उनके द्वारा नामांकन में दी गई जानकारी का हवाला देते हुए कहा, व्यवसाय, घर, शिक्षा, गाड़ी एवं परिवार समेत लगभग सभी जानकारियां उनके बाहरी होने का सबूत देती है और वे दूसरों पर झूठा आरोप लगा रहे हैं। 2003 में देवभूमि आने वाले मुद्दाविहीन और विचारहीन कांग्रेस उम्मीदवार, अब दूसरों को रैबासी, प्रवासी का प्रमाणपत्र बांट रहे हैं।

प्रदेश मीडिया सेंटर में हुई पत्रकार वार्ता में जुगरान कांग्रेस के पौड़ी प्रत्याशी गणेश गोदियाल पर नामांकन के दौरान दिए हलफनामा के आधार पर बाहरी होने का कटाक्ष किया है। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा, उनके द्वारा एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से भाजपा प्रत्याशी को लेकर झूठे एवं अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं। जबकि स्वयं गोदियाल के चुनाव आयोग को दिए गए दस्तावेज बताते हैं कि उनकी तमाम संपत्ति महाराष्ट्र में है जिनके किराया एवं अन्य आय से उनका जीवन यापन होता है, इसी तरह उनका व्यापार महाराष्ट्र में है, उनकी शिक्षा महाराष्ट्र के पुणे में हुई, उनके पास जो गाड़ियां हैं वह भी मुंबई की ही है और उनका परिवार भी वहीं रहता है। इसके अतिरिक्त जो भी इनकम टैक्स या अन्य नोटिस उन्हें मिले हैं वे सभी महाराष्ट्र में चल रहे उनके उद्योगों से संबंधित हैं। उन्होंने मीडिया के सम्मुख आयोग को दिए दस्तावेजों को प्रस्तुत करते हुए कहा, मुंबई में पले बड़े, मुंबई में व्यवसाय करके आगे बढ़े, मुंबई में आज भी अपना जीवनयापन चला रहे इस व्यक्ति को रेबासी या प्रवासी शब्द से चिढ़ क्यों है। उनका यह भेदभाव आधारित दुष्राचार दिल्ली एवं अन्य स्थानों पर रह रहे प्रवासियों का भी सरासर अपमान है।

उन्होंने तंज किया कि जिनका राज्य निर्माण से पहले तक उत्तराखंड से कोई लेना-देना नहीं था और उस समय ठीक चुनाव के समय वे यहां आए थे। हैरानी है कि वही मुंबईवासी अब यहां आने के बाद औरों को निवासी, प्रवासी होने का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उनके प्रत्याशी मुद्दाविहीन, विचारहीन हैं, साथ ही विकास के मुद्दे पर जनता के बीच जाने का उनमें नैतिक साहस नहीं है। यही वजह है कि शीशे के घर में रहने के बावजूद भी वह दूसरों के घरों पर बाहर से पत्थर फेंकने को आमादा हैं। लेकिन गढ़वाल की महान और स्वाभिमानी जनता जानती है कि कौन उनके सुख दुख में साथ रहता है, कौन उनके स्वाभिमान की चिंता करता है, कौन उनके क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम करता आ रहा है, कौन उनकी आवाज बनकर संसद में उनके मुद्दों की बुलंद पैरवी कर सकता है ?

पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, राजीव तलवार प्रदेश प्रवक्ता सुनीता विद्यार्थी, हनी पाठक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

आप भी बनिए लोकतंत्र के महापर्व में भागीदार

पूरा भारत इस समय विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के चुनाव महापर्व को मना रहा है। उत्तराखंड में भी चुनाव का महापर्व बड़े जोर शोर से मनाया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम के निर्देश पर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
इसी के अंतर्गत आप भी हमारे साथ जुड़कर इस लोकतंत्र के महापर्व पर्व में अपनी भागीदारी निभा सकते है।
इसके अंतर्गत आमजन को रील्स के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करना है। मतदान जागरूकता पर रील्स बना कर हमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड के इंस्टाग्राम एकाउंट https://www.instagram.com/uttarakhandceo पर टैग करें और हर दिन आकर्षक इनाम जीतें। रोजाना पहले विजेता को ₹ 1000 और दूसरे विजेता को ₹ 500 का नकद इनाम दिया जाएगा। यह रील कंपीटेशन शुक्रवार 29 मार्च से 7 अप्रैल तक चलेगा। वीडियो को एक विशेष प्राधिकार प्राप्त समिति द्वारा प्रतिदिन रिव्यू कर प्रथम तीन नामों की घोषणा की जाएगी।

– इंस्टाग्राम में रील्स कान्टेस्ट के लिए नियम व शर्तें –
– रील कान्टेस्ट में मतदान जनजागरुकता संबंधी कंटेंट को ही स्वीकार किया जाएगा।
– कंटेंट क्रिएटर अपने एकाउंट से उक्त विडियो रौल को अपडेट करेगा। जिसमें ceouttarakhand को टैग करना होगा।

– इन बातों का रखा जाएगा विशेष ख्याल-

. वीडियो में धार्मिक, जातिगत, लिंग आधारित विशेष शब्दों का प्रयोग न हो।

. वीडियो थीम किसी भी राजनैतिक दल या प्रत्याशी से जुड़ी न हो।

. वीडियो की अधिकतम सीमा 40 से 50 सेकेंड से अधिक न हो।

. वीडियो प्रतिदिन 1 बजे से पहले भेज दिया जाए।

. दोपहर 1 बजे के बाद उक्त वीडियो को अगले दिन की सूची में शामिल किया जाएगा।

– क्रेडिट स्कोर निम्न प्रकार से होगा –

– वीडियो क्वालिटी के लिए 20 प्रतिशत
– कंटेंट क्वालिटी के लिए 20 प्रतिशत
– नरेटिव (रीजनल लेंग्वेज) के 20 प्रतिशत
– इनफॉर्मेटिव -(ईसीआई एप आदि) के लिए 20 प्रतिशत
– वीडियो आउटरीच के लिए 20 प्रतिशत