गंगा में डूब रहे पिता और पुत्र को जल पुलिस के जवानों से बचाया

त्रिवेणी घाट पर गंगा की तेज धारा की चपेट में आने से डूब रहे पिता-पुत्र को जल पुलिस के जवानों से रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाला।
पुलिस के मुताबिक, त्रिवेणी घाट पर 21 वर्षीय जय बाला मुरली पैर फिसलने के कारण गंगा की तेज धारा की चपेट में आ गए और डूबने लगे। यह देख उनके पिता 41 वर्षीय जय बाला कृष्णा भी गंगा में कूद गए। मगर, वह भी डूबने लगे। यह देख मौके पर चीख पुकार मच गई।
जल पुलिस के जवान जयदीप सिंह नेगी द्वारा रेस्क्यू दोनों हैदराबाद तेलंगाना निवासी पिता पुत्र को सुरक्षित बाहर निकाला।

पुलिस ने नाबालिग बच्चे से पूछताछ कर परिजनों के किया हवाले

एक नाबालिग युवक बिना बताए नोएडा से ऋषिकेश पहुंच गया। जल पुलिस के जवानों ने नाबालिग से पूछताछ की और परिजनों के सुपुर्द किया।
आज जल पुलिस एवं आपदा राहत दल को एक नाबालिग युवक त्रिवेणी घाट पर संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया। जिसे जल पुलिस एवं आपदा राहत दल द्वारा रोक कर पूछताछ की, तो उस बच्चे की पहचान 14 वर्षीय शिवा पुत्र दिनेश चौहान वर्ष निवासी दादरी ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।
जल पुलिस के जवान हरीश गुसाईं द्वारा उसके घर वालों का मोबाइल नंबर प्राप्त करके घरवालों से संपर्क किया गया तथा बच्चें के घर वाले तुरंत ही ग्रेटर नोएडा से चौकी पहुंचे और बच्चे को बरामद किया। बताया कि उक्त नाबालिक बच्चा मानसिक रूप से कमजोर लग रहा था। बच्चा मिलने पर परिजनों द्वारा चौकी त्रिवेणी घाट पुलिस, जल पुलिस, एवं आपदा राहत दल की प्रशंसा की गई।

ब्लू राइडर साइकिल क्लब ऋषिकेश ने साइकिल रैली निकालीं

साइकिल राइडरों ने विश्व साइकिल दिवस पर पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया। शुक्रवार को ब्लू राइडर साइकिल क्लब ऋषिकेश ने साइकिल रैली का आयोजन किया। इसका शुभारंभ समाजसेवी डॉ. आरके गुप्ता, रेड राइडर्स क्लब के संरक्षक जयेन्द्र रमोला, ब्लू राइडर्स के अध्यक्ष ज्योति शर्मा, संरक्षक शैलेन्द्र बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर किया।
जयेंद्र रमोला ने कहा कि स्वस्थ जीवन व शुद्ध पर्यावरण के लिए साइकिल को बढ़ावा देना होगा। ज्योति शर्मा ने कहा कि करोना के समय साइकिल घर पहुंचाने का जहां एक मात्र साधन बना। आज वही वातावरण को शुद्ध रखने के लिए इसका उपयोग बहुत जरूरी है। इस दौरान साइकिल रैली कोयलघाटी से एम्स मार्ग, बैराज, आईडीपीएल गोल चक्कर, हरिद्वार राजमार्ग से होते हुए वापस कोयल घाटी में पहुंचकर संपन्न हुई। चीला के समीप सभी राइडर्स ने पौधरोपण भी किया। इस मौके पर दीपक नेगी, नीरज शर्मा, अब्दुल रहमान, राकेश सिंह, संजय शर्मा, कुलदीप असवाल, विजेंद्र रतूड़ी, यशपाल चौहान, सुदेश शर्मा, अशोक नेगी, सौरभ नैथानी, पंकज ब्रेजा, नटवर श्याम, सरदार बलवीर जसल, चंद्र सिंह नेगी, मनोज रावत, मुकेश कृषाली, राजीव लखेरा, शैलेन्द्र भंडारी, बूटा सिंह, सुभाष नेगी, बिट्टू राणा, अवनीष शाह, मंयक शाह, विनायक सूद, पंकज अरोड़ा, अजय प्रजापति, प्रकाश डोभाल, साहिल जुगलान, आयुष कंडवाल, मोनू गांवड़ी, यशोदा बिष्ट, विकास अग्रवाल, विमल रावत, कृतार्थ कृषाली, आशु व्यास, नागेंद्र सिंह, मुन्ना गुप्ता उपस्थित रहे।

केन्द्र सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं संचालित की-दुष्यंत गौतम

भाजपा महिला मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ वर्ष के सफलतम कार्यकाल पर वृहद स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के लिए लागू योजनाओं को लेकर आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर बाबा केदार और भगवान श्री बद्री विशाल से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु होने की कामना की गई। कार्यक्रम में 500 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।
शुक्रवार को देहरादून रोड स्थित व्यापार सभा भवन में आभार कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा, राज्यसभा सांसद व प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम, विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर अनिता ममगाई सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ वर्ष के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा बीते आठ वर्षों में देश का मान-सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। देश एक सशक्त भारत के रूप में आगे बढ़ा है।
उन्होंने कहा इन आठ सालों में देश के विभिन्न क्षेत्रों की कार्यशैली में बदलाव आया है। उन्होंने कहा आज प्रत्येक योजनाएं जमीनी स्तर पर लागू हो रही हैं एवं प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाएं पहुंचे इसके लिए बीते आठ वर्षों से कई कार्य किए जा रहे हैं।
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के अंदर नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा जनधन योजना के अंतर्गत आज प्रत्येक व्यक्ति के बैंक में खाते हैं। उज्वला योजना के अंतर्गत आज शत् प्रतिशत लोगों के पास रसोई गैस है। उन्होंने कहा कोविड काल के बाद दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान भारत में चलाया गया। भारत ने इस दौरान पड़ोसी देशों को भी वैक्सीन देने का काम किया है।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ये आठ साल देश के लिए स्वर्णिम रहे हैं। देश प्रगति के नए कीर्तिमान रच रहा है। आज सबका साथ, सबका विकास के ध्येय वाक्य के सरकार जनता के साथ समन्वय बनाकर चल रही है।
इस मौके पर अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चंपावत उप चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर बधाई दी।
मुख्य अतिथि दुष्यन्त गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महिलाओं के उत्थान, सशक्तिकरण बनाने की दिशा में कई योजनाएं लागू हैं। जिनका लाभ देशभर की महिलाएं उठा रहीं है। बताया कि प्रधानमंत्री जी ने 11.5 करोड़ से अधिक शौचालयों से महिलाओं का जीवन आसान किया। 9.5 करोड़ से अधिक घरों को नल से जल दिया। मुद्रा योजना के तहत 68 प्रतिशत महिलाएं लाभार्थी हुईं। कहा कि महिलाओं को उज्जवला योजना के अंतर्गत 9.17 करोड़ गैस कनेक्शन दिए। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 2.4 करोड़ से अधिक गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को वित्तीय सहायता प्रदान की।
बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 3.11 करोड़ निशुल्क प्रसव पूर्व मेडिकल जांच हुए। बताया कि पेड मैटरनिटी लीव 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह की गई। बताया कि 2.73 करोड़ से अधिक सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए। कहा कि मुस्लिम महिलाओं को सौगात देते हुए तीन तलाक की कुप्रथा को समाप्त कराने का काम किया।
बताया कि सशस्त्र बलों महिलाओं को स्थाई कमीशन की सुविधा प्रदान की। बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं, निशुल्क सिलाई मशीन योजना, वस्त्र उद्योग के लिए समर्थ योजना, 23 करोड़ से अधिक महिलाओं को जनधन खाते से जोड़ना, दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सत्यापित महिला स्वसहायता समूह सदस्याओं के लिये 5000 रुपये की ओवरड्राफ्ट सुविधा आदि योजनाओं की सौगातें महिलाओं को प्रदान की हैं।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा शमशेर सिंह पुंडीर, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रचिता ठाकुर, जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, अरुण मित्तल, मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश दिनेश सती, महिला मोर्चा ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष कार्यक्रम संयोजक उषा जोशी, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा समा पंवार, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष रजनी बिष्ट, महामंत्री ऋषिकेश सीमा रानी, महामंत्री श्यामपुर पुनीता भंडारी, उपाध्यक्ष माधवी गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा अनिता तिवाड़ी, कपिल गुप्ता, सरोज डिमरी, रोमा सहगल, रचिता ठाकुर, क्षेत्र पंचायत सदस्य संजीव चौहान, महामंत्री सुमित पंवार, पार्षद अनिता रैना, शिव कुमार गौतम, सरला अग्रवाल, कविता शाह, विजय लक्ष्मी सेमवाल, भावना गौड़, उर्मिला जायसवाल, मोनिका गर्ग, राजबाला पाल सहित भारी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता, स्थानीय महिलाएं आदि मौजूद रहीं।

ऐतिहासिक जीत पर कैबिनेट मंत्री ने जताई खुशी

चंपावत उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भारी बहुमत से जीत दर्ज करने पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से साथ जश्न मनाया। इस मौके पर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
देहरादून रोड में जश्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर अग्रवाल ने कहा कि चंपावत की जनता ने युवा सोच को जीताकर इतिहास रचा है। चंपावत की जनता से विकास कार्यों पर अपनी मोहर लगाते हुए धामी को विधानसभा में भेजा है। कहा कि धामी ने चंपावत को जो अनेक विकासपरक सौगातें दी, उसकी भरपाई के रूप में जनता से अपना मतरूपी आशीर्वाद दिया।
अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले सीएम धामी ने जो भी वायदे जनता से किए। उन पर वह खरे उतरे हैं। उन्होंने समान नागरिक संहिता को लागू करने का काम शुरू कर दिया है। जिसके अंतर्गत कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री युवा श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में बहुआयामी योजनाएं संचालित हैं। कहा कि धामी के नेतृत्व में प्रदेश सर्वांगीण विकास के पथ पर अग्रसर है।
अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन विकास पर विशेष रूप से फोकस है। कृषि एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी केंद्र सरकार के सहयोग से विशेष योजनाएं चल रही हैं। राज्य में उज्जवला योजना का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा सीएम श्री धामी जी ने चुनाव से पूर्व अंत्योदय कॉर्ड धारकों को साल में तीन मुफ्त सिंलेडर देने का वादा किया था, जिसका शासनादेश जारी कर दिया गया है।
अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार प्रधानमंत्री मोदी की कार्यसंस्कृति का अनुसरण करते हुए सरलीकरण, समाधान, निस्तारण के लक्ष्य के साथ काम कर रही है।
इस मौके पर आतिशबाजी कर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल जी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी।
इस मौके पर प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त सिंह, जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्र कुमार गोदवानी, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, महामंत्री सुमित पंवार, सुंदरी कंडवाल, पार्षद शिव कुमार गौतम, पूर्व सभासद कविता शाह, प्रदीप कोहली, सीमा रानी, कमलेश जैन सहित भाजपा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

खदरी खड़कमाफ में थम नहीं रही हाथी की आमद

श्यामपुर की न्याय पंचायत ग्राम सभा खदरी खड़क माफ आबादी वाले क्षेत्र में हाथी की आमद थमने का नाम नहीं ले रही है।

आज सुबह पांच बजे चोपड़ा फार्म, भागीरथी पुरम, खदरी रोड पर हाथी विचरण करता नजर आया,जिसकी सारी चहलकदमी क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना चौहान के कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। इससे पूर्व हाथी 8 और 20 मई को भी दस्तक दे चुका है।

क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना चौहान ने कहा हाथी बाउंड्री वॉल तोड़कर क्षेत्र में घुस रहा है, वन विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, हाथी खुलेआम क्षेत्र में अपनी दस्तक दे रहा है, आये दिन फसलों को नुकसान हो जा रहा है।

स्थानीय नागारिक समाजिक कार्यकर्ता नवीन नेगी ने बताया हाथी की आमद क्षेत्र में लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे ग्रामीणों की फसलों को काफी नुकसान पहुंच रहा है।वन विभाग अपनी ‌लापावाही से बाज नहीं आ रहे। आबादी वाले क्षेत्र में जनता की सुरक्षा के लिए अभी तक कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं वन विभाग के द्वारा।

उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीणों में हाथी की दहशत से भय बना हुआ है‌, आबादी वाले क्षेत्र में विशालकाय हाथी के आने से लोगों में डर का माहौल पैदा हो रखा है। हाथी की अमाद को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

मंत्री अग्रवाल ने बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री


भारद्वाज मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से आयोजित निशुल्क नेत्र जांच व आधार कार्ड शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने शिरकत की। इस दौरान बेटी मंत्री अग्रवाल ने बचाओं, बेटी पढ़ाओं अभियान के तहत 60 बालिकाओं को पाठ्य सामग्री वितरित की।

शिविर का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा मनवीर सिंह चौहान ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कहा कि भारद्वाज मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से पिछले छह वर्षों से लगातार जनहित के कार्य किए जा रहे हैं। ट्रस्ट के कार्यों की प्रशंसा करते हुए ने अन्य संगठनों को इससे प्रेरणा लेने को कहा।

कहा कि ट्रस्ट द्वारा आयोजित नेत्र जांच और निशुल्क आधार कार्ड शिविर का लाभ जनता को मिलेगा। इस मौके पर काबीना मंत्री ने गंगानगर सहित आसपास क्षेत्रों की 60 जरूरतमंद बालिकाओं को पाठ्य सामग्री (कॉपी, किताब, कलम, पेंसिल) वितरित की।

इस मौके पर गंगानगर, बनखंडी, शांतिनगर आदि क्षेत्रों के 150 लोगों के नेत्रों की निशुल्क जांच कर उचित परामर्श दिया गया। वहीं, आधार कार्ड बनाने को लोगों की भीड़ उमड़ी रहीं।

इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष वीरेंद्र भारद्वाज, संरक्षक राधेश्याम भारद्वाज, उपाध्यक्ष धर्मेंद भारद्वाज, सचिव सुरेश भारद्वाज, कोषाध्यक्ष सुनीता भारद्वाज, सदस्य सुरेश गुप्ता, अनिल भगत, शिव बिष्ट, सुशील सैनी, लक्ष्मण सैनी, अमित कौशिक, डा. राजे नेगी, व्यापारी नेता प्रतीक कालिया, पार्षद शिव कुमार गौतम, कृष्ण कुमार सिंघल आदि उपस्थित रहे।

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने एक दिवसीय जि जित्सू खेल प्रशिक्षण शिविर का किया शुभारंभ

देवभूमि ऋषिकेश मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर की ओर से एक दिवसीय खेल विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया। साथ की प्रशिक्षण पा रहे बच्चों को प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए।

मुनिकीरेती, चौदह बीघा स्थित बालिका विद्या मंदिर में प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। ने कहा कि जू-जित्सू खेल के जरिए बच्चों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो क्षेत्र के अभिभावकों के लिए अच्छी बात है। इससे अभिभावकों के बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ेगा, आत्मरक्षा की बारिकियां सीखने को मिलेगी।

कहा कि इस तरह के विशेष प्रशिक्षण शिविर के जरिए बच्चों को उच्च स्तर पर प्रतिभाग करने का मौका मिलता है। प्रतियोगिताओं के लिए नई तकनीक सीखने का भी सुअवसर प्राप्त होता है। उन्होंने इस अवसर पर प्रशिक्षण ले रहे बच्चों को खेल भावना का भी परिचय देने को कहा। कहा कि खेल प्रतियोगिता को दोनों ही टीम के सदस्यों के साथ अच्छा व्यवहार रखें।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जू-जित्सू इंडिया के जर्नल सचिव विनय कुमार जोशी को सम्मानित किया। साथ ही विशेष प्रशिक्षण के आयोजन के लिए कोच शिवानी गुप्ता की सराहना की। इस मौके पर श्री अग्रवाल ने प्रशिक्षण पाने वाले 55 बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान देवभूमि ऋषिकेश मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर की ओर से मंत्री को चौथी बार प्रचंड बहुमत से रिकॉर्ड जीत दर्ज करने तथा कैबिनेट मंत्री बनने के अवसर पर पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी गई।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष सत्यवीर तोमर, सरोज डिमरी, संस्था के महासचिव अलक्षेंद्र सिंह, सदस्य शर्मिष्ठा पटेल, प्रदीप कोहली, विपिन डोगरा आदि उपस्थित रहे।

मंत्री अग्रवाल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान, राम मंदिर गर्भ गृह को लेकर बांटी मिठाईयां

अयोध्या के हनुमानगढ़ी में श्रीराम मंदिर गर्भ गृह का शिलान्यास होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का सम्मान किया। इस मौके पर मंत्री सहित मौजूदा लोगों में मिष्ठान वितरित किया गया।

मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश दिनेश सती ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री अग्रवाल जी श्रीराम कार सेवा समिति के जिला संयोजक के पद पर रहे। उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए किए गए आंदोलन में बढ़चढ़ न सिर्फ प्रतिभाग किया, बल्कि अनेकों जेल यात्रा कर यातनाएं भी सहन की। यही नहीं उन्हें और परिवार के कई अन्य सदस्यों को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। आज उनका यह सपना पूरा होता दिख रहा है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष श्यामपुर गणेश रावत ने कहा कि कैबिनेट मंत्री ने राम मंदिर के लिए आंदोलन के लिए जो योगदान दिया है, उसका प्रतिफल आज देखने को मिल रहा है।

इस मौके पर मंत्री अग्रवाल ने कहा कि आज अयोध्या के हनुमानगढ़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम मंदिर के गर्भ गृह का शिलान्यास कर आधारशिला रखी। यह सभी सनातन धर्मप्रेमियों के लिए हर्ष की बात है। इसे पूरा देश आज उत्सव के रूप में मना रहा है। उन्होंने राम मंदिर आंदोलन के दौर को याद करते हुए कहा कि आंदोलन के लिए जब देशभर से कार सेवक जुटे तो उनके साथ तत्कालीन यूपी की मुलायम सरकार ने अनेक यातनाएं दी। बताया कि वह आंदोलन के मुख्य आयोजकों में से एक श्रीराम कार सेवा समिति के जिला संयोजक रहे।

कहा कि यूपी की मुलायम सरकार ने उस वक्त कोठारी बंधुओं सहित अन्य कार सेवकों पर गोली चलवाई गई, जिससे कई शहीद भी हुए। कहा कि आज से रामलला के ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित गर्भगृह की शुरूआत हो गई है। उन्होंने इस पुनित कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यानाथ का भी आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश दिनेश सती, मंडल अध्यक्ष श्यामपुर गणेश रावत, प्रधान नरेंद्र नेगी, माधवी गुप्ता, पूर्व सभासद कविता शाह, पुनीता भंडारी, पार्षद रीना शर्मा, अनीता तिवाड़ी, माया घले, आरती दुबे सहित भाजपा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

मंत्री से केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि उपलब्ध कराने की उठी मांग

ऋषिकेश में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की मांग को लेकर पार्षद सुंदरी कंडवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने शहरी विकास मंत्री व क्षेत्रीय विधायक से मुलाकात की।

वीरभद्र भाजपा मंडल महामंत्री व नगर निगम पार्षद सुंदरी कंडवाल ने बताया कि लगातार मीडिया के जरिए केंद्रीय विद्यालय के बंद होने की सूचना मिल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय ऋषिकेश विधानसभा की एक पहचान ही नहीं बल्कि शिक्षा का मुख्य केंद्र बिंदु भी है। यहां से अभी तक अध्ययन कर चुके हजारों छात्रों ने देशभर में विद्यालय का नाम रोशन किया है।

निगम पार्षद सुंदरी कंडवाल ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय में शिक्षा के साथ ही बच्चों के शारीरिक और बौद्धिक सहित संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान की जाती है। ऐसे में विद्यालय के बंद होने पर विधानसभा के लिए शिक्षा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति होगी।

पार्षद कंडवाल ने बताया कि वर्तमान में इस विद्यालय से करीब 1200 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार है का शिक्षा पर विशेष जोर है। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय को खोलने के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग की।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में उषा लखेड़ा, सुनीता कुकरेती, संगीता कुकरेती, प्रतिमा रावत, सरोज चौहान, अंजू देवी, विमला देवी, माया घले आदि महिलाएं उपस्थित रही।