उत्तराखंड की संस्कृति को बचाना है तो अधिक से अधिक बोली भाषा का प्रसार जरुरी

ऋषिकेश के सिनेमाहॉल में शुक्रवार को गढ़वाली फिल्म खैरी का दिन का प्रदर्शन किया गया। आंचलिक फिल्म को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। दर्शकों ने कलाकारों की प्रशंसा की और गढ़वाल की संस्कृति के संरक्षण के लिए इस प्रकार की फिल्मों को जरूरी बताया।
शुक्रवार को ऋषिकेश के सिनेमा हॉल रामा पैलेस में गढ़वाली फिल्म ‘खैरी का दिन का पहला शो लगा। इसका उद्घाटन कांग्रेस नेता जयेद्र रमोला ने किया। उन्होंने कहा कि पूरे हिन्दुस्तान में हर प्रदेश में अपनी बोली व अपनी भाषा से पहचान है, परन्तु उत्तराखंड में आज भी हमें अपनी बोली को भाषा का दर्जा दिलाने के लिये संघर्ष करना पड़ रहा है। क्योंकि, हम लोग स्वयं अपनी गढ़वाली बोली में बात करने में हिचक महसूस करते हैं। उत्तराखंड के स्थानीय कलाकार फिल्मों के माध्यम से अपनी भाषा व संस्कृति को बचाने का कार्य कर रहे हैं। हमें इनको प्रोत्साहित करना चाहिए।
गढ़वाल महासभा के अध्यक्ष डॉ. राजे सिंह नेगी ने बताया कि महेश्वरी फिल्म्स के बैनर तले डीएस पंवार की इस फिल्म के निर्माता और निर्देशक अशोक चौहान हैं। सह निर्माता रोशन उपाध्याय, डीओपी युवी नेगी, एडीटर अरुण नेगी, सहायक जयदेव भट्टाचार्य, कुलदीप देवली, बसंत घिल्डियाल, नृत्य निर्देशक अरविंद नेगी, संगीत अमित कपूर का है। ऋषिकेश से पहले यह फिल्म दून, नई दिल्ली व कोटद्वार में लगाई जा चुकी है। फिल्म पहाड़ की कठिन परिस्थितियों व मुद्दों को लेकर आवाज उठाती है।

भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन की ताकत-डॉ. प्रेमचन्द अग्रवाल

भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश मण्डल की ओर से एक दिवसीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के लिए एकजुट होने का आवाहन किया गया।
सोमवार को दून रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में कार्यसमिति की बैठक हुई। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम, कार्यालय, कोष और कार्यकर्ता ये संगठन की नींव तैयार करते है। ये देवतुल्य कार्यकर्ताओं की ही बदौलत है, जो विपक्षियों को हावी होने नहीं देते।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवार वाद पर विश्वास करने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि एक संगठन है और इसका हर कार्यकर्ता इस संगठन की ताकत है। आज हमारे संगठन की ही शक्ति है कि भाजपा देश मे ही नहीं अपितु विश्व में सबसे बड़े राजनैतिक दल के रूप में उभरकर आयी है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि भाजपा हर जाति, हर धर्म, हर क्षेत्र, हर प्रदेश की पार्टी है यही कारण है कि हम आज इतनी बड़ी जीत हासिल कर पाए हैं। कहा कि आप सभी आम कार्यकर्ता नहीं है बल्कि पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। देवतुल्य कार्यकर्ताओं की यही खासियत है कि वह हर परिस्थितियों में ढाल बनकर खड़ा रहता है। लगातार चौथी व बम्पर वोटों से जीत को उन्होंने कार्यकर्ताओं की जीत बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सम्मान में कहा कि आप वह फ़ौज है जिनके आगे कोई टिक नहीं सकता। आपके आशीर्वाद से वह विधायक बने है और दुवाओं से मंत्री। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 साल स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किए जाएंगे। कहा कि हमारे प्रधानमंत्री देश ही नहीं विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता है। जनता को उनकी नीति, नीयत, कार्यों का पूर्ण विश्वास है और विपक्ष का षड्यंत्र और दुष्प्रचार उस विश्वास को हिला भी नहीं पाया। कहा कि प्रधानमंत्री के राष्ट्र प्रथम के उद्घोष के साथ सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सफल प्रयास का मंत्र विकास की नकारात्मक राजनीति पर भारी पड़ा है।
पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भाजपा सरकार देश के साथ ही उत्तराखंड में भी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। जनता ने भाजपा की सरकार पर भरोसा जताया है। हम भी जनता के भरोसे पर खरा उतरने में लगे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हमें अभी से जुटने का आवाहन किया। कहा कि हमें जनता के बीच केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं और उनके अभी तक किए गए स्वर्णिम कार्यों को लेकर घर-घर पहुंचना है। हमें हर जगह पर अपना मन बड़ा करना होगा।
इस मौके पर मेयर अनिता ममगाई, मण्डल प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत, प्रदेश आईटी संयोजक हिमांशु संगतानी, मण्डल अध्यक्ष दिनेश सती, महामंत्री व संचालक जयंत शर्मा, यशपाल नेगी, देवेंद्र दत्त सकलानी, संजय शास्त्री, कृष्ण कुमार सिंघल, जितेंद्र अग्रवाल, इंद्र कुमार गोदवानी, पार्षद शिव कुमार गौतम, प्रभाकर, रीना शर्मा, राजेश दिवाकर, राजू नरसिम्हा, संजीव पाल, संजय व्यास, सतीश सिंह, उषा जोशी, कविता शाह, अनिता तिवारी, राकेश पारछा, आशुतोष शर्मा, माधवी गुप्ता, रूपेश गुप्ता, राजपाल ठाकुर, देवव्रत शर्मा, भूपेंद्र राणा, किशन मण्डल, युवा मोर्चा अध्यक्ष नितिन सक्सेना, सिमरन गाबा, मोनिका गर्ग, सुजीत यादव, दीपक बिष्ट, अनिकेत गुप्ता, विक्की सेठी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अग्निपथ योजना को लेकर कांग्रेस का भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

अग्निपथ योजना को लेकर सोमवार को कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सत्याग्रह कर इस योजना को वापस लेने मांग उठाई।
सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता त्रिवेणीघाट पर पहुंचे। उन्होंने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में सत्याग्रह किया। कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी का पसंदीदा भजन ‘रघुपति राघव राजा राम.. गाकर धरना दिया। एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में अग्निपथ योजना का विरोध किया जा रहा है। यह योजना युवाओं के भविष्य के लिए संकट है, कांग्रेस पार्टी देश को बनाने और बचाने वाली पार्टी है। हम सभी गांधीवादी तरीके से सत्याग्रह कर रहे हैं और सरकार को जगाने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार को अग्निपथ योजना वापस लेनी चाहिए। देश का युवा सेना में जाकर मां भारती की सेवा करना चाहता है, ना कि भाजपा कार्यालय का चौकीदार बनना चाहता है। अग्निपथ योजना युवाओं के साथ धोखा है, भारतीय सेना के साथ विश्वासघात है। वन रैंक, वन पेंशन का वादा करने वाली भाजपा अब नो रैंक, नो पेंशन पर उतर आई है।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि अग्निपथ के नाम पर भाजपा देश की सुरक्षा और नौजवानों के भविष्य और सपनों के साथ खिलवाड़ कर रही है। मोदी सरकार की अन्य योजनाओं की तरह ही अग्निपथ भी एक असफल योजना है। सबसे बड़ा चिंता का विषय है कि यह योजना देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली योजना है।
मौके पर प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, विजयपाल रावत, सुधीर राय, पार्षद राकेश सिंह, बरफ सिंह पोखरियाल, विजयपाल रावत, मनोज गुसाईं, पार्षद मनीष शर्मा, जगत सिंह नेगी, देवेन्द्र प्रजापति, विजयलक्ष्मी शर्मा, शकुंतला शर्मा, अरविन्द जैन, प्रदीप जैन, कमलेश शर्मा, विमला रावत, वेद प्रकाश शर्मा, चंदन पंवार, रोहित नेगी, स्वामी मुकेश वत्स, सुन्दरमणी शास्त्री, रामस्वरूप रानाकोटी, सतीश शर्मा, प्रवीण जाटव, सरोजनी थपलियाल, शशी शरण, विकास कोली, राहुल रावत, कृष्णा खत्री, सिंहराज पोसवाल, राहुल शर्मा, संजय शर्मा, मनोज जुगरान, रामबदन यादव, शैलेंद्र गुप्ता, यश अरोरा, ओम सिंह पंवार, गौरव राणा, जयपाल सिंह, मदन कुमार शर्मा, परमेश्वर राजभर, अशोक शर्मा, विक्रम भंडारी, सोमदत्त डोभाल, इमरान सैफी, सरोज देवराडी, शकुंतला शर्मा, विजयलक्ष्मी शर्मा, सावित्री देवी, सूरज विश्नोई, मनोज गुसाईं, राकेश सिंह मियां, जतिन जाटव, मुकेश जाटव, कमला पंवार, रेनू देवी, फूलमती, कमला, राजेंद्र प्रसाद कोठारी, हरी सिंह नेगी, रंभा राजभर, रेखा कश्यप, स्वाति यादव, चंद्रा कांता जोशी, मालती, समिष्टा, राजकुमारी, रानी देवी, तारा कश्यप, विद्यावती गुप्ता, चन्द्रकान्ता जोशी, रतन देव रयाल, मनीष व्यास, नीरज चौहान, राजेन्द्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, सोहन सिंह रौतेला, निर्मलकांता राजपूत, कमला पंवार, मनीष जाटव, कमल बनर्जी, महावीर सिंह चौहान, तरुण त्यागी आदि उपस्थित रहे।

ऋषिकेश विधानसभा में अग्निपथ योजना का 27 जून को होगा विरोध

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने जारी बयान में कहा कि ऋषिकेश विधानसभा में अग्निपथ योजना के विरोध में 27 जून को शान्तिपूर्ण सत्याग्रह के आयोजन किया जायेगा।

रमोला ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित अग्निपथ योजना से सशस्त्र बलों की लंबे समय से चली आ रही परंपराओं और लोकाचार को नष्ट करने तथा उनके मनोबल को तोड़ने कि कार्यवाही का पूरे देश में व्यापक स्तर पर विरोध हो रहा है। केंद्र सरकार द्वारा बिना व्यापक परामर्श के अपने हिटलरशाही नीतियों को थोपने से सशस्त्र बलों में भर्ती होने का सपना देख रहे युवा बेरोजगार नौजवानों में भारी आक्रोश है।

बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने माननीय प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर राष्ट्रहित एवं सशस्त्र बलों के मनोबल को तोड़ने वाली अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में दिनांक 27 जून 2022 को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक सत्याग्रह करने का निर्णय लिया है।

तहसील में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोला है। वे नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लगातार घंटों पूछताछ किए जाने नाराज हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर सत्ता का दुरुपयोग कर विपक्ष के नेताओं को परेशान करने का आरोप लगाया।
शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। जिलाध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा ने कहा कि जांच के नाम पर प्रवर्तन निदेशालय लगातार राहुल गांधी सहित विपक्ष के नेताओं का उत्पीड़न कर रहा है। इसका हम विरोध करते हैं। एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि सरकार सभी सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि दिल्ली में पुलिस प्रशासन द्वारा जो कृत्य किया गया है, हम उसकी घोर निन्दा करते हैं। जिस तरह केन्द्र सरकार के इशारों पर प्रवर्तन निदेशालय व पुलिस विपक्ष की आवाज को दबाना चाहता है, उसे पूरा नहीं होने दिया जाएगा। मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इस मौके पर प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, पार्षद राकेश मिया, पार्षद मनीष शर्मा, पार्षद भगवान सिंह पंवार, योगेश शर्मा, मनोज गुसाईं, चंदन सिंह पंवार, सरोज देवराडी, मधु जोशी, सावित्री देवी, उमा ओबराय, रामकुमार भतालिये, अभिनव मलिक, संजय कंसवाल, वीर विक्रम सिंह पुण्डीर, अशोक शर्मा, इमरान सैफी, मुकेश जाटव, मुकेश वत्स, अरुण जाटव मौजूद रहे ।

साकेत शर्मा को युवा मोर्चा का मंडल मंत्री बनाया

भारतीय जनता युवा मोर्चा ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष नितिन सक्सेना ने साकेत शर्मा को युवा मोर्चा का मंडल मंत्री नियुक्त किया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि साकेत शर्मा पिछले कई वर्षों से पार्टी के सच्चे कार्यकर्ता है तथा सदैव पूर्ण निष्ठाभाव एवं इमानदारी से पार्टी हित मे कार्य करते आ रहे हैं। इनकी पार्टी के प्रति निष्ठा भाव को देखते हुए इनकी मंडल मंत्री के पद पर नियुक्ति की गयी है। साकेत ने पूर्व मे भाजपा आईटी सेल मे मंडल सह संयोजक व ऋषिकेश विधानसभा सह प्रभारी के रूप मे काम किया। उन्होंने आशा जताई कि साकेत शर्मा पार्टी की रीति-नीति एवं सिद्धांतो पर चलते हुए भविष्य मे पार्टी को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे ।

सहमति से चुने जायेंगे पदाधिकारी, संगठन चुनाव को लेकर चर्चा

कांग्रेस ने पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए संगठन चुनाव की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत पार्टी के जिला निर्वाचन अधिकारी अजय दांतरे ने स्थानीय कार्यकर्ताओं को चुनाव संबंधी जानकारी दी। बताया कि प्रत्येक बूथ पर एक अध्यक्ष और एक प्रतिनिधि और ब्लॉक में छह प्रतिनिधि चुने जाएंगे। चयन आम सहमति या चुनाव के माध्यम से होगा।
रविवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में पार्टी के सांगठनिक चुनाव को लेकर बैठक में जिला चुनाव अधिकारी अजय दांतरे ने कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। बताया कि पहले बूथ कमेटी के चुनाव होंगे। इसमें एक अध्यक्ष और एक प्रतिनिधि चुना जाएगा। उसके बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के चुनाव में छह प्रतिनिधि चुने जाएंगे, इसमें से एक पीसीसी प्रतिनिधि बनेगा। यही प्रतिनिधि प्रदेशस्तरीय चुनाव में हिस्सा लेंगे।
दांतरे ने बताया कि सांगठनिक चुनाव में कांग्रेसी परंपरा के अनुसार आम सहमति बनाने का प्रयास होगा और सबको साथ लेकर चला जाएगा। फिर भी जरूरत पड़ी तो चुनाव भी कराया जाएगा। बैठक में मौजूद कांग्रेसियों ने आम सहमति से चुनाव कराने का भरोसा दिलाया।
मौके पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल खरोला, प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, त्रिलोकी नाथ तिवारी, लल्लन राजभर, देवेंद्र रावत, पार्षद मनीष शर्मा, जगत सिंह नेगी, विजयलक्ष्मी शर्मा, देवेंद्र प्रजापति, व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, अरविंद जैन, चंदन पवार, महिला कांग्रेसाध्यक्ष सरोज देवराणी, मधु जोशी, अभिषेक शर्मा, उमा ओबरॉय, नंदकिशोर जाटव, रकम पोखरियाल, राजपाल सिंह, परमेश्वर राजभर, प्रवीण जाटव, अशोक शर्मा, शुभम सारस्वत, राजकुमार तलवार, जगमीत सिंह, विजेंद्र गौड़ आदि मौजूद रहे।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व उपनेता भुवन कापड़ी सहित कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का एयरपोर्ट पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस की नई टीम से कांग्रेसजनों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है जिससे कांग्रेस पार्टी आने वाले नगरीय, त्रिस्तरीय पंचायत व लोकसभा चुनाव में सफलता हासिल करेगी। रमोला ने कहा कि विधानसभा चुनाव हार के बाद जल्द ही कांग्रेस नये प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में कांग्रेस कांग्रेस का परचम लहराने का काम करेंगे।

स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, प्रदेश सचिव विजयपाल रावत, प्रदेश सचिव मनोज गुसाँई, संजय पोखरियल, पार्षद राकेश मियाँ, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, जगमोहन भटनागर, अलका क्षेत्री, दीपा चमोली, लक्ष्मी उनियाल, गौरव राणा, सुमित त्यागी, जतिन जाटव, मुकेश जाटव, परमेश्वर राजभर, वीरबहादुर, मनोज त्यागी, राजेश शाह, राकेश वर्मा, अजय राजभर, नागेन्द्र सिंह, रवि राणा, विकाश कोहली, नंदलाल यादव , जयपाल बिट्टू, यश अरोरा, हिमांशु जाटव, हिमांशु कश्यप, कार्तिक, आशीष कटारिया, ममता राणा, यशोदा राणा, राजू गुप्ता, बप्पी अधिकारी, बलदेव नेगी, सतीश कौशिक, सुनीता देवी, पार्वती,गिंदोरि पयाल, दीपा नेगी, रेखा नेगी आदि मौजूद थे।

संजय झील के स्थलीय निरीक्षण को पहुंचे काबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल

अपने ड्रीम प्रोजेक्ट संजय झील का कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संजय झील के पानी का आचमन किया और इसे पर्यटन की दृष्टि से ऋषिकेश की पहचान बताया।

डीएफओ नीतीश मणि त्रिपाठी ने निरीक्षण के दौरान काबीना मंत्री को बताया कि संजय झील से लगभग कूड़ा बाहर निकाल लिया गया है। घास भी अधिकांश काट ली गयी है। बताया कि झील के चारों ओर राहगीरों के लिए बैठने, आवागमन हेतु मार्ग, तार बाड़ किया जा रहा है।

इस मौके पर काबीना मंत्री ने झील में आ रहे गन्दे पानी को रोकने के लिए नामामि गंगे के अधिकारियों से दूरभाष पर निर्देश दिए। कहा कि संजय झील उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है, इसकी सुंदरता में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतनी है। इस अवसर पर उन्होंने झील का पानी का आचमन भी किया। कहा कि झील का पानी मीठा और पूरी तरह से स्वच्छ है। पर्यटन की नज़र से संजय झील ऋषिकेश की नई इबारत लिखने जा रहा है।

कहा कि 85 लाख रुपए से निर्मित संजय झील जल्द ही अपने स्वरूप में दिखाई देगी।

इस मौके पर रेंजर ललित मोहन नेगी, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, भाजपा नेता रविन्द्र राणा, कविता शाह, पार्षद विकास तेवतिया, तनु तेवतिया, शिव कुमार गौतम, अशोक पासवान, सुमित पंवार, राजू नरसिम्हा, संजीव पाल आदि नागरिक मौजूद रहे।

उजपा नेता भाजपा विधायक के खिलाफ हाईकोर्ट में देंगे चुनौती


उजपा नेता कनक धनई ने ऋषिकेश विधानसभा से निर्वाचित होकर आए भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल पर गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में वह अब हाईकोर्ट की शरण में भी जाने का मन बना चुके है।

आज कनक धनई ने बताया कि विधायक ऋषिकेश प्रेमचंद अग्रवाल ने आदर्श चुनाव आचार संहिता का मखौल उड़ाया है। बताया कि विधायक की ओर से आचार संहिता के दौरान विधानसभा क्षेत्र में लोगों को सरकारी चेक का वितरण किया गया। उक्त चेक बतौर विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष के शामिल हैं।

धनई ने बताया कि इस संबंध में उनके द्वारा आज निर्वाचन आयोग उतराखंड एवं भारत सरकार को ज्ञापन भेजा गया है, जिसमें आयोग से इस मामले का संज्ञान लेते हुए विधायक ऋषिकेश की सदस्यता रद्द करने का अनुरोध किया गया है। कहा कि वह इस मामले में जल्द ही उच्च न्यायालय की शरण में जाएंगे।

उत्तराखण्ड जनएकता पार्टी के नेता कनक धनाई ने बताया कि निर्वाचन आयोग उतराखंड एवं भारत सरकार को भेजे गए ज्ञापन में दस्तावेज स्वरूप चेक एवं उनकी संख्या दर्ज की गई है।