छात्रसंघ समारोह के दूसरे दिन का मंत्री अग्रवाल ने किया शुभारंभ, गिनाई सरकार की उपलब्धियां

श्रीदेव सुमन विवि के ऋषिकेश कैम्पस में छात्रसंघ समारोह के दूसरे दिन क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल जी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और छात्रों का उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने महाविद्यालय परिसर पर स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति तथा बीए संकाय से बीएससी संकाय तक 280 मीटर सड़क ’एमडीडीए’ द्वारा बनाए जाने की घोषणा की।

बुधवार को कैम्पस में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। डॉ अग्रवाल ने कहा कि उनके अथक प्रयासों से ऋषिकेश में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का कैंपस पहुंचा और मुख्यमंत्री जी से आग्रह करने पर यहाँ 25 करोड़ 19 लाख 15 हजार की लागत से प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवन का निर्माण हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों को यहां आने छात्रों को सुविधा मिलेगी। कहा कि इसके लिए भविष्य में बाहर नहीं जाना पड़ेगा। डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष छात्र संघ समारोह के दौरान उनकी विधायक निधि से महाविद्यालय को सदेव सहयोग दिया गया है।

डॉ अग्रवाल ने महाविद्यालय से शिक्षा ले रहे छात्रों से आवाहन किया। कहा कि हमेशा एक प्रण लेकर आगे बढ़ें। कहा कि जिस भी क्षेत्र में कार्य करें, लीडर की भूमिका में रहकर कार्य करें। कहा कि जिस समय जो कार्य कर रहे हों, उस समय पूरा ध्यान उस कार्य पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय के महत्व को समझना जरूरी है। जो समय निकल गया वह कभी वापस नहीं आयेगा, इसलिए समय का पूरा सदुपयोग करें।

डॉ अग्रवाल ने महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं से कहा कि हमारी सरकार ने बहन, बेटियों के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत का क्षेतिज आरक्षण देकर उनका सम्मान किया है। कहा कि बेटियां सरकारी नोकरियों की तैयारी करें, जिससे आपको आरक्षण का लाभ मिल सके।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर संवेदनशील है। बताया कि धामी सरकार ने उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के स्तर पर भर्ती परीक्षाओं में जिन लोगों ने भी नकल कराई है, उनके खिलाफ कड़ा एक्शन तत्काल लिया है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाए। इसी उद्देश्य से उत्तराखण्ड में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून बनाया गया है। बताया कि धामी जी की सरकार का इतना सख्त कानून बनाने का उद्देश्य है कि राज्य के युवाओं का भविष्य उज्ज्वल रहे। युवाओं को अपनी मेरिट के आधार पर नौकरी मिलें। देश में इतना सख्त कानून किसी भी अन्य राज्य में नही है। बताया कि अब जो कोई भी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ करेगा, उसे उम्र कैद और 10 साल की सजा दी जाएगी। साथ ही संपत्ति भी जब्त कर ली जाएगी। कहा कि इससे गरीब का बच्चा भी अपनी मेहनत के दम पर नौकरी पाएगा और अमीर का बच्चा यदि उसमें टेलेंट है, तो ही नौकरी पाएगी। अन्यथा धनबल के दम पर नौकरी नहीं पा सकेगा।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि नीति स्पष्ट हो, नीयत साफ हो और इरादे नेक हो, तो आप इच्छित परिणाम ला सकते हैं। इस मौके पर महंत श्री भरत मंदिर वत्सल प्रपन्नाचार्य, कुलपति श्रीदेव सुमन प्रोफेसर एनके जोशी, प्राचार्य श्रीदेव सुमन प्रो. महावीर रावत, जिला उपाध्यक्ष भाजपा प्रतीक कालिया, व्यापारी नेता अखिलेश मित्तल, मंडल अध्यक्ष भाजपा सुमित पवार, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, वरिष्ठ पार्षद शिवकुमार गौतम, प्रधान रायवाला सागर गिरी, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा माधवी गुप्ता, डीन बीके सिंह, छात्र संघ महासचिव अमन पांडे, उपाध्यक्ष केशव पोरवाल, अभाविप के जिला संयोजक शुभम शर्मा, नगर मंत्री अनिरुद्ध शर्मा, जिला प्रमुख विवेक शर्मा, छात्र नेता आशीष थापा, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, प्रो. कंचन लता, प्रो. प्रीति खंडूरी, प्रो. वीके गुप्ता, अभिनव पाल सहित सैकड़ो की संख्या में छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे।

आपदा की घड़ी में सरकार सदैव जनता के साथ खड़ी हैः अग्रवाल

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा के अंतर्गत मुख्यमंत्री राहत कोष के 10 लाभार्थियों को चेक प्रदान किए। इस दौरान डा. अग्रवाल ने कहा कि चाहे आपदा हो या संकट की कोई भी घड़ी हो। सरकार सदैव जनता के साथ खड़ी है।

बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डा. अग्रवाल ने मोहनलाल निवासी कैनाल रोड गुमानीवाला, रश्मिता निवासी हरिपुरकलां, गौरव किशोर नौटियाल निवासी बीस बीघा बापूग्राम, समा देवी निवासी गुमानीवाला, प्रीती निवासी मायाकुंड, नीलम भट्ट निवासी अमित ग्राम, किरन सिंह गुसांई निवासी इंद्रानगर, ममता रावत निवासी नेहरूग्राम, गीतिका गुप्ता निवासी गंगानगर, सीगंरी देवी निवासी सर्वहारा नगर ऋषिकेश को मुख्यमंत्री राहत कोष के चेक वितरित किए।

डा. अग्रवाल ने कहा कि सरकार हर संकट में जनता के साथ खड़ी है, चाहे आपदा हो या दुःख की घड़ी हो। सरकार का उद्देश्य अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाना और उसका लाभ दिलाना है।

इस मौके पर तहसीलदार चमन, मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, पूर्व पालिकाध्यक्ष शंभू पासवान, वरिष्ठ पार्षद शिव कुमार गौतम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता शाह, पार्षद विकास तेवतिया, पटवारी शोभाराम जोशी, नाजीर बाबर खान सहित तहसील के कर्मचारी उपस्थित रहे।

तीर्थनगरी की शिवानी के नाम एक ओर उपलब्धि, अब किकबॉक्सिंग में दो स्वर्ण

स्पोर्ट्स ऑथोरटी ऑफ इंडिया शिलारू, शिमला हिमाचल प्रदेश में दिनांक 25 सितंबर को आयोजित खेलो इंडिया किकबॉक्सिंग वूमेन लीग में शिवानी गुप्ता ने लाइट कॉन्टैक्ट में स्वर्ण पदक एवम किक लाइट इवेंट में स्वर्ण पदक सहित 2 स्वर्ण पदक राज्य के नाम कर देवभूमि का मान बढ़ाया है।

खिलाड़ी शिवानी गुप्ता ने बताया कि वह आगामी नवम्बर में यूरोप पुर्तगाल में आयोजित वाको सीनियर एंड मास्टर्स किक बॉक्सिंग चौंपियनशिप में प्रतिभाग हेतु कुछ दिनों से हिमाचल प्रदेश शिमला में स्तिथ स्पोर्ट्स ऑथोरेटी ऑफ इण्डिया शिलारू में वाको इंडिया किकबॉक्सिंग एसोसियेशन द्वारा आयोजित इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग ट्रेनिंग कैंप इंटरनेशनल कोच से ट्रेनिंग ले रही है जिससे वह पूरी मेहनत से वर्ल्ड चौंपियनशिप में भी देश का परचम लहरा सके।

शिवानी गुप्ता ने बताया कि खेलो इंडिया वूमेन लीग का शुभारंभ ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर एवम वाको इंडिया एसोसियेशन के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल जी द्वारा किया गया।

इस शुभ अवसर पर उत्तराखंड अमेच्योर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन अध्यक्ष अरविंद कोटनाला, वर्किंग प्रेसिडेंट ओम प्रकाश मल,महासचिव सतेंद्र कुमार, किक बॉक्सिंग कोच विपिन डोगरा, कोच अनुज गौड़ ने खिलाड़ी शिवानी गुप्ता को राज्य का मान बड़ाने पर शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को मंत्री अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 105वें एपिसोड को कार्यकर्ताओं के साथ देखा व सुना।

शिवा एनक्लेव स्थित मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ अग्रवाल ने कहा कि मन की बात के 105वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 और जी20 समिट की सफलता पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने मन की बात में बताया कि मुझे चंद्रयान की सफलता के लिए कई पत्र मिले। डॉ अग्रवाल ने कहा कि भारत ने इस समिट में अफ्रीका को फुल मेंबर बनवाकर अपनी लीडरशिप का लोहा मनवाया है।

कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में जर्मनी की एक लड़की की भी चर्चा की। वो देख नहीं पाती, लेकिन संस्कृत के श्लोक इतने आसानी से गाती हैं जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाए। पीएम ने कार्यक्रम में 27 सितंबर को होने वाले विश्व पर्यटन दिवस और शांति निकेतन-होयसड़ा मंदिर की भी चर्चा की।

इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण करने पर भी पीएम मोदी जी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रवींद्र राणा, मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र दत्त सकलानी, महंत धर्मदास जी महाराज, महंत सरन दास जी महाराज, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, बूथ अध्यक्ष आदेश राम कश्यप, पार्षद तनु तेवतिया, विकास तेवतिया आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री गौरव कैंथोला ने किया।

वित्त मंत्री ने मां गंगा से की मुख्यमंत्री की दीघार्यु की कामना, जानिए…

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने तीर्थ नगरी में खुली शराब की डिपार्टमेंटल स्टोर को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सख्त कदम उठाए जाने पर उनका आभार प्रकट किया है। डॉ अग्रवाल ने मॉ गंगा से मुख्यमंत्री श्री धामी जी की दीर्घायु व यशस्वी होने की कामना भी की।

बता दें कि डॉ अग्रवाल ने शराब के डिपार्टमेंटल स्टोर को लेकर शनिवार को विधानसभा में बागेश्वर विधायक के शपथ ग्रहण के दौरान एक बार पुनः मुलाकात की थी। बताया था कि डिपार्टमेंटल स्टोर खुलने से तीर्थनगरी की अध्यात्म वाली पहचान को नुकसान पहुंच रहा है। बताया था कि इन दुकानों के खुलने मात्र से अधिकांश जनमानस और भी ज्यादा शराब की ओर आकर्षित हो रहा है।

डॉ अग्रवाल ने बताया था कि डिपार्टमेंटल स्टोर के समीप विद्यालय, अस्पताल और सरकारी व अन्य सामाजिक भवन है, इन पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। इसके अलावा पर्यटक, तीर्थयात्री भी गलत संदेश लेकर यहां से जाएंगे।

डॉ अग्रवाल ने बताया था कि ऋषिकेश की महिलाएं व आध्यात्मिक धर्म गुरुओं ने भी इसके विरोध में आवाज़ तेज़ की हुई है। उन्होंने बताया था कि ऋषिकेश एक शांतप्रिय स्थल है। ऐसे में यहां शराब की डिपार्टमेंटल स्टोर का खुलना इसके अस्तित्व को कमजोर करने जैसा है।

डॉ अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से दुकानों को बंद करने का आग्रह किया था। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सकारात्मक कदम उठाते हुए इनके बंद की दिशा में कदम उठाया है। जिस पर डॉ अग्रवाल ने आभार प्रकट किया है।

मंत्री अग्रवाल ने आईडीपीएल में कटी बिजली कनेक्शन को जोड़ने के दिए निर्देश

आईडीपीएल में निवासरत लोगों के घरों की बिजली काटे जाने का प्रकरण क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल के समक्ष पंहुचा। मंत्री डॉ अग्रवाल ने मौके से मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू से दूरभाष पर वार्ता की और निर्देशित करते हुये कहा कि इस दिनों गर्मी और डेंगू जैसी बीमारियों का प्रकोप चल रहा है, कहा कि मानवीय आधार पर आईडीपीएल के घरों में बिजली के कनेक्शन उपलब्ध कराएं जाए, जिससे पानी भी उपलब्ध हो सके। बता दें कि आईडीपीएल के संदर्भ में पूर्व में भी डॉ अग्रवाल ने मुख्यमंत्री जी से समाधान निकालने को कहा था।

आज आईडीपीएल के निवासियों ने जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा के नेतृत्व में मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बीते दिनों से बिजली के कनेक्शन काटे गए हैं। जिससे बिजली सहित पानी की दिक्कतें भी पैदा हो गयी हैं।

मंत्री डॉ अग्रवाल ने त्वरित संज्ञान लेकर मौके से ही मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू को दूरभाष पर निर्देश दिए। कहा कि आईडीपीएल में मानवीय आधार पर बिजली कनेक्शन जल्द जोड़ा जाए। जिससे गर्मी और डेंगू जैसी बीमारी से राहत मिले। साथ ही पानी की समस्या भी दूर हो। इसके बाद आईडीपीएल के लोगों ने मंत्री डॉ अग्रवाल को धन्यवाद ज्ञापन भी दिया।

आभार प्रकट करने वालों में जिलाध्यक्ष रवींद्र राणा, मण्डल अध्यक्ष व आईडीपीएल निवासी सुरेंद्र कुमार, वायुराज सिंह, विकास तेवतिया, तनु तेवतिया, गीता मित्तल, निर्मला उनियाल, अजित वशिष्ठ, पुनिता भंडारी, राजेश कोठियाल आदि उपस्थित रहे।

मंत्री अग्रवाल ने पीएम मोदी का जताया आभार, राज्यसभा में महिला बिल पास होने पर मनाई खुशियां

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पास होने पर महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ खुशियां मनाई। इस दौरान एक-दूसरे का मुंह मीठा भी कराया।

बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डॉ अग्रवाल ने कहा कि राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पारित होना महिलाओं के लिए हर्ष की बात है, प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में यह इतिहास रचा गया है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि राज्यसभा में बिल के पक्ष में 215 वोट पड़े, जबकि विरोध में एक भी वोट नहीं पड़ा। डॉ अग्रवाल ने कहा कि नारी शक्ति को एक विशेष सम्मान सिर्फ विधेयक पारित होने से मिलेगा।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि इस विधेयक के प्रति देश के सभी राजनीतिक दलों की सकारात्मक सोच होना ये हमारे देश की नारी शक्ति को नई ऊर्जा देने वाली है। कहा कि राज्यसभा में वोटिंग में सभी सांसदों ने एक सुर में बिल को समर्थन दिया। यह अपने आप में बड़ी बात है।

जिलाध्यक्ष कविता शाह ने पीएम मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हमारे देश की लोकतांत्रिक यात्रा में एक निर्णायक क्षण महिला आरक्षण बिल पास होना है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के साथ, हम भारत की महिलाओं के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के युग की शुरुआत हुई है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, मण्डल अध्यक्ष माधवी गुप्ता, निर्मला उनियाल, पार्षद तनु तेवतिया, जिला महामंत्री अनिता प्रधान, गीता मित्तल, पूनम कंडवाल, निवेदिता सरकार, पिंकी धस्माना, ममता सकलानी, गीता थापा, भावना किशोर गौड़, तनु रस्तोगी, माया घले, रीता असवाल, सुधा असवाल, श्वेता, मनोरमा, शिला अग्रवाल, आशा पुनः, शीतल क्षेत्री, माया थापा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहे।

आपदा का शिकार हुए मृतकों के परिजनों को मंत्री अग्रवाल ने दिए आर्थिक सहायता के चेक

ऋषिकेश विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बीते माह अगस्त में आई भारी बारिश की चपेट में आकर बहे मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता के चौक सौंपे।

मंत्री डॉ अग्रवाल ने बताया कि बीते माह 13 अगस्त को आई भारी बारिश के चलते माया मार्किट गुमानीवाला निवासी दीपक पंवार अपनी स्कूटी से काम कर घर लौट रहा था। तभी दुधुपानी शिव मंदिर के पास गड्ढे में स्कूटी जा गिरी और दीपक पानी के बहाव में आकर बह गया जिससे उसकी मौत हो गई।

इसी तरह 13 अगस्त की रात्रि गुमानीवाला वार्ड 14 निवासी रोहित अपनी नानी (मायाकुंड) के घर से अपने घर लौट रहा था, तभी दुधुपानी शिव मंदिर के समीप पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर उसकी मृत्यु हो गयी।

डॉ अग्रवाल ने मृतक दीपक पंवार और रोहित के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता के चौक सौंपे। उन्होंने कहा कि आपदा को टाला नहीं जा सकता, मगर सरकार इस दुःख की घड़ी में आपके साथ है।

इस मौके पर मृतक दीपक की माता विमला देवी, पिता गोपाल पंवार, मृतक रोहित की माता रीता देवी, पिता बादल ठाकुर, तहसीलदार चमन, समाजसेवी मानवेन्द्र कंडारी, प्रधान दीपिका व्यास, रुकमा व्यास, पार्षद वीरेंद्र रमोला, शिव कुमार गौतम, सन्दीप कुड़ियाल, धर्मेंद्र, दीपक मेहर, गोविंद मेहर सहित अन्य उपस्थित रहे।

कोतवाली में तहरीर देकर पीएम के खिलाफ अभद्र पोस्ट अपलोड करने वाले पर कार्यवाही की मांग

ऋषिकेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर डालने के मामले में भाजपाईयों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत की और कानूनी कार्रवाई की भी मांग की।

कोतवाली पहुंचे मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार ने तहरीर देकर बताया कि संजय सिलस्वाल नामक व्यक्ति ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री की ख्याति को अपमानित करने के उद्देश्य से एक पोस्ट अपलोड की गई है। जिसमें अपशब्दों का प्रयोग किया गया है। सोशल मीडिया पर देश को विश्व गुरु बनाने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस तरह के अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर ओबीसी समाज में बहुत अधिक रोष व्याप्त हो गया है। इस तरह की पोस्टों से सांप्रदायिक माहौल खराब होता है और समाज के विभिन्न वर्गों में शत्रुता, वैमनस्यता का भाव पैदा होता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटिया मानसिकता वाले लोगों पर कठोर से कठोर कार्यवाही होनी चाहिए।

मौके पर जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष सुमित पवार, महामंत्री नितिन सक्सेना, संजय शास्त्री, दिनेश सती, माधवी गुप्ता, राधे जाटव, पार्षद शिव कुमार गौतम, राजेश दिवाकर, प्रभाकर शर्मा, राजेंद्र बिष्ट, सुजीत यादव, सचिन अग्रवाल, संजीव सिलस्वाल, सतीश सरदार, चंदू यादव, जितेन्द्र अग्रवाल, संजीव पाल, राजू नरसिम्हा, मनोज ध्यानी, अनीता तिवारी, दीपक बिष्ट, राजपाल ठाकर, गुड्डी कलूरा, निवेदिता सरकार, सुधा असवाल, हिमानी कौशिक, आशा शुक्ला, त्रिलोक परमार, तनु रस्तोगी, उषा जोशी, रेखा चौबे, प्रदीप कोहली, सुभाष जायसवाल, अनंत राम भट्ट, संजय ध्यानी, सैंकी सक्सेना, रीता गुप्ता, रंजन अंथवाल आदि कार्यकर्ता भी थे।

महिला विधेयक लोकसभा में पेश होने पर भाजपाईयों में खुशी का माहौल

लोकसभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश करने पर महिला मोर्चा जिला ऋषिकेश की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने महिला कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी। साथ ही आतिशबाजी कर ढोल नगाड़ों के साथ खुशी व्यक्त करते हुए मोदी सरकार का आभार प्रकट किया।

रेलवे रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित आभार कार्यक्रम में मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि सांसद और विधानसभा में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण संबंधी विधेयक लोकसभा में पेश किया जाना केंद्र सरकार का क्रांतिकारी कदम है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि इससे महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि नई संसद भवन में यह प्रथम नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश किया गया जो मोदी सरकार का महिलाओं के प्रति सम्मान को दर्शाता है। कहा कि इससे महिलाओं की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी। उन्होंने इस अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड विधानसभा में भी इस बिल का प्रभाव देखने को मिलेगा बताया कि विधानसभा की 23 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी।