सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ऐंपण कला से जुड़ी बेटियों से किया संवाद

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सर्किट हाउस में पारम्परिक एैंपण कला से जुड़ी बेटियों से संवाद करते हुए कहा कि जिस खोई विरासत को एैंपण के माध्यम से बेटियों द्वारा संजोने का कार्य किया जा रहा है वह अपने आप में सराहनीय है। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि एैंपण प्राचीन कला है वर्तमान पीढ़ी की बच्चियों को इससे जुड़ते देखकर बेहद प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि आज हम देश-प्रदेश में राज्य की पहचान इस कला के माध्यम से संजोने का कार्य कर रहे जो एक गर्व की बात है। इस बात का गर्व है कि बहनें इस एैंपण कला को जीवंत कर रहीं है साथ ही इससे आर्थिकी में भी सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के क्षेत्रीय व्यंजनों को विशेष खान-पान की पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है पहाड़ी व्यंजनों को प्रोत्साहन देते हुए विशेष श्रेणी में लाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिल्पकला को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के कुशल कारीगरों को आधुनिक श्रेणी की कारीगरी सिखाने में कारगर हुए है। उन्होंने कहा कि इसी कुशलता को दृष्टिगत रखते हुए उत्तराखण्ड में आवास नीति लागू की गयी है जिसमें उत्तराखण्ड के शिल्प नीति से जो अपने भवनों का निर्माण करेगा उसे एक अतिरिक्त मंजिल बनाने की अनुमति दी जायेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक पहचान समाप्त होती जा रही जिसे हम अपने कुशल शिल्पियों के माध्यम से धरातल पर लाने का प्रयास कर रहे है। शिल्पियों के कुशल प्रदर्शन से ही प्रदेश में बेरोजगारी दर कम हो रही है जिससे क्षेत्रीय कारीगरो को इससे प्रोत्साहन मिल रहा है तथा वे आत्मनिर्भर हो रहे है।

इस संवाद कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही महिला उद्यमियों को सम्मानित करते हुए उन्हें महिला सशक्तिकरण की ओर अग्रसर होने की बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा पारम्परिक एैंपण से जुड़ी बेटियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सौर स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों, होम-स्टे योजना के लाभार्थियों, पीएम स्वनिधि से लाभार्थियों और जनपद के चयनित किसानों को किसान पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित करते हुए सभी को स्वरोजगार क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा एैंपण स्टॉल का अवलोकन कर बेटियों से चर्चा की गयी और एैंपण को प्रोत्साहित करने के लिए उनसे सुझाव प्राप्त किये। इस दौरान राजकीय बाल किशोरी गृह की बच्चियों द्वारा बनाये गये एैंपण की मुख्यमंत्री द्वारा बेहद प्रशंसा की गयी। कार्यक्रम में एकीकृत आजीविका परियोजना, उद्योग विभाग, कृषि, उद्यान आदि विभागों के स्टॉल लगाये गये थे। जिनका अवलोकन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया और स्टॉलों की सराहना की गयी।

इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत, बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्या, सांसद अजय टम्टा, विधायक महेश नेगी आदि उपस्थित थे।

अल्मोड़ा को सीएम त्रिवेंद्र ने दी सौगात, करोड़ों की योजनाओं का हुआ शिलान्यास व लोकार्पण

अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज अल्मोड़ा पहुॅचकर जनपद को अनेक सौगातें दी। उन्होंने कुल 150.31 करोड़ रूपए की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 67.95 करोड़ रू0 की योजनाओं का लोकार्पण एवं 82.36 करोड़ रू0 की योजनाओं का शिलान्यास किया।
विधानसभा क्षेत्र अल्मोडा के अर्न्तगत जिन विकास योजनाओं का लोकापर्ण किया। उसमें रमसा में रा0इ0का0 बाड़ेछीना भवन निर्माण लागत 46.48 लाख रू0, रमसा के अन्तर्गत रा0इ0का0 डीनापानी भवन निर्माण लागत 59.85 लाख रू0, जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में आक्सीजन सप्लाई पाईप लाईन निर्माण कार्य लागत 36.89 लाख रू0, टैक्सी स्टैण्ड कम शापिंग काम्पलैक्स में लिफ्ट व फायर फाईटिंग इक्यूपमैन्ट लगाने का कार्य लागत 52.36 लाख रू0, हेमवती नन्दन बहुगुणा र्स्पोटस स्टेडियम अल्मोड़ा में जिम हाल व बॉक्सिंग रिंग का निर्माण लागत 60.47 लाख रू0, अल्मोड़ा पिथौरागढ़ मुख्य मोटर मार्ग से बाडेछीना से ग्राम कुमौली तक ग्रामीण मार्ग का निर्माण लागत 484.60 लाख रू0, रीवर व्यू फैक्ट्री अल्मोड़ा मुख्य भवन का मरम्मत कार्य लागत 25.59 लाख रू0, लाट लिफ्ट सिंचाई योजना का निर्माण लागत 82.72 लाख रू0, राजकीय प्राथिमक विद्यालय बौड़ा में कक्षा-कक्षों का निर्माण लागत 35.130 लाख रू0, राजकीय प्राथमिक विद्यालय पलना में कक्षा-कक्षों का निर्माण लागत 35.280 लाख रू0, माडल कैरियर सेन्टर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अल्मोड़ा लागत 15.100 लाख रू0, रतखान से चैमू मोटर मार्ग लागत 152.26 लाख रू0, सुपई खान बमनतिलाड़ी मोटर मार्ग के किमी0 03 से 24 मी0 स्पान स्टील गार्डर ब्रिज का निर्माण लागत 131.48 लाख रू0, हिलांस किसान आउटलेट चैघानपाटा अल्मोड़ा लागत 4.87 लाख रू0, कृषि प्रसंस्करण इकाई ग्रोथ सेन्टरध्गुणवत्ता नियन्त्रण प्रयोगशाला हवालबाग लागत 42.38 लाख रू0, संग्रहण केन्द्र प्रगति आजीविका स्वायत्त सहकारिता पातलीबगड़ लागत 12.50 लाख रू0, संग्रहण केन्द्र शीतला आजीविका सहकारिता शीतलाखेत लागत 12.50 लाख रू0 है।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर में रमसा के अन्तर्गत अर्न्तगत जिन विकास योजनाओं का लोकापर्ण किया उसमें रा0इ0का भेटा बडोली भवन निर्माण लागत 47.28 लाख रू0, रमसा के अन्तर्गत राजकीय इण्टर कालेज बमनस्वाल भवन निर्माण लागत 49.65 लाख रू0, रमसा के अन्तर्गत राजकीय इण्टर कालेज चमतोला भवन निर्माण लागत 50.28 लाख रू0, सामु0 स्वास्थ्य केन्द्र धौलछीना में चिकित्साधिकारी के लिए ट्रांजिट हास्टल का निर्माण कार्य लागत 242.86 लाख रू0, पशु सेवा केन्द्र धन्यान का निर्माण लागत 28.53 लाख रू0, जैंती पिपली मुख्य मोटर मार्ग से ग्राम तल्ला भटयाड़ा तक मोटर मार्ग का निर्माण लागत 223.60 लाख रू0, आटी डसीली मुख्य मोटर मार्ग से ग्राम डसीली तक ग्रामीण मोटर मार्ग का निर्माण लागत 211.77 लाख रू0, रा0इ0का0 चैड अनुली में 04 कक्षा कक्ष, 02 प्रयोगशाला, प्रधानाचार्य एवं कार्यालय कक्ष, 02 शौचालय एवं 01 कम्प्यूटर कक्ष का निर्माण लागत 18.63 लाख रू0, वृद्ध जागेश्वर मंदिर अल्मोड़ा का जीणोद्धार कार्य लागत 20.00 लाख रू0, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कनरा में कक्षा-कक्षों का निर्माण लागत 35.380 लाख रू0, राजकीय इण्टर कालेज दन्या में कक्षा-कक्ष का निर्माण लागत 30.360 लाख रू0, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भीमादेवी में भवन निर्माण लागत 35.250 लाख रू0, राजकीय इण्टर कालेज चैसाला में 02 कक्षा-कक्षों का निर्माण लागत 39.970 लाख रू0, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बानठौक में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण लागत 17.170 लाख रू0, कुशल बैण्ड से रूल डूॅगरा मोटर मार्ग के किमी0 02 से 24 मी0 स्पान स्टील गर्डर ब्रिज का निर्माण लागत 117.01 लाख रू0, संग्रहण केन्द्र झारसैम आजीविका स्वायत्त सहकारिता गुरूड़ाबाज धौलादेवी लागत 12.50 लाख रू0, संग्रहण केन्द्र प्रगति आजीविका स्वायत्त सहकारिता मोतियापाथर लागत 12.50 लाख रू0 है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट अर्न्तगत जिन विकास योजनाओं का लोकार्पण किया उसमें सलना तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य ल0 3. किमी0 लागत 187.86 लाख रू0, विकासखण्ड भिकियासैंण के अन्तर्गत तकुल्टी-सुन्दरखाल मोटर मार्ग का डामरीकरण का कार्य ल0 4 किमी0 लागत 258.36 लाख रू0, कोटिला-ग्वाड़ मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य ल0 3 किमी0 लागत 127.12 लाख रू0, विजयपुर-धनखलगॉव मोटर मार्ग में सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य ल0 3 किमी0 लागत 140.78 लाख रू0, बमनपुरी पम्पिंग पेयजल योजना लागत 82.38 लाख रू0, चॉदीखेत ग्राम समूह पेयजल योजना लागत 103943 लाख रू0, बिजयपुर ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना लागत 367.86 लाख रू0, छाना भेट ग्राम समूह पम्पिंग योजना लागत 673.84 लाख रू0, संग्रहण केन्द्र रामगंगा आजीविका स्वायत्त सहकारिता दूनागिरी लागत 12.50 लाख रू0, संग्रहण केन्द्र रामगंगा आजीविका स्वायत्त सहकारिता खीड़ाताल चैखुटिया लागत 12.50 लाख रू0, संग्रहण केन्द्र उगतासूरज आजीविका स्वायत्त सहकारिता काम लागत 12.50 लाख रू0, संग्रहण केन्द्र हिमदृश्य आजीविका स्वायत्त सहकारिता मजखाली लागत 12.50 लाख रू0, तडागताल खोला प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क मार्ग से ग्राम न्योली मोटर मार्ग लागत 146.51 लाख रू0, गैरसैण विकास परिषद के अन्तर्गत विभिन्न कार्य लागत 112.50 लाख रू0 है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विधानसभा क्षेत्र रानीखेत अर्न्तगत जिन विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। उसमें राजकीय चिकित्सालय रानीखेत में आक्सीजन सप्लाई पाईप लाइन एवं आई0सी0यू0 की स्थापना लागत 343.19 लाख रू0, राजकीय चिकित्सालय रानीखेत में चिकित्साधिकारियों के लिए ट्राजिंट हास्टल का निर्माण लागत 242.78 लाख रू0, राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरनौली में कक्षा-कक्षों का निर्माण लागत 35.270 लाख रू0, राजकीय कन्या इण्टर कालेज रानीखेत में प्रयोगशाला का निर्माण लागत 30.140 लाख रू0, राजकीय इण्टर कालेज रघुलीपीपली में 02 कक्षा-कक्षों का निर्माण लागत 30.050 लाख रू0, गोविन्द सिंह मेहरा राजकीय चिकित्सालय रानीखेत में चिकित्साधिकारियों के लिए ट्रान्जिट हास्टल का निर्माण लागत 242.780 लाख रू0, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मनिहार मटेला में भवन निर्माण लागत 35.250 लाख रू0, संग्रहण केन्द्र नई क्रान्ति आजीविका स्वायत्त सहकारिता मल्ला विश्वा ताड़ीखेत लागत 12.50 लाख रू0, संग्रहण केन्द्र फल्दाकोट आजीविका स्वायत्त सहकारिता जैनोली लागत 12.50 लाख रू0, संग्रहण केन्द्र नई शक्ति आजीविका स्वायत्त सहकारिता पंतकोटली लागत 12.50 लाख रू0, संग्रहण केन्द्र नई उड़ान आजीविका स्वायत्त सहकारिता पीपली लागत 12.50 लाख रू0, संग्रहण केन्द्र शेर चैगॉव स्वायत्त सहकारिता बमस्यूॅ लागत 12.50 लाख रू0, संग्रहण केन्द्र अनमोल आजीविका स्वायत्त सहकारिता आजीविका स्वायत्त सहकारिता विल्लेख लागत 12.50 लाख रू0, चापड-हिडाम-विल्लेख मोटर मार्ग के लोधियाखान से थलाड़ तक ग्रामीण मोटर मार्ग लागत 142.86 लाख रू0 है।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा में किये जाने वाले शिलान्यास के अन्तर्गत जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में आक्सीजन प्लान्ट का निर्माण लागत 99.66 लाख रू0, अल्मोड़ा बेरीनाग अस्कोट मोटर मार्ग के किमी0 31 से 42 में बी0एम0 द्वारा सुधारीकण लागत 245.57 लाख रू0, एनटीडी कफड़खान मोटर मार्ग के कि0मी0 02 से ग्राम भुल्यूड़ा सब्जी उत्पादन क्षेत्र हेतु मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य लागत 188.06 लाख रू0, विकासखण्ड हवालबाग में खूॅट-महारूद्रेश्वर मोटर मार्ग के किमी0 01 से 3.00 में डामरीकरण का कार्य ल0 03 किमी0 लागत 125.54 लाख रू0, राज्य योजना के अन्तर्गत कठपुड़िया-बंगसर मोटर मार्ग का निर्माण ल0 03 किमी0 लागत 105.00 लाख रू0, विकासखण्ड हवालबाग के अन्तर्गत करबला से ग्राम माल को जोड़ने हेतु लिंक मोटर मार्ग का निर्माण ल0 04 किमी0 लागत 237.99 लाख रू0, ईवीएम वीवीपैट के गोदाम का निर्माण लागत 334.41 लाख रू0, डाईट अल्मोड़ा में चाहरदीवारी का निर्माण कार्य लागत 158.23 लाख रू0, रूरल बिजनेस इन्यक्यूवेटर की स्थापना कार्य लागत 86.69 लाख रू0, विकासखण्ड भैसियाछाना में जिंगल में लिफ्ट सिंचाई योजना का निर्माण लागत 71.87 लाख रू0, पशु चिकित्सालय एनटीडी अल्मोडा में चारागाह का निर्माण लागत 14.31 लाख रू0, श्रा0प्रा0वि0 बमौरी तरोला में भवन निर्माण लागत 35.50 लाख रू0 है।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा जागेश्वर में किये जाने वाले शिलान्यास के अन्तर्गत मोरनौला से खॉकर मोटर मार्ग ल0 4.400 किमी0 लागत 287.14 लाख रू0, जैंती से नया सिंगरोली मोटर मार्ग ल0 7.075 किमी0 लागत 385.04 लाख रू0, चनोली से नगरधारा तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य लागत 273.06 लाख रू0, विकासखण्ड लमगड़ा मे चैमू से कलसीमा तक मोटर मार्ग का निव निर्माण कार्य ल0 3 किमी0 लागत 24.70 लाख रू0, विकासखण्ड धौलादेवी का निर्माण लागत 163.87 लाख रू0, धौलानेली में पशु चिकित्सालय का निर्माण लागत 36.64 लाख रू0, नैनी पारकोट में पशुचिकित्सालय का निर्माण लागत 36.13 लाख रू0, रा0 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जलना में कक्षा कक्षों का निर्माण लागत 30.25 लाख रू0, चलमोड़ी गाड़ा से कलौटा मोटर मार्ग लागत 1550.71 लाख रू0, रा0उ0मा0वि0 चगेठी में कला, शिल्प एवं कम्प्यूटर कक्ष निर्माण लागत 77.965 लाख रू0, रा0उ0मा0वि0 नैनीचैगर्खा में कला, शिल्प एवं कम्प्यूटर कक्ष निर्माण लागत 77.965 लाख रू0, रा0उ0मा0वि0 झालडुंगरा में कला, शिल्प एवं कम्प्यूटर कक्ष निर्माण लागत 77.965 लाख रू0 , रा0उ0मा0वि0 जसकोट में कला, शिल्प एवं कम्प्यूटर कक्ष निर्माण लागत 77.965 लाख रू0 है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने विधानसभा द्वाराहाट में किये जाने वाले शिलान्यास के अन्तर्गत कोटिला-ग्वाड़ मोटर मार्ग का सुरईखत तक मिलान ल0 15 किमी0 लागत 598.30 लाख रू0, कुनीगाड़-हिरूली बजार मोटर मार्ग का रामपुर चैखुटिया तक लागत 177.55 लाख रू0, नौबाड़ा से नैथाना देवी मोटर मार्ग का डामरीकरण एवं सुधारीकरण लागत 135.71 लाख रू0, जालली-तकुल्टी-भन्टी-पटास-उत्तमछानी मोटर मार्ग का नव निर्माण लम्बाई 05 किमी0 लागत 139.00 लाख रू0, असगोली-चमीनी-कुनस्यारी मोटर मार्ग लागत 330.85 लाख रू0, बकरीगाड़-गोदी-मोहणी-तल्ला बिठौली बयेडा मोटर मार्ग का नव निर्माण ल0 10 किमी0 लागत 499.65 लाख रू0, दुधोली बैण्ड से पंचायत घर तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण लागत 134.31 लाख रू0, द्वाराहाट सुरईखेत मोटर मार्ग से बयेला-नाड मोटर मार्ग का निर्माण लम्बाई 4.00 किमी0 लागत 111.20 लाख रू0 गनाई-अखेती मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य ल0 03 किमी0 लागत 103.16 लाख रू0, गनाई-जौरासी मोटर मार्ग से आगर मनराल तक मोटर मार्ग ल0 4.50 किमी0 लागत 125.10 लाख रू0, ग्राम सभा ईडा में जमीनीवार से सेल्टा बाखली चैधार तक मोटर मार्ग का नव निर्माण लागत 135.93 लाख रू0, बरल में लिफ्ट सिंचाई योजना का निर्माण लागत 60.12 लाख रू0, शक्रेश्वर महादेव मन्दिर साकुनी का जीर्णोद्धार लागत 125.00 लाख रू0, रा0इ0का0 योगसैण रामपुर में दो कक्षा कक्ष निर्माण लागत 30.28 लाख रू0, रा0प्रा0वि0 मुझोली में भवन निर्माण लागत 56.18 लाख रू0, मिनी स्टेडियम विन्ता का निर्माण लागत 96.04 लाख रू0, रा0इ0का0 महतगॉव में कला, शिल्प, प्रयोगशाला, पुस्तकालय भवन का निर्माण लागत 58.42 लाख रू0 है।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा रानीखेत के में किये जाने वाले शिलान्यास के अन्तर्गत स्वास्थ्य उपकेन्द्र सूरी विकासखण्ड ताड़ीखेत का निर्माण लागत 45.00 लाख रू0, रा0उ0मा0वि0 सौनी में 02 कक्षा कक्ष निर्माण लागत 3030 लाख रू0, रा0उ0मा0वि0 सरमोली में 02 कक्षा कक्ष निर्माण लागत 30.29 लाख रू0, रा0इ0का0 शेर में 02 कक्षा कक्ष निर्माण लागत 40.91 लाख रू0, विकासखण्ड भिकियासैंण में कार्यालय व सभागार का पुर्ननिर्माण लागत 14.85 लाख रू0, विकासखण्ड ताड़ीखेत अन्तर्गत चमड़खान में आयुर्वेदिक चिकित्सालय निर्माण लागत 59.97 लाख रू0, रा0इ0का0 जमोली में कला, शिल्प, पुस्तकालय, कम्प्यूटर कक्ष निर्माण लागत 58.39 लाख रू0 है।
इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा0 धन सिंह रावत, बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्या, सांसद अजय टम्टा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग ज्योति साह , मुख्यमंत्री के जनसर्म्पक अधिकारी विजय बिष्ट, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, महामंत्री महेश नयाल, आयुक्त कुमाऊ मण्डल अरविन्द सिंह हयांकी, पुलिस महानिरीक्षक अजय रौतेला, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, मोनिका आदि उपस्थित रहे।

सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सल्ट में स्व. जीना दंपति को दी श्रद्धाजंलि, की स्मारक बनाने की घोषणा

विधानसभा सल्ट के पूर्व विधायक स्व. सुरेन्द्र सिंह जीना के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्व. जीना दंपति को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों व प्रदेश के विकास में स्व. जीना का योगदान भुलाया नहीं जा सकता। उनके अधूरे कार्यों को राज्य सरकार पूरा करेगी। सीएम ने सल्ट क्षेत्र में जीना की स्मृति में एक स्मारक बनाने समेत क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं कीं।

मुखयमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्व. जीना से सबका बहुत ही सहज और सरल रिश्ता था। उन्होंने कहा कि स्व. जीना का अपने क्षेत्र के लोगों से गहरा लगाव था। उन्होंने कहा कि उनके कहने पर इस क्षेत्र जनहित की 63 विकास योजनाओं की मैंने घोषणाएं की हैं। जिसमें से 42 पूर्ण हो चुकी हैं। बाकी भी जल्द पूरा हो जायेंगी। इस मौके पर उन्होंने राजकीय महाविद्यालय मनीला को स्व. सुरेन्द्र सिंह जीना के नाम पर करने की घोषणा की। साथ ही क्षेत्र में स्व. जीना का स्मारक बनाने की घोषणा की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने मार्चुला को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के एडवेंचर मीट का आयोजन, हरडा में एडवेंचर स्पोर्ट्स सेंटर की स्थापना, रामगंगा के तट को एंगलिग हब के रूप में विकसित करने, हरडा में जिला सहकारी बैंक की स्थापना के साथ ही स्कूलों में रूपांतरण कार्यक्रम के तहत बेहतर करने की घोषणा की।

सल्ट के पूर्व विधायक स्व. जीना की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभी में शामिल होंगे सीएम

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 27 जनवरी से अल्मोड़ा व पौड़ी के तीन दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न क्षेत्रों में चल रही विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ ही विकास योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे।

27 जनवरी को मुख्यमंत्री अल्मोड़ा के सल्ट में पूर्व विधायक स्व सुरेंद्र सिंह जीना की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उसके बाद अल्मोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इसी दिन सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद मुख्यमंत्री जी पत्रकारों से रूबरू होंगे। उसके बाद अल्मोड़ा में प्राचीन वस्तु शिल्प के आधार पर निर्मित हिमालयन बंगलो, होली एन्जिल पब्लिक स्कूल के होम स्टे का अवलोकन करेंगे।

28 जनवरी को माननीय मुख्यमंत्री अल्मोड़ा के विवेकानंद कृषि अनुसंधान संस्थान में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद नवसृजित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री का नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम है, वह उसमें शिरकत करेंगे। 28 जनवरी को ही दोपहर बाद मुख्यमंत्री पौड़ी जनपद के संयुक्त चिकित्सालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। उसके बाद जनपद मुख्यालय पौड़ी में कंडोलिया पार्क का लोकार्पण करेंगे। साथ ही पौड़ी में माल रोड का शिलान्यास, शहर के अपर बाजार को हैरिटेज स्टीट के रूप में विकसित किए जाने की योजना का शिलान्यास, कलेक्टेट भवन का रेस्टोरेशन एवं कलेक्टेट परिसर के लैंडस्केपिंग कार्य, बासा होम स्टे द्वितीय, पटेलिया नर्सरी में कॉटेज निमार्ण योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

29 जनवरी को मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में पहले कार्यक्रर्ताओं से मिलेंगे और उसके बाद टेका रोड को चेरी ब्लोजम लेन के रूप में विकसित करने के लिए यहां चेरी ब्लोजम के पेड़ों का रोपण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे और उसके बाद विकास भवन के सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

किसानों का हित पहला लक्ष्यः त्रिवेंद्र सिंह रावत

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सितारगंज चीनी मिल के संबंध में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी पेराई सत्र तक सितारगंज चीनी मिल दुबारा शुरू हो जाय। इसके लिए पूरी योजना जल्द बनाई जाय। किसानों का हित पहला लक्ष्य होना चाहिए। सितारगंज में निर्मित इन्फ्रास्ट्रक्चर का सही उपयोग होना जरूरी है। इससे गन्ना उत्पादकों को गन्ने की बिक्री में परेशानी नहीं होगी व अन्य लोगों के रोजगार भी बढ़ेंगे।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सितारगंज चीनी मिल को आगामी पेराई सत्र से शुरू करने के लिए अभी से प्रक्रिया शुरू की जाय। इसके लिए टेक्निकल टीम एवं विशेषज्ञों की राय ली जा सकती है।

बैठक में विधायक सौरभ बहुगुणा, ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. एस.एस.नेगी, मुख्यमंत्री के तकनीकी सलाहकार डॉ. नरेन्द्र सिंह, अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार, सचिव अमित नेगी, राधिका झा, निदेशक शूगर फेडरेशन चन्द्रेश यादव, अपर सचिव डा. वी. षणमुगम आदि उपस्थित थे।

उत्तराखंडः दवा खरीद घोटाले और फर्जी गूल निर्माण में होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वास्थ्य उपकेंद्रों में औषधि खरीद घोटाले और भीमताल में करीब 15-16 साल पहले हुए फर्जी गूल निर्माण मामले में कार्मिक और सतर्कता विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

दोषी कार्मिकों से वसूली के निर्देशः स्वास्थ्य उपकेंद्रों में औषधि खरीद के लिए केंद्र सरकार द्वारा दी गई धनराशि के सापेक्ष क्रय की की गई दवाईयों की किट-ए, किट-बी और आशा किट का संपूर्ण उपयोग नहीं हो पाया। इसकी वजह से दवाईयां रुड़की ड्रग वेयर हाउस में कालातीत हो गई। मुख्यमंत्री ने कार्मिक और सतर्कता विभाग के प्रस्ताव पर इस मामले की विभागीय जांच किए जाने और दोषी कर्मचारियों से नियमानुसार धनराशि की वसूली किए जाने की संस्तुति दी है।

गूलों के निर्माण में फर्जीवाड़ाः लघु सिंचाई विभाग में वर्ष 2002-03 से 2006-07 के बीच राज्य में गूलों के निर्माण के लिए शासन से आवंटित बजट में फर्जीवाड़ा किया गया। बिना गूल बनाए धनराशि हड़पने और धरातल पर कोई कार्य नहीं होने से संबंधी मामले की जांच जस्टिस बीसी कांडपाल एकल जांच आयोग द्वारा की गई थी। इस मामले में आयोग द्वारा संबंधित अधीक्षण अभियंता, लघु सिंचाई की निरीक्षण रिपोर्ट व सतर्कता अधिष्ठान से उपलब्ध कराई गई जांच आख्या व संस्तुतियां के क्रम में नैनीताल के भीमताल ब्लाक में तत्समय कार्यरत कमलेश भट्ट तत्कालीन अवर अभियंता (सेवानिवृत 30 जून, 2017), सुरेश चंद्रा तत्कालीन सहायक अभियंता ( अधिशासी अभियंता- सेवानिवृत्त 30 जून, 2020 ) तथा परमजीत सिंह बग्गा, तत्कालीन अधिशासी अभियंता (सेवानिवृत्त) के खिलाफ कार्मिक व सतर्कता विभाग के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने विभागीय कार्रवाई किए जाने की मंजूरी दे दी है।

रक्त का दान कर नववर्ष पर दिया रक्तदान करने को प्रेरित

नववर्ष के पहले दिन तीन यूनिट रक्त देकर तीन लोगों की जान बचाई गई। यह सब संभव हो सका रक्तदान प्रेरक रोहित बिजल्वाण की बदौलत।

दरअसल एम्स ऋषिकेश में उधमसिंह नगर निवासी रामप्रताप की बीमारी के चलते सर्जरी होनी थी, सर्जरी से पूर्व उन्हें चिकित्सकों ने एक यूनिट के लिए कहा। इसी तरह अल्मोड़ा निवासी गोपाल को एक यूनिट व मुरादाबाद निवासी मरीज के लिए एक यूनिट रक्त की आवश्यकता थी।

इसी बीच रक्तदान प्रेरक रोहित बिजल्वाण को इसकी जानकारी मिली, तो वह अपने साथियों के साथ एम्स पहुंचे और तीनों की भर्ती मरीजों को रक्त दिलवाया। रोहित ने बताया कि मुरादाबाद निवासी के लिए तीर्थनगरी के अखिलेश, अल्मोड़ा निवासी के लिए दीपांशु और उधमसिंह नगर निवासी के लिए बंसल भाई ने रक्त का दान किया। इस प्रकार तीनों के रक्तदान करने से भर्ती मरीजों को नवजीवन मिल सका।

हरीश रावत को हारों का हार पहनने की चिंता सता रहीः वंशीधर भगत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इन दिनों अजीब सी उलझन के शिकार हो गए हैं। उन्हें हारों (पराजय) का हार पहनने की चिंता सता रही है। कहा कि कभी विपक्ष को लोकतंत्र का कहकहा सिखाने वाले रावत अब विधायको के बिखराव और टूट को लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत बता रहे है।

पूर्व सीएम हरीश रावत के बयान का पलटवार करते हुए वंशीधर भगत बोले, हरीश रावत परिस्थितियों को अपने हिसाब से परिभाषित करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष पार्टी की रणनीति का हिस्सा रावत को नहीं बना रहे है और रावत की हालात खिसियानी बिल्ली खम्बा नोचे जैसी हो गयी है। रावत की बेचैनी को इससे भी समझा जा सकता है की वह टूट के सूत्रधार नेता को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करने को तैयार है।

भगत ने कहा कि हरीश रावत की मनमानी और तानाशाही के कारण प्रदेश में राजनैतिक अस्थिरता का वातावरण जनता ने देखा और इसका असर प्रदेश के विकास पर पड़ा है। वह एक बार फिर प्रदेश में राजनैतिक अस्थिरता को हवा देने का जो दिवास्वप्न देख रहें हैं, वह पूरी तरह निराधार है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा एकजुट है और मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में विकास कार्यो की बदौलत पार्टी दोबारा सत्ता में आएगी। भाजपा में टूट का जो सपना कांग्रेस देख रही है वह कभी साकार नही हो पाएगा। बेहतर होगा कि अपने अस्तित्व के लिए तरस रही कांग्रेस अपने बचे-खुचे कुनवे के बारे में सोचे और दूसरे घरो में ताक झांक करना बन्द करे।

एसटीएफ को मिली कामयाबी, इनामी बदमाश गिरफ्तार

उत्तराखंड एसटीएफ टीम ने नौ साल पहले हुए अपहरण और लूट के एक मामले में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तराखंड के कुमाऊं में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स को सूचना मिली कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ का बदमाश गुरमीत सिह पुत्र जगीर सिह निवासी ग्राम बिडौरा थाना नानकमत्ता (ऊधमसिहनगर) किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है और कुमाऊं में किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है। इसके बाद एक टीम मेरठ भेजी गई। वहां गोपनीय जानकारी मिली कि शातिर कुछ दिन पहले ही एक गैंग बनाकर वारदात को अंजाम देने के लिए नैनीताल की ओर गया है।
इस पर एसटीएफ की कुमंऊ यूनिट को सतर्क कर प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ और पंतनगर पुलिस की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया गया। इस बीच ये जानकारी भी मिली थी कि साल 2011 अप्रैल माह में अभियुक्त और उसके दो साथियों ने रुद्रपुर के पांच सितारा होटल रेडीशन के जीएम अरविन्द शिनॉय को रुद्रपुर स्थित सुपर मार्केट के सामने से हथियारों के बल पर उनकी होंडा सिटी कार के साथ किडनैप कर लिया था। उन्हें बंधक बनाकर गन्ने के खेत में फेंक दिया और मोबाइल के साथ ही पचास हजार नगदी, कार लेकर फरार हो गए।
पुलिस ने दो आरोपितों को घटना के कुछ दिनों बाद लूटे हुए माल के साथ पुलिस गिरफ्तार कर लिया था और अभियुक्त गुरमीत सिंह लूटी गई होंडा सिटी कार के साथ नेपाल भाग गया था। अभियुक्त करीब नौ वर्षों तक फरार रहा। उसके खिलाफ नेपाल में भी मुकदमा दर्ज है और वो नेपाल में भी जेल में रहा था। वो पुलिस से बचने के लिये समय-समय पर नेपाल में शरण लेता रहा है। हाल ही में वह मेरठ से किसी वारदात को अंजाम देने के लिए सितारगंज क्षेत्र में फर्जी आइडी बनाकर रह रहा था। शनिवार को देर रात एसटीएफ और पतंनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।