व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने विस अध्यक्ष से की मुलाकात, एनएच की शिकायत

स्पीकर साहब, आपकी विधानसभा क्षेत्र में नेशनल हाईवे अतिक्रमण के नाम पर परेशान कर रहा है। एनएच वैध भवन स्वामियों को भी अवैध बताने में तुला हुआ है, जबकि इन वैध भवन स्वामियों को पूर्व में ही इसी विभाग की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया है। विभाग ने भवन का मानचित्र भी स्वीकृत है। यह बात प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात के दौरान कही।

प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने एनएच अधिकारियो के मनमाने रवैये की जानकारी दी। कहा कि भवन स्वामियों, दुकानदारों, पेट्रोल पम्प धारकों को अतिक्रमणकारी कहा जा रहा है, जबकि इन लोगो के पास पूर्व में इसी विभाग की ओर से जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र है तथा भवन मानचित्र संबंधित विभाग से स्वीकृत है। जिसे वर्तमान अधिकारी नहीं मान रहे हैं।
इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने फोन कर अधिकारियो को बिना व्यापारियांे से वार्ता के अग्रिम कारवाई न करने के निर्देश दिए है।

मुलाकात करने वालों में नगर महामंत्री ललित मोहन मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष कोहली, कार्यकारी नगर अध्यक्ष संजय व्यास, युवा जिलाध्यक्ष प्रतीक कालिया, प्रदीप कुमार, शेखर आदि उपस्थित रहे।

सार्वजनिक छठ पूजन समिति ने सरकार की नई एसओपी की कठारे निंदा की

सार्वजनिक छठ पूजन समिति त्रिवेणी घाट की पूजा के संबंध में कोविड-19 महामारी को लेकर जारी नई गाइडलाइन के संबंध में अहम बैठक हुई।

बैठक में सरकार द्वारा जारी नई एसओपी को मानते हुए समिति ने छठ पूजा में होने वाले अपने समस्त सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए और सभी ने एक स्वर में इस तुगलकी फरमान की कठोर निंदा की और भगवान सूर्यनारायण और छठ माता से प्रार्थना की कि वे शासन व प्रशासन को सद्बुद्धि दें।

समिति के अध्यक्ष राम कृपाल गौतम ने कहा की छठ महापर्व बिहार उत्तर प्रदेश के साथ-साथ कई राज्यों में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है यह एकमात्र ऐसा पर्व है जिसमें अस्त होते हुए सूर्य के साथ -साथ उदय होते हुए सूर्य की पूजा की जाती है और यह पर्व सनातन धर्म का सबसे अहम पर्व में से एक है जिसमें व्रती दो दिन पूरे 24 घंटे एवं षष्ठी व सप्तमी को 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर पूजा करते हैं।

आशुतोष शर्मा ने कहा कि छठ महापर्व आरोग्य का प्रतीक है और भगवान सूर्यनारायण व छठ मैया से प्रार्थना उन्होंने प्रार्थना कि वह कोरोना महामारी से संपूर्ण विश्व की रक्षा करें और सभी को आरोग्य प्रदान करें।

आदेश शर्मा ने कहा प्राचीन काल में ऋषि- मुनि आरोग्य की प्राप्ति हेतु सूर्य उपासना करते थे जिसका वेदों और ऋचाओ मैं वर्णन मिलता है उन्होंने सरकार से निवेदन किया कि वे छठ पूजा पर लगी रोक को हटाए।

इस अवसर पर राजू गुप्ता, अनूप गुप्ता, सोनू गुप्ता, ऋषि जयसवाल, धीरज सिंह, नागेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार शर्मा, प्रमोद शर्मा, दीनदयाल राजभर, जयप्रकाश ठेकेदार, राजपाल ठाकुर, ईश्वर चंद यादव, परमेश्वर महंत शर्मा, शैलेंद्र, बसंत ठेकेदार, सुभाष चंद बैरागी, गिरीश राजभर, प्रेम राजभर, वीर बहादुर राजभर, रामाशीष राजभर, राहुल शर्मा, जतिन स्वरूप भटनागर, मृत्युंजय गुप्ता, मनीष मौर्य आदि उपस्थित रहे।

कोतवाली पुलिस ने 243 लोगों का मास्क न पहनने व सोशल डिस्टेंस न बनाने पर किया चालान

कोतवाली पुलिस ने लॉकडाउन के नियमों का पालन करवाते हुए मास्क न लगाने वाले व सोशल डिस्टेंस का पालन न करने पर 243 व्यक्तियों का चालान कर 48,600 का राजस्व वसूल किया हैं।

पुलिस उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर यातायात के नियमों के उल्लंघन, सोशल डिस्टेंस व मास्क आदि न पहनने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध करवाई की गई।

नियमों का पालन कराते हुए कोतवाल रितेश शाह के निर्देश पर पुलिस टीम चंद्रभागा पुल, कोयल ग्रांड मंडी तिराहा, एम्स तिराहा निकट बैराज पुल, चैकी श्यामपुर, नटराज चैक पर तैनात रही।

कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि मास्क न पहनने व सोशल डिस्टेंस का पालन न करने पर चालान 243 नागरिकों को चालान किया गया है। बताया कि ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार अभियान अभी जारी रहेगा।

पुशअप प्रतियोगिता में विश्व रिकाॅर्ड धारक दीपक शर्मा ने मारी बाजी

तीर्थनगरी के युवाओं में फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए बुल्स फिटनेस क्लब की ओर से पुशअप प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें ऋषिकेश सहित आसपास क्षेत्रों के करीब 40 युवाओं ने प्रतिभाग किया। पुशअप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकाॅर्ड धारक दीपक शर्मा ने प्राप्त किया, जबकि वासु रावत ने दूसरा स्थान हासिल किया।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य संजीव चैहान ने युवाओं को फिट रहने के मंत्र दिए। कहा कि नशीले पदार्थों की ओर युवाओं का आकर्षण न बढ़े। इसके लिए समय-समय पर फिटनेस प्रतियोगिताओं को होना आवश्यक है। कहा कि युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता होनी चाहिए। इससे शारीरिक और मानसिक रूप से युवा स्वस्थ्य रहते है। इसी उद्देश्य के तहत पुशअप प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर जिम संचालक रणबीर जेठुरी और उनके पुत्र शुभम जेठुरी, ग्राम प्रधान विजयपाल जेठुरी, कार्यक्रम आयोजक विकास बिष्ट, दीपक पुंडीर, प्रिंस राणा और अमन रावत ने फिटनेस टीशर्ट और माला पहनाकर विजेताओं को सम्मानित किया।

हादसाः दोपहर दुग्ध वाहन से टकराकर युवक की मौके पर मौत

पुरानी जाटव बस्ती रेलवे रोड निवासी 33 वर्षीय सुधीर पुत्र स्व. फूल सिंह कोयलघाटी में कार रिपेयरिंग का काम करता है। सुधीर रोज की भांति आज भी मोटरसाइकिल से दिन में करीब डेढ़ बजे घर जा रहा था। तभी 72सीढ़ी के समीप पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार दुग्ध के वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार वह मौके पर बाइक पर खड़ा था। एकाएक वह स्वयं गिर गया और पीछे से आ रहे दुग्ध वाहन से उसे कुचल दिया। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस शव को राजकीय अस्पताल लेकर आयी। पुलिस ने शव पीएम के लिए एम्स भेजा है।

बतादें कि मृतक शादीशुदा था। उनका एक चार वर्षीय बच्चा भी है। उधर, पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया है और आरोपी चालक पुलिस हिरासत में है।

शहीद पिता की 10 साल की साहसी बेटी बोली पापा का सपना पूरा करूंगी…

शहीद राकेश डोभाल की 10 वर्षीय पुत्री आदित्य उर्फ मौली ने जय हिंद का नारा लगाकर पिता को सैल्यूट किया। उन्होंने इस दुखद परिस्थिति में अपनी दादी को भी संभाला और पूर्णानंद घाट पर अपने पिता का सपना पूरा करने का निर्णय लिया। बिटिया ने कहा कि वह बड़े होकर फौज ज्वाइन करेंगी और देश के दुश्मनों का सफाया करेंगी। उन्होंने जोश भरे शब्दों में वंदे मातरम के नारे भी लगाए।

हनुमंत पुरम विकास मंच के अध्यक्ष केके सचदेवा, अतुल गुप्ता, हरीश गुल्हाटी, जितेंद्र रावत, लिखवार सिंह नेगी, योगेश ब्रेजा, नवीन, राम रतन शर्मा, अनुराग वर्मा, चंद्रभान डिसूजा, कमान सिंह नेगी आदि लोगों ने शहीद के घर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मेयर अनिता ने कहा, व्यर्थ नहीं जाएगा शहीद का बलिदान
शहीद राकेश डोभाल को श्रद्धांजलि देते हुए मेयर अनिता ममगाई ने कहा अल्प आयु में राकेश डोभाल ने जो अपनी शहादत दी है, वह व्यर्थ नहीं जाएगी। उन्होंने कहा ऐसे वीर सैनिकों के कारण ही आज देश सुरक्षित है और हम आजादी की सांस ले रहे हैं। वहीं, राज्यमंत्री भगत राम कोठारी ने भी शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों को सांत्वना दिया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शहीद को किया अंतिम नमन
शहीद राकेश डोभाल की अंतिम यात्रा से पूर्व, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह निवास स्थान पहुँचे और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजली दी और उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदनायें वक्त की।

प्रीतम सिंह ने कहा ये देश और हमारे प्रदेश के लिये बड़ी क्षति है और लगातार हो रही सीमा पर सीज फायर के उल्लंघन से हमारे कई जवान शहीद हो गये हैं जो कि अत्यंत दुखद है मैं केन्द्र सरकार से कहना चाहता हूँ कि केन्द्र सरकार कोई ठोस रणनीति बनाये ताकि पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया जा सके और सीमा पर हमारे जवानों की शहादतों को रोका जा सके ।

श्रद्धांजली देने वालों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला, महंन्त विनय सारस्वत, राजेन्द्र शाह, देवप्रयाग जिलाध्यक्ष हिमांशु बिज्ल्वाण, पार्षद जगत नेगी, पार्षद भगवान सिंह, विजयपाल रावत, देवी प्रसाद व्यास, प्रिंस सक्सेना, पंकज अरोड़ा, जगजीत सिंह जग्गी, विवेक तिवाड़ी, सुधार रॉय, मदन कोठारी, नवीन रमोला, यतेन्द्र बिज्ल्वाण आदि मौजूद थे।

शहीद राकेश डोभाल की अंतिम विदाई में रोया शहर, भारत माता के जयकारे लगा किया नमन

आज बीएसएफ की तोपखाना यूनिट में तैनात सब इंस्पेक्टर राकेश डोभाल का पार्थिव शरीर ऋषिकेश स्थित गणेश विहार आवास पर पहुंचा। शहीद के दर्शन और अंतिम विदाई के समय पूरा समय मुख्य-मुख्य मार्गों पर पहुंचा। हर कोई शहीद राकेश डोभाल की अंतिम यात्रा देख रोया। भारत माता की जय, शहीद तेरा यह बलिदान याद करेगा हिंदुस्तान, राकेश डोभाल अमर रहें… जैसे जयकारे तीर्थनगरी में गूंज उठे। मार्ग पर लोगों ने पाकिस्तान की इस कायराना हरकत पर आक्रोश जताया और पाकिस्तान मूर्दाबाद के नारे लगाए। वहीं, विभिन्न संगठनों ने शहीद को नमन करते हुए पुष्पवर्षा की।

वहीं, शहीद राकेश डोभाल की अंतिम यात्रा देखकर ऐसा लग रहा था मानों, ताबूत में रखा शहीद का शव लोगों से अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों गीत गा रहा हो। इससे पूर्व शहीद के घर पर सुबह से ही स्वजनों और आसपास के लोगों पहुंचने लगे। पार्थिव शरीर घर पर पहुंचते ही स्वजनों में चीख-पुकार मच गई। शहीद बेटे का पार्थिव शरीर देखकर मां विमला देवी व पत्नी संतोषी बेसुध हो गए।

शहीद के छोटे भाई मयंक ने दी मुखाग्नि
पूर्णानंद घाट पर बीएसएफ के जवानों ने शहीद राकेश डोभाल को सैन्य सम्मान व शस्त्र सलामी दी। बीएसएफ की ओर से यहां पहुंचे कमान अधिकारी सुनील सोलंकी व निरीक्षक सुनील भट्ट ने राष्ट्रीय ध्वज शहीद के बड़े भाई दिनेश डोभाल को सौंपा। पूर्णानंद घाट पर शहीद के छोटे भाई मयंक डोभाल ने शहीद राकेश डोभाल की चिता को मुखाग्नि दी। मौके पर मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने शहीद राकेश डोभाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्पीकर ने की शहीद स्मारक व स्मृति द्वार बनाने की घोषणा
शहीद राकेश डोभाल की स्मृति में स्मृति द्वार बनाने और भूमि उपलब्ध होने पर स्मारक का निर्माण करने की विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने घोषणा की है। उन्होंने शहीद जवान को उनकी अंतिम यात्रा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि पाकिस्तान को उसकी इस कायराना हरकत के लिए जवाब जरूर दिया जाना चाहिए।

स्पीकर प्रेमचंद्र अग्रवाल से मिला राज्य नेपाली भाषा समिति का प्रतिनिधिमंडल

उत्तराखंड राज्य नेपाली भाषा समिति देहरादून का एक प्रतिनिधिमंडल ने स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल से बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल को शहीद मेजर दुर्गा मल्ल का चित्र भेंट किया।

उत्तराखंड राज्य नेपाली भाषा समिति देहरादून ने स्पीकर प्रेम चंद अग्रवाल को एक पत्र भी सौंपा जिसमें समिति द्वारा पारित किए गए 14 प्रस्तावों का उल्लेख किया गया है। इन प्रस्तावों में शहीद दुर्गा मल्ल जी के नाम से डाक टिकट जारी करने हेतु समिति द्वारा संचार मंत्रालय भारत सरकार को दस्तावेजों एवं पत्रों से अवगत कराया है कि शहीद दुर्गा मल्ल के नाम से भारत सरकार द्वारा डाक टिकट जारी किया जाए।

शहीद दुर्गा मल्ल के नाम से राज्य की परियोजना का नाम रखा जाए साथ ही शहीद मेजर दुर्गा मल्ल की स्मृति में राज्य सरकार द्वारा 25 अगस्त को कार्यक्रम किया जाए।
स्पीकर अग्रवाल ने कहा कि शहीद दुर्गा मल्ल का योगदान इस देश के लिए महत्वपूर्ण रहा है उन्होंने आजाद हिंद फौज में शामिल होकर देश को स्वतंत्र कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कहा कि शहीद दुर्गा मल्ल ने देश को स्वतंत्र कराने में 25 अगस्त 1944 को हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूम लिया था। शहीदों की स्मृति को चिरस्थाई रखने के लिए सरकारी स्तर पर जरूर कुछ योजनाएं संचालित की जानी चाहिए।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष बालकृष्ण बराल, कार्यकारी अध्यक्ष टीकाराम थापा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र मल, सरोज गुरुंग, हरि सिंह गुरुंग, मधुसूदन शर्मा, श्यामा राणा, मंजू कारकी, अनीत रमन आदि उपस्थित रहे।

पाक सीमा पर देश की रक्षा करते हुए ऋषिकेश निवासी बीएसएफ का जवान शहीद

भारत मां की रक्षा करते हुए ऋषिकेश का एक ओर जवान ने अपने प्राणों की आहूति दे दी। जम्मू-कश्मीर बारामूला क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर में बीएसएफ में तैनात सब इंस्पेक्टर राकेश डोभाल घायल हो गए थे। बाद में उनकी मृत्यु हो गई। राकेश डोभाल का परिवार ऋषिकेश के गणेश विहार गली नंबर चार में रहता है, पिता कमलकांत राजकीय महाविद्यालय में कार्यरत थे, माता भी राजकीय महाविद्यालय में कार्यरत है। राकेश परिवार में तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे।

बड़े भाई दीपक डोभाल ग्राफिक एरा देहरादून में टीचर है। छोटा भाई उमेश डोभाल दिल्ली होटल में कार्यरत है। राकेश डोभाल की पत्नी संतोषी गृहिणी हैं और उनकी एक 10 वर्षीय बेटी है। उनके शहीद होने की सूचना मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भी शहीद के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने ईश्वर से शहीद की आत्मशांति के लिए प्रार्थना की। कहा कि जवान ने अपनी शहादत से देश का गौरव बढ़ाया है। पाकिस्तान की इस कायरना हरकत का जरूर जवाब दिया जाना चाहिए।

हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आकर डंपर में लगी आग, चालक घायल

रायवाला में 11 हजार की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक डंपर धूं-धूं कर जल उठा। डंपर के चालक करंट लगने से घायल हो गया है, जिसे पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है दरअसल रायवाला में उत्तर प्रदेश सेतु निगम के हॉट मिक्स प्लांट में एक डंपर खड़ा था। घटना के वक्त डंपर से सामाग्री उतारी जा रही थी। इसी बीच 11 हजार की हाईटेंशन लाइन की चपेट में डंपर आ गया। संपर्क में आते ही डंपर में आग लग गयी। वहीं, करंट लगने से डंपर चालक जय किशोर घायल हो गए। समय रहते पुलिस ने उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रक मालिक को सूचना दे दी है।