पुलिस ने दबाव में आकर कांग्रेस नेता दीपक जाटव पर दर्ज किया मुकदमाः कांग्रेस

नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रेलवे रोड कांग्रेस भवन में बैठक आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस नेता दीपक जाटव पर दर्ज किये गए झूठे मुकदमें के विरोध में सभी ने एक सुर में इस घटना की निन्दा की तथा बैठक के पश्चात जुलूस के माध्यम से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ऋषिकेश कोतवाली पहुंच कर पुलिस प्रशासन से दवाब में आकर मुकदमें दर्ज करने पर रोष जताया।

एआईसीसी सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि भाजपा की इस हिटलर सरकार में विपक्ष के साथ साथ आम आदमी को बोलने तक कि आजादी नहीं है। अगर कोई सरकार की गलत नीतियों के विरूद्ध सोशल मीडिया पर कुछ लिख दे, तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का काम भाजपा की सरकार करती है। जब इनके शासनकाल में जनप्रतिनिधियों के बोलने की आजादी को छीनने का काम किया जा रहा है तो आम आदमी का क्या होगा।
कहा कि हमने भी कई बार भाजपा के नेताओं और विधायक के खिलाफ तहरीर दी हैं, मगर हमारी तहरीर पर कोई कार्यवाही नहीं की गई।

नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि सरकार अपनी नाकामियों के चलते पूरी तरह से बौखला गई है और इसी बौखलाहट में जो कांग्रेस कार्यकर्ता मुखर होकर सरकार के फेलियर को उजागर कर रहे हैं। उन पर फर्जी तरीके से मुकदमे दर्ज दर्ज करा कर उनकी आवाज दबाना चाहती है।

प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा ने कहा कि सरकार की खुली तानाशाही और हिटलर शाही है प्रजातंत्र में सबको अपनी बात कहने का हक है लेकिन हर मोर्चे पर पिछली सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए ऐसी घटिया कदम उठा रही है ।

कांग्रेस नेता दीपक जाटव ने कहा कि हमारा संविधान हमें अभिव्यक्ति की आजादी देता है लेकिन प्रदेश सरकार इंसान के मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है और मैंने जो भी सरकार की नाकामियों व उनके नेताओं द्वारा किये गये कुकृत्यों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वो तथ्य के साथ किया और मैंने कोई जुर्म नहीं किया मैं इनके मुकदमों से डरने वाला नहीं और इस मुद्दे पर मैं किसी भी स्तर के भाजपा के नेता के साथ डिबेट करने को तैयार हूँ और साबित कर सकता हूँ कि मैंने जो कहा और लिखा वो एकदम सत्य है ।

इस मौके पर प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, विमला रावत, कमलेश शर्मा, संजय शर्मा, प्यारे लाल जुगरान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज देवरारी, पार्षद मनीष शर्मा, राकेश मिया, भगवान सिंह पंवार, राधा रमोला, लल्लन राजभर, अशोक शर्मा, नंदकिशोर जाटव, एकांत गोयल, पंकज गुप्ता, ललित सक्सेना, प्रिंस सक्सेना, यश अरोड़ा, गौरव यादव, नीरज चैहान, राहुल पांडेय, राजेंद्र, इमरान सैफी, विक्रम भंडारी, रोशनी देवी, सीमा पाल, रकम पोखरियाल, राम कुमार, राजू गुप्ता, पुनंजय राजभर, शाहरूख, राजेंद्र, हर्ष शर्मा, सोनू पांडेय, अशोक शर्मा, जगजीत सिंह जग्गी, जितेंद्र पाल पाठी, हरिओम यादव, मट्ठू यादव, प्रदीप भट्ट, पूजा, सोनिया शर्मा आदि उपस्थित थे।

अधिकारी मेहनत, ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ करें दायित्वों का निर्वहनः सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन के उच्चाधिकारियों को पत्रावलियों का निस्तारण समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने अधिकारियों से मेहनत, ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन की भी अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य कार्यो को उलझाने का नही बल्कि उन्हें सुलझाना होना चाहिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्य सचिव ओम प्रकाश के नेतृत्व में आईएएस एसोसिएशन के सदस्यों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा देश की सबसे बड़ी सेवा है। शासन व्यवस्था का अनुभव आपको है। शासन में बैठे अधिकारियों से जनता की उम्मीदे जुड़ी होती है। जनता से जुड़े कार्यों का त्वरित निस्तारण समयबद्धता के साथ हो इसके लिये प्रभावी व्यवस्था बनायी जाने की उन्होंने जरूरत बतायी।

उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि योजनाओं के क्रियान्वयन से सम्बन्धित प्रक्रिया शीघ्र धरातल पर दिखाई दे इसकी भी पहल की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सबको एक परिवार की तरह राज्य के विकास में सहयोगी बनाना होगा। उन्होंने अधिकारियों से शासकीय कार्यप्रणाली एवं प्रक्रियाओं में आवश्यक सुधार आदि के लिये सुझाव भी आमंत्रित किये है। उन्होंने आपसी संवाद पर भी ध्यान देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों से सेवा में नये आये अधिकारियों का मार्गदर्शन करने की भी अपेक्षा की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानन्द, मुख्य सचिव ओम प्रकाश, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आईएएस एशोसियेशन की अध्यक्ष मनीषा पंवार, अपर मुख्य सचिव आनन्द वर्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु आदि उपस्थित थे।

सीएम धामी से प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी सहित भारतीय वन सेवा के अधिकारियों ने की भेंट


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में सड़को एवं अन्य विकास कार्यो में लम्बित वन भूमि हस्तान्तरण के मामलों के निस्तारण में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में मानव वन्य जीव संघर्ष को कम करने के लिये कारगर रणनीति तैयार करने के भी निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिये हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी के नेतृत्व में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों से वन भूमि हस्तान्तरण के मामलों में अनावश्यक विलम्ब न किये जाने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि वन भूमि हस्तान्तरण के प्रकरणों में विलम्ब होने से विकास कार्यो को पूर्ण करने में अनावश्यक विलम्ब हो रहा है।
मुख्यमंत्री को एसोसिएशन द्वारा कार्बेट नेशनल पार्क पर आधारित काफी टेबल बुक भी भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द नव नियुक्त मुख्य सचिव एसएस संधू, विशेष सचिव डॉ0 पराग मधुकर धकाते के साथ ही वन विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

डीजीपी के नेतृत्व में आईपीएस एसोसिएशन ने की सीएम पुष्कर धामी से मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में ड्रग्स की रोकथाम के लिये कारगर प्रयासों की जरूरत बतायी है। उन्होंने पुलिस ट्रेनिंग पर ध्यान देने के साथ ही पुलिस कांस्टेबलों एवं वाहन चालकों के रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भी शासन को भेजने को कहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के नेतृत्व में आईपीएस एशोसियेशन के अधिकारियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने करोना की इस महामारी के दौर में पुलिस के जवानों एवं अधिकारियों द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था बनाये रखने पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि ड्रग्स हमारी युवापीढ़ी को खराब कर रहा है। इस पर प्रभावी नियन्त्रण के लिये इसकी जड़ तक जाने की जरूरत है। ताकि इसकी कारगर ढंग से रोकथाम हो सके।

पुलिस महानिदेशक ने पुलिस कर्मियों के ग्रेड वेतन एवं नियमावली के परीक्षण के लिये कैबिनेट उप समिति के गठन के लिये मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानन्द के साथ ही पुलिस के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

टिहरी जिले के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में शातिर चोर बाइक के साथ पकड़ा गया

मुनिकीरेती थाना प्रभारी कमल सिंह भंडारी ने बताया कि बीती 30 जून को गोपाल अग्रवाल, निवासी गंगा स्थल, मुनिकीरेती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बाइक कैलास गेट स्थित मद्रास कैफे के आगे खड़ी कर रखी थी। कुछ समय बाद वापस आकर देखा तो बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बाइक समेत शातिर चोर को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। कैलास गेट चैकी प्रभारी अमित कुमार ने हत्थे चढ़े आरोपी की पहचान रोहित निश्चल पुत्र स्व. चंद्रभान निश्चल, निवासी मूल न्यू नंदपुरी कंकरखेड़ा, मेरठ, यूपी हाल निवासी रुड़की के रूप में कराई है।

आईडीएल में आक्सीजन प्लांट का जल्द होने जा रहा लोकार्पण

आईडीपीएल ऋषिकेश के डीजीएम गंगा प्रसाद अगरहरी ने आईडीपीएल में ऑक्सीजन प्लांट को पुनर्जीवित कराये जाने को लेकर किए गए प्रयासों के लिए विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल का आभार व्यक्त किया साथ ही आईडीपीएल में जीवन रक्षक दवाइयों के उत्पादन को लेकर भी चर्चा वार्ता की।

स्पीकर ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान उत्तराखंड सहित संपूर्ण देशभर में ऑक्सीजन की किल्लत हुई, ऐसे में केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार के सहयोग से आईडीपीएल के ऑक्सीजन प्लांट को पुनर्जीवित करने के लिए कवायद शुरू हुई और अब प्लांट की टेस्टिंग में सफलता के बाद जल्द ही इस ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया जाएगा।

कहा कि आईडीपीएल ऋषिकेश का औषधी निर्माण में महत्वपूर्ण स्थान रहा है इसलिए यहां पर कुछ आवश्यक जीवन रक्षक दवाइयों का निर्माण भी प्रारंभ करने के लिए तैयारियां चल रही है जिससे स्थानीय लोगों को भी लाभ होगा।

इस अवसर पर आईडीपीएल के डीजीएम ने विधानसभा अध्यक्ष को आईडीपीएल के अंदर संचालित होने वाली अन्य गतिविधियों एवं जीवन रक्षक दवाइयों के उत्पादन से संबंधित आवश्यक जानकारी से अवगत कराया। साथ ही ऑक्सीजन प्लांट पुनर्जीवित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्मिक विभाग के इंचार्ज एसएस नेगी भी उपस्थित थे।

ऋषिकेश विधायक की बुद्धि शुद्धि को कांग्रेस ने किया यज्ञ

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छिद्दरवाला में बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्रीय विधायक व विस अध्यक्ष ने छिद्दरवाला में महाविद्यालय खुलवाने और छिद्दरवाला चैक में काली माता मन्दिर के लिए लाखों रुपये देने की झूठी घोषणा की थी। घोषणा के कई वर्ष बीतने के बावजूद आज तक यह कार्य नहीं हुए हैं। यह वादे सिर्फ सफेद झूठ साबित हुए हैं। कहा कि इन झूठे वादों और घोषणाओं की एक लिस्ट तैयार करके विभिन्न क्षेत्रों में जाकर क्षेत्रीय विधायक की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया जा रहा है, ताकि उनको सदबुद्धि आये और वह अपने द्वारा बोले गये झूठ पर जनता के बीच जाकर माफी मांगे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक बीते 15 सालों से विधायक है। उनके वादे और घोषणाओं जैसे त्रिवेणी घाट में नदी की जलधारा को गंगा तट तक लाना, संजय झील को पर्यटन स्थल बनवाना, राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश को श्रीदेवसुमन विवि का मुख्य कैंपस बनवाने की घोषणा, टिहरी विस्थापित क्षेत्र को राजस्व ग्राम बनवाने की घोषणा, हरिपुर अंडर पास बनवाने की झूठी घोषणा, बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में बाढ़ की रोकथाम के कार्यों की झूठी घोषणा सहित तमाम घोषणाएं झूठी साबित हुई हैं।

इस अवसर पर मन्दिर समिति के पुजारी किशोर सेमवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बरफ सिंह पोखरियाल, जिला महामंत्री गोकुल रमोला, पूर्व प्रधान सतीश रावत, केके थापा, पूर्व बीडीसी सदस्य पूरन चन्द रमोला, पंकज रावत, पूर्व कर्नल वाईबी भंडारी, बलवंत रमोला, हरभजन सिंह चैहान, रविन्द्र राणा, कमल रावत, यश अरोड़ा, अर्जुन थापा, चंद्रकांत कलूडा, विजय थापा, प्रीतम चैहान, विक्रम भंडारी, मनोज बिष्ट, प्रवीन बिष्ट, अर्जुन पूरी, मोहित ठाकुर, राकेश गौड़, जीवन रावत, गजेन्द्र चैहान आदि मौजूद थे।

उत्तराखंड की जनता भी विकास की राजनीति की पक्षधर, आप पार्टी ही विकल्पः दिनेश मोहनिया


आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया बाबा काली कमली धर्मशाला के सत्संग हाल में आयोजित कार्यक्रम मिशन विजय शंखनाद को संबोधित किया। कहा कि अब काम की राजनीति करने का समय आ गया है। लिहाजा पार्टी के दिल्ली में विकास कार्यों को देखते हुए उत्तराखंड की जनता भी विकास की राजनीति की पक्षधर है और आप पार्टी ही वो विकल्प है जो सिर्फ और सिर्फ विकास की राजनीति को तवज्जो देती है।

उन्होंने कहा कि अब हर विधायक को अपना रिपोर्ट कार्ड जनता को दिखाना होगा कि उसने 5 साल में जनता के लिए क्या किया। प्रदेशवासी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।

कहा कि सरकार ने जन सुविधाएं जुटाने को कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई। पार्टी हर बूथ को मजबूत करेगी। इसके लिए पार्टी युद्ध स्तर पर सभी बूथों पर कार्यकर्ता का चयन कर रही है। सभी बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं को डिजिटल ट्रेनिंग दी जाएगी। मीडिया प्रभारी संजय सिलस्वाल के संचालन में चले सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा, लोकसभा प्रभारी सुनील लोहिया, अमित बिश्नोई, दिनेश असवाल, दिनेश कुलियाल ज्ञान रावत, विजेंद्र पासवान, मनोज कोठियाल, लालमणी रतूड़ी, राखी ध्यानी, शहनाज, मुकेश रानी, रजनी कश्यप, अनीता, गंगा आदि मौजूद रहे।

मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ली राजभवन में शपथ, 11 मंत्रियों ने भी मौके पर ली शपथ

उत्तराखंड के सबसे युवा 45 वर्षीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान हरक सिंह रावत, सतपाल महाराज, मदन कौशिक समेत, तमाम भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। 5 बजकर 14 मिनट पर शपथ ग्रहण समारोह शुरू होने की घोषणा हुई। इसके बाद राज्यपाल पोडियम पर पहुंचीं और उन्होंने पुष्कर सिंह धामी को शपथ दिलाई। शपथग्रहण समारोह के दौरान नारेबाजी का दौर भी खूब चला। सीएम धामी के समर्थकों ने खूब नारे लगाए।

इन्होंने भी ली शपथ
मुख्यमंत्री को शपथ दिलाने के बाद राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने 11 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई। ​मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में सबसे पहला नाम सतपाल सिंह महाराज का रहा। इसके बाद पौड़ी से विधायक हरक सिंह रावत ने शपथ ली। मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले अगले विधायक वंशीधर भगत रहे। वंशीधर भगत पांच बार मंत्री रह चुके हैं और वह छठवीं बार मंत्री बने हैं। इसके बाद यशपाल आर्य मंत्रीपद की शपथ लेने पहुंचे। यशपाल पिछली सरकार में परिवहन मंत्री थे। डिडिहार से विधायक बिशन सिंह को भी राज्यपाल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद सु​बोध उनियाल, अरविंद पांडेय, मसूरी से लगातार दूसरी बाद विधायक गणेश जोशी, धनसिंह रावत, रेखा आर्या, यतीश्वरानंद ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

ऋषिकेशः श्यामपुर में आंतरिक सड़कों का विधायक निधि से हुआ निर्माण, स्पीकर ने उद्धाटन कर 50 स्ट्रीट लाइट की घोषणा की

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत श्यामपुर, बैटरी फार्म में स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने विधायक निधि से निर्मित 4 लाख रुपये की लागत के आंतरिक सड़कों का उद्घाटन किया। जबकि क्षेत्र में 50 स्ट्रीट लाइट लगवाये जाने की घोषणा भी की है।

स्पीकर ने कहा कि श्यामपुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत अनेक कार्य विधायक निधि, लोक निर्माण विभाग, पेयजल विभाग, विद्युत विभाग आदि के माध्यम से किए गए हैं जिससे लोगों को सुविधा हो रही है। कहा कि शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों का विकास भी उसी तर्ज पर हो रहा है जिस तर्ज पर शहरों को विकसित किया जाता है । ताकि ग्रामीण क्षेत्र भी शहरों की तरह चमक उठे।
बैटरी फार्म में सड़कों का उद्घाटन करने के पश्चात उन्होंने कहा कि आंतरिक मोटर मार्गो से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न चैराहे पर स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही है कहा है कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए कुछ राजनीतिक दल विकास के नाम पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं परंतु उनको धरातल पर आ करके देखना चाहिए कि ऋषिकेश विधानसभा में विभिन्न विभागों द्वारा कितना विकास हुआ है ।उन्होंने कहा है कि मेरा उद्देश्य ऋषिकेश विधानसभा को आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित करना है और उस और हम आगे बढ़ रहे हैं

इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी कमला नेगी ने विधानसभा अध्यक्ष द्वारा किए गए विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया और कहा है कि श्री अग्रवाल हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

मौके पर कार्यक्रम की आयोजक मधु भट्ट, कमला नेगी, पदमा नैथानी, गौतम राणा, राजवीर रावत, रामरतन रतूड़ी, कुसुम जोशी, इंदु थपलियाल, सुभाष रावत, रतन बहुखंडी आदि उपस्थित थे ।