तीन राज्यों में हुए चुनावों में देश को बांटने की हुई कोशिशः मोदी

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद दिल्ली में पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- कुछ लोग तो कह रहे हैं कि आज की इस हैट्रिक ने चौबीस की हैट्रिक की गारंटी दे दी है। इस चुनाव में देश को जातियों में बांटने की बहुत कोशिशें हुईं।
उन्होंने कहा कि मैं लगातार कह रहा था कि मेरे लिए देश में चार जातियां ही सबसे बड़ी जातियां हैं। ये हैं हमारी नारी शक्ति, युवा शक्ति, किसान और हमारे गरीब परिवार।इन चार जातियों को सशक्त करने से देश सशक्त होने वाला है। आज भी मेरे मन में यही भाव है। मैं अपनी माताओं-बहनों और बेटियों के सामने अपने युवा साथियों, किसान भाइयों के सामने, गरीब भाइयों के सामने नतमस्तक हूं। चुनाव परिणाम पर हर फर्स्ट टाइम वोटर कह रहा है कि मेरा पहला वोट मेरी जीत का कारण बना है। भविष्य का सपना देखने वाला युवा अपनी जीत देख रहा है। चुनाव नतीजों ने एक और बात स्पष्ट की है कि देश की युवा पीढ़ी सिर्फ विकास चाहती है। जहां की सरकारों ने युवाओं के खिलाफ काम किया है, वे सरकारें सत्ता से बाहर हुई हैं। चाहे छत्तीसगढ़ हो, राजस्थान हो या तेलंगाना हो।देश का युवा यह जानता है कि बीजेपी की सरकार युवा हितैषी होती है। युवाओं के लिए नए अवसर बनाने वाली होती है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम से देश की बेटियों-बहनों के मन में एक नया विश्वास जागा है। यह विश्वास जगा है कि भाजपा की सरकार में उन्हें एक नई बुलंदी मिलने वाली है। उन्हें लगता है कि बीजेपी ही नारी सुरक्षा, सम्मान और गरिमा की गारंटी है। उन्होंने देखा है कि बीते दस सालों ने भाजपा ने उन तक टॉयलेट, बिजली, गैस, नल से जल और बैंक में खाते जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए कितनी ईमानदारी से काम किया है।

पीएम ने कहा कि इस चुनाव में देश की बहन-बेटियों ने भाजपा की विजय की जिम्मेदारी उठा ली थी। आज मैं उनसे बहुत विनम्रता से कहूंगा कि बीजेपी ने आपसे जो वादे किए हैं वह शत-प्रतिशत पूरे किए जाएंगे और यह मोदी की गारंटी है। और मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी।देश का आदिवासी समाज भी खुलकर अपनी बात रख रहा है। यह वह समाज है जो कांग्रेस की नीतियों की वजह से पीछे रहा। इन्हें अवसर नहीं दिए गए। हमने गुजरात में भी देखा कि जिस समाज को कांग्रेस ने कभी पूछा नहीं, उस समाज ने कांग्रेस का सफाया कर दिया। यही स्थिति हमने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी देखी है। इन आदिवासी अंचलों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। देश का आदिवासी समाज विकास का आकांक्षी है। उसे भरोसा है कि इस आकांक्षा को भाजपा ही पूरा कर सकती है। आज मैं भाजपा कार्यकर्ताओं की सराहना करूंगा, उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा करूंगा। भाजपा और कमल के प्रति आपका समर्पण अतुलनीय है। डबल इंजन की सरकार का उद्देश्य आपने घर-घर तक पहुंचाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के परिवार में चुनाव के दौरान एक दुखद घटना हो गई थी, फिर भी वह चुनाव अभियान में जुटे रहे।

विघ्नसंतोषियों के गजब हाल, पनौती नहीं पापा हैं मोदी! भारत की अर्थव्यवस्था आज 4 ट्रिलियन के पार पहुँची और तुम टीम भारत की हार पर बस करते रहना पनौती-पनौती

लगता है विघ्नसंतोषियों के पास कोई काम ही नहीं है। अहमदाबाद में टीम भारत विश्व कप फाइनल क्या हारी, विघ्नसंतोषियों को तो मानो मौका ही मिल गया। टीम भारत की हार के बाद सोशल मीडिया पर ‘पनौती-पनौती’ के नाम से मुहिम छेड़ दी है। अरे भइया विघ्नसंतोषियों पहले ये तो जान लो जिसे तुम पनौती-पनौती कहकर कीचड़ उछाल रहे वो पनौती नहीं तुम्हारे ‘पापा’ हैं। मोदी जी को जो मैच खेलना है वो तो बहुत बेहतर तरीक़े से खेल रहे हैं। आज जो मैच खिलाड़ियों को खेलना था वो बस बेहतर नहीं कर पाये।

दरअसल, विघ्नसंतोषियों ने शायद आज यह खबर ही नहीं पढ़ी की भारत आज 4 ट्रिलियन की इकॉनमी बन गया है। अगर पढ़ी होती या इतने महत्वपूर्ण घटनाक्रम की जानकारी होती तो शायद ये सब ऊट पटांग बातें न करते। शर्मनाक तो ये की अपने देश के प्रधानमंत्री और अपने देश की टीम के हार में भी विघ्नसंतोषि खुशियां मना रहे हैं।

विघ्नसंतोषियों की जानकारी के लिए बता दें कि ‘भारत की अर्थव्‍यवस्‍था में ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई। पहली बार भारत की इकोनॉमी 4 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच चुकी है और इसके साथ ही यह दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था वाला देश बनने के बेहद करीब पहुंच चुका है।
वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के दौरान भारत की जीडीपी में 7.8 फीसदी की ग्रोथ हुई थी। हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर ने देश की अर्थव्‍यवस्‍था पर भरोसा जताया था। शक्तिकांत दास ने 31 अक्‍टूबर को अपने एक बयान में कहा था कि आर्थिक गतिविधयों को देखते हुए कुछ शुरुआती आंकड़ें सामने आए हैं, जिससे उम्‍मीद है कि नंवबर के अंत में दूसरी तिमाही के दौरान आने वाले GDP के आंकड़े चौंकाने वाले होंगे और आज मोदी जी की अगवाई में देश की अर्थव्यवस्था 4 ट्रिलियन हो गयी है, पर विघ्नसंतोषियों के पेट में मरोड़ उठ रही है और उनसे ये हजम नहीं हो रहा।

चेन्नई सुपरकिंग्स के होम ग्राउंड में मुख्यमंत्री धामी ने निवेश की पारी में जोड़े 10150 करोड़ के एमओयू आकड़ा, 64725 करोड़ के पार

उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चेन्नई में रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई औद्योगिक संगठनों के साथ 10150 करोड़ के निवेश करार सफलतापूर्वक किए।जिसमें इन्फिनिटी ग्लोबल 4000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा, जुलाई वेंचर्स 1000 करोड़ रुपये का निवेश और क्षणा ग्रुप कैंसर अस्पताल की स्थापना के लिए 1000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। सर्वाेदय ग्रुप ऑफ होटल्स भी अपनी विस्तार योजनाओं के लिए 1000 करोड़ का निवेश करेगा।

इसके अतिरिक्त, क्राफ्ट स्मिथ इंडिया 1000 करोड़ रुपये का निवेश, जबकि एसआरएम यूनिवर्सिटी ने 600 करोड़ का एमओयू किया। रेफेक्स ग्रुप ने 500 करोड़ रुपये के निवेश पर मोहर लगाई, और इन्फ्ला मोवी ग्रुप ने 250 करोड़ के निवेश की हामी भरी। इसके अलावा, अपोलो अस्पताल ने 500 करोड़ का निवेश करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए। टीपीसीआइ के साथ 200 करोड़ व मिलटेक्स ग्रुप के साथ 100 करोड़ के एमओयू किए गए।अब तक कुल मिलाकर 64,725 करोड़ के एमओयू हो चुके हैं।

ये निवेश उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवा, आतिथ्य, शिक्षा और प्रौद्योगिकी जैसे विभिन्न क्षेत्रों विकास के अवसरों को जन्म देगा। अपोलो अस्पताल के साथ एमओयू होने पर विशेष रूप से स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं को आगे बढ़ाने में प्रदेश की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा। इस रोड शो ने व्यवसायों को जुड़ने और साझेदारी को मजबूत करने के लिए एक मंच प्रदान किया जो उत्तराखंड को आर्थिक विकास में योगदान देगा।

’तमिलनाडु और उत्तराखंड का अनूठा संगम’

रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना उत्साह व्यक्त करते हुए तमिलनाडु और उत्तराखंड के बीच आध्यात्मिक संबंध पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के रामेश्वरम और उत्तराखंड के केदारनाथ में प्रतिष्ठित भगवान शिव के पवित्र प्रतीक ज्योतिर्लिंग की उपस्थिति दोनों राज्यों के निर्मल संगम को प्रदर्शित करती है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड और तमिल संगम के बीच सहयोग को बढ़ावा देकर इस आध्यात्मिक संबंध को पोषित और मजबूत किया जाएगा। इस साझेदारी का उद्देश्य सांस्कृतिक आदान-प्रदान, धार्मिक तीर्थयात्रा और अन्य संयुक्त पहल को सुविधाजनक बनाना होगा जो दोनों क्षेत्रों के बीच संबंधों को गहरा करेगा।

उन्होंने भारत के विभिन्न हिस्सों के लोगों के बीच आपसी समझ और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए, इन साझा आध्यात्मिक विरासतों को संरक्षित करने और मनाने के महत्व पर जोर दिया। मुख्यमंत्री धामी ने जोश और उत्साह के साथ दोनों राज्यों के लाभ के लिए तमिलनाडु और उत्तराखंड के बीच इस अनूठे संबंध को और विकसित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।इस साझा विरासत से उत्साहित होकर, उन्होंने आध्यात्मिक रूप से जुड़े इन राज्यों के बीच अधिक एकता और समझ को बढ़ावा देने की दिशा में सक्रिय रूप से काम करने का संकल्प लिया।

राष्ट्रीय मैराथन में हरिद्वार की सोनिया ने पहला स्थान हासिल कर किया देश में उत्तराखण्ड का नाम रोशन

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के अन्तर्गत आज राष्ट्रीय स्तर की प्रथम रेड रन मैराथन 2023 का आयोजन गोवा में किया गया, जिसमें उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति उत्तराखंड की ओर से युवा प्रतिभागी प्रियांशु चौधरी, आदर्श यादव सोनिया एवं अनीशा द्वारा प्रतिभाग किया गया।

उत्तराखण्ड राज्य के हरिद्वार जनपद की धावक कुमारी सोनिया ने राष्ट्रीय स्तर की रेड रेन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया जो कि उत्तराखण्ड के लिए बहुत की गौरव की बात है क्योंकि इस प्रतियोगिता में पूरे भारत के 28 प्रदेशों एवं 08 संघ शासित प्रदेशों के द्वारा प्रतिभाग किया गया था। इससे पूर्व राज्य स्तर पर रेड रेन प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 30 सितम्बर 2023 को जनपद देहरादून में किया गया था जिसमे बालक वर्ग में प्रयांशु चौधरी द्वारा प्रथम एवं आदर्श यादव द्वारा द्वितीय तथा बालिका वर्ग में सोनिया द्वारा प्रथम तथा अनीशा द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया। गोवा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की रेड रन मैराथन प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली उत्तराखंड की धावक कुमारी सोनिया को गोवा के माननीय मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत द्वारा ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र एवं पचास हजार रूपये का नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत पी० राने, राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम की अपर सचिव एवं महानिदेशक हेकाली जिगोमी, निदेशक, निधि केशरवानी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में उत्तरखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के अपर परियोजना निदेशक डॉ0 अजय कुमार नगरकर, उप निदेशक वित्त, महेन्द्र कुमार, अनुभाग सहायक विनोद कुमार स्पोटर्स कॉलेज के कोच हेमराज सिंह उप-प्रधानाचार्या मीना सिंह उपस्थित थे।

इस अवसर पर पूरे कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य की टोपी छायी रही जिसे उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के अपर परियोजना निदेशक डॉ० अजय कुमार द्वारा राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम की अपर सचिव एवं महानिदेशक हेकाली जिमोमी, नाको भारत सरकार की निदेशक निधि केशरवानी सहित कई राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों को भेट की गई।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड के सचिव स्वास्थ्य/ परियोजना निदेशक डॉ आर राजेश कुमार ने राज्य की तरफ से प्रतिभा करने वाले सभी प्रतिभागियों को भविष्य हेतु शुभकामनाएं। इसके साथ ही एड्स नियंत्रण हेतु सक्रिय रूप से प्रतिभाग करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों की हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा यह राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है। इसे एक सकारात्मक संदेश न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि पूरे देश में जाएगा। एड्स नियंत्रण को लेकर उत्तराखंड में अन्य राज्यों के मुकाबले बेहतर काम हो रहा है। हमारा प्रयास है कि जनसहभागिता व सरकारी प्रयासों से आने वाले समय में इसको पूरी तरह नियंत्रित किया जा सके।

आदिकैलाश से विश्व को आध्यात्म का संदेश देने आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारखंड के बाद मानसखंड के विकास को नई दिशा देने के लिए 12 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। यात्रा की शुरुआत प्रधानमंत्री अल्मोड़ा में स्थित जागेश्वर धाम से करेंगे। जागेश्वर धाम अपने पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है।

जागेश्वर धाम पतित पावन जटागंगा के तट पर समुद्रतल से लगभग 6200 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार शिवजी तथा सप्तऋषियों ने यहां तपस्या की थी।

जागेश्वर मंदिरों का निर्माण कत्यूरी राज के कालखंड में हुआ था। जागेश्वर धाम के प्राचीन मंदिर प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इस क्षेत्र में सदियों से आध्यात्म के दर्शन करा रहे हैं। यहां लगभग छोटे-बडे 224 मंदिर स्थित हैं। मंदिरों का निर्माण लकडी तथा सीमेंट की जगह पत्थर की बडी-बडी शिलाओं से किया गया है। दरवाजों की चौखटें देवी देवताओं की प्रतिमाओं से सुशोभित हैं। मंदिरों के निर्माण में तांबे की चादरों और देवदार की लकडी का भी इस्तेमाल किया गया है।

…..कैसे पहुंचे जागेश्वर धाम….
यहां पहुंचने के लिए काठगोदाम अंतिम रेलवे स्टेशन है। दिल्ली आनंद विहार आईएसबीटी और देहरादून से हल्द्वानी व अल्मोड़ा के लिए बस सेवा भी हैं। दिल्ली और देहरादून से वहां की दूरी लगभग 400 किलोमीटर है। अल्मोड़ा से जागेश्वर धाम के लिए टैक्सी सेवा उपलब्ध है। अल्मोड़ा से जागेश्वर धाम की दूरी 35 किलोमीटर है। इसी तरह हवाई जहाज से पंतनगर एयरपोर्ट तक नजदीकी सेवा है। पंतनगर से टैक्सी से जागेश्वर धाम 150 किलोमीटर का सफर तय कर पहुंच सकते हैं।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा उत्तराखंड के मनोरम पिथौरागढ़ जिले में अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में होने वाली है। पीएम मोदी 12 अक्टूबर को इस महत्वपूर्ण यात्रा पर निकलेंगे और अपने प्रवास के दौरान उन्हें प्रसिद्ध मायावती आश्रम में ठहराया जाएगा।

वह चीन सीमा के पास स्थित पवित्र स्थल आदि कैलाश पर आशीर्वाद लेने का अवसर प्राप्त करेंगे। यह पवित्र तीर्थ स्थान अपनी लुभावनी सुंदरता और आध्यात्मिक महत्व के लिए जाना जाता है जो हर साल अनगिनत भक्तों को आकर्षित करता है। प्रधानमंत्री की उपस्थिति निसंदेह पवित्रता को बढ़ाएगी और समाज के सभी पक्षों का ध्यान आकर्षित करेगी।

इसके अतिरिक्त, पीएम मोदी ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान व्यास घाटी के भीतर बसे जोलिकांग के विस्मयकारी वैभव को देखने की इच्छा व्यक्त की है। यह अभूतपूर्व प्राकृतिक आश्चर्य सुरम्य परिदृश्यों का प्रतीक है जो आगंतुकों के मस्तिष्क और ह्रदय पर एक अमिट छाप छोड़ने के लिए बाध्य है।

प्रधानमंत्री, कुल 4194 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

स्थानीय अधिकारी पीएम मोदी के लिए न केवल एक सुचारु यात्रा कार्यक्रम सुनिश्चित करने के लिए बल्कि उनकी पूरी यात्रा के दौरान एक अविस्मरणीय अनुभव सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे लगन से काम कर रहे हैं।

इस महत्वपूर्ण अवसर को लेकर उत्साह दूर-दूर तक महसूस किया जा सकता है, लोग इस ऐतिहासिक यात्रा की झलकियों और अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्षेत्र के भीतर ऊर्जा स्पष्ट है, स्थानीय लोग और पर्यटक दोनों ही पीएम मोदी को अपनी उपस्थिति से इन उल्लेखनीय स्थानों की शोभा बढ़ाते हुए देखने की संभावना से समान रूप से रोमांचित हैं।

प्रधानमंत्री की यह महत्वपूर्ण यात्रा न केवल उत्तराखंड के पर्यटन उद्योग के लिए एक जीवंत तस्वीर पेश करती है, बल्कि इस विविधतापूर्ण राष्ट्र के सबसे दूरस्थ कोनों की खोज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के प्रमाण के रूप में भी काम करती है।

49वीं पुलिस विज्ञान कांग्रेस की मेजबानी का अवसर उत्तराखंड को मिलना गर्व की बातः धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एफ.आर.आई देहरादून में केन्द्रीय सहकारिता गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करते हुए कहा कि 49वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस की मेजबानी करने का अवसर उत्तराखण्ड को मिला, यह राज्य के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आगामी 25 वर्षों में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसके लिए हर क्षेत्र में प्रगति करना जरूरी है। इसलिए पुलिस बलों की क्षमता के विकास हेतु इस प्रकार के आयोजन और भी महत्वपूर्ण हो जाते हैं। वर्तमान परिदृश्य में अपराध और अपराधी पारम्परिक प्रणालियों से काफी आगे निकल गये हैं, संगठित अपराध अधिक हो रहे हैं साथ ही साइबर क्राइम के मामलों में आर्टिफिशियल इन्टेलीजेन्स जैसी आधुनिकतम तकनीक का प्रयोग भी अपराधियों द्वारा किया जा रहा है। पुलिस बल को तकनीकी व मानसिक दक्षता के साथ उन्नत तकनीकी तथा सक्षम माध्यमों से सुसज्जित रहने की आवश्यकता है। इसके लिए गृहमंत्री जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा राज्य सरकारों को विशेष सहायता प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि इस पुलिस कांग्रेस में व्यापक विचार-विमर्श और सार्थक चर्चाओं द्वारा पुलिसिंग तथा आंतरिक सुरक्षा के अतिरिक्त साइबर सिक्योरिटी व डाटा चोरी की रोकथाम हेतु महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस ने साईबर अपराध की रिपोर्टिंग के लिए ई-सुविधा, मामलों के त्वरित निस्तारण पर बल देने के साथ ही जन जागरूकता अभियानों से जनता को सचेत भी किया है। उत्तराखण्ड पुलिस ने विभिन्न एप्लिकेशन्स लांच किए हैं, जिनके द्वारा प्रभावी पुलिसिंग की व्यवस्था सुनिश्चित हुई है। ऑपरेशन मुक्ति भीख मांगने कचरा इक्ट्ठा करने तथा अन्य छोटे काम करने को बाध्य बच्चों की पहचान कर उन्हें स्कूलों में दाखिला दिलाने के साथ ही इस अभियान के ध्येय वाक्य ’भिक्षा नहीं शिक्षा दें’ को सार्थकता प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री ने पिछली बैठक में आतंकवाद पर प्रहार करने का आह्वान करते हुए राष्ट्रीय आंतरिक सुरक्षा नीति बनाए जाने की बात कही थी। उनके नेतृत्व में आज देश में आतंकवाद का सफाया हो रहा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सुझाव दिया कि वनों की सुरक्षा में लगे वन कर्मियों को भी अत्याधुनिक शस्त्र चलाने तथा अर्द्धसैनिक बलों की भांति प्रशिक्षित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस को और अधिक आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित करना होगा। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि आवश्यक नई तकनीकों के संबंध में भी इस कांग्रेस में विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के प्रबुद्ध वर्ग को अपने साथ जोड़कर समय-समय पर राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा हेतु सुझावों का आदान-प्रदान करने की भी आवश्यकता है। इसके अंतर्गत कम्यूनिटी आउटरीच कार्यक्रम द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्रों में राष्ट्रीय हितों हेतु कार्य करने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं को चिन्हित कर उनका सहयोग प्राप्त करने का प्रयास किया है, जिस प्रयास में हमें सफलता भी प्राप्त हो रही है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचन्द अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, माला राज्य लक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायकगण, सचिव गृह, भारत सरकार अजय कुमार भल्ला, उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु, अपर मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी, महानिदेशक पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो बालाजी श्रीवास्तव, उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार एवं विभिन्न राज्यों के पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

चंद्रयान-3 की सफलता पर देशभर में मना उत्सव, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चांद पर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर दी है।

इसरो ने अपने सीधे प्रसारण में इसकी जानकारी दी है। इसरो के इस मिशन को सफल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है। इस दौरान उन्होंने अपने एक संबोधन में कहा कि इस मिशन के बाद हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। इसरो मुख्यालय में विक्रम लैंडर के लैंड होते ही पूरा हॉल तालियों की गड़गड़हाट से गूंज उठा। देशभर में जश्न का माहौल है। जगह जगह पटाखे फूट रहे हैं। लोग हमारे वैज्ञानिकों की कामयाबी पर जश्न मना रहे हैं।

नोटबंदी पर आया सुप्रीम फैसला, मंत्री अग्रवाल ने किया स्वागत

वित्त मंत्री डा. प्रेमंचद अग्रवाल ने नोटबंदी को सही ठहराने वाले सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे भ्रम फैलाने वाले विपक्षियों के मुंह पर तमाचा बताया है। मंत्री अग्रवाल ने कटाक्ष किया कि झूठ फैलाने वालों को जनता 2019 व अन्य चुनावों में राजनैतिक जबाब पहले ही दे चुकी है और अब कानूनी जबाब भी उनको सुप्रीम अदालत से मिल गया है ।

मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा, उच्चतम न्यायालय के विद्धान न्यायधीशों का 2016 में नोटबन्दी के ऐतिहासिक कदम हमेशा के लिए रोक लगा दी है। उन्होंने कहा, इस निर्णय ने कांग्रेस समेत उन सभी राजनैतिक पार्टियों की पोल भी खोल कर रख दी है जो नोटबंदी को घोटाला बताकर जनता में भ्रम फैलाते रहते है। उन्होंने कटाक्ष किया कि ऐसी पार्टियों को राजनैतिक जबाब तो जनता 2019 व अन्य चुनावों में पराजित कर देती आयी है लेकिन अब कानूनी जबाब भी देश की सर्वाेच्च अदालत से उन्हें मिल गया है। उन्होंने कहा, मोदी जी के इस साहसिक कदम ने अर्थव्यवस्था में मौजूद काले धन पर लगाम लगाने में महत्वपूर्ण रोल निभाया है।
शुरुआती दिक्कतों को झेलते हुए राष्ट्रहित के इस कदम पर देशवासी सरकार के साथ अडिग रहे, परिणामस्वरूप देश आज दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। उन्होंने विपक्ष को सलाह देते हुए कहा कि राजनैतिक व कानूनी दोनो मोर्चों पर मुंह की खाने के बाद अब उन्हें देशहित में सकारात्मक राजनीति पर विचार करना चाहिए।

ऑनलाइन हुई जीएसटी परिषद की 48वीं बैठक

जीएसटी परिषद की 48वीं बैठक केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी की अध्यक्षता में ऑनलाइन आयोजित हुई। बैठक में उत्तराखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व सूबे के वित्त मंत्री डॉ प्रेम चंद अग्रवाल ने किया।

सचिवालय में आयोजित ऑनलाइन बैठक में विभिन्न विषयों यथा विधि समिति द्वारा संस्तुत विषयों तथा फिटमेंट समिति द्वारा संस्तुत विषयों पर विस्तृत चर्चा की गयी।

बैठक में राज्य द्वारा समाधान व्यापारियों को ई-कॉमर्स ऑपरेटर के माध्यम से बिक्री किये जाने की सुविधा दिए जाने, सेवाओं के निरस्तीकरण के मामले में अपंजीकृत व्यक्तियों को रिफंड दिए जाने की सुविधा देने, अपीलार्थी को अपील वापस लिए जाने की सुविधा दिए जाने तथा टीडीएस/टीसीएस कटौती/जमा करने वाले व्यक्तियों को पंजीयन स्वयं निरस्त करने की सुविधा देने पर सहमति व्यक्त की गई स

बैठक में फिटमेंट समिति द्वारा की गई संस्तुतियों के अंतर्गत कर दरों के संबंध में स्पष्टीकरण जारी किए जाने तथा कतिपय विसंगतियों को दूर किये जाने पर विचार विमर्श किया गया, जिसका राज्य द्वारा समर्थन किया गया।

बैठक में डा. अहमद इकबाल, आयुक्त राज्य कर सहित विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

द्रौपदी मुर्मू ने मांगा समर्थन, हुआ भव्य स्वागत

आज एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड के दौरे पर पहुंची। उन्होंने भाजपा के विधायक और सांसदों से मुलाकात कर अपने समर्थन की अपील की। सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भाजपा विधायक, सांसदों और संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने खुद को राष्ट्रपति जैसे अहम पद के लिए प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और एनडीए के नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार किसी की नजर समाज के अंतिम छोर पर बैठी किसी आदिवासी महिला पर पड़ी है।

उन्होंने इस दौरान भाजपा के विधायकों और सांसदों के अलावा अन्य दलों के विधायक, सांसदों से भी अपने समर्थन की अपील की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाए जाने से एक बार फिर साफ हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के विकास पर फोकस कर रही है।

उन्होंने मुर्मू के उत्तराखंड आने पर आभार जताया और उनकी जीत का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल, मंत्री रेखा आर्य, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुर्मू को बसपा और निर्दलीयों का भी समर्थन
एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को भाजपा के साथ ही बहुजन समाज पार्टी के विधायकों और निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन मिल गया है। द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड दौरे के दौरान बसपा और निर्दलीय विधायकों ने यह ऐलान किया। बसपा के विधायक दल के नेता मोहम्मद शहजाद ने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती ने पहले ही मुर्मू के समर्थन का ऐलान किया है।

ऐसे में राज्य के बसपा के दोनों ही विधायक मुर्मू को अपना समर्थन देंगे। इधर निर्दलीय विधायक उमेश कुमार और संजय डोभाल ने भी मुर्मू को समर्थन का ऐलान किया है। राज्य के दोनों ही निर्दलीय विधायक सोमवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने अपने समर्थन का ऐलान किया।

कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
उत्तराखंड आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी मुर्मू के स्वागत के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे।

रास्ते में भी मुर्मू का जोरदार स्वागत किया गया। उसके बाद मुर्मू कचहरी स्थित शहीद स्थल पहुंची और शहीदों को श्रद्धाजंलि दी। फिर उन्होंने मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, डॉ धन सिंह रावत, रेखा आर्या, चंदन रामदास आदि मौजूद रहे।

सौरभ बहुगुणा के साथ ही सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, अनिल बलूनी, अजय टम्टा, नरेश बंसल, कल्पना सैनी के साथ ही पार्टी के सभी विधायक मौजूद रहे। हालांकि केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट कार्यक्रम में मौजूद नहीं रहे। हालांकि अजय भट्ट ने कहा कि वह दिल्ली में एक अहम बैठक में शामिल होने की वजह से इस कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर पाए।