रात के अंधेरे में शिकार कर लौट रहा नर गुलदार वाहन की चपेट में आकर मरा

ऋषिकेश में आतंक का पर्याय बना नर गुलदार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर परलोक सिधार गया। घटना सुबह तीन से चार बजे के बीच हुई। जब गुलदार सोमेश्वर नगर की ओर से एक कुत्ते का शिकार कर लौट रहा था। गुलदार के पोस्टमार्टम में इसका खुलासा हुआ है। विभाग ने पोस्टमार्टम के बाद गुलदार के शव को जंगल में दफना दिया है। साथ ही अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

हरिद्वार-ऋषिकेश मार्ग पर राजकीय महाविद्यालय के सामने भरत विहार के मुख्य गेट के सामने नर गुलदार लहूलुहान हालत में मिला। सूचना पाकर वन कर्मी मौके पर पहुंचे, मालूम हुआ कि चार वर्षीय गुलदार वाहन से टकरा गया है, मौके पर ही गुलदार ने दम तोड़ दिया है। वनकर्मी शव को कब्जे में लेकर दून रोड स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय पहुंचे। यहां शव का पोस्टमार्टम किया गया।
रेंजर महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मृत गुलदार नर है, जिसकी उम्र चार वर्ष के करीब है। गुलदार की मौत तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हुई है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

कैनवास पर बच्चों ने उकेरा कल्पनाओं का रंग

नगर निगम की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 कार्यक्रम के तहत आज बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों बच्चों ने अपनी कला को ड्राइंग शीट पर उकेरा और कल्पनाओं के रंग बिखेरे। इस दौरान शहर को खूबसूरत बनाने के लिए निगम की और से हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

आस्था पथ गली नंबर चार में स्कूली बच्चों का ड्राइंग कंपटीशन का आयोजित हुआ। इससे पूर्व मेयर अनिता ममगाई ने कला प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। कहा कि चित्रकला सभी का प्रिय विषय होता है और सभी के अंदर एक कलाकार छिपा रहता है। जो बच्चों में बौद्धिक विकास, मानसिक एकाग्रता व तनाव दूर करने के लिए सबसे सरल व उचित माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में पुरस्कार जीतना जरूरी नहीं बल्कि प्रतिभाग करना आवश्यक है। उन्होंने तमाम प्रतिभागियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल, सहायक नगर आयुक्त एलम दास, कलर चेकर्स के एमडी वैभव गोयल, पार्षद विजेंद्र मोगा, पार्षद विजय बडोनी, पार्षद मनीष बनवाल, पार्षद कमलेश जैन, पार्षद अनीता प्रधान, पंकज शर्मा, मदन कोठारी, सुनिल उनियाल, राजीव गुप्ता, पूर्व सभासद अशोक पासवान, अनिकेत गुप्ता, गौरव केन्थुला, प्रिया धक्काल, संतोष शाहनी आदि मौजूद रहे।

तीर्थनगरी में व्यापारियों ने एकजुट होने का लिया निर्णय

तीर्थनगरी में व्यापारियों में एकजुटता काफी समय से देखने को नहीं मिल रही है। इसके चलते संगठन में एक पद सत्ताधारी तो दूसरा पद विपक्षी पार्टी की झोली में जाता है और नतीजा यह रहता है कि किसी भी मुद्दे पर आम सहमति नहीं बन पाती है। फिर चाहे अतिक्रमण का मामला हो, या प्रशासन के किसी भी आदेश का। एकजुट न हो पाने से प्रत्येक गली में अलग-अलग व्यापारिक संगठन तैयार हो गए है। इसका खामियाजा सीधा व्यापारियों को झेलना पड़ता है। मगर, आज एक पहल हुई और तीन मुख्य व्यापारिक संगठनों को एक बनाने पर जोर दिया गया।

इसके अतिरिक्त सभी व्यापारी मिलकर एक नया व्यापारिक महासंगठन बनायेंगे जो महानगर स्तर का होगा।

कपड़ा व्यापारी संगठन के अध्यक्ष राजीव मोहन ने कहा कि अगर तीनों व्यापार मण्डल एक नहीं होते तो ऋषिकेश का एक महानगर व्यापार मण्डल बनाया जाये।

स्वर्णकार संगठन के अध्यक्ष यशपाल पंवार ने कहा कि अगर नगर उघोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के नेता एका नहीं करते तो हम सभी संस्थाओं को प्रांतीय उघोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल से अपनी सम्बधता खत्म कर देनी चाहिये और अपना नया व्यापार मण्डल बनाकर ऐसे स्वार्थी नेताओं का बहिष्कार करना चाहिये।

व्यापार सभा के पूर्व अध्यक्ष नवल कपूर ने कहा कि ऋषिकेश के व्यापारियों का संगठन बनाना चाहिये जो कि मजबूत संगठन होगा और हमारी मजबूती से प्रदेश स्तरीय हर व्यापारिक संगठन हमसे जुड़ेगा।

पंजाबी महासभा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार लाम्बा ने कहा कि ये कुछ चंद व्यापारी नेता जो केवल अधिकारियों की चाटुकारिता कर अपने स्वार्थ सिद्ध करने का काम करते हैं इनमे से कुछ तो इसलिये व्यापारी नेता बने हैं कि अपने उल्टे सीधे काम को बचा सके ऐसे नेताओं से हमें व्यापारियों को बचाना चाहिये व नया संगठन बनाना चाहिये और जब तक वार्ता नहीं हो जाती हम किसी भी सदस्यता का फार्म नहीं भरेंगे ।

व्यापार सभा के अध्यक्ष मनोज कालडा ने कहा कि कुछ लोग आज की इस बैठक में जाने से मना कर रहे थे परन्तु ये सही नहीं मेरा मानना है एक ही खिड़की में सदस्यता होनी चाहिये और सभी को जोड़कर समान अधिकार के साथ चुनाव लड़ने का अधिकार मिलना चाहिये ।

प्रदेश उघोग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि शहर हित में तीनों संगठन एक हों मैं इसके लिये तैय्यार हूँ जो निर्णय सभी व्यापारी लेंगे मैं सहमत हूँ ।

बैठक का संचालन कर समाजसेवी जयेन्द्र रमोला ने कहा कि हम यहॉं पर लगभग 80 प्रतिशत प्रांतीय उघोग व्यापार मण्डल से जुड़े हैं और हमें एका का प्रयास करने के लिये नगर उघोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के नेताओं से बात करने के लिये एक समिति बनानी चाहिये कि वे एक होकर व्यापारी हितों के लिये कार्य करें नाकि पद की लालसा के लिये व्यापारियों का स्तेमाल करें ।

बनी पांच सदस्यदीय कमेटी
बैठक में वार्ता करने के लिये एक पॉंच सदस्य की कमेटी बनाई गई। जिसमें मनोज कालडा, विनोद शर्मा, राजीव मोहन, राजकुमार तलवार, नवल किशोर, विवेक वर्मा व प्रदीप गुप्ता को शामिल किया गया।

बैठक में यह व्यापारी रहे मौजूद
बैठक में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन नागपाल, अजय गर्ग, दीपक प्रताप जाटव, पार्षद मनीष शर्मा, पार्षद देवेन्द्र प्रजापति, पार्षद जगत नेगी, हितेन्द्र पंवार, केवल कृष्ण लांबा, राजकुमार तलवार, धर्मेश मनचंदा, मधु जोशी, हर्षित गुप्ता, राजपाल ठाकुर, संजय पंवार, मनोज गोसाई, प्रदीप गुप्ता, मनोज साहल, गोविंद सिंह, विवेक वर्मा, अखिलेश मित्तल, अक्षत गोयल, सुनील गोयल, पंकज चंदानी, प्रदीप कुमार, विवेक तिवारी, हरीश दरगन, योगेश पाल, राधावल्लभ, पंकज गुप्ता, प्रमोद कुमार शर्मा, नागेंद्र सिंह, तनवीर सिंह, दीपक कुकरेजा, विनीत, राही कपाड़िया, हरिओम बेदी, यशपाल सिंह पवार, विनोद शर्मा, राजीव मोहन, कपिल गुप्ता, नवल कपूर, सरदार विक्की सेठी, राजेश कुमार तायल, गगनदीप सिंह बेदी, जयपाल सिंह बिट्टू, संजय शर्मा, अरविंद कुमार, अतुल सरीन, अशोक नेगी, सतीश कालरा, राजीव आनंद, नटवर श्याम, दीपक कपूर, कपिल आनंद, रमन अरोड़ा, राधे मोहन साहनी, नितिन जैन, नितिन किशोर, रमनप्रीत सिंह, दीपक बंसल, गौरव अग्रवाल, हरिराम वर्मा, देवेश जैन, देवी प्रसाद, राजकुमार मारवा, संजय भट्ट, सुमित त्यागी, जितेंद्र आनन्द, पंकज अरोड़ा, राजीव गावड़ी, शिवम गेरा, रमन अरोड़ा, ज्योति शर्मा, सरदार बूटा सिंह, जितेंद्र सिंह पवार, नितिन गुप्ता, अजीत सिंह गोल्डी, अनु गुलाटी, ललित सक्सेना, मनोज त्यागी, अमित कुमार, जितेंद्र पाल पाटी, गौरव यादव, नीरज यादव, राजेश साहनी, मनोज सेठी, धीरज मखीजा, एकांत गोयल आदि शामिल थे।

19 करोड़ के बैंक घोटाले का भंडाफोड़, जानिए कौन-कौन आया सीबीआई की रडार में…

देहरादून। देहरादून सीबीआई ने गाजियाबाद के कौशाम्बी स्थित यूनियन बैंक में हुए 19 करोड़ 59 लाख की धोखाधड़ी के मामले में 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि दिल्ली की गोविंदा इंटरनेशनल फर्म के संचालकों ने बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर यह रकम ठिकाने लगाई है। इस मामले में बैंक की ब्रांच और लोन से जुड़े तत्कालीन अफसरों को भी नामजद किया गया है। सीबीआई इस लोन घोटाले में बड़े गिरोह का भी अंदेशा जता रही है।

गोविंदा इंटरनेशनल फर्म गांधी गली फतेहपुर दिल्ली में सभी तरह के ड्राई फ्रूट्स और किराना का थोक व्यापार का संचालन करती थी। फर्म के मालिक केशव जोशी ने पवन कुमार शर्मा के साथ मिलकर अपनी सपत्ति को बंधक रखकर यूनियन बैंक कौशांबी (गजियाबाद) से 2017 में करीब 15 करोड़ का सीसी लिमिट बनाकर लोन लिया। आरोप है कि फर्म ने सीसी लिमिट के लोन का पूरा उपयोग किया। लेकिन बैंक को कोई रकम वापस नहीं की। इस दौरान बैंक अधिकारियों ने करीब एक साल तक फर्म के साथ मिलीभगत कर बचाने का प्रयास किया। लेकिन मामले मुंबई स्थित हेड ऑफिस तक जाने पर प्रकरण में आरबीआई की गाइडलाइंस के अनुसार जांच बिठाई गई। जांच में इस लोन फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। इस पर यूनियन बैंक के रीजनल मैनेजर सरोज दास ने पिछले माह सीबीआई लखनऊ को लिखित तहरीर दी। सीबीआई ने प्रकरण की जांच देहरादून शाखा को ट्रांसफर की। यहां जांच में प्रकरण सही पाए जाने पर दून सीबीआई ने फर्म, संचालकों, गारंटर, फर्जी मूल्यांकन करनी वाली कंपनियों समेत बैंक के कर्मचारियों, अधिकारियों के खिलाफ बैंक की रकम की धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक षड्यंत्र करने पर मुकदमा दर्ज किया है।
सीबीआई देहरादून के एसपी पीके पाणिग्रह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच इंस्पेक्टर सुनीत कुमार शर्मा को सौंपी गई है।

इन पर दर्ज हुआ मुकदमा
1-गोविंदा इंटरनेशनल फर्म गांधी गली फतेहपुर दिल्ली।
2-केशव जोशी मालिक फर्म, चावड़ी बाजार, चांदनीचैक दिल्ली।
3-पवन कुमार शर्मा गारंटर, गली गांधी चांदनीचैक दिल्ली।
4-मैसर्स एग्सन ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली।
5-मैसर्स एएसएम ट्रकिस्म प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली।
6-मैसर्स आरएम एंड एसोसिएट हसनपुर दिल्ली रोड सहारनपुर।
7-ग्लोबल वैल्युस एंड एसोसिएट द्वारिका दिल्ली।
8-अज्ञात सरकारी अधिकारी एंड कर्मचारी।

इन बैंक अधिकारियों पर कसेगा शिकंजा
1-अनिल रावत तत्कालीन ब्रांच हेड
2-शेफाली शर्मा तत्कालीन ब्रांच हेड
3-एनके चैतन्य चीफ मैनेजर क्रेडिट
4-जीसी शर्मा एसएम आरएमडी
5-गौतम गबर्याल चीफ मैनेजर पी एंड डी
6-एएम कुलश्रेष्ठ डीजीएम

मेयर अनिता ने निगम अफसरों के साथ किया गंगा अवलोकन केंद्र का स्थलीय निरीक्षण

मेयर अनिता ममगाईं की अगुवाई ने नगर निगम की टीम ने आज त्रिवेणी घाट परिसर पर बनने वाले गंगा अवलोकन केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

मेयर अनिता ममगाईं ने बताया कि गंगा अवलोकन केंद्र का प्रोजेक्ट निगम द्वारा तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इसको लेकर नमामि गंगे को डीपीआर बनाकर भेजी जाएगी। नमामि गंगे द्वारा प्रस्तावित गंगा अवलोकन केंद्र का निर्माण उत्तराखंड की सबसे खूबसूरत शहरों में से एक ऋषिकेश में कराया जाएगा। मेयर के अनुसार, गंगा अवलोकन केंद्र में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को गंगा के उद्गम स्थल से लेकर गंगासागर तक की महत्वपूर्ण जानकारियां दी जायेंगी।

निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वींरियाल, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, नमामि गंगे से मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन ऑफिसर रोहित जयाड़ा, पार्षद मनीष बनवाल, व्यापारी व भाजपा नेता पवन शर्मा, राजपाल ठाकुर, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।

शहीद स्मारक को जेसीबी से तोड़ना आंदोलनकारियों का अपमानः सरोज डिमरी

उत्तराखंड राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों ने आज त्रिवेणी घाट गंगा तट पर दो घंटे तक धरना दिया। आंदोलनकारियों की मांग यह थी कि नगर निगम के स्व. इंद्रमणि बडोनी हाॅल को शहीद आंदोलनकारियों के स्मारक हेतु दी जाए।

धरने का नेतृत्व कर रही वरिष्ठ आंदोलनकारी सरोज डिमरी कहा कि उत्तराखंड राज्य की स्थापना को आंदोलनकारियों ने अपना बलिदान किया। हमारी परिकल्पना ऐसे उत्तराखंड राज्य की थी जिसमें हमारी सांस्कृतिक विविधता परिवेश के साथ-साथ हमारे युवाओं को आर्थिक स्वावलंबन प्राप्त हो सकें परंतु इसके उलट शहीद आंदोलनकारियों का स्मारक प्रशासन द्वारा जेसीबी से तोड़ना शहीद हुए आंदोलनकारियों का अपमान है। उषा रावत व संजय शास्त्री ने कहा कि संपूर्ण उत्तराखंड प्रदेश में ऋषिकेश तहसील ही एक मात्र स्थान है जहां शहीद राज्य आंदोलनकारियों का स्मारक तोड़ा गया जोकि सरासर निंदनीय है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सजवान व आशुतोष शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका अविस्मरणीय है जिस माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय का हवाला देकर स्थानीय प्रशासन द्वारा शहीद स्मारक को तोड़ा गया उस दिन सभी आंदोलनकारी भाई बंधु मातृशक्ति अपने को ठगा सा महसूस कर रहे थे।

इस अवसर पर वेद प्रकाश शर्मा, विमला रावत, अटल सेना के अध्यक्ष शीलू पंत, कुसुम जोशी, वीरेंद्र सजवान, राकेश सेमवाल, युद्धवीर सिंह चैहान, बलवीर सिंह नेगी, श्रीकांता शर्मा, प्रेमा नौटियाल, शीला ध्यानी, शांति, दर्शनी नौटियाल, कपिल गुप्ता, जयंती नेगी, सुभाष शर्मा, वीना कोठारी, सीमा नौटियाल, सुशीला शर्मा, सीमा नौटियाल, राजू गुप्ता, अनिल गुप्ता, नंदनी जोशी, मनोरमा उनियाल, आरती राणा, रेखा रावत, प्रेम प्रकाश सेमवाल आदि उपस्थित रहे।

बनखंडी से सटे पुराने रेलवे स्टेशन पर लगे रेलवे प्रशासन मुर्दाबाद के नारे

बनखंडी निवासी प्रदीप पाल की पुराने रेलवे स्टेशन की नई सड़क के बीचोंबीच रखे ट्रांसफार्मर से टकराकर मौत मामले में आज डीआरएम मुरादाबाद ने अजीबोगरीब बयान दिया। उनके बयान के बाद मृतक के परिजनों ने जोरदार हंगामा किया। यह बयान डीआरएम की ओर से योगनगरी रेलवे स्टेशन पर दिया गया। इसके बाद परिजनों ने पुराने रेलवे स्टेशन पर जीएम की गाड़ी रोककर रेलवे प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। सुरक्षा कर्मियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से हल्का बल प्रयोग किया और किसी तरह जीएम के वाहन को रवाना कराया।

दरअसल, योगनगरी रेलवे स्टेशन पर उत्तरी रेलवे के जीएम आज पहुंचे। सूचना पाकर बनखंडी निवासी मृत प्रदीप की पत्नी संगीता पाल, मां विमला देवी, बहन विजय लक्ष्मी, स्थानीय पार्षद लता तिवाड़ी, पूर्व सभासद हरीश तिवाड़ी, भाजपा नेता ज्योति सजवाण भी पहुंचे और जीएम से मृतक आश्रितों को उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की बात कही।

इसी बीच मौके पर मौजूद डीआरएम मुरादाबाद ने यह कह दिया कि सड़क पर हादसे तो होते रहते हैं। इसमें रेलवे की क्या गलती है, वह इसमें क्या कर सकता है। बस फिर क्या था, उनके इस बयान के बाद विवाद हो गया। हालांकि नए रेलवे स्टेशन पर विवाद ने ज्यादा तूल नहीं पकड़ा। इसके बाद पुराने रेलवे स्टेशन पर मृतक के परिजन और आसपास के लोग पहुंचे और डीआरएम के खिलाफ नारेबाजी की। यहां जीएम उत्तरी रेलवे अपने वाहन से जाने लगे तो गुस्साए मृतक के परिजनों ने उनकी कार रोक ली। यहां तक की एक महिला उनकी कार के आगे तक खड़ी हो गई। रेलवे पुलिस ने किसी तरह स्थिति को काबू किया।

26 अक्टूबर की रात घटी थी घटना
बनखंडी निवासी प्रदीप पाल 26 अक्तूबर की रात रेलवे की नई सड़क के बीच रखे ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गए थे। इससे उनकी मौत हो गई थी। परिजनों व स्थानीय लोगों ने मृतक की मौत का जिम्मेदार रेलवे प्रशासन को ठहराया था। उक्त मामले में परिजनों की ओर से रेलवे के तीन अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है।

100 स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगा रायवाला क्षेत्र, विधायक निधि से लगाने की स्पीकर ने की घोषणा

स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने रायवाला मे एक सभा के दौरान रायवाला क्षेत्र के विकास के लिए विधायक निधि से तीन लाख रूपए की लागत से शमशान घाट निर्माण, डेढ़ लाख रुपए की लागत से प्रतीत नगर में सुरक्षा दीवार एवं क्षेत्र में 100 स्ट्रीट लाइट लगाने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि रायवाला क्षेत्र सहित संपूर्ण ऋषिकेश विधानसभा में विभिन्न विभागों से विकास के कार्य व्यापक स्तर पर संचालित किए जा रहे हैं। कहा कि आंतरिक मोटर मार्गो का निर्माण से लेकर शुद्ध पेयजल आपूर्ति, विद्युत एवं तमाम कार्य संचालित किए जा रहे हैं।

कहा कि शमशान घाट निर्माण के लिए स्थानीय लोगों लंबे समय से मांग कर रहे थे, विधायक निधि से तीन लाख की लागत से शमशान घाट के निर्माण के कार्य को पूरा कराया जाएगा।
पार्टी श्यामपुर के मंडल अध्यक्ष गणेश रावत ने कहा है कि क्षेत्र में विकास की अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है उन्होंने इस कार्य का श्रेय विधानसभा अध्यक्ष को दिया। मौके पर स्थानीय नागरिकों ने स्पीकर का विकास कार्य कराने के लिए सम्मान भी किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, प्रधान सागर गिरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य निकिता चैहान, मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, सतपाल सैनी, चंद्रकांता बेलवाल, रायवाला के उप प्रधान जयानंद डिमरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमर खत्री, राजवीर रावत आदि उपस्थित थे।

डूबते सूरज को अघ्र्य देकर व्रती महिलाओं ने की परिवार की सुख समृद्धि की कामना

छठ महापर्व तीर्थनगरी के गंगा घाटों में इस वर्ष अन्य वर्षों की तुलना में सादगी से मनाया गया। जहां प्रत्येक वर्ष पूरा परिवार सामूहिक रूप से गंगा तट पर डूबते सूरज की पूजा करता था, वहीं इस वर्ष परिवार के एक ही सदस्य को आने की अनुमति थी। इसके चलते व्रती महिलाओं ने अपने-अपने घरों की छतों में ही डूबते सूरज को अघ्र्य दिया।

आज सुबह महिलाओं ने गंगा स्नान कर घरों में भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना की। साथ ही पूजन सामग्री की टोकरी तैयार की। दोपहर बाद से ही श्रद्धालुओं ने चंद्रेश्वर नगर, मायाकुंड, शीशमझाड़ी, काले की ढाल, सोमेश्वर नगर, वीरभद्र, आवास विकास, आईडीपीएल, रायवाला, रानीपोखरी आदि क्षेत्रों में गंगा घाटों पर बनाई मेंदी में संकल्प लेकर पूजा की और डूबते सूरज को अघ्र्य देने के लिए गंगा में उतरी। शाम को त्रिवेणी घाट पर दयानंद घाट, रामझूला घाट, साईं घाट आदि पर श्रद्धालु पहुंचे।

नहीं हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
कोरोना महामारी को लेकर सरकार की ओर से जारी हुई नई गाइडलाइन का पालन करते हुए सार्वजनिक छठ पूजन समिति ने सांस्कृतिक कार्यक्रम न करने का निर्णय लिया। प्रत्येक वर्ष त्रिवेणी घाट पर होने वाले कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।

सीएम ने शहीद राकेश डोभाल के आश्रित को सरकारी नियुक्ति देने की घोषणा की

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बारामूला में शहीद हुए बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर स्व. राकेश डोभाल के गंगानगर, ऋषिकेश स्थित आवास पर जाकर उनके शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। परिजनों को दुख की इस घड़ी में अपनी सांत्वना देते हुए सीएम ने कहा कि राज्य सरकार शहीद के परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि सब इंस्पेक्टर स्व. राकेश डोभाल के आश्रित को शैक्षिक योग्यता के आधार पर राज्य सरकार की सेवा में सेवायोजित किया जायेगा।