कांग्रेस ने युवाओं से मांगा सहयोग, युवाओं ने थामा हाथ

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र रायवाला के मार्टीज़ रिसोर्ट में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लक्ष्मण सिंह बिष्ट के संयोजन में कांग्रेस ने सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें सैकड़ों लोगो ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर एआईसीसी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि भाजपा की नीतियां जनविरोधी है और जनता इससे त्रस्त हो चुकी है। लोग कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे हैं और पार्टी से जुड़ रहे हैं। जनता का भाजपा सरकार से मोहभंग हो चुका है जनता अब कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता झूठा वादा करने वाली भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेगी, क्षेत्र में हर वर्ग के लोग कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है कांग्रेस की नीतियों से लोग प्रभावित होकर सदस्य ग्रहण कर रहे हैं ।
कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मण बिष्ट ने कहा कि सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में जोरों पर चल रहा है हर गांव, गली, शहर चौराहा, घर-घर सदस्यता अभियान चल रहा है और अभियान में आम जनमानस लगातार कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। भाजपा के नीतियों से जन-जन परेशान है। इस सरकार में किसान, मजदूर और नौजवान सर्वाधिक प्रताड़ित और अपमानित हुए हैं। नौजवानों को रोजगार नहीं मिला, सरकारी भर्तियों में भ्रष्टाचार के चलते युवाओं के भविष्य के साथ सिर्फ खिलवाड़ हुआ है। उत्तराखंड में परिवर्तन निश्चित है और कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डा केएस राणा, कृपाल सिंह सरोज, विजयपाल रावत, मनोज गुसाँई, बरफ सिंह पोखरियाल, राव राहिद अहमद, सोहन लाल रतूड़ी, भगवती सेमवाल, संजय गुप्ता, करतार सिंह नेगी, संदीप खंतवाल, प्रकाश पांडे, रूप थापा, पार्षद राकेश मिंया, पार्षद देवेन्द्र प्रजापति, एकांत गोयल, ममता रमोला, आशा सिंह चौहान, विवेक तिवारी, शेर सिंह रावत, शिवम भारद्वाज, प्रेम अग्रवाल, अब्दुल हाफिज, प्रमोद रतूड़ी, किशोर राणा, देवेंद्र थापा, ललता प्रसाद, सोम प्रकाश जोशी, शैलेंद्र सेमवाल, कुलदीप रावत, रवि थापा, रोहन थापा, गौरव, मन्नू, सत्यम, राहुल, संदीप, करण, विपिन भट्ट, आकाश शर्मा, अंकित नौटियाल, राहुल भट्ट, आयुष चौहान, अजय धीमान, हीरा सिंह, सोनू जोशी, नंदा देवी, चंद्रावती, ऋषि राम आदि उपस्थित रहे।

खदरी ग्राम सभा में 578 लाख रुपये की सड़कें स्वीकृत कराने पर अग्रवाल का स्वागत

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खदरी के सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा ग्राम सभा खदरी में करोड़ों रुपए की सड़कें स्वीकृत कराने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का फूल मालाओं से आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान अग्रवाल ने एक सामाजिक संस्था के माध्यम से उन 60 जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री के किट वितरित की जिनके राशन कार्ड नहीं बने हुए हैं।
गौरतलब है कि ग्राम सभा खदरी के अंतर्गत मुख्य मार्ग से सामुदायिक भवन तक 191 लाख रुपए की लागत से 3.2 किलोमीटर आंतरिक मार्गों का निर्माण, बलजीत फार्म में 197.75 लाख की लागत से 3.3 किलोमीटर आंतरिक मार्गों एवं चोपड़ा फार्म की गली नंबर 3, 4 एवं 5 में 190.19 लाख की लागत से 3.12 किलोमीटर आंतरिक सड़कों के निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुई है जिसको लेकर खदरी ग्राम सभा के स्थानीय लोगों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सड़के किसी भी क्षेत्र के विकास का आईना होती है, क्षेत्र के सभी सड़कों को दुरस्त करने एवं मुख्य मार्गाे से जोड़ने के लिए वह लगातार प्रयासरत रहे है। अग्रवाल ने कहा कि खदरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सड़क पानी, बिजली एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाया गया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में 1335 लाख रुपए की पेयजल योजना से पेयजल की समस्या को दूर किया गया है वहीं विद्युत विभाग के माध्यम से 86 लाख से अधिक लागत से बंचिंग केबल बिछाने, ट्रांसफार्मर लगवाने, नए पोलो को बदलवाने का कार्य किया गया है। अग्रवाल ने कहा कि लोक निर्माण विभाग एवं उनकी विधायक निधि से कई आंतरिक सड़कों का निर्माण कार्य कराया गया है। विशेष केंद्रीय सहायता योजना के अंतर्गत भी सड़कों का निर्माण कार्य एवं डामरीकरण किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल में उनके द्वारा क्षेत्र में कई लोगों को निशुल्क मास्क सैनिटाइजर एवं राशन सामग्री भी वितरित की गई है।
कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को भी सुना साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का समाधान भी किया। अग्रवाल ने कोरोना की तीसरी संभावित लहर को देखते हुए कोविड नियमों का पालन करने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने जिस समाज सेवी संस्था के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को राशन किट वितरित की गई उसके अध्यक्ष पराग गुप्ता की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर समाज सेवी संगठन व अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष पराग गुप्ता, मनीष गुप्ता, वार्ड सदस्य मीना कुकरेती, मणिराम रयाल, कमला नेगी, मधु भट्ट, कार्यक्रम आयोजक वीरेंद्र प्रसाद, उषा थपलियाल, सुबोध कंडवाल, दिनेश गैरोला, यशोदा भंडारी, वेद प्रकाश रयाल, पुरुषोत्तम दत्त, विक्रम नेगी, अजय लिंगवाल, प्रदीप धस्माना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हरीश रावत ने कांग्रेस की सत्ता वापसी के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि जनवरी में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी जायेगी। कहा कि उत्तराखंड की जनता के इस बार भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है। भाजपा के अंदर इस समय संग्राम मचा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।
ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान पदयात्रा के समापन पर पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि इस समय भाजपा में अंदर झगड़ा चल रहा है। इससे राज्य को नुकसान हो रहा है। सत्तारूढ़ दल बुरी तरह से आपस में उलझा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि खनन और भ्रष्टाचार चल रहा है। पद बिक रहे हैं। अब जनता कांग्रेस को ही सत्ता में देखना चाहती है। कहा कि जनवरी में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी जायेगी। राज्य में आधे से अधिक सीटों पर सहमति बन चुकी है। उन्होंने महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गौदियाल ने कहा कि राज्य में जन आक्रोश को लेकर भाजपा परेशान है। इसलिये भाजपा नेता लगातार उत्तराखंड धमक रहे हैं। महंगाई, बेराजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान जनता भाजपा को सबक सिखाने को तत्पर है। इस दौरान रेलवे मार्ग स्थित नीरज भवन से त्रिवेणीघाट तक मतदाता जागरूकता अभियान पदयात्रा निकाली गई। यह रेलवे मार्ग, घाट चौक होकर त्रिवेणीघाट पर संपन्न हुई। त्रिवेणीघाट पर पूर्व सीएम हरीश रावत के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गंगा आरती भी की। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुये। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डा.केएस राणा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी अंबिका सजवाण, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, जयेन्द्र रमोला, महंत विनय सारस्वत, सुधीर राय, सरोज देवराडी, पार्षद मनीष शर्मा, संजय गुप्ता, प्यारेलाल जुगरान, सोनू पाण्डेय, दीपक धमांदा, राव शाहीद अहमद, मुर्सलीन, उर्मिला नौटियाल, अरविंद जैन, सतेन्द्र रावत समेत अन्य मौजूद रहे।

रावत ने चुनावी बिगुल फूंका
दिल्ली से लौटने के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपनी चुनावी यात्रा का पहला पड़ाव ऋषिकेश को बनाया। यहां पार्टी प्रत्याशी का चेहरा घोषित करने को लेकर स्थानीय राजनीति कई खेमों में बंटी हुई है। रावत ने ‘राजपथ की चाहत रखने वालों को यहां परोक्ष रूप से प्रत्याशी को लेकर संकेत भी दिया। हालांकि किसी भी अनापेक्षित विवाद से बचने के लिए उन्होंने वही ट्रिक इस्तेमाल किया जो हाईकमान ने उनके साथ दिल्ली में किया था। कार्यक्रम के आयोजक कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला को उन्होंने कार्यक्रम के दौरान बगलगीर बनाये रखा।

पारंपरिक जैविक खेती पर आधारित मेले का आयोजन

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गौहरी माफी में उत्तराखंड कृषि विभाग द्वारा आयोजित पारंपरिक जैविक खेती पर आधारित मेले का आयोजन किया गया जिसमें अनेक कृषकों ने अपने जैविक कृषि के स्टॉल भी लगाए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधिवत कृषि मेले का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा कि पारंपरिक जैविक कृषि वर्तमान समय की आवश्यकता है और जैविक सब्जियों से ही व्यक्ति का जीवन स्वस्थ रह सकता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से रासायनिक खादों के उपयोग से कृषि से उत्पन्न होने वाली फसलें जीवन के लिए हानिकारक साबित हो रही है, उससे निजात पाने के लिए पारंपरिक जैविक कृषि पर आधारित फसलें जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है।
कृषि मेले में अग्रवाल ने कृषि विभाग द्वारा आयोजित मेले की सराहना करते हुए अधिकारियों से कहा कि आधुनिक कृषि उपकरण, आधुनिक तकनीकी से निर्मित किए गए बीज तथा कीटनाशक दवाइयों के बारे में किसानों को समय-समय पर जागरूक किया जाना चाहिए ताकि कृषि उपज में भी इजाफा हो सके और उन्नत प्रकार की फसलें उगाई जा सके। उन्होंने कहा कि कृषक अपनी मेहनत लगन के बल पर कृषि फसलें उगाता है परंतु बाजार में उसका उचित मूल्य प्राप्त हो सके, इसके लिए भी चिंता करने की आवश्यकता है। अग्रवाल ने इस अवसर पर दूर-दूर से आए हुए कृषकों को अपनी शुभकामनाएं दी और साथ ही कहा है सरकार द्वारा कृषकों के हित में अनेक योजनाएं संचालित की गई है जिससे कृषक लाभान्वित हो रहे हैं।
जिला सहायक कृषि अधिकारी राजदेव पवार ने कहा है कि इस मेले का उद्देश्य कृषको को पारंपारिक जैविक खेती की ओर प्रेरित करना है ताकि कृषकों द्वारा उगाई फसलें एवं सब्जियों से लोग स्वस्थ रह सकें।
इस अवसर पर डोईवाला के ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सोबन सिंह कैन्तूरा, प्रधान सागर गिरी, प्रधान रोहित नौटियाल, रेखा पोखरियाल, रमेश कंडारी, आशीष जोशी, सहायक कृषि अधिकारी इंदु गोदियाल, डीएस असवाल, नरेश नौटियाल सहित बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।

स्थानीय विधायक पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप

एआईसीसी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने ग्रामसभा गौहरीमाफी में घर-घर जा कर जनसंपर्क कर लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान देने की अपील की। साथ ही आम जनमानस से मुलाकात कर कांग्रेस के द्वारा पूर्व में किये गये कार्यों को भी बताया।
जयेंद्र रमोला ने कहा कि ग्रामसभा गौहरीमाफी माफी लगातार बाढ की मार से झेल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले पन्द्रह वर्षों से एक ही विधायक सत्ता पर क़ाबिज़ हैं परन्तु यहां की स्थिति जस की तस है। उन्होंने कहा कि अब जनता अपनी वोट की ताकत को पहचान कर अपने एक वोट से अपने गांव व ऋषिकेश विधानसभा की तस्वीर बदलेंगे। रमोला ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में महंगाई व बेरोजगारी के लिए जिम्मेदार भाजपा की विदाई व कांग्रेस की सरकार बनना तय है। पूरे प्रदेश में जनता महंगाई से त्रस्त है। अनाज, दाल, सब्जियां, सरसों का तेल, पेट्रोल, डीजल समेत आम इंसान की उपयोग में आने वाली वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। रमोला ने बताया कि स्थानीय विधायक ने ग्रामीण क्षेत्र की जनता के लिए कुछ भी कार्य नहीं किया है। 15 सालों में यहां का विकास शून्य के बराबर हुआ है, गौहरीमाफी में हर साल यहां के लोग बाढ़ की समस्या से परेशान होते हैं परंतु सरकार द्वारा बाढ़ नियंत्रण के लिए कोई उचित योजना नहीं बनाई है ओर ना ही स्थानीय विधायक ने इस ओर ध्यान दिया है। वे सत्ता का सुख भोगने में व्यस्त हैं। अब जनता भाजपा को बेदखल कर कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है।
एडवोकेट देव सेमवाल ने कहा कि स्थानीय विधायक हर बार चुनाव में आते है बाढ़ नियंत्रण, रोड़ों के सुधारीकरण का वादा करते हैं व क्षेत्र की भोली भाली जनता को झूठे आश्वासन देकर उनको अपनी ओर कर वोट लेते हैं और फिर पूरे कार्यकाल में अपना मुंह फेर लेते हैं, लेकिन इस बार जनता ने मन बना लिया है और इस बार विधायक व प्रदेश में भाजपा सरकार की विदाई तय है।
जनसम्पर्क कार्यक्रम में गजेन्द्र शाही, शेर सिंह रांगढ, जगबीर नेगी, नवदीप बगियाल, अलका क्षेत्री, सरिता भद्री, जयपाल, गणेश नौटियाल, राजाराम कोठियाल, त्रिलोक सिंह, वीरेन्द्र पोखरियाल, आदित्य आदि लोग मौजूद रहे।

जनसंवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने थामा आप का हाथ

आम आदमी पार्टी के ऋषिकेश विधानसभा प्रभारी राजे सिंह नेगी ने रायवाला क्षेत्र में जनता से सीधा संवाद कायम कर उन्हें उत्तराखंड के विकास को लेकर पार्टी के रोड़ मैप और विजन की जानकारी दी। रायवाला क्षेत्र के एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
जन संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी नेगी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में जो परिवर्तन कर दिखाया, उसी परिवर्तन को उत्ततराखंड में करने की इच्छा शक्ति के साथ सत्ता में आने के लिए पार्टी लोगों का समर्थन मांग रही है। इसके लिए केजरीवाल पिछले लंबे समय से उत्तराखंड के साथ खुद जुड़े हुए हैं। उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन के साथ स्कूलों, कालेजों, अस्पतालों में नया परिवर्तन देखने को मिलेगा। प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त कराकर खुशहाली की और बड़ाया जायेगा। उन्होंने उपस्थिति से कहा कि अब उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बननी तय है, इसके लिए केजरीवाल राज्य में चार बड़ी गारंटियां लोगों को दे चुके हैं। इनमें उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए आर्थिक रूप से उन्हें 1000 रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा, बिजली के बिलों में सभी वर्ग को 300 यूनिट प्रति महीने मुफ्त देने की घोषणा, बेरोजगारों के लिए रोजगार और रोजगार न मिलने तक बेरोजगारी भत्ता शामिल है। इसके अलावा बुजुर्गों को निःशुल्क तीर्थ यात्राएं कराने के लिए भी पार्टी प्लान तैयार कर चुकी है। इस मौके पर दिनेश असवाल, अर्जुन शर्मा, संदीप शर्मा, बबलू, अभिषेक थापा, सीता पयाल, पुष्पा पांडेय, उषा बुडाकोटी, पूजा नेगी, उषा सिंह, रवि कुकरेती, सरदार निर्मल सिंह, दिनेश कुलियाल, चन्द्र मोहन भट्ट, अमित मोहन, मनमोहन नेगी, नरेंद्र सिंह रोडियाल, प्रभात झा, विक्रांत भारद्वाज, कमलेश जखमोला आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

नए साल में ऋषिकेश विधानसभा में नई शुरुआत होगी-खरोला

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने जानकारी देते हुए बताया कि ऋषिकेश विधासनभा में उनके द्वारा 1 दिसम्बर से शुरू हुई मतदाता जागरूकता अभियान पदयात्रा का समापन नए साल के प्रथम दिन 1 जनवरी 2022 को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस उत्तराखंड गणेश गोदियाल की उपस्तिथि में अम्बेडकर चौक, ऋषिकेश से त्रिवेणी घाट तक सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ पदयात्रा निकालकर ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रवासियों को कांग्रेस को समर्थन देने के पक्ष में अपील की जायेगी और त्रिवेणी घाट पर मां गंगा आरती के साथ पदयात्रा का समापन होगा।
खरोला ने कहा कि उनके द्वारा 1 दिसम्बर से चलाई गयी इस मुहीम को 11 दिवसीय के लिए निहीत किया गया था परन्तु जनता से मिलते अपार प्यार और समर्थन से इससे पहले 22 दिवसीय और तत्पश्चात 31 दिवसीय किया गया। वहीं, मतदाता जागरूकता अभिआन पदयात्रा के तहत ऋषिकेश विधानसभा के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा निकालकर (प्रातः ग्रामीण क्षेत्र और दोपहर के बाद नगर निगम क्षेत्र) युवाओं को वोट बनाने के अपील की गयी और क्षेत्रवासियों से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की गयी।
खरोला ने कहा कि इन 31 दिनों में ऋषिकेश विधानसभा की जनता से मिले अपार प्यार और समर्थन को देखते हुए यह साफ़ इशारा करता है कि आगामी चुनाव में क्षेत्र की जनता कांग्रेस प्रत्याशी को अभी तक के विधानसभा चुनावों में से सबसे ज्यादा वोट देकर ऋषिकेश में कांग्रेस प्रत्याशी का नाम ऋषिकेश विधानसभा के इतिहास में लिखाएगी।
खरोला ने क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनावों की आहट होते ही उनकी नींद खुल चुकी है और अब उन्हें ऋषिकेश विधानसभा के विकास की सूझ आ रही है जबकि कुछ दिन में ही आचार संहिता लगने वाली है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा की जनता विधायक के झूठे वादों और घोषणाओं से तंग आ चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जमानत जब्त करा कर विकास की एक नयी किरण ऋषिकेश विधानसभा में लाएगी।
खरोला ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि नए साल, नयी उम्मीद और ऋषिकेश विधानसभा के विकास की एक नयी शुरुवात के साथ अधिक से अधिक संख्या में 1 जनवरी को विशाल पदयात्रा में शामिल होकर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करे।

एसवीएम इंटर कॉलेज ने वार्षिक उत्सव मनाया

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के वार्षिक उत्सव और सम्मान समारोह का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न क्षेत्र में अपना विशेष योगदान देने वाले विशिष्टजनों व पूर्व सैनिकों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके अलावा अग्रवाल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले 126 छात्र-छात्राओं को अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से एक-एक हजार रूपये देने की घोषणा भी की।
आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा साल भर का स्कूल का लेखा-जोखा रखा गया। अग्रवाल ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी स्कूल का वार्षिक उत्सव समारोह उस संस्था की एक महत्वपूर्ण पहचान है। इस समारोह के दौरान संस्था के अंदर जो भी क्रियाकलाप एवं गतिविधियां पूरे साल के भीतर आयोजित की जाती है उनका उल्लेख होता है। अग्रवाल ने कहा कि सभी बच्चे हमारे कल के कर्णधार है। सभी अच्छा पढ़ लिखकर भारत के सहयोगी नागरिक बने इसके लिए बच्चों को संस्कारवान और अच्छे माहौल में उनकी परवरिश करने की आवश्यकता है। बेहतर कल के लिए बच्चों का आज सुरक्षित होना आवश्यक है एवं बच्चों के संतुलित और समग्र विकास से ही हम देश और समाज को खुशहाल बना सकते हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने उपस्थित छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कोशिश करने वालों की हार नहीं होती और जो हार नहीं मानता, वही सफलता प्राप्त करके आगे बढ़ता है। निरन्तर आगे बढ़ने वाले ही जीवन में सफल होते हैं। उन्होंने शिक्षकों से भी आह्वान किया कि पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्त्तव्य का निर्वहन करें।
इस अवसर पर प्रदेश निरीक्षक विजय पाल, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पंकज पंत, सत्य प्रसाद बंगवाल, प्रदेश निरीक्षक विनोद रावत, प्रधानाचार्य कुंज बिहारी भट्ट, प्रधानाचार्य रजनी रावत, प्रधानाचार्य शिशुपाल सिंह रावत, प्रधानाचार्य सुरेंद्र नेगी, प्रधानाचार्य पूनम अनेजा, पुरुषोत्तम बिजलवान, राकेश शर्मा, प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडे, सुशील अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य संजीव, महेंद्र सिंह, रामगोपाल रतूड़ी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

मंसा देवी क्षेत्र में विधानसभा प्रभारी ने नुक्कड़ जन सभा को किया संबोधित

मंसा देवी क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के ऋषिकेश विधानसभा प्रभारी राजे सिंह नेगी ने नुक्कड़ जनसभा को संबोधित किया। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में पार्टी के नेता नेगी ने अपने सम्बोधन में भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा दोनों पार्टियां एक ही सिक्के के दो पहलू है जिन्होंने बारी-बारी से उत्तराखंड की जनता को छलने का काम किया है।
रविवार की दोपहर नुक्कड़ जनसभा के लिए मंसा देवी क्षेत्र पहुंचे विधानसभा प्रभारी राजे सिंह योगी ने क्षेत्र वासियों से सीधा जनसंवाद भी किया। इससे पूर्व उन्होंने महान क्रांतिकारी सरदार उधमसिंह का जंयती पर भावपूर्ण स्मरण कर उनके चित्र पर श्रद्वा सुमन अर्पित किए। नुक्कड़ जनसभा के दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बड़े-बड़े दावे कर सत्तासीन हुई भाजपा अपने सभी दावे और वायदे भूल गई है। युवाओं को नौकरी देने का वादा भी सरकार के द्वारा किया गया था लेकिन पिछले पांच साल से सरकार ने प्रदेश युवाओं को रोजगार नहीं दिया और वह विफल साबित हुई है। जिस तरह से आज प्रदेश का युवा बेरोजगारी की कगार पर है, यह एक बड़ा चिंता का विषय है। प्रदेश में अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो वह सबसे पहले युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का काम करेगी और जब तक युवा की नौकरी नहीं लगेगी तब तक उसको ऐसे ही बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। महिलाओं को भी सरकार हर महीने एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि मुहय्या करायेगी।साथ ही प्रदेशवासियों को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।
विधानसभा प्रभारी नेगी ने कहा हमारा सिर्फ एक ही उद्देश्य है विकास और विकास। इस बार ऋषिकेश विधानसभा की जनता ने मन बना लिया है कि आने वाला विधायक आम आदमी पार्टी का ही होगा। उन्होंने कहा भाजपा सरकार को आम जनता की कोई फिक्र नहीं है। यह सरकार अहंकार में चूर है। आने वाले विधानसभा चुनाव में इस सरकार को जनता सबक सिखाएगी। इस मौके पर दिनेश कुलियाल, सीता पयाल, उषा बुडाकोटी, सुषमा राणा, मंजू शर्मा, दिनेश कुलियाल, पूजा नेगी, चन्द्र मोहन भट्ट, सरदार निर्मल सिंह, लालमणि रतूड़ी, जय प्रकाश भट्ट, सुनील वर्मा, सुनील सेमवाल, चन्द्र प्रकाश क्षेत्री, अभिषेक थापा, मनमोहन नेगी, पंकज गुसाईं उपस्थित रहे।

ऋषिकेश में पीएनजी कनेक्शन की 20 किलोमीटर लाइन बिछाई जा रही

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गेल गैस लिमिटेड कंपनी के माध्यम से बिछाई जा रही प्राकृतिक गैस लाइन की प्रगति के संबंध में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा गेल गैस लिमिटेड के अधिकारियों से जानकारी ली गई।
अधिकारियों द्वारा बताया गया कि ऋषिकेश में लगभग 20 किलोमीटर स्टील पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जाना है जिसमें वर्तमान में 6.30 किलोमीटर स्टील पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। ऋषिकेश में एक सीएनजी स्टेशन प्रारंभ कर दिया गया है और एक स्टेशन पर निर्माण कार्य प्रगति पर है। ऋषिकेश में लगभग 20 हजार लोगों को कनेक्शन दिए जाएंगे जिस संबंध में रजिस्ट्रेशन संबंधी कार्यवाही गतिमान है। वही इंडस्ट्री एवं होटल को भी प्राकृतिक गैस सप्लाई दी जाएगी।
गेल गैस कंपनी के अधिकारी द्वारा बताया गया कि देहरादून जिले में लगभग 1600 करोड़ की लागत से 3 लाख कनेक्शन दिए जाने की योजना है जिसमें 50 सीएनजी स्टेशन भी स्थापित किए जा रहे है। पहले चरण में जिले के चकराता, देहरादून, डोईवाला, कालसी, ऋषिकेश, विकासनगर और त्यूणी जैसे सात क्षेत्रों में पीएनजी उपलब्ध कराने की योजना है। अवगत करा दें कि ऋषिकेश में प्राकृतिक गैस लाइन बिछाने के संबंध में विधानसभा अध्यक्ष द्वारा तत्कालीन प्राकृतिक गैस एवं पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से बात की गई थी, जिसका कि केंद्रीय मंत्री द्वारा संज्ञान लिया गया था।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने गेल कंपनी के अधिकारियों को ऋषिकेश में शीघ्र ही प्राकृतिक गैस पाइप लाइन बिछाकर लोगों को गैस कनेक्शन आवंटित करने की बात कही। इस अवसर पर गेल गैस कंपनी के डिप्टी डायरेक्टर मनीष गोयल एवं प्रोजेक्ट मैनेजर कंचन सिंह बंगारी मौजूद रहे।v