मैंने हमेशा जातिवाद क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर केवल क्षेत्र के विकास को सर्वाेपरि मानाः प्रेमचंद


ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लाल पानी, खांड गांव विस्थापित क्षेत्र में 2 करोड 67 लाख रुपए की लागत से 4.17 किलोमीटर सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के बीच नारियल फोड़ कर लोकार्पण किया गया।

लाल पानी, खांड गांव में राज्य योजना के अंतर्गत 4.17 किलोमीटर लंबाई की सड़क एवं नाली निर्माण का कार्य पूर्ण हुआ है। जिसमें की 2 करोड 67 लाख 30 हजार रुपए की धनराशि द्वारा निर्मित सड़क के लोकार्पण अवसर पर क्षेत्रवासियों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही विगत कई वर्षों से सड़क निर्माण की मांग पूरी होने पर विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र के कई अन्य समस्या को भी सुना एवं मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान भी किया। इस अवसर पर स्पीकर ने कहा कि उन्होंने जातिवाद क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर केवल क्षेत्र के विकास को सर्वाेपरि माना है, उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद उन्हें लगातार मिलता रहा है एवं आगे भी मिलता रहेगा। कहा कि विकास के नाम पर वह राजनीति को कदापि स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर क्षेत्र के विकास में एकजुट होना पड़ेगा।

ंकहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को अपने परिवार का व्यक्ति मानते हैं एवं प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का समाधान करने का भरसक प्रयास करते हैं। कहा कि कुछ दलों के लोग चुनाव नजदीक आता देख क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के प्रपंच रचने का प्रयास कर रहे हैं, जिसमें वह कभी भी सफल नहीं होंगे। जनता आगामी चुनावों में उन सभी लोगों को सबक सिखाएगी जिनका जनता की समस्याओं से कभी भी कोई सरोकार नहीं रहा है।

इस अवसर पर खांड गांव विकास समिति के अध्यक्ष निर्मल बहुगुणा, सचिव हरीश पंत, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता आरसी कैलकुला, अपर सहायक अभियंता छबीलदास सैनी, पूर्णनंद व्यास, रोशन ध्यानी, रतनलाल बिजलवान, शोभाराम भट्ट, विकास मित्तल, पी एस पटेल, संगीता भट्ट, उषा चौहान, शशि नौटियाल, प्रिया भट्ट, सुनीता बहुगुणा, नेहा मित्तल, पंकज भट्ट सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधानाचार्य सजवाण जी ने किया।

पेयजल निगम अधिकारियों से हुई स्पीकर की बैठक, केएफडब्ल्यू प्रोजेक्ट पर हुआ मंथन

जर्मन सरकार के क्लाइमेट प्रूफिग प्रोजेक्ट (केएफडब्ल्यू) के अंतर्गत ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में पहले चरण में 462.93 करोड़ रुपये की लागत से 180 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाई जाएगी। साथ ही पंपिग स्टेशन एवं एसटीपी प्लांट निर्माण का कार्य भी होगा। जिसके प्रथम फेस के पांचवें पैकेज में लगभग 132 करोड रुपए की लागत से कार्य शीघ्र ही प्रारंभ किए जाएंगे जिसकी टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कही।

बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई (गंगा) उत्तराखंड पेयजल निगम के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में इस सीवर योजना के निर्माण कार्यों को लेकर चल रही कार्यवाही के संबंध में अधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष को विस्तार से जानकारी दी।

अधिकारियों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराया गया कि केएफडब्ल्यू जर्मन बैंक द्वारा वित्त पोषित परियोजना की प्रथम चरण के पैकेज नंबर के अंतर्गत 132 करोड़ रूपए की लागत से सर्वहारा नगर, वीरभद्र मार्ग सोमेश्वर नगर, गंगा नगर, बापू ग्राम, शिवाजीनगर, मीरा नगर, गंगा विहार सोमेश्वर मंदिर मार्ग एवं सुभाष नगर क्षेत्र में 56 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाने के साथ ही आस्था पथ एवं आवास विकास में दो पंपिंग स्टेशन का निर्माण कार्य टेंडर प्रक्रिया के बाद शीघ्र ही प्रारंभ किया जाए

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस योजना के सम्बंध में वे कई बार अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना के क्रियान्वयन संबंधी कार्रवाई करते रहे हैं। अग्रवाल ने कहा कि 462.93 करोड़ रुपये की लागत से सीवर योजना के निर्माण कार्यों के धरातल पर उतरने की कार्रवाई अंतिम चरण में है। जल्द ही इसका लाभ ऋषिकेश की शहरी एवं ग्रामीण जनता को मिलेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को योजना से संबंधित सभी आवश्यक कार्यवाहियों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही अग्रवाल ने इस योजना के अंतर्गत त्रिवेणी कॉलोनी, पंचवटी कॉलोनी, भैरव कॉलोनी को भी जोड़ने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

पेयजल निगम के अधिकारियो द्वारा बताया गया कि केएफडब्ल्यू योजना के अंतर्गत पहले चरण में ऋषिकेश नगर के समस्त वार्ड एवं खदरी खड़कमाफ, गुमानीवाला, श्यामपुर ग्रामीण क्षेत्र में 180 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाया जाना प्रस्तावित है। इसके साथ ही आस्था पथ व आवास विकास में एक-एक सीवरेज पंपिग स्टेशन तथा खदरी खड़कमाफ ग्रामीण क्षेत्र में 2-0 एमएलडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाना है। इसके तहत लगभग सवा लाख से अधिक जनसंख्या को सीवर योजना से लाभान्वित किया जायेगा एवं यह परियोजना आने वाले 30 सालों को ध्यान में रख कर बनायी गयी है।

इस अवसर पर पेयजल निगम के परियोजना प्रबंधक आरके सिंह, परियोजना अभियंता रविंद्र सिंह, परियोजना अभियंता धर्मेंद्र प्रसाद उपस्थित थे।

कांग्रेस के नौ सैनिकों ने मिशन 2022 के लिए पेश किया दावा


ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नौ नेताओं ने दावेदारी पेश की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला व अन्य संभावित उम्मीदवारों ने चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे के समक्ष सैनी आश्रम हरिद्वार में अपना सम्पूर्ण राजनीतिक व सामाजिक विवरण प्रस्तुत किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडेय व स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य वीरेंद्र राठौर के समक्ष अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। जिसमें अब तक किये गये संगठन के कार्य व सामाजिक रूप से आम जन के साथ किये कार्यों का विवरण रखा। जिसके आधार पर संगठन से अधिकृत प्रत्याशी बनाने के लिये कमेटी से अपील की। रमोला ने बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे ने एक-एक कर दावेदारों से मुलाकात की।

स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला, पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. केएस राणा, पूर्व प्रत्याशी राजपाल खरोला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विजय सारस्वत, प्रदेश सचिव विजय पाल सिंह रावत, ऋषिकेश नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दीप शर्मा, कार्यवाहक नगर अध्यक्ष सुधीर राय, सेवा दल के पूर्व अध्यक्ष रामविलास रावत ने दावा पेश किया।

खेलों से बढ़ता है आपसी भाईचाराः मुख्यमंत्री


अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी देहरादून में मुख्यमंत्री-XI एवं भाजयुमो-XI के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। मुख्यमंत्री XI ने यह मैच 04 रन से जीता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कप्तानी में मुख्यमंत्री XI की टीम ने 7 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 02 विकेट खोकर 49 रन बनाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नाबाद 14 रन बनाए। लक्ष्य का पीछे करते हुए भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व के भाजयुमो-XI निर्धारित 7 ओवर में 01 विकेट खोकर 45 रन बना पायी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस तरह खेलों से आपसी भाईचारा बढ़ता है, उसी तरह सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में भाईचारे को बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य होता है। आज दोनों टीमों के बीच क्रिकेट का मैत्री मैच खेला गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य उत्तराखण्ड का सतत विकास करना एवं अंतिम पंक्ति तक के लोगों तक पहुंचना है। राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के नई खेल नीति लाई गई है। नई खेल नीति में खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया गया है। युवाओं को आगे लाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रणजी एवं भारतीय टीम में खेलने वाले उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक खजानदास, सहदेव सिंह पुण्डीर, देशराज कर्णवाल, भाजपायुमो के पदाधिकारी एवं सीएम कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

नई टिहरी में ’जनसंवाद’ आपका सुझाव हमारा संकल्प कार्यक्रम को सीएम ने किया संबोधित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नगर पालिका परिषद हॉल, नई टिहरी में आयोजित ’जनसंवाद’ आपका सुझाव हमारा संकल्प कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विकासखण्डों के कुल 18 ग्राम प्रधानों को मनरेगा, एनआरएलएम, स्वयं सहायता समूहों में कार्यों एवं ग्राम स्तर पर उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों से सीधे तौर पर संवाद किया गया एवं उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा पंचायत प्रतिनिधि गांव में आम जनता से सीधे तौर पर जुड़े होते हैं, जिसके फलस्वरूप प्रधानों के सुझाव काफी महत्वपूर्ण होते हैं।

विभिन्न विकास खंडों से आए करीब 400 प्रधानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंद्रबदनी एवं कुंजापुरी की इस धरती को प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपेक्षा अनुसार तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। केदारनाथ धाम से प्राधनमंत्री ने पूरी दुनिया को संदेश दिया कि 21वी सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का होगा। राज्य जब 25वॉ स्थापना दिवस मना रहा होगा, तब राज्य सभी क्षेत्रों में देश का अग्रणीय एवं आदर्श राज्य होगा। हमारी सरकार प्रत्येक क्षेत्र में विकास का लक्ष्य रख रही है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक विभाग को आने वाले 10 साल हेतु रोड मैप तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों की राय एवं संवाद, विकास में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पलायन रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे तमाम मुद्दों पर आने वाले सालों में किस तरह सरकार और जनता के बीच समन्वय बनाकर कार्य किया जाए इसके लिए सरकार ने बोधिसत्व विचार श्रृंखला कार्यक्रम की शुरुआत की है। जिसके माध्यम से सरकार विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर चुके अनुभवी लोगों से सुझाव ले रही है, इसके आधार पर विकास की रूपरेखा बनाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड, हिंदुस्तान का श्रेष्ठ राज्य बने इसके लिए विकल्पों रहित संकल्प के मंत्र के साथ हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है। सरकार प्रत्येक व्यक्ति से आए सुझाव पर कार्य करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड पर जन भावनाओं के अनुरूप फैसला लिया गया। हमारी सरकार जो घोषणा करेगी, उनका शासनादेश भी जारी करेगी। साथ ही हर घोषणा से पहले उनका वित्तीय आकलन भी किया जाता है। हम राजनीति में लोकनीति पर कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा हमारी सरकार ने लंबे समय से चली आ रही मांगों को देखते हुए पी.आर.डी जवानों, उपनल कर्मियों, ग्राम प्रधानों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड आंदोलनकारियों को मिलने वाली पेंशन को भी हमारी सरकार ने बढ़ाने का कार्य किया है। खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए राज्य में नई खेल नीति लाई गई है। हमारी सरकार युवाओं को रोजगार देने पर कार्य कर रही है। विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे 24000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चालू है। लंबे समय से चली आ रही पुलिस भर्ती की मांग को भी सरकार ने पूरा करने का कार्य किया है। आपदा के दौरान सरकार एवं प्रशासन ने पूरी निष्ठा से कार्य किया जिसके फलस्वरूप हमने बड़े पैमाने पर होने वाले जानमाल के नुकसान से राज्य को बचाया। हाल ही में टिहरी क्षेत्र हेतु हुई 21 योजनाओं का शिलान्यास विकास की राह पर मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा हमारी सरकार सरलीकरण समाधान और निस्तारण के मंत्र के साथ आगे बढ़ने का कार्य कर रही है। इस दौरान उन्होंने सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देते हुए उनके निधन को देश के साथ ही उत्तराखंड के लिए बड़ी क्षति बताया।

विभिन्न विकास खंडों से आए ग्राम प्रधानों ने मनरेगा में कार्य दिवस बढ़ाए जाने, लोक परंपरा के अनुसार होमस्टे योजना का क्रियान्वयन। बंजर भूमि पर स्वरोजगार हेतु अलग से योजना लाए जाने जैसे विभिन्न सुझाव से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी सुझावों को गंभीरता से निर्णय लेने की बात कही।

इस दौरान टिहरी विधायक धन सिंह नेगी, विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवान, जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, जिला अध्यक्ष बीजेपी विनोद रतूड़ी आदि उपस्थित रहे।

सीएम ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र की 200 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मसूरी में मसूरी विधानसभा क्षेत्र की लगभग 200 करोड़ रूपए की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री द्वारा 18.20 करोड़ की लागत के मसूरी टाऊन हॉल का लोकार्पण, 31.95 करोड़ की लागत के मसूरी में किंग्रेग में मल्टी लेवल पार्किंग का लोकार्पण, 144.46 करोड़ रुपए की लागत के मसूरी पुनर्गठन पेयजल योजना का शिलान्यास, 5.24 करोड़ की लागत से मसूरी के आईडीएच लंढौर में शिफन कोट से स्थानांतरित परिवारों के लिये आवास निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि मसूरी में जीरो प्वांइट पर 500 वाहनों की पार्किंग बनाई जायेगी। खट्टा पानी सड़क मार्ग का निर्माण किया जायेगा। हंस फाउण्डेशन के सहयोग से 34 आवासों का निर्माण किया जा रहा है, नगर पालिका मसूरी से जमीन उपलब्ध होने पर शेष 50 आवासों का निर्माण राज्य सरकार द्वारा करवाया जायेगा। मसूरी में यदि नगर पालिका मसूरी से जमीन मिलती है, तो वेंडर जोन बनाया जायेगा। गढ़वाल सभा के भवन के लिए 1.5 करोड़ रूपये की स्वीकृति हो चुकी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मसूरी राज्य निर्माण के आंदोलन की जन्मभूमि रही है। मसूरी और खटीमा दोनों ऐसे स्थान है जहां से उत्तराखण्ड को अलग राज्य बनाने के लिए राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी। सरकार आंदोलनकारियों के सपनों को हक़ीक़त में बदलने की लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 5 सालों में 1 लाख करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य प्रदेश में हुए हैं, जिसमें एयरपोर्ट, रेलवे लाइन, चार धाम सड़क परियोजना समेत धार्मिक स्थलों का विकास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मसूरी प्रमुख पर्यटक स्थल है, कई वर्षों से यहां पार्किंग की आवश्यकता महसूस हो रही थी अब पार्किंग के बन जाने से पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होम स्टे योजना पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उत्तराखंड पर्यटन प्रदेश है और इसको बुलंदी तक पहुंचाने के लिए हम सब का दायित्व होगा कि उत्तराखंड के प्रतिनिधि के रूप में पर्यटकों का स्वागत करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुसार उत्तराखण्ड को वर्ष 2025 तक हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए हम सबको सामूहिक प्रयास करने होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज सैनिकों का मान सम्मान बढ़ा है। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन देश में किया जा रहा है। उत्तराखंड में केंद्र सरकार ने विभिन्न योजनाओं से सीधा फायदा पहुंचाए है जिसका प्रत्यक्ष रूप से फायदा उत्तराखंड के लोगों का होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं चलाकर प्रदेश में विकास यात्रा को निरंतर आगे बढ़ा रही है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज जिन योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास हुए हैं वे मसूरी की पर्यटन की गति को और आगे बढ़ाएगी। जहां एक ओर 144.46 करोड़ रुपए की पेयजल योजना से मसूरी में आने वाले कई दशकों तक पेयजल संकट नहीं होगा, वहीं पार्किंग निर्माण से जाम का स्थाई समाधान हो जाएगा। मसूरी पर्यटन की दृष्टि से भी प्रदेश का महत्वपूर्ण क्षेत्र है। पिछले पांच सालों में मसूरी विधानसभा में विकास के कार्य तेजी से हुए हैं। युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार हर क्षेत्र में विकास की योजनाएं चला रही है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मसूरी अनुज गुप्ता, भाजपा के देहरादून जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, उपाध्यक्ष जिला पंचायत दीपक पुंडीर, मण्डल अध्यक्ष मोहन पेटवाल आदि उपस्थित थे।

स्पीकर ने कोतवाल संग की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

बैराज कैंप कार्यालय में विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश कोतवाल रवि सैनी संग बैठक की। उन्होंने कहा कि शहर में चोरियां व अन्य वारदातें काफी बढ़ गई है। इसके अलावा नशा तस्करी के मामले आए दिन देखने को मिल रहे हैं। कहा कि नशा प्रवृत्ति बढ़ाने वाले लोगों के प्रति कड़ी कार्रवाई की जाए। वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटक क्षेत्र में पहुंचते हैं। जिससे जाम जैसी समस्या बनती है। इसलिए यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। आस्थापथ व अन्य सुनसान जगहों पर असामाजिक तत्वों की अश्लील हरकतों को रोकने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।

कहा कि बाहर से आने वाले लोगों का नियमित सत्यापन किया जाए, जिन स्थानों पर नशीले पदार्थों की बिक्री होने की संभावना है उन स्थानों को चिन्हित कर वहां उचित कार्रवाई की जाए। शहर कोतवाल रवि सैनी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में पुलिस गश्त करती है। लेकिन अब गश्त को बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा अन्य निर्देशों पर भी सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी।

पंडित रवि शास्त्री को चादर पहनाकर सौंपी महंताई, संतों की मौजूदगी में हुआ पट्टाभिषेक

आज मुनिकीरेती स्थित श्री दर्शन महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक उत्सव के दौरान सभी संत महात्माओं की अगुवाई में पंडित रवि शास्त्री जी महाराज का पट्टाभिषेक किया गया। इस अवसर पर पंडित रवि शास्त्री जी को तुलसी मानस मंदिर का महंत घोषित किया गया।

आज दर्शन महाविद्यालय के समापन समारोह के शुभ अवसर पर बैकुंठ वासी राघवाचार्य जी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर सभी महामंडलेश्वर महंतों के द्वारा एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के संयुक्त तत्वाधान में आज पंडित रवि शास्त्री जी को महंताई चादर पाकर उन्हें महंत घोषित किया। महामंडलेश्वर दयाराम दास जी महाराज ने कहा कि आज से पंडित रवि शास्त्री जी का नया नाम महंत रवि प्रपन्नाचार्य जी महाराज के नाम से कहलाया जाएगा। उन्हें आज संत समाज के द्वारा उनका रवि प्रपन्नाचार्य जी महाराज के नाम से संबोधित किया जाएगा।

इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल जी ने नए वर्तमान बने महंत रवि प्रपन्नाचार्य जी महाराज को बधाई देते हुए कहा कि आज जहां हम अपनी संस्कृति विरासत को होते जा रहे हैं वहीं इस समय युवा संतो के द्वारा हमारी संस्कृति विरासत को यह युवा संत आगे निकली।

इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास जी महाराज, महामंडलेश्वर गुरुचरण मिश्र, महामंडलेश्वर विष्णु दास जी महाराज, महंत अखंडानंद जी महाराज, महंत मनोज प्रपन्नाचार्य जी महाराज, महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य जी महाराज, महंत कृष्णानंद जी महाराज, रामानुजाचार्य, गोपालाचार्य, महंत लोकेश दास, दर्शन महाविद्यालय के अध्यक्ष बंशीधर पोखरियाल, सचिव संजय शास्त्री, कोषाध्यक्ष राजीव लोचन, माधव मैथानी, शांति प्रसाद मैणानी, कमल डिमरी, कुमार अरोड़ा, इंद्र कुमार गोदवानी, गुरु प्रसाद बिजल्वाण आदि मौजूद रहे।

श्री भरत मंदिर में अध्ययनरत 80 निर्धन विद्यार्थियों को डा. रांगड़ ने बांटे स्वेटर


भारतीय साहित्य संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजसेवी व पर्यावरणविद डॉ धीरेंद्र रांगड़ ने श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज की कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के निर्धन विद्यार्थियों को 80 से अधिक स्वेटर वितरित किये।

श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने आमंत्रित अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया उन्होंने डॉ धीरेंद्र रांगड़ का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप जैसे समर्पित समाजसेवियों के कारण समाज के उपेक्षित व निर्धन वर्ग के लोगों को सबल मिलती है। उन्होंने बताया कि इस ठिठुरती सर्दी में है गर्म कपड़ों के अभाव से असहाय व निर्धन बच्चे विद्यालय आ पाने में असमर्थ थे। जिसके कारण उनका पढ़ाई का भी नुकसान हो रहा था।

डॉ धीरेंद्र रांगड़ ने कहा श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज देश की प्राचीनता शिक्षण संस्थान है। इस विद्यालय ने चिकित्सक, वैज्ञानिक, शिक्षक, इंजीनियर, सेना के जवान सहित अच्छे राजनेता दिए हैं, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में प्रसिद्धि के साथ ही उच्च आदर्श भी स्थापित किए हैं, डॉ रांगड़ ने कहा कि धन के अभाव से किसी गरीब की शिक्षा नहीं रुकनी चाहिए यही हमारा प्रयास है।
इस अवसर पर गजेंद्र सिंह कंडियाल ने कहा कि विद्यालय, बालकों का मानसिक, चारित्रिक, सामुदायिक, राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय विकास करता है तथा व्यक्तित्व का सामंजस्य पूर्ण विकास करने में विद्यालय का महत्वपूर्ण योगदान है।

कार्यक्रम में मनसा देवी जन कल्याण समिति की अध्यक्ष उषा भंडारी, यतेंद्र कंडियाल, महिपाल बिष्ट, शिव प्रसाद बहुगुणा, घनश्याम नौटियाल, रंजन अंथवाल आदि उपस्थित थे।

युवाओं में ऋषिकेश विस में परिवर्तन के लिए दिख रहा उत्साहः राजपाल

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने आज मतदाता जागरूकता अभियान पदयात्रा के तहत खदरी मार्केट और चंद्रभागा पुल से आईएसबीटी तक क्षेत्रों में युवाओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए जागरूक किया।
खरोला ने कहा की मतदाता जागरूकता अभियान 11 दिवसीय था परन्तु क्षेत्र से मिल रहे अपार प्यार और स्नेह से इस कार्यक्रम को 8 दिन और आगे बढ़ाकर 25 दिसम्बर को समापन किया जाएगा।
खरोला ने कहा की युवाओं को जागरूक कर वोट बनवाने की हमारी मुहीम से ऋषिकेश विधानसभा के युवाओं का नाम वोटर लिस्ट में नाम जुडवाने में टॉप फाइव में शामिल हुआ और हमे पूर्ण विश्वास है की 8 दिन कार्यकम और बढाने से ऋषिकेश विधानसभा का नाम शीर्ष पर होगा।
खरोला ने कहा की ग्रामीण और नगर निगम क्षेत्रों में पदयात्रा के दौरान युवाओं को वोट बनाने की विभिन्न तरीको से समझाया जा रहा है और उन्हें वोट करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
खरोला ने कहा की युवा वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाँ कर मतदान करने के लिए भी जोश दिखा रहे है जिससे हमारे अभियान को सफलता और अधिक मिल रही है।

इस दौरान राजेंद्र गैरोला, देवेंद्र प्रजापति, विजयपाल पवार, सोनू पांडेय, दीपक धमंदा, दिनेश पंवार, महावीर बिष्ट, देवेंद्र रावत, रमेश रंगड़, गब्बर कैंतूरा, राजेश्वरी चौहान, ममता नेगी, प्रदीप राणा, राजेंद्र डोभाल, सुंदर सिंह रावत, हेम पुंडीर, पवन पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।