स्वच्छता ही सेवा है, गन्दगी जानलेवा हैः मेयर अनिता ममगाई

स्वच्छता सर्वेक्षण में शानदार प्रदर्शन करने के लिए नगर निगम का महास्वच्छता अभियान जारी है। मौनी अमावस्या का पर्व निपटने के पश्चात नगर निगम ने दून तिराहे से लेकर चन्द्रभागा पुल तक सफाई अभियान चलाया।

आज मेयर अनिता ममगाईं की अगुवाई में निगम की तमाम स्वच्छता टीम अभियान में उतरी और स्वच्छता अभियान चलाया। समाजिक संस्थाओं के बाद आज शहर के संत समाज ने स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर पंडित रवि शास्त्री के नेतृत्व में निगम प्रशासन को अपना सहयोग देते हुए न सिर्फ अभियान मे सहयोग किया बल्कि लोगों से भी निगम की स्वच्छता मुहिम में सहयोग की अपील की।

तीर्थ नगरी में स्वच्छता अभियान को लेकर नगर निगम का मिशन जारी है। महाकुंभ के दौरान सफाई व्यवस्था चाकचैबंद रहे ,साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण में भी अव्वल आने का सपना साकार हो सके इसको लेकर निगम प्रशासन संजीदा कोशिशों में जुटा हुआ है।मौनी अमावस्या पर्व निपटने के बाद नगर निगम प्रशासन ने ऋषिकेश -बद्रीनाथ मार्ग पर दून तिराहे से चन्द्रभागा पुल तक महासभा सफाई अभियान चलाया। जिसके तहत जगह-जगह बिखरे पड़े कूड़े-करकट को एकत्रित कर उनका निस्तारण कराया गया। मेयर अनिता ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन रैंकिंग दिलाने और शहर को स्वच्छ रखने के लिए निगम प्रशासन लगातार जुटा हुआ है। शहर की कॉलोनियां और सड़को को साफ रखने की मुहिम जारी है।प्रचार प्रसार के माध्यम से भी इस दिशा में हर मुमकिन प्रयास किए जा रहे हैं। शहर की विभिन्न संस्थाओं से मिल रहे सहयोग के चलते जनता में भी जागरूकता आई है।

अभियान मेें स्वामी महामंडलेश्वर दयाराम दास, महामंडलेश्वर स्वामी शंकर तिलक, मंडलेश्वर उपेंद्र गिरी महाराज, चंद्रवीर पोखरियाल, दिनेश डबराल, स्वतंत्रता चैतन्य, गौरी चैतन्य, आरती चैतन्य, संकरी चैतन्य, शिवा साधक, उमाया साधिका, विनोद शर्मा, नरेश अग्रवाल, नवल कपूर, अमित गोयल, भारत भूषण, चेतन शर्मा, संदीप शास्त्री, हितेंद्र पंवार, डीपी रतूड़ी, देव पाल, रवि चैहान, पवन शर्मा, पंकज शर्मा, राजीव खुराना, हैप्पी सेमवाल, रोमा सहगल, अनिता रैना, रमेश अरोड़ा, अमरीक सिंह, राजपाल ठाकुर, देवदत्त शर्मा, अजय कालरा, मदन कोठारी, राजीव गुप्ता, यशवंत रावत, प्रकान्त कुमार, अक्षय खैरवाल, विपिन कुकरेती, किरण त्यागी, सुनील उनियाल, गौरव केथोला, रणवीर सिंह, शैलेन्द्र रस्तोगी, कुलदीप टंडन, राजेश गौत्तम, रूपेश गुप्ता, अभिषेक मल्होत्रा, धीरेंद्र सेमवाल, अभिषेक मल्होत्रा, नरेश खेरवाल, महेंद्र आदि शामिल रहे।

महाकुंभ के दौरान आपात स्थिति के लिए एम्स ऋषिकेश का ट्राॅमा सेंटर रिजर्व

कुंभ मेले में श्रद्धालुओं को मेडिकल सुविधा प्रदान करने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश पूरी तरह से तैयार है। संस्थान की ओर से चिकित्सकों की टीम भी हरिद्वार में तैनात की जाएगी। इसके अलावा आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्स के ट्राॅमा सेंटर को आरक्षित रखा गया है। जिसमें श्रद्धालुओं के उपचार के लिए ट्राॅमा सेंटर में 24 घंटे मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

निदेशक प्रो. रवि कांत की देखरेख में महाकुंभ में स्नान पर्वों पर श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संस्थान की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। आगामी 27 फरवरी को माघ पूर्णिमा और उसके बाद के प्रमुख स्नान पर्वों पर हरिद्वार कुंभ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। लिहाजा इसके मद्देनजर एम्स ऋषिकेश अस्पताल प्रशासन ने संपूर्ण कुंभमेला अवधि तक हरिद्वार में ही चिकित्सकों की टीम तैनात करने का निर्णय लिया है। जिसके लिए संस्थान के चि​कित्सकीय दल हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप में बनाए जा रहे मेला अस्पताल में तैनात रहेंगे।
मेलाकाल में किसी प्रकार की अप्रिय घटना, भगदड़ व श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य संबंधी अन्य आपात स्थितियों के दौरान चिकित्सकीय दल द्वारा मौके पर ही पेशेंट का प्राथमिक उपचार कर ग्रीन काॅरीडोर के माध्यम से उन्हें अविलंब एम्स ऋषिकेश के ट्राॅमा सेंटर भेजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि कुंभ मेले में देश-दुनिया से शिरकत करने वाले श्रद्धालुओं को वर्ल्डक्लास स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए एम्स ऋषिकेश पूरी तरह से राज्य सरकार का सहयोग करेगा। मेले के दृष्टिगत की गई तमाम तैयारियों के बाबत संस्थान के डीन हॉस्पिटल अफेयर्स प्रोफेसर यूबी मिश्रा ने बताया कि कुंभ मेले के मद्देनजर एम्स के ट्राॅमा सेंटर में 12 बेड का आईसीयू तैयार किया गया है। साथ ही किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए ट्राॅमा सेंटर में एक डिजास्टर वार्ड भी बनाया गया है। इस वार्ड में कुंभ मेले के श्रद्धालुओं के उपचार केलिए 22 बेड रिजर्व रखे गए हैं।

उन्होंने बताया कि यदि आवश्यकता पड़ी तो ट्राॅमा सेंटर में बनाए गए डिजास्टर वार्ड के अलावा ट्राॅमा सेंटर के अतिरिक्त आईसीयू को भी उपयोग में लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुंभ के लिए विशेषतौर से चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की कई टीमें गठित की जा चुकी हैं। जो कि कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए हर समय हरिद्वार मेलाक्षेत्र में उपलब्ध रहेंगी।

गुमानीवाला में मोबाइल की दुकान में 12 फोन लेकर चोर रफू चक्कर

नगर में तमाम सीसीटीवी और पुलिस की गश्त के बावजूद आपराधिक प्रवृति के लोगों में पुलिस का खौफ देखने को नहीं मिल रहा। यही कारण है कि गुमानीवाला में पिछले एक हफ्तें में तीन से अधिक चोरी की घटनाएं घट चुकी है। बीते रोज भी एक मोबाइल की शाॅप को चोरों ने निशाना बनाया और 12 मोबाइल फोन लेकर रफू चक्कर हो गए।

दरअसल, गली नंबर तीन, अमितग्राम निवासी महेश उनियाल पुत्र दिनेश उनियाल की इसी क्षेत्र में मोबाइल की दुकान है। बीती रात्रि करीब दो बजे पुलिस की गश्त के दौरान दुकान के शटर के टूटे ताले पर पड़ी तो उन्होंने महेश उनियाल को फोन किया। सूचना पाकर पुलिस की मौजूदगी में ही महेश उनियाल ने अपनी दुकान का शटर खोला तो भीतर कांच का दरवाजा टूटा मिला। साथ ही 12 फोन भी कम मिले। दुकान मालिक के अनुसार सभी गायब फोन कीपैड के है।

वहीं, क्षेत्रीय पार्षद विपिन पंत ने बताया कि गुमानीवाला में इन दिनों चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। बताया कि दो दिन पूर्व डीजे संचालक के स्पीकर और लैपटाॅप चोरी कर लिए गए थे। वहीं, क्षेत्र के ही एक ओम मेडिकल स्टोर में भी चोरी का असफल प्रयास किया गया। कहा कि क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोग सहमे हुए हैं। वह जल्द मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी से मुलाकात करेंगे।

कुंभ महापर्व में स्नान करेगी बाबा महाकाल की पालकी

हरिद्वार में होने जा रहे कुम्भ महापर्व 2021 में उज्जैन से 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा महाकाल की दिव्य पालकी भी शामिल होगी।

यह जानकारी देते हुए श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतिय शोभायात्रा समिति प्रवक्ता डॉ. धीरेंद्र रांगड़ ने बताया कि देवडोली समिति के तत्वावधान में तथा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय उत्तराखंड सरकार के सहयोग तथा सहभागिता से आयोजित होने वाले भव्य एवं दिव्य कुम्भ स्नान एवं शोभायात्रा में राजाधिराज बाबा महाकाल की दिव्य रजत पालकी प्रथम बार शामिल होने जा रही है।

रमेश चंद्र शर्मा एवं विश्वजीत सिंह राठौर के नेतृत्व में पुजारी सहित 15 सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल 24 अप्रैल को हरिद्वार पहुँचेगा।

चैत्र शुक्ल त्रयोदशी सर्वार्थ अमृत सिद्धयोग रविवार 25 अप्रैल 2021 को दक्ष प्रजापति कनखल से हर की पैड़ी तक समस्त डोलियों के साथ सेमनागराजा भगवान श्रीकृष्ण जी तथा परम् वैकुण्ठ धाम श्री बद्रीनाथ जी के ध्वज के नेतृत्व में पर्वतीय क्षेत्र के पारम्परिक वाद्य यंत्र, ढोल-दमाऊ, रणसिंहा आदि के साथ भव्य शोभायात्रा निकलेगी। समिति के परमाध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी के संयोजन में शोभायात्रा ब्रह्मकुंड में स्नानोपरांत पंतदीप के पंडाल में एकत्र होगी। जहां बाबा महाकाल के मनमहेश स्वरूप का दिव्य दर्शन व पूजन सन्त महात्माओं, श्रद्धालुओं एवं प्रशासन द्वारा किया जायेगा।

ऋषिकेशः शार्ट फिल्म ‘टेंपरेरी प्यार’ यू ट्यूब पर हुई रिलीज

गोविंदा शाह द्वारा निर्देशित शार्ट फिल्म टेंपरेरी प्यार यू ट्यब में रिलीज कर दी गई है। इस फिल्म में ज्यादातर कलाकार स्थानीय हैं।आज के यूथ की प्यार के प्रति सोच को लेकर कहानी गढी गई है जिससे देवभूमि की बेहद खूबसूरत लोकेशन पर फिल्माया गया है।

वैलेंटाइन वीक के मौके पर आई शार्ट फिल्म को जबरदस्त प्रराम्भिक रिसपांस मिलना तय है। कयास लगाए जा रहे हैं शार्ट फिल्म को लोग यू ट्यब पर काफी पसंद करेंगे। समाजसेवी डॉ राजे सिंह नेगी ने शॉर्ट फिल्म टेंपरेरी प्यार का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा की क्षेत्र के युवाओं द्वारा इस प्रकार की क्रीऐटिविटी करना तारीफ के काबिल है। शार्ट फिल्म के निर्देशक गोविन्दा शाह ने बताया की उनके द्वारा बनायी शार्ट फिल्म दोस्ती, स्टडी और कालेज के माहौल की स्टोरी है, जिससे समाज के लिए एक बेहतरीन संदेश दिया गया है।

इस शार्ट फिल्म को उनकी टीम के नीरज राणा और विनोद भारद्वाज ने शूट किया है। बता दें कि इससे पहले गोविन्दा शाह द्वारा जिन्दगी दी पौड़ी बनायी गयी थी जिसको अब तक ढेड लाख से ज्यादा लोग देख चुके है। टेंपरेरी प्यार शार्ट फिल्म आगामी 14 फरवरी को गोविंदा शाह के यू टयूब चेनल पर देखने को मिलेगी। इस अवसर पर रजत कालरा, प्रियांशु सक्सैना, अनुराज पाॅल, विक्की, अंकित कुमार, आशीष असवाल आदि मोजूद रहे।

सीएम ने किया करोड़ो की लागत की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को करोड़ों लागत की विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने 2.37 करोड़ लागत के बीरपुर पुल का लोकार्पण करने के साथ ही कुल 31 करोड़ लागत की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने जिन अन्य योजनाओं का शिलान्यास किया।

उनमें 4.13 करोड़ की लागत से गढी कैंट में ओवरहैड टैंक, राइजिंग मैन एवं सप्लाई लाईन योजना, 4.16 करोड़ से मसूरी के गाड़ीखाना में टै्रचिंग ग्राउंड का सौन्दर्यीकरण कार्य, 1.44 करोड़ से वार्ड 12 किशन नगर के सिरमौर मार्ग स्थित लोकायुक्त गली में नलकूप निर्माण, 92.03 लाख की लागत से न्यू मिठ्ठी बेहड़ी में नलकूप निर्माण, 1.07 करोड़ से मसूरी में मुस्लिम कब्रिस्तान की चाहरदीवारी निर्माण, 19.36 लाख से गढ़ी कैंट के हवाघर डाकरा लिंक मार्ग पर स्थित कैण्टोमेंट पार्क का सौन्दर्यीकरण कार्य, 5 करोड़ से देहरादून किमाड़ी कम्पनी गार्डन मोटर मार्ग में सतह सुधार एवं सड़क सुरक्षा कार्य, 4.54 करोड़ से राजपुर से कुठालगेट, हाथीबड़कला से मालसी, पुरुकुल से मालसी, झड़ीपानी से बार्लोगंज मोटर मार्ग में सतह सुधार एवं सड़क सुरक्षा कार्य, 4.71 करोड़ से दिलाराम चैक से कुठालगेट तक सतह सुधार कार्य, 86.91 लाख से गढ़ी कैंट से नींबूवाला, आईएचएम तथा धोरण आईटी पार्क मोटर मार्ग में सतह सुधार का कार्य शामिल है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शहीद दुर्गामल्ल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के लिये अनेक घोषणाये भी कि जिनमें गढ़ी कैंट क्षेत्र में सामुदायिक भवन का निर्माण, कुठालगांव पेयजल योजन का सुदृढ़ीकरण, अनारवाला पेयजल योजना का सुदृढ़ीकरण, सेरकी-सिल्ला मोटर मार्ग (13 कि0मी0) का सुधारीकरण, चामासारी-लुहारीगढ़ मोटर मार्ग (06 किमी) बनाये जाने के साथ ही कालीदास रोड़ पुर्नगठन सीवर योजना की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत कितरली में 1.50 कि0मी0 सिंचाई गूल का निर्माण की भी घोषणा की।

गढ़ी कैंट स्थित शहीद दुर्गामल्ल योगा पार्क में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि हमारी सरकार विकास के लिये समर्पित है। राज्य के समग्र विकास के साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का हमारा प्रयास है। उन्होंने कहा कि विकास योजनाये में हमारी जरूरत है। सडकां के विकास के प्रति भी हमारा विशेष ध्यान है। सडकें विकास का मानक तय करती है। आज विकास योजनायें निर्धारित समय से पूर्व तैयार हो रही है जिनमें कराड़ों की बचत भी राज्य सरकार को हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों के विकास में राज्य सरकार के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। इसके लिये राज्य को 17 अवार्ड प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि योजनायें समय पर पूर्ण हो इसके लिये शिलान्यास करते समय ही उनके लोकार्पण का भी समय निर्धारित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने मसूरी विधायक गणेश जोशी को जन समस्यों के प्रति जागरूक बताते हुए कहा कि पिछले चार साल में मसूरी क्षेत्र में 500 करोड़ की योजनायें स्वीकृत हुई हैं।

विधायक गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके आर्शीवाद से मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास ही विकास है। प्रेमनगर से बुरासखण्डा तथा सचिवालय से मसूरी तक कोई स्थान ऐसा नहीं है, जहां पर विकास कार्य न किये गये हों। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय गढ़ी कैंट की जनता द्वारा कहा जाता था कि हमें सिर्फ पानी चाहिए और मुख्यमंत्री रावत की स्वीकृति के बाद गढ़ी कैंट में नलकूप निर्माण हो चुका है और ओवरहैड टैंक का निर्माण होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि मसूरी में गाड़ीखाना का सौन्दर्यीकरण सहित मुस्लिम कब्रिस्तान की चाहरदीवारी का कार्य भी किया जा रहा है। राजेन्द्र नगर एवं मिठ्ठी बेहड़ी की पेयजल समस्या भी हल होने जा रही है तथा 17 करोड़ की लागत से कई सड़कों का डामरीकरण किया जा रहा है।

इस अवसर पर छावनी परिषद की सीईओ तनु जैन, राज्यमंत्री टीडी भूटिया, पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुण्डीर, मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, पूनम नौटियाल, महामंत्री सुरेन्द्र राणा, राहुल रावत, बेला गुप्ता सहित जलनिगम, जलसंस्थान, एमडीडीए, लघु सिंचाई, लोक निर्माण विभाग के अधिकारीगण तथा क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

शुद्ध पेयजल योजना से जुड़ेंगे ऋषिकेश से हरिद्वार के ग्रामीण इलाके


विश्व बैंक पोषित अर्द्धनगरीय क्षेत्रों में उत्तराखंड पेयजल कार्यक्रम के अंतर्गत प्रस्तुत मास्टर प्लान के अवलोकन, सुझाव एवं आपत्तियों हेतु ग्रामीणों के साथ राजकीय इंटर कॉलेज खदरी खड़कमाफ में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि विश्व बैंक के सहयोग से स्टेट वाटर सैनिटेशन मिशन के तहत 1150 करोड़ रुपये की लागत से ऋषिकेश-हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम तीन चरणों में संपन्न होगा, पहले चरण में वाटर सप्लाई, दूसरे चरण में सैनिटेशन के तहत सीवरेज और तीसरे चरण में सॉलिड वेस्ट निस्तारण का कार्य किया जाएगा।

कहा कि प्रतीतनगर रायवाला क्षेत्र में 18 करोड़ रुपये लागत एवं खदरी खड़कमाफ में 10 करोड़ रुपये की लागत की पेयजल योजना से पेयजल लाइन बनकर तैयार हो चुकी है जिसका लाभ यहां के ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में प्राप्त होगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने जल जीवन मिशन योजना संचालित कर प्रत्येक परिवार को इससे जोड़ने की मुहिम चलाई है। जिससे ऋषिकेश सहित संपूर्ण उत्तराखंड में लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति प्राप्त होगी।

इस अवसर पर डोईवाला के ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, अधीक्षण अभियंता नमित रमोला, अधिशासी अभियंता एके सिंह, ग्राम प्रधान राजेश व्यास, कमला नेगी, कालेज के प्रधानाचार्य मेहताब सिंह, पद्मा नैथानी, टेक सिंह राणा, सुनीता बिष्ट, गौतम राणा, मोहर सिंह रावत आदि उपस्थित थे।

मेयर अनिता ने किया नगर निगम के स्मार्ट कंट्रोल रूम का उद्घाटन

हाइटेक तकनीक अपनाने के मामले में तमाम तरह के अभिनव प्रयोग करने के बाद अब नगर निगम ने अपने वाहनों को भी डिजिटल तकनीक से लैस कर दिया है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए यह तकलीक मील का पत्थर साबित हो सकती है।

नगर निगम के ग्रामीण क्षेत्र स्थित बापू ग्राम कैंप कार्यालय में मेयर अनिता ममगाई ने स्मार्ट कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक अपनाकर ही व्यवस्थाओं सुधार किया जा सकता है। बताया कि निगम के वाहनों में जीपीएस सिस्टम स्टॉल कराया गया है जिससे रियल टाइम ट्रैकिंग हो जाए कि कौन सा वाहन किस वार्ड पर कौन से घर पर है। इसका कंट्रोल सेंटर नगर निगम के ग्रामीण क्षेत्र के बापू ग्राम के कार्यालय में बनाया गया है। मेयर के अनुसार इससे हर घर कूड़ा गाड़ी पहुंचाने का लक्ष्य नगर निगम पूरा करने में कामयाब हो जाएगा। अगर किसी को कूड़ा गाड़ी ना पहुंचने की शिकायत है तो वह नगर निगम के टोल फ्री नंबर में शिकायत कर सकते हैं या मेयर हेल्पलाइन के माध्यम से भी सूचित कर सकेंगे।ऐसा करने पर तुरंत उनके घर पर गाड़ी पहुंचा दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि वाहन ट्रैकिंग प्रणाली के जरिए स्वच्छ शहर सुंदर शहर का सपना साकार हो सकेगा।उसकी विशेषताओं की जानकारी देते हुए मेयर ने बताया कि इससे शहर भर में कचरा संग्रह स्थानों आवास और व्यापारिक स्थान पर कूड़ा वाहन निर्धारित समय और रूट प्लान के साथ संचालन किए जा सकेंगे।जिससे शहरवासियों के घर घर से समय पर कूड़ा का कलेक्शन संभव हो पायेगा। उन्होंने बताया कि कूड़ा कलेशन वाहन, ट्रक और जेसीबी में रियल-टाइम ट्रैकिंग, जीपीएस और कचरा निगरानी उपकरण लगाये गये हैं। इससे रीयल-टाइम ट्रैकिंग कचरे के समय पर उठाने और शहर भर में एकत्र किए गए डिब्बों की वास्तविक स्थिति भी सुनिश्चित होगी।

मेयर अनिता ममगाई के अनुसार इसके साथ ही निगम प्रशासन द्वारा यूजर चार्ज देना भी लोगों के लिए आसान बना दिया गया है अब वह ऑनलाइन पेमेंट के द्वारा भी अपने यूजर चार्ज का भुगतान कर सकेंगे।इसमेंअपने पते और स्थान के साथ एक उपयोगकर्ता के रूप में हर घर का एक व्यक्तिगत खाता होगा ।नगर निगम के उपयोगकर्ता शुल्क दिशानिर्देशों में सूचीबद्ध शुल्क के अनुसार व्यक्तिगत खाते का मासिक इनवॉइस मैन्युअल और स्वचालित रूप से जनरेट करेंगे।उपयोगकर्ता अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करते समय बिलिंग और खाता जानकारी ऑनलाइन भी देख सकते हैं। इसमें कई भुगतान विकल्प जैसे कि कैश, पेटीएम, यूपीआई – बीएचआईएम, नेटबैंकिंग आदि की सुविधाओं को भी जोड़ा गया है। किसी भी तरह की समस्या होने पर नगर निगम के टोल फ्री नम्बर 9118003135292 पर कभी भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती हैै।

मेयर ने बताया कि एक मोबाइल ऐप भी उपयोगकर्ताओं के लिए बनाया जा रहा है। इसमें उपयोगकर्ता अपने बिल और खाते की जानकारी ऑनलाइन कभी भी देख सकते हैं। इस अवसर नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल, रमेश रावत, आनंद शशांक सिंह, पार्षद रश्मि देवी, लक्ष्मी रावत, विपिन पंत, गुरविंदर सिंह, विजय ,बडोनी, वीरेन्द्र रमोला, अनिता प्रधान, राजेन्द्र बिष्ट, सुभाष बाल्मीकि, सुनील उनियाल, ममता नेगी, रोमा सेहगल, रविन्द्र राणा, प्रकान्त कुमार, प्रदीप धस्माना, अक्षय खेरवाल, यसवंत रावत, मदन कोठरी, हेमलता चैहान, प्रमिला त्रिवेदी, बीना रावत, सरिता बिष्ट, परीक्षित मेहरा, गौरव कैंथोला, अमित सिंह, आशीष नेगी, धीरेंद्र आदि मौेजूद रहे।

तीर्थनगरी के मयंक ने नेशनल क्विज प्रतियोगिता में जीता प्रथम स्थान

तीर्थनगरी के मयंक रैवानी ने अंग्रेजी साहित्य की ऑनलाइन नेशनल क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कब्जाया है। प्रथम में स्थान में एक ओर छात्रा ने भी स्थान बनाया है।

बता दें कि गोपीचंद आर्य महिला कॉलेज अबोहर द्वारा ऑनलाइन नेशनल क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अंत मे गोपीचंद महिला आर्य महाविद्यालय की अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ आरती कपूर ने परिणामों की घोषणा की। जिनमें ऋषिकेश के मयंक रैवानी और गोपीचंद आर्य महिला कॉलेज की छात्रा आँचल बिशनोई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि द्वितीय स्थान पर हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविधालय में पीएचडी की छात्रा आकांक्षा नॉटियाल और तृतीय स्थान महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज मलौट की छात्रा गीता कटारिया ने प्राप्त किया।

डॉ आरती कपूर द्वारा सभी विजेताओं को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देने की भी घोषणा की गई। प्रतियोगिता मे 50 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र दिए गए। ऑनलाइन प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए अमनदीप कौर, शिवांगी, विशाल प्रजापति आदि मौजूद रहे।

सरकारी अस्पताल में है सुविधाओं का अभावः राजकुमार अग्रवाल


राज्य आंदोलनकारी व देवभूमि उत्तरांचल उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन के जरिए उन्होंने राजकीय चिकित्सालय को एम्स ऋषिकेश से संचालित करने की मांग की है।

आज उन्होंने उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को ज्ञापन देकर बताया कि ऋषिकेश तथा आसपास के पहाड़ी क्षेत्र की जनता बीमारी के इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय आते है। मगर अस्पताल में चिकित्सकों दवाओं व उपकरणों की कमी के चलते भारी समस्या उठानी पड़ रही है। साथ ही गंभीर रोगियों की देखभाल के लिए कर्मचारियों की नितांत आवश्यकता है, जो कि यहां नहीं है। बताया कि कुंभ, कावड़ यात्रा, चार धाम, हेमकुंड यात्रा जैसे कार्यक्रमों के दौरान बीमार होने पर मरीज इसी अस्पताल का रुख करते हैं उन्होंने कहा कि एम्स ऋषिकेश इस राजकीय चिकित्सालय का प्रबंध करें। जिससे जनता को इसका लाभ मिल सके। ज्ञापन देने वालों में कविता शाह, वेद प्रकाश धींगड़ा, मनीष अग्रवाल, शिव कुमार अग्रवाल, अमित कुमार, हरीश आनंद आदि शामिल रहे।