ऋषिनगरी की सबसे पौराणिक रामलीला का हुआ शुभारंभ

वर्ष 1955 से स्थापित तीर्थ नगरी की सबसे पौराणिक सुभाष बनखंडी श्री रामलीला का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्र कुमार गोदवानी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ज्योति सजवाण, वरिष्ठ पार्षद शिव कुमार गौतम, व्यापार मंडल के महामंत्री अखिलेश मित्तल ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही अतिथियों ने श्री राम के जीवन चरित्र से वर्तमान पीढ़ी को सीख लेने के लिए प्रेरित किया।

बनखंडी स्थित रामलीला मैदान में आयोजित सुभाष बनखंडी श्री रामलीला का शुभारंभ के दिन स्थानीय कलाकारों द्वारा श्री गणेश वंदना, रावण वेदवती संवाद और कैलाश लीला तक की लीला दिखाई गई। जिसमें अहंकारी रावण द्वारा ऋषि कन्या वेदवती के साथ दुर्व्यवहार तथा भगवान शंकर द्वारा रावण के अहंकार को दूर करने की लीला का सुंदर मंचन किया गया।

इस मौके पर भाजपा नेता इंद्र कुमार गोदवानी ने कहा कि भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम हमारे जीवन और सनातन संस्कृति के आधार है। हमें उनके आदर्शों पर चलकर जीवन की मर्यादाओं का पालन करना चाहिए। कहा कि रामलीला हमें हर रिश्ते को पवित्रता के साथ निभाने की सीख देती है। इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम के सभी आयोजकों को बधाई दी और रामलीला मंचन की सफलता की कामना की।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सजवाण ने कहा कि भगवान श्री राम की लीला हमें सद्दमार्ग पर चलने को प्रेरित करती है। भगवान श्री राम की लीला असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। कहा कि पारिवारिक जनों को मजबूत करने के लिए रामलीला जैसे आयोजन बहुत जरूरी है।

इस दौरान भगवान शिव ने रावण के अहंकार को पलभर में तोड़ दिया और इसके बाद भगवान शिव ने रावण को वर मांगने को कहा रावण ने वर के रूप चंद्रहास नाम की तलवार भगवान शिव से प्राप्त की। इस मौके पर मंच का संचालन महामंत्री श्री रामलीला कमेटी हरीश तिवाड़ी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विनोद पाल, सतीश पाल, पार्षद राजेश दिवाकर, राकेश पारछा, रमेश कोठियाल, दीपक बिष्ट, दीपक जोशी, हुकुम सिंह, रोहताश पाल, मनमीत कुमार, अशोक मौर्या, मुकेश, योगेश कुमार, पप्पू पाल, मिलन, महेंद्र कुमार, भारतेंदु शंकर पांडेय, नितीश पाल, ललित शर्मा, मनोज गर्ग, सुभाष पाल, मयंक शर्मा, विशु पाल, अभिनब पाल, विनायक कुमार, अश्विनी जायसवाल, अंकुश मौर्य आदि राम भक्त मौजूद रहे।

मयंक गिरी ने विषम परिस्थितियों में भी हासिल किया मुकामः अग्रवाल

राजकीय इंटर कॉलेज खदरी खड़क माफ में अंतर्राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में दो स्वर्ण प्राप्त करने पर मयंक कुमार गिरी का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और स्वर्ण पदक विजेता मयंक कुमार गिरी को सम्मानित कर बधाई दी।

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने दी प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ अग्रवाल ने कहा कि हमारे बच्चों में प्रतिभा बहुत है, उन्हें तराशने की जरूरत है। कहा कि सही समय पर बच्चों को उचित मार्गदर्शन मिलने पर भविष्य उज्जवल हो सकता है, ऐसा मयंक गिरी ने साबित कर दिखाया है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया के तहत खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पहले से ज्यादा अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि आज एशियाई गेम्स में भारत के होनहार खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के बलबूते 107 पदक इतिहास में पहली बार प्राप्त किए हैं।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि मयंक गिरी ऋषिकेश विधानसभा की शान है और उन्होंने योग को अपनाकर हजारों युवाओं के लिए एक मिसाल काम की है उन्होंने कहा कि जहां एक और नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है वहीं दूसरी ओर मयंक गिरी जैसे होनहार बच्चे अपने क्षेत्र, प्रदेश और देश का नाम विदेश में रोशन कर रहे हैं।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष श्यामपुर दिनेश पयाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ केएस राणा, गुरुकुल कांगड़ी के संकाय अध्यक्ष डॉक्टर सुरेंद्र कुमार, जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, निदेशक उगते योग पीठ राजेंद्र प्रसाद, पूर्व प्रधान खदरी सरोप सिंह पुंडीर, ग्राम प्रधान खदरी संगीता थपलियाल, प्रधानाचार्य खदरी इंटर कॉलेज डीएस कंडारी, सुरेंद्र रयाल, कमला नेगी, मनोज राणा, सोनी रावत, पद्मा नैथानी, सुनीता रावत, गंभीर राणा, प्रदीप धस्माना, बृजमोहन कंडवाल, महावीर उपाध्याय, मानवेंद्र कंडारी, लक्ष्मण चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना चौहान, श्रीकांत रतूड़ी, संदीप आर्ट, टेक सिंह राणा आदि उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने बालिकाओं को किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की पूर्व संध्या पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अलग-अलग क्षेत्रों में तीर्थनगरी का नाम रोशन करने पर 5 बालिकाओं को पुष्पगुच्छ, पटका और मिष्ठान देकर सम्मानित किया। उन्होंने बालिकाओं के उज्जवल भविष्य की कामना भी की।
बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में डॉ अग्रवाल ने सोशल मीडिया के जरिये देशभर में पहचान बना चुकी तनु रावत, हिंदी बॉलीवुड फ़िल्म कलरव में अभिनेत्री का किरदार निभाने पर अम्बिका आर्य, दसवीं कक्षा में राज्य की मेरिट सूची में स्थान पाने वाली आसना सकलानी, राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता वंशिका कंडवाल, चित्रकारी के लिए राज्य सरकार से पुरुस्कृत सान्या बिष्ट को सम्मानित किया।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार बालिकाओं के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। बताया कि बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं, सुकन्या समृद्धि योजना, माध्यमिक शिक्षा के लिए बालिकाओं को प्रोत्साहित किये जाने हेतु राष्ट्रीय योजना, किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु योजना सहित उत्तराखंड में भी अनेक योजनाएं गतिमान है। जिनमें नंदा गौरा योजना, मुख्यमंत्री उत्थान योजना आदि शामिल हैं।
इस मौके पर महिला मोर्चा टिहरी जिलाध्यक्ष इंद्रा आर्य, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा माधवी गुप्ता, निर्मला उनियाल, पुनिता भंडारी, रजनी बिष्ट, निवेदिता सरकार, गुड्डी कालूड़ा, पूनम डोभाल, आशा शुक्ला, वरिष्ठ पार्षद शिव कुमार गौतम, कराटे कोच शिवानी गुप्ता, अनुज कुमार आदि उपस्थित रहे।

कुमाऊंनी गीत ब्वारी चाहा बनै दे लांच, मंत्री ने कलाकारों को सराहा

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने स्थानीय कलाकारों द्वारा अभिनीत ’कुमाऊंनी गीत ब्वारी चाहा बनै दे’ को लॉन्च किया। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने गीत के कलाकारों के अभिनय की प्रशंसा की। मौके पर कलाकारों को डॉ अग्रवाल ने माला पहनाकर सम्मानित भी किया। साथ ही पहली महिला निर्देशक अंजली कैंतुरा को गीत के लिए बधाई दी।
बीती देर सायं छिद्दरवाला में गीत लॉन्च करते हुए डॉ अग्रवाल ने कहा कि संस्कृति को बढ़ाने के लिए गीत-संगीत अच्छा माध्यम है, उन्होंने युवा पीढ़ी द्वारा गीत की सुंदर प्रस्तुति के लिए कलाकारों की हौसला अफजाई की।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि हमारे प्रदेश में प्रतिभाएं बहुत है, सही प्लेटफार्म मिलने पर उनकी प्रतिभा को निखारा जा सकता है। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने गीत को पूरा सुनकर कलाकारों के साथ नृत्य भी किया।
निर्देशक अंजली कैंतुरा ने बताया कि ’कुमाऊंनी गीत ब्वारी चाहा बनै दे’ एक ससुर और बहू के ऊपर फिल्माया गया है, जो गोदभराई की रस्म के दौरान का है। जिसमें ससुर अपनी बहू को चाय बनाने के लिए कहते हैं। उन्होंने बताया कि गीत की शूटिंग छिद्दरवाला में हुई हैं, जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा अभिनय किया गया है।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, प्रधान जोगीवाला सोबन सिंह कैंतुरा, पूर्व प्रधान हरीश कक्कड़, पूर्व जिपंस अनिता राणा, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा समा पंवार, अमर खत्री, गढ़वाली गीत निर्माता सुरेश जोशी, गायक ललित गितियार, ममता आर्य, संगीत रंजीत सिंह, बोल ननु जोशी, प्रीम बिष्ट, कलाकार नताशा, आयशा, दिगंबर, शिवानी, शालनी, संगीता, निर्देशक अंजली कैंतुरा, स्नेहा राणा, सतीश, शुभम कैंतुरा, शिवम, अनुज रावत सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

गढ़वाल महासभा ने किया गढ़ फिल्म पोथली की स्टारकास्ट का अभिनंदन

प्रज्ज्वल फ़िल्म प्रोडक्शन द्वारा निर्मित उत्तखण्डी फीचर फिल्म पोथली की स्टारकास्ट का अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के देहरादून रोड स्तिथ कार्यालय में फिल्म के पोस्टर का लोकार्पण महासभा के अध्यक्ष डॉ राजे नेगी, फ़िल्म के निर्देशक रवि ममगई, समाजसेविका सीता पयाल व रोशन उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान महासभा के अध्यक्ष डॉ राजे नेगी एवं महामंत्री उत्तम असवाल ने फ़िल्म से जुड़े कलाकारो को माला एवं पटका पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर फ़िल्म के निर्माता निर्देशक रवि ममगई ने बताया कि उनकी फ़िल्म पोथळी देवभूमि में बालिकाओं पर बढ़ रहे घिनोने अपराध एवं अत्याचार पर सच्ची घटना पर आधारित है जोकि अबतक देहरादून, कोटद्वार,पौड़ी एवं श्रीनगर में सफलतम प्रदर्शन कर चुकी है।

बताया कि 6 अक्टूबर से रोजाना एक शो सुबह 10 बजकर 45 बजे से ऋषिकेश के रामा पैलेस सिनेमा हॉल में प्रदर्शित की जा रही है। फ़िल्म एक पिता द्वारा बेटी के लिए न्याय दिलाने के संघर्ष की कहानी है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में गोकुल पंवार, बृजेश भट्ट, इंदु भट्ट, रामरवि, सते सिंह पटवाल, नवल सेमवाल, बबिता महंत, योगेश सकलानी ने निभाई है। फ़िल्म के गीत स्वर कोकिला मीना राणा एवं जितेंद्र पंवार, संगीत वी कपूर द्वारा दिया गया है फ़िल्म की कहानी रुचि ममगई द्वारा लिखी गयी है।

राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023ः पहाड़ी व्यंजनों की स्टॉल ने मोहा मन, सांस्कृतिक संध्या रही आकर्षक का केंद्र

दस दिवसीय राष्ट्रीय सरस आजीविका मेले का उद्धघाटन मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री/जनपद प्रभारी मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल सहित अन्य गणमान्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि सहित अन्य गणमान्यों द्वारा देश के विभिन्न राज्यों से आए स्वयं सहायता समूहों के स्टालों का निरीक्षण किया गया।

इस मौके पर वित्त, शहरी विकास एवं आवास मंत्री/जनपद प्रभारी मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने सभी को मेले की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेले का मतलब होता है एक दूसरे से मेल मिलाप। मा. प्रधानमंत्री जी का वोकल फॉर लोकल कहने का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करना है। उनके द्वारा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिये जाने हेतु बाबा केदारनाथ धाम से यह भी कहा गया था कि चारधाम यात्रा पर जो भी श्रद्धालु आयें वे अपने खर्चे का 5 प्रतिशत स्थानीय उत्पादों पर लगायें। कहा कि मेले में देश के विभिन्न राज्यों के स्वयं सहायता समूहों द्वारा अपने उत्पादों का विक्रय किया जा रहा है, सभी लोग कुछ न कुछ खरीदकर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर उत्पादों को लाभ पहंुचाने की अपील की गई। प्रदेश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी भी इसको आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री श्री अग्रवाल ने देश-प्रदेश के पर शहादत देने वालों को नमन करते हुए कहा कि हमारा राज्य उत्तराखण्ड एक सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप मंे विकसित हो, इसमें सबकी भागीदारी जरूरी है।

मेले की अध्यक्षता कर रहे वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल ने सभी को मेले की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार स्वयं सहायता समूहों को विकसित कर स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। कहा कि इनका वृहद् प्रचार-प्रसार जरूरी है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इनका लाभ उठा सकें तथा स्थानीय उत्पादकों को लाभ मिल सके। सरकार स्वयं सहायता समूहों को सब्सिडी देकर लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके। कहा कि इको टूरिज्म के माध्यम से भी रोजगार चिन्ह्ति किये जा रहे हैं। कहा कि सरकार का उद्देश्य आजीविका को बढ़ाना है, जिसमें महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अवगत कराया गया कि मेले में 19 राज्यों के 116 स्वयं सहायता समूह के लगभग 313 सदस्य प्रतिभाग कर रहे हैं। इनमें उत्तराखंड से 81 स्वयं सहायता समूह के 243 सदस्य जबकि अन्य 18 राज्यों के 35 स्वयं सहायता समूह के लगभग 70 सदस्य तथा जनपद टिहरी के 18 स्वयं सहायता समूह के लगभग 53 सदस्य शामिल हैं।

इस मौके पर अध्यक्ष जिला पंचायत सोना सजवाण, विधायक प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्रनगर राजेंद्र भंडारी, प्रतापनगर प्रदीप रमोला, अध्यक्ष नगरपालिका मुनिकी रेती रोशन रतूड़ी, अध्यक्ष नगर पंचायत गजा मीना खाती, सीडीओ मनीष कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, अध्यक्ष मंडी परिषद विनोद कुकरेती, एडीएम के.के. मिश्र, डीडीओ सुनील कुमार सहित अन्य गणमान्य, जनप्रतिनिधि, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि, सांस्कृतिक दल, महिला/युवक मंगल दल, स्वयं सहायता समूह, स्कूली बच्चे एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रहे।

बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलने से कभी नकारात्मकता नहीं होती पैदाः अग्रवाल

कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर 80 वर्षीय 16 लोगों को सम्मानित किया गया। उन्होंने बुजुर्गों को परिवार की रीढ़ बताते हुए परिवार का अभिनंदन कहा।

मानव चेतना केंद्र में वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री डा. अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। डा. अग्रवाल ने कहा कि दुनिया भर में वृद्धों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार, भेदभाव, उपेक्षा और अन्याय को रोका जा सके, इस हेतु लोगों के अंदर जागरूकता लाने के लिये वृद्धजन दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाए जाने के पीछे एक उद्देश्य यह भी है कि वृद्धजनों के प्रति सामाजिक व्यवहार बेहतर हो सके।

डा. अग्रवाल ने कहा कि जिस घर में वरिष्ठ नागरिक होता है, वहां गलतियां कम होती हैं, कहा कि वरिष्ठ नागरिक का अनुभव उस घर व परिवार के प्रत्येक सदस्य को मिलता है। ज्यादातर ऐसे परिवार संस्कारवान भी होते है। कहा कि बुजुर्गों का घर पर रहना ही परमसुख की अनुभूमि कराता है। बुजुर्ग जब तक घर पर मौजूद हैं तब तक घर व परिवार गलत राह पर नहीं भटक सकता।

डा. अग्रवाल ने कहा कि बुजुर्गाे का आशीर्वाद जिस घर व परिवार में रहता है, वहां पितृदोष जैसी समस्या भी नहीं देखते को मिलती है। बुजुर्ग हर घर और परिवार की शान है। बुजुर्ग हर परिवार की रीढ़ है, बुजुर्ग के होने से समाज को नई दिशा मिलती है। डा. अग्रवाल ने कहा कि जिस परिवार में बुजुर्गों का अनादर होता है, वह परिवार कभी सुखी नहीं रह सकता है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद बहुत कम ही को मिल पाता है, इसलिए हमें बुजुर्गों का सम्मान करते हुए उनके सत्कार करना चाहिए। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एक दिन इसी अवस्था से गुजरना पड़ता है।

इस मौके पर सीमा डेंटल कॉलेज के निदेशक डॉ हिमांशु ऐरन, वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक रस्तोगी, महासचिव एसपी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन, आईडी जोशी, हरीश ढींगरा, एमसी त्रिवेदी, जय प्रकाश गोयंका, वेद प्रकाश ढींगरा, सत्येंद्र शर्मा, एसपी अग्रवाल, नरेश गर्ग सहित सैकड़ों की संख्या में वरिष्ठ नागरिक आदि उपस्थित रहे।

स्वच्छता ही सेवा के तहत चला स्वच्छता अभियान, मंत्री अग्रवाल ने भी की शिरकत

भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश मंडल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर महात्मा गांधी जी की जयंती के पूर्व दिवस पर श्रद्धांजलि स्वरूप एक तारीख एक घंटा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ एक घंटा श्रमदान किया। साथ ही स्वच्छता के प्रति शपथ लेते हुए अपने परिवेश को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया।

पुराना रेलवे स्टेशन के समीप श्रमदान कर शहरी विकास मंत्री मंत्री डा. अग्रवाल ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने की अपील की। साथ ही लोगों से अपने आसपास के परिवेश में स्वच्छता बनाये रखने का आवाहन किया।

मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर आज पूरा देश स्वच्छता के प्रति जागरूक हुआ है। लोगों के भीतर पिछले साढ़े नौ वर्षों में स्वच्छता के प्रति एक अलख जगी है। उन्होंने कहा हमारे राज्य में भी स्वच्छता को लेकर अनेक अभियान निकाय स्तर पर चलाये जा रहे हैं। यही कारण है कि उत्तराखंड को इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में छह पुरस्कार प्राप्त हुए है।

मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि पूरे देश में महात्मा गांधी की जयंती के एक दिन पूर्व एक तारीख एक घंटा कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रम में हमें संकल्प लेना होगा कि अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखेंगे। कूड़ा को सार्वजनिक स्थलों पर नहीं फेंकेंगे। साथ ही कूड़ा दिखने पर उसे कूड़ादान पर डालेंगे।

मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि यदि कूड़ा को सार्वजनिक स्थलों पर कोई डालता हुआ दिखाई दें तो जागरूक नागरिक की भूमिका निभाते हुए रोके। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, महामंत्री नितिन सक्सेना, हरीश तिवाड़ी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, संजय शास्त्री, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष माधवी गुप्ता, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा अंकित बिजल्वाण, युवा मोर्चा ऋषिकेश अध्यक्ष जगावर सिंह, महामंत्री अभिनव पाल, पार्षद शिव कुमार गौतम, राजेश दिवाकर, राजू नरसिम्हा, रूपेश गुप्ता, जितेंद्र भारती, सन्दीप शर्मा, संजीव सिलस्वाल, सहायक नगर आयुक्त रमेश रावत, सचिन अग्रवाल, भावना किशोर गौड़, राधे जाटव, रंजन अंथवाल, विवेक शर्मा, राघव, अनिमेष बिष्ट, आशीष अग्रवाल, त्रिलोक परमार, अमन कालड़ा, करन ग्रोवर, प्रवीण रावत सहित पर्यावरण मित्र आदि उपस्थित रहे।

ऋषिकेश के ग्रामीण क्षेत्रों में 56 लाख रुपये से निर्मित होगी सड़क

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने ग्रामसभा श्यामपुर के खैरीखुर्द में 55.97 लाख रुपए की लागत से 0.815 किमी लंबे विभिन्न आंतरिक मार्गों का भूमि पूजन कर निर्माण शुरू कराया। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने खेरीखुर्द के वार्ड संख्या 8 और 9 के लिए 20 स्ट्रीट लाइट्स देने की घोषणा की।
खैरीखुर्द में आयोजित कार्यक्रम में भूमि पूजन कर मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि उनकी विधायकी के साढ़े 16 वर्षों में ग्रामीण क्षेत्रों का चहुँमुखी विकास हुआ, जबकि पूर्व में यहाँ बिजली कनेक्शन तो थे, मगर लाइट नहीं आती थी। इसी तरह मुख्य मार्ग का अलावा आंतरिक सड़कें नहीं थी।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि उनके जनप्रतिनिधि बनने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों की सूरत बदली है, ग्रामीण क्षेत्र भी अब शहरी क्षेत्रों की तरह दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से कार्य करते है, उन्हीं के मार्गदर्शन में राज्य की धामी सरकार भी कार्य कर रही है। उन्होंने आवाहन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने राज्य को देश के अग्रणीय राज्य में शामिल करने संकल्प लिया है। आप सभी इसमें अपना योगदान करें।
इस मौके पर प्रबंधक राकेश चिल्ड्रन एकेडमी रतन सिंह पंवार, मण्डल अध्यक्ष श्यामपुर दिनेश पयाल, महामंत्री चंद्रमोहन पोखरियाल, भाजपा नेता गंभीर सिंह राणा, लोनिवि के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता रमेश चौहान, कनिष्ठ अभियंता लक्ष्मी गुप्ता, राजेन्द्र रावत, सुधाकर थपलियाल, ओम प्रकाश सिंह, प्रदीप राणा, प्रधान संगठन के प्रदेश प्रवक्ता सोबन सिंह कैंतुरा, उम्मेद सिंह राणा, परमानन्द नौटियाल, रीमा रावत, प्रमिला पंवार, पूनम राणा, रोशनी गवाड़ी, प्रदीप धस्माना, गीता रावत, सुमन गैरोला आदि उपस्थित रहे।

मंत्री अग्रवाल ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर किया पर्यावरण मित्रों का सम्मान

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 116वीं जयंती पर पर्यावरण मित्रों को पुष्पगुच्छ व पटका पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह ने आजादी दिलाने में अंग्रेजों के खिलाफ अपनी अहम भूमिका निभाई, उसी तरह समाज में बीमारियों के खात्मे को पर्यावरण मित्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने पर्यावरण मित्र कस्तूरी देवी, निरादारी देवी, रीता देवी, मंजू देवी, कुन्ता देवी, सोना देवी, गुड्डी देवी, नानकी देवी, कस्तूरी, प्रवीना देवी को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हर भारतीय की तरह भगत सिंह का परिवार भी आजादी का पैरोकार था। उनके चाचा अजीत सिंह और श्वान सिंह भी आजादी के मतवाले थे और करतार सिंह सराभा के नेतृत्व में गदर पाटी के सदस्य थे। अपने घर में क्रांतिकारियों की मौजूदगी से भगत सिंह पर गहरा प्रभाव पड़ा। इन दोनों का असर था कि वे बचपन से ही अंग्रेजों से घृणा करने लगे। 14 वर्ष की उम्र में भगत सिंह ने सरकारी स्कूलों की पुस्तकें और कपड़े जला दिए। जिसके बाद भगत सिंह के पोस्टर गांवों में छपने लगे।’

डा अग्रवाल ने कहा कि 13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग हत्याकांड ने भगत सिंह पर अमिट छाप छोड़ा। अंग्रेजों की सरकार को श्नींद से जगाने के लिएश् उन्होंने 8 अप्रैल 1929 को सेंट्रल असेंबली के सभागार में बम और पर्चे फेंके थे। इस घटना में भगत सिंह के साथ क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त भी शामिल थे। और यह जगह अलीपुर रोड दिल्ली स्थित ब्रिटिश भारत की तत्कालीन सेंट्रल असेंबली का सभागार थी।

डा. अग्रवाल ने कहा कि लाहौर षड़यंत्र केस में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को फांसी की सजा सुनाई गई और बटुकेश्वर दत्त को आजीवन कारावास दिया गया। भगत सिंह को 23 मार्च, 1931 की शाम सात बजे सुखदेव और राजगुरू के साथ फांसी पर लटका दिया गया। तीनों ने हंसते-हंसते देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया।’

डा. अग्रवाल ने कहा कि भगत सिंह आजादी के मतवाले ही नहीं थे। भगत सिंह एक अच्छे वक्ता, पाठक, लेखक और पत्रकार भी थे। वे हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, बंगला और आयरिश भाषा के बड़े विद्वान थे। उन्होंने 23 वर्ष की उम्र में आयरलैंड, फ्रांस और रूस की क्रांति का के बारे गहरा अध्ययन कर लिया था। भगत सिंह को भारत में समाजवाद का पहला प्रवक्ता माना जाता है।’

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा निर्मला उनियाल, माधवी गुप्ता, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष जगावर सिंह, महामंत्री अभिनव पाल, पार्षद प्रतिनिधि रविन्द्र बिरला, नंद किशोर जाटव आदि उपस्थित रहे।