उत्तराखण्ड पवेलियन में राज्य की प्रदर्शन के अलावा कला-संस्कृति एवं विशिष्ट उत्पादों के प्रदर्शन तथा की है व्यवस्था

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों एवं मार्गदर्शन में प्रयागराज में गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती के पावन संगम पर 144 वर्षों बाद 13 जनवरी, 2025 से 26 फरवरी, 2025 तक आयोजित हो रहे महाकुम्भ-2025 में भव्य उत्तराखण्ड पवेलियन स्थापित किया गया है। यह आयोजन मात्र एक मेले का आयोजन न होकर भारत एवं विश्व की विभिन्न संस्कृतियों के मिलन का उत्सव है, जिसमें देश एवं विदेश के बहुभाषी तीर्थ यात्री अपने आध्यात्मिक शुद्धि के लिए एकत्रित होते हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड पवेलियन में राज्य के तीर्थ यात्रियों को आवासीय सुविधा एवं स्थानीय भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था के साथ पवेलियन में उत्कृष्ट टेंट सिटी का भी निर्माण किया गया है। उत्तराखण्ड पवेलियन में प्रतिदिन दस हजार से पन्द्रह हजार तीर्थ यात्रियों द्वारा भ्रमण किया जा रहा हैै। तीर्थ यात्रियों के मध्य देवभूमि उत्तराखण्ड के दिव्य मंदिरों के दर्शन एवं फोटोग्राफी के साथ ही राज्य के पारंपरिक उत्पादों के स्टॉल एवं समृद्ध लोक संस्कृति की प्रस्तुति सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रस्तुत की जा रही है। मुख्यमंत्री का मानना है कि 2026 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ मेले के आयोजन व्यवस्थाओं के लिए भी इससे मदद मिलेगी तथा उत्तराखण्ड पवेलियन महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को भी इससे संबंधित जानकारी उपलब्ध होगी।

इस संबंध में आयुक्त एवं महानिदेशक उद्योग प्रतीक जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, के मार्गदर्शन में मंडपम में उत्तराखण्ड राज्य के देवभूमि स्वरूप के प्रदर्शन के साथ ही राज्य की कला-संस्कृति एवं विशिष्ट उत्पादों के प्रदर्शन तथा बिक्री की भी व्यवस्था की गयी है। इसके अंतर्गत उत्तराखण्ड का अंतर्राष्ट्रीय ब्राण्ड ’हाउस ऑफ हिमालया’, उत्तराखण्ड का हथकरघा एवं हस्तशिल्प ब्राण्ड ’हिमाद्री’, राज्य के खादी एवं बांस तथा अन्य फाईबर उत्पाद, राज्य के पर्यटन स्थलों तथा आयुर्वेदिक एवं योग चिकित्सा को प्रदर्शित किया गया है। मंडपम में संस्कृति विभाग द्वारा राज्य की कला एवं संस्कृति से परिपूर्ण सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाता है। जिसके प्रति भी लोगों में और अधिक आकर्षण देखा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड मंडपम में प्रवेश द्वार के रूप में केदारनाथ द्वार एवं निकास द्वार के रूप में बद्रीनाथ द्वार निर्मित किया गया है। मंडपम के अंदर प्रवेश करने पर चारधाम- यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ एवं बद्रीनाथ जी की दिव्य एवं भव्य प्रतिकृतियों के दर्शन होते हैं, इसके साथ ही हर की पैड़ी, हरिद्वार तथा गंगा की अविरल एवं पावन धारा के भी दर्शन होते हैं। मंडपम में दूसरी ओर माननीय मुख्यमंत्री की परिकल्पनाओं के अनुरूप शीतकालीन चारधाम तथा मानसखण्ड मंदिर माला के अंतर्गत श्री जागेश्वर धाम, श्री गोल्ज्यू देवता तथा नीम करोली बाबा की दिव्य प्रतिकृतियों को प्रदर्शित किया गया है।

आयुक्त एवं महानिदेशक उद्योग ने बताया कि उद्योग विभाग उत्तराखण्ड द्वारा प्रयागराज महाकुम्भ क्षेत्रान्तर्गत सेक्टर-7, कैलाशपुरी मार्ग पर 40000 वर्गफीट क्षेत्रफल में देवभूमि की दिव्यता को प्रदर्षित करता भव्य उत्तराखण्ड पवेलियन स्थापित किया गया है। यह पवेलियन सिविल लाईन प्रयागराज बस स्टैंड से 06 किमी, प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन से 08 किमी तथा प्रयागराज एयरपोर्ट से मात्र 15 किमी की दूरी पर स्थापित है। पवेलियन से नजदीकी गंगा घाट मात्र 800 मीटर दूरी पर तथा पवित्र संगम लगभग 05 किमी दूरी पर स्थित है।

सीएम ने बताया उत्तरायणी मेले का सांस्कृतिक, व्यापारिक और ऐतिहासिक महत्व

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बरेली पुलिस लाइन में 29वें उत्तरायणी मेले में प्रतिभाग करते हुए मेले का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि उत्तरायणी मेले का प्राचीन समय से ही व्यापक सांस्कृतिक,व्यापारिक और ऐतिहासिक महत्व रहा है। प्राचीन समय में जब संचार और आवागमन के साधन सीमित थे तो उस समय मेल- मिलाप, व्यापार, सूचना के आदान-प्रदान हेतु मेलों का बड़ा महत्व था।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज भारत सांस्कृतिक पुनर्जागरण के दौर से गुजर रहा है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण, उज्जैन महाकाल मंदिर कॉरिडोर निर्माण, राम मंदिर निर्माण तथा विश्व पटल पर योग और भारत की प्राचीन विरासत का गुणगान इस बात के सुस्पष्ट प्रमाण हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में भी संस्कृति और विरासत के संरक्षण और संवर्धन में बहुत बड़े कार्य हो रहे हैं। केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण, बद्रीनाथ धाम का मास्टर प्लान तथा मानसखंड मंदिरमाला के अंतर्गत पौराणिक धार्मिक स्थलों और मंदिरों का नवनिर्माण और सौंदर्यकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हर वर्ष तीर्थाटन और धार्मिक पर्यटनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और आने वाले समय में इसमें और भी बढ़ोतरी की संभावना है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए हम उत्तराखंड में बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर बनाने का हमने संकल्प लिया है।
पूर्णागिरी में शारदा कॉरिडोर निर्माण पर भी तेजी से काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन और फिल्म शूटिंग हब के रूप में भी विकसित करने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में मातृशक्ति के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित हो रही है। लखपति दीदी योजना के माध्यम से हमने एक लाख महिलाओं को लखपति बनाया है। सवा लाख महिलाओं को और लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है जिसके लिए उनको निरूशुल्क ऋण की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति द्वारा तैयार किए जाने वाले उत्पादों को हमने देश-विदेश में एक विशेष ब्रांड हाउस ऑफ़ हिमालयाज उत्तराखंड के नाम से विक्रय करने का निर्णय लिया है। इससे महिलाओं द्वारा तैयार उत्पाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों के बहुत से उत्पादों को भी टक्कर दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने देवभूमि को देवभूमि बनाए रखने के लिए अनेक सख्त कानून बनाए हैं। किसी भी तरह के अपराध की रोकथाम, लैंड जेहाद, थूक जिहाद जैसे अनैतिक कृत्य पर लगाम लगाने के लिए सख्त वैधानिक प्रावधान किए हैं।

धर्मांतरण रोकने के लिए धर्मांतरण कानून, सख्त नकल विरोधी कानून, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले से ही वसूली के वैधानिक प्रावधान इत्यादि प्रावधान किए हैं।

हम शीघ्र ही समान नागरिक संहिता का कानून देने जा रहे हैं जो गंगा की भांति पूरे देश को लाभान्वित करेगा।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनमानस और उत्तरायणी मेला समिति को मकर संक्रांति, घुघुती त्यौहार और उत्तरायणी मेले की शुभकामनाएं देते हुए आगामी 28 जनवरी से उत्तराखंड में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित भी किया।

इस दौरान सांसद बरेली छत्रपाल सिंह गंगवार, स्थानीय विधायक संजीव अग्रवाल, महापौर उमेश गौतम आदि उपस्थित थे।

रामपुर, गोलीकांड में शहीद हुए प्रत्येक राज्य आंदोलनकारी की शहीद स्थल रामपुर में लगाई जाएगी प्रतिमाः धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्थल रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर, (उ.प्र.) में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए शहीद स्मारक में पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रामपुर तिराहा गोलीकांड में शहीद हुए प्रत्येक राज्य आंदोलनकारी की याद में शहीद स्थल रामपुर में उनकी प्रतिमा लगाए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल के लिये भूमि दान करने वाले दिवंगत महावीर शर्मा की प्रतिमा का भी शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शहीदों के बलिदान एवं परिश्रम से हमें उत्तराखंड राज्य प्राप्त हुआ है। पृथक उत्तराखंड राज्य के लिए चलाए गए आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों को अनेकों यातनाओं और अत्याचारों को सहना पड़ा था। 2 अक्टूबर 1994 को रामपुर तिराहे पर घटित हुए गोली कांड राज्य आंदोलन का सबसे क्रूर और गहरा जख्म देने वाला अध्याय रहा। शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने जा रहे आंदोलनकारियों पर हुए अत्याचारों से मिले घावों को कोई भी उत्तराखंडवासी भुला नहीं सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण और बेहतर भविष्य के लिए आंदोलनकारियों ने अपना वर्तमान बलिदान कर दिया था। उत्तराखण्ड की जनता सदैव इन वीरों की ऋणी रहेगी। उन्होंने कहा राज्य निर्माण आंदोलन में राज्य की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, राज्य की महिलाएं कभी अत्याचारों के आगे नहीं झुकी। जिस राज्य के निर्माण के लिए हमारे आंदोलनकारियों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर दिए। राज्य सरकार उस उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने हेतु रात दिन कार्यरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहीद आंदोलनकारियों के आदर्शों और उनके सपनों को साकार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। विकल्प रहित संकल्प के मूलमंत्र पर चलते हुए उत्तराखंड में विभिन्न योजनाओं के जरिए राज्य के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचाने के प्रयास जारी हैं। राज्य सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के लिए सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण लागू किया है। शहीद आंदोलनकारियों के परिवारों को पेंशन देने के साथ ही, आंदोलन के दौरान जेल जाने वाले और घायल हुए सभी सक्रिय आंदोलनकारियों को प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है। राज्य आंदोलनकारियों को बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा भी प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक राज्य की परिकल्पना में हमारे प्रदेश की डेमोग्राफी को संरक्षित रखने की चिंता भी शामिल थी। राज्य सरकार देवभूमि उत्तराखंड की डेमोग्राफी को संरक्षित रखने हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। डेमोग्राफी को संरक्षित करने का दायित्व हर किसी ने निभाना है। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में सख्त धर्मांतरण रोधी कानून लागू किया गया है। सरकारी भूमि से अतिक्रमण को हटाने का कार्य जारी है। अब तक 5000 एकड़ से अधिक सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करवाया गया है। राज्य में देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून और दंगा रोधी कानून भी लागू किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर नागरिक को समान अधिकार देने उद्देश्य से समान नागरिक संहिता का अधिनियम पास किया गया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार बहुत जल्द उत्तराखंड में सख्त भू-कानून को लाने की तैयारी कर रही है। जिसके लिए सभी स्टेकहोल्डर, विशेषज्ञों, आंदोलनकारियों से विचार विमर्श किया जा रहा है। उन्होंने कहा नीति आयोग द्वारा जारी किए गए सतत् विकास लक्ष्यों की रैंकिंग में उत्तराखंड को पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। उत्तराखंड, निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है जिसकी वजह से हमारे राज्य में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होने शुरु हो गए हैं। राज्य जीडीपी की तर्ज पर जीईपी की गणना करने वाला देश का प्रथम राज्य बन गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और सहयोग से हम उत्तराखंड को श्रेष्ठ उत्तराखंड बनाने के लिए प्रतिबद्ध होकर निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा जब तक हम आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड नहीं बना लेते, तब तक चौन से नहीं बैठेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ने शहीद राज्य आंदोलनकारियो को नमन करते हुए कहा कि वीर सपूतों की बदौलत हमें राज्य मिला है। उन्होंने कहा रामपुर तिराहा कांड सत्य और अहिंसा की कड़ियों से जुड़ा हुआ है। उत्तराखंड की महिलाओं ने इस आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने कहा सन 2000 में तीन राज्यों का गठन हुआ था। जिसमें उत्तराखंड राज्य विकास के क्षेत्र में सबसे आगे है। केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रयासों से राज्य निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

इस अवसर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव, उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन समिति विनय रोहेला, विधायक प्रदीप बत्रा, जिला अध्यक्ष भाजपा (मुजफ्फरनगर) सुधीर सैनी, मीनाक्षी स्वरूप, सचिव हरिचंद्र सेमवाल, जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेंद्र सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

उत्तराखंड पुलिस ने हाथरस यूपी के परिवार की लौटाई खुशियां, किया शुक्रिया

ऋषिकेश पुलिस ने हाथरस युपी के एक परिवार को उनके चार वर्षीय बच्चे के बिछड़ने पर सकुशल ढूंढ निकाला और परिजनों को सुपुर्द किया। इससे परिजनों के चेहरे पर खुशियां लौटीं और पुलिस का आभार प्रकट किया।

चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि हाथरस उत्तर-प्रदेश निवासी एक परिवार के 08 सदस्यों का एक दल त्रिवेणी घाट पर गंगा स्नान के लिये पहुंचा। बताया कि गंगा स्नान के दौरान उनका चार वर्षीय बालक जिसका नाम आरव है, कहीं बिछड़ गया। इस पर पुलिस की दो टीम गठित कर रवाना की गई।

बताया कि पुलिस की टीम ने त्रिवेणी घाट से साईं घाट, 72 सीडी, मायाकुंड, शीशमझाड़ी व दूसरी टीम को हरिद्वार रोड, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, बच्चे को ढूंढने के लिए पहुंची। बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को घाट रोड पर अकेले घूमते हुए व रोते हुए कांस्टेबल तेज सिंह ने बच्चे को बरामद किया। इसके बाद परिजनों को सुपुर्द करने पर उनके द्वारा पुलिस टीम का आभार जताया गया।

पुलिस की टीम में चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट प्रकाश पोखरियाल, हेड कांस्टेबल हरीश गुसाई’, कांस्टेबल महेश कुमार, कॉन्स्टेबल तेज सिंह, गोताखोर विनोद कुमार, दिवाकर फुलोरिया, आनंद आदि उपस्थित रहे।

कोतवाली ऋषिकेश में गाजियाबाद की ट्रेवल कंपनी पर दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मुकदमा

कोतवाली पुलिस ने गाजियाबाद की ट्रेवल कंपनी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्यवाही यात्रियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चैक करने के दौरान की।

कोतवाली ऋषिकेश के मुताबिक सिन्चन भट्टाचार्य नामक व्यक्ति ने बताया कि गाजियाबाद की ट्रेवल कंपनी
के जरिये केदारनाथ धाम के दर्शन हेतु 19 लोगो का टूर बुक कराया, जिसकी एवज में उनके द्वारा 01 लाख 70 हजार रू0 का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कम्पनी को किया था। बताया कि कम्पनी के अलग-अलग प्रतिनिधियों तरूण, वशिंका, श्रुति व अन्य के द्वारा उनसे सम्पर्क कर धाम के दर्शन हेतु रजिस्ट्रेशन की दिनांक 23 मई बताई तथा उससे सम्बन्धित पीडीएफ उन्हें व्हाट्सअप के माध्यम से उपलब्ध करायी गयी, परन्तु ऋषिकेश पहुंचने पर उन्हें उक्त ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के फर्जी होने की जानकारी मिली।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 420, 468, 120 में टूर एजेंसी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। साथ ही धरपकड़ के लिए पुलिस टीम रवाना की गई है। साथ ही केदारनाथ धाम के दर्शन हेतु आये 19 सदस्यीय दल के यात्रा पूर्ण करने हेतु पुलिस द्वारा आवश्यक व्यवस्थाये सुनिश्चित की गई। देश के अलग-अलग प्रान्तों से पवित्र धामों की यात्रा पर आये श्रद्वालुओं द्वारा पुलिस तथा प्रशासन से मिले सहयोग के लिये उत्तराखण्ड सरकार का आभार व्यक्त किया गयां।

सीएम धामी ने कल्याणपुर, लखनऊ में आयोजित प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल्याणपुर, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में संसदीय क्षेत्र लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के पक्ष में आयोजित प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड प्रवासियों ने हमेशा राजनाथ सिंह समर्थन किया है। उन्होंने कहा पूरा लखनऊ एक होकर राजनाथ जी का समर्थन कर रहा है। राजनाथ का उत्तराखंड विशेष लगाव, एवं रोटी बेटी का रिश्ता है। मुख्यमंत्री ने कहा उन्होंने छात्र जीवन में कई चीजे लखनऊ की धरा से सीखी है। जब भी वो लखनऊ आते हैं, उनकी बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 10 सालों में लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल गई है। आज लखनऊ विकास के पथ पर अग्रसर है। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में लखनऊ तेजी से आगे बड़ा है। देश के रक्षा मंत्री रहते हुए राजनाथ सिंह ने देश में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। डिफेंस के क्षेत्र में आधुनिक हथियारों संसाधनों को अब भारत इंपोर्ट की जगह एक्सपोर्ट करता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना पूर्ण हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 वर्ष पहले पुरानी सरकारों में हर दिन नया घोटाला सामने आता था। पर बीते 10 वर्षाे में एक भी घोटाला सामने नहीं आया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में ऐतिहासिक फैसले हुए हैं। कश्मीर से धारा 370 हटाई गई। देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है, तीन तलाक का भी खात्मा कर दिया गया है। साथ ही लंबे समय के बाद भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। प्रधानमंत्री जी का संकल्प है कि आने वाले समय में भारत अर्थव्यवस्था क्षेत्र में नंबर पर आए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा पार्टी ने उत्तराखंड आंदोलन के दौरान मसूरी, मुजफ्फरनगर, खटीमा में राज्य आंदोलनकारीयो पर गोलियां चलवाई थीं। अयोध्या में रामभक्तो पर गोलियां चलाई गई। हम ये बात कभी भूल नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा अटल बिहारी वाजपेई जी के नेतृत्व में हमें उत्तराखंड राज्य मिला। उन्होंने कहा लखनऊ के साथ उत्तर प्रदेश में भाजपा की लहर है। श्री राजनाथ जी का सरल व्यवहार हम सभी जानते हैं। बड़े से बड़े पदों पर रहने के बावजूद वो सीधे लोगों के दिलों से जुड़े रहे हैं। पूरे देश में उनका बड़ा सम्मान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की आजादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां सबसे पहले समान नागरिक सहित लागू हुआ है। उन्होंने कहा भाजपा के संकल्प पत्र में समान नागरिक संहिता लागू करने की बात कही गई है। एक ओर भाजपा समान कानून की बात करती है तो दूसरी ओर कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में मुस्लिम पर्सनल लॉ को लागू करने की बात करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों के प्रति देशवासियों का नजरिया बदला है। लोगो का भाव हमारे प्रति पवित्र है। उत्तराखंड में हमने सख्त नकल विरोधी कानून, लैंड जिहाद पर कार्यवाही, दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून एवं महिलाओं को 30 क्षैतिज आरक्षण देने का काम किया है। उन्होंने कहा एक ओर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेकर चलने वाली भाजपा तो दूसरी तुष्टिकरण वाली सपा और कांग्रेस पार्टी का गठबंधन है। सपा और कांग्रेस पार्टी के पास न मुद्दे हैं, न वादे हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी प्रवासी उत्तराखण्डीयो से संसदीय क्षेत्र लखनऊ से राजनाथ सिंह को 5 लाख से भी ज्यादा मतों से विजय बनाकर प्रधानमंत्री को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देने का आग्रह किया।

इस अवसर पर मेयर सुषमा खर्कवाल, विधायक प्रत्याशी ओ.पी श्रीवास्तव, विनय रोहेला, भाजपा नेता नीरज, हरिश चंद्र पंत एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

आज विश्व भारत की शक्ति से परिचित हो चुका हैः धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमतीनगर, लखनऊ में संसदीय क्षेत्र लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के पक्ष में आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया।

इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में लोकसभा चुनाव चल रहा है। 20 मई को यहां मतदान होने हैं। 2014 से एकतरफा समर्थन आप सभी राजनाथ सिंह को देते आए हैं और आगे भी निश्चित ही देंगे । राजनाथ सिंह जी का उत्तराखंड के लोगो से विशेष प्रेम है। उनके कामों की गूंज आज भी सुनाई देती है। रक्षा मंत्री के रूप में भी ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में लखनऊ में विकास के कई कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा 10 सालों में लखनऊ पूरा बदल गया है। पहले और आज के लखनऊ के बड़ा अंतर आया है। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के दौरान भी राजनाथ सिंह ने चुनाव को गति दी थी। समाजिक क्षेत्र में किए जाने वाले कार्य की शिक्षा मुझे लखनऊ से मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ा है। जी 20 सम्मलेन भारत में हुए, उसमे से तीन बैठकों का आयोजन उत्तराखंड में किया गया। उन्होंने कहा आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। आज विश्व भारत की शक्ति से परिचित हो चुका है। जिन योजनाएं से गरीबों का कल्याण हुआ ऐसी योजनाओं को लागू किया गया है। आज पहाड़ो में हर घर नल, नल से जल को जोड़ा गया है। उत्तराखंड के लोगो ने मोदी को अपना समर्थन दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा लिए गए निर्णय की चर्चा सम्पूर्ण देश में हो रहा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश की आजादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां सबसे पहले समान नागरिक सहित लागू हुआ है। उन्होंने कहा भाजपा के संकल्प पत्र में समान नागरिक संहिता लागू करने की बात कही गई है। उत्तर प्रदेश के अंदर डबल इंजन की सरकार ऐतिहासिक कार्य कर रही है। एक समय था जब सपा और बसपा के संरक्षण में माफिया गुंडों का राज हुआ करता था। आज उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश की ओर बढ़ गया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के ह्रदय में उत्तराखंड बसता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चार धाम हेतु ऑल वेदर रोड का निर्माण, रेलवे लाइन का निर्माण कार्य, हवाई सेवाओं का विस्तार, रोप वे का कार्य, मानसखंड मंदिर माला मिशन का विकास कार्य जारी है। चार धाम विकसित होकर आगे बढ़ रहे हैं तो मानसखंड का विकास भी हो रहा है। उन्होंने कहा एक ओर प्रधानमंत्री देश को आगे ले जाने का काम कर रहे हैं। तो दूसरी ओर कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग, मुस्लिम पर्सनल लॉ को जगह दी गई है। उन्होंने कहा कांग्रेस का घोषणापत्र मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र लगता है। उन्होंने कहा कांग्रेस के लोग आम जनता का अधिकार छीन कर अपने चहते वोट बैंक को देना चाहता है। उन्होंने कहा राहुल गांधी, सोनिया गांधी बेल पर बाहर हैं और केजरीवाल अभी-अभी छूट कर जेल से वापस आए हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस, सपा आपनी हार देखकर लोगों को भ्रम में डालने का काम कर रही है।

इस दौरान टीएस गंगवार, केएन चंदोला, मेयर सुषमा खर्कवाल, गणेश चंद्र जोशी, महेंद्र सिंह रावत एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

धामी सरकार ने अयोध्या में उत्तराखंड भवन के निर्माण को आवंटित भूमि की रजिस्ट्री अपने नाम कराई

राम जन्मभूमि अयोध्या में उत्तराखण्ड भवन (राज्य अतिथि गृह) के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। भूखण्ड के आवंटन से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए उत्तराखण्ड सरकार ने अयोध्या में आवंटित भूखण्ड की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली है। उत्तराखण्ड पहला राज्य है जिसने अयोध्या में राज्य अतिथिगृह के निर्माण के लिए भूखण्ड की रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि सरकार अपने वायदे के अनुरूप जल्दी से जल्दी रामनगरी अयोध्या में अतिथि गृह का निर्माण करेगी ताकि रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आने वाले उत्तराखण्ड के श्रद्धालुओं को ठहरने के उचित सुविधा मिल सके। यह भूखण्ड राममंदिर से महज 7 किलोमीटर (हवाई दूरी 3 किमी) की दूरी पर स्थित है।

अयोध्या में दिव्य और भव्य राममंदिर के निर्माण के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की थी कि उत्त्राखण्ड सरकार अयोध्या में राजय अतिथि गृह का निर्माण करेगी। इस घोषणा के साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने भूमि खरीद के लिए फौरीतौर पर 32 करोड़ रुपए भी स्वीकृत किए थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखण्ड सरकार का आग्रह स्वीकार कर भूखण्ड आवंटन की स्वीकृति प्रदान की थी, जिसके बाद उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने अयोध्या में उत्तराखण्ड भवन के निर्माण के लिए 5253.30 वर्ग मीटर भूखंड आवंटित किया था। अब धामी सरकार ने सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए आवंटित भूखण्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया है। मंगलवार को ही भूखण्ड की रजिस्ट्री उत्तराखण्ड सरकार के नाम हुई है। भूखण्ड की रजिस्ट्री होने के साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड भवन की डीपीआर बनाने का काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

बदायूं के जन-जन की पुकार, अबकी बार 400 पारः धामी

उत्तर प्रदेश के बदायूं से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के समर्थन में आयोजित रोड शो में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रोड शो में उमड़ा जनसैलाब यह सुनिश्चित कर रहा है कि उत्तर प्रदेश की जनता इस लोकसभा चुनाव में परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली पार्टियों का पूरी तरह सफ़ाया करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में जिस प्रकार देश का सर्वांगीण एवं सर्वस्पर्शी विकास हो रहा है उससे स्पष्ट है कि देश की जनता उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्साहित है।

विशाल रोड शो में मातृशक्ति, बुजुर्गों एवं युवाओं द्वारा मिले असीम स्नेह, आशीर्वाद व अभूतपूर्व सर्मथन के लिए मुख्यमंत्री धामी ने हृदयतल से उनका कोटिशः आभार प्रकट किया।

व्यापार और व्यापारिक गतिविधियाँ राष्ट्रों की आर्थिक वृद्धि और समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैंः धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गाजियाबाद में आयोजित व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारी वर्ग के बिना विकसित राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती क्योंकि व्यापार और व्यापारिक गतिविधियाँ राष्ट्रों की आर्थिक वृद्धि और समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था और वित्तीय शक्तियों की रीढ़ हैं। हमारे लिए व्यापारी ब्रांड इंडिया के सच्चे राजदूत हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 10 वर्षों में व्यापार, उद्यम, क्रिएटिविटी को साथ लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में एक नया विश्वास पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। अपनी नीतियों और क्विक एक्शन के माध्यम से प्रधानमंत्री का ये निरंतर प्रयास है कि देश में एक ऐसा माहौल बने जिसमें सामान्य से सामान्य परिवार का युवा भी उद्यमी बनने के बारे में सोच सके, उसके बारे में सपने देख सके। प्रधानमंत्री और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार मुक्त व भयमुक्त वातावरण में आज व्यापारी वर्ग स्वयं को सुरक्षित अनुभव कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज व्यवसायी बिना किसी डर के व्यापार कर पा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब ’’उत्तम प्रदेश’’ बन चुका है। यहां चारो तरफ बस विकास कार्य ही हो रहे हैं, इस सरकार से पूर्व यहां गुंडा टैक्स एंव रंगदारी वसूली जाती थी, गरीबों की संपत्ति हड़प ली जाती थी। व्यापारियों का अपहरण किया जाता था, लेकिन, महाराज जी के कार्यकाल में अब यूपी अराजक तत्वों से मुक्त हो चुका है। यहां बिना भेदभाव के हर व्यक्ति को सुरक्षा की गारंटी दी जा रही है। सुरक्षा का माहौल बनने से उत्तर प्रदेश के प्रति सबकी धारणा बदली है, देश-दुनिया के निवेशक यूपी में निवेश को इच्छुक हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस शासन में धारणा बन गई थी कि जो भी गड़बड़ है वह व्यापारी की वजह से हो रही है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार में व्यापारियों को “सम्मान“ के साथ- साथ ’’प्रोत्साहन’’ और ’’प्रोटेक्शन’’ भी मिला है। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार व्यापारीयों के हित में नए-नए कदम उठा रही है। आज पूरे देश में हर स्तर पर व्यापारियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 के बाद से देश में मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार राष्ट्रसेवा और अंत्योदय के सिद्धांत को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। केन्द्र सरकार ने प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करने के साथ ही कड़े फैसले लिए हैं, मुझे उन फैसलों के बारें में आप सभी को विस्तार से बताने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आप सभी सीएए, तीन तलाक, धारा 370 का खात्मा, राम मंदिर निर्माण सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण फैसलों से भलीभांति परिचित है। हमने भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में कुछ ऐसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिन्हें पूर्व की सरकारों ने ठंडे बस्ते में डाला हुआ था। हमने हमने एक ओर जहां उत्तराखंड में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया, वहीं धर्मांतरण रोकने के लिए भी कानून बनाया, प्रदेश में पहली बार लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं भ्रष्टाचारियों के खिलाफ भी पहली बार कार्रवाई करने से हम पीछे नहीं हटे, इसके साथ ही हमने प्रदेश की महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था भी प्रारंभ की। हमने उत्तराखंड में सभी को समान अधिकार देने के लिए समान नागरिक संहिता विधेयक भी लागू किया। अब इस विधेयक को देशभर में लागू करने के लिए हमारी पार्टी ने इसे अपने संकल्प पत्र में भी शामिल किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा मानना है कि व्यापारी वर्ग किसी भी शांतिप्रिय और विकसित समाज की रीढ़ होता है और उसका सुखी, सुरक्षित और प्रसन्न रहना, अत्यंत आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में आज व्यापारी वर्ग न केवल सुखी और प्रसन्न है, बल्कि अपने आपको सुरक्षित भी महसूस करता है। कांग्रेस और विपक्षी दलों के राज में व्यापारी वर्ग दुखी था, हताश था, क्योंकि विपक्षी पार्टियों ने हमेशा व्यापारी समुदाय का अपमान करने की कुचेष्टा की। भारतीय जनता पार्टी जनसंघ के समय से ही व्यापारियों को सम्मान और मान्यता देती आयी है जबकि कांग्रेस की नीति हमेशा उन्हें अपमानित करने की रही है। भाजपा व्यापारियों पर भरोसा करती है, जबकि कांग्रेस उन पर इंस्पेक्टर राज लादती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि कांग्रेस तथा अन्य दल व्यापारी समुदाय को खास अवसरों पर ही याद करते हैं जबकि भाजपा सरकार उनके कल्याण के लिए लगातार काम करती रहती है। मेरा मानना है कि कांग्रेस ने व्यापारियों के साथ ही हर वर्ग को सिर्फ और सिर्फ वोटबैंक की राजनीति के लिए प्रयोग किया। इसी का नतीजा है कि आज कांग्रेस और उस जैसे स्वार्थी दल सत्ता से बाहर हैं और भविष्य में भी सत्ता से बाहर ही रहेंगे। हम भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को एक विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लिए कृतसंकल्पित हैं। इस संकल्प को सिद्ध करने के लिए हमने हाल में ही उत्तराखंड में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया। जिसमें करीब साढ़े तीन लाख करोड़ के एमओयू हस्ताक्षरित किए गए और मुझे खुशी है कि हमने करीब 71 हजार करोड़ के एमओयू की ग्राउंडिंग करने में सफलता प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी से यह अपील करते हैं कि उत्तर प्रदेश के साथ-साथ आप लोग उत्तराखंड में भी अपनी व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाएं, आपका देवभूमि में स्वागत है। इस अवसर पर सभी को यह विश्वास दिलाता हूं कि उत्तराखंड में व्यापार हेतु आने पर आपको किसी भी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।