पूर्ववर्ती सरकार में वायदे नहीं किए पूरे, अब निभाने की बारीः आप नेता

आम आदमी पार्टी ऋषिकेश के व विधायक प्रत्याशी रहे डा. राजे नेगी ने कहा कि अब मुख्यमंत्री को अपने चुनावी वायदे पूरे करने के लिए जुट जाने की जरूरत है ताकि यह तमाम वायदे महज चुनावी जुमले बनकर ही सीमित ना रह जायें।

उन्होंने कहा कि भाजपा की पूर्ववर्ती सरकारों में चुनावी वायदे आमतौर पर पूरे नहीं किए गये हैं। चुनावी घोषणा पत्र सिर्फ कागज़ का एक टुकड़ा बनकर रह जाते रहे है। ऋषिकेश विधानसभा के लिए चुनावी रैली में किये गए वादे ओर घोषणा जल्द से जल्द पूर्ण करने की अपील करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता नेगी ने कहा कि श्यामपुर फाटक पर अतिशीघ्र फ्लाई ओवर बनाकर रोजाना लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए प्रदेश सरकार को तत्काल कदम उठाने की जरूरत है। इसके अलावा शहर में बहुमंजिला पार्किंग, नवीन सत्र से पूर्व ग्रामीण क्षेत्र में नया डिग्री कालेज, रायवाला में मिनी खेल स्टेडियम एवं हरिपुर कलां ग्राम सभा को फ्लाई ओवर से कनेक्टिविटी या पूर्व की भांति वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था को लेकर भी ऋषिकेश की जनता की नजरें मुख्यमंत्री पर लगी हुई हैं।

विस चुनाव में भीतरघात करने वालों को कांग्रेसियों ने सबक सिखाने का बनाया मन

विधानसभा ऋषिकेश में कांग्रेस के भीतरघात करने वाले बहुरूपियों को अब पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। यहीं नहीं इनका बहिष्कार तक किया जाएगा। यह प्रस्ताव आज सर्वसहमति से ग्रामीण कांग्रेस द्वारा पारित किया गया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का आभार जताया। बताया कि ग्रामीण ने काफी अच्छा साथ दिया है परंतु हम कुछ ग्रामसभाओं में अपनी बात सही से नही रख पाए। जिसका हमे खामियाजा भुगतना पड़ा, ग्रामसभाओं के जनप्रतिनिधियों के भी कांग्रेस को पूरा साथ ओर समर्थन मिला, भविष्य में ग्रामीण क्षेत्र में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मेहनत करते रहेंगे। कांग्रेस ने हमेशा ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्र के जनहित के मुद्दे उठाए हैं और आगे भी उठाते रहेंगे।

रमोला ने कहा कि वे ऋषिकेश में एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे और सत्ता पक्ष को ऋषिकेश में विकास कार्य करने के लिए मजबूर करेंगे। जहां सत्ता पक्ष द्वारा कुछ कमियां पाई जाएगी वहां पर कांग्रेस जनता के साथ सबसे आगे खड़ी रहेगी।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. के एस राणा ने कहा कांग्रेस ऋषिकेश में मजबूती से चुनाव लड़ी, संगठन में बैठे कुछ पदाधिकारियों द्वारा भीतरघात किया। जिस कारण कांग्रेस को ऋषिकेश में हार का सामना करना, शीर्ष नेतृत्व को ऐसे भी विषयों पर कार्यवाही करनी चाहिए और इनको संगठन से बाहर करना चाहिए।

बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शूरवीर सिंह सजवाण, ब्लॉक अध्यक्ष बरफ सिंह पोखरियाल, महिला ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल त्यागी, अलका क्षेत्री, दीपा चमोली, रमा चौहान, लक्ष्मी उनियाल, ममता राणा, पुष्पा रावत, जय सिंह रावत, सोहन लाल रतूड़ी, गजेन्द्र विक्रम शाही, भगवती प्रशाद सेमवाल, पिंकी देवी, यशोदा राणा, प्रीति शर्मा, मीनाक्षी थापा, अंजली कश्यप, पार्वती बिष्ट, विजयपाल रावत, केके थापा, राकेश मिया, रोहित नेगी, जितेन्द्र त्यागी, रवि राणा, दीपक नेगी, विजय, आशीष बिष्ट, राकेश गॉड, मनीष व्यास, निर्मल रांगड़, रमेश रांगड़, चंद्रमोहन नेगी, कुंवर सिंह गुसाईं, कमल रावत, प्रेम लाल शर्मा, क्षेत्र बहादुर मल, सनमोहन रावत, मुकेश मनोड़ि, गब्बर कैंतुरा, मौजूद रहे। संचालन राकेश सिंह मिंया ने किया।

उत्तराखंड भाजपाः राजनाथ सिंह मुख्य पर्यवेक्षक और मीनाक्षी लेखी सह पर्यवेक्षक नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी ने उतराखंड सहित 4 राज्यों में विधायक दल के नेता के चयन के लिए प्रयवेक्षको की नियुक्ति कर दी है।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य पर्यवेक्षक तथा विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी सह पर्यवेक्षक बनाए गये है। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा 4 राज्यों के लिए पर्यवेक्षको की सूची जारी कर दी गई है।

कांग्रेस ने पराजय की समीक्षा की, बोले मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे

ऋषिकेश कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी की पराजय को लेकर समीक्षा बैठक व आभार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बैठक में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार को लेकर समीक्षा हुई, हार के कारणों पर विचार विमर्श हुआ। समीक्षा बैठक में भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने नगर निगम क्षेत्र ऋषिकेश के कार्यकर्ताओं का विधानसभा चुनाव में निस्वार्थ होकर कार्य करने के लिए उनका आभार जताया। रमोला ने कहा कि कांग्रेस में सदैव जनहित मुद्दों पर संघर्ष किया है आगे भी करती रहेगी। अब नगर निगम के चुनाव होने हैं, 2 साल बाद लोकसभा के चुनाव हैं जिसमें पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मजबूती से कार्य करेंगे। रमोला ने बताया कि हमने ऋषिकेश के जनहित मुद्दों को उठाकर चुनाव लड़ा, कार्यकर्ताओं ने अपनी ओर से कोई कमी नही छोड़ी व पूरी मेहनत की, परन्तु हम जनता के बीच अपनी जगह नहीं बना पाये हम पूरी ताक़त से विधानसभा ऋषिकेश में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने को तैयार हैं , हम ऋषिकेश में जनहित के मुद्दे उठाते रहेंगे और सत्ता पक्ष को विकास कार्य करने के लिए मजबूर करेंगे।

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि विधानसभा ऋषिकेश में परिवर्तन होना निश्चित था परंतु कांग्रेस में ही कुछ ऊँचे पदों पर बैठे पदाधिकारियों ने भीतरघात किया, जिस कारण कांग्रेस की यह दुर्दशा हुई, सजवाण ने कहा कि ऊँचे पदों पर बैठे जो पूरे चुनाव में ग़ायब रहे ग़द्दार पदाधिकारियों का पार्टी स्तर व सामाजिक स्तर पर बहिष्कार होना चाहिये। संगठन का पुनर्निर्माण होगा जो कमियां है उसमें सुधार होगा, पार्टी संघर्ष जारी रखेगी।

बैठक में महानगर कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय, महंत विनय सारस्वत, दीप शर्मा, राकेश सिंह मिंया, प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, प्रदेश सचिव लल्लन राजभर, प्रदेश सचिव विवेक तिवारी, पार्षद गरविन्दर सिंह,पार्षद मनीष शर्मा, पार्षद शंकुतला शर्मा, पार्षद राधा रमोला, पार्षद पुष्पा मिश्रा, पार्षद विजय लक्ष्मी शर्मा, मुकेश जाटव, अमित पाल, डॉ बी एन तिवारी, राज कुमार तलवार, पूर्व प्रधान वेद प्रकाश शर्मा, संजय गुप्ता, पूर्व सभासद राम कुमार संगर, पूर्व सभासद राहुल शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, संजय नागपाल, विजय पाल रावत, मनोज गुसाईं, संजय शर्मा, ऋषि पोसवाल, यश अरोरा, विनय चौहान, मधु जोशी, उमा ओबरॉय, पंकज गुप्ता, राजेश, सौरभ वर्मा, ईमरान सैफी आदि मौजूद रहे।

जीत का चौका लगाने पर ऋषिकेश विधायक का निकला भव्य विजयी जुलुस

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा जीत का चौका लगाने के बाद जनता का आभार व्यक्त करने के लिए ऋषिकेश शहर में विजय जुलूस निकाला गया। उधर, जनता ने भी ढोल नगाड़ों के साथ पुष्प वर्षा से अपने विधायक का जोरदार स्वागत किया। विजय जुलूस में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों द्वारा बीजेपी एवं प्रेमचंद अग्रवाल के जीत के जयकारे लगाए गए। साथ ही अबीर गुलाल लगाकर होली खेलते हुए जीत का जश्न मनाया गया।

विजय जुलूस हरिद्वार रोड स्थित आशीर्वाद वाटिका से प्रारंभ होकर तिलक रोड, रेलवे रोड होते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरा। मुखर्जी मार्ग स्थित बीजेपी के चुनाव कार्यालय पर सम्पन्न हुआ।

विधानसभा अध्यक्ष ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों से वह जनता की सेवा में तत्पर रहें एवं इस बार भी जनता ने अपना भरपूर आशीर्वाद देकर उन्हें रिकॉर्ड तोड़ प्रचंड जीत दिलाई। कहा कि यह जीत जनता के विश्वास की जीत है एवं कार्यकर्ताओं के कड़े परिश्रम का परिणाम है। जनता के द्वारा दिए गए जनादेश ने उनमें एक बार फिर उर्जा का संचार कर दिया है, उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह हमेशा ही जनता की सेवा में समर्पित और प्रतिबद्ध रहेंगे एवं जनता से किए गए वादों को पूर्ण कर जनता की भावनाओं का सम्मान करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड सहित 4 राज्यों और केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार ने जो काम करके दिखाया है, एक तरह से जनता ने इस विजय के द्वारा उस काम को अपना समर्थन दिया है. जनता के द्वारा दिए गए इस विश्वास के साथ निश्चित रूप से इन राज्यों और देश का विकास होगाद्य श्री अग्रवाल ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में आज देश और देश का स्वाभिमान सुरक्षित है. देश की जनता ने फिर से मोदी जी को दिल में जगह दी हैद्य उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति, भाजपा की नीयत और भाजपा के निर्णयों पर अपार विश्वास जताते हुए जनता ने प्रचंड बहुमत से चारों राज्य में बीजेपी की सरकार बनाई हैद्य श्री अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार द्वारा राज्य का चौमुखी विकास होगाद्य

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष दिनेश सती, संदीप गुप्ता, रविन्द्र राणा, गोपाल सती, रमन अरोड़ा, संजय शास्त्री, सुमित थपलियाल, शिव कुमार गौतम, नितिन सक्सेना, जयंत शर्मा, सुमित सेठी, दुर्गेश कुमार, विकास तेवतिया, प्रदीप कोहली, संदीप खुराना, मनोज जैन, भूपेंद्र राणा, विजय जुगरान, कविता शाह, अनीता तिवारी, सुमित पंवार, विजेंद्र मोघा, राकेश पारछा, सुमित सेटी, दुर्गेश कुमार, प्रतीक कालिया, चंदू यादव, सरदार मंगा सिंह, सरदार सतीश सिंह, संदीप गुप्ता, श्रद्धा सिंह आदि उपस्थित थे।

चंद घंटों में विस चुनाव का रिजल्ट, सुरक्षा मुस्तैद

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आने में अब सिर्फ चंद घण्टों का इंतजार है। ऐसे में राज्यों में हलचल का माहौल बना हुआ है। स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा है तो पुलिस-प्रशासन भी सुरक्षा को लेकर कोई कमी छोड़ना नहीं चाह रहा।

उत्तर प्रदेश में 10 मार्च को होने वाली मतगणना को देखते हुए 70 हजार सिविल पुलिस वर्कर्स को तैनात किया जाएगा। वहीं पैरामिलिट्री की 245 कंपनियों और पीएसई की 69 कंपनियों को तैनात किया जाएगा।

यूपी के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने कहा कि जो भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। सुरक्षाबलों की तैनाती संवेदनशील इलाकों में भी की जाएगी। लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने कहा कि हमने ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए हैं। स्ट्रॉन्ग रूम सुबह 7 बजे इलेक्शन ऑब्जर्वर्स और उम्मीदवारों की मौजूदगी में खोले जाएंगे। काउंटिंग सुबह 8 बजे शुरू होगी। संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग की जाएगी।

मतगणना के दिन किसी तरह की गड़बड़ी या अफरा-तफरी न हो इसके लिए कानपुर पुलिस के कप्तान ने सख्त आदेश जारी किए हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर किसी ने मतगणना में बाधा डालने की कोशिश की तो उसे देखते ही गोली मार दी जाएगी।

दूसरी ओर उत्तराखंड में भी कल नतीजों का ऐलान किया जाएगा। हरिद्वार के डीएम विनय शंकर पांडे ने कहा, हरिद्वार में तीन स्तरीय सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। जिले में 11 विधानसभा सीटें हैं. सुरक्षा के मद्देनजर धारा 144 लागू कर दी गई है और जुलूस निकालने की मनाही है।

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. करुणा राजू ने बताया कि कल 8 बजे मतगणना शुरू होगी। अधिकारियों को 3-4 चरण की ट्रेनिंग दी गई है। वोटर हेल्पलाइन एप पर निर्वाचन आयोग से जैसे-जैसे अनुमति मिलती रहेगी मीडिया के लिए डाटा जारी किया जाएगा। मतगणना स्थल पर थ्री लेयर सिक्योरिटी तैनात की गई है।

कांग्रेस नेता रमोला ने प्रदेश सरकार पर लगाया, यूक्रेन में फंसे लोगों के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप

यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही दो छात्राएं आज ऋषिकेश पहुंच गई है। उनके ऋषिकेश पहुंचने पर अभिभावकों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन गई। उधर, कांग्रेस नेता व ऋषिकेश विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार जयेंद्र रमोला ने दोनों छात्राओं के घर जाकर मुलाकात की, उनकी कुशलक्षेम जानकर यूक्रेन के हालात पर भी वार्ता की। इस मौके पर उन्होंने राज्य सरकार पर यूक्रेन में फँसे प्रदेश के लोगों के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाया है। कहा कि राज्य सरकार की ओर से वहां फंसे लोगों के लिए कोई सुविधा प्रदान नहीं की जा रही है, जो कि शर्मनाक है।

कांग्रेस नेता ने आज आवास विकास ऋषिकेश निवासी आयुषी राय जो की यूक्रेन में एमबीबीएस कि पाँचवें वर्ष में अध्ययनरत है, जबकि श्यामपुर ऋषिकेश निवासी निशा ग्रेवाल जोकि एमबीबीएस की द्वितीय वर्ष की छात्रा है जो आज सायं युक्रेन से अपने घर पहुंची, उनसे मुलाकात की। इस मौके पर आयुषी की माताजी, उनके छोटे भाई व निशा के माता पिता को शुभकामनाएँ दी।

रमोला ने उत्तराखण्ड सरकार के द्वारा यूक्रेन से लौटने वाले उत्तराखंड के लोगो को मुफ्त यात्रा का आश्वासन दिया था परंतु आयुषी को मुम्बई से देहरादून कि यात्रा का खर्चा स्वयं वहन करके आना पड़ा और निशा ग्रेवाल की मदद एक एयरपोर्ट पर मौजूद जवान प्रकाश ने मदद की। रमोला ने कहा उत्तराखंड सरकार को आयुषी राय के द्वारा किए गए खर्च को अपने वादे अनुसार उसको वापस देना चाइए व मेरी सरकार से मांग है कि सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। ताकि यूक्रेन से लौटने वाले अन्य छात्र छात्राओं सहित उत्तराखंड निवासियों को इस तरह कि असुविधाओं का सामना न करना पड़े।

उत्तराखंड सरकार अपने नागरिकों के प्रति असंवेदनशील है जबकि महाराष्ट्र सरकार ने लौटे अपने प्रदेश के बच्चों के लिये एयरपोर्ट पर बस को सजा कर भेजा गया व सरकार के लोग मौक़े पर मौजूद थे परन्तु उत्तराखण्ड सरकार ने कोई भी सुविधा प्रदान नहीं की जोकि शर्मनाक है।
आयुषी से मिलने वाले कांग्रेस नेता वा पूर्व पार्षद राम कुमार संगर व पूर्व प्रधान जयेन्द्र रावत मौजूद रहे।

70 विधानसभाओं में हुआ 62.5 प्रतिशत मतदान

प्रदेश में 70 विधानसभाओं में 62.5 प्रतिशत मतदान प्रतिशत रहा जो पिछली बार से कम हैं पिछली बार 65 प्रतिशत से ज्यादा था आकड़ा मुख्य निर्वाचन अधिकारी सोजान्या ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 14 फरवरी, 2022 को राज्य की सभी 70 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के 11,697 मतदेय स्थलों, पर मतदान शान्तिपूर्वक सम्पन्न हो चुका है। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचना के अनुसार राज्य में राज्य में लगभग 62.5 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान समाप्ति के पश्चात मतदान पार्टियों के संग्रह केन्द्र पर लौटने के पश्चात की मतदान के प्रतिशत वास्तविक आंकड़े जारी किए जा सकेंगें।

राज्य में लगभग 80 हजार अधिकारियों/कर्मचारियों तथा लगभग 40 हजार सुरक्षा कर्मियों, जिसमें केन्द्रीय अद्धसैनिक बल सहित लगभग 1.20 लाख कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया के सफल सम्पादनार्थ मतदान कार्मिक आदि के रूप में निर्वाचन संबंधी विभिन्न दायित्वों के लिए तैनात किया गया था।

܀ आज मतदान के दिनांक को मॉकपोल से मतदान की समाप्ति तक लगभग- 137 बी.यू. तथा 155 सी.यू. एवं 294 वीवीपैट में कुछ तकनीकी खराबी की सूचना प्राप्त हुई थी जिन्हें तत्काल सेक्टर मजिस्ट्रेटों के द्वारा रिजर्व मशीनों से बदल दिया गया था। मतदान पार्टियों के वापस संग्रह केन्द्र पर लौटने के पश्चात ही इस संबंध में अंतिम आंकड़े जारी किए जा सकेंगें।

मतदान की समाप्ति के पश्चात दिनांक 14 फरवरी, 2022 की देर रात्रि तक 11 697 मतदान पार्टियों में से 9,385 मतदान पार्टियां दिनांक 14 फरवरी, 2022 को ही संग्रह केन्द्रों पर लौट जायेंगी और शेष दूरस्थ क्षेत्र की कुल- 2,312 मतदान पार्टियां दिनांक 15 फरवरी, 2022 को संग्रह केन्द्रों पर लौटेंगी।

܀ मै राज्य के उन सभी संभ्रान्त नागरिको/ मतदाताओं का आभार व्यक्त करना चाहती हूँ जिन्होंने कोविड के प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए मतदान में प्रतिभाग कर, मतदाता के रूप में अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्य का निर्वहन किया। मै निर्वाचन ड्यूटी में तैनात उन सभी अधिकारियों / कर्मचारियों तथा सुरक्षा कर्मियों का भी आभार व्यक्त करना चाहूँगी जिन्होंने पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं स्वतंत्र तथा निष्पक्ष पारदर्शिता के साथ अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए शांतिपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया में अहम भूमिका निभायी। मै सभी राजनैतिक दलों तथा निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की भी बहुत-बहुत आभारी हूँ जिन्होंने राज्य की आपसी भाईचारे की परम्परा को कायम रखते हुए शांतिपूर्ण निर्वाचन में अपना विशेष योगदान दिया गया।

सोमवार को ऋषिकेश विस के लिए 1,67,924 मतदाता चुनेंगे अपना विधायक


सोमवार को ऋषिकेश विस के लिए 1,67,924 मतदाता विधायक चुनने जा रहे है। इनमें पुरुष मतदाता 87,452 और महिला मतदाता 80,468 हैं। ऐसे में सभी 12 प्रत्याशी अपने-अपने स्तर से आज पूरी ऐड़ी-चोटी का जोर लगाने में जुटे हुए है। राजनीतिक विशेषज्ञों का यह मानना है कि मतदान से एक दिन पूर्व का समय उम्मीदवारों के लिए काफी अहम होता है। यह दिन बता देता है कि मतदाता का मूड क्या है। चुनावी मैदान में राजनीतिक दलों सहित कुल 12 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। ऋषिकेश विधानसभा में कुल 92 मतदान केंद्र बनाए गए है।

उत्तराखंडः मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा के साथ पुलिसकर्मी तैनात

उत्तराखंड में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए पुलिस तैयार है। विभिन्न जिलों में 145 संभावित विवाद वाले मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा के साथ ही सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे। राज्य में 8624 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के लिए करीब 50 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

विवाद वाले केंद्रों में वायरलैस व मोबाइल नेटवर्क के जरिए पल-पल की जानकारी ली जाएगी। इनमें एक-एक सेक्शन फोर्स भी तैनात रहेगा। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि सुरक्षा के लिए 110 कंपनी केंद्रीय अर्धसैनिक बल, 26 कंपनी पीएसी, राज्य से 4604 व दूसरे राज्यों से 13200 होमगार्ड जवान, 4178 पीआरडी और 26 कंपनी वन रक्षकों की सुरक्षा में तैनाती की गई है।

उन्होंने बताया कि विवाद वाले सबसे सबसे मतदान केंद्र हरिद्वार में 51, देहरादून में 40, नैनीताल में 20, यूएसनगर में 17, अल्मोड़ा में 14, पौड़ी में दो और रुद्रप्रयाग में एक शामिल हैं। इन सभी केंद्रों पर 11 कंपनी अतिरिक्त फोर्स की तैनाती रिजर्व के तौर पर की गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल से सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने को लगाया जा सकें। उत्तराखंड में 145 स्पेशल ट्रबल वाले मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं । हालांकि इन सभी में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। लेकिन एहतियात के तौर पर वहां अन्य मतदान केंद्रों से ज्यादा फोर्स की तैनाती की गई है। शांति और निष्पक्ष मतदान के लिए वहां सभी राजनीतिक दलों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी पूरी तरह से पुलिस प्रशासन ने संपर्क कर लिया है।