भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री अग्रवाल ने ऋषिकेश में मेयर प्रत्याशी के पक्ष में किया रोड शो

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर निगम ऋषिकेश से भाजपा के मेयर प्रत्याशी शम्भू पासवान और सभी 40 पार्षद उम्मीदवारों के पक्ष में रोड शो किया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हुए रोडशो में कार्यकर्ताओं में भारी जोश दिखाई दिया। पूरा शहर भाजपा के झंडों से पटा दिखाई दिया। जगह-जगह लोग भाजपा और प्रत्याशियों के पक्ष में नारेबाजी करते हुए नजर आए। परशुराम चौक से शुरू हुआ रोड शो रेलवे मार्ग, दून मार्ग से होता त्रिवेणी घाट पर पहुंचकर संपन्न हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड में निकाय चुनाव में हर जगह भाजपा परचम लहराएगी और ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। उन्होंने नगर में भीड़ देखते कहा कि उनके मन में अब कोई भी संदेह नहीं है कि ऋषिकेश में भाजपा के मेयर प्रत्याशी की प्रचंड मतों से जीत होगी।

मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है और भाजपा संतुष्टीकरण की राजनीति पर कार्य करती है। कहा कि सतत विकास में पूरे देश की रेटिंग में सभी राज्यों से उत्तराखंड पहले पायदान पर आया है। बेरोजगारी दर में एक साल में चार फीसदी कमी कर दी है। सरकार ने सबके लिए समान नागरिकता कानून, नकल विरोधी कानून लागू किया है। कहां की विपक्ष द्वारा क्षेत्रवाद की राजनीति की जा रही है, जबकि भाजपा राष्ट्रवाद से लोगों को जोड़ने का काम कर रही हैं।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर प्रत्याशी शंभू पासवान, जिला अध्यक्ष रविंद राणा, चुनाव प्रभारी दान सिंह रावत, चुनाव संयोजक संजय शास्त्री, सहसंयोजक पुनीता भंडारी सहित भारी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यूपीसीएल को एक ओर उपलब्धि, पीएम सूर्य घर योजना के लिये मिला पुरस्कार

पीएम सूर्यधर योजना में लगातार चौथे साल उल्लेखनीय प्रदर्शन पर यूपीसीएल को केंद्रीय नवीन एवं नवीकरण ऊर्जा मंत्रालय की ओर से पुरस्कृत किया गया है।

जयपुर में आयोजित क्षेत्रीय समीक्षा बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार यादव को यह पुरस्कार प्रदान किया, जिसमें 9.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि शामिल है। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार यादव ने बताया कि योजना के तहत उत्तराखंड में अब तक 14 हजार से अधिक घरों के ऊपर सोलर रूफ टॉप स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे कि करीब 50 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। इस मौके पर सचिव ऊर्जा डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम, अपर सचिव रंजना राजगुरू भी उपस्थित थे।
———————————–
पीएम सूर्य घर योजना में उत्तराखंड ने शानदार उपलब्धि दर्ज की है, यह योजना परंपरागत ऊर्जा के स्रोतों पर निर्भरता कम करते हुए लोगों की आर्थिक की भी संवारने का एक माध्यम है. यूपीसीएल इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई का हकदार है
– पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री

व्यय वित्त समिति की बैठक में विभिन्न कार्याे की स्वीकृति मिली

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय लोहाघाट के भवन एवं छात्रावास के अवशेष निमार्ण कार्यों, नैनीताल में कैंची धाम में सौन्दर्यीकरण एवं प्रकाशकीय कार्यों में बहुमंजिली कार पार्किंग, पैदल सेतु निर्माण तथा श्री बद्रीनाथ धाम में पावर ग्रेड द्वारा प्रायोजित One way Loop Road and State facade Enhancement Work के निर्माण, लेकफ्रन्ट डेवलपमेंट शेषनेत्र लेक के निर्माण कार्य, श्री बद्रीनाथ धाम में एनटीपीसी द्वारा प्रायोजित आईएसबीटी Building Refurbishment and Parking Development (Phase A) के पुनरीक्षित आगणन के निर्माण कार्य तथा महासू देवता हनोल में लंगर हाॅल तथा धर्मशाला निर्माण के कार्यों को सचिवालय में आयोजित व्यय वित्त समिति की बैठक में अनुमोदन दिया।

बैठक में सचिव श्री नितेश कुमार झा सहित नियोजन, वित्त, पर्यटन, शिक्षा एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

खेल विभाग के स्तर पर तैयार हो रहे लेगेसी पॉलिसी के ड्राफ्ट में खेल अकादमी का प्रस्ताव

38 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए अवस्थापना सुविधाओं के व्यापक विस्तार के बाद अब उसके दीर्घकालिक उपयोग को लेकर भी काम शुरू हो गया है। जहां-जहां खेल सुविधाएं बढ़ाते हुए आधारभूत ढांचे तैयार हो रहे हैं, वहां खेल अकादमी खोलने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। ताकि राष्ट्रीय खेलों के बाद भी खेल गतिविधियां बेहतर ढंग से संचालित होती रहें। खेल विभाग के स्तर पर तैयार किए जा रहे लेगेसी पॉलिसी के ड्राफ्ट में खेल अकादमी के प्रस्ताव को शामिल किया जा रहा है। मंजूरी के लिए इसे जल्द ही शासन को भेजा जाएगा।

उत्तराखंड में खेलों के लिए इन दिनों व्यापक स्तर पर आधारभूत ढांचा तैयार किया जा रहा है। देश-विदेश से अत्याधुनिक उपकरण मंगवाए गए हैं। कई खेल उपकरण अंतरराष्ट्रीय मानक वाले हैं। इस बीच, यह भी विचार किया गया है कि राष्ट्रीय खेलों के बाद अवस्थापना सुविधाओं का संचालन किस तरह से किया जाएगा। रांची समेत देश के कई जगहों के उदाहरण सामने हैं, जहां पर राष्ट्रीय खेल समाप्त होने के बाद आधारभूत ढांचे का सही इस्तेमाल नहीं किया जा सका। नतीजतन, देख-रेख के अभाव में महंगे उपकरण खराब हो गए और आधारभूत ढांचा उपयोगी साबित नहीं हो पाया।

उत्तराखंड ने दूसरे राज्यों के अनुभवों से सबक लिया है। राष्ट्रीय खेलों की तैयारी के बीच ही लेगेसी पॉलिसी के ड्राफ्ट पर भी तेजी से काम चल रहा है। विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा के अनुसार-खेल अवस्थापना सुविधाओं का उत्तराखंड को लंबे समय तक लाभ मिलता रहे, इसलिए लेगेसी पॉसिली का ड्राफ्ट तैयार कराया जा रहा है। कोशिश ये ही है कि जल्द से जल्द इसे तैयार कर इसकी मंजूरी ले ली जाए।

इसलिए जरूरी हैं खेल अकादमी

देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम व कॉलेज से लेकर खटीमा, हरिद्वार, हल्द्वानी समेत तमाम शहरों में खेल अवस्थापना सुविधाएं व्यापक स्तर पर बढ़ी हैं। राष्ट्रीय खेलों के बाद इन जगहों पर आधारभूत ढांचे और अत्याधुनिक उपकरणों की देख-रेख के लिए खेल अकादमी को जरूरी माना जा रहा है। इसके साथ ही, खेल अकादमी शुरू होने के बाद खिलाड़ियों के लिए संबंधित खेलों में प्रशिक्षण लेने की सुविधा भी उपलब्ध हो सकेगी। विभाग को खेल अकादमी संचालित करने के लिए प्रशिक्षण और प्रबंधन से जुड़े मानव संसाधन की आवश्यकता पडे़गी।

राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से उत्तराखंड में खेल अवस्थापना सुविधाओं का बडे़ स्तर पर विस्तार हो रहा है। महत्वपूर्ण बात यह है कि खेल सुविधाएं किसी एक जगह पर नहीं, बल्कि प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर बढ़ने जा रही हैं। यह उत्तराखंड के खेल विकास के लिए अति महत्वपूर्ण कदम है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि खेल अवस्थापना सुविधाओं से खिलाड़ियों को लगातार लाभ मिलता रहे।
– पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

राज्य के 13 जिलों के 19 डायलिसिस सेन्टर्स में 153 डायलिसिस मशीनें उपलब्ध

बीपीएल निर्धन मरीजों और गोल्डन कार्ड धारकों के लिए प्रदेशभर के 13 जिलों में स्थापित 19 सुचारू डायलिसिस सेन्टर्स के माध्यम निःशुल्क संचालित की जा रही हेमोडायलिसिस सेवाओं की जानकारी जरूरतमंदों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने की जिम्मेदारी चिकित्सा विभाग पर तय करते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस मामले में राज्य के सभी जिलों में सौ फीसदी कवरेज को समयबद्धता से पूरा करने की कड़ी हिदायत दी है।

रतूड़ी ने अधिकारियों को राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए आंवटित सरकारी संसाधनों में तेजी लाने तथा उनका कुशलतापूर्वक उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। सीएस ने कहा कि राज्य के 13 जिलों में स्थापित 19 सुचारू डायलिसिस सेन्टर्स में 153 डायलिसिस मशीनों की सहायता गरीबी रेखा से नीचे के मरीजों तथा गोल्डन कार्ड धारकों को निःशुल्क डायलिसिस सेवाएं प्रदान की जा रही हैं तथा गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) के मरीजों को निम्नतम शुल्क पर यह सेवाएं दी जा रही हैं। इसमें पीपीपी में सीएसआर के तहत 82 डायलिसिस मशीनें तथा हंस फाउंडेशन के द्वारा सीएसआर के तहत 49 मशीने संचालित की जा रही हैं। पीपीपी मोड के तहत आने वाले अस्पतालों में आयुष्मान के साथ सूचीबद्ध हैं तथा उसके माध्यम से उनका भुगतान किया जाता है। जिन बीपीएल तथा एचआईवी मरीजों का आयुष्मान कार्ड नहीं है, उनका भुगतान डीजीएमएच तथा एफडब्ल्यू के द्वारा किया जाता है। वर्ष 2024-25 में दिसम्बर तक लाभार्थियों को 117490 डायलिसिस सेशन दिए जा चुके हैं।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य में प्रधान मंत्री नेशनल डायलिसिस प्रोग्राम के तहत सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के माध्यम से गरीबी रेखा से नीचे आने वाले मरीजों तथा गोल्डन कार्ड धारकों के लिए निःशुल्क संचालित की जा रही डायलिसिस सेवाओं की समीक्षा की।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सम्बन्धित विभाग को पीएमएनडीपी पोर्टल का व्यापक उपयोग करने के निर्देश दिए, यह पोर्टल पीएमएनडीपी के तहत निःशुल्क डायलिसिस सेवाओं का लाभ उठाने वाले सभी मरीजों का विवरण प्राप्त करने के लिए एपीआई-आधारित आईटी प्लेटफॉर्म है। सीएस ने डुप्लीकेसी रोकने तथा पारदर्शिता, दक्षता और अंतर संचालन सुनिश्चित करने के लिए 14 अंकों के विशिष्ट ।ठभ्। आईडी का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने एपीआई सांझा करने तथा समग्र कवरेज के लिए अलग-अलग पोर्टल का उपयोग करने पर इसे पीएमएनडीपी पोर्टल के साथ एकीकृत करने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के तहत डायलिसिस सेवाओं को उनके प्रदाताओं के बीच बेहतर कार्य प्रणाली के साथ स्थापित करना तथा किडनी से संबंधित रोगों से ग्रस्त रोगियों को उच्च गुणवत्ता और कम लागत में डायलिसिस सेवाएं प्रदान करना है। हेमोडायलिसिस की प्रक्रिया एक बार सम्पन्न होने में अत्यधिक लागत आती है। इस प्रकार किडनी के रोगियों का वार्षिक खर्च बहुत ज्यादा हो जाता है। राज्य के पर्वतीय ग्रामीण क्षेत्रों की हेमोडायलिसिस केंद्रों से दूरी भी इस समस्या का प्रमुख कारण है। इस कार्यक्रम से गरीब परिवारों के रोगियों को कम लागत में डायलिसिस की सुविधा अपने जनपदों में ही प्राप्त हो सकेगी।

बैठक में सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी मौजूद रहे।

विपक्ष गंगा कॉरिडोर को लेकर कर रहा दुष्प्रचारः अग्रवाल

विपक्ष व्यापारियों में गंगा कॉरिडोर को लेकर दुष्प्रचार कर रहा है जिससे व्यापारियों को उनके प्रतिष्ठान के तोड़फोड़ होने का भाई सता रहा है जबकि ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है। यह बात क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने व्यापारियों से संवाद के दौरान कही।

बीती रात घाट रोड स्थित एक होटल में व्यापारियों के साथ नगर निगम के मेयर प्रत्याशी शंभू पासवान को लेकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने शिरकत की।

डॉ अग्रवाल ने व्यापारियों से संवाद करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की धामी सरकार ने व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना की धनराशि को 05 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए करने का काम किया है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि जब भी व्यापारियों को किसी प्रकार की समस्याएं पैदा होती हैं। धामी सरकार सदैव उनके साथ खड़ी होती है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में श्यामपुर फाटक की समस्या को हमारी सरकार ने दूर किया है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि उनकी विधायकी के साढ़े 17 वर्षों में अनेक कार्य हुए बताया कि 1800 करोड़ की योजना से नगर का चारमुखी विकास होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि 464 करोड रुपए की योजना से नगर में सीवर योजना का कार्य गतिमान है, जबकि 135 करोड रुपए की लागत से बहु मंजिला पार्किंग बनाई जानी है।

डॉ अग्रवाल ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चुनाव में अपनी हर को करीब होता देख गंगा कॉरिडोर जैसे विषय को दुष्प्रचार के जरिए व्यापारियों को बहलाना चाहती है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह सब भ्रांतियां हैं और किसी प्रकार की तोड़फोड़ व्यापारियों के प्रतिष्ठान में नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, नगर महामंत्री प्रतीक कालिया, घाट रोड व्यापारी संघ के अध्यक्ष पवन शर्मा, शिवम टुटेजा, होटल व्यवसायी व भाजपा नेता संदीप गुप्ता, केके लाम्बा, दीपक तायल, संजय शास्त्री, कपिल गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, हर्षित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

होटल कारोबार को तात्कालिक और दीर्घकालिक दोनों तरह का लाभ मिलना तय

राष्ट्रीय खेलों से खेल विकास की प्रबल संभावनाओं के बीच होटल इंडस्ट्री भी झूम उठी है। दून-हरिद्वार से लेकर खटीमा-पिथौरागढ़ तक के होटल राष्ट्रीय खेलों के लिए आरक्षित हो गए हैं। उत्तराखंड के 12 शहरों में खिलाड़ियों और अन्य तमाम लोगों को रूकवाने की व्यवस्था की गई है। होटल इंडस्ट्री की बेहतरी के लिए इस स्थिति को शुभ संकेत माना जा रहा है। उत्तराखंड के होटल कारोबारी उत्साहित हैं। तात्कालिक लाभ तो उन्हें मिल ही रहा है, दीर्घकालिक लाभ की भी वे उम्मीद कर रहे हैं।

38 वें राष्ट्रीय खेलों में दस हजार से ज्यादा खिलाड़ी उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। खेलों से संबंधित अन्य अफसर व स्टाफ अलग हैं। इन सभी के लिए राष्ट्रीय खेल सचिवालय के स्तर पर होटलों में रूकने का इंतजाम कराया गया है। इसके अलावा, जिस तरह की सूचनाएं मिल रही हैं, उसमें खिलाड़ियों के रिश्तेदार व अन्य लोग भी अपने स्तर से होटलों में कमरों की बुकिंग करा रहे हैं। उत्तराखंड में कड़कड़ाती सर्दी के बीच राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होटल इंडस्ट्री को गरमी प्रदान कर रहा है। भीमताल-टनकपुर के होटल कारोबारी हों या फिर कोटी कालोनी टिहरी के होटल व्यवसायी, राष्ट्रीय खेलों की वजह से सबकी आंखों में चमक आ रही है।

हल्द्वानी होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज जायसवाल का मानना है कि राष्ट्रीय खेल होटल वालों के लिए भी बड़ा अवसर है। हम मेहमानों को अच्छी सर्विस देंगे, ताकि वे अच्छी स्मृतियां लेकर उत्तराखंड से जाएं और हमारे होटलों का नाम पूरे देश तक फैले। दून होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजेश भारद्वाज को राष्ट्रीय खेलों से होटल इंडस्ट्री को तात्कालिक और दीर्घकालिक दोनों तरह के फायदे मिलते दिखते हैं। भारद्वाज का कहना है कि इस आयोजन से होटल इंडस्ट्री को मजबूती मिलेगी।

होटलों में कमरों की स्थिति

शहर आवश्यकता
देहरादून 2431
हल्द्वानी 1221
हरिद्वार 556
रुद्रपुर 553
शिवपुरी ऋषिकेश 402
कोटी कालोनी टिहरी 226
अल्मोड़ा 147
पिथौरागढ़ 129
नैनीताल 113
खटीमा 118
टनकपुर 85
भीमताल 62

राष्ट्रीय खेलों का आयोजन न सिर्फ खेलों, बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी उत्तराखंड को आगे बढ़ाने वाला साबित होगा। यह आयोजन हम सभी का है। हमारी कोशिश है कि देशभर से आने वाले खिलाड़ी उत्तराखंड में आकर अच्छा अनुभव करें। उत्तराखंड के हर एक व्यक्ति से अपील है कि वे राष्ट्रीय खेलों में अपना-अपना योगदान सुनिश्चित करें।
– पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

राष्ट्रीय खेलों से उत्तराखंड की होटल इंडस्ट्री को देशभर में एक्सपोजर मिलेगा। इसके दीर्घकालिक फायदे में ज्यादा देखता हूं। सबसे अहम बात राष्ट्रीय खेलों का उत्तराखंड में होना है। ऐसे में इंडस्ट्री से जुड़े हर व्यक्ति की यह जिम्मेदारी है कि देशभर से आने वाले लोगों को वह अच्छी सेवाएं दें। ताकि पूरे देश में उत्तराखंड का नाम हो।
– पंकज गुप्ता, अध्यक्ष, इंडस्ट्री एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड।

शिव की नगरी में शम्भू ही करेगा विकास कार्यः सुबोध उनियाल

आप सभी तै बताण चांदू आपक और हमार प्रत्याशी भाई शंभू जोकि निर्मल स्वभाव कू छौ। आगामी मेयर चुनाव मा प्रत्याशी छौ। एक ईमानदार, स्वच्छ छवि नेता छू। यो आपक बीच मा आपक दगड़या बनकर काम करुल। आप सभी तै निवेदन करदा छौ कि कमल पर मोहर लगै कन भाई शंभू पासवान त भारी मतों से विजयी बणौन। यह बात गढ़ सेवा संस्थान द्वारा आयोजित गढ़वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायक मंगलेश डंगवाल ने कही।

अमित ग्राम स्मारक के समीप आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगायक मंगलेश डंगवाल, पदम गुंसाई एवम उनकी टीम ने लोकगीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान लोकगायक मंगलेश भगवा रंग के कुर्ते में नज़र आये। उन्होंने मेयर पद पर शम्भू पासवान समेत सभी 40 पार्षदों के लिए भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में वोट अपील की।

मंत्री सुबोध उनियाल ने जनता को आश्वस्त किया कि भाजपा की सरकार आने पर क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास होगा और शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हर नागरिक को लाभ मिलेगा। कहा कि जब भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार निकाय क्षेत्रों में बनेगी, तो क्षेत्र में विकास की गति तीन गुना तेज़ हो जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हजारों करोड़ रुपये की लागत से बदरीनाथ और केदारनाथ धाम का विकास कार्य तेजी से चल रहा है, जबकि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुधारने के लिए भी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे 23 जनवरी को भाजपा के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट डालकर क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दें।

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जहां भाजपा प्रदेश के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है, वहीं कांग्रेस ने हमेशा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है और सनातन धर्म को बदनाम करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा विरोध की राजनीति की है और जब भी भाजपा ने राष्ट्र के हित में कुछ किया है, कांग्रेस ने सिर्फ विरोध किया है। कहा कि भाजपा ने हमेशा विकास और सुशासन के रास्ते पर काम किया, जबकि कांग्रेस सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यदि गलती से जीत गई तो उनके पास विकास के नाम पर सिर्फ बहाने होंगे। कहा कि एक ओर जहां भाजपा प्रदेश के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। वहीं कांग्रेस ने हमेशा भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के साथ ही सनातन को बदनाम करने का कार्य किया है। कांग्रेस ने हमेशा विरोध की राजनीति की है और सनातन को बदनाम करने वालों का साथ देती है।

इस अवसर पर महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता शाह, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सतीश सरदार, मण्डल अध्यक्ष दिनेश पयाल, सुमित पंवार, गढ़ सेवा संस्थान के सचिव गोपाल सती, उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी, विजय रावत, निदेशक दिनेश पयाल, जसविंदर सिंह राणा, पंकज जुगलान, अनिल रयाल, भगवती रतूड़ी, अरुण बडोनी, पूर्व मेयर अनिता ममगई, सुरेंद्र मोंगा, सभी 40 वार्ड के पार्षद उम्मीदवार समेत हजारों की संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती ने किया।

…जब भावुक हुए डंगवाल तो मंत्री अग्रवाल ने दिया आश्वासन
ऋषिकेश । गढ़ सेवा संस्थान की ओर से आयोजित गढ़वाली सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम में प्रस्तुति के दौरान लोग गायक मंगलेश डंगवाल मंच पर फूटकर रोने लगे उन्हें रोता देख मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल तथा मेयर प्रत्याशी शंभू पासवान की आंखें भी भर आई।
मंगलेश डंगवाल ने मंच से कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में ना आने के लिए उन्हें विभिन्न माध्यमों से धमकी दी गई यहां तक की जान से मरने तक जैसी बात भी कुछ तथाकथित द्वारा दी गई इस पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि यह धर्म नगरी है यहां ऐसा माहौल नहीं है और उनके क्षेत्र की जनता के ऐसे संस्कार नहीं है। उन्होंने कहा कि फिर भी वह राज्य सरकार के अंग होने के नाते यह भरोसा दिलाते हैं कि उनकी जान माल की सुरक्षा की जाएगी।

ऋषिकेशः मंत्री अग्रवाल ने मांगे विभिन्न वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के लिये वोट

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने वार्ड संख्या 07, 16, 17, 19, 20 और 21 में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए आगामी निकाय चुनाव में मेयर पद पर शम्भू पासवान सहित सभी पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।

डॉ अग्रवाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में सुख, शांति और सुशासन स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से यह साफ है कि हम सिर्फ़ वादों की राजनीति नहीं करते, बल्कि इसे धरातल पर उतारते हैं।

डॉ अग्रवाल ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जहां एक ओर भाजपा प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है, वहीं कांग्रेस ने हमेशा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। कांग्रेस की राजनीति हमेशा तुष्टिकरण की रही है। अपने वोट बैंक की खातिर कांग्रेस उन लोगों का समर्थन करती है जो कश्मीर में फिर से धारा 370 को लागू करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह जनता को तय करना है कि वे किसके साथ खड़े हैं विकास और सुशासन के पक्ष में या कांग्रेस के तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के पक्ष में।

मेयर प्रत्याशी शम्भू पासवान ने कहा कि यह जनता भली-भांति जानती है कि कांग्रेस और निर्दलीयों को वोट देने का मतलब अपने मत को खराब करना है। आगामी 23 जनवरी को हम सबको मिलकर भाजपा के पक्ष में मतदान करना है ताकि क्षेत्र के विकास में तेजी लाई जा सके और जनता का विश्वास पूरी तरह से सफल हो।

इस अवसर पर महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, पार्षद उम्मीदवार प्रदीप कोहली, शिव कुमार गौतम, पायल बिष्ट, अजय दास, संध्या गोयल, नीलम मनोड़ी, संदीप शास्त्री, सीमा रानी, दीपक बिष्ट, राजू नरसिम्हा, दुर्गेश कुमार, रंजीत कुमार समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।

पुस्तक ‘अंतस को घेरे जो सघन कुहासा’ का हुआ विमोचन

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उपनिबंधक (सोसायटी पंजीकरण) आलोक शाह द्वारा रचित कविताओं के संग्रह ‘अंतस को घेरे जो सघन कुहासा’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि कविता कवि की गहरी भावनाओं, समाज के प्रति उनकी दृष्टि और मानव मन के विभिन्न पहलुओं को अभिव्यक्त करती है। लेखक आलोक शाह ने अपनी इस पुस्तक में जीवन की संवेदनाओं और विचारों को एक मार्मिक तरीके से प्रस्तुत किया है, जो पाठकों को गहराई से छूता है।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आलोक शाह के साहित्यिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, “कविता एक ऐसा माध्यम है जो जीवन की गहराइयों को समझने और व्यक्त करने का अवसर देती है। यह पुस्तक न केवल व्यक्तिगत विचारों को साझा करती है बल्कि समाज को एक नई दिशा देने की क्षमता भी रखती है।”
इस अवसर पर गंगा प्रसाद अपर सचिव, जयपाल तोमर अध्यक्ष वित्त सेवा संघ, ख़ज़ान पांडे, नरेंद्र सिंह, भूपेश कांडपाल, तंजीम अली, मनमोहन मैनाली, कैलाश पांडेय आदि उपस्थित रहे।