ऋषिकेश।
गुरुवार को एमआईटी ढालवाला में एक दिवसीय कार्यशाला हुई जिसमें मॉडर्न स्कूल, अगापे मिशन स्कूल, आरपीएस, ओमकारानंद सरस्वती निलयम स्कूल के 60 से अधिक अध्यापकों ने भाग लिया। मॉडर्न स्कूल के आंतरिक आश्वासन प्रकोष्ठ के विशेषज्ञ फैजल खान ने अध्यापकों को तनाव दूर करने के तरीके बताए। विभिन्न खेल और मनोवैज्ञानिक तकनीकों के जरिए प्रतिभागियों को रचनात्मक सोच उजागर के लिए प्रेरित किया। गीत की पंक्तियों को गवाकर अध्यापकों को बताया गया कि तनाव दूर करने में संगीत किस तरह मददगार हो सकता है। विशेषज्ञ फैजल खान ने कहा कि जब अध्यापक स्वयं सकारात्मक ऊर्जा से भरा होगा तो ही वह बच्चों के भीतर की रचनात्मकता को उभार सकता है। कार्यशाला में अध्यापकों को बेहतर संवाद के तरीके भी बताए गए। इस अवसर पर एमआईटी संस्थान के संस्थापक एचजी जुयाल, कार्यक्रम संयोजक ज्योति जुयाल व डॉ. रजनीश पाण्डेय सहित अन्य उपस्थित रहे।
Author: admin
गणित दिवस पर कौन बनेगा रामानुज का आयोजन
ऋषिकेश।
हरिश्चंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में कौन बनेगा रामानुज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। तीन रांउड की प्रतियोगिता में सपना सिंह पहले, नीतू कपिल दूसरे और सीमा कोठियाल तीसरे स्थान पर रहीं। मौके पर मंजु बड़ोला, विमलेश शर्मा, साधना गुप्ता, अमिता अरोड़ा, सविता रानी आदि मौजूद रहे। वहीं, श्रीमति पुष्पा वढ़ेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला में रामानुज जयंती मनाई गई। गणित के विशेषज्ञों ने छात्रों को रामानुज के गणित सिद्धांत और गतिविधियों की जानकारी दी। मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी दिनेश चन्द्र गौड़, खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश वर्मा, प्रधानाचार्य कुंज बिहारी भटट, कार्यशाला समन्वयक अलख नारायण दुबे, डॉ. राम गोपाल गंगवार, सीमा मल्होत्रा, सुमित्रा आदि मौजूद रहे।
ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
बस को पहाड़ से टकरा देने से टला बड़ा हादसा
श्रीनगर से ऋषिकेश आ रही थी जीएमओ की बस
ऋषिकेश।
शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे सवारियां लेकर बस (यूके07-1054) श्रीनगर से ऋषिकेश आ रही थी। तोताघाटी, कौडियाला के ढलान पर मोड पर काटते समय बस अनियंत्रित हो गई। चालक राकेश चंद पुत्र दर्शन लाल निवासी कर्ण प्रयाग निवासी चमोली जिला ने सूझबूझ का परिचय देकर बस को पहाड़ी से टकरा दिया जिससे बस सड़क पर पलट गई। घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए, उन्हें 108 सेवा से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि चालक का कहना है कि ब्रेक फेल हो गया था जिसकी वजह से पहाड़ी से टकराना उनकी मजबूरी थी। एसओ मुनिकीरेती रविकुमार सैनी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक सवारियां बस के शीशे तोड़कर बाहर निकल चुकी थीं। घायलों में लक्ष्मण सिंह (67) पुत्र स्वर्गीय शिव सिंह निवासी खंडूखाल पौड़ी, शंकर (28) निवासी रुद्रप्रयाग एवं विमला देवी (50) पत्नी राजेन्द्र सिंह निवासी श्यामपुर, ऋषिकेश शामिल है। जबकि तीन अन्य का देवप्रयाग में ही उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में मॉडल प्रदर्शनी
ऋषिकेश।
गुरुवार को विद्यालय में वार्षिक मॉडल प्रदर्शनी का शुभारम्भ जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने रीबन काट कर किया। विज्ञान विषय के तहत सीनियर व जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने आधुनिक कृषि तकनीक, जीव-जन्तु वर्गीकरण, एक्स रे मॉडल, पाचन तंत्र, श्वसन तंत्र, कृषि विकास वृक्ष, कृषि प्रणाली, जल चक्र, नाभकीय संयत्र, ऊर्जा व सौर ऊर्जा पर मॉडल बनाए गए। जबकि गणित विभाग अंर्तगत समान्तर रेखा, संख्या चित्रों, एलईडी लाइट द्वारा पाइथागोरस प्रमेय का प्रदर्शन, त्रिकोणमितीय, ज्यामितीय रचनाओं, ऊंचाई व दूरी के मॉडल बनाए गए। अंग्रेजी विषय में विभिन्न लेखकों की कविताएं, लेख, चार्ट, प्रस्तुत किए गए। हिन्दी विभाग अंर्तगत इतिहास एवं काल विभाजन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर गंगाराम आडवाणी, विनोद अग्रवाल जी, दीप शर्मा, कैप्टन डीडी तिवारी, आईडी जोशी, अशोक शर्मा, एमसी त्रिवेदी, ललिता कृष्णा स्वामी,धीरेन्द्र जोशी, अनिता रतूडी, सत्येन्द्र भटट, बीएम बडोनी आदि उपस्थित थे।
टिहरी की निकायों को हाइड्रोलिक वाहन सौंपे
ऋषिकेश।
गुरुवार को सेवा टीएचडीसी के माध्यम से नगर पालिका टिहरी, नगर पंचायत चमियाला और घनसाली को टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक डीवी सिंह ने दो हाइड्रोलिक टिपर वाहन सौंपे। उन्होंने वाहनों के माध्यम से सफाई व्यवस्था में सुधार आने की बात कही। आशा जताई की निकाय टीएचडीसी के द्वारा दी जा रही सुविधा का बेहतर उपयोग करेंगी।
मौके पर कार्यपालक निदेशक एचएल अरोड़ा व राजीव विश्नोई, महाप्रबंधक सामाजिक व पर्यावरण एसआर मिश्रा, महाप्रबंधक वीके बड़ोनी, एचएल भारद्वाज, अजय माथुर, वरिष्ठ प्रबधंक संचार कपिल प्रसाद दुबे आदि मौजूद रहे।
विधायक का सम्मान
ऋषिकेश। मायाकुंड के भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों ने गुरुवार को क्षेत्र में विकास कार्य व विधायक निधि का बेहतर उपयोग करने पर विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल को सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व सभासद रामकृपाल गौतम, एमएन ढौडियाल, मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा, देवेन्द्र नेगी, राजपाल, पकंज शर्मा, अंकित पाण्डेय, राजेश गौतम, शुभम संगल, मनीष बनवाल, दिलीप गुप्ता, गुरुदेव कुकरेती, दीनदयाल राजभर, सुभाष ठठेरा, विवेक गोस्वामी, जयंत किशोर शर्मा, चंदन विश्वास आदि मौजूद रहे।
हॉकर्स कल्याण योजना के तहत हॉकर्स को बांटीं साइकिलें
ऋषिकेश।
गुरुवार को ऋषिकेश श्रम विभाग की ओर से श्रम कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सहायक श्रमायुक्त श्याम रतूड़ी ने हॉकर्स को साइकिलें बांटीं। साइकिलें मिलते हॉकर्स के चेहरे खिले नजर आए। सहायक श्रमायुक्त श्याम रतूड़ी ने बताया कि हॉकर्स कल्याण योजना के तहत ऋषिकेश के 70 हॉकर्स को साइकिलें वितरित की गई हैं।
लिखित आश्वासन पर ग्रामीणों का धरना समाप्त
ग्रामीणों ने बनाई समिति, कार्यों की देखरेख करेंगे ग्रामीण
ऋषिकेश।
श्यामपुर के ग्रामीणों और बीडीसी सदस्य कोमल सिंह नेगी का धरना 12वें दिन समाप्त हो गया। विभागों के लिखित कार्रवाई के आश्वासन और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला की मध्यस्थता में ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। ग्रामीणों ने विभागों के आश्वासन पर कार्यों की जांच व प्रगति के लिए एक समिति का भी गठन किया है।
शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला की मध्यस्थता में खंड विकास अधिकारी व पेयजल निगम ने मांगों के निराकरण के बारे में लिखित आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीण मान गए। उन्होंने ग्रामीणों की एक समिति बनाई। ग्रामीण विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जांच और प्रगति रिपोर्ट भी तैयार करेंगे। समिति में दिनेश पंवार अध्यक्ष, कमला नेगी उपाध्यक्ष, संदीप राणा सचिव, विनोद रावत सहसचिव, हेम सिंह पुंडीर कोषाध्यक्ष व सरंक्षक मंडल में राजपाल खरोला, महावीर उपाध्याय, प्रदीप नेगी, कोमल सिंह नेगी, देवेन्द्र सिंह नेगी, मोहन सिंह असवाल, ज्योति सजवाण, विनोद चौहान, खेम सिंह चौहान शामिल हैं।
ज्योति स्पेशल स्कूल में हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
ऋषिकेश।
ऋषिकेश के उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी और ज्योति स्पेशल स्कूल के प्रबंधक हर्षवर्धन शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान विद्यालय में बच्चों के विकास के लिए कराई जाने वाली गतिविधियों को मॉडल के रूप में दिखाया गया। इत्ती सी खुशी, इत्ती सी हंसी, इत्ता सा टुकड़ा चांद का गीत पर बच्चों की नृत्य प्रस्तुति लोगों के दिल को छू गई। जोड़ी दौड़ में छात्र सक्षम, फ्रॉग रेस में खुशी व बैलेंस रेस में कृष्णा अव्वल रहे। क्ले मॉडलिंग में बच्चों ने अपने मन के चित्रों को मिट्टी पर आकार दिया। कार्यक्रम में मनोहरकांत ध्यानी, दीप शर्मा, विनय उनियाल, वचन पोखरियाल, भगतराम कोठारी, ऊषा रावत, आईडी जोशी, डीबीपीएस रावत, गोविंद सिंह रावत, विमला रावत, संदीप गुप्ता, इंद्र कुमार गोदवानी, श्रीचन्द शर्मा, रंजन अंथवाल, कमलेश भाटिया, सावित्री क्षेत्री, शशी राणा, मंजू शुक्ला, उपदेश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने छात्रों को गोल्ड मेडल से नवाजा
हरिद्वार।
उत्तराखंड संस्कृत विवि के छठे दीक्षांत समारोह में महामहिम केके पॉल भी पहुंचे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को डिग्री भी बांटी। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए महामहिम राज्यपाल केके पॉल ने कहा कि संस्कृत ओर संस्कृति के संवाहक युवा पीढ़ी को उपाधि व पदक से सम्मानित कर गर्व महसूस हो रहा है। क्योंकि भारतीय संस्कृति को पोषित करने का कार्य विश्वसनीय हाथों में हैं। विश्वास है कि यहां से दीक्षित विद्यार्थी अपने ज्ञान, प्रतिभा ओर संस्कार से देश ओर समाज को लाभान्वित करते हुए अपनी आजीविका सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा कि भारतवर्ष की अनेकता में एकता की बात जब भी सामने आती है तब भाषा की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। पूरब से पश्चिम एंव उत्तर से दक्षिण तक संस्कृत भाषा ने पूरे भारत को एकता के सूत्र में बांधा है। इसलिए संस्कृत केवल एक भाषा नही बल्कि सदियों से हमारे समाज को ज्ञान ओर संस्कारों से समृद्ध कर रही है। साथ ही भारत की उस गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जिसमें आध्यात्म, दर्शन, ज्ञान-विज्ञान ओर श्रेष्ठ साहित्य का अनमोल खजाना संरक्षित है। 
कहा कि भारत ही नही विश्व इतिहास में सबसे अधिक मूल्यवान ओर शिक्षाप्रद रचनाएँ,शास्त्रीय भाषा संस्कृत में ही लिखी गयी है। संस्कृत के अध्ययन, विशेष रूप से वैदिक संस्कृति के अध्ययन से हमें मानव इतिहास के बारे में समझने ओर जानने का मौका मिलता है। कहा कि अब तक के सभी अध्ययनों से यह स्पष्ट हो चुका है कि संस्कृत कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग के लिए सबसे उपयुक्त भाषा है। कहा कि विश्व स्तरीय पत्रिका फोर्ब्स ने 1987 में संस्कृत को कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग के लिए सबसे सुविधाजनक भाषा बताया। उन्होंने कहा कि संस्कृत का भारतीय संविधान में विशिष्ठ स्थान है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 351 में साफ तौर पर कहा गया है कि हिन्दी के विकास के लिए आठवीं सूची की भाषा से शब्द लिए जा सकते है लेकिन वरीयता संस्कृत को देनी होगी। इससे स्पष्ट है कि हिन्दी का पोषण संस्कृत के विकास में निहित है।
