पीएम के जन्मदिन पर युवा मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर युवा मोर्चा ऋषिकेश व वीरभद्र मंडल की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर रक्तदान करने वाले 100 युवाओं को क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने सम्मानित किया।
रविवार को ऋषिकेश एम्स में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री डॉ अग्रवाल ने किया। मंत्री डॉ अग्रवाल जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दृढ़ इच्छाशक्ति एवं विशाल व्यक्तित्व का धनी, कुशल प्रशासक एवं प्रभावी कार्यसाधक बताते हुए कहा कि दुनिया में आज भारत की जो छवि एवं पहचान बनी है उसका पूरा श्रेय मोदी के करिश्माई व्यक्तित्व को जाता है। उनके नेतृत्व मे भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना भी साकार हो रहा है। कहा कि अच्छा नेतृत्व कैसे सही मार्गदर्शन कर देश को व्यवस्थित ढ़ंग से संचालित करता है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसके उदाहरण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद देश और देशवासियों में आशा, विश्वास और नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उनके नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। देश में नई कार्य संस्कृति की शुरुआत हुई है। समरस, समर्थ एवं शक्तिशाली भारत की पहचान देश व दुनिया में हुई है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक समृद्ध, शक्तिशाली तथा समरस भारत के साथ ही दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत बना है।
इस मौके पर करीब 100 युवाओं ने रक्त का दान किया, जिन्हें डॉक्टर अग्रवाल ने सम्मानित भी किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश सुमित पंवार, कार्यक्रम संयोजक जगवार सिंह, निखिल बर्थवाल, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, मंडल अध्यक्ष वीरभद्र सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिवम टुटेजा, संदीप शर्मा, जयम शर्मा, सागर गिरी, अभिनव, साकेत, मोहित निट्टू, शरद तोमर, रवि कुमार, रंजन अंथवाल आदि उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग गंगा में दुग्धाभिषेक कर पीएम के लिए आशीर्वाद मांगा

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर वीरभद्र मंडल की ओर से गंगा में दुग्धाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मां गंगा से पीएम की दीर्घायु की कामना की।
रविवार को गौरीशंकर घाट वीरभद्र रोड गली नंबर 3 में गंगा मां से प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की गई। इस मौके पर मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मां गंगा का दुग्ध अभिषेक किया। डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना साकार हो रहा है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि अच्छा नेतृत्व कैसे सही मार्गदर्शन कर देश को व्यवस्थित ढंग से संचालित करता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके उदाहरण हैं उन्होंने कहा कि पीएम के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री डॉ अग्रवाल ने मां गंगा की पूजा, अर्चना व आरती कर दुग्ध अभिषेक किया। साथ ही प्रधानमंत्री के दीर्घायु और भारत को विश्व गुरु बनाने के सपने को साकार करने की कामना की।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष वीरभद्र सुरेंद्र सिंह, कार्यक्रम संयोजक व महामंत्री तनु तेवतिया और गौरव केंथोला, वरिष्ठ नेता देवेंद्र दत्त सकलानी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निर्मला उनियाल, बालम सिंह रावत, पुनीता भंडारी, वायुराज, राजेश, विवेक चतुर्वेदी, राज कोठारी, रोमा सहगल, पूनम डोभाल, विकास तेवतिया, कुलदीप टंडन, विजय रावत, श्वेता राजपूत आदि उपस्थित रहे।

मंत्री ने कार्यकर्ताओं के संग सीएम धामी के जन्मदिन पर किया पौधरोपण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बृहद पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न प्रजाति के पौधे औषधीय, फलदार पौधे रोपे गए। डॉ अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ सीएम के जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण के रूप में मनाया।
वन विभाग के ऋषिकेश रेंज में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में डॉ अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई अर्पित करते हुए तेज पत्ता, अर्जुन, अशोक, हरड़, बहेड़ा, तुलसी, नीम आदि फलदार व औषधीय पौधे रोपे। साथ ही ईश्वर से मुख्यमंत्री धामी के दीघार्यु होने की कामना भी की।
मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड को 2025 तक हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने की दिशा में युवा सीएम धामी दृढ़ संकल्पित हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य को उस दिशा में अग्रसर करने के लिए भी बधाई दी है।
मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्म दिवस पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी संपूर्ण सुरक्षा तब तक करनी चाहिए जब तक वह एक वृक्ष के रूप में छायादार और फलदार हो जाए। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री धामी जी के जन्मदिन पर लगाए गए पौधों का ऋषिकेश मंडल द्वारा ध्यान रखे जाने का संकल्प लिया गया।
इन मौके पर ऋषिकेश मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी, दिनेश सती, प्रतीक कालिया, पूर्व पालिका अध्यक्ष शम्भू पासवान, पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण कुमार सिंघल, वरिष्ठ पार्षद शिव कुमार गौतम, राजेश दिवाकर, सोनू प्रभाकर, प्रदीप कोहली, संजीव पाल, राजू नरसिम्हा, इंद्र कुमार गोदवानी, बृजेश शर्मा, संजय व्यास, गोविंद रावत, जिला कार्यालय प्रभारी देवदत्त शर्मा, महामंत्री नितिन सक्सेना, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा माधवी गुप्ता, अनिता तिवाड़ी, गुड्डी कलुडा, सुधा असवाल, ज्योति पांडेय, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा जगवार सिंह, सचिन अग्रवाल, रंजन अंथवाल, रूपेश गुप्ता, दीपक बिष्ट, सतीश पाल, संजीव सिलस्वाल, रमेश अरोड़ा, अविनाश भारद्वाज, अभिनव पाल आदि उपस्थित रहे।

लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने दी बच्चों को पिज्जा पार्टी

लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन द्वारा मनीराम मार्ग स्थित राजकीय जूनियर हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं को देहरादून रोड पिज्ज़ा सेंटर में पिज्जा पार्टी दी गई।
इस अवसर पर क्लब संस्थापक लायन ललित मोहन मिश्रा व अध्यक्ष विकास ग्रोवर ने बताया कि लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन द्वारा प्रतिवर्ष देहरादून रोड स्थित पिज्ज़ा में सरकारी विद्यालय के बच्चों को पिज्ज़ा पार्टी दी जाती है। इसके पीछे कारण है कि सरकारी विद्यालयों के बच्चे आमतौर पर किसी बड़े रेस्टोरेंट में आते जाते नहीं है जबकि उनका मन इनमें जाने को बहुत करता है। क्लब, बच्चों का मनोभाव समझते हुए उन्हें इस प्रकार की पार्टी देता रहता है। क्लब का प्रयास बच्चों में कॉन्फिडेंस के लेवल को ऊंचा रखने का है जिससे कि वह किसी भी फील्ड में मजबूती के साथ आगे बढ़ते रहें। इसी कड़ी में क्लब का अगला प्रयास बच्चों को सीखने हेतु कहीं पिकनिक पर भी ले जाने का रहेगा।
इस अवसर पर महेश किंगर, विनोद बिष्ट, विनीत चावला, रजत भोला, जगमीत सिंह, आशु डंग, अंकित कालड़ा, विशाल संगर, कृष्णा कालरा आदि उपस्थित रहें।

नई शिक्षा नीति का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सार्वभौमिक पहुंच प्रदान करना है-अग्रवाल

श्री देवसुमन विश्वविद्यालय की ओर से भौतिक विज्ञान में उन्नति, समाजिक कल्याण को बढ़ावा देने तथा सतत विकास और एनईपी के विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।
शुक्रवार को विश्वविद्यालय के ऋषिकेश कैंपस में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के प्रथम दिन डॉ अग्रवाल ने कहा कि सुव्यवस्थित, सुसंगठित और क्रमबद्ध ज्ञान को ही विज्ञान कहते हैं। हमारे देश में प्राचीन काल से ही विज्ञान के साथ-साथ भौतिक का महत्व रहा है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम, एक सकारात्मक अभियान था, न कि केवल एक विदेशी हुकुमत से पीछा छुडाने की साधारण बात। कहा कि इसी अभियान ने आधुनिक विज्ञान को तकनीकी एवं उद्योगों के लिए तैयार करना शुरू किया।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि कार्य केन्द्रित शिक्षा में भौतिकी शिक्षक का अपना महत्व है। समाज में आधुनिकीकरण की आवश्यकता के लिए और वैज्ञानिक अभिवृद्धि के विकास को भौतिक विज्ञान की महत्वता और भी बढ़ जाती है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि नई शिक्षा नीति का लक्ष्य सतत विकास के लिए 2030 के एजेण्डे के चौथे लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सार्वभौमिक पहुंच प्रदान करना है। यह देश की पारंपरिक मूल्य प्रणालियों का निर्माण करती है और साथ ही प्रत्येक छात्र की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए शिक्षा प्रणाली को अधिक अनुभवात्मक, वैज्ञानिक, रचनात्मक और व्यक्तिगत बनाने हेतु अनेक सुधार प्रस्तुत करती है।
डॉ अग्रवाल ने विश्वास जताते हुए कहा कि इस संगोष्ठि में भौतिक एवं आभासीय माध्यम से जुड़े विषय विशेषज्ञ एवं शोधार्थी संगोष्ठी के विषय पर व्यापक विचार विमर्श करेंगे तथा एक ऐसे निष्कर्ष पर पहुंचेंगे जो कि देश की उन्नति एवं उसे विश्वगुरू बनाये रखने में अनोखे आयाम स्थापित करेगा।
इस अवसर पर श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एनके जोशी, प्राचार्य ऋषिकेश परिसर प्रोफेसर एनएस रावत, पार्षद शिवकुमार गौतम, छात्र संघ महासचिव अमन पांडे, छात्र संघ उपाध्यक्ष केशव पोरवाल, पूर्व छात्र संघ विश्वविद्यालय प्रतिनिधि नितिन सक्सेना, प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह, प्रोफेसर गुलशन ढींगरा, प्रोफेसर वाईके शर्मा, प्रोफेसर वीके गुप्ता, प्रोफेसर वीएन गुप्ता, प्रोफेसर आशीष शर्मा, डॉ दयाधर दीक्षित, प्रोफेसर कल्पना पंत, प्रोफेसर समिता बसेरा, प्रोफेसर समिता बडोला, डॉ प्रीति खंडूरी, डॉक्टर सीमा बेनीवाल सहित सैकड़ो की संख्या में प्रोफेसर व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

लायंस क्लब डिवाइन ने नगर के अध्यापकों का किया सम्मान


लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन द्वारा आज शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित किया।

क्लब संस्थापक ललित मोहन मिश्र अध्यक्ष विकास ग्रोवर ने बताया कि भारत के द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है, लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन प्रतिवर्ष नगर के विभिन्न सम्मानित शिक्षकों को सम्मानित करता रहा है। कहा कि शिक्षक ही व्यक्ति का व्यक्तित्व निर्माण करता है बचपन से लेकर जीवनकाल तक शिक्षक व्यक्ति को शिक्षित ही करता रहता है।

बताया कि क्लब द्वारा इस वर्ष श्री भरत मंदिर इंटर कालेज के मेजर गोविंद सिंह रावत, यमुना प्रसाद त्रिपाठी, शिव प्रसाद बहुगुणा, प्राथमिक विद्यालय मनीराम मार्ग की रजनी सकलानी, मॉडर्न इन्स्टिट्यूट की कमलेश भट्ट, डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल की हर्षिता जौहर, निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल की सलोनी चावला आदि को सम्मानित किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष विकास ग्रोवर, संस्थापक ललित मोहन मिश्र, महेश किंगर, सचिव विनोद बिष्ट, कोषाध्यक्ष विनीत चावला, जगदीश पनेसर, जगमीत सिंह, कृष्णा कालरा आदि उपस्थित थे।

संत समाज ने मंत्री अग्रवाल से की शराब का स्टोर निरस्त करने की मांग

अखिल भारतीय संत समिति तथा विरक्त वैष्णव मंडल के संत समाज ने शराब के डिपार्टमेंट स्टोर को निरस्त करने की मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल को उनके जनसंपर्क अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया है।

बैराज रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में बड़ी संख्या में साधु-संत पहुंचे। यहां मंत्री डा. अग्रवाल के जनसंपर्क अधिकारी ताजेंद्र सिंह नेगी को संत समाज ने ज्ञापन दिया। ज्ञापन के जरिए उन्होंने बताया कि देश ही नहीं विदेशों में भी ऋषिकेश की पहचान तीर्थस्थल के रूप में होती है। यहीं नहीं ऋषिकेश में आध्यात्म, योग और मन की शांति के लिए श्रद्धालु तथा पर्यटक बड़ी संख्या में प्रत्येक वर्ष पहुंचते है।

संत समाज ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि इन दिनों एम्स व सीमा डेंटल कॉलेज के निकट तथा नटराज चौक के निकट अंग्रेजी शराब का डिपार्टमेंट स्टोर आवंटित होने से तीर्थनगरी की छवि धूमिल हो रही है, जिसकी संत व साधु समाज निंदा करता है।

संत समाज ने कहा कि तीर्थनगरी में शराब का डिपार्टमेंट स्टोर खुलने से जहां धार्मिक भावनाएं आहत होंगी। वहीं, युवा पीढ़ी पर भी बुरा असर पड़ेगा। संत समाज ने एक स्वर में शराब के आवंटित स्टोर को निरस्त करने की मांग की। साथ ही निरस्त न होने पर चेतावनी देते हुए कहा कि संत व साधु समाज द्वारा आंदोलन करते सड़क पर उतरकर विरोध किया जाएगा।

इस मौेके पर अध्यक्ष विरक्त वैष्णव मंडल महामंडलेश्वर दयाराम दास जी महाराज, अध्यक्ष अखिल भारतीय संत समिति स्वामी गोपालाचार्य जी महाराज, महामंडलेश्वर वृंदावन दास जी महाराज, महंत निर्मल दास जी महाराज, महंत छोटनदास जी महाराज, महंत रवि प्रपन्नाचार्य जी महाराज, स्वामी करूणाकरण दास जी महाराज, स्वामी रविन्द्र दास जी महाराज, स्वामी प्रकाशानंद, स्वामी हरिदास जी महाराज, स्वामी हरिचरण जी महाराज, स्वामी भरतदास जी महाराज, स्वामी अखंडानंद सरस्वती, स्वामी राम मिलन दास, स्वामी राम पदम दास, स्वामी प्रेमदास, स्वामी सुरेश दास, स्वामी परमेश्वर दास, स्वामी मोहनदास, स्वामी महावीर दास, स्वामी प्रमोद दास आदि संत समाज उपस्थित रहे।

जरूरतमंद विद्यार्थियों को लायंस क्लब डिवाइन ने वितरित किए शूज

लायंस डिवाइन ऋषिकेश द्वारा आज श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश में विद्यार्थियों को जूते वितरित किए गए।

क्लब संस्थापक ललित मोहन मिश्र व अध्यक्ष विकास ग्रोवर ने बताया कि इस वर्ष हुई भारी बारिश के कारण जिन बच्चों के पास जूते नहीं थे उनको विद्यालय आवागमन में बहुत ही कठिनाई हो रही थी तथा कुछ ही समय पश्चात शीतकाल का भी आगमन होने वाला होने वाला है इसी के दृष्टिगत क्लब द्वारा आज विद्यालय में जूते वितरित किए गए हैं विद्यालय आकर यह ज्ञात हुआ कि कुछ और बालिकाओं को भी जूतों की आवश्यकता है उन्हें भी क्लब अगले सप्ताह जूते प्रदान करेगा।

बताया कि क्लब लगातार विद्यालयों में जरूरतमंद विद्यार्थियों को सामान उपलब्ध करा रहा है इसी कड़ी में वाले समय में भी क्लब विद्यालयों में सामान उपलब्ध कराता रहेगा।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत, पंकज त्रिपाठी, कृतपाल, संस्थापक लायन ललित मोहन मिश्र, लायन महेश किंगर, सचिव विनोद बिष्ट, कोषाध्यक्ष विनीत चावला, जगदीश पनेसर, प्रभजोत सिंह, कुमार गौतम, मुकेश अग्रवाल, अनिरुद्ध गुप्ता आदि उपस्थित थे।

प्रभावित परिवारों को मंत्री अग्रवाल ने राशन किटें वितरित कीं

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने भारी बारिश से जलमग्न हुए प्रभावित परिवारों को राशन किटें वितरित की। इस दौरान डा. अग्रवाल ने कहा कि सरकार आपदा की घड़ी में प्रभावितों के साथ है। कहा कि प्रभावितों को सरकार अहेतुक राशि भी दे रही है।

चंद्रेश्वर नगर में राशन किटें (तेल, आटा, दालें, चावल, मसालें, चीनी) वितरित करते हुए डा. अग्रवाल ने कहा कि सरकार आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में लगातार मॉनिटरिंग कर रही है, प्रभावितों के नुकसान का भी सर्वें करवा रही है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि प्रभावित परिवारों को राशन की सुविधा मुहैया करा रही है। उन्होंने कहा कि आपदा में सभी धैर्य रखें। अधिकांश प्रभावित क्षेत्रों में लगातार पानी की निकासी कर दी गई है। साथ ही जहां शेष है, वहां कार्य गतिमान है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि प्रभावितों के लिए लगातार मेडिकल की टीमें भी भेजी जा रही है। साथ ही नगर निगम को फॉगिंग और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव के भी निर्देश दिए गए है।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, जिला कार्यालय प्रभारी देवदत्त शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि किशन मंडल, पार्षद शिव कुमार गौतम, माधवी गुप्ता, जगावर सिंह, सीमा रानी, जितेंद्र प्रसाद, संदीप साहनी, राहुल आदि उपस्थित रहे।

कोर्ट ने चेक बाउंस के आरोपी को किया बरी


चेक बाउंस मामले में न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट,ऋषिकेश श्रेय गुप्ता की अदालत ने आरोपी इंद्रपाल पुत्र राजेंद्र निवासी रूषा फार्म, गुमानीवाला, ऋषिकेश को दोषमुक्त किया है। आरोपी की ओर से अधिवक्ता शुभम राठी ने मजबूत पैरवी की थी।

अधिवक्ता शुभम राठी ने बताया कि गुमानीवाला निवासी विपिन पोखरियाल ने न्यायालय में वाद दर्ज करते हुए कथन किया कि इंद्रपाल द्वारा उनसे 2,50,000 रुपए उधार लिए थे जिन्हे लोटाने के एवज में एक चेक उन्हें दिया जो की बैंक में लगाने पर बैंक से बिना भुगतान अनादृत हो गया जिसके संबंध में न्यायलय में मुकदमा किया गया।

आरोपी इंद्रपाल द्वारा कोर्ट में बताया गया कि वह विपिन को जानता ही नहीं है और विपिन ने किसी और से इंद्रपाल का चेक प्राप्त कर झूठा मुकदमा किया है। इंद्रपाल के अधिवक्ता शुभम राठी ने परिवादी विपिन से जिरह की तथा अधिवक्ता शुभम राठी द्वारा पूछे गए सवालों का कोई भी संतोषजनक जवाब परिवादी नहीं दे पाए। जिसके पश्चात न्यायालय ने यह माना की परिवादी आरोपी के साथ अपनी जान पहचान या लेन देन साबित नही कर पाया और अधिवक्ता की ठोस पैरवी के चलते आरोपी इंदरपाल को दोषमुक्त करने का फैसला सुनाया।