मोड़ पर पलटी बस, यात्रियों में मचा हड़कंप

नीरगड्डू के पास बैंड काटते वक्त कमानी टूटने से हुआ हादसा
हरिद्वार से बस जा रही थी गुप्तकाशी
बस में सवार थे 32 यात्री

ऋषिकेश।
शनिवार सुबह सवा नौ बजे हरिद्वार से गुप्तकाशी जा रही बस (यूके 12पीबी 2080) जैसे ही तपोवन से डेढ़ किलोमीटर आगे बढ़ी नीरगड्डू के पास बदरीनाथ हाईवे पर बैंड काटते वक्त अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बस में सवार 32 यात्रियों में चीख पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने गाड़ी का शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। यात्रियों में शामिल कमल बहादुर (20), कलम बहादुर (30), चन्दर (32) सहित बच्चे जनक (12) इतेन्द्र (9) माह निवासी ढोलिया नेपाल घायल हो गए। बस में सवार 25 यात्री नेपाल के थे जो पहाड़ पर मजदूरी का काम करते हैं वे नेपाल से पहुंचने के बाद हरिद्वार से बस में बैठे थे। मुनिकीरेती थाना एसएचओ रवि कुमार सैनी ने बताया कि हादसा बस के तेज गति में बैंड काटते समय कमानी टूटने के कारण हुआ। हादसे के बाद दूसरी बस से यात्रियों को भेजा गया। बताया गया कि गनीमत रही बस सड़क के बाएं ओर पलटी अगर दाएं ओर पलटती तो बड़ा हादसा हो सकता था। दाएं ओर खाई थी।

चेकिंग के दौरान उत्पीड़न का लगाया आरोप

ऋषिकेश।
शनिवार को ऋषिकेश परचून ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शर्मा के नेतृत्व में व्यापारी श्यामपुर बाईपास स्थित वाणिज्यकर विभाग के दफ्तर पहुंचे। जहां उन्होंने डिप्टी कमिश्नर एसएस सोलंकी को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि चेकिंग के दौरान टीम वाहन स्वामियों का उत्पीड़न करती है। इससे वे परेशान हैं। इसलिए मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेकिंग के लिए स्थान चिह्नित करने व ट्रांसपोर्टर का वाहन सीज न करने की बात कही। उन्होंने कहा कि वाहन से सामान उतारने और चढ़ाने की जिम्मेदार विभाग की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में देवेन्द्र अरोड़ा, श्रीराम अरोड़ा, रमन कुमार, राजपाल, गोपाल गैरोला, विष्णु गुप्ता, मोहनलाल सहित अन्य शामिल थे।

ऋषिनगरी के स्कूलों में धूमधाम से मनाया क्रिसमस

सेंटा ने बांटे उपहार और आर्कषण केन्द्र रहा रंगारंग कार्यक्रम

ऋषिकेश।
ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल ढालवाला में पूर्व विधायक सुबोध उनियाल व नगर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा ने संयुक्तरुप से क्रिसमस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूले के नन्हें-मुन्हें बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सेंटा क्लास ने बच्चों को उपहार भी बांटे। स्कूल प्रबंधक सुमंत डंग ने अतिथियों का धन्यवाद दिया। मौके पर प्रधानाचार्य पूजा सत्संगी, मोहन डंग, पूजा डंग, रुचि अग्रवाल, ममता पांडे, ज्योतिका, स्वीना, हर्षा, अंजलि, आरती, प्रीती, पूजा चावला, बिवेता, दिव्या आदि मौजूद थे।
वीरभद्र रोड स्थित योगेन्द्र पब्लिक स्कूल में आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बेस्ट क्राफ्ट वर्क ऑफ द ईयर व बेस्ट डेकोरेट फाइल कवर के पुरस्कारों से भी छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी में रेड राइडिंग हुड, स्नोवाइट, प्यासा कौआ, चालाक खरगोश, राइम्स, बाबा ब्लेक शीप प्रमुख रहा। कार्यक्रम में डॉ. अंशुमन दरबारी मुख्य अतिथि रहे व सिंधु पाहवा निर्णायक की भूमिका में रही। मौके पर प्रधानाचार्य मीता चटर्जी, ज्योति, सुधालिका, नैन्सी सचदेवा, अनिता, संगीता, गीता, पूजा, सविता, ईशा तोमर आदि मौजूद थे। 112
स्वामी विवेकानंद स्कूल चौदहबीघा में सेंटा क्लास ने बच्चों को उपहार बांटे। मौके पर स्कूल प्रबंधक सुखदेव भटट, अंजू, सुषमा, पूनम, गीता, विमला, अनीता, निधि, रितुल, पूजा, विजयलक्ष्मी, सुहानी, अमित, नंद किशोर आदि मौजूद रहे। स्मार्ट किड्स जोन स्कूल में क्रिसमस का पर्व सर्व धर्म सम्भाव दिवस के रुप में मनाया गया। छात्रों ने विभिन्न खेल आयोजनों व रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मौके पर स्कूल प्रबंधक भूपेन्द्र जैन, प्रधानाचार्य वीपी धस्माना, तरसपाल जैन, ममता जैन, संयम जैन, मुकेश आदि मौजूद रहे।

ग्रामसभा की आम बैठक में पर्यटन गांव का प्रस्ताव पास

ग्रामीण पर्यटन गांव बनाने की कर रहे है मांग

ऋषिकेश।
नगर पंचायत तपोवन के विरोध में ग्रामीण उतर गए है। उन्होंने ग्रामसभा की आम बैठक में सर्वसम्मति से नगर पंचायत का विरोध कर पर्यटन ग्राम बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
शनिवार शाम को तपोवन में एक आम बैठक ग्रामीणवासियों की हुई। इसमें गांव के लोगों ने सरकार की ओर से नगर पंचायत बनाए जाने की कोशिशों का विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि तपोवन के विकास के लिए तपोवन को पर्यटन गांव बनाया जाए। गांववालों को नगर पंचायत की जरूरत नहीं है। अगर सरकार इसके बाद भी नगर पंचायत बनाने पर सरकार जोर देती है तो सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा।
बताते चलें कि सरकार ने नगर पंचायत के लिए तपोवन की घोषणा की है। इसके लिए आपत्तियां दर्ज कराने का भी समय लोगों को दिया है। नगर पंचायत के विरोध में प्रधान सुरेश उनियाल, मोहन सिंह बिष्ट, राजेन्द्र भंडारी, त्रिलोक सिंह भंडारी, भगवन सिंह बिष्ट, रविन्द्र भंडारी, रतन सिंह नेगी, श्वेता भंडारी, दिनेश शर्मा, भगवती भट्ट, मेहरबान भंडारी, सूरत सिंह पुण्डीर, जगमोहन पयाल, जगत सिंह नेगी, गोपाल चौहान, संजीव भंडारी, आशीष बिष्ट, राम किशोर, सूरत सिंह पुण्डीर, अशोक कंडवाल, राजेन्द्र पुण्डीर, शंकर राय, हरि रावत, राजेश शर्मा, आशीष बिष्ट, दीपक पुण्डीर, राजेश भंडारी, नरेन्द्र भंडारी, अनुराग, चतर सिंह भंडारी, नरेन्द्र कैन्तुरा, सुरेन्द्र पुण्डीर, राजपाल पुण्डीर, सीताराम, पूरण धमांदा, यशपाल सिंह भंडारी, उम्मेद सिंह धमान्दा, मुन्ना रावत, मकान सिंह भंडारी, लोकपाल ब्रह्मचारी, गोपाल शर्मा, जगदीश कंडारी, सरोजनी कोठारी, लेखराज भंडारी, गब्बर सिंह भंडारी सहित अन्य शामिल थे।

एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने कांग्रेस से मांगा टिकट

जन चेतना रैली निकालकर दावेदारी जताई

ऋषिकेश।
जन चेतना रैली के माध्यम से एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक तिवारी ने कांग्रेस से ऋषिकेश विधानसभा से दावेदारी जताई है। रैली में शामिल लोगों ने युवाओं को टिकट देने की वकालत की है। शनिवार को जन चेतना रैली नटराज चौक से शुरु होकर आईडीपीएल पहुंची। एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक तिवारी के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने युवाओं से राजनीति की मुख्य धारा में आने की वकालत की। रैली में शामिल लोगों ने तिवारी को कांग्रेस से टिकट देने की वकालत की। विवेक तिवारी ने जन चेतना रैली के माध्यम से कांग्रेस से अपनी दावेदारी जताई।
रैली में समाजसेवी दिनेश कोठारी, मुमताज हाशिम, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गौरव राणा, रोहित सिंह राणा, सुमित त्यागी, अमनदीप नेगी, अजय धीमान, गुरविन्दर सिंह गुर्री, अमरजीत धीमान, संदीप नौटियाल, अशोक मनचंदा, कपिल शर्मा, विशाल सजवाण, गौरव अरोड़ा, दिनेश चन्द्र भटट, नवीन नौटियाल, राधे साहनी, मार्कंडेय राजभर, अमित राणा आदि मौजूद थे।

आंनदा में बितायेंगे तीन दिन अनुष्का और विराट

जौलीग्रांट एयरपोर्ट के बाहर प्रशंसकों ने ऑटोग्राफ के लिए घेरा
सुरक्षा गार्ड के घेरे में नरेन्द्रनगर के आनंदा होटल पहुंचे

डोईवाला।
उत्तराखंड की सुदंर वादियों में सुकून के दो पल बिताने क्रिकेटर विराट कोहली और फिल्मी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा नरेन्द्रनगर के आनंदा होटल पहुंचे। यहां दोनों तीन दिन रहकर उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर घूमेंगे। भारतीय क्रिकेट के टेस्ट मैच के कप्तान विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शनिवार दोपहर ठीक ढाई बजे निजी विमान से जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर उतरे। दोनों तीन दिन के हॉलीडे पर आए हैं। आनंदा होटल में रहकर देवभूमि की सुदंर जगहों पर घूमेंगे। एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने उन्हें पहचान लिया। ऑटोग्राफ और फोटो खींचने के लिए दोनों को लोगों ने घेर लिया। उन्होंने प्रशंसकों को निराश नहीं किया। फिर सुरक्षा घेरे में ही रवाना हो गए। दोनों मीडिया से बचते हुए होटल आनंदा की गाड़ी में बैठकर चले गए।

टीएचडीसी सेवा ने जिला पंचायत को सौंपी स्ट्रीट लाइटें

ऋषिकेश।
अब इंदिरानगर और नेहरूग्राम क्षेत्र की सड़कों पर पसरा अंधेरा जल्द दूर होगा। जल्द ही सड़क किनारे पथ प्रकाश की व्यवस्था हो जाएगी। शनिवार को सेवा टीएचडीसी ने जिला पंचायत को 25 स्ट्रीट लाइटें भेंट कीं। नेहरूग्राम सामुदायिक भवन पर आयोजित कार्यक्रम में टीएचडीसी सेवा की ओर से क्षेत्र की सड़कों पर पथ प्रकाश के लिए लाइटें दी गईं। 25 स्ट्रीट लाइटें इंदिरानगर, नेहरूग्राम और विस्थापित क्षेत्र की सड़कों पर लगाई जाएंगी। इस अवसर पर टीएचडीसी सेवा के महाप्रबंधक एसआर मिश्रा,परवादून के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सजवाण, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी सजवाण, शैलेन्द्र सिंह, राजेश्वर गिरी, सुनील शाह, सुमित थपलियाल, रामलाल, अमित कुमार, मंजू यादव, नरपाल सिंह, अमित और पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।

फुटहिल्स के छात्रों ने विज्ञान व कला का अदभुत प्रदर्शन दिखाया

ऋषिकेश।
वार्षिक विज्ञान व कला प्रदर्शनी में फुटहिल्स के छात्रों ने विद्यालय की वार्षिक विज्ञान व कला प्रर्दशनी में विभिन्न उपयोग के आधुनिक माडल पेशकर अपनी रचनात्मकता व कला का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि केन्द्रिय विद्यालय की प्रधानाचार्य रचना देव ने छात्रों के प्रयास की सराहना की है।
श्यामपुर गुमानीवाला के नीमकरोली नगर स्थित फुटहिल्स एकेडमी के वार्षिक विज्ञान व कला प्रर्दशनी में छात्रों ने विभिन्न प्रकार के आधुनिक माडल प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का शुभारम्भ केन्द्रिय विद्यालय की प्रधानाचार्य रचना देव ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया। विद्यालय के छात्रों मनीष, गौतम, आयुष नेगी, कनिका, काव्या, प्रियांशी, मंजीत, परमिन्दर द्वारा बनाये गये उर्जा संरक्षण,पवन उर्जा, जल संरक्षण व उसका सदुपयोग, स्टीम पावर जनरेटर्स आदि के माडल को दर्शकों ने सराहा। वही गणित के फार्मूले के माडल ने भी दर्शकों की वाहवाही लूटी। इस अवसर पर आरपीएस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य एसएस भण्डारी, विद्यालय के निदेशक सतीश शर्मा, प्रधानाचार्य अनीता रतूडी, विकल गुप्ता, वन्दना माथुर, पूनम गोस्वामी, मंजु शर्मा, ममता रावत, मधु त्यागी, शिक्षक स्कूली छात्र व अभिभावक उपस्थित थे।

लायंस क्लब डिवाइन ने पाठ्य सामग्री बांटी

ऋषिकेश।
शनिवार को लायंस क्लब के अध्यक्ष महेश किंगर, क्लब सदस्यों के साथ राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय राजीव ग्राम ढालवाला पहुंचे। उन्होंने स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को जुराबे और जूते बांटे। बताया कि आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों को सर्दियों में ठंड से बचाने के लिए क्लब मदद कर रहा है। उन्होंने सरकारी विद्यालयों को आगे भी सहयोग करने और गर्म कपड़े बांटने की बात कही।
इस मौके पर क्लब के सचिव दीपेश कोहली, कोषाध्यक्ष आशु डंग, ललित मोहन मिश्र, गौरव वर्मा, नवीन गांधी, आशीष संगर, कपिल गुप्ता, कृष्णा कालड़ा, जगमीत सिंह, तरुण प्रभाकर, अनुराग शर्मा, अमित सूरी, दीपक तायल, मयूर लांबा, कृष्णा चावला, हेमंत सुनेजा, हितेश सडाना, श्रवण सूरी, अजय ब्रेजा, श्रेयांश जैन आदि मौजूद थे।

सड़कों की मरम्मत न होने पर भड़के भाजपाई

भाजपाइयों ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर किया प्रदर्शन
क्षतिग्रस्त सड़कों से आए दिन हो रही हैं दुर्घटनाएं

ऋषिकेश।
शनिवार को नगर पंचायत चेयरमैन शकुंतला राजपूत और मंडल अध्यक्ष भरत लाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता लक्ष्मणझूला स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि विभाग की ओर से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत नहीं की जा रही है। ऐसे में लोग क्षतिग्रस्त सड़कों पर आए दिन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। गीता आश्रम के गेट के पास क्षतिग्रस्त जाली ठीक न करने से गाड़ियां फंस रही हैं। दोपहिया सवार भी घायल हो रहे हैं। बावजूद इसके इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में सभासद गजेन्द्र नागर, गुरुपाल बत्रा, अश्विनी गुप्ता, जयपाल, नरेश राजपूत, मनीष राजपूत, त्रिवेन्द्र सिंह नेगी, बृजेश चतुर्वेदी, दिनेश शर्मा, सचिन सोदियाल, राजकुमार सहित अन्य शामिल थे।