एक अध्यापिका के भरोसे ऋषिकेश विधानसभा का सरकारी स्कूल

ग्राम पंचायत खदरी खडक माफ गांव के सबसे पुराने प्राथमिक विद्यालय, जिसमें वर्तमान में 81 छात्र छात्राएं अध्ययनरत है लेकिन विद्यालय में केवल एक ही शिक्षक है। जिसका शिक्षा विभाग के द्वारा किसी प्रकार का संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष साहब सिंह सरियाल की सूचना पर ग्राम सभा खदरी के जनप्रतिनिधियों के द्वारा अब इसका संज्ञान लिया गया और जनप्रतिनिधियों ने ब्लॉक स्थित खंड शिक्षा अधिकारी से मुलाकात की और लिखित सूचना दी। मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी को बच्चों के साथ में आने वाली समस्या के बारे में अवगत कराया।
81 छात्र संख्या पर केवल एक ही अध्यापक की नियुक्ति होने पर उन्होंने भी बड़ा आश्चर्य जताया और उन्होंने यह भरोसा दिलाया कि कि बहुत जल्दी ही एक अध्यापक या अध्यापिका के नियुक्ति सहायक के रूप में विद्यालय में कर दी जाएगी। जिससे बच्चों का पठन-पाठन बाधित ना हो। इस अवसर पर समाजसेवी दिनेश कुलियाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं समाजसेवी शांति प्रसाद थपलियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीकांत रतूड़ी, लालमणि रतूड़ी आदि उपस्थित रहे।

आंतरिक मार्गो के लिए 11.41 लाख रुपये और 50 स्ट्रीट लाइट देने की घोषणा

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत असेना-डोबरा विस्थापित के बद्रीश पुरम कॉलोनी में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्र के आंतरिक मार्गों के निर्माण के लिए 11.41 लाख रुपए की विधायक निधि देने की घोषणा की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में प्रकाश पथ व्यवस्था के लिए 50 स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएगी।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विस्थापित क्षेत्र में उनके द्वारा कई निर्माण कार्य कराए गए जिसका लाभ स्थानीय जनता को प्राप्त हो रहा है। अग्रवाल ने कहा कि असेना, डोबरा विस्थापित क्षेत्र में पेयजल की किल्लत को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता की गई है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को भी सुना और मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर समाधान भी किया।
इस अवसर पर सदानंद भट्ट, मदन सिंह नेगी, दिनेश पयाल, राजवीर रावत, राजेश कंडवाल, गिरीश देवरानी, आशा देवी, नीलम, शकुंतला देवी, नंदी देवी, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

धामी और सूर्या ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, चुनाव से पहले ही फिजा बदलने में लगी भाजपा

भाजपा युवा मोर्चा की मंगलवार को निकली विशाल जन और बाइक रैली में उमड़े जन सैलाब को देख युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गदगद नजर आए। स्वीत पुल के पास से लगभग चार किलोमीटर की दूरी इस विशाल बाइक रैली के साथ तय करते हुए मुख्यमंत्री और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामलीला मैदान पहुंचे।
इस दौरान आयोजित सभा में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार वालों की नहीं वरन कार्यकर्त्ताओं की पार्टी है, इसीलिए भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उत्तराखंड का कण-कण देवत्व से जुड़ा है। उत्तराखंड के हर बच्चे के मन में देशभक्ति कूट-कूटकर भरी है।
उत्तराखंड को वीरों और ईमानदारों तथा मेहनती कार्य करने वालों की भूमि बताते हुए सांसद तेजस्वी सूर्या ने इसी संदर्भ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय परिवहन मंत्री और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी, जनरल बिपिन रावत के साथ ही देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने चिंता जताई कि उत्तराखंड के सीमावर्ती जिलों में विशेषकर बाहरी लोग आकर जमीन हथिया रहे हैं। हिंदुत्व को बचाने के लिए ऐसे बाहरी व्यक्तियों को सख्ती से बाहर करना होगा।
मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी ने श्रीनगर क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों का श्रेय पूरी तरह से कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत को देते हुए कहा कि नगर निगम श्रीनगर के गठन का शासनादेश अतिशीघ्र हो जाएगा। बिना नाम लिए मुख्यमंत्री कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को जनता विधानसभा चुनाव में सबक सिखाएगी। यह पार्टियां जनता को बरगलाने का कार्य कर रही हैं। उत्तराखंड का युवा भत्ते की बैसाखी नहीं वरन स्वाभिमान से कार्य करना चाहता है। कांग्रेस के पास न नीयत है न नीति है। केवल अपने परिवार का भला करने को ही यह लोग सत्ता चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में युवाओं का जोश और उत्साह विकास का नया इतिहास भी रचने जा रहा है। प्रधानमंत्री को सबसे ज्यादा भरोसा युवा शक्ति पर ही है। पुलिस में 1734 पदों पर भर्ती करवाने के साथ ही बैकलाग के पदों को भी भरा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य है कि आने वाले समय में उत्तराखंड के युवा रोजगार देने वाले बनें।
युवा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं के दिल को जीत लिया है। लटवाल ने कहा कि तीन महीने पहले तेजस्वी सूर्या की ओर से कर्नाटक से उपलब्ध कराए चंदन के 400 पौधे आज देहरादून में शौर्य स्मारक क्षेत्र में शोभा बढ़ा रहे हैं।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक डा. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वस्थ युवा स्वस्थ उत्तराखंड योजना के तहत हर ब्लाक के एक गांव में प्रथम चरण में ओपन जिम खोलने को स्वीकृति दे दी है। नगर निगम श्रीनगर के गठन का शासनादेश चुनाव आचार संहिता लागू हो जाने से पहले जारी हो जाएगा। यह प्रक्रिया अंतिम चरण में है। डा. रावत ने कहा कि प्रदेश में 78 प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज भी लग चुकी है। शेष को भी 15 दिन में लगवा दी जाएगी।

स्थानीय लोगों को कंबल बांटे

श्यामपुर न्याय पंचायत की ग्राम सभा खदरी खड़कमाफ में स्वामी भवात्मा नन्द पुरी के शिष्य डॉ शिव कुमार ओझा के सहयोग से स्थानीय जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रान्त पर्यावरण प्रमुख पर्यावरणविद एवं समाजसेवी विनोद जुगलान ने कहा कि कलियुग में मानव सेवा ही माधव सेवा है। जो लोग आर्थिक रूप से सक्षम हैं उन्हें समाज हित में सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर पचास से अधिक लोग लाभार्थी रहे।
मौके पर स्वामी अमृतानन्द सरस्वती, स्वामी विष्णु परमा नन्द सरस्वती, सामाजिक कार्यकर्ता श्याम सुन्दर मुंडेपी, प्रशान्त भट्ट, कैलाश बलोधी, संदीप रानाकोटी, नागा सन्यासी कैलाश गिरी, मोहन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

खदरी खड़कमाफ में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, लोगों ने उठाया लाभ

न्याय पंचायत श्यामपुर की ग्राम सभा खदरी खड़कमाफ में समाज कल्याण विभाग के द्वारा एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान संगीता थपलियाल ने की। शिविर में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशनों की जानकारी दी गई और पात्र व्यक्तियों के द्वारा आवेदन पत्र भी जमा किए गए।
शिविर में खाद्य एवं पूर्ति विभाग के द्वारा राशन कार्ड से जुड़ी समस्या का निराकरण भी किया गया। उद्यान विभाग के द्वारा ग्रामीणों को सब्जियों के बीज वितरण किए गए। तहसील ऋषिकेश में उपस्थित क्षेत्रीय लेखपाल के द्वारा आय प्रमाण पत्र/निवास प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र आदि को बनवाने हेतु आवश्यक दस्तावेजों प्रमाण पत्रों की जानकारी भी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टरों द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त पंचायती राज विभाग के द्वारा ग्रामीणों को मौके पर ही परिवार रजिस्टर की नकल पेंशन हेतु प्रस्ताव प्रदान किए गए।।
कार्यक्रम में उपस्थित ब्लाक प्रमुख डोईवाला भगवान सिंह पोखरियाल, खंड विकास अधिकारी भगवान सिंह नेगी, सहायक खंड विकास अधिकारी जेएम रावत, एसएल जोशी सहायक समाज कल्याण अधिकारी महेश प्रताप, डीएन उपाध्याय, रजत, मुकेश कुकरेती, धर्मेंद्र कंडारी, अजय पांडे, विकास दुमका श्रीकांत रतूड़ी, बीना चौहान ,प्रमिला चंदोला, समाजसेवी शांति प्रसाद थपलियाल, जीतराम थपलियाल आदि मौजूद रहे।

पेंशन बढ़ोत्तरी के लिए राज्य आंदोलनकारियों ने सीएम का दिया धन्यवाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्य आंदोलनकारी एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा सुशीला बलूनी के नेतृत्व में विभिन्न राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट की। उन्होंने आंदोलनकारियों की पेंशन में बढ़ोतरी करने के लिये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया तथा राज्य आंदोलनकारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी जितेंद्र अंथवाल, ओमी उनियाल, सरोज डिमरी तथा सूरवीर सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।

विभिन्न विकास कार्यों को मुख्यमंत्री ने दी वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र गंगोत्री के अंतर्गत विभिन्न 2 निर्माण कार्यों हेतु 83.20 लाख रू, विधानसभा क्षेत्र पुरोला के अंतर्गत विभिन्न 17 निर्माण कार्यों हेतु 5 करोड़ 82 लाख रू., विधानसभा क्षेत्र थराली में मोटर मार्ग के डामरीकरण हेतु 61.10 लाख रू., विधानसभा क्षेत्र लैंसडाउन के अंतर्गत मोटर मार्ग के निर्माण हेतु 19.20 लाख रू., विधानसभा क्षेत्र धनोल्टी के अंतर्गत मोटर मार्ग के निर्माण हेतु 94.80 लाख रू. की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

400 ग्राम प्रधानों को संबोधित किया, सरकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की बात कही

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत श्रीनगर गढ़वाल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बिरला कैम्पस श्रीनगर में आयोजित ग्राम प्रधान/जनप्रतिनिधियों हेतु जनसंवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के सतत विकास के लिए सुझाव कार्यक्रम किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों का कार्य महत्वपूर्ण होता है। वह समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति से जुड़ा होता है, वह उनके हितों में लगातार कार्य करते हैं। सभी प्रधानगण, जनप्रतिनिधि मनोयोग के साथ कार्य करें। कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। कहा कि सभी ने कोरोना काल में बेहतर कार्य किया है, उन्हें सरकार कोरोना वरियर्स के रूप में सम्मानित कर रही है। कहा कि पंचायती राज व्यवस्था और सुदृढ़ हो इसके लिए व्यवस्था बना रहे हैं। समस्त ग्राम सभाओं में ओपन जिम हेतु शासनादेश जारी कर धन आवंटित किया गया है। जिसके तहत हर ब्लॉक के एक-एक गांव को पायलट प्रॉजेक्ट के रूप में विकसित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकासखंडों से आए करीब 400 प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। राज्य जब 25वां स्थापना दिवस मना रहा होगा, तब चिर युवा उत्तराखंड सभी क्षेत्रों में देश का अग्रणीय एवं आदर्श राज्य होगा। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने प्रत्येक क्षेत्र में विकास का लक्ष्य रखा है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक विभाग को आने वाले 10 सालों के लिए रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, लोगों की राय एवं संवाद, विकास में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पलायन, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे तमाम मुद्दों पर आने वाले सालों में किस तरह सरकार और जनता के बीच समन्वय बनाकर कार्य किया जाए, इसके लिए सरकार ने बोधिसत्व विचार श्रृंखला कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से सरकार विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर चुके अनुभवी लोगों से सुझाव ले रही है। उन्होंने कहा कि इसके आधार पर विकास की रूपरेखा तैयार की जा रही है। सीएम धामी ने कहा 25 साल में उत्तराखंड देश का श्रेष्ठ राज्य बने इसके लिए विकल्पों रहित संकल्प के मंत्र के साथ सरकार लगातार कार्य कर रही है। सरकार प्रत्येक व्यक्ति से आए सुझाव पर कार्य करेगी। सरकार ने लगभग 500 फैसले लिए है, जिनका वित्तीय प्रबंधन कर आकलन किया जा रहा है। सरकार जो घोषणा करेगी, उनका शासनादेश भी जारी करेगी, साथ ही हर घोषणा से पहले उनका वित्तीय आकलन भी किया जाता है उन्होंने कहा कि हम राजनीति में लोकनीति पर कार्य करेंगे। सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास के उद्देश्य को लेकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन के तहत केदारपुरी का पुनर्निर्माण कार्य, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण तथा ऑल वेदर सड़क मार्ग निर्माण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा सरकार ने लंबे समय से चली आ रही मांगों को देखते हुए पीआरडी जवानों, उपनल कर्मियों, ग्राम प्रधानों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाने का कार्य किया है। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को मिलने वाली पेंशन को भी सरकार ने बढ़ाने का कार्य किया है। खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए राज्य में नई खेल नीति लाई गई है. साथ ही कहा कि हमारी सरकार युवाओं को रोजगार देने पर कार्य कर रही है। सरकार हर क्षेत्र में कार्य कर रही है मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे 24,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चालू है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही पुलिस भर्ती की मांग को भी सरकार ने पूरा करने का कार्य किया है। साथ ही सरकार स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए भी लगातार कार्य कर ही है हमारा उद्देश्य है कि युवा रोजगार देने वाला बने। आपदा के दौरान सरकार एवं प्रशासन ने पूरी निष्ठा से कार्य किया। जिसके फलस्वरूप बड़े पैमाने पर होने वाले जानमाल के नुकसान से राज्य को बचाया।
उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना काल में सरकार ने जितने भी काम किये उसको धरातल पर बनाये रखने का काम भी किया है। कहा कि कोरोना काल में प्रधानों का कार्य सराहनीय रहा है। कहा कि आजादी के बाद पंचायती राज व्यवस्था के सुदृढ़ रखा तो हमारी सरकार द्वारा रखा गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत 211 ग्राम सभाओं में अभिनव प्रयास कर हर ग्राम सभा में 1-1 पुस्कालय खोले जाएंगे तथा फर्नीचर व पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ उन्होंने कहा कि श्रीनगर विधानसभा के समस्त स्कूलों को चटाई मुक्त किया गया है।
इस अवसर पर विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, जिला अध्यक्ष भाजपा संपत सिंह रावत, जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य, अपर जिलाधिकारी इला गिरी, अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी, उपजिलाधिकारी आकाश जोशी, अजयवीर सिंह, मुक्ता मिश्र, सीओ श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल, ईओ नगर पालिका प्रदीप बिष्ट, एडीपीआरओ नितिन नौटियाल, प्रधान संघ अध्यक्ष कमल रावत, प्रधान जयवीर रावत, मनीष बहुगुणा, शांति देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

व्यापारियों से कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने मांगे सुझाव


आपकी आवाज़ हमारी प्रतिज्ञा कार्यक्रम के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों व आम व्यापारी गणों के साथ बैठक कर ऋषिकेश विधानसभा की व्यापार और व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की जिसमें विभिन्न समस्याओं पर व्यापारियों के सुझाव आये जिनमें मुख्य मुद्दों को आने वाले चुनावी घोषणापत्र में सम्मिलित किया जायेगा। आज मुख्य सुझाव के रूप में पार्किंग, कूड़ा निस्तारण, ऋषिकेश डोइवाला रेलवे लाइन जोड़ने, होटलों व कपड़ों पर लगने वाले अनावश्यक बढ़े टैक्स को कम करवाने सहित बहुत से सुझाव आये।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने बताया कि आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा अभियान के तहत व्यापारियों के साथ आज यह बैठक रखी गयी है। जिसमें इस कार्यक्रम के तहत ऋषिकेश विधानसभा के विभिन्न व्यापारिक संगठनों, चिकित्सकों ,अध्यापकों सहित युवाओं व महिलाओं के साथ संवाद स्थापित कर क्षेत्र हित में उनके सुझाव मांग लिये जायेंगे जिसमें जरूरी सुझावों को हम अपने प्रतिज्ञा पत्र (घोषणा पत्र) में शामिल करेंगे।

रमोला ने बताया आज व्यापारी जो अर्थव्यवस्था की नींव है जो देश व प्रदेश की आर्थिकी को बढ़ाने की सबसे बड़ी कड़ी है, व्यापारी वर्ग ही समाज में आर्थिक सहयोग करता है एवं सरकार के राजस्व में सबसे बड़ा योगदान व्यापारियों का होता है एवं व्यापारी किसी भी सरकार की रीड की हड्डी माना जाता है ।इसके बावजूद इससे पूर्व कभी भी ऋषिकेश विधानसभा का अपना कोई घोषणापत्र नहीं बन पाया । परन्तु अबकी बार हमने प्रयास किया है कि हर वर्ग को हमारे घोषणापत्र में स्थान मिले ।
बैठक का संचालन नगर उघोग व्यापार महासंघ महामंत्री अखिलेश मित्तल ने किया ।

बैठक में वरिष्ठ व्यापारी सूरज गुल्हाटी, देवभूमि व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, व्यापार महासंघ के संयोजक राजीव मोहन अग्रवाल, अंशुल अरोड़ा, राजकुमार तलवार,रायवाला व्यापार संघ अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद रतूड़ी, रायवाला व्यापार संघ महामंत्री अल्का क्षेत्री, प्रोपर्टी डीलर एसोसिएशन के प्रवक्ता दीपक जाटव, संजय शर्मा,बृज भुषण बहुगुणा,चेतन, प्रदीप जैन,मदन शर्मा,जतिन जाटव, अरविंद जैन, भगवती प्रसाद,योगेश शर्मा,हरीश राणा,नीरज कुमार, केवल कृष्ण लाम्बा, गजेंद्र विक्रम शाही, अंशुल त्यागी, दीनदयाल राजभर, प्रशांत कोहली, राजेश गर्ग, अजय कुमार शर्मा, अनिल (महामंत्री सरकारी स० गल्ला) अमित शाह, भगवान सिंह राणा, दीपक बंसल, ललित चौधरी, व्यापार सभा महामंत्री पदम शर्मा, हरीश गावडी, प्रिंस सक्सेना, यश अरोरा,कपिल अरोड़ा, अतुल शर्मा, आर.के कश्यप, पंकज गुप्ता,सूरज गुप्ता, गढ़वाल ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश बहुगुणा, व्यापार महासंघ अध्यक्ष राजेश भट्ट, संजीव शर्मा, संजय पंवार, राजीव गावडी, अमित असीजा, यातायात उपाध्यक्ष नवीन रमोला, मधु जोशी, मुखर्जी मार्ग व्यापार संघ अध्यक्ष विवेक शर्मा, मनस्वरी तलवार, राधा रमोला (पार्षद), हीरालाल मार्ग व्यापर संघ महासचिव धीरज मखीजा, वीरभद्र व्यापार मण्डल के अध्यक्ष राजेश चमोली, रमन अरोड़ा, नितिन गावड़ी, दीपक राणा, मनोज भट्ट, नीरज चौहान, राजीव पाहवा, जगजीत सिंह, सरोज देवराडी आदि मौजूद थे।

बार एसोसिएशन ऋषिकेश में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ


ऋषिकेश बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने आज पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इन पदाधिकारियों को शपथ मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता मोहन पैन्यूली ने दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बार कौंसिल आफ उत्तराखंड के सदस्य राकेश गुप्ता, चंद्रशेखर तिवाड़ी, मनमोहन लांबा रहे।

आज दोपहर मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता मोहन पैन्यूली ने नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सजवाण, उपाध्यक्ष पुष्कर बंगवाल, महासचिव सुनील नवानी, संयुक्त सचिव शरद सक्सैना, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद सेमवाल, लेखाकार मोहित शर्मा, पुस्तकालध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत को शपथ दिलाई।

इस अवसर पर चुनाव कार्यकारिणी सदस्य ऋषि अंथवाल, मनीष बिजल्वाण, भूपेंद्र कुकरेती, राजीव खेड़ा, नवीन रावत, शीशराम कंसवाल, महावीर सिंह नेगी, अनिल सक्सेना, चौधरी ओंकार सिंह, पीडी त्यागी, गजेंद्र जोशी, जय सिंह रावत, डीडी कुलियाल, अरूण कुमार ममगाईं, राजेश अग्रवाल, सूरत सिंह रौतेला, प्रदीप वर्मा, स्वरूप सिंह खरोला, भूपेंद्र कुमार शर्मा, एसएन तिवारी, सुभाष भट्ट, मनोज पंवार, महिमा शंकर सक्सेना, फरजाना, दिनेश प्रसाद, आसीम रस्तोगी, रामेश्वर प्रसाद लोधी, दीपक लोहानी, रविंद्र बिष्ट, सुनील उनियाल, रविन्द्र बिष्ट, खुशहाल सिंह कलूड़ा, मुकेश शर्मा, संजीव पांडेय, इंद्रदेव बहुगुणा, शैलेंद्र सेमवाल, आशीष बहुगुणा, ललित माहेन कपरूवाण, पंचम मियां, राकेश ंिसह मियां, एसपी कक्कड़, लक्ष्मी प्रसाद बहुगुणा, नरेश शर्मा, राजेश पैंयूली, अजय ठाकुर, भारत भूषण, विपुल शर्मा, पूजा रावत, राजपाल सिंह बिष्ट, रोहित गुप्ता, अजय वर्मा, सुनील रमोला, अजय कथूरिया, तारा राणा, अतुल यादव, अतुल पाल, कपिल शर्मा, राकेश पारछा, राजेश साहनी, विजय राणा, रोशन व्यास, सुरेश नेगी, अमित वत्स, पूजा बेलवाल आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।