जयेन्द्र रमोला को मिल रहा लोगों का समर्थन

विधानसभा ऋषिकेश के कांग्रेस विधायक प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने श्यामपुर के लक्कड घाट, विस्थापित, चंद्रेश्वर नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान जयेन्द्र रमोला ने क्षेत्र के मतदाताओं से वोट मांगते हुए क्षेत्र में विकास करने का भरोसा दिया।
कांग्रेस विधायक प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला ने कहा कि जनसभा के दौरान जनता का भरपूर आशीर्वाद ओर अपार समर्थन मिल रहा है जिससे साफ है कि प्रदेश में और ऋषिकेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। रमोला ने महंगाई के मुद्दे को लेकर भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखे हमले बोले। कहा कि मौजूदा महंगाई केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों की विफलता का प्रमाण है महंगाई ने प्रत्येक घर का बजट बिगाड़ कर अशांति पैदा कर दी है। भाजपा की सबसे बड़ी नाकामी महंगाई और बेरोजगारी है।
रमोला ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने 5 सालों में सिर्फ मुख्यमंत्री बदलने का काम किया है और सत्ता का बंदरबांट किया है। रमोला ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता भाजपा विधायक को सत्ता से हटाने को तैयार है। क्षेत्र की जनता जाग चुकी है अब वह निष्क्रिय विधायक को बिल्कुल भी सहन नहीं करेंगे और भाजपा को सत्ता से बेदखल कर ऋषिकेश में कांग्रेस को विजय बनाकर क्षेत्र का विकास करेंगे।
डॉ के एस राणा ने कहा कि स्थानीय विधायक द्वारा क्षेत्र की जनता को ठगा गया है।, जनता ने उन्हें तीन बार क्षेत्र के विकास करने का मौका दिया परंतु निवर्तमान विधायक ने विकास के नाम पर सिर्फ अपने कार्यकर्ताओं का विकास किया है और रोजगार में सिर्फ अपने पुत्र की नौकरी लगाने का बार बार प्रयास किया है।
जनसम्पर्क के दौरान प्रदेश सचिव विवेक तिवारी, जयेंद्र रावत, विजय पाल रावत, सोहन लाल रतूड़ी, रामकुमार सेंगर, खेम सिंह बिष्ट विजय पाल जेठुरी, जयपाल चौहान, दिनेश पंवार, विक्रम जेठूरी, अनिल रतूड़ी, महेश चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधु सेमवाल, ममता रमोला, रेनू बिष्ट, विजयलक्ष्मी मौजूद रहे।

भाजपा प्रत्याशी अग्रवाल को जनता दल यूनाइटेड का समर्थन

जनता दल यूनाइटेड ऋषिकेश के कोऑर्डिनेटर प्रमोद शर्मा ने आज भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश के प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल को अपना समर्थन दिया है।
प्रमोद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां व भाजपा द्वारा किए गए कार्यों से प्रभावित होकर वह अपना समर्थन भारतीय जनता पार्टी को दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं उससे देश का माथा गर्व से ऊंचा उठा है। उन्होंने ऋषिकेश से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल को समर्थन देते हुए कहा कि अग्रवाल बेदाग छवि के प्रत्याशी हैं और उन्होंने ऋषिकेश के लिए अनेक विकास के कार्य कराए हैं इसलिए वह चाहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी विजयी हो और ऋषिकेश में और अधिक गति से कार्य हो।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि वह जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और उन्होंने जो समर्थन भारतीय जनता पार्टी को दिया है निश्चित रूप से उसका वह मान रखेंगे।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, जितेंद्र अग्रवाल, मंडल महामंत्री सुमित पवार, जयंत किशोर शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

प्रदेश प्रभारी यादव ने ऋषिकेश से आएं लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई

भाजपा से पूर्व सभासद रहे रवि जैन ने अपने साथियों सहित आज कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी देवेन्द्र यादव के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनको कांग्रेस की सदस्यता दिलाने में नव नियुक्त वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति के अध्यक्ष राजपाल खरोला सहित व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ललित मोहन मिश्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही रही। साथ ही पार्षद अजीत गोल्डी भी मौजूद रहे।
मंगलवार को कांग्रेस नेता खरोला व मिश्र के साथ देहरादून पहुंचे रवि जैन ने उत्तराखंड विधानसभा के चुनाव के बेहद अहम मोड़ पर कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्हें कांग्रेस का पटका पहनाते हुए उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने कहा कि इससे निश्चित ही कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर कांग्रेस में शामिल हुए रवि जैन ने कहा कि कांग्रेस उनका पुराना परिवार रहा है। उनके राजनैतिक जीवन की शुरूआत एनएसयूआई से हुई थी तथा आज पुनः कांग्रेस परिवार में शामिल होकर वह घर वापसी कर, स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश संगठन महासचिव मथुरा दत्त जोशी व विजय सारस्वत भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर धीरज चतरथ, शैलेन्द्र रावत, अमर गुप्ता, मनोज मदान, विनीत जैन, आनंद कुमार, राजेश मनचन्दा, अमित कुमार गुप्ता, बृज मोहन रावत, अभिषेक शर्मा मौजूद रहे।

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने एक मौका देने की अपील की

ऋषिकेश विधानसभा के दंगल में शहर के विकास के साथ जनता तक हर योजनाओं को पहुंचाने का वादा सभी दलो के प्रत्याशी कर रहे हैं।
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजे सिंह नेगी भी लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं। उनके जनसम्पर्क अभियान में महिलाओं की भूमिका उनकी जीत को तय करती नजर आ रही है। मंगलवार को उन्होंने गुमानीवाला, मंशा देवी, गुज्जर प्लॉट, नंदू फार्म, सोमेश्वर नगर, गंगा नगर आदि क्षेत्रों में पहुंचकर जनता से समर्थन की अपील की।
जनसम्पर्क के दौराान उन्होंने जहां युवाओं के साथ क्रिकेट खेलकर उन्हें खेल के प्रति उत्साहित किया, वहीं माता-बहनों से संपर्क कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। आप प्रत्याशी नेेेगी ने जनसंपर्क अभियान के दौरान नुक्कड़ सभाओं में कहा कि वो प्रचार में जहां भी गए हैं, लोगों का शानदार उत्साह देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपना साठ पार का नारा बदल चुकी है। उन्होंने दावा किया कि ऋषिकेश विधानसभा सीट जीतने के साथ आप 45 से ज्यादा सीट लाकर आप सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के चेहरे कर्नल अजय कोठियाल ने बिना सरकार में रहते हुए भी उल्लेखनीय काम किए हैं। उन्होंने बिना सरकार से मदद लिए हजारों युवाओं को नौकरी पर लगवाने का काम किया। साथ ही साथ केदारनाथ पुनर्निर्माण का काम भी किया। इसलिए लोग कर्नल कोठियाल को सीएम की कुर्सी पर देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का काम भी उत्तराखंड के लोगों ने देखा है, इस कारण लोग आप को एक मौका देने के लिए तैयार हैं।

योगाचार्य भारती को नमामि नर्मदा संघ का दायित्व

योगाचार्य भारती को नमामि नर्मदा संघ की केन्द्रीय वर्किग कमेटी ने उत्तराखंड संघ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति पत्र में योग और सामाजिक कार्यो का उल्लेख करते हुए उनके योगदान को देखते हुए नियुक्ति देने की बात कही गई है। इस अवसर पर योगाचार्य भारती ने कहा कि उन्हें जो दायत्वि दिया गया है उसका पूरी ईमनादारी के साथ निर्वहन करेंगी।

10 मार्च का दिन ऋषिकेश विधानसभा के लिए ऐतिहासिक होगा-रमोला

कांग्रेस प्रत्याशी ने सोमवार को ऋषिकेश के विभिन्न क्षेत्रों में वोट मांगे। सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने जेजे ग्लास कॉलोनी, हरी धाम कॉलोनी, कपूर फार्म, भट्टोवाला, इंदिरा नगर, मायाकुंड क्षेत्र में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का जनसंपर्क अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। अलग-अलग टीमें बनाकर विधानसभा ऋषिकेश के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर आम जनमानस से कांग्रेस के पक्ष में समर्थन जुटा रहे हैं। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस बार अलग ही उत्साह है।
कार्यकर्ताओं की मेहनत इस बार व्यर्थ नहीं जाएगी और 10 मार्च को कांग्रेस चुनाव जीतकर जुलूस निकालेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. केएस राणा ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा में परिवर्तन होना निश्चित है। स्थानीय विधायक ने यहां विकास कार्य नहीं करवाए हैं। मौके पर विजयपाल रावत, राम कुमार सेंघल, सतीश रावत, विकास, कैलाश सेमवाल, मनीष व्यास, अक्षत, लक्ष्मी उनियाल, यशोदा राणा, पिंकी, गिंगोरी देवी, रेखा आदि उपस्थित रहे।

चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार

रायवाला थाना पुलिस के मुताबिक शांति मार्ग हरिपुरकलां निवासी मुरली कंडवाल ने पुलिस को एक तहरीर दी। उन्होंने बताया गुरूवार दोपहर को वे काम कर घर लौटे, तो बाइक घर के बाहर खडी की थी। खाना खाने के बाद बाहर आएं तो बाइक गायब थी। आसपास बाइक को खोजा, मगर कहीं नहीं मिली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर वाहन चोरी का मुकदमा दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। मामले के खुलासे में लगी टीम को उस समय मिली जब शनिवार शाम हाथी गली तिराहा, मोतीचूर के पास चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को रोका। पुलिस को देख वह भागने प्रयास करने लगा। लेकिन पुलिस ने उसे धर लिया। चेकिंग के दौरान बाइक के कागजात मांगे गए, लेकिन वह कागजात नहीं दिखा पाया। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि आरोपी ने बाइक चोरी की है। बाइक को बेचने के लिए मुजफ्फरनगर ले जा रहा था। थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया आरोपी की पहचान श्याम दुबे पुत्र स्व. शंकर नाथ दुबे निवासी इंटर कॉलेज रोड, हरिपुरकलां, रायवाला के रूप में हुई है।

आधा दर्जन लोग शांति भंग में गिरफ्तार

रायवाला थाना पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात पुलिस टीम नियमित रूप से गश्त पर थी। इसी बीच नारंग रेस्टोरेंट के पास सड़क पर कुछ लोग आपस में झगड़ रहे थे। यहीं नहीं गाली गलौज और मारपीट कर रहे थे। जिसमें कुछ लोगों को चोट भी आई। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन तब भी वे नहीं माने। जिस पर पुलिस ने 6 लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने उनकी पहचान शुभम पुत्र राजेश, सौरभ पंचाल पुत्र स्व. प्रेम कुमार दोनों निवासी रेलवे स्टेशन के सामने नई बस्ती, रायवाला, विजय सिंह पुत्र बाबू राम, अमर सिंह, जीवन सिंह तीनों पुत्र स्व. बाबूराम निवासी श्यामपुर ग्लास फैक्ट्री के सामने ऋषिकेश, आशु पुत्र सत्यप्रकाश निवासी गुमानीवाला के रूप में कराई है।

कांग्रेस से जुड़े लोगों ने भाजपा का दामन थामा

भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश के प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने आज गढ़ी मयचक में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी के दो दर्जन से अधिक लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस अपने परिवार से बाहर नहीं निकल पा रही है। वह जनता की सेवा क्या करेंगे? भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता का सम्मान होता है, एक साधारण कार्यकर्ता भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है।
अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा में विद्युत व्यवस्था, आंतरिक मोटर मार्ग, शुद्ध पेयजल आपूर्ति आदि के अलावा श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का कैंपस स्थापित स्थापित किया गया है साथ ही रायवाला में मिनी स्टेडियम व संजय झील का निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है।
अग्रवाल ने कहा कि 5 वर्षों तक उन्होंने ऋषिकेश की जनता की सेवा की और अब जनता के पास वह मौका आ गया जब वह भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर ऋषिकेश से भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से विजई बनाएं।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी छोड़कर जिन लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है उनमें मुख्य रूप से हुकम सिंह पवार, महादेव बिष्ट, उमेद सिंह, जेंदर कंडियाल, विनोद राजभर, मंगल चौहान, नरेंद्र सिंह, चंदन सिंह, अशोक कुमार, केसर सिंह गुसाईं, विनोद राम, चुन्नीलाल, सोनू पाल, गुलाब सिंह, रुचि, कमलेश देवी आदि शामिल रहे। इस अवसर पर प्रधान चमन पोखरियाल आदि सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

अक्षय कुमार को उत्तराखंड की प्राकृतिक सौंदर्यता ने प्रेरित किया

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार इन दिनों उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच अक्ष्य कुमार आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने पहुंचे। सीएम धामी ने अक्ष्य कुमार का पहाड़ी टोपी पहनाकर स्वागत किया।
मुख्यमंत्री आवास आने पर सीएम धाम ने अक्षय को ब्रह्मकमल वाली पहाड़ी टोपी पहनाई और चार धामों का स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान अक्षय कुमार ने कहा कि उत्तराखंड फिल्मों की शूटिंग के लिए बेहद आकर्षक जगह है उन्हें यहां पर शूटिंग करके बहुत मजा आया है। सीएम धामी ने फेसबुक पर लिखा है, आज प्रख्यात अभिनेता, युवाओं के प्रेरणास्रोत और मेरे मित्र अक्षय कुमार का मुख्यमंत्री आवास में स्वागत एवं अभिनन्दन किया। अक्षय कुमार ने राज्य के युवाओं को प्रेरित करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।