ताबड़तोड़ जनसम्पर्क अभियान कर वोट मांग रहे रमोला

कांग्रेस विधायक प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला और कांग्रेस जनों ने प्रतीत नगर रायवाला, 20 बीघा, जयराम आश्रम, आशुतोष नगर, मीरा नगर व अन्य विभिन्न क्षेत्रों में डोर टू डोर जनसंपर्क कर मतदाताओं से आगामी 14 फरवरी को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला के साथ जनसंपर्क में जुड़ रहे है। जहां जहां उनका काफिला जनसंपर्क के लिए जा रहा है लोग उनके स्वागत के लिए तैयार रहते हैं।
कांग्रेस विधायक प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला ने विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की। बताया कि लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है। रमोला ने दावा किया कि उत्तराखंड में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी कांग्रेस सरकार बनने पर ऋषिकेश का तेजी से विकास किया जाएगा। रमोला ने उत्तराखंड में बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं को रोजगार नहीं मिलने की बात कही। रमोला ने बताया कि 15 साल से ऋषिकेश का विकास तिनके के बराबर भी नहीं हुआ हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर वोट मांगे जा रहे हैं परंतु जनता समझदार है वह स्थानीय मुद्दों पर जन प्रतिनिधि चुनेंगे।
रायवाला महिला ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल त्यागी ने कहा कि ऋषिकेश की जनता जयेन्द्र रमोला के साथ है और प्रदेश में और विधानसभा ऋषिकेश में परिवर्तन होना निश्चित है, 15 साल से सत्ता का सुख भोग रहे अहंकारी विधायक को अब जनता सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम कर रही है।
जनसंपर्क के दौरान महिला जिलाध्यक्ष मधु सेमवाल, महिला महानगर अध्यक्ष सरोज देवराणी, उर्मिला नौटियाल, जिला महासचिव अलका छेत्री, दीपा चमोली, गीता, सविता शर्मा, उमा कंडवाल, सुनीता थापा, विवेक रावत, सतीश रावत, ओमप्रकाश पांडे, लक्ष्मी थापा, शांति सेमवाल, संजू पोखरियाल, मंजू छेत्री, प्रमोद, पिंटू प्रजापति आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस का ऐलान, गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता देगी

उत्तराखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने राज्य की जनता के हित को ध्यान में रखते हुए बड़ा ऐलान किया है।
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने देहरादून में कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर राज्य में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले 5 लाख परिवारों को 40000 रुपये प्रतिवर्ष न्याय स्वावलंबन राशि के तौर पर प्रदान किये जाएंगे। उन्होंने ने कहा कि उत्तराखंड में महंगाई दर में 30 प्रतिशत बढोतरी हुई है जो कि देश की महंगाई दर से अधिक है। यदि उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य पदार्थ एवँ सरसों के तेल आदि जरूरत की चीजों की ही बात की जाए के इनके दामों में लगभग 100 प्रतिशत तक इज़ाफ़ा हुआ है।
गौरव वल्लभ ने कहा कि पिछले पांच सालों में उत्तराखंड में बेरोजगारी भी काफी तेजी से बढ़ी है, वर्ष 2021 में यह 30 प्रतिशत के पास है जो की पूरे देश की तुलना में कहीं अधिक है। उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उत्तराखंड में काँग्रेस की सरकार आने पर न्याय स्वावलंबन योजना के तहत 5 लाख परिवार, जो कि पिछले पांच वर्षों में उपेक्षित होकर गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने को विवश हैं उन्हें लाभ पंहुचाया जाएगा।
उन्होंने एक आंकड़ा पेश करते हुए कहा कि यदि उत्तराखंड के 5 लाख परिवारों को 40 हज़ार रुपये दिए जाते हैं तो इन संख्याओं को गुणा करने पर दो हज़ार करोड़ रुपये खर्च प्रतिवर्ष आता है। यदि आसान शब्दों में कहा जाए तो उत्तराखंड के प्रत्येक चौथे परिवार को न्याय स्वावलंबन योजना के तहत लाभ पंहुचेगा।
राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि इस महत्वपूर्ण योजना के लिए उत्तराखंड के पूरे बजट का साढ़े तीन प्रतिशत उपयोग में लाया जाएगा जो कि राज्य से तेजी से हो रहे पलायन को रोकने में कारगर साबित होगा, साथ ही रोजगार के नए अवसर उतपन्न करने में सहायक होगा।
उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार के आने पर चार धाम चार काम के नाम से एक विभाग का गठन किया जाएगा, जो सरकार के कैबिनेट मंत्री की निगरानी में कार्य करेगा। साथ ही राज्य में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले 5 लाख परिवारों का जिम्मा भी कांग्रेस सरकार के इसी विभाग की देख-रेख में होगा।
चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी के इस ऐलान से ये साफ जाहिर हो रहा है कि उसे राज्य की आम जनता की तकलीफों और प्रदेश के मूल मुद्दों की कितनी फिक्र है। जो अन्य दल नहीं कर पाए वो कांग्रेस की सरकार उत्तराखंड के हित के लिए करने का दावा कर रही है।

आप कनक धनै को मजबूत करो, हम आपको मजबूत करेंगे-दिनेश धनै

आज ऋषिकेश ग्रामीण के श्यामपुर में स्थित राणा फार्म में केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै और ऋषिकेश से विधायक प्रत्याशी कनक धनै का कार्यकर्ताओ द्वारा जोरदार स्वागत किया।
श्यामपुर एवं ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड जन एकता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै ने कहा कि जो पार्टी हमारे घोषणा पत्र के अनुसार प्रदेश का विकास करेगी, हम उसे अपना समर्थन देंगे। यह बात उन्होंने श्यामपुर तथा ऋषिकेश में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कही। गुरुवार को उत्तराखंड जन एकता पार्टी द्वारा श्यामपुर के राणा फार्महाउस एवं नटराज के समीप उत्तराखंड जन एकता पार्टी के कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं में अपने संबोद्धन से जोश भरा। उन्होंने कहा आप हमारे हाथ मजबूत करो हम ऋषिकेश को मजबूत कर दिशा दशा सुधारने का काम करेंगे। कनक ने कहा ये जो जनता का हुजूम उमड़ा है ये ऋषिकेश परिवर्तन की और बढ़ रहा है ये दर्शा रहा है।

रमोला दावा-परिवर्तन के नाम पर कांग्रेस को मिल रहा अपार समर्थन

कांग्रेस प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला और कांग्रेस जनों ने नई बस्ती रायवाला, श्यामपुर, 20 बीघा, शिवाजी नगर, बनखंडी, शांति नगर वह अन्य विभिन्न क्षेत्रों में परिवर्तन का नारा देते डोर टू डोर जनसंपर्क कर आम जनमानस से आगामी 14 फरवरी को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
कांग्रेस प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला ने दावा किया कि जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। रमोला ने कहा कि ऋषिकेश के सभी क्षेत्रों वर्गों से कांग्रेस पार्टी को समर्थन मिल रहा है प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने पर ऋषिकेश का विकास करने की बात कही। रमोला ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक केंद्र की योजनाओं को अपनी योजनाएं बता कर लोगों से वोट मांग रहे हैं उन्हें भ्रमित करने का काम कर रहे हैं परंतु जनता जागरूक है वह विधायक से 15 साल में क्षेत्र के लिए किए गए कार्यों का लेखा-जोखा मांग रहे हैं जिसे बताने में वह नाकाम साबित हो रहे हैं, क्षेत्रीय विधायक ने ऋषिकेश की जनता को 15 सालों में विकास के नाम पर ठगने का काम किया है, इस बार ऋषिकेश की जनता उन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार है ऋषिकेश में कांग्रेस जीत की ओर अग्रसर है।
कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस को पूर्ण समर्थन मिल रहा है, आम जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है महंगाई बेरोजगारी चरम पर है उत्तराखंड में परिवर्तन की लहर है, उत्तराखंड की जनता प्रदेश में और ऋषिकेश में परिवर्तन कर कांग्रेस को सेवा करने का अवसर जरूर प्रदान करेगी। 15 साल से सत्ता का सुख भोग रहे स्थानीय विधायक को अब जनता नकार रही है जहां जहां जनसंपर्क के लिए जा रहे हैं लोग उन्हें वापस भगा रहे हैं।
जनसंपर्क के दौरान सविता शर्मा, देवेन्द्र रावत, मुकेश मनोड़ी, मुकेश पांडेय, जयपाल चौहान, विक्रम जेठूरी, दिनेश पंवार, पवन रावत, मनोज चौहान, सरोप सिंह पुंडीर, दीपक रायल, भारत लखेड़ा, संजय रावत, हरीश शर्मा, आलोक ध्यानी, नंदिता अशवल, नरेंद्र कोठारी, अल्का क्षेत्री, दीपा चमोली, निर्मल बेलवाल, वैष्णवी, लक्ष्मी कांत, सुरेंद्र सेमवाल आदि मौजूद रहे।

बार एसोसिएशन ऋषिकेश के अध्यक्ष बोले-परिवर्तन के साथ है हम

बार एसोसिएशन ऋषिकेश के अधिवताओ द्वारा कांग्रेस प्रत्यशी जयेन्द्र रमोला को समर्थन देने की घोषणा की गई। अधिवताओ द्वारा एक स्वर में कांग्रेस प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला के समर्थन में नारे बाजी भी की गई।
इस मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सजवाण द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला को समर्थन दिया गया और कहा गया कि परिवर्तन जरूरी है और इस बार परिवर्तन के साथ है और कांग्रेस प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला के साथ है,। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता शीशराम कंसवाल, महावीर सिंह नेगी, पीडी त्यागी, जय सिंह, एमपी सिंह, दीपक लोहानी, प्रदीप वर्मा, नत्थन सिंह, केएस कलुडा, रविन्द्र सिंह बिष्ट, अनिल सक्सेना, श्रीप्रसाद जोशी, संदीप पयाल, आशीष बहुगुणा, अशोक डिमरी, पंचम मियां, संदीप पयाल, रोशन व्यास, संजय सचदेवा, सीपी जोशी, मुकेश शर्मा, संजीव पांडेय, राम भटनागर, लक्षमण राणा, राजेश मोहन, पुष्कर बंगवाल, ललित कपरवान, असीम खान, कुलदीप रावत, महेश शर्मा, अभिनव सिंह मलिक, नवीन रतूड़ी, अमित बिरला, विजेंदर कुकरेती, अरुण अग्रवाल, ऋषि अंथवाल, शिवम, सुरेश नेगी, अमर दीप, शरद सक्सेना, अजय कश्यप, अंजू,ज्योति, पिंकी, कृष्णा, शुभम राठी, सौरभ मोघा, प्रियंका, प्रवीण कुमार के साथ सैकड़ो अधिवक्तागण मौजूद रहे।

कार से पकड़ी 1 लाख 30 हजार की नकदी

मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि विधान सभा चुनाव के मद्देजनर आचार संहिता लागू है। लिहाजा विभिन्न चौकी बैरियर पर सघन चेकिंग के अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत गुरूवार सुबह पुलिस और एसएसटी टीम ने भद्रकाली चौकी बैरियर पर कार आरजे 17सीबी 5322 को चेकिंग के लिए रोका। कार के अंदर बैग से 1 लाख 30 की नकदी मिली। कार चालक मुर्तजा पुत्र आबिद भाई निवासी भवानी मंडी, जिला झााला वार्ड राजस्थान से नकदी के बारे में पूछताछ की गई। वह नकदी के लेन-देन से संबंधित दस्तावेज नहीं प्रस्तुत कर पाया। लिहाजा नकदी को टीम ने जब्त कर राजकोष में जमा करवा दिया है। टीम में एसएसटी टीम प्रभारी सुखपाल सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक विकास शुक्ला, कांस्टेबल पुष्कर सिंह शामिल रहे।

कांग्रेस पर बरसे प्रेमचन्द अग्रवाल, कहा-विकास के नाम पर वोट दे जनता

भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश विधानसभा के प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने सीमा डेंटल कॉलेज, आईडीपीएल, हाट बाजार, तिलक रोड, जौहर कंपलेक्स, चंद्रेश्वर नगर, प्रगति विहार, आदर्श नगर, सोमेश्वर नगर, आदि विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की।
विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क के दौरान अग्रवाल ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस के भू माफिया चुनाव मैदान में खड़े हैं और दूसरी तरफ 15 वर्षों से ऋषिकेश का विकास करने वाले भाजपा के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अब फैसला जनता को करना है कि ऋषिकेश को भू माफियाओं के हाथों में सौंपना है या धार्मिक प्रवृत्ति व विकासवादी सोच रखने वाले भाजपा प्रत्याशी के हाथों में सौंपना है। जनता सब समझती है फैसला जनता को करना है।
इस दौरान अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने काकी विगत 5 वर्षों में लगातार प्रयास कर विद्युत व्यवस्था, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मोटर मार्गाे का जाल, नमामि गंगे के माध्यम से सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य, गंगा की स्वच्छता आदि के क्षेत्र में अनेक कार्य कराए हैं जिसके कारण उन्हें जनता आशीर्वाद दे रही है।
अग्रवाल ने कहा कि कुछ लोग राजनीति के नाम पर जातिवाद व क्षेत्रवाद की राजनीति कर रहे हैं जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रही है और देश के स्वाभिमान के लिए कार्य कर रही है और उसी के बल पर जनता भाजपा के साथ खड़ी है।
अग्रवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह ऋषिकेश में गुंडाराज लाना चाहते हैं योग नगरी को जातिवाद और क्षेत्रवाद मे बांटना चाहते हैं। ऋषिकेश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा विकास व राष्ट्रवादी सोच के साथ क्षेत्र का विकास किया है।
इस अवसर पर विभिन्न स्थानों में जनसंपर्क में अरविंद चौधरी, सुन्दरी कडवाल, रमेश शर्मा, प्रदीप कोहली कविता शाह, अरुण बडोली, सुमित पंवार, पूरण पवार, बीना देवी, सोहनलाल चमोली, घनश्याम भट्ट, आदि सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

उत्तराखंड में मोदी और राहुल की रैली से राजनैतिक गर्मी बढ़ी

गुरुवार को उत्तराखंड चुनाव में प्रचार की सरगर्मियां चरम पर रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया, तो कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने मंगलौर औऱ जागेश्वर में उत्तराखंड स्वाभिमान सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने जहां कांग्रेस पर सेना के अपमान के आरोप लगाए तो राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दो चार अरबपतियों का मित्र बताया। इस दौरान जहां मोदी ने गढ़वाली संबोधन से वोटरों का ध्यान खींचा तो राहुल ने जागेश्वर के तांबे के बर्तनों से संस्कृति से जुड़ाव की कोशिश की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर के एनआईटी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किय़ा। मोदी ने गढ़वाली में अपने संबोधन की शुरुआत की और धारी देवी व कमलेश्वर महादेव का जिक्र करते हुए अपनी बात आगे बढ़ाई। मोदी ने पंथ्या दादा औऱ माधो सिंह भंडारी को याद करते हु एखहा कि बीजेपी की डबल इंजन सरकार ही उत्तराखंड का सर्वांगीण विकास कर सकती है। मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उत्तराखंड के विकास में रोड़े अटकाए हैं।
मोदी ने जनरल बिपिन रावत को याद करते हुए कहा कि जनरल रावत ने देश को दिखाया कि उत्तराखंड के लोगों के पास न केवल पहाड़ जैसा साहस होता है बल्कि हिमालय जैसी ऊंची सोच भी होती है। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि उत्तराखंड के लोग कभी भूल नहीं सकते। सेना को लेकर इन लोगों का रवैया क्या रहा है। सेना पर ही सवाल उठाते रहे हैं। काँग्रेस पार्टी कभी जनरल बिपिन रावत जी को सड़क का गुंडा कहकर अपमानित कर रही थी। आज अपने प्रचार में उन्हीं के कट आउट लगाकर, उनकी फोटो लगाकर वोट मांग रही है।
उधर राहुल गांधी ने पहले मंगलौर में औऱ दोपहर को जागेश्वर में चुनावी सभा की। राहुल ने मंगलौर में कहा कि मोदी सरकार दो हिंदुस्तान बना रही है। एक अरबपतियों का और दूसरा बेरोजगारों का। राहुल ने कहा कि कि पीएम मोदी को लगता है कि सब उनसे डरते हैं, लेकिन मैं नहीं डरता। कहा कि मुझे उन्हें देखकर हंसी आती हैं। राहुल गांधी ने कहा कि गरीबों के लिए देश में जगह नहीं है। चीन ने भारत की जमीन दबाई लेकिन नरेंद्र मोदी उस पर नहीं बोलते हैं। मोदी ने नोटबंदी कर देश को बर्बाद किया है, जब नोटबंदी हुई तो क्या कोई अरबपति लाइन में लगा?
राहुल ने जागेश्वर में तांबे की गागर के जरिए संस्कृति पहलू को छूने की कोशिश की, लेकिन वे उसका नाम तक नहीं बता पाए। राहुल ने कहा कि हम अपने घोषणापत्र के वादों को पूरा करेंगे। प्रदेश के युवाओं को 4 लाख रोजगार देंगे। साथ ही सिलेंडर के दाम पांच सौ रुपये से कम रखेंगे। पांच लाख परिवारों को सालाना 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। हर गांव, हर द्वार तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाईं जाएंगी, हर व्यक्ति के घर तक दवाई पहुंचाने की व्यवस्थ करेंगे।

जयेन्द्र रमोला के पक्ष में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

विधानसभा ऋषिकेश क्षेत्र मंे भाजपा और आम आदमी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला के समर्थन में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर कांग्रेस विधायक प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला ने सभी को मालाएं पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। रमोला ने कहा कि विधानसभा ऋषिकेश में परिवर्तन निश्चित है पहले भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, अब बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस परिवार में शामिल हुए हैं।
कांग्रेस पार्टी की रीती नीतियों से प्रभावित होकर अन्य दलों के लोग कांग्रेस परिवार में शामिल हो रहे हैं। रमोला ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी 14 फरवरी के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर दिन रात कार्य करना है और ऋषिकेश विधानसभा में जीत सुनिश्चित करनी है। रमोला ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता भाजपा विधायक को सत्ता से हटाने को तैयार है। क्षेत्र की जनता जाग चुकी है अब वह निष्क्रिय विधायक को बिल्कुल भी सहन नहीं करेंगे और भाजपा को सत्ता से बेदखल कर ऋषिकेश में कांग्रेस को विजय बनाकर क्षेत्र का विकास करेंगे।
डॉ. बीएन तिवारी ने कहा कि कृष्णा नगर कॉलोनी के लोगो की साथ क्षेत्रीय विधायक द्वारा अनदेखी होती आ रही है पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर है। भाजपा के प्रोटोकॉल विधायक ने 15 सालों के दौरान क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं किया और अब जनता ऋषिकेश को भाजपा मुक्त करने जा रही है। तिवारी ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने 5 सालों में सिर्फ मुख्यमंत्री बदलने का काम किया है और सत्ता का बंदरबांट किया है।
आम आदमी से कांग्रेस में आए कार्यकर्ता ने एक सुर में कहा कि विधानसभा में आम आदमी पार्टी बुरी तरह हार रही है। आम आदमी ने अभी तक अपना घोषणा पत्र भी जारी नहीं किया है, आप पार्टी में कार्यकर्ताओं को शोषण किया जाता है वहां छोटे कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जाता है। आम आदमी पार्टी में हर कार्यकर्ता शीर्ष नेतृत्व से खफा है। कांग्रेस में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी जयेंद्र रमोला को भारी मतों से जिताने का आवाहन किया।
सदस्यता लेने वालो में डॉ. बीएन तिवारी, जिला कार्यकारी सदस्य मनोज कुमार भट्ट, ग्राम उपाध्यक्ष रोहित शर्मा, पूर्व वार्ड सदस्य रघुवीर, वरिष्ठ कार्यकर्ता सोनू कुमार, जय प्रकाश आदि शामिल रहे।

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आई ई रिक्शा ऑटो यूनियन

ऋषिकेश योग नगरी ई रिक्शा ऑटो एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल को विधानसभा चुनाव में सहयोग और समर्थन देने का ऐलान किया है।
इस अवसर पर सीमा डेंटल कॉलेज के पास आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से व प्रदेश सरकार द्वारा जिस प्रकार से ऋषिकेश के विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की गई है उससे प्रभावित होकर अपना समर्थन भाजपा प्रत्याशी को दे रहे हैं।
एसोसिएशन के सदस्य संजय शर्मा ने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल आम लोगों के दुख सुख के साथी हैं और बेदाग छवि होने के कारण ई रिक्शा ऑटो एसोसिएशन अपना समर्थन दे रहे। इस अवसर पर एसोसिएशन के सदस्य संजय शर्मा, प्रवेश राजपूत, कुलदीप पांडे, धर्मेंद्र पाल, सनोज, बबलू, ऋषिपाल, रामू, अरविंद चौधरी, सुंदरी कंडवाल, रमेश चंद शर्मा, रजनी बिष्ट, निर्मला उनियाल आदि उपस्थित रहे।