पौराणिक भगवान भरत की शहरी विकास मंत्री ने की सपरिवार परिक्रमा

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर काबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सपरिवार ऋषिकेश नारायण भगवान भरत जी के दर्शन कर परिक्रमा की।

ऋषिकेश नारायण भगवान भरत के दर्शन और परिक्रमा करने के बाद काबीना मंत्री ने कहा कि आज बहुत शुभ दिन है। आज के दिन पौराणिक भगवान भरत जी के मंदिर की 108 परिक्रमा करने से भगवान बदरीनाथ के दर्शनों का जितना पुण्य प्राप्त होता है। उन्होंने भगवान भरत से दो वर्ष बाद संचालित चारधाम यात्रा के सकुशल होने की कामना की। साथ ही देश-प्रदेश की खुशहाली, सुख, सृमद्धि की कामना की।

महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज ने बताया कि भरत भगवान की मूर्ति भी उसी शालीग्राम पत्थर से बनी है, जिससे बद्रीनाथ भगवान की मूर्ति बनाई गई है। इसके अलावा अक्षय तृतीया के दिन ही भरत भगवान के चरणों के दर्शन करने का सौभाग्य श्रद्धालुओं को प्राप्त होता है। अक्षय तृतीया के दिन से ही चार धाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो जाता है। आज के दिन ही यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट भी खोले जाते हैं।

इस मौके पर शशिप्रभा अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, श्री भरत मंदिर के प्रबंधक हर्षवर्धन शर्मा, वरुण शर्मा, मेजर गोविंद सिंह रावत, पार्षद लक्ष्मी रावत, राम कृपाल गौतम, रूपेश गुप्ता, राजपाल ठाकुर सहित कई श्रद्धालु आदि मौजूद रहे।

कृष्ण कुंज आश्रम से निकली भगवान वेणुगोपाल की शोभायात्रा

भगवान वेणुगोपाल के ब्रह्मोत्सव के पंचम एवं समापन दिवस के अवसर पर काबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया। इस दौरान भगवान वेणुगोपाल की शोभायात्रा में काबीना मंत्री ने शामिल होकर दर्शन किये।

कृष्ण कुंज आश्रम मायाकुंड में बड़ी धूमधाम से नन्द महोत्सव मनाया गया। जगद्गुरु उत्तराखंड पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णाचार्य महाराज की अध्यक्षता आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने भगवान वेणुगोपाल के जलाभिषेक में उपयुक्त 108 कलश के दर्शन किये।

कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के अवतार वेणुगोपाल आज अक्षय तृतीया के दिन अपने कक्ष से भक्तों को दर्शन देने के लिए निकलते है, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। अक्षय तृतीया अपने आप में से स्वयंसिद्ध मुहर्त हैं कोई भी शुभ कार्य का प्रारंभ आज ही के दिन किया जाता है। इस मौके पर जगद्गुरु कृष्णाचार्य महाराज ने माननीय मंत्री जी को उत्तरीय पुष्पहार पहना कर भगवान वेणुगोपाल का आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कृष्णाचार्य महाराज ने आज के दिन का विशेष महत्व बताते हुए कहा कि अक्षय तृतीया के पर्व का विशेष महत्व है इस मुहर्त को बेहतर शुभ माना जाता है आज ही के दिन भगवान परशुराम का जन्म, मां अन्नपूर्णा ‌का जन्म, गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। कृष्ण-सुदामा मिलन भी आज के दिन हुआ था। कुबेर को आज ही के दिन खजाना मिला। सतयुग त्रेता युग का आज ही के दिन प्रारंभ हुआ। वृंदावन बांके बिहारी मंदिर में आज ही के दिन भगवान के विग्रह के दर्शन होते हैं अन्यथा साल भर वस्त्र में ढके रहते हैं।

रथयात्रा केवलानंद चौक से निर्मल आश्रम, सुभाष चौक, घाट रोड, रेलवे रोड, क्षेत्र रोड़ होती हुई भरत मंदिर भगवान के दर्शन कर पुनः कृष्ण कुंज आश्रम मैं संपन हुई। भगवान वेणु गोपाल का कई जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

इस अवसर पर युवराज संत गोपालाचार्य महाराज, तुलसी मानस मंदिर के मंहत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज, मंहत वल्सल प्रपन्नाचार्य महाराज, महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य महाराज, अभिषेक शर्मा, राम कृपाल गौतम, कपिल गुप्ता, धनश्याम भट्ट सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ट्रिप कार्ड में पंजीकरण में यात्रियों को झेलनी पड़ रही दिक्कतें

चारधाम यात्रा के संबंध में ट्रैवल एजेंट्स व संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने संयुक्त रूप से एक ज्ञापन शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को दिया।

अरिहंत ट्रेवल्स के डायरेक्टर रवि कुमार जैन व अमर गुप्ता ने ज्ञापन के जरिए बताया कि इस वर्ष बायोमेट्रिक पंजीकरण के अलावा शासन ने जो नई व्यवस्था ’ट्रिप कार्ड’ की बनाई है उसके कारण से यात्रा अव्यवस्था का शिकार हो रही है। बायोमेट्रिक पंजीकरण के अलावा इस व्यवस्था को लागू करने का औचित्य नहीं है। इस कारण से यात्री कई घंटे धूप में खड़े होकर परेशान है। ट्रिप कार्ड में जो एक पूरे समूह की गिनती होनी है वह सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है।

कहा कि चारों धाम में यात्रियों की संख्या को सीमित कर देने से भी समस्या पैदा हो गई है। ज्ञापन में सभी व्यवसायियों ने यात्रा को सुगम व सुचारू बनाने के लिए पूर्व की तरह असीमित संख्या का आदेश करने की मांग की।

ज्ञापन देने वालों में संयुक्त रोटेशन व्यवस्था समिति के अध्यक्ष संजय शास्त्री, प्रभारी नवीन तिवारी, रवि कुमार जैन, अजय बधानी, अमर गुप्ता, दिनेश बहुगुणा, प्रवीन रावत, बृज भानु गिरी, अप्रेष पंचभैया, मदन कोठारी, बृजेश उनियाल आदि शामिल थे।

परशुराम चौक पर धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती

तीर्थनगरी में परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। परुशराम चौक पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना की।

आज परशुराम सभा ऋषिकेश द्वारा परशुराम जयंती पर परशुराम चौक पर पूजा की गई। सभा के समस्त कार्यकर्ता द्वारा परशुराम जी के चित्र पर विधिवत माल्यार्पण भोग आरती की गई।

इस मौके पर सतीश दुबे, अभिषेक शर्मा, गोपाल सती, गुरुदत्त शर्मा, लक्ष्मी नारायण, प्यारे लाल जुगरान, शिवकुमार गौतम, अभिषेक शर्मा, राजेश कंडवाल, रमाकांत भारद्वाज, दिनेश मुदगल आदि उपस्थित थे।

आईपीएल इंटर कॉलेज के पुरातन छात्र हुए सम्मानित

वित्त व संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आईडीपीएल इंटर कॉलेज में उत्तराखंड भाषा मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कहा कि संस्कृति और संस्कृत भाषा के विकास के लिए क्षेत्रीय भाषाओं का विकास होना बहुत जरूरी है। एक दिशा में उत्तराखंड भाषा मंच महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कहा कि लोक भाषाओं के संरक्षण के लिए हम इसकी शुरुआत अपने घर से करनी होगी।

कहा कि संस्कृत भाषा को वह माँ के रूप में मानते है। यही कारण है कि चाहे विधायक के रूप में हो या मंत्री के रूप में शपथ लेनी हो। संस्कृत भाषा में उनके द्वारा ली गयी। यही नहीं उत्तराखंड विधानसभा में सर्वप्रथम कार्यालयों में नाम पट्टिका संस्कृत भाषा में लिखवाने का काम भी उन्हीं के द्वारा किया गया।

उन्होंने विद्यालय के पुरातन छात्रों को सम्मानित होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा आज पुरातन छात्र जिस मुकाम पर हैं, वह इस विद्यालय और उनके अध्यापकों की मेहनत के बूते पर हैं। कहा कि विद्यालय में बौद्धिक शारीरिक संस्कारित शिक्षा दी जाती है। इसी का परिणाम है कि आज पुरातन छात्रों को सम्मानित किया जा रहा है।

इस मौके पर अग्रवाल जी ने पुरातन छात्रों को सम्मानित किया तथा भाषा मंच की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर लोगों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में नक्षत्र वाटिका और पंचवटी वाटिका का पौधा रोपकर लोकार्पण किया गया।

इस मौके पर आईडीपीएल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव लोचन, प्रांत सरक्षक भाषा मंच जुगल किशोर, राजीव थपलियाल, भुवन चंद फुलारा, ललित जिंदल, डॉ रतन लाल कौशिक, अनूप जिंदल, पर्यावरण विद एसएन मिश्रा, मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, कपिल गुप्ता, पार्षद वीरेंद्र रमोला, विपिन पंत, सुंदरी कंडवाल, लक्ष्मी रावत, डॉ हरिओम प्रसाद, कुसुम जोशी, डीपी रतूड़ी, प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत, पूर्व प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत आदि अध्यापक, अध्यापिकाए, स्कूली बच्चें, अभिभावक, पुरातन छात्र उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अध्यापक चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने किया।

एमडीडीए ने अवैध निर्माण कार्य को किया सील

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने अनधिकृत निर्माणों के विरुद्ध कार्यवाही की है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृजेश कुमार संत के निर्देश पर ऋषिकेश सहित मसूरी में सील की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृजेश कुमार संत ने बताया कि विनोद जौहरी की ओर से बिना अनुमति के गुरु नानक मार्ग के सामने (पदमा हौजरी के बराबर) देहरादून रोड, ऋषिकेश में लगभग 30 फ़ीट व 20 फ़ीट क्षेत्र में आठ कॉलम की सहायता से निर्माण किया गया। जिन्हें उत्तराखंड नगर एवं नियोजन तथा विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत नोटिस किया गया। साथ ही सहायक अभियंता अजय मलिक, अवर अभियंता महिपाल सिंह अधिकारी तथा सुपरवाईजर्स ने भवन को सील किया है।

जबकि साहू जैन एस्टेट, माल रोड, लाइब्रेरी मसूरी में अंशुल गोयल की ओर से स्वीकृत मानचित्र के विरुद्ध अतिरिक्त पार्किंग का निर्माण किया जा रहा था। जिसे तत्काल प्रभाव से प्राधिकरण सहायक अभियंता सुधीर गुप्ता, अवर अभियंता अनुज पांडेय, एलआईयू निरीक्षक एवं सुपरवाईजर्स द्वारा ध्वस्त किया गया।

प्राधिकरण उपाध्यक्ष बृजेश कुमार संत ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि बिना स्वीकृति के कोई निर्माण न किया जाए। कहा कि स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप ही निर्माण करें।

राष्ट्रीय बचत अभिकर्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष ने गठित की कार्यकारिणी गठित

राष्ट्रीय बचत अभिकर्ता एसोसिएशन का चुनाव पूर्व उप डाकपाल केके सिंधी, वरिष्ठ अभिकर्ता नंदकिशोर अग्रवाल व वरिष्ठ अभिकर्ता विमल ब्रेजा की देखरेख में संपन्न हुआ।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष केके सचदेवा ने कहा कि राष्ट्रीय बचत योजनाओं में धन विनियोजन कर प्रदेश की खुशहाली और विकास में सहयोग करना सुनहरे भविष्य की उमंग राष्ट्रीय बचत योजनाओं के संग सहित अभिकर्ताओ कि विभिन्न समस्याओं के साथ विकास, पारस्परिक सौहार्द, सुरक्षा एवं पर्यावरण के प्रति संकल्प वृद्ध को लेकर एसोसिएशन का गठन किया गया है। जिसमें सर्वसम्मति से हंसराज मैंदोलिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनीता रैना कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अजय गुप्ता महामंत्री, अजय ब्रेजा कोषाध्यक्ष, रेखा शुक्ला उपकोषाध्यक्ष, रमा गौतम संयुक्त सचिव, गोल्डी ब्रेजा, सांस्कृतिक सचिव, शशि मिश्रा सह सांस्कृतिक सचिव, एच एम भटनागर, सुधा मेहरा संगठन मंत्री, गीता सचदेवा मीडिया प्रभारी आदि निर्वाचित हुए।

इसके अलावा कार्यकारिणी में आशा ग्रोवर, कंचन बंसल, अनीता भट्ट, शैला डंगवाल, संगीता मल, शिखा ब्रेजा, प्रीति सक्सेना व गौरव वर्मा को सर्वसम्मति से चुना गया। उक्त चुनाव गंगा नगर स्थित सचदेवा विला में एसोसिएशन के अध्यक्ष केके सचदेवा की अध्यक्षता में विधिवत संपन्न हुआ।
इस अवसर पर ऋषिकेश व ग्रामीण क्षेत्रों के अभिकर्ता अधिकांश संख्या में उपस्थित थे।

स्टेट कराटे चैपियनशिप में पदक जीतने पर जनप्रतिनिधियों ने दी खिलाड़ियों को बधाई

पीआरडी स्टेडियम देहरादून कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन की अगुवाई में आयोजित 29 अप्रैल से 1 मई तक तीन दिवसीय 19 वी उत्तराखंड स्टेट कराटे चौंपियनशिप में ऋषिकेश के छः खिलाडियों ने प्रतिभाग किया।

कराटे कोच शिवानी गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में ऋषिकेश के होनहार खिलाड़ियों से बालक वर्ग में 20 भार मनन डोगरा ने स्वर्ण पदक, 35 भार में दिव्यांश भट्ट रजत पदक, 30 भार में देवांश भट्ट कांस्य पदक, 63 भार मे अंश पाल कांस्य पदक तथा बालिका वर्ग में 25 भार में सोनाक्षी पात्रों स्वर्ण पदक, 30 भार में आयुषी टाक कांस्य पदक जीत कर तीर्थ नगरी ऋषिकेश का नाम रोशन किया है।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री माननीय प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर अनीता, कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन महासचिव शिहान संजीव जांगड़ा, सिकाई इंडिया अध्यक्ष शिहान नरेंद्र चौहान, सिकाई उत्तराखंड अध्यक्ष शिहान हिमांशु कुलेठा, महासचिव से सेंसेई मिंटू सैनी, सेंसेई अनु कुलेठा, देवभूमि ऋषिकेश मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर अध्यक्ष सत्यवीर सिंह तोमर, महासचिव अलक्षेंद्र, समाजसेवी विपिन डोगरा, समाजसेवी प्रिंसी रावत, नीरजा गोयल, हरि चरण सिंह, देवेंद्र प्रसाद रतूड़ी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

सीएम ने नेपाली मूल के पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत नया गांव में क्षेत्र की जनता द्वारा आयोजित आभार एवं अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे आये क्षेत्र वासियों का अभिनन्दन करते हुए मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की पेयजल की समस्या के समाधान के साथ ही नेपाल मूल के पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की जनता ने इस बार चुनाव में इतिहास बनाया है। 5 वर्ष बाद सरकार बदलने के मिथक को तोडा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिये हमने जो भी वायदे किये हैं उन्हें पूर्ण करने का हमारा प्रयास निरन्तर जारी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हम प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिये प्रयासरत है। प्रदेश में सड़कों की स्थिति बेहतर हुई है। चारधाम सड़क परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण के साथ ही हवाई सेवा के विस्तार तथा केदारनाथ एवं बद्रीनाथ मन्दिरों के कायाकल्प का कार्य किया जा रहा है। पिछले 5 सालों में राज्य के विकास के लिये केन्द्र सरकार द्वारा 1 लाख करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की केदारनाथ के प्रति गहरी आस्था है। उनके मार्गदर्शन में भव्य केदारपूरी का निर्माण अन्तिम चरण में है। बद्रीनाथ का भी सौन्दर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सरलीकरण समाधान एवं निस्तारण के मंत्र के साथ कार्य कर रही है, राज्य को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिये 1064 एप लांच किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर क्षेत्र में कार्य सुचारू रूप से चले। इस दौरान कोई परिवार भूखा नहीं रहा। उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन के आशीर्वाद से उन्हें जनता की सेवा करने का पुनः मौका मिला है। हमारे वादे के अनुसार हम यूनिफॉर्म सिविल कोड जल्द ही उत्तराखंड में लागू करेंगे। तथा माताओं तथा बहिनो को 1 वर्ष में 3 मुफ्त सिलेंडर देने पर कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में सैनिक पृष्ठभूमि के लोगों की अधिकता है। वन रैंक वन पेंशन के साथ ही सैनिकों की समस्या के समाधान एवं उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया है। कश्मीर से धारा 370 हटाने, राम मन्दिर निर्माण, भव्य काशी विश्वनाथ केरीडोर निर्माण का कार्य भी प्रधानमंत्री मोदी की मजबूत इच्छाशक्ति व कार्यशैली का परिणाम है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी क्षेत्रीय जनता का आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता से.नि. कर्नल डी.के.प्रधान ने की। कार्यक्रम में संयोजक ज्योति कोटिया, अध्यक्ष महिला मोर्चा शहीद दुर्गामल नगर मण्डल ने आभार जताया।

प्रदेश कांग्रेस में कहीं भी गुटबाजी नही-करन माहरा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के ऋषिकेश आगमन पर महानगर कांग्रेस कमेटी ने भव्य स्वागत किया, उसके बाद करन माहरा ने कार्यकर्ताओं से भेंट कर संवाद किया।
प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि प्रदेश में किसी भी प्रकार की गुटबाज़ी नहीं है सभी कांग्रेसजन एक हैं और सभी आने वाले नगर पंचायत, नगर पालिका व नगर निगम के चुनाव में पूरे प्रदेश में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेंगे। संगठन में अब गणेश परिक्रमा करने वालों को कोई दायित्व नहीं मिलेगा जो ज़मीनी स्तर से कार्य करेगा वही संगठन में जगह पायेगा। साथ जिन लोगों ने विधानसभा चुनाव में भीतरघात करने का काम किया जल्द ही वरिष्ठ लोगों के नेतृत्व में अनुशासन समिति बनाकर भीतरघातियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
कार्यक्रम के संयोजक जयेन्द्र रमोला ने कहा कि युवा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में युवाओं सहित कांग्रेस के हर कार्यकर्ता में उर्जा का संचार हुआ है और आने वाले सालों में कांग्रेस दिन प्रतिदिन मज़बूत होती जायेगी और आने वाले हर चुनाव में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में जीत हासिल करेंगे ।
कार्यक्रम में प्रभारी राजीव चौधरी, महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय, मदन मोहन शर्मा, के एस राणा, अरविन्द जैन, विमला रावत, विजयपाल रावत, लल्लन राजभर, शैलेन्द्र बिष्ट, पार्षद राधा रमोला, पार्षद शकुन्तला शर्मा, पार्षद विजयलक्ष्मी शर्मा, पार्षद पुष्पा मिश्रा, पार्षद राकेश सिंह, पार्षद देवेन्द्र प्रजापति, पार्षद जगत नेगी, पार्षद मनीष शर्मा, पार्षद अजीत सिंह, पार्षद चेतन चौहान, गोकुल रमोला, अंशुल त्यागी, अलका क्षेत्री, त्रिलोकीनाथ तिवारी, चन्दन पंवार, सरोजिनी थपलियाल, मनोज गुसाँई, उमा ओबरॉय, मधु जोशी, सरोज देवराडी, चन्द्रकान्ता जोशी, विघावति देवी, जतिन जाटव, राजेन्द्र तिवारी, वेद प्रकाश शर्मा, गौरव राणा, मनोज त्यागी, सुमित त्यागी, हरभजन चौहान, परमेश्वर राजभर, वीर बहादुर, ललित मोहन मिश्रा, रवि राणा, जय बहुगुणा, आदित्य झा, हिमांशु जाटव, प्रिंस सक्सेना, जगमोहन भटनागर, जयपाल सिंह, अमित पाल, इमरान सैफी, सौरभ वर्मा, गौतम नौटियाल, अजय राजभर, राजू गुप्ता आदि सौकडों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।