दीपक बाली ने भाजपा की सदस्यता लीं, आप को लगातार दूसरा झटका

आम आदमी पार्टी को भाजपा के द्वारा लगातार झटके मिल रहे है। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी के सीएम उम्मीदवार रहे कर्नल अजय कोठियाल के बाद प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। गौर करने वाली बात है कि विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अजय कोठियाल को किनारे लगाकर आप ने दीपक बाली के नेतृत्व में नए सिरे से प्रदेश पदाधिकारियों की टीम बनाई थी।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में बाली ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। दीपक बाली को बीजेपी में शामिल कराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाली आप में थे लेकिन वह हमेशा से राष्ट्रवादी रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि आप का दो चेहरा है, जो वो दिखावा करती है, असल में है नहीं। करीब डेढ़ माह पहले उत्तराखंड में आप की कमान संभालने वाले दीपक बाली ने भी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेज दिया है। काशीपुर के बड़े कारोबारी बाली करीब दो साल पहले आप में शामिल हुए थे।
बीते विधानसभा चुनाव में उन्हें पार्टी ने उत्तराखंड में चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। इसके अलावा वह काशीपुर सीट से पार्टी के उम्मीदवार भी रहे, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। 29 अप्रैल को उन्हें उत्तराखंड यूनिट का अध्यक्ष बनाया गया था।

उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर यह रहे रूझान, विजयी प्रत्याशियों की यह है सूची

उत्तराखंड 2022 विधानसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार अब खत्म हो गया है। दरअसल सभी विधानसभा सीटों के नतीजे आ चुके हैं। भाजपा 47 सीटों पर चुनाव जीती है तो वहीं कांग्रेस ने 19 सीटें हासिल की है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी विनर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होनी बाकी है। बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 57 सीटें जीती थी। उस हिसाब से भाजपा ने 10 सीटें खोई है। जबकि कांग्रेस 11 से बढ़कर 19 सीटों पर पहुंची है।

लेकिन 2022 उत्तराखंड भाजपा अपने दम पर पूर्ण बहुमत की फिर से सरकार बना रही है। यह अलग बात है कि जिस मुख्यमंत्री के चेहरे पर भाजपा चुनाव जीती है वह खुद हार गए हैं। अब सीएम को लेकर मंथन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री के लिए कई दिग्गज नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। हालाकि पुष्कर सिंह धामी को फिर मुख्यमंत्री बनाने की भी चर्चा साथ-साथ चल रही है।

उत्तराखंड में तीसरा विकल्प बनकर मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी ने एक भी सीट हासिल नहीं की। एएपी को जनता ने पूरी तरह नकारा है और भाजपा पर ही दोबारा विश्वास जताया है। इसके इतर दो सीटों पर निर्दलीय और दो पर बसपा कब्जा जमाने में कामयाब रही है।

ये जीते चुनाव, देखिए पूरी लिस्ट

1. अल्मोड़ा- कैलाश शर्मा (bjp)

2. रानीपुर आदेश चौहान (bjp)

13. बद्रीनाथ – राजेंद्र सिंह भंडारी (cong)

4. बागेश्वर- चंदन राम दास (bjp)

5. बाजपुर- यशपाल आर्य (cong)

6. भगवानपुर- ममता राकेश (cong)

7. भीमताल- राम सिंह खेरा (bjp)

8. चकराता- प्रीतम सिंह (cong)

9. चंपावत- कैलाश चंद्र (bjp)

10. चौबट्टाखाल- सतपाल महाराज (bjp)

11. देहरादून कैंट- सविता कपूर (bjp)

12. देवप्रयाग – विनोद कंडारी (bjp)

13. धनोल्टी- प्रीतम सिंह पंवार (bjp)

14. धर्मपुर- विनोद चमोली (bjp)

15. धारचूला- हरीश सिंह धामी (cong)

16. डोईवाला- बृज भूषण गैरोला (bjp)

17. डीडीहाट- बिशन सिंह चुफाल (bjp)

18. द्वाराहाट- मदन सिंह बिष्ट (cong)

19. गदरपुर- अरविंद पांडे (bjp)

20. गंगोलीहाट- फकीर राम (bjp)

21. गंगोत्री- सुरेश सिंह चौहान (bjp)

22. घनसाली- शक्ति लाल शाह (bjp)

23. हल्द्वानी- सुमित हृदेश (cong)

24. हरिद्वार- मदन कौशिक (bjp)

25. हरिद्वार ग्रामीण- अनुपमा रावत (cong)

26. जागेश्वर- मोहन सिंह ( bjp)

27. जसपुर- आदेश सिंह चौहान (cong)

28. झबरेड़ा- वीरेंद्र कुमार (cong) –

29. ज्वालापुर- रवि बहादुर (cong)

30. कालाढूंगी- बंशीधर भगत (cong)

31. कपकोट- सुरेश गढ़िया (bjp)

32. कर्णप्रयाग- अनिल नौटियाल (bjp)

33. काशीपुर- त्रिलोक सिंह चीमा (bjp

34. केदारनाथ – शैला रानी रावत (bjp)

35. खानपुर- उमेश शर्मा (निर्दलीय)

36. खटीमा- भुवन चंद्र कापडी (cong)

37. किच्छा- तिलक राज बेहड़ (cong)

38. कोटद्वार- रितु खंडूरी (bjp)

39. लक्सर- शहजाद (bsp)

40. लाल कुआं- मोहन सिंह बिष्ट (bjp)

41. लैंसडाउन – दिलीप रावत (bjp)

42. लोहाघाट- खुशाल सिंह (cong)

43. मंगलौर – सरवत करीम अंसारी (bsp)

44. मसूरी- गणेश जोशी (bjp)

45. नैनीताल- सरिता आर्या (bjp)

46. नानकमत्ता- गोपाल सिंह राणा (cong)

47. नरेंद्र नगर- सुबोध उनियाल (bjp)

48. पौड़ी- राजकुमार पोरी (bjp)

49. पिरान कलियर- फुरकान अहमद (cong)

50. पिथौरागढ़- मयूख महर (cong)

51. प्रतापनगर- विक्रम सिंह नेगी (cong)

52. पुरोला- दुर्गेश लाल (bjp)

53. रायपुर- उमेश शर्मा काऊ (bjp)

54. राजपुर रोड- खजान दास (bjp)

55. रामनगर- दीवान सिंह बिष्ट (bjp)

56. रानीखेत- प्रमोद नैनवाल (bjp)

57. ऋषिकेश- प्रेमचंद्र अग्रवाल (bjp)

58. रुड़की- प्रदीप बत्रा (bjp)

59. रुद्रप्रयाग- भरत सिंह चौधरी (bjp)

60. रुद्रपुर- शिव अरोड़ा (bjp)

61. सहसपुर- सहदेव सिंह पुंडीर (bjp)

62. सल्ट – महेश जीना (bjp)

63. सितारगंज- सौरभ बहुगुणा (bjp)

64. सोमेश्वर- रेखा आर्य (bjp)

65. श्रीनगर- धन सिंह रावत (bjp)

66. टिहरी- किशोर उपाध्याय (bjp)

67. थराली – भोपाल राम टम्टा (bjp)

68. विकासनगर- मुन्ना सिंह चौहान (bjp)

69. यम्केश्वर- रेनू बिष्ट (bjp)

70. यमुनोत्री- संजय डोभाल (निर्दलीय)

नए मतदाताओं से राज्य के नवनिर्माण में वोट देने की अपील

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता (सेवानिवृत्त) कर्नल अजय कोठियाल ने नव परिवर्तन संवाद के दूसरे फेज में उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट देने जा रहे मतदाताओं से संवाद किया। उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की। कर्नल कोठियाल ने कहा कि युवा अपने कीमती वोट का उपयोग उत्तराखंड के नव निर्माण के लिए करें।
कर्नल कोठियाल ने कहा कि नए मतदाता पहली बार वोट देने जा रहे हैं तो वह अपना वोट मातृभूमि को समर्पित करें। आने वाला चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है। इस चुनाव में जनता ने वह कार्य करना है, जिसके लिए उत्तराखंड को उत्तर प्रदेश से अलग किया गया था। कहा कि उत्तराखंड के लोग, भाजपा और कांग्रेस के बीच फंस कर रह गए, लेकिन दोनों ही दलों ने जनता को बेवकूफ बनाया। कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड नव निर्माण के सपने को पूरा करने के लिए संकल्पित है। अगर पार्टी सत्ता में आती है तो सभी गारंटी व वादे पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नए मतदाताओं को इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि वह अपना वोट किसे और क्यों दे रहें हैं। कहा कि उत्तराखंड को आज नई राजनीति की जरूरत है। कहा कि आम आदमी पार्टी, उत्तराखंड को भाजपा और कांग्रेस से छुटकारा दिलाने का काम करेगी। कहा कि युवाओं से मैं उत्तराखंड की तरक्की के लिए वोट मांगने आया हूं। अब उत्तराखंड को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का दिन आ चुका है। 14 फरवरी को होने वाले चुनाव में अपने वोट का उपयोग जरूर करें।

उत्तराखंड में आप पार्टी के सीएम फेस हैं कोठियाल
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा हैं। राज्य के दौरे पर आए दिल्ली के सीएम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने ये घोषणा की थी। पार्टी ने सबसे पहले उत्तराखंड में ही सीएम के चेहरे का ऐलान किया था।

कर्नल कोठियाल ने अपनी अब तक की सफलता का श्रेय युवाओं को दिया

आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित हो चुके कर्नल अजय कोठियाल ने हरिपुरकलां क्षेत्र में बड़ी संख्या में युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
संत समाज की गरिमामयी उपस्थिति के बीच आयोजित कार्यक्रम में कर्नल कोठियाल ने उत्तराखंड के नव निर्माण में युवाओं से सहयोग का आह्वान किया। कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल ने अपनी अब तक की सफलता का श्रेय युवाओं को दिया। उन्होंने कहा कि सेना में रहते हुए उन्होंने जिस भी आपरेशन में हिस्सा लिया, उसे युवाओं ने ही सफल बनाया। कहा कि मुझे उम्मीद है उत्तराखंड के युवा मेरा साथ देंगे। उन्होंने कहा कि अब हम सबको मिलकर उत्तराखंड का नवनिर्माण करना है। पिछले 20 साल से भाजपा व कांग्रेस ने साठगांठ कर रखी है कि एक बार तुम लूटो, एक बार हम लूटेंगे। दोनों ही पार्टी के बड़े नेताओं के स्टिंग हो चुके है। लेकिन दोनों ही एक-दूसरे की जांच नहीं कराते। अब पहाड़ का पानी और जवानी पहाड़ के ही काम आएगी।
इससे पूर्व बिरला फार्म हरिपुर कला स्थित श्रीदेवी प्रवीण आश्रम में कांग्रेस पार्टी के पूर्व इकाई अध्यक्ष विक्रम रावत के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। सैकड़ों संतो की गरिमामय उपस्थिति के बीच आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल एवं ऋषिकेश विधानसभा प्रभारी राजे सिंह नेगी ने सभी नए साथियों को पार्टी की टोपी एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर भारत माता मंदिर के महंत एवं पंचायती निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि जी महाराज ने कहा कि उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए सभी संतो का आश्रीवाद कर्नल अजय कोठियाल के साथ है। इस अवसर पर महामंडलेश्वर जगदीशानंद समेत विभिन्न मंडलियों के संत समाज के साथ ही स्थानीय निवासी करण भारद्वाज, मनीष भंडारी, शुभम कुकरेती, नवीन कुमार, विकास कुमार, अश्वनी सिह, राहुल दुबे, अजय रावत, प्रभात झा, नरेंद सिंह, विक्रांत भारद्वाज, मनमोहन नेगी, ललित कुकरेती, दिनेश चंद्र थपलियाल, नीरज कशयप, हिमांशु नेगी, अंशु सिंह समेत दर्जनों की संख्या में युवा उपस्थित रहे।

राज्य को आध्यात्मिक राजधानी बनाने में जुटे कर्नल

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि भारत के कई संतों ने समाज में भाईचारा बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे महान संत के जीवन से शिक्षा लेकर युवा वर्ग को समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर समाज हित के लिए कार्य करना चाहिए। उक्त विचार हरिपुर कलां स्तिथ भारत माता जनहित ट्रस्ट पहुंचे आप पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार कर्नल कोठियाल ने जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद से महाराज से आश्रीवाद के उपरांत व्यक्त किए। सबसे पहले उन्होंने शंकराचार्य रहे भारतमाता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी जी महाराज की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
कोठियाल ने कहा कि संत ही समाज के सच्चे पथ प्रदर्शक हैं। संतों के आशीर्वचन से ही संस्कृति की जीवंतता बनी रहने के साथ सुसंस्कृत समाज की स्थापना हो सकती है। इस दौरान कर्नल कोठियाल ने महामण्डलेश्वर अवधेशानंद महाराज से उत्तराखंड को अध्यात्म की राजधानी बनाए जाने को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने ज्ञान की अविरल धारा बहाकर करोड़े लोगों को आध्यात्मिक रूख की तरफ मोड़ने में संत समाज की तरफ से दिए गए योगदान की जमकर सराहना की। करीब आधे घंटे तक दोनों के बीच हुई मुलाकात के दौरान देश की ज्वलंत समस्याओं के साथ ही संस्कृति उत्थान की दिशा में किए जा रहे कार्यों पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। इस मौके पर पंचायती निरंजन अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज, आप पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजे सिंह नेगी, आईडी शास्त्री, विनायक गिरी, रंजीत नेगी, विक्रांत भारद्वाज, जयवीर रावत, विक्रम रावत आदि उपस्थित थे।