ऋषिकेश।
गुमानीवाला स्थित डीएसबी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ प्रारम्भ हुआ। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि बेहतर भविष्य निर्माण में शिक्षण संस्थाओ की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिये स्कूल प्रबंधन को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम में गढ़वाली, पंजाबी, हरियाणवी, राजस्थानी व गुजराती लोकगीतों की धूम रही। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारम्भ सरस्वती वंदना से हुआ। भारतीय त्योहारों के विविध रंग बिखेरते लोक नृत्यों की प्रस्तुतियों व अतुल्य भारत की सुन्दर झांकी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वीररस से भरे देश भक्ति गीत व लोकगीतों ने दर्शको को झूमने पर विवश किया। नटखट हनुमान की शानदार प्रस्तुति ने दर्शको को खूब गुदगुदाया। शास्त्रीय संगीत, गायन व वाद्धयंत्रो की जुगलबन्दी ने दर्शकों का मन मोह लिया। गंगा को स्वच्छ रखने का संदेश भी बच्चों ने दिया। एसपी श्वेता चौबे ने जीवन में सफलता पाने के लिये अनुशासन का पालन करने का संदेश दिया। इस अवसर पर जयराम ट्रस्ट के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज, मंहत विनय सारस्वत, संजय पालीवाल, श्रीकृष्ण शर्मा, विनोद अग्रवाल, आईडी जोशी, प्रधानाचार्य शिव सहगल, भरत मन्दिर स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य डीडी तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, राजपाल खरोला, एमसी त्रिवेदी, सतेन्द्र भट्ट, विनोद भट्ट, राजेश व्यास आदि उपस्थित थे।
Author: admin
जयंती पर याद किए गए उत्तराखंड के गांधी
स्व. इन्द्रमणी बड़ोनी का 91वां जन्मदिन लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाया
ऋषिकेश।
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति ने शहीद स्मारक में राज्य आंदोलनकारियों के साथ मिलकर स्व. इन्द्रमणी बड़ोनी के चित्र पर माल्यार्पण किया। उत्तराखंड आंदोलन में उनके योगदान और ऋषिकेश में बिताए उनके जीवन को भी याद किया गया। मौके पर वेद प्रकाश शर्मा, संजय शास्त्री, राजपाल खरोला, राम विलास रावत, गंभीर सिंह मेवाड़, सरोज डिमरी, विक्रम भंडारी, उषा रावत, युद्धवीर चौहान, रुकम सिंह पोखरियाल आदि मौजूद थे। 
उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक आईडीपीएल वीरभद्र में हुई। यहां पर स्व. बड़ोनी के अहिंसक और सत्याग्रह के रूप में राज्य आंदोलन का नेतृत्व करने की प्रशंसा की गई। मौके पर नगर अध्यक्ष शांति तड़ियाल, माधुरी कोटनाला, सरोजनी नेगी, दमयंती नौटियाल, सत्येश्वरी, युद्धवीर चौहान, जितार सिंह, आंनद तड़ियाल आदि मौजूद थे। राजकीय इंटर कॉलेज खदरी खड़कमाफ श्यामपुर में लोकगीत व गढ़वाली संस्कृति की प्रस्तुति की गई। जिसमें श्री देव सुमन पहले, वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली दूसरे, तीलू रौतेली व अब्दुल कलाम सदन संयुक्तरुप से तीसरे स्थान में रहे। मौके पर प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह नेगी, महताब सिंह, रणवीर सिंह, वेद प्रकाश पैन्यूली, प्रवीण चौधरी आदि मौजूद थे।
मुनिकीरेती स्थित शत्रुघ्नन घाट पर स्थानीय लोगों ने स्व. इन्द्रमणी बड़ोनी की स्मृति में विभिन्न कार्यक्रम किए। शाम चार बजे शत्रुघ्ननघाट पर भजन संध्या हुई, उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया, शाम पांच बजे हवन, शाम छह बजे दीपदान और गंगा आरती के माध्यम से स्व. बड़ोनी को याद किया गया। मौके पर मंहत मनोज दिवेद्वी, रमाबल्लभ भटट, मुकेश पाठक आदि मौजूद थे।
मॉडलों से समझाया बिजली का उत्पादन
श्री सांई बाबा पब्लिक स्कूल में लगी विज्ञान प्रदर्शनी
ऋषिकेश।
शनिवार को प्रदर्शनी का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक अनुराग शर्मा और डायरेक्टर प्रीति शर्मा ने किया। उन्होंने बच्चों से प्रदर्शनी में बढ़-चढकर भाग लेने को कहा। बच्चों ने विज्ञान पर आधारित बायो गैस प्लांट से बिजली का उत्पादन, आधुनिक शहरी समाज, ड्रोन, विभिन्न प्रकार की गणितीय आकृतियां, एटीएम, मनी, गणितीय खेल, गंगा-यमुना नदियां, लोकोक्तियां और मुहावरे आदि विषयों पर मॉडल प्रस्तुत कर उनके क्रियाकलाप समझाए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कामिनी जुयाल बहुगुणा, प्रभात गुप्ता, मनोज कुमार, सत्यनाम, संदीप, रवि, स्वाति मंडल, सुनिता शर्मा, रश्मि वर्मा, मीनू तरार, प्रवेश बहुगुणा, अजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।
सातवें वेतनमान का लाभ न मिलने से कर्मचारी नाराज
26 दिसंबर को जल संस्थान कर्मी करेंगे कार्य बहिष्कार
जलसंस्थान कार्यालय पर गढ़वाल डिविजन के कर्मचारियों की बैठक
ऋषिकेश।
शनिवार को जलसंस्थान कार्यालय पर गढ़वाल डिविजन जल संस्थान कर्मचारी संघ की बैठक हुई। इसमें संघ से जुड़े कर्मचारियों ने राज्य सरकार की ओर से जारी सातवें वेतनमान के बारे में चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की ओर से जो सातवां वेतनमान जारी किया गया है। उसका लाभ राज्य कर्मचारियों को तो मिल रहा है लेकिन निगम, निकाय और जल संस्थान के कर्मचारियों को इस लाभ से वंचित किया जा रहा है। शाखा अध्यक्ष युवराज सिंह सोलंकी ने कहा कि सरकार निगम कर्मचारियों के साथ पक्षपात कर रही है जिसके विरोध में गढ़वाल डिविजन जल संस्थान कर्मचारी संघ से जुड़े सभी कर्मचारी 26 दिसंबर को कार्य बहिष्कार करेंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। यदि लाभ नहीं दिया गया तो कर्मचारी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बैठक में प्रदीप राजपूत, नानक सिंह, चतर सिंह, सुरेन्द्र कुमार, मेहरबान, देवी सिंह व जितेन्द्र आदि उपस्थित थे।
काव्य संग्रह से बयां किया पहाड़ का दर्द
ऋषिकेश।
मुनिकीरेती कैलाशगेट में आयोजित पत्रकारवार्ता में आवाज साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में वरिष्ठ कवि शिव प्रसाद बहुगुणा ने अपनी 46 रचनाओं का संग्रह साझा किया। मैं देवभूमि से बोल रहा हूं काव्य संग्रह में उन्होंने अपनी रचनाओं से उत्तराखण्ड की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों को बखूबी पेश किया है। कविताओं के माध्यम से कहीं पलायन तो कहीं सूने पड़े पहाड़ों की दास्ता बयान की। अपनी लेखनी के जरिए कवि शिव प्रसाद बहुगुणा ने समाज के विभिन्न आयामों को भी दर्शाया। कहा कि मेरे लिए साहित्य का सृजन ही समाज निर्माण का माध्यम है। मैं निरंतर अपनी लेखन से समाज के हर रूप को दिखाता रहूंगा। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को पालिका सभागार में रचनाओं का विमोचन किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक रवि शास्त्री, रामकृष्ण पोखरियाल, डॉ. अतुल शर्मा, वीपी सेमवाल, रामचौबे, अभिषेक शर्मा, सुनील थपलियाल, मनोज मलासी, प्रबोध उनियाल, अशोक क्रेजी, नरेन्द्र रयाल व सत्येन्द्र चौहान आदि उपस्थित थे।
बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
ऋषिकेश।
बार सभागार में आयोजित शपथग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष रतनमणि नौटियाल, उपाध्यक्ष अतुल यादव, महासचिव खुशहाल सिंह कलूड़ा, संयुक्त सचिव पुष्कर बंगवाल, कोषाध्यक्ष अजय वर्मा, पुस्तकालयध्यक्ष ऋतु भट्ट, ऑडिटर विजेन्द्र कुकरेती को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण में अपर जिला जज एसएमडी दानिश, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रजनी शुक्ला, अपर पारिवारिक न्यायाधीश अरविन्द नाथ त्रिपाठी, न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक श्रीवास्तव, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन ममता पंत, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सजवांण, सुभाष भट्ट, शीशराम कंसवाल, मोहन पैन्यूली, नवीन रावत, ऋषि अंथवाल, पीडी त्यागी, चौधरी ओंकार सिंह, शशिमोहन गौनियाल, राकेश पारछा, राकेश मियां आदि मौजूद थे।
लोजपा ने की बेघर लोगो को आवास देने की मांग
एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
ऋषिकेश।
हरिद्वार बाईपास मार्ग से लोजपा कार्यकर्ता जुलूस के रूप में तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रदेश महासचिव विरेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि बेघर लोगों को दीनदयाल उपाध्याय आवास योजना के तहत किस्तों में आवास उपलब्ध कराए जाने चाहिए। जिन परिवारों को सरकारी नौकरी नहीं मिली है, उनके परिवार से एक व्यक्ति को योग्यता के आधार पर नौकरी देने का प्रावधान किया जए। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कदम बालियान ने कहा कि 1989 से 1994 तक नसबंदी कराने वालों को 133 वर्ग गज भूमि आंवटित की गई थी लेकिन आज तक कब्जा नहीं दिया गया। जाति प्रमाणपत्र की बाध्यता खत्मकर सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे नौनिहालों को एडमिशन के दौरान लिखवाई जाति के आधार पर छात्रवृत्ति दी जाए। उन्होंने कृष्णानगर कॉलोनी आईडीपीएल वीरभद्र को ग्राम पंचायत में शामिल करने की भी मांग की। प्रदर्शनकारियों में भोपाल सिंह, बीना जोशी, अजय सिंह, मदनलाल जाटव, बलराम, विरेन्द्र जोशी, ममता भट्ट, दिलीप सिंह, रणजीत सिंह, किशनलाल, आशा भण्डारी, विनिता मिश्रा, कलावती देवी, अनिल मिश्रा, सीताराम, सावित्री देवी,बाला चौधरी, रीना चौधरी, पूनम यादव आदि शामिल थे।
एटीएम के शटर तो खुले लेकिन कैश नहीं निकला
विभिन्न बैंकों के ऋषिनगरी में कुल 129 एटीएम हैं
ऋषिकेश।
आरबीआई से नई करेंसी आने पर शुक्रवार सुबह 10 बजे तक ज्यादातर एटीएम पर कैश डाला गया था जबकि नोटबंदी के बाद से बंद चल रहे एटीएम के शटर तो खुले मिले लेकिन उनसे कैश नहीं निकला। नोटबंदी का असर अभी भी बरकरार है। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक ज्यादातर एटीएम में कैश डाला गया लेकिन भीड़ होने से दोपहर तक एटीएम खाली हो गए। शहर में सबसे अधिक 68 एटीएम लगे हैं जिसमें सबसे अधिक एसबीआई व पीएनबी के हैं। गुरुवार को इक्के-दुक्के एटीएम से ही कैश निकल रहा था। जिससे लोगों को परेशानी हुई। पहले ही ऋषिनगरी में नई करेंसी कम आने से लोग परेशान हैं। उन्हें उनकी जरूरत के हिसाब से कैश नहीं मिल पा रहा है।
बोर्ड बैठक में गिनवाई अधिशासी अधिकारी की हाजिरी
तीन माह में 28 दिन ही उपस्थित रहे अधिशासी अधिकारी
नए ईओ की मांग का प्रस्ताव शासन को भेजने पर बनी सहमति
ऋषिकेश।
गुरुवार को नगर पालिका के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में नगर के विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा हुई। विभिन्न वार्डों के लाखों रुपये के निर्माण कार्यों को बोर्ड ने सहमति प्रदान की। बैठक में ईओ विजय प्रताप सिंह चौहान की कार्यशैली पर लोगों ने नाराजगी जताई। बोर्ड ने ईओ का हाजिरी रजिस्टर मंगवाकर उनकी उपस्थिति की जांच करवाई।
ज्यादातर सदस्यों का कहना था कि ईओ नगर पालिका में बैठते ही नहीं हैं। बैठक में उनकी उपस्थिति जांची तो अक्तूबर में 14 दिन, नंवबर में आठ दिन और दिसंबर में छङ दिन ही ईओ साहब नगर पालिका में उपस्थित रहे। बोर्ड ने शासन को उनका ट्रांसफर करने और नए ईओ को नगर पालिका ऋषिकेश में लाने पर सहमति जताई।
पालिका सदस्यों ने नगर पालिका के कर्मचारियों पर भी आरोप लगाए। बताया कि स्ट्रीट लाइट की समस्या बनी हुई है। लिखित शिकायत के बावजूद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा है। भाजपा सभासद दल के नेता शिवकुमार गौतम और कर समिति के अध्यक्ष दीपक धमीजा ने कर अधीक्षक निशांत अंसारी पर कार्य में शिथिलता बरतने का आरोप लगाया। कहा कि एक ओर तो लोग भवन कर निस्तारण की फाइल जमा कर रहे हैं वहीं कर अधीक्षक बेवजह फाइलों को लटका रही हैं।
मार्च में आयोजित हुई बैठक में मासिक लेखा रिपोर्ट देने के निर्देशों का पालन नहीं करने पर भी बोर्ड ने नाराजगी जताई। बोर्ड ने जानना चाहा कि आखिरकार मासिक लेखा रिपोर्ट के बिना कैसे पालिका के खर्च का हिसाब किताब रखा जा रहा है। बोर्ड ने आय-व्यय का लेखा-जोखा सदन में प्रस्तुत नहीं करने को गंभीर माना। निर्णय लिया कि वित्त समिति के निर्देशों पर मासिक लेखा रिपोर्ट तैयार कर बोर्ड सदस्यों को दी जाए। ईओ विजय प्रताप सिंह चौहान से फोन पर वार्ता करनी चाही लेकिन उन्होंने मोबाइल नहीं उठाया।

सट्टे वाली गली
नामित सभासद ललित मोहन मिश्रा ने प्रस्ताव सख्या नौ के बिन्दु संख्या 10 पर आपत्ति जताई। प्रस्ताव में सट्टे वाली गली में नाली निर्माण को लेकर उन्होंने जानना चाहा कि शहर में सट्टे वाली गली कौन सी है। जिस पर लिपिकीय गलती सामने आई। नगर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा ने लिपिकीय त्रुटि को गंभीर माना। भविष्य में गलती होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
25 प्रतिशत वृद्धि करने की जानकारी दी
कर समिति ने भवन कर सुनवाई में अपने चहेतों पर निर्धारित 25 प्रतिशत से भी कम कर लगा दिया। जिससे नगर पालिका को राजस्व की हानि तो हो ही रही है। साथ शासनादेश का पालन भी नहीं हो रहा है। अब शासन ने नगर पालिका को भेजे निर्देश में 25 प्रतिशत कर वृद्धि करने के आदेश दिए। अब नगर पालिका के सभी भवन कर 25 प्रतिशत की वृद्धि के साथ ही कर जमा होंगे। पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा ने बोर्ड बैठक में शासनादेश का हवाला देकर 25 प्रतिशत वृद्धि करने की जानकारी दी।
दूसरी बार निशाने पर ईओ
एक वर्ष में दूसरी बार नगर पालिका ऋषिकेश की बोर्ड बैठक में किसी ईओ के खिलाफ शासन को प्रस्ताव भेजने का प्रस्ताव आया है। एक वर्ष पूर्व भी ईओ विजयप्रताप सिंह चौहान के खिलाफ प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ था। सूत्रों के अनुसार तब पालिकाध्यक्ष की कृपा ईओ पर बनी हुई थी, लेकिन इस बार बोर्ड के साथ ही कर्मचारी भी ईओ के नगर पालिका में नहीं बैठने के चलते परेशान हैं। आरोप है कि आवश्यक कार्य लटके हुए हैं। ईओ की कार्यशैली को लेकर सभी वर्गों में नाराजगी बनी हुई है।
कैजुअल सर्वे पर बनी सहमति
सर्वे में छूट गए प्लाट व भवन को कैजुअल सर्वे कराकर नगर पालिका में शामिल कराने पर सहमति बनी हुई है। बोर्ड ने सहमति जताई कि ऐसी सम्पत्ति को पालिका में शामिल कराने के लिए कैजुअल सर्वे कराया जाएगा।
प्रस्ताव गायब करने का आरोप
बोर्ड बैठक के लिए दिए गए प्रस्ताव ही गायब होने लगे तो नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर संदेह होने लगता है। गुरुवार को पांच सभासदों ने अपने प्रस्ताव एजेंडे में शामिल नहीं होने पर आपत्ति जताई। जिस पर प्रस्ताव गायब होने की बात भी सामने आई। सभासद शिवकुमार गौतम, हरीश तिवाड़ी आदि ने अपने प्रस्तावों को मूल प्रस्ताव में शामिल करने की मांग की।
आठ को लगेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
धूमधाम से मनेगा गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व
तीन से 15 जनवरी तक होंगे आयोजन
ऋषिकेश।
गुरुवार को गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट की बैठक की जानकारी अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष और ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सरदार नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा ने दी। उन्होंने बताया कि गुरु गोविन्द सिंह महाराज के 350वें प्रकाश पर्व को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। तीन से 15 जनवरी तक प्रकाश पर्व का आयोजन होगा। अखंड पाठ तीन जनवरी से शुरू होकर पांच जनवरी चलेगा। तीन से छह जनवरी तक स्वास्थ्य शिविर के लिए लोग अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। आठ जनवरी को 40 से अधिक विशेषज्ञों की टीम स्वास्थ्य शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेगी। महिलाओं के लिए ब्रेस्ट स्क्रीनिंग की भी सुविधा रहेगी। दिनभर धार्मिक-ऐतिहासिक फिल्में दिखाई जाएंगी।
मुख्य कार्यक्रम 13 से 15 जनवरी तक श्री अखंड पाठ का होगा। 15 जनवरी को रक्तदान, कथा कीर्तन के साथ खालसायी खेल गतका करतब दिखाए जाएंगे। ऐतिहासिक प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा। मौके पर प्रधान हाकम सिंह, कमला प्रसाद भटट, हरिमोहन गुल्हाटी, राजेन्द्र सेठी, सतपाल सिंह, कीमती लाल चावला, कृपाल सिंह, विनय उनियाल, सुधीर कुकरेती, गोबिन्द सिंह, वीरेन्द्र सिंह, मंगा सिंह, एसएस बेदी, उषा रावत, सरोज डिमरी, मदन मोहन शर्मा, विमला रावत, इन्द्रकुमार गोदवानी, दर्शन सिंह, एसएस बेदी, जितेन्द्र अग्रवाल, पूरण सिंह डंग, अर्जुन गुरबख्श्यानी आदि मौजूद रहे।