रूद्रपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपा, लो वोल्टेज और विद्युत कटौती को रोकने की मांग

रूद्रपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में लगातार लो वोल्टेज और अघोषित विद्युत कटौती की समस्या बनी हुई है। जिस पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना देते हुए एसडीओ को ज्ञापन सौंपा।

ब्लाक काग्रेस कमेटी रुद्रपुर के कार्यकर्ताओ और छतरपुर, धर्मपुर, जयनगर, पत्थरचट्टा, डिवाइस सिटी आदि क्षेत्रों की जनता एसडीओ कार्यालय रूद्रपुर पर एकत्र हुई। यहां छतरपुर की उप प्रधान नीमा पाण्डे, धर्मपुर के प्रधान विक्की सिह, नवल काण्डपाल, साहब सिह, वार्ड सदस्य गीता तिवारी के नेतृत्व में लोगों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि क्षेत्र में कई दिनों से हो रही लो वोल्टेज की समस्या व अघोषित विद्युत कटोती को बंद किया जाए। साथ ही क्षेत्र में सुचारू रूप से पूर्व की भांति विद्युत संचालित की जाए। इस बावत एसडीओ रूद्रपुर को ज्ञापन भी सौंपा गया।

साथ ही एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान न होने पर घेराव की चेतावनी भी दी गई। वहीं, एसडीओ रुद्रपुर ने जल्द विद्युत व्यवस्था ठीक करने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, प्रदेश महिला काग्रेस की उपाध्यक्षा व पूर्व पालिकाध्यक्षा मीना शर्मा, पूर्व मण्डी अध्यक्ष अरुण पाण्डेय, पूर्व पार्षद मोहन खेडा, वरिष्ठ काग्रेसी अनिल शर्मा, पार्षद राजेश सिंह, क्रय-बिक्रय के पूर्व अध्यक्ष रामदयाल सिंह, युथ काग्रेस के प्रदेश सचिव किशोर हालदार, छतरपुर समिति के डायेक्टर गोपेश तिवारी, रेखा देउपा, राधा वोरा, शिव शंकर प्रसाद, कृपाल सहाय, चन्दन सामंत, मंगल सिह, गोपाल ठाकुर, सुमन पन्त, बाबू विश्कर्मा, सुचित्रा सिंह, मान सिंह, कुलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री से मिले गायक पवनदीप राजन


मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से इंडियन आयडल फेम गायक पवनदीप राजन ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने पवनदीप राजन को शुभकामनाये देते हुए उन्हें युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया।

सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पवनदीप ने अल्प समय में संगीत की दुनिया में प्रसिद्धि पाने के साथ ही प्रदेश का भी नाम रोशन किया है। उनके गायन से हमारे परम्पंरागत लोक संगीत को भी पहचान मिली है। मुख्यमंत्री से सम्मानित होने पर पवनदीप ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

वैदिक मंत्रों के बीच सीएम ने काठगोदाम में किया योजनाओं का शिलान्यास


मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सर्किट हाउस काठगोदाम में 10909.25 लाख के 24 विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास वैदिक मंत्रों के बीच किया। विकास कार्यो में 1139.46 लाख की 04 योजनाओं का लोकार्पण एवं 9769.79 लाख की 20 योजनाओं का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यो के साथ ही कोविड एवं आपदा की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मानसून काल में आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करें तथा बन्द सडकों को न्यून समय मे खोला जाए तथा किसी प्रकार की आपदा आने पर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य किये जांए। उन्होने कहा कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित करें तथा जहां-जहां सडके टूटने अथवा धंसने की सम्भावनायें है उन सडकों पर यातायात सुचारू करने हेतु पहले से ही जेसीबी तैनात की जाए ताकि आम जनता को आवागमन मे कोई परेशानी का सामना ना करना पडे। उन्होने पेयजल व विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे मानसून के दौरान विद्युत एवं पेयजल सूचारू रखने हेतु दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों मे अभी से उपकरण अथवा सामग्री स्टोर करें ताकि मानसून के दौरान विद्युत एवं पेयजल बाधित होने पर तत्काल सुचारू किया जा सके। उन्हांने सिचाई विभाग के अधिकारियों के निर्देश दिये कि वे वर्षाकाल में नदियों व बैराजों के जलस्तर पर पैनी नजर रखें तथा बाढ चैकियों को सक्रिय करते हुये नदियों का जलस्तर बढने पर समय-समय पर चेतावनी विभिन्न माध्यमों से जारी करें ताकि जानमाल की हानि को रोका जा सके। जिस पर जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने बताया कि जनपद में 17 बाढ चैकियां सक्रिय कर दी गई है जिनमें 24 घंटे काम्रिकां की तैनाती कर दी गई है तथा नदियों के जलस्तर बढने पर नियमित चेतावनी भी दी जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों मे रोस्टर बनाकर अधिक से अधिक कोविड जांच एवं वैक्सीनेशन किया जा रहा है। वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार नियमित वैक्सीनेशन सेन्टरों को बढाया जा रहा है। जनपद मे ंप्रतिदिन लगभग 15 हजार से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोविड कार्यो की समीक्षा करते निर्देश दिये कि कोविड की तीसरी लहर के लिए सभी तैयारिंयां अभी से कर ली जाए। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे चिकित्सालयों में बच्चा वार्ड मे सारी व्यवस्थायें सुनिश्चित करें तथा आक्सीजन, वैन्टिलेटर, दवायें आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होने कहा कि सभी सीएचसी, पीएचसी में कोविड से सम्बन्धित व्यवस्थायें सुनिश्चित करते हुये उन्हे कोविड केयर सेन्टर के रूप मे विकसित किया जाए ताकि कोविड मरीजों को उनके क्षेत्र में ही तुरन्त उपचार मिल सके। मुख्यमंत्री ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड जांच बढाये जाने के साथ ही जनता को जागरूक करते हुये सभी लोगों का वैक्सीनेशन कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि वृद्ध एवं दिव्यांगों को उनके घर मे जाकर वैक्सीनेशन किया जाए। जिस पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि जनपद में ब्लाकवार, ग्रामवार रोस्टर बनाकर कोविड जांच एवं वैक्सीनेशन किया जा रहा है। उन्होने बताया कि हम तीसरी कोविड लहर से लडने के लिए तैयार हैं। हमारे पास सभी चिकित्सालयों में पर्याप्त आक्सीजन एवं आक्सीजन सिलेन्डर हैं। प्रत्येक सीएचसी, पीएचसी में पर्याप्त आक्सीजन सिलेन्डर एवं कोविड दवा किट रखी गई हैं। उन्होने बताया कि जनपद में 12 सरकारी बालरोग चिकित्सक तथा प्राइवेट में 17 बालरोग चिकित्सक हैं। हमारे पास 15 सरकारी एम्बुलैंस तथा 108 की 23 एम्बुलैंस कार्यरत हैं। शहरी विकास एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बंशीधर भगत ने कोटाबाग में शीघ्र एक्सरे मशीन सुचारू करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये। विधायक संजीव आर्य ने दुरस्थ ब्लाक बेतालघाट चिकित्सालय मे अल्ट्रासाउन्ड व बी.डी. पाण्डे चिकित्सालय नैनीताल में सीटी स्कैन मशीन लगाने के साथ ही तकनीशियन तैनात करने का अनुरोध मुख्यमंत्री से किया। विधायक रामसिह कैडा ने कहा कि ओखलकांडा चिकित्सालय में मुख्यमंत्री द्वारा एक्सरे मशीन लगाने की घोषणा की गई थी, शीध्र एक्सरे मशीन लगाने की मांग की।

क्षेत्रीय सांसद अजय भटट ने कोविड वैक्सीनेशन में तेजी लाने के निर्देश दिये साथ ही हल्द्वानी मे 50 बैड का निर्मित आयुर्वेदिक चिकित्सालय के अवशेष धनराशि जारी करने का अनुरोध मुख्यमंत्री से किया। महांपौर डा0 जोगेन्दर पाल सिह रौतेला ने एसटीएच मे कैथ लैब खोलने का अनुरोध किया साथ ही मेयर ने तीनपानी से काठगोदाम तक हल्द्वानी रोड को एनएच से लोनिवि को हस्तांतरित कराने का अनुरोध भी किया।

विधायक संजीव आर्य ने राष्टीय राजमार्ग काठगोदाम से नैनीताल तक एनएच द्वारा हाल ही मे डामरीकरण किया गया जो खराब गुणवत्ता के कारण उखड़ गया है। जिस पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुये मामले की जांच कराने के निर्देश जिलाधिकारी को दिये।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जामरानी बांध के अध्यतन कार्यो की जानकारियां ली। जिस पर आयुक्त अरविन्द सिह ह्यांकी ने बताया कि ग्रामवासियों के साथ लगातार बैठकें की जा रही है तथा डूब क्षेत्र में आ रहे परिवारों को विस्थापित करने हेतु उधमसिह नगर के सितारगंज जेल परिसर मे भूमि चिन्हित की गई है ग्रामवासियों चयनित भूमि का भ्रमण कराया गया, ग्रामवासियों ने उक्त भूमि मे जलभराव होने की वजह से वहां भूमि लेने से असहमति व्यक्त की है। क्षेत्रवासियो से लगातार वार्ता की जा रही है एवं भूमि का तलाशी जा रही है।

पत्रकारों द्वारा मुख्यमंत्री का बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। पत्रकारो को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कोरोना काल के दौरान जिन पत्रकारों की मृत्यु हो गई है, उन्हें श्रद्वांजलि देते हुये उनके परिवार में से एक सदस्य को उपनल अथवा आउटसोर्सिंग के माध्यम से रोजगार देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने रविवार को सर्किट हाउस में स्यूडा बडेत पेयजल योजना 207.35 लाख,पस्तोला पेयजल योजना 50.79 लाख, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चोरगलिया 231.22 लाख,लालकुआ के गोरापडाव मॉल तिराहे से इन्दरपुर-हनुमान मन्दिर होते हुये धनश्याम जोशी- हरिपुर बच्ची के निवास तक मार्ग चैडीकरण लागत 650.10 लाख की योजनाओं का लोकार्पण किया। इसी तरह पाण्डे गांव भांकर मोटरमार्ग का नवनिर्माण 71.20लाख, सेनिटोरियम भवाली के रेडक्रास भवन, क्रियेशन भवन, फिमेल वार्ड, ब्लाक पांच भवन, न्यू सर्जिकल वार्ड व फिमेल वार्ड ब्लाक आठ में 76 बैड स्थापित किये जाने हेतु 367.11 लाख,सयुंक्त चिकित्सालय रामनगर मे आक्सीजन जनरेशन प्लांट एवं सेन्टल आक्सीजन पाईप लाइन की स्थापना 194.54 लाख, हाथीखाल लालकुआं में 200 शैय्यायुक्त उप जिला मल्टीस्पेशलिस्ट चिकित्सालय निर्माण लागत 7289.21 लाख,लालकुआ के अन्तर्गत तेजपुर नेगी, जयपुर बीशा,गंगापुर एवं गंगा रामपुर के आन्तरिक मार्गो का पुर्ननिर्माण 59.01 लाख, लालकुआ के ग्राम पदमपुर देवलिया व सूफीभगवापुर मे नवनिर्माण लागत 53.05 लाख, लालकुआ मे पदमपुर देवलिया के आन्तरिक मार्गो का नवनिर्माण लागत 59.82 लाख,लालकुआ के नारायणपुर कालोनी व तुलारामपुर के आन्तरिक मार्गो का नवनिर्माण लागत 64.84 लाख, लालकुआ के ग्राम सभा धनपुर एवं गंगारामपुर के आन्तरिक मार्गो का नवनिर्माण लागत 71.88 लाख,लालकुआ के फत्ताबंगर पूर्वी के आन्तरिक मार्गो का नवनिर्माण लागत 72.12 लाख,धौलाखेडा व फत्ताबंगर पश्चिम के आन्तरिक मार्गो का नवनिर्माण लागत 67.21 लाख, बिन्दुखत्ता के संजय नगर तीन के आन्तरिक मार्गो का नवनिर्माण लागत 68.26 लाख,बिन्दुखत्ता के राजीव नगर के आन्तरिक मार्गो का नवनिर्माण 52.47,चोरगलिया मे आन्तरिक मार्गो का नवनिर्माण 58.91 लाख,मण्डी हल्द्वानी से तीनपानी मोड तक मार्ग चैडीकरण एवं सुधरीकरण प्रथम चरण 117.99 लाख,तुमडीयाडैम प्रथम एवं तुमडीयाडैम द्वितीय मे 60 मीटर स्पान का सेतु 653.72 लाख,राइका नौकुचियाताल में एक आर्ट एवं क्राफ्ट कक्ष एवं पुस्तकालय कक्ष 40.49 लाख, राइका धौलाखेडा मे आर्ट एवं क्राफ्ट कक्ष एवं पुस्तकालय कक्ष 40.12 लाख,राइका गरगढी मल्ली मे एक कम्प्यूटर कक्ष, एक विज्ञान कक्ष तथा प्रयोगशाला कक्ष 67.84लाख व बन्दर बचाओ जन्म नियंत्रण एवं पुनर्वास केन्द्र दीनाबंगर लागत 200.00 लाख की योजनाओ का शिलान्यास किया।
कार्यक्रम में कृषि व कृषि शिक्षा एवं जनपद प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल, शहरी विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री बंशीधर भगत, सांसद अजय भटट, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, विधायक नवीन दुम्का, संजीव आर्य, रामसिह कैडा, मेयर डा जोगेन्द्र पाल सिह रौतेला, अध्यक्ष मण्डी परिषद मनोज साह, उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग मजरह नईम नवाब, उपाध्यक्ष जिला पंचायत आनन्द सिह दरम्वाल, पूर्व दर्जा मंत्री तरूण बंसल, गजराज बिष्ट, प्रकाश हरर्बोला, हेमन्त द्विवेदी, राजेन्द्र सिह बिष्ट, प्रमोद तोलिया, शान्ति भटट, प्रकाश गजरौला, भूवन भटट, सुरेश तिवारी, बहादुर सिह नदगली, डा0 अनिल डब्बू, लक्ष्मण सिह खाती, नीरज बिष्ट, धु्रव रौतेला, जेडए वारसी के अलावा सचिव मुख्यमंत्री पराग मधुकर धकाते, आईजी अजय रौतेला, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी, मुख्य विकास अधिकारी संदीप तिवारी, प्रबन्ध निदेशक केएमवीएन नरेन्द्र सिह भण्डारी, डीएफओ टीआर बीजूलाल, संदीप कुमार, परियोजना निदेशक अजय कुमार, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, जिला अर्थसंख्याधिकारी एलएम जोशी, मुख्य अभियन्ता सिचाई संजय शुक्ला आदि मौजूद थे।

देवभूमि में प्राचीन समय से ही योगाभ्यास किए जाते रहे हैंः तीरथ सिंह रावत


मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को अपने भागीरथीपुरम स्थित आवास से सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के योग विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय वेबिनार को शुभारम्भ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय द्वारा वेबिनार के माध्यम से योग को आम जन तक ले जाने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में ऋषि, मुनियों एवं योग साधकों द्वारा प्राचीन समय से ही योगाभ्यास किये जाते रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य किया। 2015 से प्रत्येक 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग मनुष्य को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है। योग को अपनी नियमित दिनचर्या में लाना जरूरी है। योग की वजह से भारत की विश्व स्तर पर अलग पहचान है।
इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से मुख्य वक्ता डॉ. एच.आर. नागेन्द्र, कुलपति सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय प्रो. एन.एस. भण्डारी, डॉ. नवीन भट्ट, सुश्री मोनिका बंसल आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने की जनपद नैनीताल व उधमसिंह नगर जनपदों के लिये की गई घोषणाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद नैनीताल एवं उधमसिंह नगर जनपदों के लिये मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत अपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लायी जाय, इसके लिये विभागीय अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझें। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि यूटिलिटी सिफ्टिंग के कारण सड़कों के निर्माण में विलम्ब न हो, इसके लिये प्रभावी कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि वन भूमि हस्तान्तरण के कारण लम्बित योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लायें। इसके लिये भी प्रभावी प्रयास किये जाय तथा भारत सरकार से भी समन्वय स्थापित किया जाय। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिये कि जन समस्याओं के समाधान एवं जन सुविधाओं के विकास में विभागीय अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

मुख्यमंत्री ने रामनगर में बहुमंजिला पार्किंग निर्माण, पेयजल योजनाओं, नलकूपों, ओवरहेड टेंकों, मिनीस्टेडियम, बस स्टेशन के निर्माण, नहरों को कवर करने, विभिन्न आन्तरिक सड़कों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिये। भीमताल में भी पार्किंग निर्माण, विभिन्न चिकित्सालयों में एक्सरे व अल्ट्रा साउण्ड मशीन की व्यवस्था करने, भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल, कमलताल आदि के सौन्दर्यीकरण के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। कालाढूंगी के अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में 5 नलकूपों के निर्माण तथा पूर्व में निर्मित नलकूपों में वोल्टेज स्टेवलाइजर की व्यवस्था करने की भी स्वीकृति प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने लालकुंआ में मिनी स्टेडियम के निर्माण, बिन्दुखत्ता में 55 हैण्डपंपों की स्थापना, पेयजल योजना के पुनर्गठन की भी स्वीकृति प्रदान की। नैनीताल में मल्टीस्टोरी पार्किंग निर्माण, हेलीपैड निर्माण, ऑडिटोरियम के निर्माण में तेजी लाने को कहा।

मुख्यमंत्री ने रूद्रपुर में ट्रेचिंग ग्राउण्ड के निर्माण रूद्रपुर सहित अन्य क्षेत्रों का मास्टर प्लान तैयार करने, अनाज मण्डी व ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण में तेजी लाने के भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने किच्छा में नया बस अड्डा बनाने तथा पुराने बस अड्डे पर कमर्शियल काम्पलेक्स निर्माण, किच्छा शुगर मिल में एथेनाल प्लांट स्थापित करने, खुरपिया फार्म की भूमि पर सिडकुल बनाये जाने के साथ ही किच्छा में नया तहसील भवन बनाये जाने का प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने खटीमा में खेल स्टेडियम, बस स्टेशन, बाढ़ सुरक्षा कार्यों, सीवर लाइन व ट्रेचिंग ग्राउण्ड के निर्माण में भी तेजी लाने को कहा। सितारगंज में तहसील निर्माण के लिये शीघ्र धनराशि स्वीकृत करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये।

बैठक में बताया गया है कि विधानसभा क्षेत्र रामनगर के लिये कुल 61 घोषणायें की गई हैं, जिनमें से 32 पूर्ण हो चुकी है, शेष पर कार्यवाही गतिमान है। इसी प्रकार भीमताल के लिये 16 घोषणाओं में 9 पूर्ण हो चुकी हैं। कालाढूंगी में 34 घोषणाओं में से 32, लालकुंआ में 23 में से 8 नैनीताल में 29 में से 19, भीमताल में 16 में से 9 पूर्ण हो चुकी हैं तथा शेष में कार्यवाही गतिमान है। इसी प्रकार जनपद उधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर के लिये की गई 17 घोषणाओं में 10 पूर्ण हो चुकी हैं। किच्छा में 13 में से 7, खटीमा में 63 में से 50, नानकमत्ता में 24 में से 16 तथा सितारगंज में 12 में से 9 घोषणायें पूर्ण हो चुकी हैं तथा शेष में कार्यवाही गतिमान है।

बैठक में विधायक दीवान सिंह बिष्ट, संजीव आर्य, राजेश शुक्ला, राजकुमार ठुकराल, मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार शत्रुघ्न सिंह, अपर मुख्य सचिव आनन्द वर्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, आर. मीनाक्षी सुन्दरम, एस.एन पाण्डे, एस.ए. मुरूगेशन, डॉ. रणजीत सिन्हा, प्रमुख वन संरक्षण राजीव भरतरी आदि उपस्थित थे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, विधायक पुष्कर सिंह धामी, डॉ. प्रेम सिंह, सौरभ बहुगुणा के साथ ही आयुक्त कुमाऊं अरविंद सिंह ह्यांकी आदि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने की जनपद बागेश्वर व अल्मोड़ा जनपदो के लिये की गई घोषणाओं की समीक्षा


मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद बागेश्वर एवं अल्मोड़ा जनपदों के लिये मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घोषणा के तहत अपूर्ण योजनाओं से सम्बन्धित डीपीआर 15 जुलाई तक तैयार कर दी जाय। इसके लिये सचिव एवं विभागाध्यक्ष आपसी समन्वय से योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करे योजनायें समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण हो यह विभागीय प्रमुखों की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक बहाने बाजी नही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि घोषित योजनायें जब धरातल पर दिखाई दे तभी वह पूर्ण मानी जाय इसमें कार्यवाही गतिमान जैसे शब्दो का उल्लेख किये जाने के बजाय वास्तविक स्थिति का उल्लेख होना चाहिए।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने कहा कि सड़को, पुलो, पेयजल सिंचाई की योजनाओं, स्कूल व अन्य भवनों के निर्माण, खेल मैदानों पार्किंग स्थलांे के विकास आदि से सम्बन्धित योजनाओं के लम्बित प्रस्तावों की डीपीआर 15 जुलाई तक हर हालात में तैयार की जाय ताकि उनके लिये धनराशि की स्वीकृति के साथ टेण्डर प्रक्रिया भी अविलम्ब प्रारम्भ की जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में धनराशि की कमी नही होने दी जायेगा।

उन्होंने सल्ट विधानसभा क्षेत्र की पंपिंग पेयजल योजना तथा अल्मोड़ा की खत्याड़ी ग्राम सभा समूह पेयजल योजना के प्रस्ताव अविलम्ब जल जीवन मिशन के तहत प्रेषित करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने विकासखण्ड ताकुला जाने वाले मार्ग के निर्माण के लिये वन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग से आपसी विचार विमर्श के बाद इस सम्बन्ध में दो सप्ताह में निर्णय लेने को कहा ताकि सड़क का निर्माण शीघ्र हो सके।

मुख्यमंत्री ने पर्वतीय क्षेत्रों में निर्मित होने वाली सड़को व पुलो के निर्माण में तेजी लाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों के अभी टेण्डर नही हुए हैं उनके शीघ्र टेण्डर कर लिये जाये ताकि बरसात के तुरन्त बाद उनपर कार्य आरम्भ किया जा सके।

बैठक में बताया गया है कि विधानसभा क्षेत्र कपकोट के लिये कुल 37 घोषणाये की गई हैं जिनमें से 20 पूर्ण हो चुकी है शेष पर कार्यवाही गतिमान है। इसी प्रकार बागेश्वर के लिये 29 घोषणाओं में 19 पूर्ण हो चुकी है। अल्मोड़ा अन्तर्गत 32 घोषणाओं में 16, सल्ट के लिये की गई 76 घोषणाओं में से 49, द्वारहाट की 16 में से 15 तथा सोमेश्वर की 74 में 37 घोषणाये पूर्ण हो चुकी है तथा शेष में कार्यवाही गतिमान है।

बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार शत्रुघन सिंह, अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार, आनन्द वर्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव अमित नेगी, शैलेश बगोली, आर मीनाक्षी सुन्दरम, एस.ए.मुरूगेशन, डाॅ. रणजीत सिन्हा आदि उपस्थित थे।

समीक्षा बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रेखा आर्य, विधानसभा उपाध्यक्ष श्री रघुनाथ सिंह चैहान, विधायक श्री चन्दन रामदास, श्री महेश जीना आदि के साथ ही जिलाधिकारी अल्मोड़ा व बागेश्वर उपस्थित रहे।

विपक्ष की नेता इंदिरा हृदयेश का हुआ अंतिम संस्कार, सीएम सहित विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि


विधानसभा में विपक्ष की नेता डॉ. इंदिरा हृदयेश आज पंचतत्व में विलीन हो गई। चित्रशिलाघाट रानीबाग में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र बॉबी हृदयेश, सौरभ हृदयेश और सुमित हृदयेश ने चिता को मुखाग्नि दी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सहित कई राजनेताओं और गणमान्य लोगों ने उनके आवास में जाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि एक दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर डॉ. इंदिरा हृदयेश विकास के लिए लड़ती रही है। उन्हें इसलिए हमेशा याद किया जाएगा। उनका निधन एक बड़ी क्षति है।

सुबह से ही नैनीताल रोड स्थित उनके आवास संकलन में उनके अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस नेताओं, उनके समर्थकों और स्थानीय नेताओं का तांता लगा रहा। वहीं, सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, यशपाल आर्य और अरविंद पांडेय सहित कई भाजपा नेता भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। सुबह करीब 10 बजे इंदिरा के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के स्वराज आश्रम लाया गया। यहां भी समर्थकों का तांता लगा रहा। यहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल श्रद्धांजलि देने पहुंचे। स्वराज आश्रम से इंदिरा की शवयात्रा नैनीताल रोड होते हुए चित्रशिला घाट पहुंचीं। यहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल, वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने चित्रशिला घाट पहंुचकर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की।

वहीं, उनके बेटे सुमित हृदयेश ने डॉ. इंदिरा हृदयेश को याद कर उनके द्वारा किये गये कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मां हमेशा हर जरुरत मंद लोगों की मदद किया करती थी। जब वह घर पर होती थी तो भी उनसे मिले बिना कोई वापस नही जाता था।

आपको बता दें कि रविवार को नई दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से नेता विपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश का निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थीं। कल देर रात उनका पार्थिव शरीर हल्द्वानी पहुंचा था।

ऋषिकेशः दिवंगत नेता प्रतिपक्ष इंदिरा को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

उत्तराखण्ड प्रदेश कॉंग्रेस की शीर्ष नेता व आयरन लेडी इंदिरा हृदयेश के आकस्मिक निधन पर महानगर कॉंग्रेस कमेटी ऋषिकेश ने कॉंग्रेस भवन रेलवे रोड पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रधांजलि अर्पित की।

मौके पर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, पूर्व कबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, ललित मोहन मिश्र, एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, सुधीर राय, प्यारे लाल जुगरान, रामकुमार भतौलिया, सरोज देवराडी, विजय पाल सिंह, चंदन सिंह पंवार, ,शोभा भट्ट, रुकम सिंह पोखरियाल, अभिषेक शर्मा, अशोक शर्मा, विजय लक्ष्मी शर्मा, पार्षद, लल्लन राजभर, कमलेश शर्मा, इमरान सैफी, सोनू पांडे, नंद किशोर जाटव, राजकुमार तलवार, प्यारेलाल जुगरान, पुरँजय राजभर, राजेश शाह, सतेन्द्र पंवार, विक्रम भंडारी, धनंजय राजभर, संजय भारद्वाज, चंद्र कांता जोशी, मालती तिवारी, योगेश शर्मा, पुरँजय राजभर, ज्ञानेश मिश्र, ज्योति आदि उपस्थित रहे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले सीएम तीरथ, की एम्स की शाखा कुमाऊं में खोलने की मांग


मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से कुमाउं मण्डल में एम्स की शाखा की स्थापना के साथ ही कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज खोलने का अनुरोध किया। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने इस संबंध में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

राधास्वामी सत्संग ब्यास रूद्रपुर में बने वैक्सीनेशन सेंटर का सीएम तीरथ सिंह रावत ने लिया जायजा

रूद्रपुर में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ईएसआईसी अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कोरोना सहायता समूह के संरक्षक जेबी सिंह ने मुख्यमंत्री को समूह द्वारा किये गये कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया। ईएसआईसी अस्पताल में मुख्यमंत्री ने डॉक्टर, नर्स, कोरोना सहायता समूह के सदस्यों से वार्ता कर उनके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की।

उन्होने ईएसआईसी अस्पताल से स्वस्थ्य हुए मरीजों को डिस्चार्ज पत्र सौपकर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन पं0 राम सुमेर शुक्ल मेडिकल कॉलेज पहुंचकर मंत्रोच्चारण के साथ लगभग 31 करोड़ के विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने चिकित्सालय परिसर में स्थापित क्रायोजेनिक टैंक ऑक्सीजन गैस आपूर्ति का फीता काटकर लोकार्पण किया। निर्माणाधीन पं0 राम सुमेर शुक्ल मेडिकल कॉलेज रूद्रपुर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री एवं सांसद अजय भट्ट व विधायकगणों के साथ पीपीई किट पहनकर कोविड वार्ड एवं आईसीयू वार्ड में जाकर भर्ती कोरोना से संक्रमित सभी मरीजों से वार्ता की और उनके स्वास्थ्य का हाल चाल जाना। मुख्यमंत्री ने चिकित्सालय में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं एवं भोजन आदि व्यवस्थाओं की विस्तृत रूप से जानकारी लेते हुए कहा कि इस महामारी के दौर में सभी चिकित्सक, मेडिकल स्टाफ समेत जिला प्रशासन, स्वंय सेवी संस्था व जनप्रतिनिधियो एवं औद्योगिक संस्थाओं ने मानवता का परिचय देते हुये रात-दिन कार्य कर अपना अमूल्य सहयोग दिया एवं यह अपने आप में एक सराहनीय कार्य हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी वह इसी प्रकार आपस मे टीम भावना से कार्य करने की आवश्यकता है ताकि जनपद ही नहीं प्रदेश को भी कोरोना मुक्त बनाया जा सकें।

इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने राधास्वामी सत्संग ब्यास रूद्रपुर में बने वैक्सीनेशन सेंटर का जायजा लिया। उन्होने वहां पर वैक्सीनेशन के लिए आये हुए लोगों से हाल चाल जाना व कहा कि वैक्सीन लगाने के बाद और लोगो को भी वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करें। मुख्यमंत्री ने सभी वैक्सीनेशन व पंजीकरण काउंटर पर जाकर वैक्सीनेशन की स्थिति जानी व सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वैक्सीन के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें। राधास्वामी सत्संग ब्यास में व्यवस्थाओं को देखकर उन्होने वहां उपस्थित सभी सेवादारो, स्वास्थ्य कर्मियों की प्रशंसा की व किचन की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय, सांसद अजय भट्ट, विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, सौरभ बहुगुणा, प्रेम सिंह राणा, पुष्कर सिंह धामी, आदेश चैहान, कुमाऊं आयुक्त अरविन्द सिंह हयांकि, डीआईजी कुमाऊ अजय रौतेला, मेयर रूद्रपुर रामपाल, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, नोडल अधिकारी हॉस्पिटल मैनेमेंट बंशीधर तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 डीएस पंचपाल, अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चैहान, जगदीश चन्द्र काण्डपाल, राधास्वामी सतसंग ब्यास के सचिव राजीव सेतिया आदि उपस्थित थे।

रूद्रपुर में सीएम ने दिए निर्देश, ग्राम सभाओं में मेडिकल टीम जाकर करे जांच


रूद्रपुर में एक दिवसीय भ्रमण पर पंहुचे प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एपीजे अब्दुल कलाम सभागार कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जिले में कोविड संक्रमण की रोकथाम, उपचार एवं उससे बचाव आदि हेतु किए जा रहे कार्यों के साथ ही आगामी मानसून काल के मद्देनजर पूर्व तैयारी तथा जनपद में संचालित विकास कार्यों की विस्तृत रूप से जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु अधिक से अधिक सैम्पलिंग बढ़ाई जाए। इस हेतु सभी ग्राम सभाओं में मेडिकल टीम जाकर जांच करे। जांच के दौरान लक्षण वाले प्रत्येक व्यक्ति को तत्काल दवा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें एवं ग्राम स्तर पर निगरानी टीम को और अधिक एक्टिव रखते हुए संक्रमण की रोकथाम हेतु कार्य करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था मुहैया कराना सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के साथ ही आगामी वर्षा के दौरान जल जनित रोग, डेंगू की रोकथाम हेतु व्यापक स्तर पर सभी नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में नगर निकाय व पंचायती विभाग सेनेटाइजेसन का कार्य लगातार जारी रखें, साथ ही जनता को इसके प्रति जागरूक भी करें। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केद्रों में भी में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में कोरोना से संबंधित आवश्यक दवा की किट का भी वितरण शीघ्रता से कराया जाये।

मुख्यमंत्री ने सभी विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से कहा कि गांव में जाकर लगातार दवाई एवं अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाओं की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी लेते रहें। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु कड़ाई से कर्फ्यू का अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि ब्लैक फंगस की रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार ने इंजेक्शन की पर्याप्त व्यवस्था कर ली है एवं कोविड-19 की तीसरी लहर से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होने कहा कि आवश्यकतानुसार अस्पतालों के साथ ही होटल, धर्मशाला की भी व्यव्स्था करना सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने कोविड कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया, कन्ट्रोल रूम की व्यस्थाओं की सराहना करते हुए होम आईशोलेशन में रह रहे मरीजों से विडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। उन्होने कहा कि कोविड संक्रमण में जो बच्चे अनाथ हो गये है ऐसे बच्चों को 3000 रुपए प्रतिमाह दिए जायेंगे। उन्होने कहा कि ऐसे अनाथध्असहाय बच्चे जब तक बालिग न हो तब तक जिलाधिकारियों की देखरेख में रहेंगें ताकि उनकी सम्पत्ति को कोई भी नुकसान न पहुंचा सके। उन्होने कहा कि कोरोना संक्रमण में बजट की कोई कमी नही है जिसके लिए जिलाधिकारी को भी अधिकार दिये गये है कि वह अपने फण्ड से भी इस महामारी में खर्च कर सकते है।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा आगामी मानसून काल के मद्देनजर सम्बन्धित अधिकारियों से आगामी मानसून के लिए तैयारियों की जानकारी ली। उन्होने निर्देश दिए कि सभी विभाग किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने हेतु पूर्व तैयारी करते हुए अलर्ट रहें तथा किसी भी प्रकार की आपदा की घटना होने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किए जाये, सभी तहसील व थाना स्तर पर आवश्यक उपकरण राहत पैकेट आदि की भी व्यवस्था के साथ ही राहत कैम्प चिह्नित कर उनमें आवश्यक व्यवस्था पूर्व से रखी जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सहयोग से कार्य करें। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने पेयजल, ऊर्जा विभाग, लोक निर्माण विभाग,सिंचाई समेत विभिन्न कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह निर्माण कार्यों को समयबद्धता से पूर्ण करें। अधिकारी मुख्यालय में न बैठकर फील्ड में जाकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाएं, कार्य धरातल पर दिखने चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि एक दूसरे के पूरक हैं वह मिलकर कार्य कर जिले को विकास के क्षेत्र में आगे ले जाएं। वह एक टीम भावना के साथ कार्य करें।

बैठक में सांसद अजय भट्ट, विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, हरभजन सिंह चीमा, प्रेम सिंह राणा एवं पुष्कर सिंह धामी ने जिले के विकास के संबंध में अपनी बात रखी। उन्होने कहा कि जिनका राशन कार्ड अभी तक ऑनलाइन नही हुआ है उन लोगों को भी राशन देना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार का मकसद है कि प्रदेश में कोई भी भुखा न रहे।
बैठक में जिलाधिकारी रंजना राजगुरू व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने प्रजेन्टेशन के माध्यम से जिले में कोविड संक्रमण एवं डेंगू की रोकथाम हेतु किए जा रहे कार्यों के अतिरिक्त वर्तमान में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के एवं आगामी मानसून काल के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने हेतु की गई पूर्व तैयारी के साथ ही जिले में संचालित विकास कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय, सांसद अजय भट्ट, विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, सौरभ बहुगुणा, प्रेम सिंह राणा, पुष्कर सिंह धामी, आदेश चैहान, कुमाऊं आयुक्त अरविन्द सिंह हयांकि, डीआईजी कुमाऊ अजय रौतेला, मेयर रूद्रपुर रामपाल, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, नोडल अधिकारी हॉस्पिटल मैनेमेंट बंशीधर तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 डीएस पंचपाल, अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चैहान, जगदीश चन्द्र काण्डपाल आदि उपस्थित थे।