सलमान को ज़मानत मिल सकती है तो मुझे क्यों नहीं: आसाराम बापू

जोधपुर। अपने ही आश्रम में नाबालिग के साथ रेप के आरोप में जेल में बंद आसाराम बापू ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मिली 2 दिनों की अंतरिम बेल पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जब सलमान खान को सजा मिलने के बाद बेल मिल सकती है तो फिर मुझे क्यों नहीं?
जेल में बंद आसाराम ने इसे अपने साथ जोड़ते हुए सवाल उठाया है। सुनवाई के लिए जेल आते हुए आसाराम बापू ने मीडिया से कहा कि बोगस केस होने और 66 साल की उम्र होने के बाद भी उन्हें ज़मानत नहीं मिली है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि अगर सलमान को जमानत मिल सकती है तो मुझे क्यों नहीं?
वैसे आसाराम ने उम्मीद के लहज़े में ये भी कहा कि शायद अब उन्हें भी जल्दी ज़मानत मिल जाए। आसाराम के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर भी आसाराम की ज़मानत पर रिहाई की मांग करते हुए #bailforsalmannotforsaints से प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगा रखी है।

भूकंप से तबाह गोरखा में दबी हैं 1000 लाशें, नहीं पहुंची मदद !!

काठमांडू/गोरखा(नेपाल). नेपाल में शनिवार को आए भूकंप के बाद से 66 छोटे-बड़े झटके आए हैं। भूकंप में मरने वालों की संख्‍या आधिकारिक तौर पर 3200 को पार कर गई है। लेकिन, इसमें गोरखा में मरे लोग शामिल नहीं हैं। भूकंप ने काठमांडू के बाद सबसे ज्यादा गोरखा क्षेत्र में तबाही मचाई है। इस क्षेत्र में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इनकी लाशें यूं ही पड़ी हैं। एक हजार से ज्यादा लोग घायल पड़े हैं। दो हजार से ज्यादा लोग अभी भी यहां पर फंसे हुए हैं, लेकिन यहां अब तक राहत के लिए कोई नहीं पहुंच पाया है।
नामुमकिन हो रहा मदद पहुंचा पाना
रविवार को भारतीय वायु सेना का विमान इस क्षेत्र में गया था, लेकिन नहीं उतर पाया। सोमवार को इससे छोटा विमान भेज कर मदद पहुंचाने की कोशिश होगी। बिजली और मोबाइल फोन कनेक्‍शन भी नहीं होने के चलते भूकंप से बच गए लोगों की परेशानी कई गना बढ़ गई है।