स्वच्छता अभियान चलाकर मंत्री ने लोगों से की अपील

नववर्ष 2023 की पूर्व संध्या में क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान मंत्री अग्रवाल ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने की अपील की। साथ ही लोगों से अपने आसपास के परिवेश में स्वच्छता बनाये रखने का आवाहन किया।
मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर आज पूरा देश स्वच्छता के प्रति जागरूक हुआ है। लोगों के भीतर पिछले आठ वर्षों में स्वच्छता के प्रति एक अलख जगी है। उन्होंने कहा हमारे राज्य में भी स्वच्छता को लेकर अनेक अभियान निकाय स्तर पर चलाये जा रहे हैं। यही कारण है कि उत्तराखंड को इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में छह पुरस्कार प्राप्त हुए है। उन्होंने कहा कि इस नववर्ष की पूर्व संध्या में हमें संकल्प लेना होगा कि अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखेंगे। कूड़ा को सार्वजनिक स्थलों पर नहीं फेंकेंगे। साथ ही कूड़ा दिखने पर उसे कूड़ादान पर डालेंगे।
मंत्री ने कहा कि यदि कूड़ा को सार्वजनिक स्थलों पर कोई डालता हुआ दिखाई दें तो जागरूक नागरिक की भूमिका निभाते हुए रोके। इस मौके पर मंत्री डा. अग्रवाल ने हनुमान मंदिर के सामने आईडीपीएल गेट से अंदर तक स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही नगर निगम की टीम को मुख्य मार्गों में सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा।
इस मौके पर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष वीरभद्र भाजपा अरविंद चौधरी, नगर आयुक्त राहुल गोयल, सहायक नगर आयुक्त रमेश रावत, पुनीता भंडारी, निर्मला उनियाल, आरती दूबे, सुनील यादव, तिलक चौहान, निर्भय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

रायवाला से हरिद्वार हाईवे तक चला स्वच्छता अभियान, मंत्री डा. अग्रवाल भी हुए शामिल

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए रायवाला, श्यामपुर फाटक, हनुमान मंदिर के समीप हाईवे पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने रायवाला से प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर स्वच्छता अभियान की शुरुआत हुई। मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि भारतीय राजनीति के अजातशत्रु व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भले ही इस दुनियां में नहीं रहे, मगर उत्तराखंड
वासियों के दिलो-दिमाग में वो अमर हैं। इस मौके पर रायवाला में रेलवे स्टेशन के बाहर हाईवे पर सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही नगर निगम के पर्यावरण मित्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

डॉ अग्रवाल ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सफाई के प्रति जागरूकता बोर्ड लगाने को कहा। इस मौके पर नगर आयुक्त राहुल गोयल, सतपाल सैनी, दिव्या बेलवाल, प्रधान अनिल कुमार, सागर गिरी, लक्ष्मी गुरुंग, रश्मि कश्यप, पुष्पा देवी, वैशाली कश्यप, किरण, अंजू, चंद्रकांता बेलवाल, अनिल चौहान, अजय सिंह सहित नगर निगम के सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

वहीं, श्यामपुर फाटक पर भी स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जी जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर प्रदीप धस्माना, गणेश रावत, राजवीर रावत, दीपक जुगरान, अनिता कुलियाल, कमला नेगी, उषा सेमवाल, मधु भट्ट, धीरज भट्ट, पदमा नैथानी, पवन पांडेय, प्रभाकर पैन्यूली, गंभीर राणा, क्रांति रावत, वरुण चौधरी, गजेंद्र नेगी आदि उपस्थित रहे।

उधर, हनुमान मंदिर के समीप हाइवे पर भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने नगर आयुक्त राहुल गोयल और सहायक नगर आयुक्त रमेश रावत को सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए हाईवे पर फैले कूड़े के निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके मंत्री डॉ अग्रवाल ने श्रमदान कर कूड़ा उठाया।

इस मौके पर अरविंद चौधरी, मानवेन्द्र कंडारी, वीरेंद्र रमोला, दीपिका व्यास, रुकमा व्यास, जगमोहन रावत, नत्थीलाल सेमवाल, राजू गुनसोला, लाल सिंह बोहरा सहित निगम के पर्यावरण मित्र आदि उपस्थित रहे।

ऋषिकेश में बेपटरी हो चुकी ट्रेफिक व्यवस्था को संवारा जाएः डा. अग्रवाल

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत कानून व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, आस्था पथ पर असामाजिक तत्व, श्यामपुर फाटक पर जाम सहित मादक पदार्थों की हो रही अवैध तस्करी को रोकने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश को दिए।

बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्री के आर पांडेय के मंत्री डॉ अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर क्षेत्र में मादक पदार्थों की हो रही होम डिलीवरी पर चिंता जताई।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र में धड़ल्ले से मादक पदार्थों की अवैध बिक्री की जा रही हैं, इससे युवाओं का भविष्य असुरक्षित हो रहा है, उन्होंने मादक पदार्थाे की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है, इससे आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के हौसले बुलंद हो रखे है, इसको सुधारने के लिए मंत्री डॉ अग्रवाल ने निर्देश दिए।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि श्यामपुर फाटक सहित नगर के प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति प्रतिदिन देखने को मिलती है, इससे कम दूरी का सफर ज्यादा समय में तय करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था पर भी ध्यान रखा जाए और श्यामपुर फाटक पर सिपाही तैनात कर जाम की स्थिति को नियंत्रित किया जाए।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि आस्था पथ पर असमाजिक तत्वों की आमद बढ़ गयी है, इस पर अंकुश लगाया जाए। इस मौके पर स्पेशल ब्रांच इंचार्ज पीएस रावत, वरिष्ठ उप निरीक्षक डीपी काला मौजूद रहे।

नेशनल हाइवे के अधिकारी के साथ मंत्री अग्रवाल ने की बैठक, ली निर्माण कार्य की जानकारी

क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने नेशनल हाईवे के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार के साथ बैठक की। इस दौरान मंत्री डा. अग्रवाल की ओर से किये जा रहे प्रयास श्यामपुर से मंशा देवी फाटक पर आरओबी तथा ढालवाला से खारास्त्रोत तक टनल और नटराज में वायाडक्ट के निर्माण की भी जानकारी ली।

बैठक के दौरान मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि तीर्थनगरी में पर्यटक, तीर्थयात्रियों की आमद लगातार बढ़ रही है, इसके चलते जाम की समस्या से स्थानीय सहित पर्यटकों, तीर्थयात्रियों को गुजरना पड़ता है। रेल के आवागमन के चलते फाटक पर और भी भयावह स्थिति पैदा हो जाती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए लोगों की मांग पर बाइपास मार्ग पर फ्लाईओवर और एलिवेटेड रोड़ को बनाने को लेकर उनकी ओर से प्रयास किये जा रहे है।

मंत्री डा. अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा पर इस परियोजना का सर्वे, डिजाइन तैयार है और ड्राफ्ट व डीपीआर भी तैयार है, इसे अग्रेतर कार्यवाही हेतु रिजनल आफिस भेजा जाएगा। जहां से भारत सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि अग्रेसर स्वीकृति मिलते ही इस परियोजना का काम शीघ्र ही शुरू किया जायेगा।

मंत्री डा. अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-58 पर चार धाम ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट के तहत दो आरओबी बनाया जाना है। पहला आरओबी श्यामपुर फाटक पर, जो बंगाली नाला पुल के पहले से रेलवे लाइन के ऊपर से होता हुआ श्यामपुर की और हाईवे पर उतरेगा।

मंत्री डा. अग्रवाल ने बताया कि दूसरा आरओबी मनसा देवी फाटक पर बनाया जाना है। जिसको दुर्गा मंदिर आईडीपीएल के कुछ आगे से शुरू होकर वीरभद्र स्टेशन से योग नगरी और ऋषिकेश को आने वाली रेल लाइनों के ऊपर से होता हुआ मनसा देवी तिराहे से आगे बाईपास मार्ग पर जोड़ा जाएगा।

मंत्री डा. अग्रवाल ने बताया कि नटराज चौक पर एक वायडक्ट का भी निर्माण किया जाना है। उन्होंने बताया कि ढालवाला से खारा स्रोत तक टनल का निर्माण किया जाना है।

धन बल के सहारे नही आम जनता के दिलों में जगह बनाकर जीते जाते है चुनाव-अग्रवाल

चुनाव में नकारात्मक राजनीति करने वाले अब नज़र नहीं आएंगे। ऐसे लोग बरसाती मेंढक की भांति हैं, जो चुनाव में ही विभिन्न प्रलोभन के साथ आते तो हैं, चुनाव के बाद नज़रबंद हो जाते हैं। जनता की सुध लेना तो दूर की बात है। जनता ने मुझे चौथी बार जीतकर ऐसे नकारात्मक राजनीति करने वालों को सबक सिखाया है, बल्कि भाजपा की विकासपरक सोच को अपनाया है। यह बात क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने रायवाला ग्रामसभा में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन के दौरान कही।
ग्राम प्रधान सागर गिरी की अध्यक्षता में रायवाला में मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल का स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रधान सागर गिरी ने कहा कि रायवाला को सदैव मंत्री डॉ अग्रवाल जी का सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि आज रायवाला में उनकी बदौलत सर्वाधिक मूलभूत समस्याओं का निदान किया जा चुका है।
प्रदेश कार्यालय प्रभारी ओबीसी मोर्चा सतपाल सैनी ने कहा कि डॉ प्रेमचंद अग्रवाल के लगातार चौथी बार विधायक और मंत्री बनने का लाभ ऋषिकेश विधानसभा की जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 15 वर्ष पूर्व रायवाला की स्थिति दयनीय थी, मगर आज विकासपरक सोच वाले मंत्री डॉ अग्रवाल ने यहाँ की दशा और दिशा को संवारा है।
इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि जनता ने ऋषिकेश की जनता का ऋणी हूं, लगातार चार बार विधानसभा पहुंचाकर जनता ने विकास के एजेंडे को अपनाया है। मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि चुनाव में नकारात्मक राजनीति करने वाले अब नज़र नहीं आएंगे। ऐसे लोग बरसाती मेंढक की भांति हैं, जो चुनाव में ही विभिन्न प्रलोभन के साथ आते तो हैं, चुनाव के बाद नज़रबंद हो जाते हैं।
डॉ अग्रवाल ने जनता का अभिवादन करते हुए कहा कि मुझे चौथी बार जिताकर जनता ने ऐसे लोगों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा में विकास करना उनकी जिम्मेदारी हैं, इसके लिए वह सदैव प्रयासरत हैं। धन की कमी विकास कार्याे में नहीं आने दी जाएगी।
स्वगगत करने वालों में प्रधान सागर गिरी, उप प्रधान जयानंद डिमरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता नेगी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी ओबीसी मोर्चा सतपाल सैनी, डॉ वीएस चौधरी, जयपाल सिंह चौहान, सुरेशानंद डंगवाल, भगवान सिंह चौहान, दमयंती देवी, पार्वती देवी, प्रियंका देवी, जगतराम आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

दो दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का मंत्री अग्रवाल ने किया शुभारंभ

उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से दो दिवसीय 18वीं सीनियर राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनकी हौसला अफजाई की।

शनिवार को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने टॉस उछालकर किया। इसके बाद खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर मंत्री डॉ अग्रवाल ने उनका परिचय जाना।

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि खेल हमें जीने की कला सिखाता है। खेल हमें सिखाता है कि गिरते-उठते, पीछे छूटने के बावजूद भी आगे बढ़ते हैं और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ी आपस में गले मिलकर खेल को समाप्त करते हैं।

मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि खेल जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जोकि हमें आशा-उमंग व शक्ति का संचार करता है और जीने की कला सिखाता है। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों द्वारा बहुत अच्छा प्रदर्शन किया गया है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन से खेलों के विकास में बहुत बड़ा योगदान रहेगा। कहा कि हमारे यहाँ प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आज हमारा राज्य खेल के सभी क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार ख्याति व पदक प्राप्त कर रहा है।

लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल को दी श्रद्धांजलि

देश के पहले गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे पर चिंता व्यक्त की गई। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की आत्म शांति की कामना की गई।

बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल का स्मरण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर मंत्री अग्रवाल ने कहा कि भारत आज हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार है, देश की चिंता करना हम सभी की जिम्मेदारी है। देश के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार पटेल एक सशक्त भारत के निर्माण का सपना देखा करते। हम एक रहेंगे तभी आगे बढ़ पाएंगे।

डॉ अग्रवाल ने सरदार पटेल के समर्पण को याद करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने देश के लिए अपना जीवन समर्पित किया। पटेल चाहते थे कि देश विनम्र भी बने एवं सशक्त भी बने सरदार आज हर एक देशवासी के दिल में बसे हैं। देश का हर नागरिक एक समान महसूस करें यही हमारी एकता, लोगों को सुविधाओं में कोई भेदभाव ना हो।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि देश की एकता व अखंडता के लिए अपने नागरिक कर्तव्यों को पूरा करते हुए हमारा प्रयास सरदार साहब के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। डॉ अग्रवाल ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन हमें मार्गदर्शन देने वाला उन्होंने अखंड भारत का निर्माण किया।

इस दौरान गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे पर चिंता व्यक्त की गई। दिवंगत लोगों की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश दिनेश सती, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उषा जोशी, पार्षद शिव कुमार गौतम, वीरेंद्र रमोला, प्रदीप कोहली, समाजसेवी मानवेंद्र कंडारी, पूर्व सभासद कविता साह, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, स्वाति शर्मा, रंजीत थापा, सचिन अग्रवाल, नगर पंचायत चमियाला की अध्यक्ष ममता पवार, उत्तम पवार आदि उपस्थित रहे।

जयराम आश्रम में धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट पर्व

श्री जयराम अन्नक्षेत्र में गोवर्धन पूजन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भी शिरकत की और श्रीकृष्ण भगवान को 56 भोग लगाया। साथ ही विशेष आरती कर देश प्रदेश की उन्नति की कामना की।

बुधवार को कार्यक्रम में शामिल मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि सनातन धर्म के लोगों के लिए गोवर्धन पूजा अत्‍यंत के महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक है क्योंकि इसमें गाय माता की पूजा की जाती है। साथ ही कई अन्‍य जगहों पर यह पूजा परिवार की सुख-समृद्धि, अच्‍छी सेहत और लंबी उम्र की कामना के लिए भी की जाती है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पर्व भी कहा जाता है। बताया कि आज के दिन पूजा में लोग अपने घरों में कान्‍हा का अच्‍छे से साज-श्रृंगार करके शुभ मुहूर्त देखकर उनकी पूजा-आराधना करटे है। कान्‍हा के समक्ष अपनी समस्‍त मनोकामनाओं की अर्जी लगाकर उसे पूरी करने की व‍िनती करते है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि आज के दिन भगवान कृष्‍ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा का विधान है। यही नहीं इस दिन 56 या 108 तरह के पकवान बनाकर भगवान श्रीकृष्‍ण को उनका भोग लगाया जाता है। इन पकवानों को ‘अन्‍नकूट’ कहा जाता है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि अन्नकूट यानी की गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्‍ण ने देवराज इंद्र के घमंड को चूर-चूर कर दिया था और गोवर्धन पर्वत की पूजा की थी।

इस मौके पर जयराम आश्रम के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, श्री भरत मन्दिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य, हर्ष वर्धन शर्मा, वरुण शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, जग मोहन सकलानी, राजपाल खरोला, सन्दीप गुप्ता, संजय व्यास, राजकुमार अग्रवाल, श्रवण जैन, जितेंद्र अग्रवाल, विजय सारस्वत, विनय उनियाल, जयंत शर्मा, आई डी जोशी, एन पी माहेश्वरी, ब्रह्मदत्त शर्मा, पीड़ी अग्रवाल, एच के पांडेय, हरीश आनंद, अशोक रस्तोगी, संजय शास्त्री, मदन मोहन शर्मा, अजय कथूरिया, प्रदीप शर्मा आदि भक्तजन मौजूद रहे।

डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क का मंत्री डा. अग्रवाल ने किया उद्धाटन

शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेम चंद अग्रवाल ने राजपुर स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी पार्क में लाइट एंड शो का उद्घाटन किया। इसी के साथ पार्क को जनता को समर्पित कर दिया गया।

मंत्री डॉ अग्रवाल राजपुर स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क पहुंचे। यहाँ उन्होंने पार्क में लाइट एंड साउंड शो का रिमोट दबाकर शुभारंभ किया। इस दौरान माँ गंगा पर आधारित 20 मिनट की डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। जिसमें मां गंगा के स्वर्ग से धरती पर अवतरित होने तक की कहानी दिखाई गई। साथ ही उत्तराखंड को धरती का स्वर्ग दिखाया गया। इसके अलावा माँ गंगा की उत्तराखंड को लेकर अपने मन की बात दिखाई गई।

इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने बताया कि करीब सवा तीन करोड़ रुपए की लागत से पार्क का जीर्णाेद्धार किया गया है। इसका मुख्य आकर्षण लाइट एंड साउंड शो है, प्रतिदिन शाम को दो शो लाइट एंड साउंड के दिखाये जाएंगे। इसका न्यूनतम चार्ज भी लिया जाएगा।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि गंगा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री के जरिए लोगों को पौराणिक कथाओं का ज्ञान होगा। मां गंगा के प्रति नई युवा पीढ़ी की आस्था बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के सामान्य ज्ञान में भी वृद्धि होगी।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि इसके अलावा पार्क के आकर्षण चिल्ड्रन पार्क, कैफेटेरिया, पुश्ता गार्डन, गजेबो, टोपारी गार्डन, चिपको आंदोलन पर आधारित वृक्षों का संग्राक्षरण है। डॉ अग्रवाल ने बताया कि पार्क में शौचालय (महिला पुरुष /विकलांग), पेयजल की सुविधा, पार्किंग, कैन्टीन की सुविधा भी दी जाएगी।

डॉ अग्रवाल ने पार्क में स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के फोकस लाइट को बढ़ाने के लिए भी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला, मंडल महामंत्री युवा मोर्चा दीपक अरोड़ा, महिला मोर्चा महामंत्री संगीता नौटियाल, रेलवे बोर्ड सदस्य शशांक, प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन योगेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट राजकोट नरेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद रोशन बाला, अध्यक्ष व्यापार मंडल राजपुर देहरादून मोहित अग्रवाल, संगीता असवाल, अश्विन खत्री, सूरज प्रकाश, अमित डंग, संजय बॉक्सर, वसीम खान, जावेद खान, परवेज खान, भारत भूषण गर्ग, दिनेश गुसाईं, एमडीडीए के अधीक्षण अभियंता एससी राणा, उद्यान अधिकारी एआर जोशी, अधिशासी अभियंता मनोज जोशी, अवर अभियंता सचिन कुमार, सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

वाल्मीकी समाज ने किया वित्त मंत्री डा. अग्रवाल का पगड़ी पहनाकर सम्मान

त्रिकालदर्शी भगवान वाल्मीकि जी की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही शोभायात्रा के कलाकार और सेवादारों को मंत्री डॉ अग्रवाल ने सम्मानित किया।

शुक्रवार को वाल्मीकि नगर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि आदि ग्रंथ के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की सीख एवं विचार आज भी प्रासंगिक हैं। महर्षि वाल्मीकि ने भारत वर्ष ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व को अपने विचारों से सही दिशा दिखाई। महर्षि वाल्मीकि के विचारों पर चलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सामाजिक समरसता के साथ समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिये काम कर रही है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा आदि ग्रंथ रामायण के माध्यम से समाज को विविधता में एकता, विश्वास के साथ रिश्तों का निर्वहन, हर परिस्थिति में मर्यादित जीवन जीना, हर व्यक्ति के प्रति दया व प्रेम की भावना रखना एवं सबके प्रति एक समान व सम्मानजनक व्यवहार रखने की सीख समाज को दी।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के उदगार हमारे जीवन के लिये विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं। जिनमें जननी व जन्मभूमि को स्वर्ग से बढ़कर समझना, इच्छाशक्ति से हर काम संभव है, दुनिया में दुर्लभ कुछ भी नहीं, अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है और दुरूख व विपदा जीवन में कभी भी आ सकते हैं।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि अगर हमें देश व प्रदेश के सुनहरे भविष्य का निर्माण करना है तो महर्षि बाल्मीकि जैसी महान विभूतियों द्वारा रचित ग्रंथों को पढ़ना और समझना होगा।

इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष दिनेश सती, व्यापारी नेता प्रतीक कालिया, पार्षद शिव कुमार गौतम, पार्षद मीनाक्षी बिरला, कार्यक्रम आयोजक रविन्द्र बिरला, जगावर सिंह, मण्डल महामंत्री सुमित पंवार, जयंत शर्मा, उपाध्यक्ष राकेश चंद, संजीव सिलस्वाल, नंद किशोर जाटव, युवा मोर्चा अध्यक्ष नितिन सक्सेना, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक भारद्वाज, संजीव पाल, रजनी रावत, राधे जाटव, राकेश चवारिया, सेवा राम, कुलदीप जाटव, महिपाल सिंह, प्रवीण कालरा, सत्यपाल, सुलेखा वाल्मीकि, सोनम, पूनम देवी आदि उपस्थित रहे।