शहरी विकास मंत्री को व्यापारियों ने बताई अपनी पीड़ा

कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल से नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र के नेतृत्व में व्यापारियों के एक दल ने मुलाकात की। इस मौके पर व्यापारियों ने कैबिनेट मंत्री के समक्ष भरत विहार खसरा संख्या 279/1 में निर्माण कार्य स्थानीय प्रशासन द्वारा रोके जाने का विषय रखा।

बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में व्यापारी नेता ललित मोहन मिश्र ने बताया कि भरत विहार में खसरा संख्या 279/1 में व्यापारियों द्वारा छोटे-छोटे जमीन के कुछ टुकड़े पूर्व में खरीदें गये थे। बताया कि इस भूमि पर रास्ते के लिए 18 फरवरी 2020 को अनापत्ति प्रमाण पत्र तत्कालीन एसडीएम ऋषिकेश ने दिया था। इसी क्रम में वर्ष 2021 में इस भूमि के कुछ छोटे टुकड़ों को बेचा भी गया है।

बताया कि जो भूमि जिलाधिकारी के नाम दर्ज है उसका खसरा संख्या 279/12 है। बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर स्थानीय प्रशासन व्यापारियों को खरीदी गई भूमि पर निर्माण नहीं करने दे रहा है। इस संबंध में व्यापारियों ने विक्रेता से भूमि की स्थिति स्पष्ट करने को कहा। जिस पर विक्रेता ने भूमि से जुड़े वर्ष 1959 के राजस्व अभिलेखों में दर्ज दस्तावेज दिखाए। जिसका नगर निगम संपत्ति संख्या 168हरिद्वार मार्ग , रकबा 4.3360 हेक्टेअर है।

व्यापारियों ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि अपनी भूमि पर निर्माण कार्य न होने के कारण मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने मंत्री जी से मामले का संज्ञान लेकर निस्तारण करने की मांग की।

इस संबंध में कैबिनेट मंत्री जी ने सकारात्मक कार्यवाही की बात कही।

मुलाकात करने वालों में रमाकांत गुप्ता, हेमंत सुनेजा, ललित अग्रवाल, अवनीश गुप्ता, रंगपाल सिंह, शंभू पासवान, आशू डंग, रवि जैन, महेश किंगर, प्रदीप गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री के आठ वर्ष पूर्ण होने पर मंत्री ने किया सफाई कर्मियों का सम्मान

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के सफलतम आठ वर्ष पूर्ण होने पर पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया।

कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आज का दिन लोकतांत्रिक इतिहास में विशेष महत्व रखता है। बताया आज ही के दिन 2014 में शानदार चुनावी जीत के बाद नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी।
2019 में नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला और इस बार भी 26 मई की तारीख का एक खास महत्व था।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही श्री नरेन्द्र मोदी का स्वच्छ भारत अभियान एक ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। जिसका सकारात्मक असर आज देखने को भी मिल रहा है। आज लगभग हर व्यक्ति कचरे को इधर-उधर न फेंककर बल्कि कूड़ेदान में डालता है।

कहा कि आज देश के तमाम नगर निकाय भी अपने नगर को स्वच्छ बनाने की दिशा में सराहनीय काम कर रहे हैं और इसमें पर्यावरण मित्र अग्रणीय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड काल में जब सभी अपने घरों में रहने को मजबूर थे, तब पर्यावरण मित्र ही फ्रंटलाइन वॉरियर्स की भूमिका में थे।

कहा कि उत्तराखंड सरकार ने भी इन पर्यावरण मित्रों का सम्मान किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यावरण मित्रों का मानदेय प्रतिदिन 500 रुपए करने की घोषणा की थी। इस मौके पर उन्होंने पर्यावरण मित्रों को पुष्पमाला और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

सम्मानित होने वाले पर्यावरण मित्रों में लक्ष्मी देवी, सुमन, सोमिनी, पुष्पा, प्रवीण, सोनू, गुड्डी, लक्ष्मी देवी, रजनी, शोभा, प्रताप, आनंद सिंह, विनेश, पवन, गौरा देवी, प्रेमवती, अशोक, निर्मल, सुमन, सुमित, राहुल, संजय, मनोज, अमन, गुड्डी, राकेश कुमार, विषे देवी, अनूप, नितिन, रितिक, संजय, संजीव, नवल किशोर, भीम, राजेश, सागर, प्रवीण कालरा, अंकित, अंजू देव, शुभम, कुसुम, कविता, अलका, रेखा, धर्मेंद्र, सचिन चौहान, सुशील कुमार, बिरजू, अनुज, नितिन कुमार आदि शामिल रहे।

इस मौके पर विधानसभा चुनाव प्रभारी दिगंबर नेगी, मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश दिनेश सती, वरिष्ठ पार्षद शिव कुमार गौतम, पूर्व सभासद कविता शाह, रविंद्र बिरला, दीपक बिष्ट, कांता शर्मा आदि मौजूद रहे।

कोतवाली पुलिस ने पोक्सो अधिनियम में युवक किया गिरफ्तार

कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि एक महिला ने पुलिस को एक तहरीर दी थी, बताया था कि 26 मार्च को उनकी 15 साल की बेटी सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी। लेकिन वह घर नहीं लौटी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घनेश्वर उर्फ प्रवेश पाल निवासी भवकारिया, जौथरा जिला एटा, यूपी किशोरी को अपने साथ बहला- फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने लापता किशोरी को एटा से ही सकुशल बरामद किया। जबकि आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।

पूछताछ के दौरान किशोरी ने युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने मामले में दुष्कर्म सहित पॉक्सो की धारा भी बढ़ाई। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक को एटा से धर लिया।

38 परिवारों ने स्वेच्छा से 38 राशन कार्ड कराए जमा


अमित ग्राम में आज 38 परिवारों ने अपने सफेद राशन कार्ड सरेंडर किए हैं। उन्होंने पार्षद विपिन पंत को अपने-अपने राशन कार्ड सौंपें है। इसके बाद पार्षद ने पूर्ति निरीक्षक विजय डोभाल को कार्ड सौंपे।

खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत प्राथमिक परिवारों के लिए निर्गत राशनकार्ड (सफेद कार्ड) सरकार के आदेशों का पालन करते हुए अमित ग्राम के लगभग 38 परिवारों ने अपनी स्वीछा से पाषर्द विपिन पंत के माध्यम से पूर्ति निरीक्षक ऋषिकेश विमल डोभाल के सौंपे।
पार्षद ने बताया कि इनमें अधिकांश परिवार के सदस्य विदेशों में काम करते हैं। इसके अलावा सरकारी नौकरी से, फौज से है। वहीं, कुछ परिवार बस, ट्रक स्वामी है।
पूर्ति निरीक्षक विजय डोभाल ने बताया कि जिन परिवारों की मासिक आय सभी स्रोतों से 15000 हजार रुपए है वे सफेद कार्ड राशनकार्ड के पात्र है तथा जिन परिवारों की मासिक आय सभी स्रोतों से 41000 हजार रुपए है, वे परिवार पीले राशन कार्ड के पात्र होंगे।

सांसी गैंग के दो लोगों को पुलिस ने ज्वेलरी चोरी के आरोप में किया गिरफ्तार


कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि गुमानीवाला निवासी सोहन सिंह के अनुसार 25 अप्रैल को वह पौड़ी से ऋषिकेश पहुंचे। इस दौरान ऋषिकेश बस अड्डे के पास से ऑटो में सवार हो गए। ऑटो में चार-पांच व्यक्तियों ने उनकी अटैची से ज्वेलरी साफ कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। सीसीटीवी और मुखबिरों की मदद से संदिग्धों की पहचान की गई।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हरियाणा के रोहतक से सांसी गैंग के सरगना सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान राजेंद्र कुमार पुत्र कपूरचंद निवासी इंदिरा कॉलोनी करतारपुर थाना रोहतक सिटी, जॉनी पुत्र स्व. रतन सांसी निवासी जेपी कॉलोनी, रोहतक सिटी, हरियाणा के रूप में हुई है। बताया कि आरोपियों के पास से चोरी की ज्वेलरी बरामद की गई है। मामले में तीन अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

राशन कार्ड धारकों की मासिक आय मानक में वृद्धि की जाए

उत्तराखंड जन विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी ऋषिकेश के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राशन कार्ड धारकों की मासिक आय मानक में वृद्धि करने के संबंध में ज्ञापन दिया।

मंच के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना 2013 मैं लागू की गई। जिसका उद्देश्य मानव को गरिमा पूर्ण व सम्मानजनक जीवन व्यतीत करने के उद्देश्य से उचित दरों पर गुणवत्ता पूर्ण आहार सुनिश्चित करते हुए खाद्य व पोषण सुरक्षा प्रदान करना है। इस योजना का लाभ देश की लगभग दो-तिहाई आबादी को प्राप्त हो रहा है। इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए सितंबर 2021 से प्रवासी श्रमिकों हेतु एक राष्ट्र,एक राशन कार्ड योजना के अंतर्गतराष्ट्रीय पोर्टेबिलिटी की सुविधा 34 राज्यों /केंद्र शासित प्रदेशों में निर्बाध रूप से चल रही है।

कहा कि वर्तमान में उत्तराखंड सरकार द्वारा पात्र राशन कार्ड धारकों को जिनकी वार्षिक आय/ मासिक आय राशन कार्ड मानकों के अनुसार अधिक हो रही है उन्हें 31 मई,2022 तक अपना राशन कार्ड सरेंडर करने को कहा गया है, जो एक सराहनीय कदम है। परंतु इस संबंध में मंच का यह मानना है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम जो कि 2013 में प्रभावी हुआ। जिसको लगभग 10 वर्ष का समय व्यतीत हो रहा है इस समयावधि में महंगाई दर में काफी बढ़ोतरी हुई है और मुद्रा की क्रय शक्ति बहुत घट गई है क्रय शक्ति समता नियम का पालन करते हुए राशन कार्ड धारकों की आय के मानकों में उनकी सूची के अनुसार परिवर्तन पर दोगुना किया जाए और प्राथमिक परिवार जिनकी मासिक आय 15000 से कम मानक वाली बाध्यता को समाप्त किया जाए। तभी जाकर सही अर्थों में समाज के सभी लक्षित समूह व वर्ग को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा।

ज्ञापन देने वालों में योगेश शर्मा, जतिन जाटव, चंदन सिंह राणा, राकेश थपलियाल, कुंवर सिंह, राजेंद्र पाल, आकाश, हरीश आदि उपस्थित रहे।

पर्यावरण बचाए बिना धरती पर जीवन की कल्पना नहींः भगवती रतूड़ी

ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट, पूर्णानंद घाट में महिलाओं द्वारा की जा रही गंगा आरती की महिलाओं तुलसी के पौधे गिफ्ट कर शान्ति सिहं के पुत्र अहान राव सिकरवार का 5 वां जन्मदिन गंगा स्थल में हरित जन्मदिन के रूप में मनाया।
ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के कार्यकर्ता पौधा लगाने के बाद दो वर्ष तक उसका जन्मदिन भी मनायेंगे। इससे पौधा लगाने वाले का पौधे से लगाव बढ़ता है और उसकी नियमित देखभाल भी होती है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अपने घर को फाइव स्टार हरित घर बनाने का संकल्प भी लिया।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भगवती रतूड़ी ने कहा कि पर्यावरण बचाए बिना धरती पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। जन जन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना ही हमारा लक्ष्य है। हर किसी को चाहिए कि जन्मदिन पर पौधरोपण कर हरित जन्मदिन मनाने की अपील की।
सुशीला सेमवाल ने कहा पर्यावरणके संरक्षण को लेकर लोगों में अब जागरूकता आने लगी है। इसके तहत अब बच्चों के जन्मदिन पर लोगों ने पौधरोपण करने का बीड़ा उठाया है ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट की महिलाएं धन्यवाद के पात्र हैं।
डॉ ज्योति शर्मा ने कहा मनुष्य को थोड़ी देर ऑक्सीजन देने वाले डॉक्टर को हम पैसे देकर भगवान मानते हैं, लेकिन जीवनभर मुफ्त ऑक्सीजन देने वाले पेड़-पौधों की कद्र नहीं करते हैं।
इस मौके पर डॉ. ज्योति शर्मा, शान्ति सिहं, सुशीला सेमवाल, आचार्य अभिनव पोखरियाल डायरेक्टर नमामि गंगे स्पिरिचुअल, हरिओम शर्मा ज्ञानी, सहित अन्य मौजूद थे।

लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने तीर्थयात्रियों के लिए शुरू की निशुल्क भोजन सेवा

लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने तीर्थनगरी आने वाले जरूरतमंद तीर्थ यात्रियों के लिये निशुल्क भोजन की व्यवस्था की है। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने क्लब के इस कार्य की सराहना की। कहा कि सभी सामाजिक संस्थाओं को इस तरह के कार्य के लिए आगे आना चाहिए।

बस अड्डे पर लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया। अग्रवाल ने यात्रियों को भोजन देकर निशुल्क सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन सदैव जरूरतमंद लोगों के लिए समर्पित होकर कार्य करता है। क्लब संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कि विधायक ने सदैव समाज के लिए तत्पर होकर काम किया है। मौके पर क्लब अध्यक्ष जगमीत सिंह, सचिव विकास ग्रोवर, कोषाध्यक्ष पावन शुक्ला, महेश किंगर, नवीन गांधी, आशु डंग, रजत भोला, मोहित, घनश्याम डंग, कृष्णा कालरा, अभिषेक शर्मा, सन्दीप खुराना, रोहन खुराना, अंकित कालरा, शिवम टुटेजा, शिवम अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

जयंती पर याद किए गए श्रीदेव सुमन

श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में श्री देव सुमन की जयंती पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

विद्यालय प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने कहा कि जुल्मों और अत्याचार के विरुद्ध उन्होंने जीवन को समर्पित कर दिया। 84 दिन की ऐतिहासिक भूख हड़ताल करके राजशाही को समाप्त करने का संकल्प लिया था। मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी डोईवाला उमा पंवार, राजकीय इंटर कॉलेज खत्री के प्रधानाचार्य देवेंद्र कंडारी, उप प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी, शिव प्रसाद बहुगुणा, जितेंद्र बिष्ट, डॉ सुनील दत्त थपलियाल, एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी जयकृत सिंह रावत, रेडक्रॉस प्रभारी रंजन अंथवाल, संजीव चौधरी, संजीव कुमार, विकास नेगी, अजय सिंह, धनंजय रांगड़, भगवती जोशी, नीलम जोशी, सुशीला बर्थवाल, रमेश बुटोला, सुनीता कोहली, प्रवीण रावत, विवेक शर्मा, विनीता गवाड़ी आदि उपस्थित रहे।

गंगा में डूबे दिल्ली के युवक का मिला शव

बीते रोज शिवपुरी में गंगा में डूबे एक युवक का शव बुधवार को एसडीआरएफ ने बैराज जलाशय से बरामद कर लिया है। शव की पहचान 20 वर्षीय कार्तिक पुत्र मोहन लाल निवासी रोहणी, दिल्ली के रूप में हुई है। जबकि दूसरे युवक दिपांशु का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

बीते रोज शिवपुरी में स्नान करते समय दिल्ली के तीन युवक गंगा में बह गए थे। घटना के बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन में बीते दिन मंगलवार को एक युवक शुभम का शव बरामद कर लिया गया था। लेकिन दो युवको का पता नहीं चल पाया था। आज गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
एसडीआरएफ उपनिरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि आज शुभम के भाई कार्तिक का शव भी बैराज जलाशय से बरामद कर लिया गया है। परिजनों ने शव की शिनाख्त की है। जबकि तीसरे युवक दीपांशु का आज कहीं पता नहीं चल पाया।