मतदान की तैयारियां हुई पूरी, सभी 13 जिलों में सुरक्षा के पुख्ता हुए इंतजाम


उत्तराखंड में चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद मतदान के लिए निर्वाचन आयोग ने कमर कस ली है। आयुक्त ने राज्य के सभी 13 जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिया है। जहां राजधानी देहरादून में चुनाव के लिए 23 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों के लिए बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, यूकेडी, बसपा और सपा के साथ ही कई राजनीतिक दलों के 632 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। जिसमें 155 प्रत्याशी निर्दलीय अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

देहरादून के जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया है कि मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जहां देहरादून समेत सभी जिलों के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है और चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल भी तैनात हो चुकी है। वहीं इस चुनाव में पहली बार सखी पोलिंग बूथ बनाए बनाए गए हैं।

राज्य में पहली बार चुनाव के लिए बर्फबारी वाले इलाकों में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्य ने 24 घंटे पहले ही चुनाव आयोग से परमिशन ले ली है। आपको बता दें दूरस्थ इलाकों के लिए 1442 पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं। वहीं 262 ऐसे मतदान केंद्र हैं, जहां मतदान के लिए लगभग 5 किलोमीटर तक पैदल परेड करनी पड़ेगी।

पहली बार सखी पोलिंग बूथ
राज्य में पहली बार महिलाओं की मतदान के लिए 101 सखी पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इस केंद्रों पर केवल महिला वोटर्स ही मतदान कर सकेंगी और सभी अधिकारी और कर्मचारी भी महिलाएं ही होंगी। इसमें महिलाओं के मतदान के लिए अलग से व्यवस्थाएं कराई जा रही है। आपको बता दें उत्तराखंड में 3932995 महिला मतदाता हैं। जिसमें 2602 सर्विस महिला मतदाता हैं।

प्रेमचंद अग्रवाल परिवार सहित यहां डालेंगे वोट


14 फरवरी को ऋषिकेश विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल अपने परिवार सहित ज्योति स्पेशल स्कूल में मतदान करेंगे।

मतदान की पूर्व संध्या पर भाजपा प्रत्याशी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा है कि निर्भीक होकर मतदान करें। निर्वाचन आयोग और कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने पहुंचे। स्वस्थ लोकतंत्र के इस महापर्व को हर्षाेल्लास के साथ बनाएं।
उन्होंने आज ऋषिकेश विधानसभा के आवास विकास, छिदरवाला, रायवाला, प्रतीत नगर, श्यामपुर भटोवाला खैरी कला, हरिपुर कला, साहब नगर, खांड गांव सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के भेंट मुलाकात कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए रणनीति बनाई।
इस अवसर पर डोईवाला के ब्लॉक प्रमुख भगवान सिह पोखरियाल, देवेंद्र नेगी, रविंद्र राणा, संजय शास्त्री, इंद्र कुमार गोदवानी, दिनेश सती, अरविंद चौधरी, गणेश रावत, सुमित पवार, शिव कुमार गौतम सुंदरी कंडवाल, भूपेंद्र रावत, कविता साहा, रवि शर्मा आदि सहित अनेक प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं पार्षदों के साथ चर्चा वार्ता की।

ऋषिकेश विस क्षेत्र में आप की दिल्ली विधायक ने किया लांच सशक्त महिला, समृद्ध उत्तराखंड कैंपेन

आम आदमी पार्टी ने मातृ शक्ति संवाद कार्यक्रम में पार्टी की सशक्त महिला, समृद्ध उत्तराखंड कैंपेन की जानकारी दी। इस दौरान दिल्ली शालीमार बाग की विधायक वंदना कुमारी ने बताया की आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम उठाते हुए सशक्त महिला, समृद्ध उत्तराखंड कैंपेन की शुरुवात की है। जिसके लिए महिला गारंटी रेजिस्ट्रेशन शुरू किया गया है।

कृष्णा नगर कॉलोनी के लेडीज क्लब में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए वंदना कुमारी ने कहा कि ये गारंटी महिला सशक्तिकरण के लिए बड़ा क़दम साबित होगी। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की इस गारंटी को लेकर पूरे उत्तराखंड में महिलाओं के अंदर खासा उत्साह है और महिलाएं इस गारंटी के बाद काफी खुश हैं।

उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी का लक्ष्य उत्तराखंड की प्रत्येक महिला को केजरीवाल की चौथी गारंटी एक रुपये प्रति माह महिला सम्मान राशि के बारे में बताना है और महिलाओं को उत्तराखंड में सशक्त करना पहला लक्ष्य है। ताकि हमारी मातृ शक्ति को अब किसी तरह की परेशानी ना झेलनी पड़े। इस दौरान ऋषिकेश विधानसभा प्रभारी डॉ राजे सिंह नेगी ने कहा कि उत्तराखंड बनाने में महिला शक्ति का बड़ा योगदान है। लेकिन पिछले 21 सालों में भाजपा और कांग्रेस ने उनके हालात बद से बदतर करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है।उन्होंने कहा,जब से अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड की महिलाओं को चौथी गारंटी दी है तब से उत्तराखंड की महिलाओं में उत्साह है। महिलाओं को हौसले के साथ साथ आने वाले समय में बेहतर जीवन मिलेगा।
इस अवसर पर जोनल प्रभारी अमित मिश्रा, हेमा भंडारी, दिनेश असवाल, सीता पयाल, उषा बुडाकोटी, सुषमा राणा, रजनी कश्यप, योगाचार्य भारती, पूजा नेगी, गोदावरी देवी, अमित मोहन, अरुण कुमार, चंद्रमोहन भट्ट, दिनेश कुलियाल, सुनील सेमवाल, भानु वर्मा, पंकज गुसाईं, सरदार निर्मल सिंह, गुरुप्रीत सिंह, अभिषेक थापा, राहुल थापा, चन्द्र प्रकाश क्षेत्री, विक्रांत भारद्वाज, प्रभात झा, अश्वनी सिंह, जय प्रकाश भट्ट आदि उपस्थित रहे।

ऋषिकेशः गली मोहल्लों में कांग्रेस नेता ने मांगे सुझाव

ऋषिकेश विधानसभा के ग्रामसभा प्रतीत नगर के मुर्गी फार्म, एलजी प्लॉट, नदी पार मोहल्ला में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला व स्थानीय कांग्रेसजनों ने आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा अभियान के तहत घर-घर जाकर आमजनमानस से ऋषिकेश के विकास के लिए सुझाव माँगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा अभियान के तहत घर घर जाकर जनसंपर्क किया जा रहा है जिसमें मुख्य स्थानीय समस्याओं व उनके मुख्य सुझावों को हम ऋषिकेश प्रतिज्ञा पत्र में शामिल करेंगे, जिसमें अधिकतर युवाओं और महिलाओं के सुझाव काफी मिल रहे हैं इसी तरह घर घर जाकर कांग्रेस की मज़बूती के लिए कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता घर घर जाकर पूर्व में कांग्रेस सरकार द्वारा किये कार्यों के बारे में जानकारी दे रहे हैं ।साथ ही आमजन मान चुका है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार की विफलताओं से सभी परेशान हैं, रमोला ने बताया कि भाजपा सरकार में बढ़ती महँगाई से आमजनमानस बहुत परेशान हो चुका है और एक बार फिर कांग्रेस के प्रति अपना भरोसा दिखाते हुए भाजपा को हटाने का प्रण ले कर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को विजयी बनायेंगे।

ज़िला महासचिव दीपा चमोली ने कहा कि ग्राम सभा प्रतीत नगर की सड़कों की हालत बद से बदतर हो चुकी है, वर्ल्ड बैंक द्वारा ग्राम सभा में पानी के पाइप बिछाने के कारण सड़कों को खोद दिया है परंतु पाइप लाइन बिछने के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं की गई है जिससे सड़कों में वाहन की तो बात दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। क्षेत्र में बिजली, पानी की काफी समस्याएं हैं जिससे आम जनमानस परेशान है। आगामी विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है।

जनसम्पर्क में पूर्व प्रधान वीरेन्द्र सिंह, वार्ड सदस्य संदीप खंतवाल, बूथ प्रभारी गजेन्द्र विक्रम शाही, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंशुल त्यागी, दीपा चमोली, अलका क्षेत्री, गीता देवी, ग्रामसभा अध्यक्ष गोपाल दत्त जोशी, ओमप्रकाश पांडे, अजय कुमार, लल्लन यादव, विवेक रावत, जितेन्द्र त्यागी, राजन बिष्ट, गब्बर कैन्तुरा, पूरन बहादुर थापा, सुंदर थापा, हेमलाल शर्मा, किशोर कुमार, राजकुमार, किशोर सिंह नेगी, रवीन्द्र बिजल्वाण, पिंटू प्रजापति आदि मौजूद थे।

हल्द्वानी में पीएम के कार्यक्रम के लिए सीएम ने जानी व्यवस्थाएं


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 30 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित हल्द्वानी भ्रमण के मद्देनजर गुरुवार को कार्यक्रम स्थल एमबी इन्टर कॉलेज मैदान का जनपद प्रभारी मंत्री यतीश्वरानन्द, केन्द्रीय पर्यटन रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत व अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के उपरान्त मुख्यमंत्री ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि आयोजन से सम्बन्धित सभी व्यवस्थायें समय पर पूर्ण कर ली जाए। बैठक दौरान मुख्य विकास अधिकारी एवं लोनिवि के अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल में मंच,बैठने की व्यवस्था का लेआउट प्लान के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया साथ ही पार्किंग स्थल के बारे में भी बताया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम स्थल से जितना सम्भव हो सके उतने नजदीक पार्किंग स्थल चयनित किये जाये ताकि कार्यकर्ताओं व जनता को कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने में परेशानियों का सामना ना करना पडे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पार्किग स्थल व पार्किंग स्थल रूट पर वॉलिंटियर लगाये जायेंगे ताकि बाहर से आने वाले कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक आने में परेशानी ना हो।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 30 दिसम्बर को प्रधानमंत्री हल्द्वानी में कुमाऊं क्षेत्र के लिये करोडों रूपये की लागत की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगें। उन्होंने कहा कि टनकपुर-बागेश्वर ब्रॉडगेज रेल लाइन सर्वे हेतु 29 करोड़ की धनराशि भारत सरकार से जारी हो चुकी है। जमरानी बांध की सैद्धान्तिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

निरीक्षण दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, मेयर डॉ. जोगेन्द्र पाल सिह रौतेला, विधायक नवीन दुम्का, दीवान सिंह बिष्ट, रामसिह कैडा, राजकुमार ठुकराल, प्रदेश महामंत्री भाजपा सुरेश भट्ट, संगठन मंत्री अजय कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी आदि उपस्थित थे।

मिशन 2022ः कांग्रेस नेता का ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने विधानसभा ऋषिकेश के ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत प्रतीत नगर के वैदिक नगर 1, 2 और 3 में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया व आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा अभियान चलाया और स्थानीय जनता से सुझाव लिए। उन्होंने विधानसभा चुनाव में प्रतिज्ञा पत्र के लिए आम जनमानस के साथ संवाद कर सुझाव भी माँगे।

पूर्व प्रधान वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि इस अभियान को आम जनमानस का समर्थन मिल रहा है और वह इस अभियान से जुड़ रहे हैं जिसमें मुख्य तौर पर युवा और महिलाओं की भागीदारी अधिक है। प्रधान ने बताया कि विधानसभा ऋषिकेश को विकसित करने के लिए पर्यटन के क्षेत्र से, व्यवसाय के क्षेत्र से, स्वास्थ्य के क्षेत्र से आम जनमानस की मूलभूत समस्याओं के सभी वर्गाे से क्षेत्र हित में सुझाव मांग रहे हैं और उनके सुझावों को ऋषिकेश के प्रतिज्ञा पत्र में शामिल करेंगे।

जनसंपर्क में यशपाल सिंह पंवार, सतीश रावत, रायवाला महिला ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल त्यागी जिला महासचिव अलका क्षेत्री, मंजू पाठक, सपना ठाकुर, ज़िला महासचिव गीता देवी, जिला बूथ प्रभारी गजेन्द्र विक्रम शाही, राजेश गौड़, विश्वमोहन राणा, सतीश, लल्लन प्रसाद, संजय कुमार, गब्बर कैंतुरा, किशोर कुमार, राजन बिष्ट आदि शामिल थे।

परिवर्तन के लिए युवा मतदाता हैं तैयारः राजपाल

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने मतदाता जागरूकता अभियान की पदयात्रा का कार्यक्रम ग्रामसभा हरिपुर में युवाओं को वोट बनाने के लिए जागरूक किया।

खरोला ने कहा की 2 दिसम्बर से लगातार चलने वाले मतदाता जागरूकता अभियान पदयात्रा में युवाओं को वोट बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है और उन्हें वोट बनाने के विभिन्न उपाय बताये जा रहे है।

खरोला ने कहा की ऋषिकेश विधानसभा की जनता से इस अभियान को बहुत प्यार मिल रहा है और क्षेत्रवासी बढ़ चढ़कर इस अभियान के साथ जुड़ रहे है ।

खरोला ने कहा की मतदान करना सभी नागरिकों का कर्तव्य है. यह एक महापर्व की भांति है. जिसके माध्यम से सभी धर्म, जाति, समुदाय के द्वारा चुनकर आने वाला जन प्रतिनिधि उनके सर्वांगिण विकास के लिए सरकारी कार्यों व योजनाओं का निर्धारण करते हैं।

खरोला ने कहा की राष्ट्रहित में अपने मताधिकार का प्रयोग कर कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए। 18 वर्ष की आयु 1-1 2022 को पूर्ण करने वाले सभी युवाओं का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित होना चाहिये, वोट मतदान करेंगे तो हमारे समाज का और राष्ट्र का विकास होगा।

इस दौरान अन्नी शर्मा, शंभू प्रसाद राणा कोटी, भारत लखेड़ा, रवि बाबू शर्मा, देवेंद्र रावत, मुकेश मनोरी, मुकेश गौर, कपिल श्रीवास्तव, धर्मेंद्र, आनंद मिश्रा, सुरेश पटवाल, धनपाल खरोला, आशुतोष सुयाल, पूजा तिवारी, प्रिया तिवारी, अमर, हरि शुक्ला, शंकर नवीन, पारस अग्रवाल, मधुबर बर्थवाल आदि लोग मौजूद रहे।

आप के बढ़ते जनाधार से भाजपा में घबराहटः डा. नेगी


आम आदमी पार्टी के ऋषिकेश विधानसभा प्रभारी डॉ राजे सिंह नेगी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर बड़ा हमला कर सियासत के मैदान को गरमा दिया है।

आज पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित हुई। इसमें विधानसभा प्रभारी डॉ नेगी ने राज्य को चार साल पीछे ढकेलने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राजस्व घाटे के लिए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत दोषी हैं।अपने कार्यकाल में उन्होंने कोई विकास कार्य नही किया।नतीजतन, भाजपा को उन्हें सीएम से हटाने पर मजबूर होना पड़ा।विधानसभा सभा प्रभारी ने कहा कि त्रिवेन्द्र रावत कहते हैं कि घोषणा करने का अधिकार सिर्फ मुख्यमंत्री को होता है तो वो जनता को बताएं कि आपकी कितनी घोषणाएं आज तक पूरी हुई। आप के नेता नेेगी ने दावा किया की आप पार्टी के बढते जनाधार से बीजेपी घबरा गई है।

कहा कि बीजेपी एक जुमलेबाज पार्टी है जिसके जुमलों से अब जनता बोर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी काम की राजनीति करने वाली पार्टी है, आप जो कहती है वो करके दिखाती है और इस बार काम के नाम पर वोट पडेंगे। पत्रकार वार्ता में संगठन मंत्री दिनेश असवाल, जिला उपाध्यक्ष चंद्रमोहन भट्ट, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सीता पयाल कार्यालय प्रभारी सरदार निर्मल सिंह सोशल मीडिया प्रभारी सुनील सेमवाल आदि उपस्थित थे।

कांग्रेस के नौ सैनिकों ने मिशन 2022 के लिए पेश किया दावा


ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नौ नेताओं ने दावेदारी पेश की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला व अन्य संभावित उम्मीदवारों ने चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे के समक्ष सैनी आश्रम हरिद्वार में अपना सम्पूर्ण राजनीतिक व सामाजिक विवरण प्रस्तुत किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडेय व स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य वीरेंद्र राठौर के समक्ष अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। जिसमें अब तक किये गये संगठन के कार्य व सामाजिक रूप से आम जन के साथ किये कार्यों का विवरण रखा। जिसके आधार पर संगठन से अधिकृत प्रत्याशी बनाने के लिये कमेटी से अपील की। रमोला ने बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे ने एक-एक कर दावेदारों से मुलाकात की।

स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला, पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. केएस राणा, पूर्व प्रत्याशी राजपाल खरोला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विजय सारस्वत, प्रदेश सचिव विजय पाल सिंह रावत, ऋषिकेश नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दीप शर्मा, कार्यवाहक नगर अध्यक्ष सुधीर राय, सेवा दल के पूर्व अध्यक्ष रामविलास रावत ने दावा पेश किया।

युवाओं में ऋषिकेश विस में परिवर्तन के लिए दिख रहा उत्साहः राजपाल

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने आज मतदाता जागरूकता अभियान पदयात्रा के तहत खदरी मार्केट और चंद्रभागा पुल से आईएसबीटी तक क्षेत्रों में युवाओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए जागरूक किया।
खरोला ने कहा की मतदाता जागरूकता अभियान 11 दिवसीय था परन्तु क्षेत्र से मिल रहे अपार प्यार और स्नेह से इस कार्यक्रम को 8 दिन और आगे बढ़ाकर 25 दिसम्बर को समापन किया जाएगा।
खरोला ने कहा की युवाओं को जागरूक कर वोट बनवाने की हमारी मुहीम से ऋषिकेश विधानसभा के युवाओं का नाम वोटर लिस्ट में नाम जुडवाने में टॉप फाइव में शामिल हुआ और हमे पूर्ण विश्वास है की 8 दिन कार्यकम और बढाने से ऋषिकेश विधानसभा का नाम शीर्ष पर होगा।
खरोला ने कहा की ग्रामीण और नगर निगम क्षेत्रों में पदयात्रा के दौरान युवाओं को वोट बनाने की विभिन्न तरीको से समझाया जा रहा है और उन्हें वोट करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
खरोला ने कहा की युवा वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाँ कर मतदान करने के लिए भी जोश दिखा रहे है जिससे हमारे अभियान को सफलता और अधिक मिल रही है।

इस दौरान राजेंद्र गैरोला, देवेंद्र प्रजापति, विजयपाल पवार, सोनू पांडेय, दीपक धमंदा, दिनेश पंवार, महावीर बिष्ट, देवेंद्र रावत, रमेश रंगड़, गब्बर कैंतूरा, राजेश्वरी चौहान, ममता नेगी, प्रदीप राणा, राजेंद्र डोभाल, सुंदर सिंह रावत, हेम पुंडीर, पवन पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।