पुराने रेलवे मार्ग से गुजरते वक्त मंत्री अग्रवाल ने मौके से लगाया फोन डीआरएम को फोन, दिए मार्ग दुरस्त करने के निर्देश

कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षतिग्रस्त पुराना रेलवे मार्ग को बनाने के लिए डीआरएम मुरादाबाद को फोन पर निर्देश दिए। मंत्री ने जल्द ऋषिकेश पहुंचकर क्षतिग्रस्त मार्ग का मुआयना करने को भी कहा।

मंत्री डा. अगव्राल ने पुराना रेलवे मार्ग से ऋषिकेश से देहरादून जाते वक्त मौके पर उतरकर मुरादाबाद डिवीजन के उच्चधिकारी डीआरएम अजय नंदन से दूरभाष पर वार्ता की। मंत्री अग्रवाल ने डीआरएम अजय नंदन को मौके से ही क्षतिग्रस्त मार्ग की वास्तविक स्थिति बताई।

डा. अग्रवाल ने डीआरएम को बताया कि ऋषिकेश के पुराना रेलवे स्टेशन के समीप मार्ग पर में वृहद स्तर के गड्ढे हो रखे हैं। जिस पर छोटे ही नहीं बड़े वाहन भी असुविधा के साथ आवागमन करते हैं। बताया कि रात्रिकाल में इस मार्ग से गुजरना मुश्किलभरा रहता है।

डा. अग्रवाल ने बताया कि कई बार इस मार्ग से जाते वक्त लोग चोटिल भी हो जाते हैं, साथ ही एक मृत्यु भी इस मार्ग पर हो चुकी है। डा. अग्रवाल जी ने डीआरएम को बताया कि बाहरी मार्ग से नगर के आंतरिक मार्ग को जोड़ने के चलते यह व्यस्तम मार्गों में से एक है।

डा. अग्रवाल ने बताया कि इस मार्ग से अधिकांश विद्यालयों की बसें, अस्पतालों की एंबुलेंस तक गुजरती है, ऐसे में इस मार्ग का बनना अतिआवश्यक है। मंत्री डा. अग्रवाल ने मार्ग की वास्तविक स्थिति बताकर डीआरएम अजय नंदन को दूरभाष पर निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जल्द ऋषिकेश पहुंचकर क्षतिग्रस्त मार्ग का निर्माण किया जाए। जिससे इस मार्ग पर आवागमन सुविधाजनक हो सके।

मंत्री अग्रवाल ने नगर आयुक्त को दिए निर्देश, शिवाजी नगर में पानी जमा होने का है मामला

शिवाजी नगर में गहरे नाले में जमा पानी की निकासी की मांग को लेकर पार्षद जयेश राणा ने स्थानीय लोगों के साथ कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डा. प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। जिस पर मंत्री डा. अग्रवाल ने नगर आयुक्त राहुल गोयल को मौके पर जाकर नाले से पानी की निकासी करने के निर्देश दिए।

बैराज रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में पार्षद जयेश राणा ने मंत्री डा. अग्रवाल को मांग पत्र भी सौंपा। पार्षद ने बताया कि इन दिनों डेंगू का प्रकोप तीर्थनगरी में लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में शिवाजी नगर में नाले में जमा पानी की निकासी न होने से लोगों में दहशत का माहौल है। पार्षद ने मंत्री डा. अग्रवाल को बताया कि यहां नाले में वर्षाकाल से पानी जमा है।

पार्षद जयेश ने बताया कि कई बार स्कूली बच्चे इस नाले में गिरकर चोटिल हो चुके है। कहा कि नाले में कई बार जानवर भी गिरकर घायल हुए हैं। पार्षद मंत्री डा. अग्रवाल जी से नाले में जमा पानी की निकासी की मांग करते हुए नाले के गहरे स्वरूप को कम कर नाली बनाने की भी मांग की।

इस पर कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल जी ने नाले पर जमा पानी की निकासी के लिए नगर आयुक्त राहुल गोयल को निर्देशित किया। उन्होंने नगर आयुक्त को मौके पर जाकर स्थिति जांचने को भी कहा। साथ ही जल्द ही पानी के निकासी करने के निर्देश दिए।

मांग पत्र देने वालों में स्थानीय नीरज गोस्वामी, भरत सिंह नेगी, महिपाल सिंह गुंसाई, संजय रावत, संजू बाबा, गौरव रौथाण, रोशन सजवाण आदि उपस्थित रहे।

हरितालिका तीज कार्यक्रम में मंत्री अग्रवाल ने किया प्रतिभाग

कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने गोर्खाली समाज की ओर से आयोजित हरितालिका तीज कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने सभी गोर्खाली समाज की व्रती महिलाओं को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर साहब नगर स्थित हिमालय माता मंदिर में हॉल के निर्माण के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपए देने की घोषणा भी की।
रविवार को साहब नगर में आयोजित गोर्खाली महिला हरितालिका तीज महोत्सव कार्यक्रम में डा. अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया। डा. अग्रवाल ने कहा कि हरितालिका तीज का विशेष महत्व है। गोर्खाली समाज की महिलाओं को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। कहा कि इस व्रत से महिलाओं को सुहागिनी होने का गौरव प्राप्त होता है।
डा. अग्रवाल ने कहा कि हरितालिका तीज भगवान शिव और पार्वती जी को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि मां पार्वती ने भगवान शिव को अपने पति के रूप में पाने के लिए 107 बार तप व व्रत लिया था, 108वीं बार तप और व्रत में उन्हें भगवान शिव पति के रूप में प्राप्त हुए थे।
डा. अग्रवाल ने कहा कि गोर्खाली समाज की महिलाओं सहित अन्य समुदाय के लोगों में भी अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए इस व्रत को लिया जाता हैं। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं को हरितालिका तीज की बधाई दी।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, गोर्खाली सभा अध्यक्ष किशन थापा, तीज कमेटी अध्यक्ष संगीता गुरुंग, दिल बहादुर खत्री, विष्णु थापा, प्रधान सोबन कैंतुरा, सरदार बलविंदर सिंह, दीपक थापा, अम्बर गुरुंग, अमर खत्री, समा पंवार, विमला नैथानी, लक्ष्मी गुरुंग, अनिता प्रधान, माया घले, हरीश कक्कड़, पूजा घले, संजना भंडारी, हिमालय देवी मंदिर समिति आदि गोर्खाली सुधार सभा छिद्दरवाला की महिलाएं उपस्थित रही।

खुद को मंत्री बताकर फोन पर मांगे रूपये, पुलिस के पास पहुंचा मामला

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के नाम से रुपये मांगने का मामला सामने आया है। मंत्री के पीआरओ ने ऋषिकेश कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के जनसंपर्क अधिकारी ताजेंद्र नेगी ने गुरुवार को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे एक मोबाइल नंबर से संदीप परमार निवासी चौदहबीघा, ऋषिकेश के मोबाइल फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने संदीप परमार को खुद का नाम जसराज और खुद को कैबिनेट मंत्री का पीएसओ बताया।

संदीप परमार के मुताबिक इस दौरान कॉल करने वाले व्यक्ति ने मंत्री की आवाज निकालने वाले किसी दूसरे व्यक्ति से कॉल पर बात करवाई। कैबिनेट मंत्री के नाम का प्रयोग करते हुए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए 21 हजार 853 रुपये की डिमांड की। यही नहीं व्हाट्सएप पर भी लगातार रुपये देने का संदेश भेजकर परेशान करता रहा। पीआरओ ताजेंद्र सिंह नेगी ने पुलिस से मंत्री के नाम पर लोगों को ठगने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अब तीर्थनगरी में मोबाइल एप से मिलेगी सारी जानकारी, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश सहित मुनिकीरेती और स्वर्गाश्रम को पर्यटकों के अनुरूप मूलभूत सुविधाएं देने के लिए एकीकृत अवस्थापना विकास परियोजना को भारत के आर्थिक कार्य मंत्रालय द्वारा 1600 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। बता दें कि परियोजना को पूर्व में नीति आयोग और आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार ने स्वीकृति प्रदान की थी।

एडिशनल प्रोग्राम डायरेक्टर उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलेपमेंट विनय मिश्रा के साथ मंत्री डॉ अग्रवाल जी ने ऋषिकेश नगर सहित मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम के एकीकृत अवस्थापना विकास परियोजना के संबंध में जानकारी हासिल की।

विनय मिश्रा ने बताया कि नगर निगम ऋषिकेश, नगर पालिका मुनिकीरेती और नगर पंचायत स्वर्गाश्रम के लिए बनी परियोजना को भारत के आर्थिक कार्य मंत्रालय ने स्वीकृति प्रदान की है। बताया कि परियोजना की कुल लागत लगभग 200 मीलियन यूरो (लगभग रूपये 1600 करोड़) है। परियोजना हेतु भारत सरकार व राज्य सरकार का वित्तीय अनुपात 80रू20 प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि इसमें भारत सरकार द्वारा यूरोपीय वित्तपोषण संस्था ज्ञथ्ॅ को 160 मीलियन यूरो की सहायता हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया गया है।

विनय मिश्रा ने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत ऋषिकेश नगर निगम, मुनिकीरेती नगरपालिका तथा स्वर्गाश्रम नगर पंचायत क्षेत्र में एक सिटी ऐप कार्य करेगा। जो एक तरह से यात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों के लिए मददगार साबित होगा। इस ऐप के जरिए यात्री अपनी लोकेशन के आसपास ही पार्किंग, टॉयलेट, मेडिकल, अस्पताल, प्याऊ, पुलिस चौकी, सरकारी दफ्तर, व्यापारिक संस्थान, गंगा घाट, मंदिर सहित अन्य तीर्थ स्थल आदि की जानकारी ले सकेंगे। साथ ही यात्री पार्किंग पर अपना वाहन पार्क कर इलेक्ट्रिक व्हीकल के जरिए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत 24ग्7 पेयजल आपूर्ति प्रणाली, पेयजल मीटर वर्षाजल प्रबन्धन व बाद सुरक्षा, सार्वजनिक स्वच्छता सुविधाएं, स्मार्ट शहरी स्थल परिधान व सामान कक्ष, प्रतीक्षालय, घाट और व्यापारिक स्थल का विकास, सड़के और यातायात प्रबंधन भूमिगत उपयोगिता नालिका नागरिक सुरक्षा और सुविधाओं हेतु विकसित एकीकृत नियंत्रण व आदेश केन्द्र, स्मार्ट स्तम्भ व ऊर्जा बचत हेतु उपकरणों की स्थापना, परिवहन केंद्र, बस टर्मिनल और पार्किंग इत्यादि के कार्य किए जाने हैं।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री व ऋषिकेश विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने इस परियोजना के लिए भारत के आर्थिक कार्य मंत्रालय से स्वीकृति मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। डॉ अग्रवाल ने कहा कि उनकी ओर से वैश्विक व राष्ट्रीय मंच पर लगातार तीर्थ नगरी को पर्यटकों के अनुरूप मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने हेतु लगातार प्रयास किया। डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड का चहुमुखी विकास हो रहा है कहा कि प्रधानमंत्री का तीर्थ नगरी से जुड़ाव होने के चलते इस परियोजना को स्वीकृति मिल सकी है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश में अनेक विकास कार्य हुए हैं। इस परियोजना के जरिए पार्किंग और रोपवे का रास्ता भी खुलेगा। ऋषिकेश नगर में स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों को बेहतर मूलभूत सुविधाए उपलब्ध होंगी। साथ ही ट्रैफिक जाम से होने वाली परेशानी को कम करने के उद्देश्य से ऊंचे पथों का निर्माण किया जायेगा। स्थानीय नागरिकों व पर्यटकों को बेहतर पेयजल एवं स्वच्छता सुविधाएं प्राप्त होंगी। जीविकोपार्जन गतिविधियों में वृद्धि होगी।

आंतरिक मार्गों का मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने किया लोकार्पण

कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने गुमानीवाला में एमडीडीए द्वारा निर्मित आंतरिक मार्ग का लोकार्पण किया। इस मौके पर डा. अग्रवाल ने सात अन्य आंतरिक मार्गों के निर्माण के लिए एमडीडीए के अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही स्थानीय लोगों की मांग पर मुख्य मार्गों में एमडीडीए द्वारा लगाई गई स्ट्रीट लाइटों के पोल से अवैध बोर्ड हटाने के लिए भी निर्देशित किया।

गुमानीवाला में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने सुशीला देवी जैन के घर से सुधीर शर्मा एवं रमेश जैन के घर से बृजमोहन के घर तक 11.23 लाख की लागत से बने सीसी मार्ग का लोकार्पण किया। डा. अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा का चहुंमुखी विकास हो रहा है, उनके पहले कार्यकाल से अभी तक ऋषिकेश में बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं का निदान हुआ है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से कार्य करते हैं। इसी के अनुरूप राज्य सरकार भी कार्य कर रही है। डा. अग्रवाल ने स्वयं को ऋषिकेश विधानसभा की जनता का सारथी बताया। कहा कि एक सारथी की तरह वह भी ऋषिकेश को आदर्श विधानसभा बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं।

इस मौके पर डा. अग्रवाल ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को अन्य आंतरिक मार्गों के निर्माण के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जनता की बदौलत वह चौथी बार विधायक बने और मंत्री पद तक पहुंचे है। जनता की मूलभूत समस्याओं का निदान ही उनकी प्राथमिकता है। डा. अग्रवाल ने ग्रामीणोें की मांग पर एमडीडीए द्वारा मुख्य मार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइटों के पोल से अवैध बोर्ड हटाने के लिए एमडीडीए के अधिकारियों को निर्देशित भी किया।

इस मौके पर डा. अग्रवाल ने ग्रामीणों को भाई बहन के पवित्र त्यौहार रक्षा बंधन पर्व की बधाई व शुभकामनाएं भी दीं।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष श्यामपुर गणेश रावत, महामंत्री रवि शर्मा, उपाध्यक्ष राजवीर रावत, मंडल मं़त्री गौतम राणा, प्रधान दीपिका व्यास, प्रदेश कार्यालय प्रभारी ओबीसी मोर्चा सतपाल सैनी, श्रीधर गुप्ता मानवेंद्र कंडारी, पार्षद वीरेंद्र रमोला, एमडीडीए के अधीक्षण अभियंता हरीश चंद सिंह राणा, अधिशासी अभियंता एसएस रावत, सहायक अभियंता पीपी सिंह, लक्ष्मी सेमवाल, कांता चौहान, सुप्रिया शर्मा, प्रभा पैंयूली, अर्चना पैंयूली, सुनिता भट्ट, किरण पैंयूली, शीलू पंत, राजेश शर्मा, जीवन सिंह बिष्ट, पदमराज थापा, सजेंद्र शर्मा, श्रीधर गुप्ता, सुनिता भट्ट आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

रात्रि गश्त को लेकर कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने दिये निर्देश

कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने श्यामपुर पुलिस चौकी का बीती देर रात औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ट्रैफिक व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही रात्रि गस्त व कानून व्यवस्था की जानकारी लेकर दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि श्यामपुर फाटक पर सदैव जाम की स्थिति बनी रहती है, ट्रेन के संचालन न होने पर भी यहां अधिकांश जाम ही रहता है। डॉ अग्रवाल ने चौकी इंचार्ज आदित्य सैनी को पुलिस के दो सिपाहियों को ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए मौके पर तैनात रहने के निर्देश दिए। इसके बाद डॉ अग्रवाल ने क्षेत्र में रात्रि गश्त को लेकर जानकारी जुटाई। उन्होंने कहा कि रात्रि काल में बेवजह घूमने वाले संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाए। जरूरत पड़ने पर ऐसे लोगों की तलाशी लेकर उनसे पूछताछ भी की जाए। उन्होंने कहा कि वाहन चोरी की शिकायतें ज्यादातर देखने को आ रही हैं, इसके लिए डॉक्टर अग्रवाल ने कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए। कहा कि क्षेत्र में निवासरत प्रत्येक नागरिक का ब्यौरा रखा जाए साथ ही किरायेदारों का सत्यापन भी किया जाए।
कैबिनेट मंत्री ने चौकी इंचार्ज को निर्देशित करते हुए कहा कि नशे की जद में आ रहे युवाओं की काउंसलिंग करवा कर उन्हें इसके दुष्परिणाम बताएं जाएं। कहा कि स्कूलों के आसपास दुकानों का सत्यापन किया जाए। यह ध्यान रखें कि कोई भी नशे से संबंधित सामाग्री स्कूल के आसपास ना बिके।

मंत्री व विधायक अग्रवाल ने गुमानीवाला में आंतरिक मार्गों का किया शिलान्यास

शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य कभी प्रभावित नहीं होंगे, विकास का पहिया हमेशा चलता रहेगा। प्रदेश की युवा धामी सरकार सबका साथ सबका विकास भावना से कार्य कर रही है।

गुमानीवाला में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने भूमि पूजन कर आंतरिक मार्गों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि जनता की बदौलत उन्हें चुनाव में चौथी बार लगातार सफलता मिली है। उन्हीं के आशीर्वाद से पिछले कार्यकाल में विधानसभा अध्यक्ष बने और इस बार मंत्री पद मिला। जनता से जुड़े विकास कार्य ही मेरी प्राथमिकता रहे हैं। कहा कि राज्य योजना के तहत गुमानीवाला में आंतरिक मार्गों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। 2.045 किमी लंबाई वाले आंतरिक मार्गों की लागत 135.92 लाख रुपये है। इन आंतरिक मार्गों के निर्माण से ग्रामीणों को सहूलियत मिलेगी।

मौके पर ग्राम प्रधान दीपिका व्यास, मण्डल महामंत्री रवि शर्मा, मानवेन्द्र कंडारी, मनवीर भंडारी, लक्ष्मण सिंह चौहान, गोविंद सिंह रावत, रुकमा व्यास, पार्षद वीरेन्द्र रमोला, धर्म सिंह क्षेत्री, रंजीत थापा, पंचायत सदस्य रीना रांगड़, आरती भट्ट, खेम सिंह, हरिश रावत, सुमती रावत, संगीता सकलानी, शिव प्रसाद रतूड़ी, संदीप कुडियाल, सहायक अभियंता सतीश कुमार, अपर सहायक अभियंता उपेन्द्र गोयल, टेक सिंह राणा आदि उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने सुनी समस्याएं, 10 लाख की विधायक निधि की घोषणा की

कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने ग्रामसभा जोगीवाला माफी में पहुंचकर ग्रामीणों की जनसमस्याएं सुनी। इस मौके पर आंतरिक सड़कों और आंगनबाड़ी केंद्र में टीन शेड के निर्माण के लिए 10 लाख रूपये देने की घोषणा की।
सोमवार को ग्रामसभा जोगीवाला माफी में कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने ग्रामीणों की समस्याएं जानी। इस मौके पर ग्राम प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा ने कहा आंतरिक मार्ग न होने से आवागमन में दिक्कतें पैदा होती है। बताया कि स्कूली बच्चों को विद्यालय जाने में समस्या होती है, रात्रिकाल में ही आंतरिक मार्ग की कमी महसूस होती है।
ग्राम प्रधान सोबन सिंह कैतुरा ने डा. अग्रवाल को बताया कि ग्रामसभा के आंगनबाड़ी केंद्र में आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीणों के बच्चे आते है। मगर, यहां तेज धूप और वर्षाकाल में दिक्कतों को देखते हुए टीन शेड के निर्माण की मांग की।
इस मौके पर मंत्री डा. प्रेमचद अग्रवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता के ही आशीर्वाद से चुने जाते है। ऐसे में जनता की मूलभूत समस्याओं का निदान करना उनका कर्तव्य है। उन्होंने ग्रामसभा जोगीवाला माफी में आंतरिक सड़कों के निर्माण और आंगनबाड़ी केंद्र में टीन शेड के निर्माण के लिए विधायक निधि से 10 लाख रूपये देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि आगे भी जनता के विकास कार्यों के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे।
डा. अग्रवाल जी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास की भावना से सरकार काम कर रही है। कहा कि जनता के लिए किए जाने वाले विकास कार्य हमारी प्राथमिकता है।
इस मौके पर डा. अग्रवाल ने जनता की समस्याओं को जानकर उनका मौके पर ही निस्तारण भी किया। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के आयोजन के जरिये जन समस्याओं को जानने की बात कही।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख डोईवाला भगवान सिंह पोखरियाल, देवेंद्र सिंह नेगी, प्रधान जोगीवाला माफी सोबन सिंह कैंतुरा, मंडल अध्यक्ष श्यामपुर गणेश रावत, विमला नैथानी, अनिता राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष समा पंवार, प्रधान रायवाला सागर गिरी, प्रधान प्रतिनिधि बलविंदर सिंह, हरीश पैंयूली, अरजिंदर सिंह, हुकुम सिंह रांगड़, भरत सिंह भंडारी, खंड विकास अधिकारी जगत सिंह, अंबर गुरंग, इंद्र सिंह पंवार, सूरजमणी उनियाल, सोबन सिंह रावत, सुशीला नेगी सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

लोनिवि के अधिकारियों को निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने ग्रामसभा खैरीकलां के आठ आंतरिक मार्गों का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया। इस मौके पर डा. अग्रवाल ने कार्यदायी संस्था लोनिवि अधिकारियों को मार्गों निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को खैरीकलां में विधिविधान से भूमि पूजन कर मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा के प्रत्येक गांव में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, विकास कार्य मेरी प्राथमिकता है, पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल में सदैव विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ किया है, यही वजह है कि जनता ने विकास कार्यों को मोहर लगाते हुए उन्हें लगातार चौथी बार विधायक बनाया।
डा. अग्रवाल ने कहा कि जनता की हर कसौटी पर खरे उतरेंगे। खैरीकलां में आंतरिक मार्गों के निर्माण के बाद यहां अंतिम छोर तक के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि करीब 91.99 लाख रूपये की लागत से 1.350 किलो मीटर लंबे आंतरिक मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
डा. अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मौके पर निर्देशित भी किया। कहा कि आंतरिक मार्ग के निर्माण में गुणवत्ता को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने गुणवत्ता के साथ समझौता न करने के निर्देश दिए। क्वालिटी का विशेष ध्यान रखा जाए।
ग्राम प्रधान खैरीकलां चंद्रमोहन पोखरियाल ने बताया कि मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने भूमि पूजन कर आठ आंतरिक मार्गों का निर्माण शुरू कराया है। यह निर्माण कार्य राज्य योजना के अंतर्गत किया जा रहा है, इसमें वार्ड नंबर नौ खैरीकलां में साईं मंदिर से जयवीर नेगी के घर तक, सुमेर सिंह के घर से सक्सेना के घर तक, रोहित शर्मा के घर से दिन्याली देवी मंदिर तक, मंगल सिंह कैंतुरा के घर से शिव मंदिर कैलाश आश्रम तक, जसपाल सिंह कंडारी के घर से जयराम के घर तक, सरिता देवी के घर से उर्मिला देवी के घर तक, महिमानंद भट्ट के घर से जयराम चौधरी के घर तक और राजेंद्र सिंह रावत के घर से मिथलेश जुयाल के घर तक आंतरिक मार्ग का निर्माण शुरू किया गया है।
इस मौके पर प्रधान खैरीकलां चंद्रमोहन पोखरियाल, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, प्रधान जोगीवाला माफी सोबन सिंह कैंतुरा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्यामपुर समा पंवार, पूर्व जिपंस देवेंद्र नेगी, पूर्व जिपंस अनिता राणा, वार्ड सदस्य नेहा नेगी, वार्ड सदस्य शांति नौटियाल, वार्ड सदस्य कृष्णा राणा, कमलेश राणा, विजेंद्र राणा, प्रशांत चमोली, मंगल सिंह, कुंदन सिंह रावत, जगदंबा पंवार सहित ग्रामीणजन और कार्यदायी संस्था लोनिवि के अधिकारीगण मौजूद रहे।