कार्यकर्ता मिलन भोज समारोह में मंत्री अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं का किया आभार व्यक्त

हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में पार्टी हित में कार्य करने वाले सभी कार्यकताओं के लिए कार्यकर्ता मिलन भोज समारोह का आयोजन ऋषिकेश मण्डल द्वारा किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल जी ने भी शिरकत की और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।

हरिद्वार मार्ग स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम में डॉ अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को उनकी योग्यता के अनुसार उचित सम्मान मिलता है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का पूरे विश्व में मान बड़ा है और भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को पुनः तीसरी बार पीएम बनाने के लिए पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में अपने मत का प्रयोग किया है।

इस मौके पर अध्यक्ष राज्य महिला आयोग कुसुम कंडवाल, मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश भाजपा सुमित पवार, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सरदार सतीश सिंह, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा माधवी गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा राधे जाटव, सदस्य वन निगम देवदत्त शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र अग्रवाल, संजय व्यास, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, ललित जिंदल, प्रदीप कोहली, अमित वत्स, राजू नरसिम्हा, राजेश दिवाकर, संजीव पाल, सोनू प्रभाकर, सोनू पांडे, गुड्डी कालूड़ा, उषा जोशी, राजकुमारी पंत, मोनिका गर्ग, भावना किशोर गौड़, रूपेश गुप्ता, राजपाल ठाकुर, दीपक बिष्ट, जितेंद्र पाल, राजेंद्र बिष्ट, अनंत राम भट्ट, सुजीत यादव, सौरभ गर्ग, अविनाश भारद्वाज, विशाल शाही आदि उपस्थित रहे।

पीएम का मार्गदर्शन मिलना सौभाग्य की बातः अग्रवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने जनता का आभार प्रकट किया। साथ ही डॉ अग्रवाल ने पीएम श्री मोदी जी का देवभूमि आगमन पर अभिनंदन किया।

गुरुवार को आईडीपीएल के हॉकी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक जनसभा हुई। जिसमें लगभग 70 हजार से अधिक लोग ऋषिकेश सहित आसपास की अन्य विधानसभाओं से पहुंचे। लोकसभा हरिद्वार की विधानसभा ऋषिकेश के संयोजक व क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने पीएम की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए जनता जनार्दन का आभार प्रकट किया है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने तीर्थनगरी ऋषिकेश की धरती को नमन करते हुए अपने अभिभाषण में स्थान दिया। पीएम ने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि ऋषिकेश की धरती पर आकर विदेशी भी भारतीय संस्कृति से जुड़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि तीर्थ नगर ऋषिकेश में पर्यटन, धार्मिक स्थल तथा योग जैसे विभिन्न आयाम स्थापित है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने अभिभाषण में बताया कि वह तीर्थ नगरी ऋषिकेश में आध्यात्मिक यात्रा के दौरान कई बार आ चुके हैं। डॉ अग्रवाल ने प्रधानमंत्री जी का भी आभार व्यक्त किया।

डॉ अग्रवाल ने ऐतिहासिक जनसभा के जरिए प्रधानमंत्री मोदी को उत्तराखंड से पांचो विधानसभा सीटें जीतकर देने का भरोसा दिया। कार्यक्रम के बाद डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मेहनत की बदौलत जनसभा ने अपना विशाल रूप के साथ पीएम का अभिवादन किया।

मंत्री अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस नेता लल्लन राजभर ने ली भाजपा की सदस्यता

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के नेता लल्लन राजभर को करीब 500 लोगों के साथ क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

देहरादून मार्ग स्थित व्यापार सभा में मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि आज मोदी है तो हर काम मुमकिन है। कहा कि आज विश्व में पीएम मोदी जी का डंका बज रहा है। हमारे पास नीति, नियत और नेतृत्व है, जबकि कांग्रेस व अन्य पार्टी दिशाहीन है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा के कांग्रेस पार्टी से जुड़े कार्यकताओं को उचित सम्मान नहीं मिल पा रहा था। कहा कि भाजपा की साफ नीति से प्रभावित होकर आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत, जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, निवर्तमान मेयर अनिता ममगाई, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सतीश सिंह, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, दिनेश पयाल, सुरेंद्र कुमार, सन्दीप गुप्ता, कृष्ण कुमार सिंघल, विकास तेवतिया सहित सैकड़ों की संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

हरिद्वार लोस चुनावः त्रिवेंद्र के लिए पक्ष में मंत्री अग्रवाल ने चलाया जनसंपर्क अभियान

हरिद्वार लोकसभा के अंतर्गत ऋषिकेश विधानसभा में वृहद स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसमें क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने परशुराम चौक से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की और व्यापारियों तथा राहगीरों को मोदी सरकार के स्वर्णिम 10 साल के कार्यकाल की जानकारी दी।

डॉ अग्रवाल ने जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा देश में प्रधानमंत्री मोदी का करिश्मा नेतृत्व आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को विकास के पथ पर ले जा रहा है। जिससे विश्व में भारत का नाम और बढ़ रहा है।

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सतीश सिंह, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, प्रतीक कालिया, महामंत्री नितिन सकसेना, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा माधवी गुप्ता, निवर्तमान पार्षद शिव कुमार गौतम, प्रदीप कोहली, संजीव पाल, राजू नरसिम्हा, रूपेश गुप्ता, ऋषिकांत गुप्ता, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष जगावर, महामंत्री अभिनब पाल आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मंत्री अग्रवाल के नेतृत्व में 500 कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से जुड़े करीब 500 कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

देहरादून प्रदेश कार्यालय में मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि आज मोदी है तो हर काम मुमकिन है। कहा कि आज विश्व में पीएम मोदी जी का डंका बज रहा है। हमारे पास नीति, नियत और नेतृत्व है, जबकि कांग्रेस व अन्य पार्टी दिशाहीन है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा के कांग्रेस पार्टी से जुड़े कार्यकताओं को उचित सम्मान नहीं मिल पा रहा था। कहा कि भाजपा की साफ नीति से प्रभावित होकर आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जितेंद्र पाल पाठी महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस, एकांत गोयल पूर्व ज़िला अध्यक्ष कांग्रेस आईटी, अजय दास छात्र संघ प्रभारी वन्देमातरम्,ग्रुप छात्र संघ महासचिव माधवेन्द्र मिश्रा, छात्र संघ सहसचिव राहुल गौतम, छात्र महासंघ उपाध्यक्ष विपिन तिवारी, विक्रम यूनियन उपाध्यक्ष इंद्रजीतपाल, कोषाध्यक्ष महेंद्र पाल, अरुण पांडेय, आदित्य पाल, अनुज कुमार, रवि वर्मा संध्या गोयल, दिव्या पाल पाठी अपने साथ 200 से अधिक कार्यकर्ताओ को सदस्यता दिलाई। जबकि पूर्व सभासद सोनू पांडेय अपने साथ 50 से अधिक लोगों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

वहीं, चन्द्रेश्वर नगर से 200 से अधिक लोगों ने रजनी अग्रवाल के साथ पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, मंत्री सुबोध उनियाल, राज्यमंत्री मधु भट्ट, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

29.76 करोड़ की लागत से सीएम ने किया एकीकृत भवन का लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आई.टी पार्क देहरादून में लेखा परीक्षा विभाग, रजिस्ट्रार चिट्स फर्म्स एवं सोसायटी तथा अर्थ एवं संख्या के नव निर्मित एकीकृत भवन का लोकार्पण किया। इस भवन का निर्माण ब्रिटकुल द्वारा 29.76 करोड़ रूपये की लागत से किया गया है।

मुख्यमंत्री ने तीनों विभागों को अपना भवन मिलने पर विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सबके प्रयासों से यह भवन जल्द बनकर तैयार हुआ। विभागों को अपना भवन मिलने से कार्यों के संचालन में आ रही कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरलीकरण, समाधान, निस्तारण राज्य सरकार का मूल मंत्र है। तीन विभाग एक ही भवन पर संचालित होने से लोगों को आसानी होगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि तीनों विभागों को अपना भवन मिलने से विभागों की कार्यक्षमता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यहां पर आने वाले आगंतुकों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से कार्य कर रही है। हर विभाग को लक्ष्य दिया गया कि राज्य और जनहित में कोई महत्वपूर्ण योजना और कार्यों पर कार्य करें, जो प्रदेश की जनता के लिए समर्पित हो। उन्होंने कहा कि हर विभाग को अपने कार्य व्यवहार में नवाचार लाने होंगे। सभी अधिकारी और कर्मचारी जिस विभाग में भी सेवाएं दे रहे हैं, उन्हें अपने विभाग में अपना अहम योगदान देना होगा, जिससे उनके योगदान को हर कोई लंबे समय तक याद रख सके। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा राज्य में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह सभी विभागों का दायित्व है कि उनके सभी कार्यालय स्वच्छ हों।

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि तीनों विभागों को अपना भवन मिलने के बाद कार्य करने में सुगमता होगी। इससे विभागीय कार्मिकों में कार्यों के प्रति दक्षता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में हर क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रयोजन से तीनों विभागों के लिए एकीकृत भवन बनाया गया है, उसका आम आदमी को पूरा लाभ मिलना जरूरी है।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, एस.एन. पाण्डेय एवं तीनों विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

खदरी में मंत्री अग्रवाल ने किया आंतरिक मार्गों का शिलान्यास

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने ग्राम सभा खदरी के खडकमाफ तथा साईं विहार के आंतरिक मार्गों का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा 44.15 लाख की लागत से क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाने पर डॉ अग्रवाल का आभार प्रकट किया गया।

खदरी में आंतरिक मार्गों का भूमि पूजन कर डॉ अग्रवाल ने बताया कि करीब 600 मीटर के आंतरिक मार्गों की लागत 44.15 लाख रुपए है। उन्होंने कहा कि उनकी विधायक के 17 वर्षों में ग्रामीण क्षेत्रों में भरपूर विकास हुआ है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम छोर तक आंतरिक मार्गों का निर्माण किया गया है। इसके अलावा मूलभूत सुविधाएं पथ प्रकाश, पेयजल, लो वोल्टेज की समस्याओं का निदान हुआ है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा की जनता ने चौथी बार उन्हें जनप्रतिनिधि के रूप में आशीर्वाद दिया है। कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह वचनबद्ध हैं। जिसके लिए धन की कमी कभी आड़े नहीं आएगी।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दिनेश पायल, प्रधान खदरी संगीता थपलियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना चौहान, प्रभाकर पैन्यूली, राजवीर रावत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शांति प्रसाद थपलियाल, गौतम राणा, मोहन सिंह रावत, कैलाश गोस्वामी, त्रिलोक रावत, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी सतीश गुप्ता, अपर सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी लक्ष्मीकांत गुप्ता, सतपाल राणा आदि उपस्थित रहे।

मंत्री अग्रवाल ने बिल लाओ इनाम पाओं योजना के तहत वितरित किये पुरस्कार

वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेताओं को स्मार्ट फ़ोन, स्मार्ट वाच, एयर बड्स वितरित किये। इस दौरान विजेताओं ने योजना के लिए सरकार के प्रयासों की प्रशंसा की।

राज्य कर विभाग ऋषिकेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डॉ अग्रवाल ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत पुरस्कार विजेताओं तथा पुरस्कार वितरण में पूर्ण पारदर्शिता रहे इसीलिए इस सम्पूर्ण प्रक्रिया में कोई मानवीय हस्तक्षेप नहीं रखा गया है। बताया कि सम्पूर्ण कार्यवाही इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से पूर्ण की जाती है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि योजना के अन्तर्गत दिनांक 01 सितम्बर, 2022 से 01 जनवरी, 2024 तक कुल 66,857 उपभोक्ता पंजीकृत हुये हैं, जिनके द्वारा 3,89,112 बिल अपलोड किये गये हैं तथा जिनका कुल मूल्य लगभग रु0 180 करोड़ है। कहा कि यह आंकड़े दर्शाते हैं कि योजना को लेकर जनता में असीम उत्साह है एवं उनके द्वारा अधिकाधिक बिलों को अपलोड किया गया है। बताया कि योजना की लोकप्रियता को देखते हुए योजना के अंतर्गत मासिक पुरस्कार दिए जाने की अवधि को दिनांक 30 नवम्बर, 2023 से बढ़ाकर दिनांक 31 मार्च, 2024 तक किया गया है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि गत वर्ष 2022-23 (माह दिसम्बर तक) रु0 5596 करोड़ राजस्व की तुलना में संगत वर्ष 2023-24 (माह दिसम्बर तक) में रु0 6122 करोड़ राजस्व प्राप्त किया गया है, जो कि लगभग 09ः अधिक है। माह दिसम्बर, 2022 में प्राप्त राजस्व रु0 573 करोड़ की तुलना में माह दिसम्बर, 2023 में प्राप्त राजस्व रु0 684 करोड़ है, जो कि लगभग 19रू अधिक है स वर्ष 2023-24 के लिए राज्य कर विभाग हेतु बजटीय राजस्व लक्ष्य रु0 8787 करोड़ रखा गया है स इस क्रम में माह दिसम्बर, 2023 तक निर्धारित राजस्व लक्ष्य रु0 6434 करोड़ के सापेक्ष रु0 6122 करोड़ की प्राप्ति कर ली गयी है, जो कि निर्धारित राजस्व लक्ष्य का 95.15 प्रतिशत है स

इस मौके पर कार्यक्रम संचालन आरजे काव्या, अपर आयुक्त आईएस बृजवाल, अपर आयुक्त अनिल सिंह, अपर आयुक्त पीएस डुंगरियाल, संयुक्त आयुक्त संजीव सोलंकी, संयुक्त आयुक्त एसएस तिरुवा, उपयुक्त राज्य कर जगदीश सिंह, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, सुरेंद्र कुमार, प्रतीक कालिया, दिनेश पयाल, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, कृष्ण कुमार सिंघल, जितेंद्र अग्रवाल, बृजेश शर्मा, अम्बरीष गर्ग, शिव कुमार गौतम, विकास तेवतिया, प्रदीप कोहली, संजीव पाल, राजेश दिवाकर, राजू नरसिम्हा, राधे जाटव, दिव्या बेलवाल, भगवान सिंह मेहर, दिनेश सती, नितिन सकसेना, शम्भू पासवान, चंदू यादव, माधवी गुप्ता, निर्मला उनियाल, दीपक बिष्ट, सौरभ गर्ग, रूपेश गुप्ता, अखिलेश मित्तल, मोनिका गर्ग, जगावर सिंह, अभिनब पाल, अनिता तिवाड़ी, राजेश्वरी, अरुण जुगलान, अरुण बडोनी, गुड्डी कालूड़ा, निवेदिता सरकार, सुधा असवाल, रीता गुप्ता, हिमानी कौशिक सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

सीएम धामी ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 58 कूड़ा वाहनों को दिखाया फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के अन्तर्गत देहरादून शहर में अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 58 डोर-टू-डोर वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर उन्होंने सेग्रिगेशन पर आधारित गीत का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वाहनों की उपलब्धता से नगर निगम को अपशिष्ट प्रबंधन में काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में स्वच्छता की दिशा में लगातार कार्य किये जा रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन में हम सबको अपना पूरा योगदान देना है। स्वच्छ और सुन्दर दून के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। लोगों में स्वच्छता के प्रति तेजी से जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान निरन्तर चलाये जाएं।

मुख्यमंत्री ने जिन 58 डोर-टू-डोर वाहनों का फ्लैग ऑफ किया उनसे नगर निगम देहरादून के सात विधानसभा क्षेत्रों राजपुर, रायपुर, डोईवाला, धर्मपुर, सहसपुर, मसूरी एवं देहरादून कैंट क्षेत्र से अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य किया जायेगा। डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 3.98 करोड़ रूपये की धनराशि से स्पेशल असिस्टेंश स्कीम में नगर निगम द्वारा ये 58 वाहन क्रय किये गये हैं।

इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ, खजान दास, सविता कपूर, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, नगर आयुक्त देहरादून गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त वीर सिंह बुदियाल एवं नगर निगम देहरादून के अधिकारी उपस्थित थे।

गीता जयंती पर बच्चों ने किया श्लोक वाचन

गीता जयंती के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में गीता के तीन श्लोक वाचन कराया। इस दौरान गीता की एक पुस्तक हर घर रखने का आवाहन किया। इस दौरान 1800 स्कूली बच्चों ने गीता के श्लोक का वाचन किया। साथ ही बच्चों द्वारा गीता जयंती पर बनाई गए पोस्टर का भी मंत्री डॉ अग्रवाल ने अवलोकन किया।।

शनिवार को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रार्थना सभा में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि सांसारिक मोह के बंधन से मुक्ति दिलाने में प्रतिदिन गीता का पाठ करना बहुत फलदायी माना गया है। उन्होंने कहा कि गीता में इतनी शक्ति है कि कुरुक्षेत्र में जब अर्जुन अपनों को देखकर युद्ध लड़ने से पीछे हट गए थे तो कृष्ण ने गीता के उपदेश देकर उन्हें सही अच्छे और बुरे, पाप-पुण्य का अंतर समझाया। जिसके बाद अर्जुन ने युद्धभूमि में जीत हासिल की थी।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि लोगों के जीवन में श्रीमद्भागवत गीता का महत्वपूर्ण स्थान है। आज सनातन धर्म के प्रति बड़ी संख्या में विदेश से भी जुड़ना चाहते हैं। आज किसी भी अच्छे कार्य पर श्रीमद्भागवत गीता का आयोजन किया जाता है।

डॉ अग्रवाल ने लोगों से अपने घर में गीता पुस्तक रखने का आवाहन क़िया। उन्होंने कहा कि गीता यदि संभव हो सके तो पॉकेट में भी रखें।

इस मौके पर प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत, मण्डल अध्यक्ष भाजपा सुमित पंवार, पार्षद शिव कुमार गौतम, संजीव पाल, रूपेश गुप्ता, अभिनब पाल, उप प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी, सुनील थपलियाल, रंजन अंथवाल, प्रवीण रावत, रंजना, शकुंतला, नीलम जोशी, सुशीला, धंनजय रांगड़, संजीव चौधरी, विकास नेगी, रमेश बुटोला आदि उपस्थित रहे।