खरोला का आरोप, कहा-15 साल से ऋषिकेश का विकास नही हुआ

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने जानकारी देते हुए बताया कि आज ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून रोड स्थित गार्डन रिसोर्ट में आगामी चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मेरा बूथ मेरा गौराव कार्यक्रम के तहत ऋषिकेश विधानसभा के नगर निगम निगम क्षेत्र के बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी और पूर्व वार्ड प्रत्याशी नगर निगम ऋषिकेश की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे आगामी कार्यक्रमों के विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा की गयी और बूथ को मजबूत करने के सापेक्ष विस्तृत रुपरेखा बनाई गई।
खरोला ने कहा कि मेरा बूथ-मेरा गौरव कार्यक्रम 11 जनवरी से 11 दिन तक चलेगा, जिसमे ऋषिकेश विधानसभा के समस्त नगर निगम और ग्रामीण क्षेत्रों में बूथ स्तर पर बैठक करके बूथ को मजबूत करने में विस्तृत चर्चा की जायेगी और बूथ स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुचाने तक का आवाहन किया जाएगा।
खरोला ने कहा कि जनता भाजपा सरकार की नीतियां, महंगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अब घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत करना होगा और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में वोटर करने की अपील करेंगे।
खरोला ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा में 15 सालो से भाजपा का विधायक है परन्तु केवल झूठे वादों और कोरी घोषणाओं के अलावा क्षेत्र की जनता को कुछ नहीं मिला। चुनाव आते ही क्षेत्रीय विधायक को ऋषिकेश विधानसभा के विकास की सुध हुई है और आचार संहिता लगने से कुछ दिन पहले कोरी घोषणा करने में लगे है परन्तु वे इस बात से अनजान है कि क्षेत्र की जनता जाग चुकी है और विधायक के द्वारा बरगलाने में नहीं आएगी और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऋषिकेश में जमानत जब्त करा कर ऋषिकेश में विकास रूपी कांग्रेस का झंडा लहराएगी।

चुनाव पर सक्रिय होता है विपक्ष, गिनाई अपनी और सरकार की उपलब्धियां

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से ऋषिकेश में जनता आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने करोड़ों की लागत से निर्मित होने वाली सड़क, बाढ़ सुरक्षा एवं पेयजल योजना का शिलान्यास एवं लोकापर्ण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लाइव जुड़कर जनता को संबोधित किया। उन्होंने विपक्ष पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया।
विधानसभा अध्यक्ष ने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण एवं पेयजल निगम की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तराखंड विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। बीते पांच साल में ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हुआ है। अभी भी जो काम बचे हैं, उन्हें पूर्ण करने को लिये वो प्रतिबद्ध है। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दल केवल चुनाव नजदीक आते ही क्षेत्र में लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम में डोईवाला के ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, ऋषिकेश विधानसभा के प्रभारी दिगंबर सिंह नेगी, सह प्रभारी पूनम चौधरी, मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, मंडल अध्यक्ष गणेश रावत आदि मौजूद रहे।

इन योजनाओं का किया शिलान्यास
217.40 लाख रुपये की लागत से हरिपुर कला में 4.85 किलोमीटर विभिन्न क्षतिग्रस्त मार्गों का सुधार कार्य।
श्यामपुर के भट्टा कॉलोनी वार्ड संख्या 9 एवं 10 में 151.47 लाख की लागत से 2.21 आंतरिक मार्गों का निर्माण।
गुमानीवाला मे कैनाल रोड वार्ड संख्या 3 की गली नंबर 8 में 135.92 लाख रुपये से 2 किलोमीटर आंतरिक सड़क मार्गों का निर्माण।
भट्टोवाला में 213.17 लाख की लागत से 3.66 किलोमीटर आंतरिक मार्गों का निर्माण।
गढ़ी मयचक प्राइमरी स्कूल के पास ग्वेला नाले पर 4.35 लाख की लागत से 24 मीटर सेतु का नव निर्माण
ऋषिकेश में मुख्य चौक छिद्दरवाला के अंतर्गत 60.07 लाख की लागत से आंतरिक मार्गों का निर्माण।
खदरी खड़गमाफ संख्या एक में 44.72 लाख की लागत से आंतरिक मार्गों का निर्माण कार्य।
ग्रामसभा खैरी कला में 91.99 लाख रुपये की लागत से 1.3 किलोमीटर आंतरिक मार्गों का निर्माण कार्य।
ग्रामसभा साहबनगर में 35.80 लाख रुपये की लागत से आंतरिक मार्गों का निर्माण।
श्यामपुर के लक्कड़ घाट में ध्यान योग मंदिर के निकट 74.83 लाख की लागत से 1.1 आंतरिक सड़कों का निर्माण।
ग्राम सभा छिददरवाला के वार्ड संख्या पांच में 98.97 लाख की लागत से 1.4 किलोमीटर आंतरिक मार्गों का निर्माण कार्य।
लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 140.38 लाख रुपये की लागत से हरिपुर कला प्रेम विहार कॉलोनी में विभिन्न क्षतिग्रस्त मार्गों का सुधार कार्य।
लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 154.27 लाख रुपये की लागत से श्यामपुर में वार्ड संख्या पांच के मार्गों का निर्माण कार्य।
लोक निर्माण विभाग के माध्यम से गढ़ीमयचक प्राइमरी स्कूल के पास 4.35 लाख रुपये की लागत से ग्वेला नाले का नव निर्माण कार्य।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत 387.19 लाख रुपये की लागत से खैरी खुर्द पेयजल योजना का निमार्ण।
सिंचाई विभाग के माध्यम से निर्मित होने वाली सोंग नदी के तट पर 900.68 लाख रुपये की लागत से गौहरीमाफी बाढ़ सुरक्षा योजना का कार्य।

इन योजनाओं का लोकार्पण किया गया
ऋषिकेश के अंतर्गत अमित ग्राम में 61.76 लाख की लागत से आंतरिक सड़क मार्गों के निर्माण कार्य का लोकार्पण।
46 लाख की लागत से ग्राम सभा खैरी कला में विभिन्न मार्गों का निर्माण कार्य।
131.99 लाख रुपये की लागत से ग्राम सभा साहबनगर, चक जोगीवाला एवं जोगीवाला माफी में विभिन्न संपर्क मार्गों का निर्माण कार्य।
177.38 लाख की लागत से भल्ला फार्म श्यामपुर में सड़क पुलिया एवं नाली का निर्माण।
179.44 लाख रुपये की लागत से ग्राम पंचायत रायवाला में शिवम एनक्लेव में विभिन्न मार्गों का निर्माण कार्य।
499.58 लाख रुपये की लागत से ऋषिकेश में प्रतीतनगर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य।
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के माध्यम से 238.90 लाख रुपये की लागत से त्रिवेणी घाट के पुनरुद्धार, सुंदरीकरण कार्य।
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के माध्यम से श्यामपुर व गुमानीवाला में 58.36 लाख रुपये की लागत से विभिन्न आंतरिक मार्गों का निर्माण कार्य।
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के माध्यम से श्यामपुर भट्टा कॉलोनी व भट्टोवाला में 42 लाख की लागत से विभिन्न आंतरिक मार्गों का निर्माण कार्य।

हरिनाम कथा जीवन की व्यथाओं का हरण करती हैं-कथा व्यास

गुमानीवाला कैनाल रोड़ गली नम्बर 6 में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराते हुए कथा व्यास वैष्णवाचार्य पंडित शिव स्वरूप नौटियाल ने द्वितीय दिवस की कथा में कहा कि हरिनाम कथा जीवन की व्यथाओं का हरण करती हैं। जो सच्चे मन से प्रभु नाम का स्मरण करता है, उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
कथा श्रवण करने वालों में धनी राम नौटियाल, नन्द लाल यादव, उदय पैन्यूली, जगदीश नौटियाल, रोशन लाल बेलवाल, विजय राम जोशी, प्रमोद चौहान, पुष्कर सिंह रावत, मंगला देवी, अनुराधा नौटियाल, रेखा सिलस्वाल, शोभा नेगी, मंगसीरी रावत सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ऋषिकेश विधायक ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास नही किया-रमोला

एआईसीसी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने विधानसभा ऋषिकेश के ग्राम सभा ठाकुरपुर के खैरी खुर्द में घर-घर जाकर कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील को लेकर जनसंपर्क किया। मौके पर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई।
इस अवसर पर जयेन्द्र रमोला ने कहा कि स्थानीय विधायक द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास का कार्य शून्य के बराबर हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ स्थानीय विधायक का रवैया सौतेला रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पानी, बिजली, पानी की निकासी, आवारा पशुओं से फसल के नुकसान जैसी विभिन्न समस्याएं है परंतु स्थानीय विधायक द्वारा इन समस्याओं में कभी ध्यान ही नहीं दिया जाता। उन्होंने सवाल उठाया कि चुने हुए जनप्रतिनिधि ही आंख बंद करके बैठ जाएंगे तो जनता की सेवा कौन करेगा? परंतु जनसंपर्क के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिस प्रकार आम जनमानस का कांग्रेस को जनसमर्थन मिल रहा है यह निश्चित ही परिवर्तन की ओर इशारा करता है।
जयेन्द्र रमोला ने कहा कि इस बार प्रदेश में और ऋषिकेश विधानसभा में जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। जनता बेरोजगारी, महंगाई से त्रस्त हो चुकी है सरकार को जनता की मूलभूत समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए परंतु जन विरोधी भाजपा सरकार उत्तराखंड में अवैध खनन करवाने पर जोर दे रही है। उत्तराखंड में परिवर्तन निश्चित है।
जनसम्पर्क में उप प्रधान रोहित नेगी, मंगल दल अध्यक्ष संदीप कलूडा, अमन भण्डारी, सत्येन्द्र सिंह रावत, आनन्द सिंह रावत, निर्मल रांगढ, गोपी तोमर, मनोज पोखरियाल, अमन भण्डारी, चंद्र नेगी, विनोद रावत, सुभम रावत, दीपक राणा, जीतेंद्र रागंड, जीत रागंड, श्रीपाल सिंह नेगी, अल्का क्षेत्री, कृष्णा रमोला, ममता क्षेत्री, राजकुमार मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।

ऋषिकेश विधानसभा में आसराहीन बुजुर्गों को जल्द मिलेगी छत

रायवाला और आसपास के क्षेत्रों के आसराहीन बुजुर्गों को जल्द छत मिलेगी। गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने रायवाला क्षेत्र में 5 करोड़ की लागत से बनने वाले वृद्ध आश्रम का शिलान्यास किया है।
समाज कल्याण विभाग की ओर से स्वीकृत वृद्ध आश्रम का शिलान्यास करते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि दुर्भाग्यवश जिन वृद्धजनों को परिवार ने त्याग दिया और जो आसराहीन हैं, उन सभी लोगों के लिए यह आश्रम वरदान साबित होगा। कहा कि वृद्ध आश्रम भवन का निर्माण ग्रामीण विकास विभाग करेगा।
मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी गोवर्धन सिंह, आरडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता तेजपाल सिंह, अवर अभियंता राजेश थपलियाल, बृजपाल सिंह, प्रधान रोहित नौटियाल, सागर गिरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, अंजना चौहान आशीष जोशी, बबीता रावत, सतपाल सैनी, सपना गुसाईं, ऋषिराम शर्मा, गोपाल रावत, बबीता, कमल कुमार, लक्ष्मी गुरुंग, तुलसी पांडे, अजय पांडे, महेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।

रमोला ने जनसंपर्क कर भाजपा सरकार को बदलने की अपील की

एआईसीसी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने विधानसभा ऋषिकेश के गुमानिवाला के गुज्जर प्लाट मनसा देवी में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और ग्रामीणों से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत गुमानीवाला मनसा देवी गुज्जर प्लॉट वार्ड नंबर 37 में जयेंद्र रमोला ने अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क किया व ग्रामीणों को कांग्रेस की नीतियों व क्षेत्र हित में किए गए कार्यों की जानकारी दी।
इस अवसर पर जयेन्द्र रमोला ने बताया कि घर-घर जनसंपर्क के दौरान नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत मनसा देवी गुर्जर प्लॉट के वार्ड नंबर 37 में जनसंपर्क किया व क्षेत्रवासियों की बिजली-पानी जैसी विभिन्न समस्याओं को सुना और समस्याओं का निवारण करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि गुजर प्लॉट में सड़क की समस्या काफी बदहाल है यहां सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे है जिसे आम जनमानस को वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत होने पर भी गुर्जर प्लॉट में स्ट्रीट लाइट तक की व्यवस्था नहीं है।
उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से पूरे उत्तराखंड की जनता परेशान है प्रदेश की बेरोजगारी दर राष्ट्रीय बेरोजगारी दर की भी दुगनी हो गई है। भाजपा सरकार रोजगार देने में और असफल रही है सरकार ने नौकरियां सिर्फ कागजों तक ही सीमित रखी है। भाजपा ने इन 5 सालों में केवल मुख्यमंत्री बदलने का काम किया है, प्रदेश में कोई विकास नहीं किया है। महंगाई समेत बेरोजगारी को रोकने में भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो रही है। देश व प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर काफी तेजी से फैल रही है परंतु भाजपा सरकार विजय संकल्प यात्रा के नाम पर भीड़ जुटाकर कोरोना फैला रही है। दिन में हजारों की जनसभा करना और रात्रि को कोरोना कर्फ्यू लगा देना किसी अतिशयोक्ति से कम नहीं है।
जनसंपर्क के दौरान बूथ प्रभारी गजेन्द्र विक्रम शाही, ऋषि पोसवाल, लक्ष्मी उनियाल, साधना, यशोदा, सुषमा, ममता, सरिता, शालोनी, शिवांगी, अल्का क्षेत्री, कृष्णा रमोला, विजय, विकास केवट,, अभिषेक नेगी, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

चुनाव की घोषणा से पहले कनक धनाई ने दिखाई ताकत

उत्तराखंड जन एकता पार्टी के संस्थापक सदस्य और विधानसभा चुनाव में ऋषिकेश सीट से प्रत्याशी कनक धनाई द्वारा आज विशाल परिवर्तन कावड़ यात्रा निकाली गई। जिसमें ऋषिकेश विधानसभा की सड़कों पर हज़ारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

बता दें कि बुधवार का पूरा दिन बरसात भरा रहा, पूरी बाइक रैली में बूंदा बांदी देखने को मिली, इसके बावजूद रैली में आए कार्यकर्ताओं एवम समर्थकों में भरपूर उत्साह देखने को मिला। युवा, वरिष्ठ सभी लोगों की हाजिरी रैली में देखने को मिली। जिसमे महिलाओं की विशेष सहभागिता रही। कनक धनाई ज़िंदाबाद एवम चुनाव चिन्ह गैस सिलेंडर के नारों से यात्रा गुंजायमान रही।
रैली हाट ग्राउंड रायवाला से प्रारंभ होकर नेपालीफार्म होते हुए छिद्दरवाला के लिए रवाना हुई, तत्पश्चात वहां से वापस मुड़कर गुमानिवाला माया मार्केट एवम मनसा देवी बायपास से होते हुए देहरादून रोड पहुची। वहीं, इंद्रमणि बडोनी चौक में बडोनी की मूर्ति में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। उजपा कार्यालय समीप रामा पैलेस ऋषिकेश में रैली संपन्न हुई। कनक धनाई के संबोधन के पश्चात परिवर्तन कावड़ यात्रा का औपचारिक रूप से समापन हुआ।

विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से 111 जरुरतमंद लोगों को चेक दिये

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने केंद्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। उन्होंने 111 जरूरतमंदों को कुल नौ लाख रुपये के सहायता राशि के चेक वितरित किए।
मंगलवार को बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने 111 जरूरतमंदों को नौ लाख रुपये के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से यह धनराशि दी गई है। विधवा, विकलांग एवं कमजोर वर्ग को यह सहायता दी जाती है, ताकि प्रत्येक समुदाय अपने जीवन का भरण पोषण कर सके। मौके पर ऋषिकेश विधानसभा की सह प्रभारी पूनम चौधरी, हनुमंत गढ़ राजस्थान के पूर्व नगरपालिका चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल, रामानंद अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, पार्षद सुंदरी कंडवाल, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता नेगी, पूर्व सभासद सीमा रानी, आरती गुप्ता, भावना, किशोर गौड, अंजना चौहान अमिता शर्मा, बबीता रावत, सचिन अग्रवाल, सत्येंद्र कुमार, सुशील शर्मा, चमन लाल आदि उपस्थित रहे।

सैनिकों के आर्शीवाद से बनेगी उत्तराखंड में आप की सरकार-नेगी

आम आदमी पार्टी के ऋषिकेश विधानसभा प्रभारी राजे सिंह नेगी ने दावा किया कि युवा जोश और मातृशक्ति के सहयोग के साथ-साथ प्रदेश के सैनिकों के आर्शीवाद के बूते आप प्रंचड बहुमत के साथ उत्तराखंड में सरकार बनायेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा कर्नल कोठियाल स्वंय भारतीय सेना के जांबाज सिपाही रहे हैं। वह जानते हैं है कि सैनिक परिवारों को किन किन समस्याओं और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा नवपरिवर्तन सभा के दौरान उत्तराखंड में शहीदों के परिजनों को आप सरकार बनने पर 1 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद और पूर्व सैनिकों को सरकारी नोकरी देने के ऐलान पर विधानसभा प्रभारी नेगी ने एक जारी बयान में कहा कि आम आदमी पार्टी ही सही मायने में सैनिकों का सम्मान करना जानती है। दिल्ली में पार्टी ने यह कर दिखाया है। अब उत्तराखंड में भी सैनिकों को वो ही सम्मान मिलेगा जिसके वो सच्चे हकदार हैं। उन्होंने ऋषिकेश विधानसभा के पूर्व सैनिकों से अपील की, कि वो आप को वोट दें और उत्तराखंड का नव निर्माण निर्माण करें। उन्होंने कहा कि यदि पूर्व सैनिकों ने तय कर लिया तो आम आदमी पार्टी सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

ऋषिकेश के विकास से विधायक का कोई लेना देना नही-रमोला

एआईसीसी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने विधानसभा ऋषिकेश की ग्रामसभा हरिपुरकलां के भगत सिंह कॉलोनी में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। साथ ही ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर क्षेत्र की समस्याएं भी सुनी।
ग्रामसभा हरिपुर कला के भगत सिंह कॉलोनी में जयेन्द्र रमोला ने घर-घर जाकर चुनावी भ्रमण कर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समर्थन जुटाया। ग्रामीणों को नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ जनसंपर्क किया।
जयेन्द्र रमोला ने बताया कि ऋषिकेश विधानसभा की अंतिम ग्राम सभा हरिपुर कला में स्थानीय विधायक ने विकास के नाम पर सिर्फ ग्रामीणों को ठगा है। फर्जी घोषणाएं और मालाएं पहनने के अलावा स्थानीय विधायक ने क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं किया है। क्षेत्र के लोग विधायक के प्रति काफी नाखुश हैं। वे अब कंग्रेस को सत्ता में लाने के लिए तैयार हैं। ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस को समर्थन दे रहे हैं। हरिपुर कला क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हालत में है। यहां के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए हरिद्वार जाना पड़ता है। ये स्थानीय विधायक के 15 सालो के विकास की परकाष्ठा को बयां करता है। क्षेत्र में आवारा पशुओं, स्ट्रीट लाइटों, सड़कों पर गड्डे जैसी विभिन्न समस्याएं हैं जिन्हें स्थानीय विधायक द्वारा ठीक किया जाना था परंतु वे सत्ता का सुख भोगने में लीन है।
रमोला ने बताया कि भाजपा सरकार की महंगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार से प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है। वह प्रदेश में बदलाव के लिए तैयार है और कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए निर्णय कर चुकी है। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की जनता से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है जोकि कांग्रेस का मनोबल बढ़ा रही है। भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए मजबूती मिल रही हो।
जनसम्पर्क में इकाई अध्यक्ष मुकेश मनोडी, आलोक ध्यानी, प्रमोद गिरी, अभिषेक गिरी, गजेन्द्र शाही, शिल्पी सिंह, आदित्य, हिमांशु, प्रवेश बहुगुणा, आशीष टम्टा आदि मौजूद रहे।